डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं “भावना के दोहे ”। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 73 – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के दोहे ☆
देखो अब तुम जिधर भी,
पनप रहा उद्योग।
यंत्रों के निर्माण कर,
लगे कमाने लोग।
तरह तरह के बिक रहे,
कितने ही परिधान।
साड़ी में ही हो रहा,
नारी का सम्मान।
हिंसा नफरत बैर नहीं,
करो सभी से प्यार।
रिश्तों को समझो अगर,
मिले तभी अधिकार।।
पाना है यदि लक्ष्य तो,
खूब करो संधान ।
मिलती है मंजिल अगर,
करो नहीं अभिमान।।
कोरोना के काल में,
कितने हुए अनाथ।
मुश्किल की इस घड़ी में,
रहते कितने साथ।।
© डॉ.भावना शुक्ल
सहसंपादक…प्राची
प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈





Wah wah wah