आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित  ‘सॉनेट – शीत’।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 78 ☆ 

☆ सॉनेट – शीत ☆

*

प्रीत शीत से कीजिए, गर्मदिली के संग।

रीत-नीत हँस निभाएँ, खूब सेंकिए धूप। 

जनसंख्या मत बढ़ाएँ, उतरेगा झट रंग।।

मँहगाई छू रही है, नभ फीका कर रूप।।

*

सूरज बब्बा पीत पड़, छिपा रहे निज फेस।

बादल कोरोना करे, सब जनगण को त्रस्त।

ट्रस्ट न उस पर कीजिए, लगा रहा है रेस।।

मस्त रहे जो हो रहे, युवा-बाल भी पस्त।।

*

दिल जलता है अगर तो, जलने दे ले ताप।

द्वार बंद रख, चुनावी ठंड न पाए पैठ। 

दिलवर कंबल भा रहा, प्रियतम मत दे शाप।।

मान दिलरुबा रजाई, पहलू में छिप बैठ।।    

*

रैली-मीटिंग भूल जा, नेता हैं बेकाम।

ओमिक्रान यदि हो गया, कोई न आए काम।। 

*

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

२९-१२-२०२१ 

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted