श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # १९९ ☆
☆ गीत ।। संकटमोचक हनुमान का स्मरण हर दुःख हरता है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
संकटमोचक हनुमान का स्मरण हर दुःख हरता है
संकट मोचक हनुमान का स्मरण हर दुःख हरता है।
प्रभु श्री राम जी के सेवक का नाम हर कारज करता है।।
**
आज हनुमान जयंती पर सब कर रहे हैं पूजा – अर्चन।
सुंदर कांड हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा जन-जन।।
हर मंगल शनिवार को उनका प्रसाद हर झोली भरता है।
संकट मोचक हनुमान का स्मरण हर दुःख हरता है।।
**
अतुल बलशाली हनुमान जी ने लंका में आग लगाई।
कोई भी उन जैसा राम भक्त नहीं हो सकता है भाई।।
अंजनीपुत्र मारुतिनंदन संजीवनीबूटी पर्वत ला धरता है।
संकट मोचक हनुमान का स्मरण हर दुःख हरता है।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





