☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच ने मनाया रामदेव धुरंधर का जन्मदिन एवं राजेश श्रेयस के उपन्यास चाक सी नाचती जिंदगी के मराठी अनुवाद, “कुंभाराच्या चाकासारखे नाचणारे जीवन” के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण –🌹 

दिनांक 11 जून 2926 को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उत्तर प्रदेश इकाई ने मनाया रामदेव धुरंधर का जन्म दिन, श्री राजेश श्रेयस के उपन्यास चाक सी नाचती जिंदगी के मराठी अनुवाद, कुंभाराच्या चाकासारखे  नाचणारे जीवन के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण ।

लखनऊ, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में भारतीय मूल के श्री रामदेव धुरंधर जी का जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.जय प्रकाश तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि ख्यातिलब्ध  कथाकार श्री महेंद्र भीष्म, विशिष्ट अतिथि कुंवर वीर सिंह मार्तंड रहे। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना श्री राम सनेही विश्वकर्मा सजल ने किया। मंच का कुशल संचालन युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह श्रेयस ने किया।

इसी अवसर पर डॉक्टर राजेश कुमार सिंह श्रेयस कृत उपन्यास चाक सी नाचती जिंदगी के मराठी अनुवाद (अनुवादक सुश्री रितु पाटिल) के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण किया गया।

इसी अवसर पर संस्था द्वारा राष्ट्रीय नवल टाइम्स के संपादक नवल किशोर त्रिपाठी को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंचीय अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर डा.सुभाष चंद्र रसिया, श्री नंद किशोर जलदूत,श्री नवल किशोर त्रिपाठी, श्री राजेश सिंह श्रेयस,डॉ.जय प्रकाश तिवारी, श्री अखिलेश द्विवेदी अलख,श्री अतुल राय, श्री अनिल मौर्य सचित्र, डॉ. श्री प्रकाश मिश्र,श्री आर एस विश्वकर्मा सजल, श्री राम राज भारती, श्री महेंद्र भीष्म, कुंवर सिंह मार्तंड आदि ने अपनी कविताओं एवं व्यक्तव्य से भारतीय मूल के मारीशस निवासी उपन्यासकार श्री रामदेव धुरंधर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

संस्था के महामंत्री श्री नन्द किशोर वर्मा जलदूत सभी आगंतुकों साहित्यकारों का स्वागत एवं  धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

साभार – राजेश श्रेयस

≈संस्थापक संपादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted