सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – रावण…।

? रचना संसार # ११७ ?

☆ गीत – रावण…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ☆

☆

रावण मन का मार कर, आज जला दो नाथ।

कहती है मंदोदरी, थामो रघुवर हाथ।।

थामो रघुवर हाथ, करो वापस तुम सीता।

अवतारी हैं राम, कौन रघुवर से जीता।।

करो पुण्य का काम, धर्म को कर लो धारण।

सिया हरण था पाप, मार दो मन का रावण।।

*

अभिमानी रावण बड़ा, राम किए संहार।

सत्य हुआ जग में विजित, कहे सकल संसार।।

कहे सकल संसार, जला दो कपटी रावण।

छले युगों से देख, मुखों पर  तान आवरण।।

दानव मानव आज, प्रपंची दुनिया जानी।

मन के काले लोग, संत बैठे अभिमानी।।

*

पापी था रावण बड़ा, कपटी देख अपार।

हरण किया था जानकी, धरती पर था भार।।

धरती पर था भार, जली सोने की लंका।

किये राम संहार, विजय का बजता डंका।।

दुष्टों को दे दंड, राम हैं नाथ प्रतापी।

रक्षक हैं रघुवीर, नाम से काँपे पापी।।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’०.

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted