हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४४ ☆ # “श्रद्धांजलि…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “श्रद्धांजलि…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४३ ☆

☆ # “श्रद्धांजलि…” # ☆

☆

आंखों में आंसू लब पर तेरी कहानी है

व्यथित हैं वंचित शोषित

 गमगीन जवानी है

 

पिघल रहे हैं हिमखंड बहते धारे है

हमसे बिछड़े थे जो वह आज प्राण हमारे हैं

उजड़ गया है उपवन पतझड़ के मारे हैं

कांटो से चुभने लगे अब जो सहारे हैं

किससे करें फरियाद आंखों में पानी है

आंखों में आंसू लब पर तेरी कहानी है

 

तुम लाए थे गगन से तोड़कर तारे

जगमगाई थी कुटिया घर द्वार हमारे

रोशन हुए थे आंगन और चौबारे

कैसे भूलेंगे हम उपकार तुम्हारे

जीवन भर हम पर आपकी मेहरबानी है

आंखों में आंसू लब पर तेरी कहानी है

 

आपने हमको पढ़ना सिखाया

संगठित कर लड़ना सिखाया

दीक्षा दी हमें धम्म की

धम्म के मार्ग पर चलना सिखाया

धम्म के मार्ग पर चलते-चलते

मंजिल अपनी पानी है

आंखों में आंसू लब पर तेरी कहानी है

 

हम चिंतित है पर हारे नहीं है

हम विघटित है पर बेचारे नहीं है

सागर कितना भी उफान पर हो

हम विचलित है पर बेसहारे नहीं है

लड़ कर पाएंगे मंजिल अब डरना बेमानी है

आंखों में आंसू लब पर तेरी कहानी है

व्यथित हैं वंचित शोषित गमगीन जवानी है /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ अभिव्यक्ति # ८६ – मगर चुपके, चुपके से… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘मगर चुपके, चुपके से… ‘।)

☆ अभिव्यक्ति # ८६ ☆ मगर चुपके, चुपके से… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

☆

तू मुझे छुप छुप कर देखती तो है,

मगर चुपके, चुपके से,

तू मुझे धीरे से स्पर्श, करती तो है,

 मगर चुपके, चुपके से,

तू हरदम मेरे सपने में, आती तो है,

मगर चुपके, चुपके से,

तू मेरे दिल पर छाती जाती तो है,

मगर चुपके, चुपके से,

तेरी नजर बयां करती, नाराज़गी,

मगर चुपके, चुपके से,

तेरे लब भी करते हैं, शिकायतें,

मगर चुपके, चुपके से,

तेरा दिल धड़कता है, मेरे लिए,

मगर चुपके, चुपके से,

तू भी मुझे रब से मांगती तो है,

मगर चुपके, चुपके से.

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ दो कविताएँ – [1] सफ़र [२] यात्राओं के स्वप्न ☆ श्री परम शिवम ☆

श्री परम शिवम

(ई-अभिव्यक्ति में श्री परम शिवम (डी आई जी – सी आर पी एफ) का स्वागत. पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक तथा वाणिज्य में स्नातकोत्तर उपाधि। अनुशासित जीवन के साथ एक संवेदनशील हृदय. हम श्री परम शिवम जी का साहित्य आपसे समय समय पर साझा करते रहेंगे. आज प्रस्तुत है आपकी दो कविताएँ – [1] सफ़र [२] यात्राओं के स्वप्न .)

☆ दो कविताएँ – [1] सफ़र [२] यात्राओं के स्वप्न ☆ श्री परम शिवम ☆

[ १ ]

☆ सफ़र ☆ 

मै सफ़र याद करता

तो लोग याद आते

लोगों को याद करो

तो उनकी बातें

बातें

तो चेहरे

चेहरे !

तो उनपे पड़ती धूप, बुद्ध-स्तूप

धूप !

तो आँखे घिरी धूप में

आँखे याद करूँ

तो अपने ही स्वप्न याद आते-

पहाड़ों से गुजरते

देवदार पे सुस्ताते

अजानों को देख मुस्काते

और कभी किसी किनार पे डरता

मै सफ़र याद करता…

 

[ २ ]

☆ यात्राओं के स्वप्न ☆ 

यात्राओं से ज़्यादा

मेरे पास यात्राओं के स्वप्न रहे !

मैँ हर उस पहाड़, नदी, सिंधु-तट को जानता

जिसकी तरफ कोई पगडंडी जाती

या नहीं जाती

मैनें हर टपरे में चाय पी

काली चाय !

कई बार धूल-धक्कड़ से सना उठा

और सूर्योदय जमा किए

प्रकृति को घूरकर देखा

और चेहरों को कनखियों से

उतने जीवनों से मिला नहीं

स्मृति में जितने जीवन रहे

यात्राओं से ज़्यादा

मेरे पास यात्राओं के स्वप्न रहे !

☆

© श्री परम शिवम्  

डी आई जी, सी आर पी एफ, गुरुग्राम  

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # २५८ – हिंग्लिश पूर्णिका – राइट पथ ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है  – हिंग्लिश पूर्णिका – राइट पथ ।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # २५८ ☆

☆ हिंग्लिश पूर्णिका – राइट पथ  ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆

राइट टाइम ट्रेन रहें

कौन करेगा ट्रेन रहें?

.

टेलेन्टेड हैं यंग बहुत

राइट पथ पर ब्रेन रहें

.

बुलडोजर का जलवा है

साइलेंट क्यों क्रेन रहें

.

क्लीन-ग्रीन लाइफ-टाउन

तब जब बहती ड्रेन रहें

.

ड्रीम रियल्टी में बदलें

‘सलिल’ इनफ यदि ग्रेन रहें

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

६.१२.२५

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ गीत  – इंसान और इंसानियत ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ गीत  – इंसान और इंसानियत ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

☆

गिर रही है रोज़ ही,क़ीमत यहाँ इंसान की

बढ़ रही है रोज़ ही,आफ़त यहाँ इंसान की

* 

न सत्य है,न नीति है,

बस झूठ का बाज़ार है

न रीति है,न प्रीति है,

बस मौत का व्यापार है

श्मशान में भी लूट है,दुर्गति यहाँ इंसान की।

गिर रही है रोज़ ही,क़ीमत यहाँ इंसान की।।

 *

बिक रहीं नकली दवाएँ,

ऑक्सीजन रो रही

इंसानियत कलपे यहाँ,

करुणा मनुज की सो रही

ज़िन्दगी दुख-दर्द में,शामत यहाँ इंसान की।

गिर रही है रोज़ ही,क़ीमत यहाँ इंसान की।।

 *

 लाश के ठेके यहाँ हैं,

मँहगा है अब तो कफ़न

चार काँधे भी नहीं हैं,

रिश्ते-नाते हैं दफ़न

साँस है व्यापार में पीड़ित यहाँ इंसान की।

गिर रही है रोज़ ही,क़ीमत यहाँ इंसान की।।

 *

एक इंसाँ दूसरे का,

 चूसता अब ख़ून है

भावनाएँ बिक रही हैं,

हर तरफ तो सून है

बच सकेगी कैसे अब,इज्जत यहाँ इंसान की।

गिर रही है रोज़ ही क़ीमत यहाँ इंसान की।।

☆

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय,मंडला,म प्र – 481661

(मो.9425484382)

ईमेल – khare.sharadnarayan@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # ३४ – कविता – हमारे बाबूजी ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # ३४ ☆

☆ कविता ☆ ~ हमारे बाबूजी ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ l

कविता, लिखता, कविता पढ़ता , कविता में इसे सजाता हूँll

*

माना माँ का स्थान बड़ा,               माँ जन्माती, दुलराती है l

गा गा कर लोरी सुना सुना,          थपकी दे हमें सुलाती है ll

*

एक बात ह्रदय से कहता हुँ, तेरा बेटा हूँ, यह कह इतराता हूँl

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

आँखों में प्यार उमड़ता है,          ममता हॅसती इतराती है l

मेरी हर हरकत सह करके,     माँ मुझ पर प्यार लुटाती है ll

*

गोदी माँ की फूलों सी है,       पर अंगुली पिता की धरता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

इस तारे को सूर्य बनाने में,     जीवन को खपा दिया तुमने l

हे पिता पसीना बहा बहा,      एक सागर बना दिया तुमने ll

*

तेरे  इस बड़े समुन्दर में,       जीवन जलयान चलाता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

है याद मुझे वह सुन्दर पल,   उस भाप के  इंजन की गाडी l

हर प्रश्नों का उत्तर पूछूँ, तुझको सहलाकर, खुजलाकर दाढ़ी ll

*

मेरे हर प्रश्नों के उत्तर थे,        इसके संग धाक जमाता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

मेरे भविष्य की चिंता को,           तेरा ललाट बतलाता था l

हर ख़ुशी और गम का खांका,    तेरे माथे खींच जाता था ll

*

अपनी इस सुघर हवेली का,      तुमको आधार बताता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

तुम देव लोक को चले गए, एक भव्य लोक को बना दिया l

 क्यारी में जल दे दे करके,    फूल अनोखा खिला दिया ll

*

सच पिता बड़ी छतरी होता,    जिसके नीचे छिप जाता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल  बनाता हूँ ll

*

सम्मान पिता का करता जो,  सम्मान जगत में पाता है l

आदर्श पुत्र कहलाता है,    वह सबके दिल को भाता  है ll

*

अपनी इस छोटी रचना का,    इसे सार तत्व बतलाता हूँ l

बाबूजी आपकी यादों का, एक सुन्दर सा महल बनाता हूँ ll

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – जिजीविषा ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – जिजीविषा ? ?

दायित्व की

साँकलों में बाँधकर,

स्थितियों के कुंदों और

बटों से वे मारते रहे,

विवशता के

दरवाज़े की ओट में,

असहमति के

जूतों से कुचलते रहे,

जाने क्या है

बार-बार उठ खड़ी हुई,

मेरी जिजीविषा

हर बार स्त्री सिद्ध हुई!

?

© संजय भारद्वाज  

सोमवार दि. 30 .05 .2016, संध्या  7:15  बजे

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ 6 नवम्बर से मार्गशीर्ष साधना आरम्भ होगी। इसका साधना मंत्र होगा – ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🕉️ 

🕉️ इसके साथ ही हम श्रीमद्भगवद्गीता का पारायण करेंगे। इसमें 700 श्लोक हैं। औसत 24 श्लोक या उनके अर्थ का यदि दैनिक रूप से पाठ करेंगे 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ निःशेष…! ☆ हेमन्त बावनकर ☆

हेमन्त बावनकर

☆  कविता ☆ निःशेष…! ☆

(स्मृतिशेष पिताश्री के देहावसान पर उनको समर्पित)

हे! ईश्वर!

इतनी बड़ी सजा?

मेरे परिजनों का प्रयास तो था कि –

सांस चलती रहे।

मौत की घड़ी टलती रहे।

 

कुछ समझ पाता

या कि

कुछ संभल पाता

इसके पूर्व

मेरी समस्त इन्द्रियां

जकड़ दी गईं।

समस्त नसें भेद दी गईं।

श्वसन तंत्र भी

और तो और

मेरी आवाज भी।

 

हे प्रभु!

कम से कम

आवाज तो छोड़ देते।

मैं

पड़ा रहा

कितना असहाय।

 

देख सकता हूँ

अश्रुपूर्ण नेत्र

परिजनों के

अपने चारों ओर।

साथ ही

अपनी ओर आते

मौत के कदम

चुपचाप।

 

सारी उम्र

कभी चुप न रहने वाले

मुख को जड़वत कर दिया।

श्वसन तंत्र को

मशीनी सांसों से (वेन्टिलेटर)

भर दिया।

 

लगता है कि अब

कुछ भी नहीं है मेरा

मशीनों-दवाओं का

कब्जा है मुझपर।

 

ये साँसे भी मेरी नहीं हैं।

किन्तु,

मेरे विचार

सिर्फ मेरे हैं

जीवन-मृत्यु की लडाई

से भी परे हैं।

मैं

देख सकता हूँ

अपना अतीत

किन्तु,

मेरी घड़ी की सुई

नहीं बढ पा रही है

वर्तमान से आगे।

एक

पूर्णविराम की तरह।

 

यह शाश्वत सत्य ही है

किसी को समझने के लिये

पूरा जीवन लग जाता है

और

स्वयं को समझने के लिये

कई जीवन भी कम हैं।

 

चेष्टा करता हूँ ।

अतीत में झाँकने की

एक अबोध बालक

कन्धों पर बस्ता लिये

चल पड़ता है

नंगे पांव

गांव-गांव

शहर-शहर

और

पहुंचा देता है

अपने अंश विदेशों  तक।

 

इस दौड़ का

कोई नहीं है अन्त

सब कुछ है अनन्त।

 

शायद!

इस वट वृक्ष की

जड़ें गहरी हैं

टहनियाँ-पत्तियाँ

भी हरी-भरी हैं।

 

शायद!

गाहे-बगाहे

जाने-अनजाने

कभी कुछ कम

कभी कुछ ज्यादा

बोल दिया हो।

कभी कुछ भला

कभी कुछ बुरा

बोल दिया हो।

तो

जीवन का हिसाब समझ

भूल-चूक

लेनी-देनी समझ

माफ कर देना

मन-मस्तिष्क से सब कुछ

साफ कर देना।

 

क्योंकि,

मैं नहीं जानता कि

क्या है?

शून्य के आगे

और

शून्य के पीछे।

 

क्षमता भी नहीं रही

कुछ जानने की।

क्षीण होता शरीर

क्षीण होती साँसे

बस

एक ही गम है

साँस आस से कम है

और

मेरे ही बोल

मेरे लिये अनमोल है।

6 दिसम्बर 2010

©  हेमन्त बावनकर  

पुणे

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # १८६ ☆ ग़ज़ल ।। शख्स नहीं कि शख्सियत बन कर जिए आदमी ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १८६ ☆

☆ ग़ज़ल ।। शख्स नहीं कि शख्सियत बन कर जिए आदमी ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

।। काफिया – दार ।। रदीफ – होना चाहिए।।

=1=

आदमी को    साहिबे   किरदार होना चाहिए।

जिंदगी में आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए।।

=2=

जिंदगी कुछ ऐसा बन कर ही  जिए आदमी।

हर मुकाम जिंदगी का यादगार होना चाहिए।।

=3=

बात जब भी   किसी    निशाने   की आए तो।

निशाना तो बस अचूक कारगार ही होना चाहिए।।

=4=

शख्स नहीं कि शख्सियत बन कर जिए आदमी।

कुछ और न हो बस आदमी खुद्दार होना चाहिए।।

=5=

ऊपरवाले का एक नायाब तोहफा है यह जिंदगी।

इसलिए जिंदगी से बस   वफादार होना चाहिए।।

=6=

हजारों सुख-दुःख के रंग मिलते हैं एक उमर में।

हर बात का हीआदमी को कद्रदार होना चाहिए।।

=7=

स्याह सफेद हर रंग जरूरी है जिंदगी के लिए।

बस आदमी को जरूर जवाबदार होना चाहिए।।

=8=

कदम कदम पर मिल रहा है दुनिया में धोखा।

हर आदमी को आज बस खबरदार होना चाहिए।।

=9=

हंस जरूरी हो गया है   आज इस जमाने में।

हर हालात में आदमी नहीं दागदार होना चाहिए।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #२५० ☆ कविता – मनुज-मन भावों का एक अनुपम खजाना है… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व  प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – मनुज-मन भावों का एक अनुपम खजाना है…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # २५० ☆

☆ मनुज-मन भावों का एक अनुपम खजाना है…  ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

मनुज भावों कर एक अनुपम खजाना है.

दुर्विचारों से सदा जिसको बचाना है

 *

सुख-दुखों का स्रोत मन के भाव ही तो हैं-

जिसे सद्‌भावों से हर दिन खुद सजाना है।

 *

मन अगर है शांत, संतोषी तो नित सुख है

अगर मैला है तो मैला हर ठिकाना है।

 *

झलक मन ही उसके सब व्यवहार देते हैं

कठिन होता मनोभावों को छुपाना है।

 *

प्रेम-पागे भाव सबको सदा भाते हैं।

भले भावों का प्रशंसक यह जमाना है।

 *

प्रिय कल्पना शुभ भावना ही नित सहेली हैं

दोनों का रिश्ता सतत सदियों पुराना है। ४॥

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares