हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # ३०६ – मेरी भाषा ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # ३०६ ☆ मेरी भाषा… ?

14 सितम्बर अर्थात हिन्दी दिवस। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हिन्दी पखवाड़ा मनाया भी जा रहा है।

वस्तुत: भाषा सभ्यता को संस्कारित करने वाली वीणा एवं संस्कृति को शब्द देनेवाली वाणी है। कूटनीति का एक सूत्र कहता है कि किसी भी राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति नष्ट करनी हो तो उसकी भाषा नष्ट कर दीजिए। इस सूत्र को भारत पर शासन करने वाले विदेशियों ने भली भाँति समझा और संस्कृत जैसी समृद्ध और संस्कृतिवाणी को हाशिए पर कर अपने-अपने इलाके की भाषाएँ लादने की कोशिश की।

असली मुद्दा स्वाधीनता के बाद का है। राष्ट्रभाषा को स्थान दिए बिना राष्ट्र के अस्तित्व और सांस्कृतिक अस्मिता को परिभाषित करने की  प्रवृत्ति के परिणाम भी विस्फोटक रहे हैं।

यूरोपीय भाषा समूह के प्रयोग से ‘कॉन्वेंट एजुकेटेड’ पीढ़ी, भारतीय भाषा समूह के अनेक  अक्षरों का उच्चारण नहीं कर पाती। ‘ड़’, ‘ण’  अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। ‘पूर्ण’, पूर्न हो चला है, ‘शर्म ’ और ‘श्रम’ में एकाकार हो गया है। हृस्व और दीर्घ मात्राओं के अंतर का निरंतर होता क्षय, अर्थ का अनर्थ कर रहा है। ‘लुटना’ और ‘लूटना’ एक ही हो गये हैं। विदेशियों द्वारा की गई ‘लूट’ को ‘लुटना’ मानकर हम अपनी लुटिया डुबोने में अभिभूत हो रहे हैं।

लिपि नये संकट से गुजर रही है। इंटरनेट खास तौर पर फेसबुक, एक्स, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर अनेक लोग देवनागरी के बजाय रोमन में हिन्दी लिखते हैं। ‘बड़बड़’ के लिए barbar/ badbad  (बर्बर या बारबर या बार-बार) लिखा जा रहा है। ‘करता’, ‘कराता’, ‘कर्ता’ में फर्क कर पाना भी संभव नहीं रहा है। जैसे-जैसे पीढ़ी पेपरलेस हो रही है, स्क्रिप्टलेस भी होती जा रही है।

संसर्गजन्य संवेदनहीनता, थोथे दंभवाला कृत्रिम मनुष्य तैयार कर रही है। कृत्रिमता की  पराकाष्ठा है कि मातृभाषा या हिन्दी न बोल पाने पर व्यक्ति संकोच अनुभव नहीं करता पर अंग्रेजी न जानने पर उसकी आँखें स्वयंमेव नीची हो जाती हैं। शर्म से गड़ी इन आँखों को देखकर मैकाले और उसके वैचारिक वंशजों की आँखों में विजय के अभिमान का जो भाव उठता होगा, ग्यारह अक्षौहिणी सेना को परास्त कर वैसा भाव पांडवों की आँखों में भी न उठा होगा।

हिन्दी पखवाड़ा, सप्ताह या दिवस मना लेने भर से हिंदी के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्य  की इतिश्री नहीं हो जाती। आवश्यक है कि नागरिक अपने भाषाई अधिकार के प्रति जागरुक हों। समय की मांग है कि हिन्दी और सभी भारतीय भाषाएँ एकसाथ आएँ।

बीते सात दशकों में पहली बार भाषा नीति को लेकर  वर्तमान केंद्र सरकार संवेदनशील और सक्रिय दिखाई दे रही है। राष्ट्र और राष्ट्रीयता, भारत और भारतीयता के पक्ष में स्वयं प्रधानमंत्री ने पहल की है। नयी शिक्षा नीति में भारत सरकार ने पहली बार प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने को प्रधानता दी है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी भारतीय भाषाओं का प्रवेश हो चुका है,  यह सराहनीय है।

केदारनाथ सिंह जी की प्रसिद्ध कविता है, जिसमें वे कहते हैं,

जैसे चींटियाँ लौटती हैं/ बिलों में,

कठफोड़वा लौटता है/ काठ के पास,

वायुयान लौटते हैं/ एक के बाद एक,

लाल आसमान में डैने पसारे हुए/

हवाई-अड्डे की ओर/

ओ मेरी भाषा/ मैं लौटता हूँ तुम में,

जब चुप रहते-रहते/

अकड़ जाती है मेरी जीभ/

दुखने लगती है/ मेरी आत्मा..!

अपनी भाषाओं के अरुणोदय की संभावनाएँ तो बन रही हैं। नागरिकों से अपेक्षित है कि वे इस अरुण की रश्मियाँ बनें।

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️  श्री गणेश साधना संपन्न हुई. अगली साधना की सूचना आपको शीघ्र ही दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं।

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २३२ ☆ # “वो तब भी नही मरा…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “वो तब भी नही मरा…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २३२ ☆

☆ # “वो तब भी नही मरा…” # ☆

☆

वह विषैले सांपों के

 बीच में पला है

विष भी उसके

साथ-साथ चला है

आस्तीनों के सांपों ने

उसे कई बार डसा

और छला है

उसने सांपों के

कांटे जख्म पर

हमेशा अपना थूक मला है

 

वह तब भी नहीं मरा

और अब भी नहीं मरेगा

 

उसके शरीर पर

सांपों के काटने के

कई दाग है

इन दागों में

धधकती हुई आग है

उसकी आंखों में विष भरे

जलते हुए शोले है

छलनी हो गया संसार

जब उसने मुंह खोल

अपने शब्द बोले हैं

 

वह तब भी नहीं मरा

और अब भी नहीं मरेगा

 

उसने अपने नागपाश से

कितने सिंहासनोंको बचाया है

अपना शोर्य, पराक्रम, सूझबूझ

और चातुर्य   दिखाया है

जब उसने अपना नागपाश खोला है

तो इतिहास गवाह है

कई साम्राज्यों का सिंहासन डोला है

 

वह तब भी नहीं मरा

और अब भी नहीं मरेगा

 

वह रोज सांपों के

संग खेलता है

सांपों के दंस को

अपने शरीर पर झेलता है

आजकल सांप

 उससे डरते हैं

क्योंकि,

उसको डसने पर

ज्यादातर सांप ही मरते हैं

 

इसलिए वह तब भी नहीं मरा

और अब भी नहीं मरेगा

चाहे लाख कर ले जमाना

वह नहीं डरेगा

वह तब भी नहीं मरा था

और अब भी नहीं मरेगा /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ जिंदगी… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘जिंदगी…‘।)

☆ कविता – जिंदगी… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

☆

मिलने पर जिंदगी से,

पूछे थे कुछ सवाल,

कुछ तो बहुत सरल थे,

कुछ में था बहुत बवाल,

*

मिलती तो सबको है,

कुछ की गुजरती है,

किसी को याद रहती है,

किसी को बिसरती है,

*

बोली मैं तो सरल हूं,

यूं ही तो रहती हूं,

किसी की गुजरती है,

किसी की कटती हूं,

*

जिंदगी को काटने का,

अपना अपना जरिया है,

जिंदगी को देखने का,

अपना ही नजरिया है,

*

मैने पूछा हर बार ही,

क्यों प्रश्न पूछती अगले,

उसने कहा,मैं जिंदगी हूं,

जीना सिखा रही हूं पगले,

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा – “जो भूला नहीं” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

श्री कमलेश भारतीय 

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ लघुकथा – “जो भूला नहीं” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

– बेटा केशी! जल्द घर आ जाओ।

मां बुरी तरह सुबकती हुई फोन पर कह रही थी।

– क्यों? क्या हुआ?

– तुम्हारे छोटे भाई ने मुझे बैठक में अलग कर दिया है और अपनी रोटी पानी भी मैं ही बना कर खाती हूं। क्या करूं? बुढ़ापा पेंशन में कहीं गुजारा होता है! तुम आ जाओ बस।

– मैं कैसे आ सकता हूं मां?

– क्यों? तूने भी आंखें फेर लीं मां से?

– नहीं। पर मैं इतनी दूर जो हूं। छुट्टी लेनी पड़ेगी। मिले न मिले। बच्चों के पेपर हैं।

– जाओ फिर भूल जाओ मां को!

– ऐसे न कहो मां! मेरी मजबूरी को समझो। मैं जल्द आकर तुम्हें ले आऊंगा। फिर तो खुश?

– हां। जल्द आ जाना।

सुबकती सुबकती मां फोन रख गयी।

फिर जरूरत ही न रही लाने की।

कुछ दिन बाद मां दम तोड़ गयी थी। भाई ने बुलाया और सब काम धाम छोड़कर भागा!

काश! पहले …!

☆

© श्री कमलेश भारतीय

पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

संपर्क :   1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # २३ –संदेशप्रद लघुकथा ☆ प्रकृति का संवाद ☆ श्री राजेश सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # २३ ☆

☆ संदेशप्रद लघुकथा ☆ प्रकृति का संवाद ☆ श्री राजेश सिंह ‘श्रेयस’ ☆

घर के दूसरी मंजिल पर लगी एसी की सफाई करने वाले आ गए थे। इंटीरियर की सफाई हो चुकी थी। अब बारी थी, एसी के आउटर फैन के सर्विसिंग की। अचानक विमलेश की नजरें आउटर फैन के पीछे गोल गोल मुड़े मोटे पाइपों के बीच अपने बच्चों की हिफाजत में बैठी मादा कबूतर पर गयीं।

 उसने देखा की गोल-गोल मुडे पाईप के बीच में कबूतर के जोड़े ने एक छोटा सा घोंसला बना रखा है। शायद इसमें वह और उसके नन्हे नन्हे बच्चे भी थे।

 *

घर के मुखिया नील के आँखों में अपनी आँखों के द्वारा बोलते हुए उस कबूतर मां ने बड़े ही आरत भाव से कहा-

क्या भैया ! आज आप अपने जीवन में थोड़े सुख के लिए मुझे और मेरे बच्चों को आश्रयहीन कर दोगे ??

भैया मेरा घर तो नहीं उजड़ोगे ??

मादा कबूतर की आंखों में आँशु थे और उसके नन्हें तन की भाव भंगिमा में अपने उपर आया महासंकट साफ-साफ झलक रहा था।

मकान से बंधा एसी का आउटर फैन सब कुछ सुन रहा था। आखिरकार जब उससे नहीं रहा गया तो वह बोल ही पड़ा-

भईया !! आप सबकी की सुख सुविधा के लिए मेरा छोटा भाई दिन और रात ठंडी हवा फेकता है। बदले में मुझे क्या मिलता है ! बदले में मुझे गर्म हवा फेंकने पड़ती है। मैं गर्म हवा के थपेड़े झेलता हूं भैया।

खुले प्रकृति में विचरण करने वाले यह पशु -पक्षी, जीव पौधे सभी मुझे भला बुरा कहते हैं।

घर की गर्म हवा के अलावा, धूप, बरसात और जाड़े की पीड़ा झेलता हूँ। मुझे सुकून नहीं मिलता है भईया ! सुकून नहीं मिलता है… यह कहता हुआ एसी का आउटर फैन रो पड़ा।

उसने अपनी बात आगे भी जारी रखी।

भईया ! मुझे तनिक सुकून देने का जब मौका मिला तो मैंने इन दो पक्षियों के जोड़ों को अपने बच्चों को जन्म देने हेतु अपने पीछे आश्रय दे दिया। इनके बच्चों की आवाज सुनता हूं तो मुझे अच्छा लगता है। इन पति पत्नी की आपस की चर्चा को सुनता हूँ तो मेरा भी दिन बीत जाता है। इन्हें क्या, ये मेरे गर्म हवा और कांपते शरीर के बीच बैठक़र पूरा दिन और पूरी रात गुजारा देते हैं।

इन्हें मत उजाड़ना मेरे भैया ! इन्हे मत उजाड़ना। ये प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ के कारण इन पशु पक्षीयों का अस्तित्व तो स्वयं ही खतरे में पड़ता चला जा रहा है.. भईया।

अभी मकान नंबर 1135 के दूसरी मंजिल पर लगा आउटर फैन अपनी बात का ही रहा था कि मकान नंबर 1136 के पहले तल्ले पर लगे दूसरे एसी के आउटर फैन के आगे लगा मासूम सा दिखने वाला फूलों से सजा हुआ पौधा बोल पड़ा –

भैया!! जरा मेरी भी दशा देखो। मेरे कुल खानदान ने पूरी जिंदगी मानवता के स्वास्थ, उनके सुखमय जीवन के लिए,शुद्ध ऑक्सीजन, आंखों के आगे एक हरा भरा संसार और आध्यात्मिक शांति के लिए सुंदर-सुंदर फूल दिए। लेकिन आजकल आउटर फैन भैया न जाने क्यों,पूरे दिन और पूरी रात मुझ पर गर्म हवा फेंकते हैं, मेरी पीड़ा को समझिए।

एसी का आउटर फैन लगभग बिलखते हुए बोल पड़ा –

बहन ! यह मेरी मजबूरी है मैं ऐसा निर्जीव इन मनुष्य द्वारा ही बनाया हुआ ढाचा हूं, जो चल फिर नहीं सकता। जहां बैठा दिया जाता हूं वहीं बैठकर अपनी सेवा देता हूं। मेरा रिमोट तो इन चलते फिरते इंसानों के भीतर है। मुझे मजबूरी में उनकी उंगलियों पर ही नाचना पड़ता है। भला इसमें मेरी क्या गलती है। मुझे माफ करना मेरी बहन, मुझे माफ करना…ऐसा कहते हुए दूसरे एसी का आउटर फैन रो पड़ा।

इस संवाद को शायद मूक मानवता के कान सुन रहे थे या नहीं सुन रहे थे लेकिन साहित्य की नजरे और साहित्य की कलम कहां देखने और लिखने से चुकने वाली थी।

अचानक मादा कबूतर आउटर फैन के पीछे से उड़कर सामने के मकान पर लगे सोलर पैनल पर बैठ गई। लेखक की नजरे उधर पड़ी तो वहां का दृश्य और भी अधिक कारूणिक था।

नर कबूतर, अपनी पत्नी से अपनी पूछ पटक पटक कर पूछ रहा था कि –

अजी बोलो ! क्या कोई बात हो गई क्या? हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं है क्या ? हे भगवान ! कौन सा खतरा आ गया हमारी सुरक्षा इतनी खतरे में क्यों पड़ती जा रही है।

 उन दोनों पति-पत्नी के बीच में चर्चा हो ही रही थी तब तक लेखक ने देखा कि एसी के मालिक के भीतर का करुणा भाव जगा। उन्होंने एसी के आउटर फैन की सफाई रूकवा दी। शायद विगत दिनों पहाड़ों में हुई भारी त्रासदी की याद, और घर मानव संघार या प्रचंड प्रलय की तस्वीर उनके जेहन में आ गयी थी।

नर और मादा कबूतर दोनों निश्चिंत थे। हल्की-फुल्की सफाई करके मिस्त्री मजदूर जा चुके थे। दुबारा से कबूतर मां अपने बच्चों के पास आ गई थी। उसके मन से घर के मालिक नील के प्रति ढेर सारी दुआएं निकल रही थीं।

***

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

कवि, लेखक, समीक्षक

लखनऊ, उप्र, (भारत )

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – सगरमाथा से समुन्दर – भाग-४ – नेपाल यात्रा – हिमालय की गोद में – १ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। अब आप प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकते हैं यात्रा संस्मरण – सगरमाथा से समुन्दर।)

? यात्रा संस्मरण – सगरमाथा से समुन्दर – भाग-४ – नेपाल यात्रा – हिमालय की गोद में – १ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

नेपाल में सबसे बड़ा उद्योग पर्यटन है, जो उसकी विदेशी मुद्रा एवं आय का सबसे बड़ा स्रोत है। विश्व की 10 सबसे ऊंचे पर्वतों में से 8 नेपाल में होने के कारण यह पर्वतारोहियों, रॉक पर्वतारोहियों तथा रोमांच की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक जीवंत गंतव्य है। नेपाल की हिंदू और बौद्ध विरासत तथा वहां का ठंडा मौसम भी उसका सशक्त आकर्षण हैं।

नेपाल, विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट शिखर के लिए सुप्रसिद्ध है तथा साहसिक पर्यटन के लिए एक प्रसिद्ध गंतव्य है। विश्वप्रसिद्ध पोखरा नेपाल पर्यटन का मणि है। विश्व विरासत लुम्बिनी (गौतम बुद्ध का जन्म स्थान) भी नेपाल में स्थित है। प्राकृतिक सुरम्य परिदृश्य और जैव विविधता, ऊंचे हिमालय पर्वत, अतुलनीय सांस्कृतिक विरासत और अन्य अनेक विशिष्टताओं ने नेपाल को एक सुनिश्चित छवि के साथ, दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर एक सुविख्यात गंतव्य बना दिया है।

आप भारत में कहीं भी यात्रा करें, भारत आपके साथ होता है। आप भारत में होते हैं। भारत आप में होता है। नेपाल की यात्रा पर जाते समय यह भावना आ रही थी कि भारत आप में तो रहेगा लेकिन आप भारत में नहीं होंगे। विश्वबंधु कहते हैं सारी मानवता एक सूत्र में बंधी है, वीज़ा में क्या रखा है। इसकी सच्चाई तब पता चलती है जब आप वीज़ा लेने जाते हैं। इंग्लैंड आपको छै महीनों से अधिक नहीं सह सकता। हाँ अमेरिका थोड़ा उदार है। दस साल की मेहमानी करने को तत्पर रहता है। परंतु वीज़ा बहुत छानबीन कर देता है। नेपाल के साथ ऐसा नहीं है। बिना वीज़ा लिए आप जितना चाहें उतना वहाँ रह सकते हैं। परंतु आप नेपाल के नागरिक नहीं माने जाएँगे जब तक कि नेपाल की नगरिकता नहीं लेते। उसके लिए आपको नेपाल की राष्ट्रीय भाषा में बोलना और लिखना आना चाहिए। आप नेपाल में किसी भी व्यवसाय में लगे हैं। भारत की नागरिकता छोड़ दी है। आप नेपाल में कम से कम 15 वर्षों से रह रहे हैं। अतः इन शर्तों के पूरा होने तक आप नेपाल में विदेशी ही हैं। नेपाल में उनके नियमों का पालन अनिवार्यता है अन्यथा आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। नेपाल में नियमों को सख़्ती से लागू किया जाता है। सरकारी कर्मचारी मुस्तैद नज़र आते हैं।

हिंदी भवन भोपाल की साहित्यिक पत्रिका अक्षरा के प्रबंध सम्पादक, डा.जवाहर कर्णावत जी के साथ काठमांडू में 15 जून 2022 से 17 जून 2022 तक आयोजित भाखा महोत्सव 2022 में सम्मिलित होने नेपाल यात्रा पर जाना हुआ। दिन मंगलवार, तारीख़ 14 जून 2022 को शाम को साढ़े सात बजे ओला सवारी से भोपाल रेल्वे स्टेशन पहुँच गए, जहां से आंध्र एक्सप्रेस की ए-2 बोगी में चढ़ना था। आठ बजे प्लैट्फ़ॉर्म नम्बर दो पर जाकर जम गए। ओला के वातानुकूलित वाहन में आराम से आए थे लेकिन प्लैट्फ़ॉर्म पर भीड़ और गर्मी ने चेहरे को कुम्हलाना शुरू कर दिया। चेहरे की कुम्हलाहट मन तक पहुँचने लगी। ट्रेन पकड़ने में देरी होने से तनाव होता है। जल्दी पहुँचने से इंतज़ार में बेचैनी का कीड़ा मन को कुतरने लगता है। आदमी को कहीं चैन नहीं है। यह सम्भव नहीं है कि बिल्कुल समय पर स्टेशन पहुँच कर ट्रेन पकड़ ली जाये। पानी पीकर राहत महसूस करते रहे। बैठे-बैठे गुजरने वाली गाड़ियों को देखते रहे। गोंडवाना, तुलसी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस निकलीं, गाड़ियों में कोई विशेष भीड़ नहीं थी। हमारी ट्रेन नियत समय से आधा घंटा देरी से भोपाल स्टेशन के प्लैट्फ़ॉर्म नम्बर तीन पर नौ बजे पहुँची। वातानुकूलित वातावरण में रहने की आदत पड़ जाने से सामान्य गर्मी में थोड़ी सी भी देर में होने से बेचैनी महसूस होने लगती है।

ट्रेन में घुसते ही वातानुकूलित हवा का झोंका आया। मन सुमन खिलने लगा। इंसान को परस्थितियों का दास बनने में अधिक समय नहीं लगता। बीस-पच्चीस साल पहले ए सी नहीं थे, वे पहले आफिस में आए फिर घरों में पहुँचे। अब तो हरेक मध्यम वर्ग उनका आदी हो गया है। बोगी में चढ़कर सीट पर बैठे थे, तभी अटेंडेंट दिख गया। उसे चादर, ब्लेंकेट, तकिया इत्यादि लाने को कहा। वह दो सवारियों के लिए केवल तीन चादर लटका कर चला आया। जवाहर जी ने उससे ब्लेंकेट लाने को कहा तो वह बोला- ब्लेंकेट गंदा है। अगली बार वह एक चादर भर लाया। शायद टालामटोली सरकारी कारिंदों की आदत में शुमार होती है। जवाहर जी एक सीमा तक पैनी निगाहों से नजारा देखते रहे। फिर उनका इम्पल्स-स्विच ऑन हुआ। उन्होंने उसे डाँटकर कहा- ये क्या है भाई, एक-एक चीज़ लटका कर चले आते हों। आप चादर, ब्लेंकेट, तकिया सब एक साथ लेकर क्यों नहीं आते हो? तब जाकर अटेंडेंट सजग हुआ और थोड़ी देर में सभी चीजें हाज़िर कर दीं।

जवाहर जी की आदत आठ साढ़े-आठ बजे के बीच रात्रि भोजन करने की है। उन्होंने भोजन करने की पेशकश की। हमारी आदत शाम को सात बजे भोजन करने की है। घर से निकलते समय दो चपाती खा कर चले थे। उनके ज़ोर देने पर एक पराठा भिंडी की सब्ज़ी के साथ ग्रहण किया। थोड़ा आराम करके नेपाल की जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि नेपाल सात प्रांतों में विभाजित है- भारत से सटी सीमा पर लुम्बिनी (राजधानी देउखुरी), मधेश (जनकपुरी),  और प्रांत नम्बर-१ (विराटनगर) हैं। सुदूर-पश्चिम (गोदावरी) और करनाली (वीरेंद्रनगर) प्रांत हैं। उत्तर में तिब्बत की सीमा से सटे गंडकी (पोखरा) और बागमती (हेटौड़ा) प्रांत हैं। बागमती प्रांत में ही बागमती नदी के किनारे नेपाल की राष्ट्रीय राजधानी काठमांडू स्थित है। गंडकी प्रांत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा है।       

आँध्रा एक्सप्रेस की वह पूरी बोगी तेलुगु-आंध्र-सतवाहन लोगों के गोल उदास चेहरों से भरी थी। उनके चेहरों कर ख़ुशी और चमक दिखाई नहीं देती है। वे अपना घर-परिवार छोड़ रिश्तेदारों से बिछड़ कर विशाखापत्तनम से दिल्ली के राजनैतिक जंगल में रोटी रोज़गार की चाहत में जा रहे हैं। विशाखापत्तनम कभी भारत का बहुत प्रसिद्ध पत्तनम हुआ करता था। अंग्रेजों द्वारा हुगली के मुहाने पर पोर्ट बनाने से वह वृष्टिछाया में चला गया। नेपाल के ख़याली नज़ारे देखते-देखते नींद आने लगी।

सुबह नींद खुली तब ट्रेन निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुँच रही थी। जवाहर जी ने न सिर्फ़ विश्व हिंदी सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़े हैं। बल्कि उन्होंने सम्मेलनों के कार्यक्रमों का संचालन भी किया है। जवाहर जी केवल विश्व स्तर पर हिंदी सेवक ही नहीं रहे। वे बैंक ओफ़ बड़ौदा में लम्बे समय तक कुशल जन सम्पर्क अधिकारी भी रहे हैं। उनके राजनयिकों और विदेश सेवा अधिकारियों और प्रेस नुमाइंदों से सम्पर्क भी रहे हैं। वे नेपाल दूतावास में ऐसे ही एक अधिकारी और एक अन्य हिंदी सेवी से नित सम्पर्क में रहे। वह क़िस्सा आगे आएगा। अभी इतना कि उन्होंने यात्रा की योजना और प्रबंधन अत्यंत कुशलता पूर्वक किया। जिससे यात्रा के तय उद्देश्य बिना परेशानी के पूरे किए जा सके। शांत स्वभाव के संयत व्यक्तित्व के धनी उनके छोटे भाई हीरा लाल कर्णावत भी स्टेट बैंक से हिंदी विभाग से सेवा निवृत्त सहायक महाप्रबंधक हैं। हम उनको और उनके भाई को नेपाल के इतिहास के बारे में बताते रहे।

नेपाल में मानव बस्तियों के सबसे पुराने पुरातात्विक साक्ष्य लगभग 30,000 साल पहले के मिले हैं। लगभग 600 वर्ष ईसा पूर्व, नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्रों में छोटे जनपदीय गणों मल्ल, लिच्छवि, शाक्य कुलों के संघों का उदय हुआ। इनमें से लिच्छवियों में चौबीसबें जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी (599-527 ईसा पूर्व) हुए और शाक्यों में एक राजकुमार सिद्धार्थ (563-483 ईसा पूर्व) का जन्म हुआ। बीच की शताब्दियों में नेपाल को आध्यात्मिक शरणस्थली के रूप में उपयोग किया गया। नेपाल ने तिब्बत के माध्यम से बौद्ध धर्म को मध्य-पूर्व एशिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और  हिंदू और बौद्ध पांडुलिपियों को संरक्षित करने में मदद की।

नेपाल मूलतः किरातों की ज़मीन बताई जाती है। जब सोलह महाजनपदों का काल आया तो मल्ल, लिच्छवि और शाक्य महाजनपद किरातों की नेपाली तराई में राज्य विस्तार करते रहते थे। अंतत: लिच्छवियों ने किरातों को काठमांडू घाटी से पूर्व की ओर धकेल दिया, और लिच्छवी वंश सत्ता स्थापित में सफल हो गया। 400 ई. में लिच्छवियों ने स्मारकों का निर्माण किया और शिलालेखों की एक श्रृंखला छोड़ी। नेपाल का उस अवधि का इतिहास लगभग पूरी तरह से उन्हीं से जुड़ा हुआ है।

इंडोलॉजिस्ट भारत के इतिहास के बारे में अध्ययन करते रहे हैं। वे भारत के साथ नेपाल को भी शामिल करते हैं। नार्वे के इंडोलॉजिस्ट क्रिश्चियन लासेन ने प्रस्तावित किया था कि नेपाल निपा (पहाड़ का पैर) और -आल (आलय के लिए संक्षिप्त प्रत्यय जिसका अर्थ है निवास) है। इसलिए नेपाल का अर्थ “पहाड़ के पैर में निवास” था। इंडोलॉजिस्ट सिल्वेन लेवी ने लासेन के सिद्धांत को अस्थिर पाया, लेकिन उनका अपना कोई सिद्धांत नहीं था, केवल यह सुझाव दिया था कि या तो नेपाल संस्कृत नेवारा का अपभ्रंश है, या नेपाल स्थानीय जातीयता का संस्कृतिकरण है। यह भी कहा गया है कि नेपा एक तिब्बती-बर्मन तना है जिसमें ने (मवेशी) और पा (रक्षक) शामिल हैं, जो इस तथ्य को दर्शाता है कि घाटी के शुरुआती निवासी गोपाल (गाय) और महिसपाल (भैंस-झुंड) पालक समाज थे। सुनीति कुमार चटर्जी का मानना था कि नेपाल तिब्बत-बर्मन जड़ों से उत्पन्न हुआ है। नेपालियों के चेहरे सामने से चपटे होते हैं। ये मंगोलों की  तिब्बत और बर्मन लोगों की मिश्रित नस्ल बताई जाती है।

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #२३९ ☆ कविता – पर्यटन… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व  प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – पर्यटन…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # २३८ ☆

☆ पर्यटन…  ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

बंधी नियमित जिदंगी से होती है सबको घुटन

इससे मन बहलाव के हित जरूरी है पर्यटन

*

तेज गति के वाहनो से सुलभ अब आवागमन

घूमने जाने का इससे बढ़ा दिखता है चलन

*

शिक्षा ने भी बढ़ाया है परिभ्रमण का हौसला

इससे बढ़ता जा रहा है दूरिज्म का सिलसिला

*

देश और विदेश में कई अनोखें स्थान है

जहां जाने देखने का मन में आता ध्यान है

*

ऐसे स्थल धार्मिक हैं प्राकृतिक या कलात्मक

और कई है ऐतिहासिक औद्योगिक या सृजनात्मक

*

पर्यटन सुविधाओं के भी है वहां साधन कई

और होती जा रही हैं आये दिन सुविधाये नई

*

स्थानीय लोगों को मिल जाते सहज रोजगार भी

इससे नये नये केन्द्रों को है रच रही सरकार भी

*

अलौकिक सुख शांति भी बिखरी वहां परिवेश में

खोजे गये है स्थल ऐसे देश और परदेस में

*

नदी निर्झर झील वन मोहक प्रकृति शोना सुखद

अलौकिक सुख शांति है बिखरी जहां आनन्दप्रद

*

घोलती मधुरस जहा पर मन में नित प्राकृत छटा

बातें करती मौन सबसे प्रकृति हिलमिल सर्वदा

*

कान्हा रणथम्भौर कार्बेट एलोरा और अजंता

बुलाते हैं मौन सबको मिलने नालन्दा गया

*

अभय वन में शेर चीता बायसन गेंडे जंगली सुअर

सहज दिखते घूमते फिरते निडर से बेफिकर

*

पर्वतो में हिमालय सतपुडा विन्धय अरावली

शत्रुओ के मन में जिनको देख मचती खलबली

*

नदियां अगणित पतित पावन गंगा यमुना नर्मदा

समुद्री तट झील डल जिनसे न मन होता विदा

*

किले जैसे ग्वालियर झांसी तथा चितौडगढ

है जहां इतिहास जीवित और जो अब भी सुदृढ

*

मूर्तियां खजुराहो की अब भी है सुंदर प्राणवान

जो धरोहर विश्व के इतिहास की सबसे महान

*

शहरो में दिल्ली अयोध्या काशी मुम्बई आगरा

जोधपुर जयपुर उदयपुर पटना चेन्नई द्वारका

*

देश और परदेस में लाखो सुघर स्थान है

जिनकी इस संसार में है प्रसिद्धि और सम्मान है

*

दर्शनीय स्थलो से मिलता ज्ञान अनुभव जागरण

बहुत सी नई जानकारी और खुश होता है मन

*

बन गया है पर्यटन एक लाभप्रद उद्योग अब

कर रहे विस्तार इसका इसी से है देश सब

*

आइये इसका यथोचित हम भी तो शुभ लाभ लें

इस नवल उद्योग को बढ़ने में समुचित साथ दे। 

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ नेता चरित मानस #२ – कविता – बुरा दौर… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर ☆

डॉ.राजेश ठाकुर

( प्रो डॉ राजेश ठाकुर जी का  मंतव्य उनके ही शब्दों में – “पाखण्ड, अंध विश्वास, कुरीति, विद्रूपता, विसंगति, विडंबना, अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जन-समुदाय को जागृत करना ही मेरी लेखनी का मूल प्रयोजन है…l” अब आप प्रत्येक शनिवार डॉ राजेश ठाकुर जी की रचनाएँ आत्मसात कर सकते हैं. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “बुरा दौर…“.)

? साप्ताहिक स्तम्भ ☆ नेता चरित मानस #२ ?

? कविता – बुरा दौर… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर  ? ?

?

ये ज़िन्दगी का सबसे बुरा दौर है मेरा

मेरे सिवा यहाँ, न कोई और है मेरा

🌷

खाता फिर रहा, दर-ब-दर की ठोकरें

ना ही कोई ठिकाना, न ठौर है मेरा

🌷

तुमने दिया है ज़ख़्म, दवा भी तुम्हीं देना

एक तू ही भगवन, सदा सिरमौर है मेरा

🌷

या रब तेरी रहमत से मेरे मुँह में निवाला

प्रभु तेरी कृपा से,मुँह में कौर है मेरा

🌷

हालात बुरे इतने, तब भी जूझता रहा

वाक़ई क़दम क़ाबिल-ए-गौर है मेरा

🌷

आज़ादी के पहले अहा, कहते थे  फ़ख्र से

दिल्ली जितनी उतना ही लाहौर है मेरा

🌷

धर्म-जाति-राजनीति में ये शोर उफ़

लखनऊ उनका, तो बिजनौर है मेरा

☆

© प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर

शासकीय कॉलेज़ केवलारी

संपर्क — ग्राम -धतूरा, पोस्ट – जामगाँव, तहसील -नैनपुर, जिला -मण्डला (म.प्र.) मोबा. 9424316071

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # १७५ ☆ सजल ।।परम श्रद्धेय राष्ट्रकवि माखन लाल चतुर्वेदी पर एक भावप्रधान रचना।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १७५ ☆

☆ सजल ।।परम श्रद्धेय राष्ट्रकवि माखन लाल चतुर्वेदी पर एक भावप्रधान रचना।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

।। भाग 1 ।।

।। समांत।।आर।।पदांत।। थे।।

***** 

=1=

माखनलाल चतुर्वेदी जी   केवल नाम

नहीं कालजयी विचारक रचनाकार थे।।

=2=

पत्रकार शिक्षक संपादक   क्रांति स्वर

जनप्रिय कवि बहुआयामी कलाकार थे।।

=3=

ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित ओजस्वीअद्भुत

एक सजग प्रहरी श्रद्धेय   फनकार थे।।

=4=

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिकता

के गुरु अध्यापक राष्ट्रप्रेम के संसार थे।।

*********

।। भाग 2 ।।

समांत।।अर।। पदांत।। थी।।

**********

=1=

उनके साहित्य जगत की कर्म स्थली

मध्यप्रदेश का मध्य भोपाल नगर थी।।

=2=

वह भारतीयता की आत्मा  राष्ट्र भक्ति

जन-जन कवि को करती उजागर थी।।

=3=

साहित्य से वह परिपूर्ण ओजस्वी हुंकार।

प्रेरणा  पुंज वाणी उनका किरदार थी।।

=4=

श्रद्धा भक्ति के अटल प्रेमी को नमन

पुष्प की अभिलाषा अमर सागर थी।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – पुस्तकांवर बोलू काही ☆ “|| प्रत्यक्षं तत्वमसि ||” – लेखक : श्री अजिंक्य कुलकर्णी  ☆ परिचय –  श्री हर्षल सुरेश भानुशाली☆

श्री हर्षल सुरेश भानुशाली

? पुस्तकावर बोलू काही ?

☆ “|| प्रत्यक्षं तत्वमसि ||” – लेखक : श्री अजिंक्य कुलकर्णी  ☆ परिचय –  श्री हर्षल सुरेश भानुशाली ☆

पुस्तक : || प्रत्यक्षं तत्वमसि ||

लेखक : श्री अजिंक्य कुलकर्णी 

प्रकाशक: हेडविग प्रकाशन

पृष्ठे: ३८४

मूल्य: ४८०₹

२०१५ मध्ये जेव्हा आय.एस.आय.एस. या अतिरेकी संघटनेने मोसूल शहरातल्या सरकारी ग्रंथालयातील अनेक दुर्मिळ आणि ऐतिहासिक हस्तलिखितांचा लिलाव केला. तेव्हा जगभरातील सरकारी संस्था, गुप्तचर संस्था, संग्रहालये आणि खाजगी संग्राहक रोमांचित झाले.

लिलाव झालेल्या हस्तलिखितांमध्ये १८व्या शतकातल्या ईस्ट इंडिया कंपनीच्या अधिकाऱ्याच्या नोंदी होत्या. त्यात अब्जावधी डॉलर्स किमतीच्या ऐतिहासिक कलाकृतीचे आणि युद्धाची निर्णायक स्थिती बदलू शकणाऱ्या घातक शस्त्राचे वर्णन होते.

तसेच जनुकीय अभियांत्रिकीच्या सूत्रांचे वर्णन करणारे सुद्धा एक हस्तलिखित होते. जगातील अनेक संस्थांना माहीत होते की ह्या हस्तलिखितातली कलाकृती अस्तित्वात आहे.

त्या सर्व संस्थांना वेगवेगळ्या वेळी ‘इम्रीस ओल्डमन’ नावाच्या एका व्यक्तीने मदत केलेली असते. आणि तिथून सुरू होतो इम्रीस ओल्डमन या व्यक्तीचा शोध. हा इम्रीस ओल्डमन नक्की कोण?

पृथ्वीराज चौहान, समुद्रगुप्त, महाराजा रणजित सिंग यांच्यासारख्या महान राजांनी आणि बाबर, औरंगजेब, नादीर शाह, अहमद शाह अब्दाली यांच्यासारख्या आक्रमणकर्त्यांनी आणि अगदी ब्रिटिशांनीही पाठलाग केलेली ती ऐतिहासिक वस्तू कोणती?

या सर्व प्रश्नांची उत्तरे शोधणारी ही कथा म्हणजे ‘प्रत्यक्षं तत्त्वमसि’.. सर्वांनी जरूर वाचावे असे हे पुस्तक.

परिचय : श्री हर्षल सुरेश भानुशाली

पालघर 

मो. 9619800030

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares