श्री हरभगवान चावला

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री हरभगवान चावला जी की अब तक पांच कविता संग्रह प्रकाशित। कई स्तरीय पत्र पत्रिकाओं  में रचनाएँ प्रकाशित। कथादेश द्वारा  लघुकथा एवं कहानी के लिए पुरस्कृत । हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति सम्मान। प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वतंत्र लेखन।) 

आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा  – हो गया ठीक?)

☆ लघुकथा – हो गया ठीक? ☆ श्री हरभगवान चावला ☆

चोट के कारण दादा की उँगली दर्द कर रही थी। उन्हें बेचैन देख ढाई साल के पोते ने पूछा, “दर्द हो रहा है?”

“हाँ।”

पोते ने धीरे से उस उँगली को प्यार से चूमा और पूछा, “हो गया ठीक?”

“हाँ।” दादा ने यह कहकर पोते को चूम लिया। दर्द पता नहीं कहाँ दुबक गया था?

©  हरभगवान चावला

सम्पर्क – 406, सेक्टर-20, हुडा,  सिरसा- 125055 (हरियाणा) फोन : 9354545440

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments