श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # २२५ ☆
☆ ग़ज़ल ।। दोस्त यार सब ही अब छूट गए पीछे कंही।।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
।। काफिया।। ईर।।रदीफ़ ।।हो गए।।
☆
=1=
चलते -चलते प्यादे से वजीर क्या हो गए।
शानो-शौकत रुतबे की एक नजीर हो गए।।
=2=
चमक -धमक जनाब की कुछ ऐसी बढ़ी।
नजर में हर कोई उनके फ़कीर हो गए।।
=3=
किसी का नहीं रहा उनसे अब मुकाबला।
अब ऐसी किस्मत की वो लकीर हो गए।।
=4=
पा ही लिया जैसे उन्होंने जन्नत का दरवाजा।
हो गए खुदा लिखने वाले तकदीर हो गए।।
=5=
दोस्त यार सब ही अब छूट गए पीछे कंही।
कुछ रहीसजादे अब उनके बगलगीर हो गए।।
=6=
लगता उनको किअक्ल-शक्ल हो गई उम्दा।
हर बातचीत की कोई अलग तकरीर हो गए।।
=7=
हंस कौन बढ़ाए उनसे अब दोस्ती का हाथ।
उनके तेवर अब सबके पाँव की जंजीर हो गए।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464






