ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (20 जुलाई से 26 जुलाई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। वर्तमान युग के जागृत देवता हमारे श्री हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि उनका प्रताप चारों युग अर्थात सतयुग त्रेतायुग द्वापरयुग और कलयुग में फैला हुआ है। श्री हनुमान जी के प्रताप से हर तरफ उजाला हो रहा है। उनकी कीर्ति समस्त ब्रह्मांड में फैली हुई है। उनको स्मरण करने का सबसे अच्छा उपाय श्री हनुमान चालीसा का पाठ होता है। आज की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है:-

चारों जुग परताप तुम्हारा |

है परसिद्ध जगत उजियारा ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से जातक के सभी मनोरथ सिद्ध होंगे और उसकी कीर्ति हर तरफ फैलेगी।

“नासे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य और गुरु कर्क राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। प्रारंभ में मिथुन राशि में वक्री रहेगा तथा 24 तारीख के 1:36 बजे दिन से मिथुन राशि में मार्गी हो जाएगा। आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहकर अपने कार्यों का निष्पादन करना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए, जिससे आपको कोई नुकसान ना हो सके। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग कम मिलेगा। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ होगा। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह डरने की आवश्यकता नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए 21 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 22 और 23 तारीख विभिन्न कार्यों में सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को संपन्न करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा संबंध रहेगा। भाई बहनों से आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी हैं। 21 की दोपहर के बाद से लेकर 22, 23 और 26 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह धन भाव में सूर्य और गुरु एक साथ विराजमान हैं। इस प्रकार आपको अपनी विद्या और राज्य की मदद से धन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कम अच्छे रहेंगे। भाग्य से आपको ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। कचहरी के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह में आप शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 26 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार हैं। शत्रु को पराजित करने में 24 और 25 तारीख विशेष रूप से मददगार है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके अंदर अच्छे-अच्छे विचार आएंगे। आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं को आप थोड़े प्रयास से ही पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आपको मामूली मदद प्राप्त हो सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है, अर्थात जैसा चल रहा था वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 21-22 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार से लाभदायक है। 24 और 25 तारीख को छात्रों के लिए परीक्षा देना बहुत अच्छा रहेगा। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

यह सप्ताह विवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापारियों को धन लाभ भी होगा। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से आपको मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 24और 25 तारीख प्रतिष्ठा वृद्धि के लिए मददगार है। सप्ताह के बाकी दिन भी कार्यों के करने के लिए ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके थोड़े से प्रयासों से ही आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। व्यापारियों का व्यापार उत्तम चलेगा। उनको धन लाभ होगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से मदद नहीं मिल पाएगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे मार्क मिलने की उम्मीद कम है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको कर्म पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 26 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 24 और 25 तारीख को आपका अपने भाइयों के साथ अच्छा संबंध बनेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्यालय में उचित सम्मान मिलेगा। नौकरी के लिए अगर आप परीक्षा दे रहे हैं तो उसे प्रतियोगिता में आप सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। धन आने का सामान्य योग है। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21 की दोपहर के बाद से लेकर 22 और 23 तारीख कार्यों को संपन्न करने में फलदायक है। 20 और 21 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए कम उचित है। 24 और 25 तारीख को धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। भाग्य के कारण आपक कई कार्य निपटा सकते हैं। आपके जो कार्य भाग्य के कारण रुक रहे हो उनको करने का प्रयास करें। सफल होंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद है। 21, 22 और 23 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने शत्रुओं को कम प्रयास में ही पराजित कर सकते हैं। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है अर्थात जैसे पहले से चल रहा था वैसा ही रहेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। भाई और बहनों के साथ आपके संबंधों में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद बहुत कम मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 20, 21 और 26 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम मूलक है। 24 और 25 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनको अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। मामूली धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख विभिन्न कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 24 और 25 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए अच्छा है। उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। परंतु इन प्रस्ताव को फाइनल करने मैं सावधानी बरतना चाहिए। अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु ठीक-ठाक है। 20 और 21 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। 24 और 25 तारीख को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है। 21 तारीख को दोपहर के बाद से लेकर 22 और 23 तारीख को आपको होशियारी से कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted