आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है  – नवगीत – देव उठनी एकादशी (गन्ना ग्यारस)।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # २५४ ☆

☆ नवगीत – देव उठनी एकादशी (गन्ना ग्यारस) ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆ 

देव सोये तो

सोये रहें

हम मानव जागेंगे

राक्षस

अति संचय करते हैं

दानव

अमन-शांति हरते हैं

असुर

क्रूर कोलाहल करते

दनुज

निबल की जां हरते हैं

अनाचार का

शीश पकड़

हम मानव काटेंगे

भोग-विलास

देवता करते

बिन श्रम सुर

हर सुविधा वरते

ईश्वर पाप

गैर सर धरते

प्रभु अधिकार

और का हरते

हर अधिकार

विशेष चीन

हम मानव वारेंगे

मेहनत

अपना दीन-धर्म है

सच्चा साथी

सिर्फ कर्म है

धर्म-मर्म

संकोच-शर्म है

पीड़ित के

आँसू पोछेंगे

मिलकर तारेंगे

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

२८ -११-२०१४

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted