श्री संजय भारद्वाज
(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं। हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)
संजय दृष्टि – पीड़ा, जिजीविषा और मैं…
श्री संजय भारद्वाज
तब मन
खंड-खंड करती रही,
अब तन
तार-तार करने पर
उतारू है,
सूक्ष्म और स्थूल में
अपनापा निकला,
पीड़ा और मेरा सम्बंध
पुराना निकला।
© संजय भारद्वाज
प्रात: 10 बजे, गुरुवार दि. 12अक्टूबर 2017
अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
writersanjay@gmail.com
☆ आपदां अपहर्तारं ☆
९ नवम्बर २०२६ से दामोदर साधना आरंभ हुई।
माँ यशोदा द्वारा रस्सी से बांधे गए भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की इस साधना का मंत्र होगा- ॐ दामोदराय नमः
इसके साथ हम माता लक्ष्मी की आराधना के निमित्त कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करेंगे।
जिनके लिए यह संभव न हो सके, वे कम से कम इसे सुनें। कनकधारा स्तोत्र दीपावली के तीन दिन करने के लिए दिया गया था।
यह साधना कार्तिक पूर्णिमा तदनुसार 24 नवंबर तक चलेगी।
≈ हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




