डॉ कुंवर प्रेमिल

(संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठतम साहित्यकार डॉ कुंवर प्रेमिल जी को  विगत 50 वर्षों  से लघुकथा, कहानी, व्यंग्य में सतत लेखन का अनुभव हैं। अब तक 350 से अधिक लघुकथाएं रचित एवं ग्यारह  पुस्तकें प्रकाशित। 2009 से प्रतिनिधि लघुकथाएं (वार्षिक) का सम्पादन एवं ककुभ पत्रिका का प्रकाशन और सम्पादन।  आपकी लघुकथा ‘पूर्वाभ्यास’ को उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव के द्वितीय वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 में शामिल किया गया है। वरिष्ठतम  साहित्यकारों  की पीढ़ी ने  उम्र के इस पड़ाव पर आने तक जीवन की कई  सामाजिक समस्याओं से स्वयं की पीढ़ी  एवं आने वाली पीढ़ियों को बचाकर वर्तमान तक का लम्बा सफर तय किया है,जो कदाचित उनकी रचनाओं में झलकता है। हम लोग इस पीढ़ी का आशीर्वाद पाकर कृतज्ञ हैं। 
आपने लघु कथा को लेकर एक प्रयोग किया है।  एक विषय पर अनेक लघुकथाएं  लिखकर। इस श्रृंखला में  औरत विषय पर हम प्रतिदिन आपकी दो लघुकथाएं धारावाहिक स्वरुप में प्रस्तुत  करने का प्रयास करेंगे । आज प्रस्तुत है इस श्रृंखला की  लघुकथाएं [1] गलतबयानी  [2] आश्वस्त.  हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह एवं प्रतिसाद प्राप्त होगा। )

☆ धारावाहिक लघुकथाएं – औरत #1 – [1] गलतबयानी  [2] आश्वस्त

[1]

गलतबयानी

बाबा आदम के जमाने से ठगी गयी है औरत – एक औरत ने कहा तो सभी औरतों ने मान लिया।

अप्रिय भूत को भुलाकर वर्तमान से जुड़ने में भी सफल हुयी है औरत – दूसरी औरत ने कहा और सभी औरतों ने मान लिया।

आदमी ने औरत को जिस मुकाम तक पहुंचाया है, इसे नहीं मान रही है औरत।

वह इसे आदमी की गलतबयानी मान रही है औरत।

 

[2]

आश्वस्त

एक जीव बोला –  मुझे औरत बना दीजिए सर।

ब्रह्मा मुस्कुरा कर बोले – क्यों भला?

इसलिए कि औरत का किरदार बड़ा कठिन और जीवट। सबसे बड़ी बात तो यह ‌है कि अभी तक वह पुरुष को राह पर नहीं ला पारी है। जो बहुत जरूरी है।

ब्रह्मा ने तथास्तु कहकर आंखें बंद कर ली। वह औरत के भविष्य के प्रति आश्वस्त हो चुका था।

पर  ब्रह्माणी उस औरत को पागल-बेवकूफ समझ रही थी। शायद वह औरत की बरबादी से अनभिज्ञ रही होगी।

© डॉ कुँवर प्रेमिल

एम आई जी -8, विजय नगर, जबलपुर – 482 002 मोबाइल 9301822782

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
अमरेन्द्र नारायण

पितामह अभीभी आश्वस्त हैं।बधाई