श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना उर विहग सा उड़ रहा। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 167 ☆

☆ उर विहग सा उड़ रहा… ☆

कोई कुछ अच्छा करना चाहे तो उसे प्रोत्साहित करना, मनोबल बढ़ाना, नए लोगों को जिम्मेदारी देना साथ ही साथ हर संभव मदद करना यही सच्चे  मोटिवशनल लीडर के लक्षण हैं ।नेतृत्व भी उन्हीं लोगों के हाथों में रहता है जो सबके हित में अपना हित समझते हैं और दूसरों की खुशी को अपनी खुशी समझ कर साझा करते हैं ।

सुपथ पर चलने से शीघ्र लक्ष्य प्राप्त होता है । अतः प्रकृति की तरह केवल देना सीखें बिना स्वार्थ के ।अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें ,लोग क्या कहेंगे इसकी परवाह न करते हुए अपने लक्ष्य को तय कर सही योजना बना कर लक्ष्य भेदी बनें ।वक्त की धारा के अनुरूप जो बदलना जानते हैं या चाहते हैं वे हमेशा प्रसन्न रहते हैं परन्तु अधिकांश लोग लकीर के फकीर बन  अपनी समस्याओं का इतना रोना रोते हैं कि उनको देखते ही लोग रास्ता  बदल लेते हैं ।

जब मौसम, परिवेश, रिश्ते, उम्र,  स्वभाव व यहाँ तक कि अपने भी समयानुसार बदल जाते हैं, तो हमें यह समझ होनी चाहिए कि कैसे बदलाव को सहजता से अपनी दिनचर्या का अंग  बनाएँ।आप किसी भी सफ़ल व्यक्ति को देखिए वो सदैव  प्रसन्न चित्त दिखता है, इसका मतलब ये नहीं कि उसका जीवन फूलों की सेज है दरसल सच्चाई तो यही है कि फूलों तक पहुँचने का रास्ता  काँटो से ही होकर जाता है ,  ये  बात अलग है कि लोगों को सिर्फ  फूल दिखते हैं ।

इसलिए हर  परिस्थितियों को जीवन का उपहार मानते हुए अपनों के साथ उनकी तरक्क़ी में ही स्वयं का सुख ढूंढते हुए मुस्कुराते रहें क्योंकि सफलता का असली मजा अपनों के साथ ही आता है ।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments