हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #284 ☆ अनुभव और निर्णय… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख अनुभव और निर्णय। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 284 ☆

☆ अनुभव और निर्णय… ☆

अगर आप सही अनुभव नहीं करते, तो निश्चित् है कि आप ग़लत निर्णय लेंगे–हेज़लिट की यह उक्ति अपने भीतर गहन अर्थ समेटे है। अनुभव व निर्णय का अन्योन्याश्रित संबंध है। यदि विषम परिस्थितियों में हमारा अनुभव अच्छा नहीं है, तो हम उसे शाश्वत् सत्य स्वीकार उसी के अनुकूल निर्णय लेते रहेंगे। उस स्थिति में हमारे हृदय में एक ही भाव होता है कि हम आँखिन देखी पर विश्वास रखते हैं और यह हमारा व्यक्तिगत अनुभव है–सो! यह ग़लत कैसे हो सकता है? निर्णय लेते हुए न हम चिन्तन-मनन करना चाहते हैं; ना ही पुनरावलोकन, क्योंकि हम आत्मानुभव को नहीं नकार सकते हैं?

मानव मस्तिष्क ठीक एक पैराशूट की भांति है, जब तक खुला रहता है, कार्यशील रहता है–लार्ड डेवन का यह कथन मस्तिष्क की क्रियाशीलता पर प्रकाश डालता है और उसके अधिकाधिक प्रयोग करने का संदेश देता है। कबीरदास जी भी ‘दान देत धन न घटै, कह गये भक्त कबीर’ संदेश प्रेषित करते हैं कि दान देते ने से धन घटता नहीं और विद्या रूपी धन बाँटने से सदैव बढ़ता है। महात्मा बुद्ध भी जो हम देते हैं; उसका कई गुणा लौटकर हमारे पास आता है–संदेश प्रेषित करते हैं। भगवान महाबीर भी त्याग करने का संदेश देते हैं और प्रकृति का भी यही चिरंतन व शाश्वत् सत्य है।

मनुष्य तभी तक सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम, सर्वगुण-सम्पन्न व सर्वपूज्य बना रहता है, जब तक वह दूसरों से याचना नहीं करता–ब्रह्मपुराण का भाव, कबीर की वाणी में इस प्रकार अभिव्यक्त हुआ है ‘मांगन मरण एक समान।’ मानव को उसके सम्मुख हाथ पसारने चाहिए, जो सृष्टि-नियंता व जगपालक है और दान देते हुए उसकी नज़रें सदैव झुकी रहनी चाहिए, क्योंकि देने वाला तो कोई और…वह तो केवल मात्र माध्यम है। संसार में अपना कुछ भी नहीं है। यह नश्वर मानव देह भी पंचतत्वों से निर्मित है और अंतकाल उसे उनमें विलीन हो जाना है। मेरी स्वरचित पंक्तियाँ उक्त भाव को व्यक्त करती हैं…’यह किराये का मकान है/ जाने कौन कब तक ठहरेगा/ खाली हाथ तू आया है बंदे/ खाली हाथ तू जाएगा’ और ‘प्रभु नाम तू जप ले रे बंदे!/ वही तेरे साथ जाएगा’ यही है जीवन का शाश्वत् सत्य।

मानव अहंनिष्ठता के कारण निर्णय लेने से पूर्व औचित्य- अनौचित्य व लाभ-हानि पर सोच-विचार नहीं करता और उसके पश्चात् उसे पत्थर की लकीर मान बैठता है, जबकि  उसके विभिन्न पहलुओं पर दृष्टिपात करना आवश्यक होता है। अंततः यह उसके जीवन की त्रासदी बन जाती है। अक्सर निर्णय हमारी मन:स्थिति से प्रभावित होते है, क्योंकि प्रसन्नता में हमें ओस की बूंदें मोतियों सम भासती हैं और अवसाद में आँसुओं सम प्रतिभासित होती हैं। सौंदर्य वस्तु में नहीं, दृष्टा के नेत्रों में होता है। इसलिए कहा जाता है ‘जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि।’ सो! चेहरे पर हमारे मनोभाव प्रकट होते हैं। इसलिए ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ गीत की पंक्तियाँ आज भी सार्थक हैं।

दोषारोपण करना मानव का स्वभाव है, क्योंकि हम स्वयं को बुद्धिमान व दूसरों को मूर्ख समझते हैं। परिणामत: हम सत्यान्वेषण नहीं कर पाते। ‘बहुत कमियाँ निकालते हैं/ हम दूसरों में अक्सर/ आओ! एक मुलाकात/ ज़रा आईने से भी कर लें।’ परंतु मानव अपने अंतर्मन में झाँकना ही नहीं चाहता, क्योंकि वह आश्वस्त होता है कि वह गुणों की खान है और कोई ग़लती कर ही नहीं सकता। परंतु अपने ही अपने बनकर अपनों को प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं, ‘ज़िन्दगी कहाँ रुलाती है/ रुलाते तो वे लोग हैं/ जिन्हें हम अपनी ज़िन्दगी समझ बैठते हैं’ और हमारे सबसे प्रिय लोग ही सर्वाधिक कष्ट देते हैं। ढूंढो तो सुक़ून ख़ुद में है/ दूसरों में तो बस उलझनें मिलेंगी। आनंद तो हमारे मन में है। यदि वह मन में नहीं है, तो दुनिया में कहीं नहीं है, क्योंकि दूसरों से अपेक्षा करने से तो उलझनें प्राप्त होती हैं। सो! ‘उलझनें बहुत हैं, सुलझा लीजिए/ बेवजह ही न किसी से ग़िला कीजिए’ स्वरचित गीत की पंक्तियाँ उलझनों को शीघ्र सुलझाने व शिक़ायत न करने की सीख देती हैं।

उत्तम काम के दो सूत्र हैं…जो मुझे आता है कर लूंगा/ जो मुझे नहीं आता सीख लूंगा। यह है स्वीकार्यता भाव, जो सत्य है और यथार्थ है उसे स्वीकार लेना। जो व्यक्ति अपनी ग़लती को स्वीकार लेता है, उसके जीवन पथ में कोई अवरोध नहीं आता और वह निरंतर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता जाता है। ‘दो पल की है ज़िन्दगी/ इसे जीने के दो उसूल बनाओ/ महको तो फूलों की तरह/ बिखरो तो सुगंध की तरह ‘ मानव को सिद्धांतवादी होने के साथ-साथ हर स्थिति में खुशी से जीना बेहतर विकल्प व सर्वोत्तम उपाय  है।

बहुत क़रीब से अंजान बनके निकला है/ जो कभी दूर से पहचान लिया करता था–गुलज़ार का यह कथन जीवन की त्रासदी को इंगित करता है। इस संसार म़े हर व्यक्ति स्वार्थी है और उसकी फ़ितरत को समझना अत्यंत कठिन है। ज़िन्दगी समझ में आ गयी तो अकेले में मेला/ न समझ में आयी तो भीड़ में अकेला…यही जीवन का शाश्वत्  सत्य व सार है। हम अपनी मनस्थिति के अनुकूल ही व्यथित होते हैं और यथासमय भरपूर सुक़ून पाते हैं।

तराशिए ख़ुद को इस क़दर जहान में/ पाने वालों को नाज़ व खोने वाले को अफ़सोस रहे। वजूद ऐसा बनाएं कि कोई तुम्हें छोड़ तो सके, पर भुला न सके। परंतु यह तभी संभव है, जब आप इस तथ्य से अवगत हों कि रिश्ते एक-दूसरे का ख्याल रखने के लिए होते हैं, इस्तेमाल करने के लिए नहीं। हमें त्याग व समर्पण भाव से इनका निर्वहन करना चाहिए। सो! श्रेष्ठ वही है, जिसमें दृढ़ता हो; ज़िद्द नहीं, दया हो; कमज़ोरी नहीं, ज्ञान हो; अहंकार नहीं। जिसमें इन गुणों का समुच्चय होता है, सर्वश्रेष्ठ कहलाता है। समय और समझ दोनों एक साथ किस्मत वालों को मिलती है, क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है। प्राय: जिनमें समझ होती है, वे अहंनिष्ठता के कारण दूसरों को हेय समझते हैं और उनके अस्तित्व को नकार देते हैं। उन्हें किसी का साथ ग़वारा नहीं होता और एक अंतराल के पश्चात् वे स्वयं को कटघरे में खड़ा पाते हैं। न कोई उनके साथ रहना पसंद करता है और न ही किसी को उनकी दरक़ार होती है।

वैसे दो तरह से चीज़ें नज़र आती हैं, एक दूर से; दूसरा ग़ुरूर से। ग़ुरूर से दूरियां बढ़ती जाती हैं, जिन्हें पाटना असंभव हो जाता है। दुनिया में तीन प्रकार के लोग होते हैं–प्रथम दूसरों के अनुभव से सीखते हैं, द्वितीय अपने अनुभव से और तृतीय अपने ग़ुरूर के कारण सीखते ही नहीं और यह सिलसिला अनवरत चलता रहता है। बुद्धिमान लोगो में जन्मजात प्रतिभा होती है, कुछ लोग शास्त्राध्ययन से तथा अन्य अभ्यास अर्थात् अपने अनुभव से सीखते हैं। ‘करत- करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान’ कबीरदास जी भी इस तथ्य को स्वीकारते हैं कि हमारा अनुभव ही हमारा निर्णय होता है। इनका चोली-दामन का साथ है और ये अन्योन्याश्रित है।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – पुस्तक चर्चा ☆ ☆ “समकाल की आवाज ” – कवि… श्री हरभगवान चावला ☆ समीक्षा – श्री जयपाल ☆

श्री जयपाल

 

(सुप्रसिद्ध लेखक श्री जयपाल जी पंजाब शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। आपका एक कविता संग्रह ‘दरवाजों के बाहर‘  आधा प्रकाशन  से प्रकाशित। (इस संग्रह पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में शोधकार्य), कुछ कविताएं पंजाबी में  अनुदित (पुस्तक रूप में प्रकाशित)।पत्र-पत्रिकाओं में लगातार रचनाएं प्रकाशित। देस-हरियाणा पत्रिका (कुरुक्षेत्र) के सह संपादक । प्रदेशाध्यक्ष- जनवादी लेखक संघ हरियाणा।

आज प्रस्तुत है श्री हरभगवान चावला जी द्वारा लिखित काव्य संग्रह  “समकाल की आवाज” पर चर्चा।

☆ “समकाल की आवाज ” – कवि… श्री हरभगवान चावला ☆ समीक्षा – श्री जयपाल ☆

पुस्तक चर्चा

समकाल की आवाज ( चयनित कवितायें)

कवि– श्री हरभगवान चावला (9354545440)

कीमत-175/- रुपये (पेपरबैक)

प्रकाशक–न्यू वर्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली (8750688053)

☆ मानवीय संवेदना,प्रेम और विद्रोह की कविताएं – श्री जयपाल ☆

इस हफ्ते हिंदी साहित्य के बहुचर्चित और प्रतिबद्ध कवि हरभगवान चावला की कविताओं से गुजरना हुआ । यह एक अलग तरह का एहसास था,एक आत्मीय अनुभूति थी। ये कविताएं ‘समकाल की आवाज़’- चयन के तहत ‘न्यू वर्ड पब्लिकेशन’- नई दिल्ली, के प्रयास से प्रकाश में आई हैं। इन कविताओं के चयन के संदर्भ में खुद प्रकाशक अफ्रीकी कवि कुमालो के हवाले से कहते हैं —

कवि हमें ऐसी कविताओं की जरूरत है

कविताएं

जो आतताइयों के चेहरे पर

सीधा वार करती हों

और उनके गरूर को तोड़ती हों

 

कवि

इससे पहले कि यह दशक भी

अतीत में गर्क हो जाए

तुम जनता के बीच जाओ और

जन संघर्षों को आगे बढ़ाने में

मदद करो

प्रकाशक की इस घोषणा में एक संवेदनशील साहित्यकार की तड़प दिखाई देती है । प्रकाशक समकालीन साहित्यिक सृजन से ऐसी कविताओं से पाठक को रूबरू कराना चाहते हैं जिनमे न केवल अपने समय की  धड़कन हो बल्कि एक दायित्व और  बौद्धिक ईमानदारी भी मौजूद हो , कवितायें जो अपने समय के गंभीर सवालों के द्वंद्व से गुजरी हों l यह द्वंद्वात्मकता और दृढ़ता समकाल  की कविताओं के चयन में दिखाई देती हैं।  कवि हरभगवान चावला स्वयं अपनी  कविता के बारे में कहते हैं–

‘हर तरह के शोषण का विरोध तथा मानव संवेदना की प्रतिष्ठा । प्रेम शायद मेरी कविता की रीढ़ है । कईं बार  तड़प उठती है कि सारी व्यवस्था को बदल दूँ ताकि कोई भूखा न हो । अनपढ़ न हो,शोषण का शिकार न हो। जाति या धर्म से इतर इंसान ,बस इंसान हो । इंसानी संवेदना से लबरेज । क्या कविता चीजों को बदल सकती है–? नहीं ,लेकिन कविता चीजों को देखने का नजरिया बदल देती है ।कविता को डूबकर पढ़ने के बाद आदमी ठीक वैसा नहीं रहता जैसा वह कविता पढ़ने के पहले होता है।’

इन कविताओं को पढ़ते हुए बार-बार ऐसा ही एहसास  पाठक को भी होता है । ये कविताएं समाज का मार्मिक दस्तावेज  हैं ।

इस संग्रह की शुरुआत लोक जीवन की कविताओं से होती है । इन कविताओं में कवि के लोक-जीवन के प्रति गहरे अनुराग को अभिव्यक्ति  मिली है ।  लोकगीतों के तंज,ताने और उलाहने ,लोक जीवन की गंध तथा सादगी के साथ यहां आये हैं। इसके अतिरिक्त इन कविताओं में जल का संकट, पर्यावरण के प्रति व्यवस्था की लापरवाही, जल-जंगल जमीन के बारे में पूंजीवाद की निर्ममता, मजदूर और किसान की  बदहाली, दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत ,आस्था-विश्वास, धर्म, संस्कृति, भाषा जाति, संप्रदाय, क्षेत्र आदि के नाम पर देश में गुंडागर्दी को सत्ता का समर्थन, संविधान और लोकतंत्र का दमन, लेखकों,पत्रकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों की सरकार के प्रति चाटुकारिता ,वैश्विक दक्षिण-पंथी उभार, देश में फासीवाद का खतरनाक खेल, अंधविश्वास, पाखण्ड और अज्ञान का निर्लज्ज महिमामंडन आदि समसामयिक सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को प्रतिबद्धता  और चुनौतीपूर्ण  स्वर के साथ उठाया गया है। इन ज्वलंत प्रश्नों को एक सशक्त आवाज देती हुई उनकी कुछ कविताओं की महत्वपूर्ण पंक्तियों की बानगी आप भी लिजिए–

चावल में

 गंगा के हरे भरे मैदानों का स्वाद था

 दाल में

 रेतीली मिट्टी की मिठास

 

 मेरी चुनरी उड़ गयी

 संभाल मेरी बिटिया

आकाश चढ़ी चुनरी

 जुल्म हुआ बिटिया !

 

तेरे गीतों में भी मैं ही रहूंगी बनी

कैसे जा पाऊंगी मैं समूची ससुराल

 

ऐसे न मुझको भेज री माई

दे दे मुझको दहेज री माई

अपने हाथ की मठरी देना

 यादों की एक गठरी देना

आंसू अपने सहेज री माई

 

आया सहेली मगसर री

बाबुल का तन थरथर री

कर्ज का दर्द सताए सखी री

बाबुल मरता जाए सखी री

उसका जीवन जंग सखी री

लड़ने का यही ढंग सखी री

 

पर दुष्यंत हैं

कि उन्हें न शकुंतलाएं याद हैं

न प्रेम- निशानियां

 

ये विधवाएं हैं

कुल कलंकिनी, पति भक्षिणी

अपने-अपने घरों से निष्कासित

गृहस्वामिनियां

 

पाप मुक्ति के लिए

कुंभ से ज्यादा अच्छा अवसर

और मंदिर की सीढ़ियों से बेहतर जगह

भला कौन सी हो सकती हैं ?

 

कुम्भ में छूटी औरतें बूढ़ी होती हैं

ये बूढ़ी औरतें अपने बेटों के सिरों पर

पाप की गठरी की तरह लदी होती हैं

 

 वर्तमान जिनके नियंत्रण में है वे जब चाहें

गढ़ लेते हैं चमचमाता मनोनुकूल अतीत

 

मैंने दिल्ली से एक सवाल पूछा

जवाब मेरे शहर से मिले बहुत सारे

 पत्थरों और गालियों की शक्ल में

 

भेड़ें अपनी मस्ती में

देशभक्ति के गीत गाएं

और भेड़ियों को

शांति से अपना काम करने दें

 

ईंधन की मानिंद भट्टियों में

झोंक दिए जाते हैं जिंदा इंसान

तुम्हारी कविता को गंध नहीं आती

कहां से लाते हो तुम

अपनी कविता की ज्ञानेन्द्रियां कवि..?

 

 कभी मिलो

जैसे धूप में जलते पौधे से

पानी मिलता है

 

एक दिन जरूर डरना छोड़ देंगे

डर के जंगल में फंसे लोग

 

बाज की आँखें सपने नहीं

शिकार देखती हैं

 

बोनों का ईश्वर भी बोना ही होता है

 

 ईश्वर मर गया मरना ही था उसे

उसके मर जाने के बाद भी उम्मीदें जिंदा रही

 

तुझे कहां कहां से बेदखल करूं

तूं कहां नहीं है मौजूद

 

न लिखना कि गांव में आने लगी हैं

साधु संतों की यात्राएं

ओ पिता !

कोई अच्छी खबर लिखना

 

कविता अगर उगती है

तो उगे जैसे घास उगती है

 

कविता अगर उतरती है

तो उतरे पेड़ पर जैसे पक्षी उतरता है

 

कविता लिपि से नहीं  होती

वह तो जीवन से संभव होती है

 

राजा होना बेशक ईश्वर होना नहीं है

पर इंसान होना राजा होने की अनिवार्य शर्त है

 

सूरज उन घरों में

कभी नहीं झांक पाता

महानायक

जिन घरों के चिराग़ बुझा देते हैं

 

भूखे हो

प्यासे हो

बीमार हो

 लाचार हो

जैसे भी हो गर्व करो

 

जूते जब एक ही नाप के बनने लगे

तो लोगों ने पैर कटवा कर नाप के अनुरूप कर लिए

 मुझे लगा पैर कटवाने से बेहतर है नंगे पांव चलना

 

जैसे जैसे बढ़ती है ग्रामीण स्त्रियों की उम्र इनकी गोद बड़ी होती जाती है

आंखें उदास

 

 ईश्वरीय किताबों में आग होती है

पानी नहीं होता

ईश्वरीय किताबें स्त्री विरोधी होती है

और शूद्र विरोधी भी

ईश्वरीय किताबों पर राजा गर्व करते हैं

 

 ईश्वरीय किताब का ईश्वर

जब किताब से निकल प्रजा में आता है

 तो आग्नेय अस्त्र में बदल जाता है

 

आजादी को हमने कभी निर्जन वन की घास या

पेड़ की तरह नहीं जिया

 

 मैं अपने घर में था

ठीक उसी वक्त जंगल में भी

जंगल के पेड़ मेरे घर की चीजों में थे जंगल के जानवर मेरे भीतर

 

जब तक हम पहुँचेंगे पंजाब

क्या तब तक भी बचा रहेगा

पंजाब के दरियाओं का पानी

छंद/अलंकार/बिम्ब/प्रतीक / वक्रोक्तियां/ शब्द/अर्थ /वाक्य /पद / मुहावरे/ लोकोक्तियां/कला/संगीत  आदि  सभी प्रकार के आवरणों को हटाकर ये कवितायें पाठक से एकांत में आकर मिलती हैं। दरअसल कविता मे जीवन होता है और जीवन में कविता । स्वयं कवि मानते हैं कि कविता लिपि में नहीं, जीवन से सम्भव होती है । इन कविताओं को कविता के व्याकरण से बाहर आकर ही समझा जा सकता है। ये कवितायें पाठक को  आत्मविश्वासी, आत्मीय,  अन्याय के प्रति विद्रोही, सामाजिक परिवर्तन के प्रति क्रांतिकारी ,इंसानियत के प्रति समर्पित, ईमानदार, संवेदनशील और वैज्ञानिक चेतना से लैस एक बेहतर इंसान बनाती हैं ।  इन कविताओं को जीवन में उतारा जा सकता है,जिया जा सकता है और एक बेहतर समाज की उम्मीद को जिंदा रखा जा सकता है। यही इन कविताओं की सार्थकता है।

बेहतरीन कविता-संग्रह के लिए कवि हरभगवान चावला को बहुत बहुत-बहुत बधाई!!

समीक्षा-… श्री जयपाल 

संपर्क- 112-ए /न्यू प्रताप नगर, अम्बाला शहर( हरियाणा)-134007 – फोन-94666108

jaipalambala62@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #57 – गीत – धरोहर है विरासत ये… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – धरोहर है विरासत ये…।

? रचना संसार # 57 – गीत – धरोहर है विरासत ये…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

धरोहर है विरासत ये , हमारी  जान से प्यारी।

बहुत अनमोल है अपनी, सुमन से ये सजी  क्यारी।।

*

बपौती है सुनों वीरों, हमारी ये धरा देखो।

करो बलिदान चरणों में, बनो राणा शिवा देखो।।

करो कुछ काम तुम ऐसे, कि जग में नाम हो भारी।

धरोहर है विरासत ये , हमारी जान से प्यारी।।

*

धरा श्रीराम की यह है , किसन के कर्म की धरती।

सबक गद्दार को देती , न आंधी से कभी डरती।।

बबंडर भी डरें हमसे , कभी हिम्मत नहीं हारी।

धरोहर है विरासत ये , हमारी जान से प्यारी ।।

*

चले हम सौंप के इसको, सँभालों भी निखारो तुम।

करो रक्षा सदा थाती , गुणों से भी  सँवारों तुम।।

छटा पूनम बिखेरो तुम , अमावस भी न हो कारी।

धरोहर है विरासत ये , हमारी जान से प्यारी।।

*

अहिंसा राह तुम चल के, पताका प्रेम फहराओ।

बढाओ शान भारत की , सपूतों तुम न घबराओ।।

निभाओ धर्म को अपने , सभी मिल आज नर नारी।

धरोहर है विरासत ये, हमारी  जान से प्यारी।।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #284 ☆ गीत – सावन ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – गीत – सावन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 284 – साहित्य निकुंज ☆

☆ गीत – सावन ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

(गीत चौपाई छंद)

☆

 सावन में मिलने को आओ।

अब तो अपने दरस दिखाओ।।

  *

रिमझिम बरसे नैना तरसे।

आए नहीं है सजन जबसे।।

देख रही  हूँ  राह तुम्हारी।

कैसी तेरी लीला न्यारी।।

 *

बादल गरजे जमके बरसे।

लगी देखने मन अब हरसे।।

पिया बिना अब नहीं सुहाता।

तेरी प्रीत बिन  कुछ ना भाता।।

 *

पागल करते बादल कारे।

तुम बसते नैना कजरारे।

बिजुरी चमके नैना दमके।

बरसे बादल देखो जमके।।

 *

उमड़ घुमड़ते बादल प्यारे।

प्रियतम मेरे सबसे न्यारे।।

आहट तेरी मुझको आयी

आदत तेरी मुझको भायी।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #266 ☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है – संतोष के दोहे… । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 266 ☆

☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

क्रूर काल के सामने, नत मस्तक सब लोग |

उसकी मर्जी जब तलक, जीवन के सुख भोग ||

*

जाने कब किस मोड़ पर, हो जीवन का अंत |

नेक काम करते रहें, कहते सज्जन संत ||

*

करते हैं जिसकी स्वयं, रक्षा जब भगवान |

बाल न बाँका हो सके, समझो यह श्रीमान ||

*

केवल उसके हाथ है, जीवन की यह डोर |

दबे पैर आती सदा, मौत न करती शोर ||

*

कौन समझ सकता यहाँ, अजब नियति का  खेल |

करता वही बिछोह भी, और कराता  मेल ||

*

जला न पाई आग भी, ऐसा गीता ग्रंथ |

जिससे खुद श्रीकृष्ण ने, हमें दिखाया पंथ ||

*

एक राह पर सब चलें, हम सब राही साथ |

दुर्घटना कहती स्वयं, सब कुछ उसके हाथ ||

*

दृश्य विदारक देख कर, बहे अश्रु की धार |

हुआ एक पल में प्रलय, छूट गया संसार ||

*

चूड़ी बिंदिया चीख कर, करती रहीं पुकार |

क्रूर नियति के सामने, खाक हुआ शृंगार ||

*

नेकी कभी न छोड़िए, सदा चले यह साथ |

मिलता है संतोष भी, रख हितकारी हाथ ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ पुरस्कृत लघुकथा – कोख में आत्महत्या… ☆ सुश्री नरेंद्र कौर छाबड़ा ☆

सुश्री नरेंद्र कौर छाबड़ा

(सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार सुश्री नरेन्द्र कौर छाबड़ा जी पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से लेखन में सक्रिय। 5 कहानी संग्रह, 1 लेख संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 पंजाबी कथा संग्रह तथा 1 तमिल में अनुवादित कथा संग्रह। कुल 9 पुस्तकें प्रकाशित।  पहली पुस्तक मेरी प्रतिनिधि कहानियाँ को केंद्रीय निदेशालय का हिंदीतर भाषी पुरस्कार। एक और गांधारी तथा प्रतिबिंब कहानी संग्रह को महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी का मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार 2008 तथा २०१७। प्रासंगिक प्रसंग पुस्तक को महाराष्ट्र अकादमी का काका कलेलकर पुरुसकर 2013 लेखन में अनेकानेक पुरस्कार। आकाशवाणी से पिछले 35 वर्षों से रचनाओं का प्रसारण। लेखन के साथ चित्रकारी, समाजसेवा में भी सक्रिय । महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिन्दी लोकभरती पुस्तक में 2 लघुकथाएं शामिल 2018)

आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा कोख में आत्महत्या।

? लघुकथा – कोख में आत्महत्या ? सुश्री नरेंद्र कौर छाबड़ा ?

(आचार्य जगदीशचंद्र शर्मा स्मृति अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता 2025 में पुरस्कृत)

“ प्यारी मां , मैं जानता हूं आज तुम बेहद खुश हो , तनाव मुक्त हो, बल्कि यूं महसूस कर रही हो मानो जीवन में कोई बड़ी जंग जीत ली हो. आज तुमने सोनोग्राफी की आड़ में लिंग परीक्षण कराया. जब डॉक्टर ने कहा आपकी कोख में लड़का है तो तुम्हारे मुख से खुशी से हल्की सी चीख निकल गई थी. आखिर दो लड़कियों की कोख में हत्या के बाद तुम्हें वह खुशखबरी सुनने को मिली थी जिसका तुम मुद्दत से इंतजार कर रही थी.

डॉक्टर को अनेक बार धन्यवाद देकर तुम घर लौटी .पापा भी बहुत खुश हैं और दोनों बेटियों को जब बताया कि उनका भाई आने वाला है तो वे भी खुशी से चहकने लगीं .उन्हें भी खेलने के लिए छोटा सा खिलौना मिल जाएगा. राखी बांधने भाई के लिए कितना तरसती थीं अब वह इच्छा भी पूरी हो जाएगी.

 मेरी मां, विज्ञान ने कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन इस बार डॉक्टर भी गच्चा खा गए. तुम्हारी कोख में लड़का नहीं बल्कि मैं हूं, न लड़का ना लड़की. जिसे आम  इंसान अधूरा कहते हैं. मैं चिंतित हूं यह सोच कर कि मेरे जन्म से तुम सबको कितना बड़ा सदमा लगेगा. मेरे जन्म पर तुमने बैंड बाजे बजवाने की योजना बना रखी है. उसके स्थान पर ताली बजाने वाले आ जाएंगे  क्या हाल होगा तुम्हारा ? बहनों का राखी बांधने का अरमान कहां पूरा होगा? समाज से तिरस्कार,  व्यंग्य बाण, खिल्ली, सहानुभूति के सिवाय कुछ भी तो नहीं मिलेगा.  कैसे जी पाओगे इतने तनाव, परेशानियों के बीच ? इन सब से बचने का एक ही तरीका है मेरे जन्म को रोकना.  इसी में सब की भलाई है. इसलिए मैं अपनी सांसों की गति को विराम देने जा रहा हूं. कोख में कन्या भ्रूण हत्या का सिलसिला तो वर्षों से जारी है , लेकिन कोख में आत्महत्या कदाचित पहली बार होगी वह भी एक ऐसे शिशु द्वारा जिसके आगमन का पूरा परिवार बड़ी शिद्दत से इंतजार कर रहा है.इंद्रधनुषी सपने देखे जा रहे हैं.खुशियां मनाने की बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं.

हमारी जमात हमेशा सबकी खुशियों में शामिल होकर , नाच गाकर आशीर्वाद और दुआएं देती है.उसी का अनुसरण करते हुए मैं भी आपकी खुशियों और दुआओं की कामना करते हुए हमेशा के लिए बिदाई ले रहा हूं…”

 तुम्हारा अजन्मा शिशु

© नरेन्द्र कौर छाबड़ा

संपर्क –  सी-१२०३, वाटर्स एज, विशालनगर, पिंपले निलख, पुणे- ४११०२७ (महाराष्ट्र) मो.  9325261079 

Email-  narender.chhabda@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 251 ☆ सफलता का मूलमंत्र… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “विस्तार है गगन में…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 251 ☆ सफलता का मूलमंत्र… ☆

☆

गुरु चरणों में धारिए, सहज सरल मनप्रीत।

आशिषमय सब काज हो, छोड़ हार अरु जीत।।

*

बिन गुरु पूरण हो नहीं, सकल काज ये जान।

गुरुवर से यह सृष्टि है,  उनसे सकल जहान।।

*

गुरु चरणों में बस रहा, जीवन का  विज्ञान।

गुणा भाग सब छोड़ दे, नेहिल सरस सुजान।।

☆

आत्म मंथन- चिंतन छोड़कर पूर्ण मनोयोग से गुरु आज्ञा को जो शिरोधार्य करता है वो जल्दी ही सफलता  वरण करता जाता है।

खुशी चाहिए- आर्थिक स्वतंत्रता से मिलेगी या सपनों के पूरा होने से ये तो आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। उद्देश्य जो भी हो कार्य करते रहना चाहिए। वास्तव में मुझे क्या चाहिए इस पर गुरुवर का मार्गदर्शन मिले तो राह आसान होने लगती है। आलस, टालामटोली व श्रेष्ठ करने की जिद कार्य को अधूरा रखता है। हर मनुष्य में ये ताकत होती है कि वो अपने दिमाग़ पर राज कर सकता है बस सही दिशा की ओर बढ़ने की देर है। चरैवेति – चरैवेति के संकल्प के साथ मंजिल को चल पड़ें उम्मीद से अधिक सहजता से मिलने लगेगा।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 359 ☆ व्यंग्य – सामिष डाइट चार्ट! ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 359 ☆

?  व्यंग्य – सामिष डाइट चार्ट!  ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

भारतीय जीवन में उपवास और स्वयं पर पाबंदियों का ताना-बाना हमारी जीवन शैली का हिस्सा है। हमने हमारे देवी-देवताओ को बडी श्रद्धा और भक्ति से डाइट-कॉन्शस बना दिया है। अपने आराध्य के नाम पर उनके भक्त वेज, नानवेज या फलाहारी डाइट को लेकर बहुत सजग रहते हैं। मंगलवार को नॉनवेज नहीं, शनिवार को नॉनवेज नहीं, गुरुवार को बस पीले फल, सावन में तो सामिष भोजन बिल्कुल नहीं, और नवरात्रि में तो नानवेज भोजन का नाम भी नहीं! शायद भक्तों कोलगता है कि स्वर्ग में कोई महान डाइटिशियन बैठा है, जो दिन, हफ्ते के हिसाब से, महीने की तिथियों के हिसाब से, त्योहारों के हिसाब से. हमारे मांसाहार पर रोक लगाने का रोस्टर प्लान बनाता है। एकादशी को दिन में सिर्फ एक बार आहार, पूर्णिमा को बस मीठा, या चतुर्थी को केवल रात्रि में पूजन के बाद दूध।

मंगलवार भगवान हनुमान जी की भक्ति का दिन, माना जाता है। भगवान बजरंगबली तोब्रह्मचारी थे। शायद उनके भक्तों को लगता है कि इस दिन मांसाहार से उनकी भक्ति संशय ग्रस्त हो सकती है। सवाल ये कि अगर मंगलवार को चिकन खा लिया, तो हनुमान जी नाराज़ क्यों होंगे?उनका आशीर्वाद ‘कैलोरी-काउंट’ पर निर्भर थोड़ी है?

शनिदेव की पेंचदार नज़र से बचने के लिए शनिवार की साधना निर्धारित है। शनिवार को नॉनवेज निषेध दिवस मनाया जाता है। काले भैंसे पर सवार भक्तों के इष्ट आपका आहार नहीं आचरण देखते हैं यह तथ्य भक्तों की समझ से परे क्यों है। क्या शनिदेव वेजिटेरियनिज़म के ब्रांड एम्बेसडर हैं?शनिवार कोसिर्फ साबूदाना की खिचड़ी खाने मात्र से शनिदेव क्यों प्रसन्न हो सकते हैं, इसका उत्तर केवल आस्था और विश्वास में ही है।

भगवान शिव की घर वापसी का पवित्र समय सावन का महीना होता है। दादी ने सावन में नॉनवेज वर्जित कर रखा है। भोलेनाथ तो खुद नीलकंठ हैं, विष पीने वाले! उनका आभूषण सर्प हैं, वस्त्र व्याघ्रचर्म! क्या वे सचमुच नाराज़ हो सकते हैं, यदि कोई भक्त सावन माह में चिकन बिरयानी का डिनर कर ले? शायद यह प्रतिबंध इसलिए है कि बारिश के मौसम में मांस खाने से भक्तों का पेट खराब हो सकता है, और इस वैज्ञानिक तथ्य को भगवान की भक्ति का भय दिखाकर, मानने के लिए विवश किया गया हो।

 नौ रातों का महापर्व, नवरात्रि माँ दुर्गा की आराधना का समय होता है। इस अवधि में सामिष भोजन का पूर्ण बहिष्कार किए जाने की परंपरा है। विचित्र विरोधाभासपश्चिम बंगाल में देखने मिलता है जहां नवरात्रि के अंत में पशु बलि की प्रथा है। नौ दिन कठोर उपवास, दसवें दिन बकरे की बलि, माँ दुर्गा की शाकाहारी थाली में मांस का प्रसाद चढ़ाए जाने पर भी मां मुस्कुराती हैं। और भक्तों को मन मांगे वरदान देती हैं। भक्तों ने अपनी परम्परा के अनुसार सामिष भोजन हेतु देवीमां के ‘मूड स्विंग’ की कल्पना की हुई है।

मांसाहार की इन पाबंदियों के पीछे निश्चित ही पवित्रता, संयम और श्रद्धा का भाव है। कभी-कभीलगता है कि भक्तों की डाइट, स्वर्ग में बैठे देवताओं के हाथों में है। हमारे पेट पर रिमोट कंट्रोल से हमारे इष्ट नज़र रखते हैं।

 भगवान सुबहकैलेंडर देखते हैं “अरे वाह! आज तो शनिवार है! किसी मूर्ख ने अंडा खाया कि नहीं? चलो, उसकी कुंडली में थोड़ा ‘काल सर्प’ योग डाल देते हैं, उसे निरामिषभोजन का सबक सिखाने के लिए!”

 दरअसल हमारे आहार तथा भोजन परहमारी संस्कृति और आस्था का व्यापक प्रभाव है।

इनका पालन संपूर्ण श्रद्धा से करें। पर हाँ, इन विसंगतियों पर मुस्कुराना भी तो ज़िंदगी का हिस्सा है! हो सकता है, खान पान के ये सब नियम असल में हमें संतुलन, अनुशासन और प्रकृति के साथ तालमेल सिखाने के लिए हमारे ऋषि मुनियों की गहरी सोच है। पेट तभी खुश हो सकताहै जब हम कभी कभार उसे भी’होली’डे’ देने की पेशकश करें!तो अगली बार जब आप मंगलवार को मटन की खुशबू से बचते हुए सब्जी की दुकान की ओर बढ़ें, तो एक पल के लिए मुस्कुराइए और सोचिए की, कहीं दूर स्वर्ग में, भगवान के नाम पर बनाडाइट चार्ट हमारे विद्वान सांस्कृतिक संवाहकों की सूक्ष्म अवलोकन क्षमता के सुदीर्घ सांस्कृतिक दर्शन का प्रतिसाद है।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 259 ☆ गीत – सफल सुखी जीवन हो जाए… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक लगभग तेरह दर्जन से अधिक मौलिक पुस्तकें ( बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य ) तथा लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन।लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित बारह दर्जन से अधिक राजकीय प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 259 ☆ 

☆ गीत – सफल सुखी जीवन हो जाए…  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

☆

मिटे तमिस्रा जन –  गण – मन की

सफल सुखी जीवन हो जाए।

सेवा ही तो परम धर्म है

हर प्राणी ही हँसे – हँसाए।।

 *

सेवा , सत्य , समर्पण , श्रम से

मिलता मंत्र सफलताओं का।

संस्कार , संस्कृति थाती से

दम घुटता है जड़ताओं का।।

 **

शिशिर गया वसंत ऋतु आई

धरा , प्रकृति नवगीत सुनाए।।

 *

उजली रातें हरें तिमिर को

तारों की है टिमटिम – टिमटिम।

पर्वत – गिरि संगीत सुनाएँ

झरनों की है झिमझिम – झिमझिम।

 **

नव ऊर्जा है , नई तरंगें

हर्षित तन – मन खिल – खिल जाए।।

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 219 – वैज्ञानिक बाल कथा – शरीर की आत्मकथा – ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचना सहित 145 बालकहानियाँ 8 भाषाओं में 1160 अंकों में प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तकेँ-1- रोचक विज्ञान कथाएँ, 2-संयम की जीत, 3- कुएं को बुखार, 4- कसक, 5- हाइकु संयुक्ता, 6- चाबी वाला भूत, 7- बच्चों! सुनो कहानी, इन्द्रधनुष (बालकहानी माला-7) सहित 4 मराठी पुस्तकें प्रकाशित। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का श्री हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार-2018 ₹51000 सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत साहित्य आप प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी वैज्ञानिक बाल कथा – शरीर की आत्मकथा)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 219 ☆

☆ वैज्ञानिक बाल कथा – शरीर की आत्मकथा ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

क्या आप मुझे जानते हो ? शरीर से आती आवाज सुन कर बेक्टो चौंका, ‘‘ नहीं तो ?’’

‘‘ मैं शरीर हूं. ’’ उस के शरीर से आवाज आई, ‘‘ चलो ! तुम्हें मैं अपनी आत्मकथा सुनाता हूं.’’ कहने के साथ उस ने लगातार बोलना शुरू किया. बेक्टो केवल गरदन हिलाहिला कर हांहां कहता रहा.

मेरे अंदर मस्तिष्क सब से महत्वपूर्ण अंग है. यह हजारों कंप्युटर जितनी सूचनाएं एकत्र कर सकता है. यह पूरे शरीर को अपने नियंत्रण में रखता है. किसे क्या काम करना है ?  कैसे करना है ? इन सब को यही दिशानिर्देश देता है.

दूसरा महत्वपूर्ण अंग आंख होती है. यह 2 मिली सैकण्ड में किसी भी चीज पर प्रतिस्थापित हो जाती है. किसी दृश्य को देखना इसी के द्वारा संभव है. हम ज्ञान का अधिकांश  भाग इसी के द्वारा अर्जित करते हैं.

तीसरा महत्वपूर्ण अंग फैफडे होते हैं. ये एक दिन में एक टेंकर से भी ज्यादा खून साफ कर के उसे पूरे शरीर में पंपा कर देते हैं. पूरे शरीर में आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाने में इसी खून की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

हाथपैर हमारे चौथे महत्वूपर्ण अंग होते हैं. इस के द्वारा ही हम अधिकांश कार्य करते हैं. ये न हो तो हमारे अधिकांश कार्य बाधित हो जाए. इन अंग पर पाई जाने वाली एक इंच त्वचा में 72 फीट नव्र्स होती है.

कान हमारे पांचवे महत्वपूर्ण अंग है. इन के द्वारा हम ध्वनि सुन कर बोलना सीखते हैं. यदि ये न हो तो हम बोल नहीं सकते हैं. इसलिए जो व्यक्ति सुन नहीं पाता हे, वह बोल नहीं पाता है.

नाक हमारा छटा सब से महत्वपूर्ण अंग है. इस के बिना हम सूंघने में सक्षम नहीं हो सकते हैं. खुशबू और बदबू इसी से पता चलती है. ये नाक ही है जो हमारी सांस के रूप में जाने वाली हवा को साफ व शुद्ध करने का काम करती है.

मुंह हमारा सातवां सब से महत्वपूर्ण अंग है. इस के द्वारा हम बोलने और खाने का काम करते हैं. इस के अंदर उपस्थित मजबूत दांत 280 किलो तक का वजन सहन कर सकते हैं. दांत जितने दिखने में छोटे होते हैं उतने ही ज्यादा मजबूत होते हैं.

आठवें महत्वपूर्ण अंग हमारे निकास द्वार हैं. ये अंग हमारे शरीर के मलमूत्र को बाहर करते हैं.

उपरोक्त सभी अंग हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग है जो हमे दिखाई देते हैं. इन के अलाव भी कई अंग है. गला, छाती, पेट, पीठ, कमर, घुटने, पिंडली और बहुत कुछ. मगर,  सब से महत्वूपर्ण अंग में त्वचा भी शामिल है.

वैसे हमारे शरीर के पास पांच ज्ञानेंद्रिया है. नाक,  कान,  आंख, मुंह और त्वचा. जिन के द्वारा हम ज्ञानवर्धन करते हैं.

इतना कह कर शरीर चुप हो गया. बैक्टो को अपने स्कूल जाना था. वह चुपचाप स्कूल चला गया. उसे आज अपनी पांचों ज्ञानेंद्रियो के बारे में लिखना था. शरीर की यह आत्मकथा सुन कर वह बहुत कुछ जान गया था. इसलिए वह खुश था. ‘‘ चलो ! आज मैं अपनी ज्ञानेंद्रियों के बारे में अच्छी तरह से लिख पाऊंगा.’’ 

© श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

11- 05-2019

संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com मोबाइल – 9424079675 /8827985775

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares