हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #282 ☆ ग़लत सोच : दु:खों का कारण… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख ग़लत सोच : दु:खों का कारण। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 282 ☆

☆ ग़लत सोच : दु:खों का कारण… ☆

ग़लत सोच के लोगों से अच्छे व शुभ की अपेक्षा-आशा करना हमारे आधे दु:खों का कारण है, यह सार्वभौमिक सत्य है। ख़ुद को ग़लत स्वीकारना सही आदमी के लक्षण हैं, अन्यथा सृष्टि का हर प्राणी स्वयं को सबसे अधिक बुद्धिमान समझता है। उसकी दृष्टि में सब मूर्ख हैं; विद्वत्ता में निकृष्ट हैं; हीन हैं और सर्वश्रेष्ठ व सर्वोत्तम हैं। ऐसा व्यक्ति अहंनिष्ठ व निपट स्वार्थी होता है। उसकी सोच नकारात्मक होती है और वह अपने परिवार से इतर कुछ नहीं सोचता, क्योंकि उसकी मनोवृत्ति संकुचित व सोच का दायरा छोटा होता है। उसकी दशा सावन के अंधे की भांति होती है, जिसे हर स्थान पर हरा ही हरा दिखाई देता है।

वास्तव में अपनी ग़लती को स्वीकारना दुनिया सबसे कठिन कार्य है तथा अहंवादी लोगों के लिए असंभव, क्योंकि दोषारोपण करना मानव का स्वभाव है। वह हर अपराध के लिए दूसरों को दोषी ठहराता है, क्योंकि वह स्वयं को ख़ुदा से कम नहीं समझता। सो! वह ग़लती कर ही कैसे सकता है? ग़लती तो नासमझ लोग करते हैं। परंतु मेरे विचार से तो यह आत्म-विकास की सीढ़ी है और ऐसा व्यक्ति अपने मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। उसके रास्ते की बाधाएं स्वयं अपनी राह बदल लेती हैं और अवरोधक का कार्य नहीं करती, क्योंकि वह बनी-बनाई लीक पर चलने में विश्वास नहीं करता, बल्कि नवीन राहों का निर्माण करता है। अपनी ग़लती स्वीकारने के कारण सब उसके मुरीद बन जाते हैं और उसका अनुसरण करना प्रारंभ कर देते हैं।

ग़लत सोच के लोग किसी का हित कर सकते हैं तथा किसी के बारे में अच्छा सोच सकते हैं; सर्वथा ग़लत है। सो! ऐसे लोगों से शुभ की आशा करना स्वयं को दु:खों के सागर के अथाह जल में डुबोने के समान है, क्योंकि जब उसकी राह ही ठीक नहीं होगी; वे मंज़िल को कैसे प्राप्त कर सकेंगे? हमें मंज़िल तक पहुंचने के लिए सीधे-सपाट रास्ते को अपनाना होगा; कांटों भरी राह पर चलने से हमें बीच राह से लौटना पड़ेगा। उस स्थिति में हम हैरान-परेशान होकर निराशा का दामन थाम लेंगे और अपने भाग्य को कोसने लगेंगे। यह तो राह के कांटों को हटाने लिए पूरे क्षेत्र में रेड कारपेट बिछाने जैसा विकल्प होगा, जो असंभव है। यदि हम ग़लत लोगों की संगति करते हैं, तो उससे शुभ की प्राप्ति कैसे होगी ? वे तो हमें अपने साथ बुरी संगति में धकेल देंगे और हम लाख चाहने पर भी वहां से लौट नहीं पाएंगे। इंसान अपनी संगति से पहचाना जाता है। सो! हमें अच्छे लोगों के साथ रहना चाहिए, क्योंकि बुरे लोगों के साथ रहने से लोग हमसे भी कन्नी काटने लगते हैं तथा हमारी निंदा करने का एक भी अवसर नहीं चूकते। ग़लती छोटी हो या बड़ी; हमें उपहास का पात्र बनाती है। यदि छोटी-छोटी ग़लतियां बड़ी समस्याओं के रूप में हमारे पथ में अवरोधक बन जाएं, तो उनका समाधान कर लेना चाहिए। जैसे एक कांटा चुभने पर मानव को बहुत कष्ट होता है और एक चींटी विशालकाय हाथी को अनियंत्रित कर देती है, उसी प्रकार हमें छोटी-छोटी ग़लतियों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इंसान छोटे-छोटे पत्थरों से फिसलता है; पर्वतों से नहीं।

‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ अक्सर यह संदेश हमें वाहनों पर लिखित दिखाई पड़ता है, जो हमें सतर्क व सावधान रहने की सीख देता है, क्योंकि हमारी एक छोटी-सी ग़लती प्राण-घातक सिद्ध हो सकती है। सो! हमें संबंधों की अहमियत समझनी चाहिए चाहिए, क्योंकि रिश्ते अनमोल होते हैं तथा प्राणदायिनी शक्ति से भरपूर  होते हैं। वास्तव में रिश्ते कांच की भांति नाज़ुक होते हैं और भुने हुए पापड़ की भांति पल भर में दरक़ जाते हैं। मानव के लिए अपेक्षा व उपेक्षा दोनों स्थितियां अत्यंत घातक हैं, जो संबंधों को लील जाती हैं। यदि आप किसी उम्मीद रखते हैं और वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो संबंधों में दरारें पड़ जाती हैं; हृदय में गांठ पड़ जाती है, जिसे रहीम जी का यह दोहा बख़ूबी प्रकट करता है। ‘रहिमन धागा प्रेम का, मत तोरो चटकाय/ टूटे से फिर ना जुरै, जुरै तो गांठ परि जाए।’ सो! रिश्तों को सावधानी-पूर्वक संजो कर व सहेज कर रखने में सबका हित है। दूसरी ओर किसी के प्रति उपेक्षा भाव उसके अहं को ललकारता है और वह प्राणी प्रतिशोध लेने व उसे नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करता है। यहीं से प्रारंभ होता है द्वंद्व युद्ध, जो संघर्ष का जन्मदाता है। अहं अर्थात् सर्वश्रेष्ठता का भाव मानव को विनाश के कग़ार पर पहुंचा देता है। इसलिए हमें सबको यथायोग्य सम्मान ध्यान देना चाहिए। यदि हम किसी बच्चे को प्यार से आप कह कर बात करते हैं, तो वह भी उसी भाषा में प्रत्युत्तर देगा, अन्यथा वह अपनी प्रतिक्रिया तुरंत ज़ाहिर कर देगा। यह सब प्राणी-जगत् में भी घटित होता है। वैसे तो संपूर्ण विश्व में प्रेम का पसारा है और आप संसार में जो भी किसी को देते हो; वही लौटकर आपके पास आता है। इसलिए अच्छा बोलो; अच्छा सुनने को मिलेगा। सो! असामान्य परिस्थितियों में ग़लत बातों को देख कर आंख मूंदना हितकर है, क्योंकि मौन रहने व तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त न करने से सभी समस्याओं का समाधान स्वतः निकल आता है।

संसार मिथ्या है और माया के कारण हमें सत्य भासता है। जीवन में सफल होने का यही मापदंड है। यदि आप बापू के तीन बंदरों की भांति व्यवहार करते हैं, तो आप स्टेपनी की भांति हर स्थान व हर परिस्थिति में स्वयं को उचित व ठीक पाते हैं और उस वातावरण में स्वयं को ढाल सकते हैं। इसलिए कहा भी गया है कि ‘अपना व्यवहार पानी जैसा रखो, जो हर जगह, हर स्थिति में अपना स्थान बना लेता है। इसी प्रकार मानव भी अपना आपा खोकर घर -परिवार व समाज में सम्मान-पूर्वक अपना जीवन बसर कर सकता है। इसलिए हमें ग़लत लोगों का साथ कभी नहीं देना चाहिए, क्योंकि ग़लत व्यक्ति न तो अपनी ग़लती से स्वीकारता है; न ही अपनी अंतरात्मा में झांकता है और न ही उसके गुण-दोषों का मूल्यांकन करता है। इसलिए उससे सद्-व्यवहार की अपेक्षा मूर्खता है और समस्त दु:खों कारण है। सो! आत्मावलोकन कर अंतर्मन की वृत्तियों पर ध्यान दीजिए तथा अपने दोषों अथवा पंच-विकारों व नकारात्मक भावों पर अंकुश लगाइए तथा समूल नष्ट करने का प्रयास कीजिए। यही जीवन की सार्थकता व अमूल्य संदेश है, अन्यथा ‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से खाए’ वाली स्थिति हो जाएगी और हम सोचने पर विवश हो जाएंगे… ‘जैसा बोओगे, वैसा काटोगे’ का सिद्धांत सर्वोपरि है, सर्वोत्तम है। संसार में जो अच्छा है, उसे सहेजने का प्रयास कीजिए और जो ग़लत है, उसे कोटि शत्रुओं-सम त्याग दीजिए…इसी में सबका मंगल है और यही सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् है।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #55 – गीत – अल्हड़ गोरी… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – अल्हड़ गोरी…।

? रचना संसार # 55 – गीत – अल्हड़ गोरी…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

काम-वाण मारे अनंग ने, अल्हड़ गोरी है शरमाई ।

मदमाता यौवन कहता है, धरती पर पसरी फगुनाई।।

*

मधुकर कर में रंग छुपाए, सुमन गाल पे छाई लाली।

चंचल तितली झूम रही है, हँसती है गेहूँ की बाली।।

प्रीति पलाशी ओढ़ चुनरिया, आई छत प्रणयी इठलाती।

कजरारी आँखें फगुनारी, चले षोडशी भी बलखाती।।

ढोल-मृदंग चंग बजते हैं, सुन कर बौराई अमराई।

*

ठुमुक रही बागों में कोयल, हिरणी मस्त कुलाँचे भरती।

प्रेम-गीत गुलमोहर गाता, तन-मन सरसों मोहित करती।।

यौवन है छाया धरती पर, मधुमय चुम्बन देता महुआ।

श्वासों में घुलता फागुन है, बहकी-बहकी सी है पछुआ।।

अंतस् में खिलता सेमल है, हुई तरंगित है अँगनाई।

*

 फागुन की मस्ती में डूबे,  जन- जन मार रहे पिचकारी।

भीगी गोरी की चोली है, खिली प्रीति की अब फुलवारी।।

ललचाता है काम देव भी, देख मदिर सतरंगी होली।

भंग- वारुणी पीकर यौवन, मादक होकर करे ठिठोली।।

मधुऋतु में सब झूम रहे हैं, प्रियतम सुधि आई अकुलाई।

*

संयम डोला सन्यासी का, टूट गए हैं बंधन सारे।

अधर-रसीले ढूँढे प्रिय को, छैल -छबीले आजा प्यारे।

दहक रहा उर विरह अनल में, प्रीति चकोरी भी पगलाती।

मौन निमंत्रण देती आँखें, मन मतंग है लिखता पाती।।

आतुर मिलने को होली में, धड़कन -धड़कन है सकुचाई ।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #282 ☆ कविता – आस का दीपक— डॉक्टर ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण कविता – आस का दीपक— डॉक्टर।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 282 – साहित्य निकुंज ☆

☆ कविता – आस का दीपक— डॉक्टर ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

हाथों में थामी है

जिन्होंने जीवन की डोर

हर सांस में सबको मिलता है ठौर

डॉक्टर, जो समझे वेदना की भाषा

मरीज को है केवल आशा

बीमार को नहीं कहते वह बीमार

बीमार  के मन को बहलाते हैं

कभी मित्र बनकर मन को सहलाते हैं 

आस का दीपक जलाते हैं

कभी वह माँ बनाकर

कभी पिता बनकर देते हैं धैर्य

डॉक्टर की दवा में है विश्वास

इनके स्पर्श में है सुकून

इनके होंठों पर है प्रार्थना

डॉ.जो संक्रमणों में भी थके नहीं

आपदा में भी झुके  नहीं

जिनकी धड़कन में बसती सेवा

हर मरीज समझे इनको ईश्वर

जो मृत्यु के द्वार पर

दीप आशा का जला रहे

खुद तपकर हर मरीज को

जीवन की सुधा पिला रहे

हम करते हैं उन्हें प्रणाम।

🙏💐

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #264 ☆ संतोष के दोहे ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  – संतोष के दोहे… । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 264 ☆

☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

बात करें साँची सदा, रख कर नीयत नेक |

छोड़ कपट छल छंद सब, रखिए हृदय विवेक ||

*

नारी की पीड़ा समझ, हे मूरख इंसान |

रखता लाज न कोख की, बन कर तू शैतान ||

*

आओ करने ताप कम, दो ठंडक अहसास |

पुरवाई लगती सुखद, वर्षा लगती खास ||

*

तबाही की प्रतियोगिता, खूब दिखाते युद्ध ।

बर्बादी के बाद फिर, वो बन जाते  बुद्ध.!!

*

इजरायल ईरान ने, जम कर खेली जंग ।

आते तब वो होश में, जब होते बदरंग ।।

*

दुनिया के इस मंच पर, सबकी झूठी शान |

लड़ें लड़ाई नाक की, जबरन सीना तान ||

*

दखल करें हर देश में, बन दुनिया के बॉस |

सुने कोई या न सुने, हम तो हैं पर खास ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 256 – पांडुरंग ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 256 – विजय साहित्य ?

☆ पांडुरंग… ☆

☆

वारकरी पंथ ।

 झाला एकरूप  ।।

दावी निजरूप  ।

पांडुरंग ।।१।।

*

युगे अठ्ठावीस ।

वाहे चंद्रभागा ।।

अंतरात जागा  ।

 पांडुरंग ।।२।।

*

माळ वैजयंती  ।

हात कटीवर ।।

शोभे रमावर  ।

 पांडुरंग  ।।३।।

*

संत सज्जनांची ।

 पुण्यमयी ठेव।।

आशिर्वादी पेव।

पांडुरंग  ।।४।।

*

वैष्णवांचा मेळा  ।

करीतसे वारी ।।

कैवल्य कैवारी ।

पांडुरंग  ।।५।।

*

हरिनाम मुखी।

सदा घेत जाऊ ।।

जीवनात  पाहू ।

 पांडुरंग  ।।६।।

*

कविराज वाणी ।

चिंतनात रंग।।

जोडीला व्यासंग  ।

पांडुरंग  ।।७।।

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – प्रतिमेच्या पलिकडले ☆ सावली सोडून जाते तेव्हा… ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

श्री नंदकुमार पंडित वडेर

? प्रतिमेच्या पलिकडले ?

☆ “सावली सोडून जाते तेव्हा…” ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

… हे बघ पाहतेस ना तू.. आता माझ्याच हाती काही उरलं नाही… आणि तसं म्हणशील तर सकाळपासून ते या उतरणीच्या वेळेपर्यंत माझ्या छायेचं छत्र धरून होतो तुझ्या तनावर नि मनावर… तोलून धरला होता मी उंच शेंड्यावर नि शाखा शाखांवर, केली होती पानांची पत्रावळ त्या तळपत राहणाऱ्या रवीचे धगधगते उन झेलून… चटके देऊन देऊन मला त्याने ठिकठिकाणी भाजून काढले तरी मी एक ब्र काढला नाही मुखातून… त्याची शक्ती किती अफाट होती तोलून धरलं वरच्या वर त्याला.. तरी मुठीत धरलेल्या वाळूने घटृट मुठीतून वाट काढावी तशी सुळकन वाळूची धार ओघळून जायची अगदी नकळत.. आणि मग हाताच्या पंजावर काही वाळूचे कण तसेच चिकटून बसायचे… कधी तो हात झाडला जातोय आणि आपण मुक्त होतोय याची वाट पहात… तसा रवीच्या किरणांनी माझ्यासोबत किल्ला लढवताना कुठेतरी कमजोर दुबळ्या बाजूने खिंडार पाडलं नि तेथून त्यांनी मग आपल्या सोनसळी किरणांनी मारा सुरु केला… पाना पानांनी त्या सोनसळीला अडवयाचा खूप प्रयत्न केला पण त्यात पानांच्या ढालीची छिन्न विछिन्न चाळणच झाली… तुझ्या पर्यंत कमीत कमी आच बसावी हि तडफड तडफड होत होती जीवाची… पण अखेर मी थकलो गं पण तो नाही… मग झुकावं लागल मला त्याच्या पुढे अगदी नाईलाज झाला तेव्हा… नंतर त्याचाही जोर ओसरला जेव्हा तो उतरणीकडे झुकू लागला… पण त्यावेळी माझ्या त्या सावल्या हळूहळू मला सोडून देत देत तूझ्यापासूनही लांब लांब होत गेल्या…

हट्टी मन ते पुन्हा पुन्हा त्या आठवणींना मोजत बसतं… चिंतनात मिटलेल्या डोळ्यासमोर सारापट उलगडून दाखवतं… हे माझे, ते माझे आणि आणि मी सुद्धा त्यांचीच,. साथ दिली घेतली क्षणाची जी नव्हती कधीच आपली.. फक्त एकटेपणाची धवल शाल ती ऊजेडात आली आणि कायमची साथीला राहिली..

©  श्री नंदकुमार इंदिरा पंडित वडेर

विश्रामबाग, सांगली

मोबाईल-99209 78470 ईमेल –nandkumarpwader@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मनमंजुषेतून ☆ ‘माझी शिदोरी…तेथे कर माझे जुळती.’ भाग-३३ ☆ सौ राधिका -माजगावकर- पंडित ☆

सौ राधिका -माजगावकर- पंडित

??

☆ ‘माझी शिदोरी… तेथे कर माझे जुळती’ भाग- ३३ ☆ सौ राधिका -माजगावकर- पंडित ☆

अण्णा माझे मोठे काका, अविवाहित होते, उंच पुरे रुबाबदार, तगडेबांड प्रत्येक क्षेत्रात उत्साही असलेले आमचे काका, त्यांचा दरारा मिल्ट्रीत काय घरातही आणि घराबाहेरही होता. त्या काळच्या मूक चित्रपटात प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार बरोबर त्यांनी काम केलं होतं. जोगेश्वरीच्या अगदी समोरच दोन दगडी दिपमाळी असलेल्या भटांच्या वाड्यात फक्त दोन खोल्यांच्या घरात, आमची मोठी विधवाआत्याअक्का, अण्णा, काका, चौघी बहिणी, भाऊ शरदआप्पा असे नऊ जण दोन खोल्यात आम्ही एकत्र रहातं होतो. माझ्या काकांना अण्णांना उतार वयात दम्याचा त्रास सुरू झाला होता. रात्रभर उशी मांडीवर घेऊन बसल्या बसल्या झोप घेणारे अण्णा डोळ्यासमोर आले, आणि त्यांची आठवण झाली की पोटात कालवा कालव होते. रात्री झोप नाही व्हायची त्यांची. घरात अडचण नको म्हणून दुपारी जोगेश्वरीच्या देवळात कट्ट्यावर ते झोपायचे.

गोष्टी सांगण्यात त्यांचा हातखंडा होता. आमचे अण्णा प्रसंग तंतोतंत डोळ्यासमोर आणायचे. त्यांनी ब्रिटिश राजवटीतला 1940 42 सालचा किस्सा आम्हाला सांगितला. जोगेश्वरी कडून बुधवार पेठे कडे जाणारा सरळ रस्ता हल्ली दगडूशेठ गणपती आहे ना! त्याच्या आधी फरासखान्या जवळ एक दीपस्तंभ अजूनही उभा आहे त्यावर नांव आहे ‘हुतात्मा भास्कर दा. कर्णिक. ‘ ह्या थोर व्यक्तीनी देशासाठी फार मोठे बलिदान केले होते.

पुणेकरांनों तुम्हाला एक विनंतीआजही श्रद्धांजली म्हणून हा इतिहास जतन करून ठेवा. कारण हा स्तंभ कसला? कोणाचा? ह्या संबंधित माहिती नसलेली ही एक उपेक्षित वास्तु ठरली आहे. श्री. कर्णिक ऑर्डिनन्स फॅक्टरीत नोकरीला होते. हुशार आणि धाडसी तरुण म्हणून त्यांची ओळख होती. ते त्या काळचे, उच्च पदवी विभूषित होते. देशासाठी काहीतरी करण्याची त्यांच्या मनात विलक्षण तळमळ होती. ऑर्डीनन्स फॅक्टरीत असल्याने त्यांनी धाडसानी गुपचूप बॉम्ब तयार केले आणि जवळजवळ अर्धा ट्रक बॉम्ब, हल्ला करण्यासाठी, मित्रांच्या मदतीने ट्रकमध्ये भरून, बॉम्ब हल्ला करण्याचा मनसुबा रचला. त्यांना मदतनीसही मिळाले श्री. गोरे, श्री. दीक्षित इतकच काय जोगेश्वरी देवळातले (भाऊ बेंद्रे)गुरवही त्यांना सामील होते. देवळातही काही बॉम्ब लपवले होते अखेर धाडसी निर्णय ठरला. सगळी व्यवस्था करून ‘कॅपिटलवर ‘बॉम्ब टाकण्यात ते यशस्वी झाले. ठरवल्याप्रमाणे काम फत्ते झाले होते. पण हाय रे देवा ! कसा कोण जाणे ब्रिटिशांना कर्णिकांचा संशय आला. त्यातून ते ऑर्डिनन्स फॅक्टरी मध्ये होते, त्यामुळे संशय आणखीनच बळावला. ते पकडले गेले. त्यांच्या बरोबर असलेले साथीदारही दुर्दैवाने पकडले गेले. मुख्य आरोपी कर्णिकच ठरले. फरासखाना जवळच असल्याने सगळ्यांना पकडून तिकडेच आणले. (आत्ताचा सध्याचा मजूर अड्डा तिथेच आहे.) बाकीचे मदतनीस पुराव्या अभावी सुटले पण मुख्य आरोपी कर्णिकच ठरले होते नां!.

ब्रिटिशांविरुद्ध लढण्याचा त्यांचा डाव फसला होता. पण देशप्रेमी कर्णिक डगमगले नाहीत. परिस्थितीचे भान त्यांना आले. लघुशंकेसाठी परवानगी मागून ते बाजूला झाले. आणि क्षणाचाही विलंब न करता खिशातली विषारी पुडी त्यांनी गिळून घेतली. आणि — आणि चार पावले चालून फरासखान्याच्या पहिल्या पायरीवरच ते कोसळले. एका देशाभिमानी हुतात्म्याचा अंत झाला.

मंडळी असा होता त्या पायरीचा इतिहास. ‘मोडेन पण वाकणार नाही’ हे ब्रीदवाक्य स्मरून तो देशप्रेमी हुतात्मा झाला. ब्रिटिशांनीही त्यांच्या धाडसाचं कौतुक केलं होतं. तर अशी होती ही माझ्या अण्णाकाकांनी सांगितलेली देश प्रेमी हुतात्म्याची विलक्षण कथा. स्तंभ आता जुना झालाय. स्तंभावरची अक्षरे पुसट झाली आहेत. पण ह्या क्रांतिकारकाची पुणेकरांना आता परत आठवण द्यावी म्हणून हा आजचा लेखन प्रपंच.. पुणेकरांनो संपली श्री कर्णिकांची कथा.. अण्णा थांबले. काकांनी ही गोष्ट मी लहान होते तेव्हां आम्हाला सांगितली होती. हुबेहूब प्रसंग डोळ्यासमोर उभा केला होता. माझे डोळे भरून आले. मिल्ट्रीत दरारा असलेले कणखर काकाही, भावना विवश झाले होते..

एक दिवस हुतात्मा दिन असतांना काकांनी मला बरोबर घेतलं. त्यांच्या हातात काठी होती. दम्याचा त्रास होत होता, चालवत नव्हतं, तरीही फरासखान्याच्या छोट्याशा बोळातून आम्ही त्या दीपस्तंभाजवळ पोहोचलो. काकांनी तिथल्या जमिनीवरची धूळ मस्तकाला लावली. आणि हुतात्मा कर्णिकांना त्यांनी मानवंदना दिली. मी आदराने काकांकडे बघत होते. देश प्रेमाचं बीज काकांनी माझ्या मनांत त्या बालवयातच रुजवलं होतं.

धन्य ते देशासाठी बलिदान देणारे, हुतात्मा भास्कर दा. कर्णिक आणि धन्य ते माझे देशप्रेमी आण्णाकाका. त्या दोघांना माझा मानाचा मुजरा. मित्र-मैत्रिणींनो कधी तुम्ही त्या बाजूला गेलांत तर हुतात्मा कर्णिकांना मानवंदना द्यायला विसरू नका हं! अभिमानाने त्या देशप्रेमीला नक्कीच आपण सलामी द्यायलाचं हवीय नाही का!

भारत माता की जय !!

– क्रमशः भाग ३३ 

© सौ राधिका -माजगावकर- पंडित

पुणे – 51  

मो. 8451027554

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ९ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

श्री संदीप रामचंद्र सुंकले

? इंद्रधनुष्य ?

☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ९  ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

तस्मिन्ननन्यता तद्विरोधिषूदासीनता च ॥ ९ ॥

 अर्थ : आणि (निरोध म्हणजे) त्या भगवंताचे ठिकाणी अनन्यता आणि त्याच्या प्रतिकूल विषयाचे ठिकाणी उदासीनता ठेवणे.

 विवेचन: अनन्यता आणि उदासिनता या दोन शब्दाची योजना नारद महाराजांनी इथे केली आहे. एक शब्द नकारात्मक म्हणता येईल तर दुसरा सकारात्मक.

 भक्त भगवतांना असे म्हणतो की मला तुझ्याशिवाय अन्य कोणी नाही. एक तूच माझा आहेस, बाकी इथे कोणीही माझे नाही. ज्याप्रमाणे पतिव्रतेला फक्त आणि फक्त आपला नवरा पुरुष वाटतो आणि बाकीचे पुरुष तिला तिची लेकरे वाटतात, तशी *मनोभूमिका साधकाची असावी. इथे आपल्या इतिहासातील एक छान प्रसंग आठवतो. अनुसया मातेच्या कुटीत त्रिदेव भिक्षा मागायला जातात आणि थोडीशी विचित्र अट (निवस्त्र होऊन) 

ठेवून तिला भिक्षा वाढायला सांगतात. (अनुसया म्हणजे जिने असुयेवर विजय मिळविला आहे.) माता अनुसयेला फक्त आपले पती ऋषी अत्रि हेच पुरुष वाटत असतात आणि अन्य सर्व तिची बालके. तिची श्रद्धा आणि उपासना इतकी उच्चकोटीची असते की या त्रिदेवांना तान्हुले व्हावं लागते आणि मग माता त्यांना आपले अमृतमय स्तन्य पाजते…. !*

– – मला या प्रसंगात माता अनुसयेची अनन्य भक्तीचे दर्शन घडते… ! 

 मनुष्याचे मन फार चंचल आहे. त्याला जिकडे जाऊ नको म्हणून आपण सांगू, नेमके ते तिकडेच धाव घेते….. !

संत तुकाराम महाराज स्वतःचा अनुभव पुढील अभंगात मांडतात… 

 सांगतों या मना तें माझें नाइके । घातावरी टेंके चांडाळ हें ॥१॥

म्हणऊनि पाहे तरतें बुडतें । न ल्हाये पुरतें बळ करूं ॥ध्रु. ॥

काय तें संचित न कळे पाहातां । मतिमंद चिंत्ता उपजतें ॥२॥

तुका म्हणे ऐसें बळ नाहीं अंगी । पाहोनियां वेगीं पार ठाकीं ॥३॥

अर्थ: माझ्या मनाला मी चांगला उपदेश करण्याचा प्रयत्न करतो परंतु ते काही माझे ऐकत नाही या उलट हे चांडाळ मन माझ्या घाता वर टपलेले आहे. म्हणून मी या संसार डोहामध्ये तरेल की बुडेल हेच पाहत आहे कारण मनावर मी ताबा ठेवू शकेल एवढे तरी बळ अजून माझ्यात नाही. मी माझे पूर्व संचित पाहतो तर ते मला काही कळत नाही आणि विद्या ग्रहण करावे म्हटले तर माझी बुद्धी मंद आहे त्यामुळे या संसार डोहातून मी कसा तरुन जाईल याविषयी चिंता माझ्या मनामध्ये उत्पन्न होते. तुकाराम महाराज म्हणतात देवा माझ्या अंगी असे बळ नाही की मी वेगाने हा संसार डोह पार करून तुझ्या ठिकाणी येऊन पोहोचेल

(संदर्भ: अभंग क्रमांक. १८४२, सार्थ तुकाराम गाथा, धार्मिक प्रकाशन संस्था)

ज्या गोष्टी साधकाला, मनुष्याला मोहात पाडतात किंवा चित्त विचलित होण्यासाठी कारणीभूत ठरतात त्याविषयी साधकाने उदासीन असावे असे नारद महाराज आपल्याला या सूत्रात सांगत आहेत.

भागवतांच्या सेवेत विघ्न आणणारे प्रत्येक वेळी बाहेरील लोकं असतात असे नाही तर आपल्या कुटुंबातील देखील असतात. आणि प्रामुख्याने आपणच आपले शत्रू असतो. आधी आपला आपल्यालाच विरोध असतो, मग आपल्या कुटुंबातील लोक आपल्याला विरोध करतात अशी आपण तक्रार करीत असतो.

काही उदा. पाहू.

रामायण आपल्याला सर्वांना माहित आहे. भरताने रामापासून दूर जावे म्हणून कैकयीने अनेक प्रयत्न करून पाहिले. थोडक्यात भरताला त्याच्या राम सेवेत त्यांच्या आईचा अडथळा होता, भरताने आईचा त्याग केला नाही तर तो तिच्या बाबतीत उदासीन राहिला.

संत तुकाराम महाराजांची पत्नी थोडी खाष्ट होती, पण त्यांनी आपल्या साधनेत काही खंड पडू दिला नाही. ते तिच्या बाबतीत उदासीन राहिले. जीवनाच्या अखेरच्या क्षणी वैकुंठाला जाताना, तिला येतेस का असे विचारायलाही विसरले नाहीत… !!

मानवी जीवनाला अनेक कंगोरे आहेत. मानवी जीवन दिसते तितके सरळ नाही. त्यामुळे व्यक्ती परत्वे प्रत्येकाच्या आयुष्यात नानाविध घटना घडत असतात, घडत असतील. अशावेळी साधकाने आपल्या जीवनाचे अंतिम ध्येय (भगवतांची प्राप्ती) कायम लक्षात ठेवून तात्कालिक लाभहानीचा विचार न करता आपली साधना जोमाने सुरू ठेवावी. राम कृपा केल्याशिवाय रहाणार नाही असे सर्व संत सांगतात

– – आपण प्रयत्न करून पाहू. 

॥ जय जय रघुवीर समर्थ ॥ 

नारद महाराज की जय!!!

– क्रमशः लेख क्र. ९ 

© श्री संदीप रामचंद्र सुंकले (दास चैतन्य)

थळ, अलिबाग. 

८३८००१९६७६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 151 ☆ ऐतिहासिक लघुकथा – वीरांगना ऊदा देवी ☆ डॉ. ऋचा शर्मा ☆

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है स्त्री विमर्श पर आधारित एक ऐतिहासिक लघुकथा — वीरांगना ऊदा देवी। डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 151 ☆

☆ ऐतिहासिक लघुकथा — वीरांगना ऊदा देवी ☆ डॉ. ऋचा शर्मा ☆

16 नवंबर 1857 की बात है अंग्रेजों को पता चला कि लगभग दो हजार विद्रोही भारतीय सैनिक लखनऊ के सिकंदरबाग में ठहरे हुए हैं। अंग्रेज चिनहट की हार से बौखलाए हुए थे और भारतीयों से बदला लेने की फिराक में थे। अंग्रेज अधिकारी कोलिन कैम्पबेल के नेतृत्व में सैनिकों ने सिकंदरबाग़ को घेर लिया। देश के लिए मर मिटनेवाले भारतीय सैनिक आने वाले संकट से अनजान थे।

अवध के छठे बादशाह वाजिदअली शाह ने महल में रानियों की सुरक्षा के लिए स्त्रियों की एक सेना बनाई थी। ऊदा देवी इस सेना की सदस्य थीं, अपने साहस और बुद्धिबल से जल्दी ही नवाब की बेगम हज़रतमहल की महिला सेना की प्रमुख बना दी गईं। साहसी ऊदा जुझारू स्वभाव की थीं, डरना तो उसने जाना ही नहीं था और निर्णय लेने में तो वह एक पल भी ना गंवाती थीं। सिकंदरबाग में अंग्रेज सैनिक भारतीय सैनिकों के लिए काल बनकर आ रहे थे, वीरांगना ऊदा देवी हमले के वक्त वहीं थीं। देश के लिए जान न्यौछावर करनेवाले इन वीर जवानों को वे अपनी आँखों के सामने मरते नहीं देख सकती थीं। उसने पुरुषों के कपडे पहने, हाथ में बंदूक ली और गोला-बारूद लेकर वह पीपल के पेड़ पर चढ़ गईं। पेड़ पर से लगातार गोलियों से हमलाकर उसने अंग्रेज़ सैनिकों को सिकंदरबाग़ में प्रवेश नहीं करने दिया, दरवाजे पर ही रोके रखा। ऊदा देवी ने अकेले ही ब्रिटिश सेना के दो बड़े अधिकारियों और 36 अंग्रेज़ सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। यह देखकर अंग्रेजी अधिकारी बौखला गए वे समझ ही नहीं सके कि कौन और कहाँ से उनके सैनिकों को मार रहा है। तभी एक अंग्रेज सैनिक की निगाह पीपल के पेड़ पर गई। उसने देखा कि पेड़ की डाली पर छिपा बैठा कोई लगातार गोलियां बरसा रहा है। बस फिर क्या था, अंग्रेज़ सैनिकों ने निशाना साधकर उस पर गोलियों की बौछार कर दी। एक गोली ऊदा देवी को लगी और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ीं।

अँग्रेज़ अधिकारियों को बाद में पता चला कि सैनिक के वेश में वह भारतीय सैनिक कोई और नहीं बल्कि वीरांगना ऊदा देवी थी।

© डॉ. ऋचा शर्मा

प्रोफेसर एवं अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर. – 414001

संपर्क – 122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 249 ☆ नियमितता की ताकत… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “नियमितता की ताकत…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 249 ☆ नियमितता की ताकत… ☆

व्यक्ति अपने भविष्य का स्वयं निर्माता होता है। अक्सर देखने में आता है कि कोई बहुत मेहनती है, किंतु अपने जिद्दी स्वभाव के चलते सबके साथ सामंजस्य नहीं बैठा पाता और पास आयी हुयी सफलता को ठोकर मारकर चल देता है।

समाज में जहाँ भिन्न- भिन्न विचारधारा के लोग रहते हैं, वहाँ सबके अनुसार तो बदलाव नहीं किया जा सकता पर कहीं न कहीं सूझ -बूझ की अपेक्षा तो इंसान एक दूसरे से कर ही सकता है। बदलाव को स्वीकार करो, इससे भले ही कंफर्ट जोन छिन जाए पर तरक्की पास आने लगेगी। दिखावे के चलते बिना सोचे विचार पैसे खर्च करना, छोटी- छोटी बातों में मुँह फुलाना, स्वामित्व की भावना को बलवती करना, बात न मानने पर चीखना-चिल्लाना, बैल की तरह बिना विचारे तोड़- फोड़ करना, आलस्य के चलते कार्य में सुस्ती, मानसिक व शारीरिक शिथिलता ये सब उदासी को जन्म देते हैं।

अवसर क्रमिक गति से आते -जाते रहते हैं, बस धैर्य के साथ सत्य की राह पकड़ कर नियमित रूप से चलते रहें।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares