मराठी साहित्य – मी प्रवासीनी ☆ सुखद सफर अंदमानची…नैसर्गिक पूल – भाग – ७ ☆ सौ. दीपा नारायण पुजारी ☆

सौ. दीपा नारायण पुजारी

? मी प्रवासीनी ?

☆ सुखद सफर अंदमानची… नैसर्गिक पूल –  भाग – ७ ☆ सौ. दीपा नारायण पुजारी ☆

मानवनिर्मित अनेक पूल आपण पाहतो. ते स्थापत्य शास्र बघून अचंबित होतो. कोकणात किंवा काही खेड्यात ओढ्यावर, लहान नद्यांवर गावकऱ्यांनी बांधलेले साकव आपल्याला चकीत करतात. असाच एक अनोखा पूल आपल्या पावलांना खिळवून ठेवतो.

हा नैसर्गिकरीत्या तयार झालेला पूल आहे, नील बेटावर. अर्थात शहीद द्वीप येथे. भरतपूर किनाऱ्यावर प्रवाळ खडकांचा बनला आहे. किनाऱ्यावर केवड्याच्या झाडांसारख्या वनस्पतींची दाट बने आहेत. काही पायऱ्या चढून जावं लागतं. नंतर पुन्हा काही पायऱ्या आणि काही वेडीवाकडी, खडकाळ पायवाट उतरून जावं लागतं. पण एवढे श्रम सार्थकी लागतात असं दृश्य समोर असतं. निळा, शांत समुद्र. खडकाळ किनारा. किनाऱ्यावर दाट हिरवी बेटं. आणखी थोडंसं खडकाळ किनाऱ्यावरुन, तोल सावरत, उड्या मारत गेलं की हा नैसर्गिक पूल आपलं स्वागत करतो. पाणी जाऊन जाऊन खडकाची झीज होऊन खडकात पोकळी तयार झाली आहे. या कमानीतले काही महाकाय खडकांचे अवशेष हा पूर्वी एक मोठा विशाल खडक असल्याचा पुरावा देतात. या कमानीच्या खालून मात्र आपण सहज जाऊ शकत नाही. या उरलेल्या खडकांवर चढून वर जायचं, आणि पुन्हा उतरायचं. मगच या पुलापलिकडील दुनिया नजरेत भरते. पाण्यामुळं शेवाळ झालंय. निसरडं आहे. पण हे धाडस केले तर समाधान आहे. तुम्हाला शक्य नसल्यास पुलाच्या पलिकडून जो खडकाळ किनारा आहे त्यावरून ही तुम्ही पलिकडे जाऊ शकता. या कमानीत फोटोप्रेमींची गर्दी होते.

एकूणच या खडकाळ किनाऱ्यावर चालणं हे एक आव्हान आहे. आमच्या सोबत काही पंचाहत्तरीचे तरुण तरुणी होते. ते देखील या किनाऱ्यावर आले. त्यांच्याकडं बघून मी मध्येच कधीतरी माझ्या नवरोजीचा आधार घेत होते याची लाज वाटत होती.

या दगडांत अध्ये मध्ये पाणी साठलं आहे. या पाण्यात अनेक सागरी प्राणी दर्शन देतात. नेहमीप्रमाणे शंख शिंपले तर आहेतच. अनेक प्रकारचे मासे, शेवाळ, खेकडे यांची रेलचेल आहे इथं. हिरव्या पाठीची समुद्र कासवं इथं बघायला मिळतात. या खडकाळ किनाऱ्यावर असणाऱ्या डबक्यांपाशी थांबून कितीतरी मजेशीर गोष्टींचं निरीक्षण करता येतं. फोटोग्राफी करणाऱ्यांना वेगळे फोटो मिळतात. आमच्या टूर गाईडनं सांगितलं की या खडकांभोवती विळखे घालून मोठमोठाले साप सुद्धा असतात. हे विषारी असतात. आम्हाला दिसले तरी नाहीत. विश्वास ठेवायलाच हवा होता कारण, त्याच्याच मोबाईलवर त्यानं स्वतः घेतलेला फोटो दाखवला. असेलही. त्या शांत, खडकांमध्ये समुद्रसाप वस्तीला येतही असतील. खडकांची झीज होऊन तयार झालेला हा पूल पूर्वी हावडा पूल म्हणून ओळखला जाई. येथे बंगाली लोकांची वस्ती आहे. म्हणून असेल. याला रविंद्रनाथ सेतू असेही नाव कुणी दिलंय असं कळलं.

अंदमान मध्ये शेती फारशी केली जात नाही. बहुतेक सगळं अन्न धान्य, फळं भाज्या कलकत्त्याहून येतात. पण हिंदी महासागरातल्या या शहीद द्वीपवर पालक, टोमॅटो सारख्या काही भाज्या घेतल्या जातात. शहाळी मात्र भरपूर मिळतात. नैसर्गिक पूल बघण्यासाठी केलेले श्रम नारळाच्या थंडगार, मधुर पाण्यानं विसरले जातात.

शहीद बेटावरील लक्ष्मणपूर किनारा सुर्यास्त बघण्यासाठी प्रसिद्ध आहे. हा किनारा मऊ, पांढरी शाल ओढून बसला आहे. शांत किनारा, तितकाच शांत शीतल निळा समुद्र. आणि निळ्या आकाशात लांबवर चाललेली रंगपंचमी. केशरी, पिवळी लाल, गुलाबी, जांभळे रंग धारण करणारा ते नीळाकाश. त्याच्या बदलत्या छटा बघत शांत बसून रहावं. स्वतः बरोबर निळ्या खोलीचाही रंग बदलवणाऱ्या जादुई संध्येला अभिवादन करावं. आणि मग नि:शब्द पायांनी परतावं. हो, पण, पाण्यात बुडणारा सूर्य बघायला मिळेल असं नाही. कारण इथलं अनिश्चित हवामान. दुपारपासून तापलेलं आकाश अचानक कुठुनतरी आलेल्या काळ्या ढगांनी झाकोळतं. मग संध्येला भेटायला केशरी पाण्यात शिरणारं ते बिंब शामल ढगा़आड दडताना बघावं लागतं.

– समाप्त –

© सौ. दीपा नारायण पुजारी

इचलकरंजी

9665669148

deepapujari57@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा – “मोमबत्तियां” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

श्री कमलेश भारतीय 

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ लघुकथा – “मोमबत्तियां” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

-मां ये मोमबत्तियां जलाकर क्यों चल रहे हैं अंकल लोग?

-बेटा, ये कुछ अक्ल के अंधों को रोशनी दिखाने निकले हैं !

-मम्मी, मोमबत्तियां पिघलने लगेंगीं तो गर्म मोम उंगलियों‌ पर गिरेगा, ये तो किसी का क्या बिगड़ा? अपना ही हाथ जलेगा !

-बात तो ठीक है तेरी। फिर तेरी नज़र में क्या करना चाहिए?

– मैं तो कहती हूँ कि ये मोमबत्तियां लेकर उस पापी को जलाओ, जिसने यह गंदा काम किया है !

मां अपनी नन्ही सी बेटी का मुंह देखती रह गयी !!

☆

© श्री कमलेश भारतीय

पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

संपर्क :   1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # ७ – लघुकथा – आँखों की ज्योति ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # ७ ☆

☆ लघुकथा ☆ ~ आँखों की ज्योंति ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

आंखों की दृष्टि जाने पर भी वह नित्य प्रति उठता, शौचादि से निवृत हो, योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन विग्रह के पास ध्यान लगाकर बैठ जाता। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिये, उसका ईश्वर का आश्रय पाना आवश्यक है, ऐसा उसका मानना था।

कुशा से निर्मित आसन पर बैठकर वह, श्रीमद्भगवतगीता के ध्यान योग के विषय में अन्तर्मन से विमर्श करता। भगवान पतंजलि के अष्टांग योग के निर्देशों के अनुरूप योग क्रियाओं का संपादन करता। उसका यह कार्य नित्य प्रति ब्रह्म मुहूर्त में होता।

योग अभ्यास पूर्ण करने के बाद वह योगीराज कृष्ण की आंखों में अपनी आंखें डालकर कहता कि हे योगी श्रेष्ठ! मै आपको भी योग करते हुए प्रतिदिन देखता हूँ। उस नेत्रहीन व्यक्ति के अंत नेत्र प्रतिदिन उसे भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरुप में दर्शन कराते।

प्रतिदिन की भांति वह एक दिन योग क्रिया के उपरांत योग मुद्रा से उठा, और अपने चीर बंद नेत्रों को श्री कृष्ण चंद्र की नेत्रों में डालकर प्रणाम की मुद्रा में खड़ा हुआ। अचानक एक दिव्य ज्योंति उसकी नेत्रों में समाई, और अब उसके सामने योगीराज कृष्ण के पावन विग्रह के साथ -साथ, उसके अतीत का सारा दृश्य आलोकित हो रहा था।

इसे उसने योगीराज श्रीकृष्ण की कृपा का परिणाम माना, लेकिन श्री कृष्णचंद की प्रेरणा, उससे यह कह रही थी कि हे भक्त! इन योग क्रियायों के शुभ प्रतिफल को तुम स्वयं अपनी नजरों से देख रहे हो।

बरसों पूर्व एक दुर्घटना में, उसके नेत्रों की ज्योति चली गई थी, मष्तिष्क से नेत्रों तक जाने वाली संवेदनशील तांत्रिकाएं क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन ये तांत्रिकायें आज पुनर्जीवित हो गई थीं। अब उसका मस्तक भगवान के श्रीचरणों में था, और योगेंद्र कृष्ण यह कहते हुए, उसके माथे पर अपना पावन हाथ फेर रहे थे कि हे भक्तराज! तुम स्वयं देखो योग की महिमा कितनी बड़ी है।

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा – भाग-२५ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। आज से प्रत्यक शनिवार प्रस्तुत है  यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा।)

? यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा – भाग-२५ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

01 अक्टूबर 2023 को हमारे दल की वापिसी यात्रा शुरू हुई। हमको एहोल और बादामी गुफाओं के दर्शन करके बादामी स्थित आनंदनगर की एक होटल में एक रात गुज़ारना थी। ताकि अगले दिन हुबली एयरपोर्ट से सुबह की दिल्ली फ्लाइट पकड़ी जा सके। दिल्ली एयरपोर्ट पर रात्रि विश्राम करके शाम को भोपाल फ्लाइट पकड़नी थी। हम लोग हुबली आते समय सीधे कोप्पल के रास्ते से से हॉस्पेट पहुँचे थे। वापिसी में हंगुण्ड हुए एहोल पहुंचना था। होटल से नाश्ता करके चले।

साथियों को बताया कि कार्बन डेटिंग पद्धति से यह पता चला है कि दक्षिण भारत में ईसा पूर्व 8000 से मानव बस्तियाँ रही हैं। लगभग 1000 ईसा पूर्व से लौह युग का सूत्रपात हुआ। मालाबार और तमिल लोग प्राचीन काल में यूनान और रोम से व्यापार किया करते थे। वे रोम, यूनान, चीन, अरब, यहूदी आदि लोगों के सम्पर्क में थे। प्राचीन दक्षिण भारत में विभिन्न समयों तथा क्षेत्रों में विभिन्न शासकों तथा राजवंशों ने राज किया। सातवाहन, चेर, चोल, पांड्य, चालुक्य, पल्लव, होयसल, राष्ट्रकूट आदि ऐसे ही कुछ राजवंश थे। इनमें से चालुक्य राजाओं के शासन के दौरान भूतनाथ गुफाओं में प्रश्तर मूर्तियों का निर्माण हुआ।

अब यात्रा उत्तर दिशा में कोल्हापुर जाने वाली सड़क पर शुरू होनी है। हॉस्पेट से दस किलोमीटर चले थे और तुंगभद्रा नदी पर बना बांध दिखने लगा। दूर से ही दर्शन करके आगे बढ़ गए। करीब 100 किलोमीटर चलकर हंगुण्ड पहुँचे। तब तक लंच का समय हो  चुका था।

हंगुण्ड के होटल मयूर यात्री निवास रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन निपटा कर प्रसिद्ध ऐहोल शिलालेख देखा।

यह रविकीर्ति का ऐहोल शिलालेख है, जिसे कभी-कभी पुलकेशिन द्वितीय का ऐहोल शिलालेख भी कहा जाता है। यह शिलालेख ऐहोल शहर के दुर्गा मंदिर और पुरातात्विक संग्रहालय से लगभग 600 मीटर दूर एहोल शिलालेख मेगुटी जैन मंदिर की पूर्वी दीवार पर पाया गया है। एहोल – जिसे ऐतिहासिक ग्रंथों में अय्यावोल या आर्यपुरा के रूप में भी जाना जाता है – 540 ईस्वी में स्थापित पश्चिमी चालुक्य वंश की मूल राजधानी थी, उनके बाद 7वीं शताब्दी में वातापी की राजधानी रहा।

शिलालेख में पुरानी चालुक्य लिपि में संस्कृत की 19 पंक्तियाँ हैं। यह मेगुटी मंदिर की पूर्वी बाहरी दीवार पर स्थापित एक पत्थर पर अंकित है, जिसमें लगभग 4.75 फीट x 2 फीट की सतह पर पाठ लिखा हुआ है। अक्षरों की ऊंचाई 0.5 से 0.62 इंच के बीच है। शैलीगत अंतर से पता चलता है कि 18वीं और 19वीं पंक्तियाँ बाद में जोड़े गए अपभ्रंश हैं, और रविकीर्ति की नहीं हैं।

शिलालेख एक प्रशस्ति है। यह पौराणिक कथाएँ बुनता है और अतिशयोक्ति पूर्ण है। लेखक ने अपने संरक्षक पुलकेशिन द्वितीय की तुलना किंवदंतियों से की है, और खुद की तुलना कालिदास और भारवि जैसे कुछ महानतम संस्कृत कवियों से की है – जो हिंदू परंपरा में पूजनीय हैं। फिर भी, यह शिलालेख कालिदास के प्रभावशाली कार्यों से वाक्यांशों को उधार लेता प्रतीत होता है।

ऐहोल के बाद अगला पड़ाव बादामी था। बादामी बागलकोट जिला में पहले वातापी के नाम से जाना जाता था, वर्तमान में एक तालुक मुख्यालय है। यह 540 से 757 तक बादामी चालुक्यों की शाही राजधानी रहा। बादामी गुफा मंदिर चट्टानों को काटकर बनाए गए स्मारकों के साथ-साथ भूतनाथ मंदिर, बादामी शिवालय और जम्बुलिंगेश्वर मंदिर जैसे संरचनात्मक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह अगस्त्य झील के चारों ओर ऊबड़-खाबड़, लाल बलुआ पत्थर की चट्टान के नीचे एक खड्ड में स्थित है।

बादामी शहर महाकाव्यों की अगस्त्य कथा से जुड़ा हुआ है। महाभारत में, असुर वातापी एक बकरी बन जाता था, जिसे उसका भाई इल्वला पकाता था और मेहमान को खिलाता था। इसके बाद, इल्वला उसे पुकारता था, वातापी पीड़ित के अंदर से पेट फाड़ कर बाहर निकलता था। जिससे पीड़ित की मौत हो जाती थी। जब ऋषि अगस्त्य आए, तो इल्वला उन्हें बकरी भोज प्रदान करता है। अगस्त्य भोजन को पचाकर वातापी को मार देते हैं। इस प्रकार अगस्त्य ने  वातापि और इल्वला को मार डाला। ऐसा माना जाता है कि यह किंवदंती बादामी के पास घटित हुई थी, इसलिए इसका नाम वातापी और अगस्त्य झील पड़ा।

चालुक्यों के प्रारंभिक शासक पुलकेशिन प्रथम को आम तौर पर 540 में बादामी चालुक्य राजवंश की स्थापना करने वाला माना जाता है। बादामी में एक शिलाखंड पर उत्कीर्ण इस राजा के एक शिलालेख में 544 में ‘वातापी’ के ऊपर पहाड़ी की किलेबंदी का रिकॉर्ड दर्ज है। क्योंकि बादामी तीन तरफ से ऊबड़-खाबड़ बलुआ पत्थर की चट्टानों से सुरक्षित है। इसीलिए उनकी राजधानी के लिए यह स्थान संभवतः रणनीतिक कारण से पुलकेशिन की पसंद था। उनके पुत्रों कीर्तिवर्मन प्रथम और उनके भाई मंगलेश ने वहां स्थित गुफा मंदिरों का निर्माण कराया।

कीर्तिवर्मन प्रथम ने वातापी को मजबूत किया और उसके तीन बेटे थे, पुलकेशिन द्वितीय, विष्णुवर्धन और बुद्धवारास, जो उसकी मृत्यु के समय नाबालिग थे। कीर्तिवर्मन प्रथम के भाई मंगलेश ने राज्य पर शासन किया, जैसा कि महाकूट स्तंभलेख में उल्लेख किया गया है। 610 में, प्रसिद्ध पुलकेशिन द्वितीय सत्ता में आया और 642 तक शासन किया। वातापी प्रारंभिक चालुक्यों की राजधानी थी, जिन्होंने 6वीं और 8वीं शताब्दी के बीच कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश पर शासन किया था।

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 159 ☆ गीत – ।। वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 159 ☆

☆ गीत – ।। वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है।

समय जब भी जवाब देता बस  लाजवाब ही देता है।।

****

हमेशा ही वक्त से डरना  नहीं मजबूरी    होता है।

समयउपयोग भरपूरी करना बहुत जरूरी होता है।।

बुद्धि विवेक कर्म सेआदमी हल कर सवाल लेता है।

वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है।।

****

वक्त से बैर का मतलब सफलता से ही दूरी होती है।

समय का सम्मान नहीं करना तो मगरूरी होती है।।

वक्त जब अपने पर आता तो जवाब नायाब देता है।

वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है।।

****

समय के साथ कदम मिला चलो तो मंजिल मिलती है।

समय की कद्र वालों की जिंदगी फूल सी खिलती है।।

समय पर करते काम वक्त उन्हें हजारों ख्वाब देता है।

वक्त बहुत बलवान सही वक्त पर जवाब देता है।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #224 ☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – कविता – हमारा देश… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – हमारा देश..” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # 224 ☆

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – हमारा देश…  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

जग के सब देशों से न्यारा प्यारा भारत देश हमारा

अपने में अपने ढंग का है इसका हर एक अंचल प्यारा

*

उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम दूर-दूर इसकी सीमायें

प्रकृति प्रेम करती है इससे हरती सब संकट

*

पर्वतराज हिमाचल रक्षक सागर करते हैं रखवाली

नियमित सब ऋतुएँ आकर के भर जाती हम सबकी थाली

*

खेतों में कई अन्न उपजते, कई सरस फल मीठे होते

सघन वनों में वृक्ष अनेको शहद-चिरोंजी, जिनसे सजते

*

नदियाँ देती जल अमृत सा, खदानें देती संपत्ति सोना

सुन्दरता से आकर्षक है इसका हरा-भरा हर कोना

*

हमें गर्व इस सुखद देश पर, सत्य प्रेम के हम अनुचर

ईश्वर नित्य सुबुद्धि हमें दें, बनें देशहित हम सब रहबर।

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #275 ☆ शब्द-शब्द साधना… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख शब्द-शब्द साधना। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 275 ☆

☆ शब्द-शब्द साधना… ☆

‘शब्द शब्द में ब्रह्म है/ शब्द शब्द में सार। शब्द सदा ऐसे कहो/ जिन से उपजे प्यार।’ वास्तव में शब्द ही ब्रह्म है और शब्द में ही निहित है जीवन का संदेश…इसलिए सदा ऐसे शब्दों का प्रयोग कीजिए, जिससे प्रेम भाव प्रकट हो। कबीरदास जी का यह दोहा ‘ऐसी बानी बोलिए/ मनवा शीतल होय। औरहुं को शीतल करे/ ख़ुद भी शीतल होय’ …उपरोक्त भाव की पुष्टि करता है। हमारे कटु वचन दिलों की दूरियों को इतना बढ़ा देते हैं; जिसे पाटना कठिन हो जाता है। इसलिए सदैव मधुर शब्दों का प्रयोग कीजिए, क्योंकि ‘शब्द से खुशी/ शब्द से ग़म। शब्द से पीड़ा/ शब्द ही मरहम’ शब्द में निहित हैं ख़ुशी व ग़म के भाव– परंतु उनका चुनाव आपकी सोच पर निर्भर करता है।

वास्तव में शब्दों में इतना सामर्थ्य है कि जहाँ वे मानव को असीम आनंद व अलौकिक प्रसन्नता प्रदान कर सकते हैं; वहीं ग़मों के सागर में डुबो भी सकते हैं। दूसरे शब्दों में शब्द पीड़ा है और शब्द ही मरहम है। शब्द मानव के रिसते ज़ख्मों पर कारग़र दवा का काम भी करते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस मन:स्थिति में किन शब्दों का प्रयोग किस अंदाज़ से करते हैं।

‘हीरा परखै जौहरी/ शब्द ही परखै साध। कबीर परखै साध को/ ताको मतो अगाध’ हर व्यक्ति अपनी आवश्यकता व उपयोगिता के अनुसार इनका प्रयोग करता है। जौहरी हीरे को परख कर संतोष पाता है, तो साधु शब्दों व सत्य वचनों अर्थात् सत्संग को ही महत्व प्रदान करता है और आनंद प्राप्त करता है। वह उनके संदेशों को जीवन में धारण कर सुख व संतोष प्राप्त करता है; स्वयं को भाग्यशाली समझता है। परंतु कबीरदास जी उस साधु को परखते हैं कि उसके भावों व विचारों में कितनी गहनता व सार्थकता है; उसकी सोच कैसी है और वह जिस राह पर लोगों को चलने का संदेश देता है; वह उचित है या नहीं? वास्तव में संत वह है; जिसकी इच्छाओं का अंत हो गया है और उसकी श्रद्धा को आप विभक्त नहीं कर सकते; उसे सत्मार्ग पर चलने से नहीं रोक सकते–वही श्रद्धेय है, पूजनीय है। वास्तव में साधना करने व ब्रह्मचर्य को पालन करने वाला ही साधु है, जो सीधे व सपाट मार्ग का अनुसरण करता है। इसके लिए आवश्यकता है कि जब हम अकेले हों, तो अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं अर्थात् कुत्सित भावनाओं व विचारों को अपने मनोमस्तिष्क में दस्तक न देने दें। अहं व क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ये दोनों मानव के अजात शत्रु हैं, जिसके लिए अपनी कामनाओं-तृष्णाओं को नियंत्रित करना आवश्यक है।

अहं अर्थात् सर्वश्रेष्ठता का भाव मानव को सबसे दूर कर देता है, तो क्रोध सामने वाले को तो हानि पहुंचाता ही है; वहीं अपने लिए भी अनिष्टकारी सिद्ध होता है। अहंनिष्ठ व क्रोधी व्यक्ति आवेश में न जाने क्या-क्या कह जाता है; जिसके लिए उसे बाद में प्रायश्चित करना पड़ता है। परंतु ‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत’ अर्थात् समय गुज़र जाने के पश्चात् हाथ मलने अर्थात् पछताने का कोई औचित्य अथवा सार्थकता नहीं रहती। प्रायश्चित करना हमें सुख व संतोष प्रदान करने की सामर्थ्य तो रखता है, ‘परंतु गया वक्त कभी लौटकर नहीं आता।’ शारीरिक घाव तो समय के साथ भर जाते हैं, परंतु शब्दों के ज़ख्म कभी नहीं भरते; वे तो नासूर बन आजीवन रिसते रहते हैं। परंतु कटु वचन जहाँ मानव को पीड़ा प्रदान करते हैं; वहीं सहानुभूति व क्षमा-याचना के दो शब्द बोलकर आप उन पर मरहम भी लगा सकते हैं। शायद! इसीलिए कहा गया है गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी मधुर वाणी द्वारा दूसरे के दु:खों को दूर करने का सामर्थ्य रखता है। आपका दु:खी व आपदाग्रस्त व्यक्ति को ‘मैं हूं ना’ कह देना ही उसमें आत्मविश्वास जाग्रत करता है और वह स्वयं को अकेला व असहाय अनुभव नहीं करता। उसे ऐसा लगता है कि आप सदैव उसकी ढाल बनकर उसके साथ खड़े हैं।

एकांत में व्यक्ति के लिए अपने दूषित मनोभावों पर नियंत्रण करना आवश्यक है तथा सबके बीच अर्थात् समाज में रहते हुए शब्दों की साधना करना भी अनिवार्य है… सोच- समझकर बोलने की सार्थकता से आप मुख नहीं मोड़ सकते। इसलिए कहा जा सकता है कि यदि आपको दूसरे व्यक्ति को उसकी ग़लती का एहसास दिलाना है, तो उससे एकांत में बात करो, क्योंकि सबके बीच में कही गई बात बवाल खड़ा कर देती है। अक्सर उस स्थिति में दोनों के अहं का टकराव होता है। अहं से संघर्ष का जन्म होता है और उस स्थिति में वह दूसरे के प्राण लेने पर उतारु हो जाता है। गुस्सा चाण्डाल होता है… बड़े-बड़े ऋषि मुनियों के उदाहरण आपके समक्ष हैं। परशुराम का क्रोध में अपनी माता का वध करना व ऋषि गौतम का अहिल्या का श्राप देना आदि हमें संदेश देता है कि व्यक्ति को बोलने से पहले सोचना अर्थात् तोलना चाहिए। उस विषम परिस्थिति में कटु व अनर्गल शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और दूसरों से वैसा व्यवहार करना चाहिए; जिसे सहन करने की क्षमता आप में है। सो! आवश्यकता है, हृदय की शुद्धता व मन की स्पष्टता की अर्थात् आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या, दुर्भावना व दुष्भावनाएं मत रखिए, बल्कि बोलने से पहले उसके औचित्य-अनौचित्य का चिन्तन-मनन कीजिए। दूसरे शब्दों में किसी के कहने पर उसके प्रति अपनी धारणा मत बनाइए अर्थात् कानों-सुनी बात पर विश्वास मत कीजिए, क्योंकि विवाह के सारे गीत सत्य नहीं होते। कानों-सुनी बात पर विश्वास करने वाले लोग सदैव धोखा खाते हैं और उनका पतन अवश्यंभावी होता है। कोई भी उनके साथ रहना पसंद नहीं करता। बिना सोच-विचार के किए गए कर्म केवल आपको ही हानि नहीं पहुंचाते; परिवार, समाज व देश के लिए भी विध्वंसकारी होते हैं।

सो! दोस्त, रास्ता, किताब व सोच यदि ग़लत हों, तो गुमराह कर देते हैं; यदि ठीक हों, तो जीवन सफल हो जाता है। उपरोक्त उक्ति हमें आग़ाह करती है कि सदैव अच्छे लोगों की संगति करें, क्योंकि सच्चा मित्र आपका सहायक, निदेशक व गुरु होता है; जो आपको कभी पथ-विचलित नहीं होने देता। वह आपको ग़लत मार्ग व ग़लत दिशा की ओर जाने पर सचेत करता है तथा आपकी उन्नति को देख कर प्रसन्न होता है; आप को उत्साहित करता है। पुस्तकें मानव की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। इसलिए कहा गया है कि ‘बुरी संगति से इंसान अकेला भला’और एकांत में अच्छे मित्र के साथ न होने की स्थिति में सद्ग्रथों व अच्छी पुस्तकों का सान्निध्य हमारा यथोचित मार्गदर्शन करता है।

हाँ! सबसे बड़ी है मानव की सोच अर्थात् जो मानव सोचता है, वही उसके चेहरे के भावों से परिलक्षित होता है और व्यवहार उसके कार्यों में झलकता है। इसलिए अपने हृदय में दैवीय गुणों स्नेह, सौहार्द, त्याग, करुणा, सहानुभूति आदि  को पल्लवित होने दीजिए… ईर्ष्या-द्वेष व स्व-पर की भावना को दूर से सलाम कीजिए, क्योंकि सत्य की राह का अनुसरण करने वाले की राह में अनगिनत बाधाएं आती हैं। परंतु यदि वह उन असामान्य परिस्थितियों में अपना धैर्य नहीं खोता; दु:खी नहीं होता, बल्कि उससे सीख लेता है तो वह अपनी मंज़िल को प्राप्त कर अपने भविष्य को सुखमय बनाता है। वह सदैव शांत भाव में रहता है, क्योंकि ‘सुख- दु:ख तो अतिथि हैं’…’जो आया है, अवश्य जाएगा’ को अपना मूल-मंत्र स्वीकार संतोष से अपना जीवन बसर करता है। सो! आने वाले की खुशी व जाने वाले का ग़म क्यों? इंसान को हर स्थिति में सम रहना चाहिए, ताकि दु:ख आपको विचलित न करें और सुख आपके सत्मार्ग पर चलने में बाधा उपस्थित न करें अर्थात् आपको ग़लत राह का अनुसरण न करने दें। वास्तव में पैसा व पद-प्रतिष्ठा मानव को अहंवादी बना देते हैं और उससे उपजा सर्वश्रेष्ठता का भाव अमानुष। वह निपट स्वार्थी हो जाता है और केवल अपनी सुख-सुविधाओं के बारे में सोचता है। इसलिए ऐसा स्थान यश व लक्ष्मी को रास नहीं आता और वे वहां से रुख़्सत हो जाते हैं।

सो! जहां सत्य है; वहां धर्म है, यश है और वहीं लक्ष्मी निवास करती है। जहां शांति है; सौहार्द व सद्भाव है; मधुर व्यवहार व समर्पण भाव है और वहां कलह, अशांति, ईर्ष्या-द्वेष आदि प्रवेश पाने का साहस नहीं जुटा सकते। इसलिए मानव को कभी भी झूठ का आश्रय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वह सब बुराइयों की जड़ है। मधुर व्यवहार द्वारा आप करोड़ों दिलों पर राज्य कर सकते हैं…सबके प्रिय बन सकते हैं। लोग आपके साथ रहने व आपका अनुसरण करने में स्वयं को गौरवशाली व भाग्यशाली समझते हैं। सो! शब्द ब्रह्म है; उसकी सार्थकता को स्वीकार कर जीवन में धारण करें और सबके प्रिय बनें, क्योंकि हमारी सोच, हमारे बोल व हमारे कर्म ही हमारे भाग्य-निर्माता हैं और हमारी ज़िंदगी के प्रणेता हैं।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #48 – नवगीत – ललकार… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम प्रेरक गीत – ललकार…।

? रचना संसार # 48 – गीत – ललकार…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

दमन करें रिपुओं का हरदम ,

मान मर्द कर ललकारें।

घर में बैठे जयचंदों को ,

निष्कासित कर दुत्कारें।।

 *

वीर शिवा के हम हैं वशंज,

फैला तिमिर हटाना है।

विपदाओं को दूर भगाकर,

संकट हमें मिटाना है।।

तोड़ धर्म की सब दीवारें,

रूठों को चल पुचकारें।

 *

दमन करें रिपुओं का हरदम,

मान मर्द कर ललकारें।।

 **

राग-द्वेष या भेदभाव हो,

हिय से दूर भगाना है।

समरसता का दीप जला ,जग,

ज्योतिर्मान बनाना है।।

संयम से निज को विजित करो ,

होगीं फिर तो जयकारें।

 *

दमन करें रिपुओं का हरदम,

मान मर्द कर ललकारें।।

 **

चारित्रिक उत्थान जगत में ,

राम-राज्य ले आएगा।।

स्वर्णिम आभा नव प्रभात की,

व्योम अमिय बरसाएगा।

सकल विश्व में गूँजेंगी तब

सुख की निशदिन किलकारें।

 *

दमन करें रिपुओं का हरदम,

मान मर्द कर ललकारें।।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #275 ☆ भावना के दोहे – प्रतिशोध ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – प्रतिशोध।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 275 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – प्रतिशोध ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

आतंकी की दुष्टता, हमने दिया जवाब।

हिंदुस्तानी फौज ने, जमकर लिया हिसाब।।🇮🇳

 *

ठान लिया है पाकियो, करना है संहार।

मातृ शक्ति को नमन है, रोका जल संचार।।🇮🇳

 *

भारत अब तो कर रहा, हर आतंकी चूर।

आँसू जिनके बह रहे, क्रोधित है सिन्दूर।।🇮🇳

 *

धधक रहा हर साँस में, लक्ष्य सकल प्रतिशोध।

घर में घुसकर मारिए, झलक रहा है क्रोध।।🇮🇳

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #257 ☆ संतोष के दोहे – नीति संबंधी ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  – संतोष के दोहे – नीति संबंधी । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 257 ☆

☆ संतोष के दोहे – नीति संबंधी ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

साथ कभी जाता नहीं, कोई भी सामान

याद रहे बस कर्म से, था कैसा इंसान

*

मैं मेरा के फेर में, उम्र गई सब बीत

काम न आया जरा कुछ, समझो मेरे मीत

*

पैसों का चक्कर बुरा, जिसका कभी न अंत

रख यह भौतिक सम्पदा, ले न गए धनवंत

*

खुलते कभी न भोग से, यह मोक्ष के द्वार

नेकी से सुख सम्पदा, जिससे सुख संसार

*

सुख शांति उनको मिले, जो करते उपकार

बिन नेकी यह जिंदगी, होती है बेकार

*

कलियुग में जो मानते, मात-पिता को भार

कैसी बिगड़ी सोच यह, सुन मेरे करतार

*

लाज – शर्म सब छोड़ कर, जिनके बिगड़े बोल

समय सीख देता उन्हें, देता आँखें खोल

*

क्रोध कभी मत कीजिए, लाता यह प्रतिशोध

सूझ -बूझ से हम करें, संयम संग विरोध

*

होते हैं घातक बहुत, क्रोध जनित परिणाम

क्रोध कभी मत पालिए, अंत रचे संग्राम

*

रिश्तों को भी फूँकती, तेज क्रोध की आग

जीवन में खलते सदा, इन जख्मों के दाग

*

तुलसी बाबा कह गए, क्रोध पाप का मूल

कहता है संतोष यह, क्रोध चुभे ज्यों शूल

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares