(वरिष्ठ साहित्यकार एवं अग्रज श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी स्वास्थ्य की जटिल समस्याओं से सफलतापूर्वक उबर रहे हैं। इस बीच आपकी अमूल्य रचनाएँ सकारात्मक शीतलता का आभास देती हैं। इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना पगडंडी सी लचक कहाँ …। )
(श्री अरुण कुमार डनायक जी महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. हमारा पूर्ण प्रयास है कि- आप उनकी रचनाएँ प्रत्येक बुधवार को आत्मसात कर सकें। प्रस्तुत है 8 मार्च महिला दिवस पर विशेष आलेख “महिला दिवस और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास ”)
☆ आलेख ☆ महिला दिवस और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास ☆ श्री अरुण कुमार डनायक ☆
8 मार्च को महिला दिवस मनाया गया। ऐसे पर्व पर दो महिलाओं की याद आती है। एक तो बा, गांधीजी की पत्नी, जिन्हें उनके माता-पिता ने कस्तूर बाई नाम दिया और महात्मा गांधी ने पहले उन्हें इसी नाम से संबोधित किया, बाद में वे भी सभी लोगों की भांति ‘बा’ कहने लगे। बाद को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आने के बाद, बा के लिए आयोजित सम्मान समारोह में किसी ने बा को महात्मा जी की मां कह दिया तो बापू भी बोल उठे कि चालीस साल हुए मैं बेमांबाप हो गया और तीस वर्षों से वह मेरी मां का काम कर रही है। वह मेरी मां, सेविका, रसोइया, बोतल धोने वाली सब कुछ रही है । अगर वह इतने सबेरे आपके दिए सम्मान में हिस्सा लेने आती तो मैं भूखा रह जाता और मेरे शारीरिक सुख की कोई परवाह नहीं करता। इसलिए हमने आपस में समझौता कर लिया है कि सभी सम्मान मुझे मिले और सारी मेहनत उसे करनी पड़े। यह संस्मरण पति पत्नी के आपसी प्रेम व समर्पण का प्रतीक है। बा तो अनपढ़ थी पर गांधीजी की प्रेरणा पाकर वह पढ़ना लिखना सीख गई, स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहीं और अपना जीवन महात्मागांधी के शिष्यों के लिए समर्पित कर दिया।
दूसरी महिला जिससे मैं प्रभावित हुआ वह है अमरकंटक निवासिनी गुलाबवती बैगा, अनपढ़ माता पिता की पुत्री और जिसका ब्याह दस वर्ष की उम्र में होने वाला था। मां, बाप गांव के मुखिया आदि उसके प्रतिरोध को अनसुना कर रहे थे। तब इस कन्या की नानी आगे आई, उसने विरोध किया विवाह का, डाक्टर प्रवीर सरकार के मां सारदा कन्या विद्यापीठ पौंडकी में पहुंचकर डाक्टर साहब के सुपुर्द इस अबोध बालिका को किया और फिर यह कन्या पढ़ती गई बढ़ती गई, आज दो नन्हे नटखट बच्चों की मां है और बैगा समुदाय की प्रथम महिला स्नातक भी। स्कूल में शिक्षिका गुलाबवती बैगा जब फटफटिया में फुर्र से स्कूल जाती है तो उसकी प्रौढा नानी भी खुशी से फूली नहीं समाती। सत्तर से अधिक वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे अनेक प्रयास ग्रामीणों ने किए हैं, उन प्रयासों को मेरा नमन।
महिला दिवस पर ‘ बा’, ‘गुलाबवती बैगा’ और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों को नमन
( श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें सफर रिश्तों का तथा मृग तृष्णा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता लोग इतने क्यों बेचैन है। )
Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>> मृग तृष्णा
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 37 ☆
☆ लोग इतने क्यों बेचैन है ☆
खुश हो जा आज तू खामोश क्यों है,
देख तेरी शान में राह में लोगों ने फूल बिछाये हैं ||
कल तक जो लोग तेरे चेहरे से नफरत करते थे,
वे आज तुझे बार-बार कंधा देने को बेचेन हो रहे हैं ||
आज तो तेरी शान ही निराली है,
सब अदब से खड़े होकर तुझे हाथ जोड़ रहे हैं ||
बस एक पल ऑंखे खोल नजारा तो देख ले,
लोग तो तेरी एक झलक पाने को बेचैन हो रहे हैं ||
कल तक जो तेरी तरफ झांकते तक ना थे,
आज वो सब खिड़कियां खोलकर तुझे देखने को तरस रहे हैं ||
यादगार लम्हें हैं उसे देख वापिस आंख मूंद लेना,
एक ही मौका आता है जीवन में, लोगों के आंसू थम नहीं रहे हैं ||
जनाजे में कौन-कौन शामिल है,
एक झलक तो देख ले, इतने तो पराये भी कभी रूठते नहीं हैं ||
(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता “वो कोह”। )
आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ” में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी का महिला दिवस पर विशेष आलेख ‘भारतीय कार्पोरेट जगत की कुछ सुप्रसिद्ध महिलायें ’।इस सामयिकरचना के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 98☆
भारतीय कार्पोरेट जगत की कुछ सुप्रसिद्ध महिलायें
क्या नही महिला करि सकै, क्या नहिं समुद्र समाय… सामान्यतः माना जाता है कि महिलाओ का कार्पोरेट जगत से भला क्या लेना देना. पर समय बदला है आज नई पीढ़ी की अनेक लड़कियां एम बी ए के सर्वोच्च संस्थानो में उच्च शिक्षा पा रही हैं. पिछली अधेड़ हो चली पीढ़ी में यद्यपि पुरुषों का ही बोलबाला है, किन्तु कुछ महिलाओ ने भी विभिन्न कंपनियो में शीर्ष स्थान अर्जित किया है. ऐसी ही कुछ महिलाओ के में चंदा कोचर, “बायोकॉन” की संस्थापक, किरण मजूमदार शॉ, ब्रिटानिया की सीईओ विनीता बाली, पेप्सी की इंद्रा न्यूई आदि शामिल हैं। विनीता बाली को हाल में ईटी अवॉर्ड्स में बिजनेसवुमेन ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। महिलाओ की शीर्ष कार्पोरेट पदो में भागीदारी के चलते, इस साल भारतीय उद्योग जगत की सर्वाधिक शक्तिशाली महिला सीईओ की सूची भी बनाई गई। इसमें शीर्ष तीन स्थानों पर चंदा कोचर, बायोकॉन किरण मजूमदार शॉ और एचएसबीसी की नैना लाल किदवई हैं। भारतीय कार्पोरेट जगत की इन सुप्रसिद्ध महिलाओ के विषय में जानना रोचक है.ये महिलायें विभिन्न धर्म, भाषा भाषी, व देश के अलग अलग क्षेत्रो का प्रतिनिधित्व करती ये महिलायें इस तथ्य की सूचक हैं कि आने वाले समय में समूचे भारत में कार्पोरेट जगत में महिलाओ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित है.यह तथ्य भी महत्वपूर्ण है कि इन महिलाओ ने कार्पोरेट जगत के अलग अलग सैक्टर जैसे बैंकिंग, मीडीया, बायोटेक्नालाजी,स्वास्थ्य आदि विभिन्न क्षेत्रो में अपनी योग्यता से सफलता के परचम लहराये हैं तथा नये कीर्तीमान बनाये हैं. प्रेरणा हैं ये महिलायें नई पीढ़ी की लड़कियो और उनके माता पिता के लिये.
पेप्सी की अध्यक्ष इंद्रा कृष्णमूर्ति न्यूई
पेप्सी मल्टीनेशनल सुप्रसिद्ध ब्रांड है जिसकी अध्यक्ष के रूप इंद्रा न्यूई ने विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की है. उन्हें फार्च्यून द्वारा घोषित ५० सशक्त महिलाओ की सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है.इसी तरह फोर्ब्स द्वारा घोषित विश्व की १०० सशक्त महिलाओ की सूची में भी उन्हें ६ वें स्थान पर रखा गया है. वर्ष २००१ में उन्होने पेप्सी ज्वाइन की. उन्होंने कार्पोरेट जगत में पेप्सी के सुढ़ृड़ विकास से अपनी पहचान बनाई. वे वर्ल्ड ईकानामिक फोरम, इंटरनेशनल रेस्क्यू फोरम, येल कार्पोरेशन आदि संस्थाओ से भी महत्वपूर्ण रूप में जुड़ी हुई हैं.
वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ी पहली भारतीय महिला नैना लाल किदवई
नैना लाल किदवई ने अपने कैरियर का प्रारंभ ए एन जेड ग्रिंडले से किया था मार्गेन स्टेनली, इन्वेस्टमेंट बोर्ड आफ इंडिया, एच एस बी सी आदि बैंकिंग व वित्तीय संस्थानो में उच्च पदो पर कार्यरत सुश्री नैना लाल किदवई को उद्योग व व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान के लिये भारत सरकार ने पद्मश्री के सम्मान से विभूषित किया है.
एक सफल महिला उद्यमी,”बायोकॉन” की संस्थापक, किरण मजूमदार शॉ
बायोकॉन की संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ को भारत सरकार के द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के योगदान के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है, उनकी कंपनी बायोकान जैव प्रौद्योगिकी, जैव दवाओ हेतु समाधान देने वाली कंपनी है.किरण मजूमदार ने १९७८ में इस कंपनी की स्थापना की थी. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त जैव दवा कंपनी है. मधुमेह रोग पर इस कंपनी ने विशद अनुसंधान कये हैं.
भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप टाइम्स आफ इण्डिया की अध्यक्ष इंदू जैन
वर्ष २००० में यूनाइटेड नेशन में विश्व शांति सम्मेलन को संबोधित करने का गौरव भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप टाइम्स आफ इण्डिया की अध्यक्ष इंदू जैन को मिला था. इंदु जैन स्वयं एक इंटरप्रेनर, एक अध्यात्मवादी, एक शिक्षाशास्त्री, कला और संस्कृति की बड़ी पोषक तथा एक मानवतावादी है.
डाक्टर स्वाति पीरामल
मुम्बई विश्वविद्यालय से मेडिकल की पढ़ाई के बाद स्वाती पीरामल ने इंडस्ट्रियल मेडिसिन में अध्ययन किया, हावर्ड विश्वविद्यालय से पब्लिक हैल्थ में मास्टर्स की योग्यता प्राप्त की. वे पीरामल लाइफ साइंसेज की वाइस चेयर परसन तथा पीरामल हैल्थ केयर लिमिटेड की निदेशक हैं. जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान है.
८५ करोड़ के टर्नओवर को २९०० करोड़ वार्षिक के टर्न ओवर में बदलने वाली मल्लिका श्रीनिवासन, निदेशक, ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के रूप में सुप्रतिष्ठित महिला हैं. उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से एम ए की शिक्षा ग्रहण की, फिरउन्होने बिजनेस मैनेजमैंट की उच्च शिक्षा हेतु पेननसेल्वेनिया विश्वविद्यालय के वार्टस्न स्कूल में दाखिला लिया. शिक्षा के बाद से वे TAFE के अपने पारिवारिक व्यवसाय को सम्भाल रही हैं.
सुलज्जा मोटवानी
कायनेटिक मोटर कम्पनी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुलज्जा मोटवानी कायनेटिक फाइनेंस व कायनेटिक मार्केटिंग सर्विसेज की भी देखरेख कर रही हैं. वर्ष २००२ में उन्हें यंग एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. प्रसिद्ध समाचार पत्रिका इंडिया टुडे ने उन्हें फेस आफ द मिलेनियम तथा वर्ल्ड इकानामिक फोरम ने ग्लोबल लीडर आफ तुमारो जैसे सम्मानो से नवाजा है. पुणे से बीकाम की पढ़ाई के बाद उन्होने पिट्सबर्ग से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है
अपोलो हास्पिटल्स की मैनेगिंग डायरेक्टर प्रीथा रेड्डी
मद्रास विश्वविद्यालय से कैमिस्ट्री की पढ़ाई के बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की शिक्षा पूर्ण कर, एशिया की सबसे सबल हास्पिटल चेन अपोलो हास्पिटल्स की मैनेगिंग डायरेक्टर प्रीथा रेड्डी ने अपोलो ग्रुप को नये पायदान पर ला खड़ा किया है. उनके मार्गदर्शन में बोन मैरो ट्रांस्प्लांटेशन, कार्ड ब्लड ट्रांस्प्लांटेशन आदि के क्षेत्र में अपोलो हास्पिटल नित नये कीर्तिमान बनाकर जन स्वस्थ्य के महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है व एशिया में नई पहचान बना सका है.
पार्क होटल चेन की चेयर परसन प्रिया पाल
22 वर्ष की कम उम्र में ही अपने पिता का होटल व्यवसाय सम्भालने वाली प्रिया पाल के पिता सुरेन्द्र पाल की हत्या उल्फा उग्रवादियो के द्वारा कर दी गई थी, किन्तु अपने कौशल से प्रिया ने पार्क होटल चेन का सारा वर्तमान साम्राज्य स्थापित किया है. उन्हें यंग एंटरप्रेनर, पावरफुल बिजनेस वुमन, आदि सम्मान मिल चुके हैं.
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम कालजयी दोहे।)
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज पस्तुत है आपका अभिनव गीत “कहाँ खो गई सच में वह … ”। )
(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में सँजो रखा है । आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता जीतने वाले….। )
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है महिला दिवस पर सार्थक एवं भावप्रवण कविता “वो सुनती रही ”।)