हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #२७२ ☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  – संतोष के दोहे … । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # २७२ ☆

☆ संतोष के दोहे … ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

करें सृजन ऐसा सदा, बढ़े राम से प्रीति |

राम नाम का जाप कर, चलें नीति संग रीति ||

प्रेम प्रकट उनसे किया, शब्द हुए तब मूक |

भाव चेहरे के कहें, अन्तस के हर रूप ||

*

नैनों से नैना मिलें, होकर जब आसक्त |

झुके नयन खुद ही करें, प्रेम आपना व्यक्त ||

*

कहने को तो जगत में, सुख के दिवस अनंत |

दुख का रेला बहे तो, सुख का होता अंत ||

*

सुख की गहराई कभी, माप सका है कौन |

दुख के दल दल में फँसे, प्रश्न खड़े हैं मौन ||

*

जीवन भर छूटे नहीं, सुख की गहरी आस |

जीवन मर्यादित रहे, यही बात है खास ||

*

दो मुख के संसार में, करते दुहरी बात |

चाल दुरंगी चल रहे, आज यही हालात ||

*

तन मन जन धन पर कभी, करना नहीं गुमान |

तभी बढ़ेगा आपका, इस जीवन में मान ||

*

कोरी बातों से कभी, बनें न कोई काम |

मिलते निष्ठा, लगन से, हमें सुखद परिणाम ||

*

अन्तस की सुनिए सदा, कहता यह संतोष |

रखें नियंत्रित जीभ को, किए बिना ही रोष ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # २६३ – ओवाळू आरती..! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # २६३  – विजय साहित्य ?

☆ ओवाळू आरती..! ☆

☆

ओवाळू आरती सप्रेम, देवा गजानना

दुःखहारक, सुखदायी तू, पुरवी मनोकामना.. ॥ध्रु॥

*

रूप आगळे, जगावेगळे, तू जगताचा त्राता

बुद्धी दायक, गणनायक तू, सुख समृद्धी दाता

आबालवृद्धांचा ईश्वर तू, दूर करी वंचना…॥१॥

*

मुख्य पुराणे, अठरा अपुली, गाती तव महती

शिव,ब्रम्हा,स्कंद,विष्णू, तुजला साकारती

विविध कलांचा,आविष्कार तू, दे भक्तांसी चेतना..॥२॥

*

सत्य,त्रेता,द्वापार,कलियुगी, तुझाच रे अवतार

गौरी नंदन, पुत्र शिवाचा, गजवदनी साकार

संरक्षक,नी गाणपत्य तू, संजीवन यंत्रणा….॥३॥

*

बृहस्पती तू, वाचस्पती तू ज्योतिर्मय कांती

मयुरेश्वर तू, गणाधीश तू देसी सुख शांती

रक्तवर्ण तू, दैत्य विनाशक, ऐरावत आनना……॥४॥

*

मूषक वाहन,चतुर्भूज तू, लेखनिक नामी

भाग्यविधाता, विघ्नेश्वर तू, ये भक्तांच्या धामी

गजाननाची मंगल‌मूर्ती नित्य, नवी प्रेरणा…॥५॥

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #२९१ – बाल कविता – ☆ आलस से लड़… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी एक बाल कविता – “आलस से लड़…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #२९१  ☆

☆ बाल कविता – आलस से लड़… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

धन्त ततड़ ततड़ ततड़

धन्त  ततड़ तड़ 

ले किताब जल्दी से

और पाठ पढ़।

*

राजू ने अपने सब

पाठ याद कर लिए

प्रश्नोंत्तर, खाली स्थान

सभी भर लिए

तू भी कॉपी पर,

पेंसिल को रगड़

धन्त ततड़ ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़।

*

इम्तिहान सर पर है

कैसे लिख पाएगा

छूटेगा साथ अगर

अभी पिछड़ जाएगा

साथ निभाना है तो

आलस से लड़

धन्त ततड़  ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़ 

*

चिंता कर ले थोड़ी

मैं तुझे बताऊँगा

मेरा जो पढ़ा हुआ

तुझको समझाऊँगा

छोड़ उधमबाजी

पढ़ाई को पकड़

धन्त ततड़ ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # ११५ ☆ पाँव ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “पाँव ”।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # ११५ ☆ पाँव ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

राहों पर मन नहीं थकता

थक जाते हैं पाँव

मरुस्थल में जल नहीं मिलता

जल जाते हैं पाँव

 

भूख नहीं सेंकती रोटियाँ

पेटों में अक्सर ही

घुस जाते हैं पाँव।

 

व्यवस्था कहाँ बदली है

उनके आने-जाने तक

रुक जाते हैं पाँव।

 

परछाईयाँ निगल जाती हैं वजूद

इन्हीं परछाइयों में

छुप जाते हैं पाँव।

 

मुखौटों पर हँसी नहीं फबती

बेरहम आईनों पर

फिसल जाते हैं पाँव।

 

वारिश में जब धरा मुस्कुराती है

मिट्टी के सोंधेपन में

धँस जाते हैं पाँव।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ ग़ज़ल # ११७ ☆ हो इबादत रब की जैसे कीजिये… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “हो इबादत रब की जैसे कीजिये…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # ११७ ☆

✍ हो इबादत रब की जैसे कीजिये… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

ये सक़ाफ़त मगरिबी अच्छी नहीं

खुद रिवायत की हँसी अच्छी नहीं

 

आदमी को बरहमी अच्छी नहीं

दिल दुखाकर ली ख़ुशी अच्छी नहीं

 *

पास तुम अपनी अना का दो भुला

हद से ज्यादा आज़जी अच्छी नहीं

 *

बात करके मसअले को हल करो

बे वजह की दुश्मनी अच्छी नहीं

 *

मत करो इमदाद पर हिम्मत तो दो

दोस्त दिल की मुफ़्लिसी अच्छी नहीं

 *

तू नहीं कमजोर है यह याद रख

आँख में तेरी नमी अच्छी नहीं

 *

अपनी मेहनत से करो रोशन इसे

उसने गर क़िस्मत लिखी अच्छी नहीं

 *

रब्त के धागों को ही काटे अगर

दोस्त ऐसी दिल्लगी अच्छी नहीं

 *

रात दिन दौड़ा करे चाहे जिधर

मन की ये आवारगी अच्छी नहीं

 *

जन्म देना मौत रब के हाथ है

पाप है ये ख़ुदकुशी अच्छी नहीं

 *

रोज़ मिल जाता बहाना इक नया

जानते सब मयकशी अच्छी नहीं

 *

हो इबादत रब की जैसे कीजिये

दिल बहलने आशिक़ी अच्छी नहीं

 *

इल्म की अब रोशनी हर सिम्त है

आपके घर तीरगी अच्छी नहीं

 *

सुनने वाले के न जो दिल पर लगे

अय अरुण वो शाइरी अच्छी नहीं

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ बेमानी है अब रहम की बेइंतिहा बरसात… ☆ श्री हेमंत तारे ☆

श्री हेमंत तारे 

श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक,  चंद कविताएं चंद अशआर”  शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक ग़ज़ल – बेमानी है अब रहम की बेइंतिहा बरसात…।)

✍ बेमानी है अब रहम की बेइंतिहा बरसात… ☆ श्री हेमंत तारे  ☆

☆

हीना की मानिंद,  अपना वजूद खो जाने के बाद

तमाम उम्र सूरज की तपिश बर्दाश्त करने के बाद

ख़ला की जानिब चल पडती है  नामालूम शै कोई

वो रूह है, फौत होती नही दफन हो जाने के बाद

 *

बेमानी है अब रहम की बेइंतिहा बरसात जनाब

गो कि फ़रमाई है इनायत आपने पर मांगने के बाद

 *

उसका दिल टूटा,  ये हरगिज कोई गजब ही न था

खोला था दर आपने पर उसके चले जाने के बाद

 *

वो नाशुक्रा भी है  “हेमंत ” और तंग दिल इंसान भी

बहाता है अश्क बेशुमार पर जश्न ऐ बर्बादी के बाद

☆

(हीना = मेहंदी, शै = वस्तु, मानिंद= जैसा, रूह = आत्मा, वजूद = अस्तित्व, फौत = मृत्यू, ख़ला की जानिब = शून्य की तरफ, इनायत = कृपा)

© श्री हेमंत तारे

मो.  8989792935

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३१ ☆ लघुकथा – अफसोस… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

डॉ सत्येंद्र सिंह

(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय आलेख  – “अफसोस… “।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३१ ☆

✍ लघुकथा – अफसोस… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

राज कमल किसी काम से अहमदाबाद गए तो काम पूरा होने के बाद अपनी बेटी के यहां चले गए। उनकी बेटी श्वेता का विवाह अहमदाबाद में एक सुशील कुमार के साथ हुई थी। सुशील एक होनहार इंजीनियर थे और सूरत में तैनात थे। अहमदाबाद में उनका अपना घर था। घर में माता पिता के साथ उनकी पत्नी श्वेता व पुत्री रहती थी। श्वेता पढ़ी लिखी थी और विवाह से पहले शिक्षिका थी। पर विवाह होने के बाद उसने नौकरी नहीं की। सास ससुर की सेवा और अपनी तीन वर्षीय बेटी के लालन पालन को अधिक महत्व दिया। उसकी सास उसके सेवा कार्य से बहुत खुश थीं और खुशी खुशी श्वेता की दिनचर्या बता दी कि वह सुबह अपनी बेटी को स्कूल पहुंचा कर दूध लेती आती है। आकर चाय बनाती है और सास ससुर के लिए नहाने के पानी गरम करती है। खुद नहा धोकर नाश्ता बनाती है। सास ससुर को नाश्ता कराकर बेटी को स्कूल से लेने जाती है और लौटते हुए सब्जी वगैरह भी लेती आती है। फिर घर आकर खाना बनाती है और सास ससुर को खाना खिला कर बेटी का होमवर्क पूरा कराती है।

बेटी का होमवर्क पूरा कराते और उसे खिलाते पिलाते शाम के चार बज जाते हैं जो चाय का समय होता है। चाय पिलाकर बेटी को पार्क में खेलने के लिए ले जाती है। बेटी खेलते खेलते थक जाती है तो उसे घर लेकर आती है और उसके सोने से पहले खाना खिला देती है। फिर घर का भोजन बनाती है और समय पर सास ससुर को भोजन कराकर दवा वगैरह खिला देती है। फिर स्वयं भोजन करती है। भोजन के बाद सवेरे की तैयारी करके सोने का समय मिल पाता है। रसोई झाड़ू पोंछा बर्तन साफ करने के बाद दिन में समय मिलता है तो मशीन में कपड़े डालती है और रात में सोने से पहले सुखाने डाल देती है। उसके नाश्ते भोजन और आराम का कोई समय नहीं है। बहुत मेहनत करती है।

राज कमल से बेटी की  सास बोली, “समधी जी, आपने श्वेता को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। हमारा बेटा बाहर नौकरी करता है पर श्वेता के कारण हमें उसकी कमी महसूस नहीं होती।” राज कमल मुस्कुरा कर रह गए। दूसरे दिन उन्होंने श्वेता की दिनचर्या देखी तो परेशान हो गए। क्योंकि दिनचर्या वैसी ही थी जैसा सास ने बताया। बेटी को बिल्कुल आराम न मिल पाने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। वे सोचने लगे कि सुशील को अच्छा वेतन मिलता होगा। कम से कम झाड़ू पोंछा और बर्तन मांजने के लिए कामवाली रख सकते हैं। अपनी बेटी को नौकरानी जैसी स्थिति में देख कर दुखी होते रहे।  ऊपर से उसकी सास के बोल, “अरे श्वेता बेटी थोड़ा आराम कर लो और अपने पिताजी के पास थोड़ा बैठ लो” उनके घाव पर नमक छिड़कने लगे, क्योंकि श्वेता तो मशीन की तरह लगी रहती, उसके आराम की बात तो किसी के मन में आती ही नहीं। वे बेटी को दिए संस्कारों पर मन ही मन अफसोस करने लगे। राज कमल बेटी के यहां एक दिन और रुक गए। शाम को बाहर से आए तो उनके साथ एक औरत थी।  उसकी ओर इशारा करते हुए श्वेता से बोले, “बेटी कल से ये तुम्हारे यहां झाड़ू पोंछा और बर्तन साफ किया करेंगी। कुछ और भी मदद ले सकती हो। इनका वेतन मैं दिया करूंगा।” श्वेता “पापा” कह कर उनसे लिपट गई और सास ससुर मूक दर्शक बने खड़े थे। राज कमल का अफसोस धीरे धीरे पिघलने लगा।

☆

© डॉ सत्येंद्र सिंह

सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046

मोबाइल : 99229 93647

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा # ८१– समझदारी… ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – समझदारी।)

☆ लघुकथा # ८१ – समझदारी ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

मेरे पड़ोस में शिवानी आंटी रहती है। किसी के घर का कोई भी सामान देखती हैं और उन्हें अच्छा लगता है तो वह अपने घर जरूर खरीद कर ले आती। मेरी मां सविता जो कि दिखावेपन से बिल्कुल बहुत दूर रहती हैं और उनका सारा वक्त उनके बालकनी में लगे हुए फूलों के पौधों में ही जाता है। उन्हें फूल लगाने का बहुत शौक है। भगवान को भी चढ़ाने के लिए मिल जाता है और बालकनी में पूरे समय महक बनी रहती है। मोगरा, चमेली, गुलाब, गुड़हल आदि उन्होंने फूलों को गमले में ही लगा कर रखे थे। बालकनी भी बहुत सुंदर लगती थी।

मां की पड़ोस की कुछ सहेलियां उस दिन मिलने के लिए आई। उन्होंने कहा कि सविता हम तुम्हारी बालकनी में ही बैठ कर चाय पिएंगे। ऐसा लगता है कि किसी बगीचे में बैठे हैं और हम कुछ सेल्फी भी खींच लेंगे यहां पर फोटो बहुत अच्छी आएगी। उन्होंने शिवानी आंटी को आवाज दिया – शिवानी क्या कर रही हो? हम सब यहाँ मिलकर सेल्फी भी खींच रहे हैं तुम भी आओ देखो सविता की बालकनी कितनी सुंदर है यह सुनते हुए उनको बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा- मुझे बहुत काम है अभी मुझे बाहर जाना है। ऐसा कह कर वह अंदर चली गई और कुछ देर बाद वे कहीं जाने के लिए तैयार हो गई फिर वे कहीं चली गई। मेरी मां की सहेलियां भी चली गई। शिवानी आंटी ने बालकनी में बहुत सारे प्लास्टिक के फूलों को लगा लिया। बालकनी सजा कर मेरी मां को सविता ओ सविता आओ दोपहर में तुम अपनी बालकनी मुझे दिखा रही थी सुंदर फूल यहां देखो तुम्हारी फूलों से भी सुंदर मेरे पास फूल है और इन्हें पानी देने की भी जरूरत नहीं है और यह फूल कभी मुरझाएंगे नहीं। हमेशा यह फूल हरे भरे रहेंगे और किसी बात का कोई टेंशन ही नहीं रहेगी। मेरी बालकनी हमेशा फूलो से भरी रहेगी तुम्हारी बालकनी में तो कभी कभी फूल खिलते भी नहीं है। फालतू के काम करने पड़ते हैं मेरी मां ने कहा शिवानी सचमुच तुम्हारी बालकनी बहुत सुंदर लग रही है मेरी बालकनी से बहुत अच्छी है, और यह फूल अच्छे हैं कभी नहीं मर जाएंगे। पर क्या वह आनंद भी दे पाएंगे जो जीवित फूल मुझे देते हैं? शिवानी आंटी निरुत्तर होकर मेरी मां को एकटक देखती रह गई।

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मराठी कविता ☆ कवितेच्या प्रदेशात # २८१ ☆ आराधना… ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे ☆

सुश्री प्रभा सोनवणे

? कवितेच्या प्रदेशात # २८१ ?

☆ आराधना… ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे ☆

(२६ ऑगस्ट २०२५  – हरतालिका)

☆

माझ्या घरासमोरचं एक,

भग्न शिवालय नेहमीच

आठवत राहतं….

शिवशंकर हेच आराध्य दैवत ,

केलं तिनदा “सोळा सोमवार व्रत”—

हरतालिका ही पूजल्या,

मनोभावे!

 

किती भाबडे होते ते दिवस,

क्षुल्लक कारणांसाठी,

केले जायचे नवस !

 

जगरहाटीच्या, अनुभवाच्या भट्टीत,

तावून सुलाखून,

निघाल्यानंतर—

आली आहे सोन्यासारखी,

स्थितप्रज्ञता!

 आजही शंकरच आहे,

आराध्य देव,

पटकन हाकेला ओ देणारा–

कर्पूरगौर, भस्म फासणारा,

अवघ्या आयुष्याची कुरवंडी करुन,

वाहिली त्यालाच!

 आता मनात एकच भावना,

अवघं अस्तित्वच व्हावं, शिव-आराधना !

☆

© प्रभा सोनवणे

संपर्क – “सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार

पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # ११५ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – 16 ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकें गे। 

इस सप्ताह से प्रस्तुत हैं “चिंतन के चौपाल” के विचारणीय मुक्तक।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # ११५ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – 16 ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

☆

घर में रखकर मन आता है, 

जब भी वह बाहर जाता है, 

घिरा समस्याओं से रहता 

चिन्ता से गहरा नाता है।

0

जीवन है अखबार सरीखा, 

घटिया कारोबार सरीखा, 

तन बेचे बिन मिले न रोटी 

हर रिश्ता व्यापार सरीखा।

0

बेच दी आबरू कामयाबी मिली, 

उसको दौलत कमाने की चाबी मिली, 

पोत ली मुँह में कालिख बुराई की 

तब चन्द दिन की उसे माहताबी मिली।

0

अपना घाव कुरेदा कर, 

बदले की सुई छेदा कर, 

हार, जीत में बदलेगी 

लक्ष्य स्वप्न में भेदा कर।

0

कितनी सृष्टि जलाई होगी, 

कालिख भी पुतवाई होगी, 

प्रायश्चित में जले कोयला 

तब, की प्राप्त ललाई होगी।

☆

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares