(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अप्रतिम व्यंग्य – ‘परमलाल की पाप-मुक्ति‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 274 ☆
☆ व्यंग्य ☆ परमलाल की पाप-मुक्ति ☆
परमलाल की ज़िन्दगी घोर गरीबी में गुज़री। छोटे-मोटे अपराध करके ज़िन्दगी को ढकेलना नियति बना रहा। पढ़ने-लिखने का कोई वातावरण नहीं रहा। नतीजतन कल की समस्या हमेशा सामने खड़ी रही।
बड़ा होने पर बड़े अपराधियों का संग मिला। आसानी से बड़ी कमाई करने का वही ज़रिया दिखा। चोरी, सेंधमारी, सड़क पर छीन-झपट करने लगा। किस्मत अच्छी थी कि कभी पकड़ा नहीं गया।
हिम्मत बढ़ी तो एक दिन दो साथियों के साथ एक एटीएम मशीन तोड़ने में लग गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया और तीनों धर लिये गये। तीन महीने बाद तीनों ज़मानत पर छूटे, लेकिन तब से पुलिस की नज़र उनकी गतिविधियों पर रहती है। हर हफ्ते थाने में हाज़िरी देनी पड़ती है। ज़िन्दगी मुश्किल हो गयी है।
इसी बीच महाकुंभ का हल्ला मचा। टीवी पर कुंभ में इकट्ठे जनसमूह की तस्वीरें दिन रात चलने लगीं। परमलाल के घर में छोटा टीवी था। उसी में वे रंग बिरंगे चित्र चलते रहते। परमलाल आंखें फाड़े उन दृश्यों को देखता रहता।
फिर एक दिन एक धर्माचार्य आये। उन्होंने बताया कि कुंभ में गंगा-स्नान से अनेकों जन्म के पाप धुल जाते हैं। परमलाल चमत्कृत हुआ। तुरन्त तैयारी करके प्रयागराज पहुंच गया। रात को एक चाय वाले की खुशामद करके उसकी दूकान में सोया। सवेरे स्नान किया। प्रमाण के तौर पर वहां उपस्थित लोगों की मदद से रील भी बना ली। और भी प्रमाण संभाल कर रख लिये। फिर खुश खुश घर लौटा।
कुंभ से लौटकर सीधा अपने वकील के पास पहुंचा। बोला, ‘वकील साहब, मैं कुंभ स्नान कर आया। ये सारे सबूत हैं। अब मेरे सारे पाप धुल गये। अब आप अदालत में अर्जी लगा दें कि मेरा केस खारिज करके मुझे बरी कर दिया जाए। अब आगे कोई पाप नहीं करूंगा।’
तब से वह वकील साहब के चक्कर काट रहा है और वकील साहब उससे पीछा छुड़ाते फिर रहे हैं।
(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के लेखक श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको पाठकों का आशातीत प्रतिसाद मिला है।”
हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों के माध्यम से हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
☆ संजय उवाच # 275 ☆ संतत्व…
फूटी आँख विवेक की, लखे ना संत असंत।
जाके संग दस-बीस हैं, ताको नाम महन्त ||
महंत होना सरल है, संत होना कठिन। संत यात्रा करता है, संत यात्रा करवाता भी है। यात्रा में भटका ऐसा ही एक पथिक कबीरदास जी के पास पहुँचा। वह अपने गृहस्थ जीवन में रोज़ाना होने वाले कलह और तर्क-वितर्क से बहुत दुखी था। अपना दुखड़ा बयान करता हुआ कबीरदास जी से बोला, “महाराज मेरा गृहस्थ जीवन बहुत दुखी है। हम पति-पत्नी में ज़रा भी नहीं पटती। रोज़ झगड़ा, रोज़ कलह। वह भी दुखी, मैं भी दुखी। तंग आ गया हूं इस जीने से। जीवन में अंधेरा ही अंधेरा है।” कबीर ् समय सूत बुन रहे थे। पथिक की बात सुनी-अनसुनी कर अपनी पत्नी लोई से बोले,”इतना अंधेरा है कि सूत बुनने में दिक्कत हो रही है। तनिक दीया तो बाल लाओ।” लोई एक दीप प्रज्ज्वलित करके ले आई। पति के पास रखकर चली गई। कबीर के इस व्यवहार से प्रश्नकर्ता किंकर्तव्यविमूढ़-सा हो गया। वह भरी दोपहर का समय था। सूर्य सिर पर था और प्रकाश प्रखर था। आशंका व्यक्त करते हुए कबीरदास जी से बोला, “महाराज, सूरज तप रहा है। दोपहर का समय है। इतना तेज़ प्रकाश है और आपको सूत कातने के लिए दीया मंगवाना पड़ा। क्या आपकी आँखें खराब हो गई हैं?” कबीर मुस्करा कर बोले, “यही तुम्हारे प्रश्न का उत्तर भी है। अपनी आँखों को ठीक करो। गृहस्थ जीवन में विश्वास करना सीखो। अपने साथी के विचार का, उसकी सोच का, उसके निर्णय का सम्मान करो। व्यर्थ के तर्क-वितर्क एक दूसरे का मान समाप्त करते हैं। तुमने देखा कि दिन के प्रकाश में मैंने लोई से दीया मंगवाया। बिना कोई प्रश्न किए वह दीया रख गई। उसका विश्वास है कि मैंने दीया मंगवाया है तो कुछ सोच कर ही मंगवाया होगा। …तुम अपनी पत्नी को अपने जैसा कर देना चाहते हो। खाना-पीना तुम्हारे जैसा, बोलना-चालना तुम्हारे जैसा, सोचना-विचारना तुम्हारे जैसा। तुम्हारी आँखें खराब हो गई हैं। तुम जानते हो पर देखते नहीं कि धरती पर कोई भी दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते।
… और सुनो, यह दीया मैंने अपने लिए नहीं तुम्हारे लिए मंगवाया था। जैसे इसकी ज्योति जल रही है अपने भीतर भी ज्योति जलाओ। अग्नि पवित्र होती है। भीतर एक बार ज्योति जल गई तो जीवन में प्रकाश ही प्रकाश होगा।”
सच्चा संत खुद जलता है, खुद तपता है आत्मदीप बनता है। वह पोथी का ज्ञान नहीं जताता, अनुभव से मिला ज्ञान बताता है। संतत्व में ‘कागज की लेखी’ नहीं बल्कि ‘आँखन की देखी’ महत्वपूर्ण है।
अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
मोबाइल– 9890122603
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
writersanjay@gmail.com
☆ आपदां अपहर्तारं ☆
मकर संक्रांति मंगलवार 14 जनवरी 2025 से शिव पुराण का पारायण महाशिवरात्रि तदनुसार बुधवार 26 फरवरी को सम्पन्न होगा
इस वृहद ग्रंथ के लगभग 18 से 20 पृष्ठ दैनिक पढ़ने का क्रम रखें
अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं।
≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈
Anonymous Litterateur of social media # 221 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 221)
Captain Pravin Raghuvanshi NM—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. An alumnus of IIM Ahmedabad was involved in various Artificial and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’. He is also the English Editor for the web magazine www.e-abhivyakti.com.
Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc.
Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.
In his Naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Awards and C-in-C Commendation. He has won many national and international awards.
He is also an IIM Ahmedabad alumnus.
His latest quest involves writing various books and translation work including over 100 Bollywood songs for various international forums as a mission for the enjoyment of the global viewers. Published various books and over 3000 poems, stories, blogs and other literary work at national and international level. Felicitated by numerous literary bodies..!
English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media # 221
(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि। संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक कविता – ग्रहों का कुंभ : ९ दोहे )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 220 ☆
☆ ग्रहों का कुंभ : ९ दोहे ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆
(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब) शिक्षा- एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)
☆ पुस्तक चर्चा ☆ “रवि कथा” – लेखिका : सुश्री ममता कालिया☆ समीक्षक – श्री कमलेश भारतीय ☆
पुस्तक -रवि कथा
रचनाकार – ममता कालिया
प्रकाशक : वाणी प्रकाशन, नयी दिल्ली
मूल्य : 299 रुपये
पृष्ठ : 196
☆ “रवींद्र कालिया : जाने और लौटकर आने के बीच की कथा : रवि कथा” – कमलेश भारतीय ☆
रवींद्र कालिया हमारे जालंधर के थे, जो हमारा जिला था, नवांशहर का । हालांकि उनसे कोई मुलाकात नहीं लेकिन अपनी मिट्टी से जुड़े होने से अपने से लगते रहे, लगते हैं अब तक । जिन दिनों हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष के नाते कथा समय पत्रिका का संपादन किया, उन दिनों रवींद्र कालिया से फोन पर कहानी प्रकाशित करने की अनुमति मांगी जो सहर्ष मिल गयी और फिर ममता कालिया की कहानी भी प्रकाशित की, यह मिट्टी का कर्ज़ और फर्ज़ चुकाने जैसा भाव था । मेरे दोस्त फूलचंद मानव ने कहा कि अब तो तेरे लिए नया ज्ञानोदय के रास्ते खुले हैं ! मैंने जवाब दिया कि ऐसा कभी नहीं होगा क्योंकि रवींद्र कालिया के संपादक होते मैं कहानी भेजूंगा ही नहीं और न ही भेजी क्योंकि स़पादन आदान प्रदान नहीं होता । रवींद्र कालिया ने जालंधर के उन दिनों लोकप्रिय दैनिक हिंदी मिलाप में उप संपादक के रूप में शुरूआत की और फिर भाषा, धर्मयुग, ज्ञानोदय, गंगा जमुना और नया ज्ञानोदय के बीच वर्तमान साहित्य के कहानी को केंद्र में रखते हुए दो महा विशेषांकों का संपादन किया लेकिन कृष्णा सोबती की ऐ लड़की पर पहले ही लिखवाये तीन पत्रों से निर्मल वर्मा इतने नाराज़ हुए कि रवींद्र कालिया को खत लिखा कि मुझे तुम्हें कहानी भेजनी ही नहीं चाहिए थी । मेरी बहुत बड़ी भूल थी यह ! हालांकि जिस कृष्णा सोबती के मुरीद थे रवींद्र कालिया, उसी कृष्णा सोबती ने तद्भव में प्रकाशित अपने ऊपर लिखे रवींद्र कालिया के संस्मरण पर नाराजगी जताते हुए उन्हें छह फुटिया एडीटर कहकर अपमान किया और रवींद्र कालिया को बहुत दुख हुआ पर ऐसे हादसों के कालिया जीवन भर आदी रहे । ममता कालिया लिखती हैं कि इतने उदास रवि अपने माता पिता के निधन पर नहीं देखे थे, जितने कृष्णा सोबती के ऐसे व्यवहार पर ! बाद में दोस्ती करने के लिए पत्र भी लिखा, जिसके साथ रवि कथा समाप्त होती है।
ये बातें रवींद्र कालिया पर उनकी पत्नी से ज्यादा प्रेमिका व हिंदी की सशक्त और वरिष्ठ रचनाकार ममता कालिया ने रवि कथा मे लिखी हैं और यह भी कहा कि वे दोनों प्रेमी प्रेमिका ज्यादा थे, पति पत्नी कम यानी साहित्यिक लैला मजनूं से किसी भी तरह कम नहीं थी यह जोड़ी और अद्भुत जोड़ी-अलग संस्कृति, अलग भाषा, अलग स्वभाव लेकिन निभी तो खूब निभी दोनों ने ! जैसे अनिता राकेश ने मोहन राकेश के बाद चंद सतरें और लिखी और चर्चित रही, वैसे ही ममता कालिया ने रवि कथा लिखी, जो बहुचर्चित हो रही है, इतनी कि अट्ठाइस दिन में ही इसके दो संस्करण बिक गये । कारण यह कि इसमें रवींद्र कालिया के बहाने सिर्फ प्रेमकथा नहीं लिखी गयी बल्कि यह कहानी की कम से कम तीन पीढ़ियों की कथा है, यह लेखकों के छोटे बड़े किस्सों, चालाकियों, संपादकों की छोटी छोटी लड़ाइयों के किस्से हैं और हम जैसी पीढ़ी के लिए बहुत सारे खज़ाने हैं इसमें ! कितने सारे सबक भी लिये जा सकते हैं रवींद्र कालिया के अनुभवों से और वे पूरी तरह लापरवाही से ज़िंदगी गुजार गये ! बच्चों से प्यार इतना कि बंदरों से बचाने के लिए खुद बेटे के ऊपर लेट गये, छत से कूद कर आये और सोये बेटे को नहीं जगाया, चोट खा गये ! ममता कालिया को इतना प्यार दिया कि जब जब मुम्बई या इलाहाबाद में नौकरी छूटी, हमेशा कहा कि अच्छे हुआ ! मां का सम्मान और भाई बहनों से अथाह प्यार पर अंग्रेजियत से बुरी तरह चिढ़ ! ममता कालिया के पिता जितना बेटियों को कुछ बड़ा देखना चाहते थे, बेटियों ने प्रेम विवाह किये और ममता कालिया के मन में था कि जीजू से लम्बा पति चाहिए और मिला रवींद्र कालिया के रूप में !
यह रवि कथा जीवन, साहित्य, संपादन और दोस्तियों का इलाहाबादी महासंगम कहा जा सकता है । मैं फिर कह रहा हूं कि बीस सितम्बर की छोटी सी मुलाकात में ममता कालिया ने मुझे तीन किताबें देकर बहुत बड़ा अमूल्य उपहार दिया और मैं भी हिसार आते ही पढ़ने में डूब गया । अब सिर्फ गालिब छुटी शराब ही बच रही है, जिसे ब्रेक के बाद जल्द शुरू करूंगा पर मन में एक मलाल भी लगातार यह कि हाय ! जीवन में रवींद्र कालिया से मुलाकात क्यों न हुई ! हां, अंतिम पन्नों पर बहुत खूबसूरत फोटोज देखकर लगा कि रवींद्र कालिया मेरे भी सामने हैं !
(श्री सुरेश पटवा जी भारतीय स्टेट बैंक से सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व प्रतिसाद मिला है। आज से प्रत्यक शनिवार प्रस्तुत है यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा।)
यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा – भाग-१० ☆ श्री सुरेश पटवा
राम राय के मारे जाते ही विजयनगर की सेना तितर-बितर हो गई। मुस्लिम सेना ने विजयनगर पर कब्जा कर लिया। उसके बाद वैभव, कला तथा विद्वता की इस ऐतिहासिक नगरी में विध्वंश का जो तांडव शुरू हुआ, उसकी नादिर शाह की दिल्ली लूट और कत्लेआम से ही तुलना की जा सकती है। हत्या, लूट, बलात्कार तथा ध्वंस का ऐसा नग्न नृत्य किया गया कि जिसके निशान आज भी हम्पी में देखे जा सकते हैं।
बीजापुर, बीदर, गोलकोंडा तथा अहमदनगर की सेना करीब 5 महीने हम्पी में रही। इस अवधि में उसने इस वैभवशाली नगर की ईंट से ईंट बजा दी। ग्रंथागारों व शिक्षा केंद्रों को आग की भेंट चढ़ा दिया गया। मंदिरों और मूर्तियों पर लगातार हथौड़े बरसते रहे। हमलावरों का एकमात्र लक्ष्य था विजयनगर का ध्वंस और उसकी लूट। साम्राज्य हथियाना उनका प्रथम लक्ष्य नहीं था। क्योंकि बेरहम विध्वंस के बाद वे जनता को बदहाल करके यहाँ से चलते बने।
सल्तनत की संयुक्त सेना ने हम्पी को खूब लूटा और इसे खंडहर में बदल दिया। अपनी पुस्तक ‘द फॉरगॉटेन एम्पायरट‘ में रॉबर्ट सेवेल ने लिखा है, “आग और तलवार के साथ वे विनाश को अंजाम दे रहे थे। शायद दुनिया के इतिहास में ऐसा कहर कभी नहीं ढाया गया। इस तरह एक समृद्ध शहर लूटने के बाद नष्ट कर दिया गया और वहाँ के लोगों का बर्बर तरीके से नरसंहार कर दिया गया।”
सामान्यतः विजयी सेना विजित राज्य के ख़ज़ाने को लूटती है। मुस्लिम सेना ने हम्पी पहुँच खजाने को नहीं पाया तो उन्होंने आम कत्लेआम का फरमान जारी कर जिहाद का “सिर कलम या इस्लाम” आदेश दिया। दक्कन की सल्तनतों की संयुक्त सेना ने विजयनगर की राजधानी हम्पी में प्रवेश करके जनता को बुरी तरह से लूटा और सब कुछ नष्ट कर दिया।
मुस्लिम आक्रांताओं ने पूरी राजधानी का एक भी नागरिक ज़िंदा नहीं छोड़ा और एक भी घर या दुकान नष्ट करने से नहीं छोड़ी। पंक्तिबद्ध खड़े पत्थर के खंभे बिना छत की क़तारबद्ध दुकानों के अवशेष मुस्लिम अत्याचार की कहानी कहते हैं। महल, रनिवास, स्नानागार, बैठक, चौगान, गलियारे सभी नेस्तनाबूद कर दिये। बारूद से मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ने और भ्रष्ट करने के कार्य चार महीनों तक अनवरत जारी रहे। हम्पी में गिद्दों और जगली कुत्तों के सिवाय कुछ भी शेष नहीं छोड़ा।
हम्पी को खंडहर में तब्दील करने के बाद बीजापुर, गोलकुंडा, अहमदनगर, और मराठों के प्रतिनिधि घोरपड़े ने संपूर्ण विजयनगर साम्राज्य के इलाक़ों को आपस में बाँट लिया। एकमात्र हिंदू विजयनगर साम्राज्य मिट्टी में मिला दिया गया। तालीकोटा की लड़ाई के पश्चात् विजयनगर राज्य का अस्तित्व समाप्त हो गया। मैसूर के राज्य, वेल्लोर के नायकों और शिमोगा में केलादी के नायकों ने विजयनगर से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। दक्कन की इन सल्तनतों ने विजयनगर की इस पराजय का लाभ नहीं उठाया और पुनः पहले की तरह एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त हो गए और अंततः मुगलों के आक्रमण के शिकार हुए। बाद में शिवाजी के अभ्युदय से इनका बहुत बड़ा इलाक़ा मराठा साम्राज्य में विलीन हो गया।
विजयनगर की हार के कई कारण थे। दक्कन की सल्तनतों की तुलना में विजयनगर के सेना में घुड़सवार सेना की कम संख्या थी। दक्कन की सल्तनतों की तुलना में विजयनगर के सेना में जो भी हथियार इस्तेमाल किये जा रहे थे वे आधुनिक व परिष्कृत नहीं थे। दक्कन की सल्तनतों के तोपखाने बेहतर थे। उनकी व्यूह रचना कारगर सिद्ध हुई। विजयनगर की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी सेना के गिलानी भाइयों का विश्वासघात था।
गौरवशाली विजयनगर साम्राज्य की हार के बाद, सल्तनत की सेना ने हम्पी के खूबसूरत शहर को लूट खंडहर में बदल दिया। यह एक उजड़ा हुआ बंजर इलाका है, जहां खंडहर बिखरे हुए हैं, जो एक हिंसक अतीत की कहानी बयान करते हैं। हम्पी धूल धूसरित होकर ज़मीन के भीतर खो गया था। जिसके ऊपर पेड़ झाड़ी ऊग आए और यह पहाड़ियों में तब्दील हो गया था।
ईस्ट इंडिया कंपनी के फ़ौजी अधिकारी से पुरातत्ववेत्ता बने कॉलिन मैकेंज़ी ने 1800-1810 में हम्पी के खंडहरों की खोज की थी। 1799 में, मैकेंज़ी सेरिंगपट्टम की लड़ाई में ब्रिटिश सेना का हिस्सा थे, जिसमें मैसूर के महाराजा टीपू सुल्तान की हार हुई थी। टीपू की हार के बाद, उन्होंने 1799 और 1810 के बीच मैसूर सर्वेक्षण का नेतृत्व किया और इसका एक उद्देश्य राज्य की सीमाओं के साथ-साथ निज़ाम के क्षेत्रों को निर्धारित करना था। सर्वेक्षण में दुभाषियों, ड्राफ्ट्समैन और चित्रकारों की एक टीम शामिल थी जिन्होंने क्षेत्र के प्राकृतिक इतिहास, भूगोल, वास्तुकला, इतिहास, रीति-रिवाजों और लोक कथाओं पर सामग्री एकत्र की।
सदाशिव राय का शाही परिवार तब तक पेनुकोंडा (वर्तमान अनंतपुर जिले में स्थित) पहुंच गया था। पेनुकोंडा को उसने अपनी नई राजधानी बनाया, लेकिन वहां भी नवाबों ने उसे चैन से नहीं रहने दिया। बाद में वहां से हटकर चंद्रगिरि (जो चित्तूर जिले में है) को राजधानी बनाया। वहां शायद किसी ने उनका पीछा नहीं किया। विजयनगर साम्राज्य करीब 80 वर्ष और चला। गद्दारों के कारण विजयनगर साम्राज्य 1646 में पूरी तरह इतिहास के कालचक्र में दफन हो गया। इस वंश के अंतिम राजा रंगराय (तृतीय) थे, जिनका शासन 1642-1650 था। यह चर्चा करते-करते हम सभी तीन बजे तक हम्पी पहुँच गए। बीच में एक दक्षिण भारतीय होटल में रुककर शुद्ध दक्षिण भारतीय भोजन किया। सूर्य पूरी तन्मयता से तपा रहा था। हमारे साथी लोग सिकंजी, नारियल पानी, आइसक्रीम इत्यादि पर टूट पड़े। निस्तार इत्यादि से फुरसत होने के पश्चात सबको इकट्ठा कर विरूपाक्ष मंदिर चल दिए।
(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित – “कविता – बापू का सपना…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।)
☆ काव्य धारा # 210 ☆ कविता – बापू का सपना… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆
☆
बापू का सपना था—भारत में होगा जब अपना राज ।
गाँव-गाँव में हर गरीब के दुख का होगा सही इलाज ॥
*
कोई न होगा नंगा – भूखा, कोई न तब होगा मोहताज ।
राम राज्य की सुख-सुविधाएँ देगा सबको सफल स्वराज ॥
*
पर यह क्या बापू गये उनके साथ गये उनके अरमान।
रहा न अब नेताओं को भी उनके उपदेशों का ध्यान ॥
*
गाँधी कोई भगवान नहीं थे, वे भी थे हमसे इन्सान ।
किन्तु विचारों औ’ कर्मों से वे इतने बन गये महान् ॥
☆ गीता जशी समजली तशी… – गीता आणि समत्व – भाग – ५ ☆ सौ शालिनी जोशी ☆
आपले जीवन विरोधी गोष्टींनी युक्त आहे. इथे सुख आहे आणि दुःखही आहे. तसेच राग- द्वेष, लाभ-अलाभ, जय- पराजय, शीत- उष्ण असे द्वैत आहे. यापैकी एक गोष्टच एका वेळी साध्य असते. आपली स्वाभाविक ओढ सुखाकडे. ते हातात आल्यावर निसटून जाईल की काय भीती आणि सुख मिळवण्यासाठी केलेले श्रम दुःखच निर्माण करतात. सुखाचे दुःख कसे होते कळतच नाही. जयाच्या उन्मादात पराजय पुढे ठाकतो. साध्याच्या वाटेवर अडचणी येतात, सध्याचे असाध्य होते. असा हा लपाछपीचा खेळ म्हणजे जीवन. माणूस यातच गुंततो आणि खऱ्या शाश्वत सुखाला मुकतो. अशा वेळी या दोन्ही गोष्टी कशा सांभाळाव्या आणि आनंदी जीवन कसे जगावे याचा उपाय गीता सांगते. तो म्हणजे समत्व,समानता.
सुख म्हणजे इंद्रियांना अनुकूल आणि इंद्रियांना प्रतिकुल ते दुःख. (ख- इंद्रिय). या दोन्हीचा परिणाम मनावर होऊ द्यायचा नाही. मन स्थिर असेल तर बुद्धी ही स्थिर राहते. कार्याविषयी दृढभाव निर्माण होतो. इंद्रियांच्या प्रतिक्रिया नाहीत. हळहळ नाही, हुरळून जाणे नाही. सुखदुःख येवो, यश मिळो अथवा न मिळो अशा विरुद्ध परिस्थितीतही मनाची चलबिचल न होता स्थिर राहणे हेच गीतेत सांगितलेले समत्व. गीता म्हणते,’ सिद्ध्यसिद्ध्यो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यतेl’ म्हणजेच ‘सुखदुःखे समे कृत्वा लाभा लाभौ जयाजयौl’ अशी ही स्थिती. शीत- उष्ण, शुभ -अशुभ, राग- द्वेष, प्रिय-अप्रिय, निंदा-स्तुती, मान- अपमान असे प्रसंग येतच असतात. कोणतीही वेळ आली तरी जो सुखाने हर्षित होत नाही. दुःखाने खचून जात नाही त्यालाच समत्व साधले. अशा बुद्धीने केलेले कर्म हे निष्काम होते. कर्मातील मनाचा असा समतोलपणा हाच निष्काम कर्मयोग आणि हे ज्याला साधलं तोच श्रेष्ठ भक्त, गुणातीत, जीवनमुक्त.
हेच समत्व वस्तू व प्राणीमात्रांविषयी, सर्व भूतान् विषयी असावे असे गीता सांगते. वस्तू विषयी म्हणजे ‘समलोष्ठाश्मकांचन:’ (६/८)अशी स्थिती. दगड,माती आणि सोन या तीनही विषयी समत्व. माणसाला सोन्याची आसक्ती असते. ती नसणे म्हणजे ‘धनवित्त आम्हा मृत्तिके समान’. असा माणूस अनासक्त असतो. तसेच व्यक्तीविषयी समत्व ही गीता सांगते ‘सुहृन्मित्रार्युदासीनमध्यस्थद्वेष्यबंधुषु l साधुष्वपि च पापेषु समबुद्धिर्विशिष्यतेl(६/९). निरपेक्ष मित्र,उदासीन, मध्यस्थ, द्वेष करणारा, हितकारक बंधू, पापी आणि साधू पुरुष यांचे विषयी समभाव असणारा ब्राह्मण, गाय, कुत्रा, चांडाळ यातही समत्व पाहतो. कुणाच्या द्वेष करत नाही. वरवर ते भिन्न दिसले तरी सर्वांमध्ये एकच परमेश्वर आहे या भावनेने सर्वांचा योग्य आदर करणे हीच समत्वबुद्धी. भगवंत स्वतःही समत्त्वाचे आचरण करतात. ‘समोsहं सर्वभूतेषु न मे द्वेष्योsस्ति न प्रिय:l’ ‘सर्व भूतात मी समभावाने व्यापून आहे. मला कोणी अप्रिय नाही आणि प्रिय नाही. हा भेद माझ्या ठिकाणी नाही. आत्मरूपाने मी सर्वांना व्यापून आहे.
सर्व भूतात भगवंत तोच माझ्यात आहे आणि मी त्यांच्यात हा सर्व भुतात्मभाव. ‘ जे जे देखे भूत ते ते भगवंत’ मान्य झाली की राग द्वेष कुणाच्या करणार ? सर्वत्र एकच परमात्मा पाहणे हेच समत्व. असे समत्व प्राप्त झाले की दृष्टिच बदलते. गत काळाचा शोक नाही, भविष्याची चिंता नाही. वर्तमानात सर्वांशी समत्वाने व्यवहार. प्राप्त कर्म उत्कृष्टपणे करणे हाच स्वधर्म होतो. शत्रु- मित्र आणि लाभ-अलाभ इत्यादी सर्व भेद स्वार्थापोटी. पण जेथे स्वार्थच नाही तिथे सर्वच समत्व. दोषांची निंदा नाही, गुणांचे स्तुती नाही दोन्ही सारखेच. आपपर भाव नाही. अशीही भेद रहित अवस्था म्हणजे सर्व सुख, मोक्ष.
असा हा जीवनाला आवश्यक विचार गीता सांगते. त्रासदायक गोष्टी टाळून शांत व सुखी जीवनाचा मार्ग दाखवते. अध्यात्माची दृष्टी देते. अर्जुनालाही युद्धातील जय पराजया विषयी समत्व सांगितले. युद्धात समोर येणारा कोणीही असला तरी शत्रूच असतो. ही समत्वबुद्धी सांगून अशा समत्व योगाने कर्म हेच कौशल्य असेही सांगितले. असे निष्काम बुद्धीने केलेल्या कर्माचे अकर्म होते. ते पाप पुण्य द्यायला शिल्लक राहत नाही. अशा प्रकारे अर्जुनाबरोबर सर्वांनाच गीता नवीन विचार देते. सत्कर्म, स्वधर्म, समत्व हा गीतेचा पायाच आहे.
(डा. मुक्ता जीहरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से हम आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख महाकुंभ – रिश्ते-नाते…। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की लेखनी को इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 264 ☆
☆ महाकुंभ – रिश्ते-नाते… ☆
महाकुंभ देश में हरिद्वार, उज्जैन, नासिक व प्रयागराज चार स्थानों पर बारह वर्ष के पश्चात् आयोजित किया जाता है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक व अद्वितीय मेला है जो क्रमानुसार चारों तीर्थ-स्थानों पर आयोजित किया जाता है। कुंभ मेला चार प्रकार का होता है–कुंभ, अर्द्धकुंभ, पूर्णकुंभ व महाकुंभ में खगोलीय कारणों के आधार पर भिन्नता होती है। अर्द्धकुंभ मेला 6 वर्ष पश्चात् हरिद्वार व प्रयागराज में लगता है और महाकुंभ पूर्णकुंभ के पश्चात् 144 वर्ष में एकबार लगता है।
ज्योतिष के अनुसार गुरू बृहस्पति प्रत्येक राशि में मेष से मीन तक गोचर करने में 12 वर्ष लगते हैं। इसी कारण 12 वर्ष पश्चात् महाकुंभ का आयोजन होता है। देव-असुर युद्ध 12 दिन अर्थात् मृत्यु लोक के 12 वर्ष तक हुआ और अमृत कलश से चंद बूंदे प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक व उज्जैन में गिरी और उन्हीं स्थानों पर कुंभ का आयोजन होने लगा।
महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा। आस्था के संगम में जो भी डुबकी लगाता है; उसे आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मशुद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ मेला इस वर्ष 45 दिन तक चलेगा। यह पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। सर्वप्रथम साधु-संतों का शाही स्नान होता है। तत्पश्चात्सब लोग मिलकर प्रेम से डुबकी लगाते हैं तथा पुण्य प्राप्त करते हैं। उस समय उनके हृदय में केवल आस्था, श्रद्धा व भक्ति भाव व्याप्त रहता है। वे स्व-पर, राग-द्वेष व रिश्ते-नातों से ऊपर उठ जाते हैं। उनके हृदय में वसुधैव कुटुंबकम् का भाव व्याप्त रहता है। वास्तव में घर-परिवार में प्रेम, सौहार्द, समन्वय व सामंजस्यता स्थापित करना श्रेयस्कर है।
यदि हम इसे परिभाषित करें तो मिलजुल कर रहना, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना व सम्मान देना ही महाकुंभ है। इस स्थिति में मानव तुच्छ स्वार्थों व संकीर्ण मानसिकता का त्याग कर बहुत ऊँचा उठ जाता है। संवेदनशीलता हमारे मनोभावों को संस्कारित वह शुद्धता प्रदान करती है और वे संस्कार हमें संस्कृति से प्राप्त होते हैं। संस्कृति हमें सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् की ओर ले जाती है और जीने की राह दर्शाती है। इससे हमारे हृदय में दैवीय भाव उत्पन्न होते हैं। हम मानव-मात्र में सृष्टि-नियंता की सत्ता का आभास पाते हैं।
ब्रह्म सत्यम्, जगत् मिथ्या की अवधारणा से तो आप सब परिचित होंगे। माया के कारण यह संसार हमें मिथ्या भासता है। माया रूपी ठगिनी पग-पग पर हाट लगाय बैठी है तथा इसने सबको अपने मोह-पाश में बाँध रखा है। प्रकृति पल-पल रंग बदलती है। “मौसम भी बदलते हैं, दिन-रात बदलते हैं/ यह समाँ बदलता है, जज़्बात बदलते हैं/ यादों से महज़ दिल को मिलता नहीं सुक़ून/ ग़र साथ हो सुरों का, नग़मात बदलते हैं।”
समय परिवर्तनशील है, निरंतर चलता रहता है। सुख-दु:ख दोनों का चोली दामन का साथ है तथा एक के जाने के बाद दूसरा दस्तक देता है। संसार में सब मिथ्या है, कुछ भी स्थायी नहीं है। “यह किराए का मकान है/ कौन कब तक ठहरेगा/ खाली हाथ तू आया है बंदे/ खाली हाथ तू जाएगा।” इस नश्वर संसार में कुछ भी सदा रहने वाला नहीं है। इसलिए मानव को आत्मविश्वास रूपी धरोहर को थामे निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। ‘एकला चलो रे’ की राह पर चलकर मानव अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है।
मानव के लिए सबके साथ मिलकर रहना बहुत कारग़र है। आजकल रिश्ते-नाते सब स्वार्थ में आकण्ठ डूबे हुए हैं। कोई किसी का हितैषी और विश्वास के क़ाबिल नहीं है। रिश्तों को मानो दीमक चाट गई है। घर-आँगन में उठी दरारें दीवारों का रूप धारण कर रही हैं। संबंध- सरोकार समाप्त हो गए हैं। परंतु कोरोना ने हमें घर-परिवार व रिश्ते-नातों की महत्ता समझाई और हम पुन: अपने घर में लौट आए। बच्चे जो बरसों से कहीं दूर अपना आशियाँ बना चुके थे, अपने परिवार में लौट आए। इतना ही नहीं, हम अपनी संस्कृति की और लौटे और हैलो-हाय व हाथ मिलाने का सफ़र समाप्त हुआ। हम दो गज़ दूरी से नमस्कार करने लगे। पारस्परिक सहयोग की भावना ने हृदय में करवट ली तथा एक अंतराल के पश्चात् दूरियाँ समाप्त होने के पश्चात् ऐसा लगा कि वह समय हमारे लिए वरदान था। कोरोना के समय हम केवल अपने परिवार व रिश्तेदारों से ही नहीं जुड़े बल्कि जनमानस के प्रति हमारे हृदय में करुणा, सहानुभूति, सहयोग, त्याग व सौहार्द का भाव जाग्रत हुआ। मानवता व मानव-मात्र के प्रति प्रेम हमारे हृदय में पल्लवित हुआ। अंत में मैं यही कहना चाहूंगी कि यदि आपके हृदय में मनो-मालिन्य व ईर्ष्या-द्वेष का भाव व्याप्त है तो आपके महाकुंभ में स्नान करने का कोई औचित्य नहीं है। जहाँ आस्था, प्रेम, करुणा, सौहार्द, सहानुभूति, त्याग व श्रद्धा का भाव व्याप्त है, वहीं महाकुंभ है और मन का प्रभु सिमरन व चिंतन में लीन हो जाना महाकुंभ का महाप्रसाद है।
सो! महाकुंभ के महात्म्य को समझिए व अनुभव कीजिए। अपने माता-पिता में गुरुजनों का सम्मान कीजिए और असहाय व वंचित लोगों की सेवा कीजिए। जो आपके पास है, उसे दूसरों के साथ बांटिए, क्योंकि “दान देत धन ना घटै, कह गये भक्त कबीर।” हम जो भी दूसरों को देते हैं, लौटकर हमारे पास आता है, यह संसार का नियम है। इसलिए लोगों के हृदय में अपना घर बनाइए। सुख-दु:ख में समभाव से रहिए तथा सुरसा की भांति बढ़ती हुई इच्छाओं पर अंकुश लगाइए। सहज जीवन जीते हुए परहित करना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोत्तम कार्य है, जो मुक्ति-प्रदाता है।
‘यह जीवन बड़ा अनमोल/ मनवा राम-राम तू बोल।’ मानव जीवन चौरासी लाख योनियों के पश्चात् मिलता है। इसलिए ‘एक भी साँस न जाए वृथा/ तू प्रभु सिमरन कर ले रे। अंतकाल यही साथ जाए रे।’ यही मोक्ष की राह दर्शाता है। ‘जो सुख अपने चौबारे/ सो! बलख न बुखारे।’ इसके माध्यम से मानव को अपने घर को स्वर्ग बनाने की सीख दी गई है, क्योंकि घर में ही महाकुंभ है। सब पर स्नेह, प्यार व दुलार लुटाते चलो। दुष्प्रवृत्तियों को हृदय से निकाल फेंकिए। अनहद नाद में अवगाहन कर अलौकिक आनंद को प्राप्त कीजिए। प्रकृति सदैव तुम्हारे अंग-संग रहेगी तथा पथ-प्रदर्शन करेगी। एक-दूसरे के प्रति समर्पण भाव, निष्काम कर्म व त्याग महाकुंभ से भी बढ़कर है, क्योंकि स्नान करने से तो शरीर पावन होता है, मन तो आत्म-नियंत्रण, आत्म-चिंतन व आत्मावलोकन करने से वश में होता है। ‘मन चंगा, तो कठौती में गंगा’ अर्थात् यदि मन पावन है, पंच विकारों से मुक्त है तो उसे किसी तीर्थ में जाने की आवश्यकता नहीं है। वैसे भी मन को मंदिर की संज्ञा दी गई है। मुझे स्मरण हो रही हैं स्वरचित गीत की पंक्तियाँ जो उपरोक्त भाव को प्रेषित करती हैं– ‘मैं मन को मंदिर कर लूँ/ देह को मैं चंदन कर लूँ/ तुम आन बसो मेरे मन में/ मैं हर पल तेरा वंदन कर लूँ।’ सो! चंचल मन को एकाग्र कर ध्यान लगाना अत्यंत दुष्कर कार्य है। परंतु जो भी ऐसा करने में सफल हो जाता है, जीते-जी मुक्ति प्राप्त कर लेता है।