हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 224 ☆ सुखद संदेश… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “सुखद संदेश…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 224 ☆ सुखद संदेश… ☆

विनम्रता का भाव जीत का आधार बनता है। विकट समस्या भी एक समय के बाद स्वयं हल हो जाती है। जहाँ एक ओर लोग इसे सहजता से स्वीकार करते हैं तो वहीं दूसरी ओर लोग रो पीट कर, थक हार कर इसे ईश्वर की नियति मानकर अपनाते हैं। भाव कोई भी हो वक्त हर मरहम की दवा बन सबको जीने का पाठ पढ़ाता है। जिस वातावरण में हम रहते हैं वहाँ का असर पड़ना स्वाभाविक है, बुद्धिमानी तो इसमें है कि हमें अपनी संगति का सतत ध्यान रखना चाहिए, किसी कीमत पर इससे समझौता न हो। आध्यात्मिक शक्ति हमको जीवन मूल्यों के साथ अपने उद्देश्यों से भी परिचित कराती है इसलिए इसके साथ रहिए…अर्चना, वंदना, भक्ति की शक्ति को अपनी ताकत बना ब्रह्मांड से जुड़ें।

*

करें हम आराधना

नित्य सरस साधना

भेदभाव दूर होवे

प्रार्थना तो कीजिए।

*

वंदना करेंगे सभी

काज पूरे होंगे तभी

मिलजुल कर रहें

शुभाशीष लीजिए। ।

*

कोई न विश्वास दूजा

धर्म कर्म सत्य पूजा

आनन्द में डूबकर

भक्ति रस पीजिए।

*

धार के उम्मीद सारे

प्रेमभाव जो निहारे

ज्ञान भरी ज्योति जले

ये संदेश दीजिए। ।

*

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 32 – बिल्ली का गाना ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं। आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना बिल्ली का गाना।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 32 – बिल्ली का गाना ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

यह कहानी है एक ऐसे गांव की, जहां की हर चीज़ अनोखी थी। गांव का नाम था “गायबपुर”, जहां लोग अजीबोगरीब शौक रखते थे। इस गांव में एक बिल्ली थी, जिसका नाम था “म्याऊं-सर”। म्याऊं-सर का एक खास शौक था – वह हर सुबह बांग्ला गाने गाने का शौक रखती थी। अब सवाल यह था कि एक बिल्ली गाने गा सकती है? लेकिन गायबपुर के लोग तो अपने मजेदार शौक के लिए जाने जाते थे, इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से ले लिया।

गांव के लोग म्याऊं-सर के गाने को सुनने के लिए हर सुबह एकत्र होते। पहले तो गांव के लोग समझ नहीं पाए कि यह क्या हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत हो गई। म्याऊं-सर जब गाना शुरू करती, तो गांव में हलचल मच जाती। अब यह तो तय था कि गाना किसी इंसान का नहीं था, लेकिन लोग इसे सुनने के लिए बेताब रहते थे।

गांव के कुछ लोग इस स्थिति पर चिंता कर रहे थे। “क्या यह बिल्ली सच में गाना गा रही है?” एक बुजुर्ग ने कहा। “क्या हमें इसे गायक का दर्जा देना चाहिए?” दूसरे ने कहा। सब लोग एक-दूसरे की तरफ देखते रहे। अंततः गांव के प्रधान ने यह तय किया कि म्याऊं-सर को एक पुरस्कार देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि म्याऊं-सर को “सर्वश्रेष्ठ गायिका” का खिताब दिया जाएगा।

गांव के लोग इस फैसले से खुश थे, लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा, “यह सब बेतुकी बात है! एक बिल्ली को कैसे गायिका माना जा सकता है?” लेकिन प्रधान ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने म्याऊं-सर के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया, जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए।

समारोह में म्याऊं-सर को एक स्वर्ण पदक और एक बड़ी सी मछली का तोहफा दिया गया। म्याऊं-सर ने गाने का काम जारी रखा और गांव के लोग उसकी प्रशंसा करने लगे। लेकिन इसके साथ ही, गांव में कुछ नई समस्याएं भी आ गईं। अब गांव के लोग रोज म्याऊं-सर के गाने के लिए पैसे देने लगे थे। कुछ लोग तो म्याऊं-सर के गाने को सुनने के लिए अपनी जमीन तक बेचने लगे।

गायबपुर में यह स्थिति धीरे-धीरे बढ़ती गई। अब तो गांव के बच्चे भी म्याऊं-सर के गाने के दीवाने हो गए थे। वे उसके गाने को सुनने के लिए स्कूल नहीं जाते थे। लेकिन फिर एक दिन, म्याऊं-सर अचानक गायब हो गई। गांव में हड़कंप मच गया। सब लोग म्याऊं-सर की तलाश में निकल पड़े। कुछ लोगों ने कहा, “शायद म्याऊं-सर किसी बड़े संगीत कार्यक्रम में भाग लेने गई होगी!” जबकि दूसरों ने कहा, “शायद वह अब गाना नहीं गाना चाहती।”

गांव के लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन म्याऊं-सर का कोई सुराग नहीं मिला। लोगों ने कई दिन तक उसके लिए पूजा-पाठ किया, लेकिन वह वापस नहीं आई। अंत में, गांव के लोग इस बात को मानने लगे कि शायद म्याऊं-सर गाने का शौक छोड़ चुकी है। उन्होंने अपने-अपने काम में लगना शुरू किया।

कुछ महीने बाद, एक नया शख्स गांव में आया। उसका नाम था “गायकीपुर”, और वह खुद एक गायक था। उसने गांव वालों को बताया कि वह म्याऊं-सर की गायकी के बारे में सुन चुका है और उसे जानने के लिए आया है। गांव वालों ने उसे म्याऊं-सर की कहानी सुनाई और बताया कि कैसे उसने उन्हें अपनी गायकी से प्रभावित किया।

गायकीपुर ने कहा, “यह तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली गायकी क्या होती है?” गांव वालों ने चौंकते हुए कहा, “क्या मतलब?” गायकीपुर ने उन्हें समझाया, “गायकी तो इंसानों का काम है। बिल्ली का गाना तो एक मजाक है।”

गांव के लोगों ने इस पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने महसूस किया कि वे एक बिल्ली की वजह से अपने जीवन की अहमियत को भूल गए थे। म्याऊं-सर की गायकी एक मजाक बनकर रह गई थी, जबकि असली गायकी और संगीत की महत्वता को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था।

इस घटना के बाद, गांव के लोग म्याऊं-सर को भूल गए और अपने असली सपनों की ओर बढ़ने लगे। गायबपुर ने फिर से अपने असली रंगों में लौटने की कोशिश की। और इस बार, कोई भी बिल्ली के गाने की बात नहीं करता। म्याऊं-सर अब केवल एक याद बन गई थी, एक हास्यास्पद लेकिन महत्वपूर्ण कहानी, जो इस बात की याद दिलाती थी कि कभी-कभी हम बेतुके शौक और हास्यास्पद चीज़ों में अपने असली लक्ष्यों को भूल जाते हैं।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य #197 – अँधा – ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय लघुकथा – “अँधा”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 197 ☆

☆ लघुकथा- अँधा ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

 “अरे बाबा ! आप किधर जा रहे है ?,” जोर से चींखते हुए बच्चे ने बाबा को खींच लिया.

बाबा खुद को सम्हाल नहीं पाए. जमीन पर गिर गए. बोले ,” बेटा ! आखिर इस अंधे को गिरा दिया.”

“नहीं बाबा, ऐसा मत बोलिए ,”बच्चे ने बाबा को हाथ पकड़ कर उठाया ,” मगर , आप उधर क्या लेने जा रहे थे ?”

“मुझे मेरे बेटे ने बताया था, उधर खुदा का घर है. आप उधर इबादत करने चले जाइए .”

“बाबा ! आप को दिखाई नहीं देता है. उधर खुदा का घर नहीं, गहरी खाई है .”

 © श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

११/०७/२०१५

संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com मोबाइल – 9424079675 /8827985775

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 231 ☆ बाल गीत – ज्ञानवर्धक कविता पहेली –  बूझो तो जानें … ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 231 ☆ 

☆ बाल गीत –  ज्ञानवर्धक कविता पहेली –  बूझो तो जानें ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

☆

ग्रेट डिजर्ट कहते जिसे

बच्चों वो है कौन?

सबसे गर्म भूमि जिसकी

रहता बिल्कुल मौन।

* 

क्षेत्रफल में है तीसरा

पूर्व में है जिसके लालसागर।

उत्तर में है भूमध्य सागर

पश्चिम अटलांटिक महासागर।

 *

रेखा कर्क गुजरती

जिसके होकर मध्य।

उसमें एमी कौसी शिखर

देश कई कर बध्य।

 *

वानवे लाख वर्ग किलोमीटर

फैला जिसका क्षेत्र।

उपोष्णकटिबंधीय है मगर

फैला रेत ही रेत।

 *

माली, मोरक्को,मिस्र, लीबिया

और चाड , अल्जीरिया।

फैला सूडान , नाइजर गणराज्य तक

और लगा बुर्किना , नाइजीरिया।

उत्तर – सहारा रेगिस्तान 

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ तो आणि मी…! – भाग ३६ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

श्री अरविंद लिमये

? विविधा ?

☆ तो आणि मी…! – भाग ३६ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

(पूर्वसूत्र- दुसऱ्या दिवशी तिन्हीसांजेला जेव्हा न रडता बाळ छान खेळत राहिलं तेव्हा मात्र सगळ्यांच्या डोक्यावरचं ओझं आपसूकच हलकं झालं. बाबा गेले असले तरी या ना त्या रूपात ते आपल्याजवळच आहेत असा दिलासा देणारी ही घटना जेव्हा पुढे गप्पांच्या ओघात मला समजली तेव्हा ते ऐकून माझ्या मनात त्याबद्दल कणभरही साशंकता निर्माण झालेली नव्हती. पण या घटनेला परस्पर छेद देणारी अशीच एक घटना जेव्हा पुढे माझ्या संसारात घडली तेव्हा मात्र…. ?)

माझ्या संसारात घडलेल्या त्या घटनेने निर्माण झालेल्या जीवघेण्या दु:खाशी कधीकाळी माझ्या आयुष्यात येऊन गेलेल्या व्यक्तींचे धागेदोरे जुळलेले असणे शक्य तरी आहे का? पण ते तसे होते. त्याचा थांग मात्र आज चाळीस वर्षे उलटून गेल्यानंतरही मला लागलेला नाही. ते सगळेच अनुभव इतक्या वर्षांनंतर आजही नुकतेच घडून गेलेले असावेत तसे मला लख्ख आठवतायत!

वर उल्लेख केलेल्या खूप वर्षांपूर्वी आमच्या संपर्कात येऊन गेलेल्या त्या व्यक्ती म्हणजे आमचे किर्लोस्करवाडीचे माझ्या बालपणातले शेजारी. बाबांच्या बदलीनंतर आम्ही कुरुंदवाडहून किर्लोस्करवाडीला रहायला आलो तेव्हा कॉलनीतल्या आमच्या शेजारी रहात असलेले ते पाटील कुटुंबीय. त्यांचा शेजार हा माझ्या आयुष्यातला खरंच अतिशय आनंदाचा काळ होता!

किर्लोस्करवाडीला आमचं जाणं म्हणजे आमच्यासाठी वाडासंस्कृतीतून एका आखीव-रेखीव, चित्रासारख्या सुंदर अशा काॅलनीत रहायला जाणे होते. तिथे शेजार कसा असेल याबद्दल दडपणमिश्रित उत्सुकता आईच्या मनात होती आणि ‘आपल्याबरोबर खेळायला तेथे मित्र असतील ना?’ ही अनिश्चितता आम्हा भावंडांच्या. बहिणींनी बोलून दाखवलं नाही तरी मैत्रिणी कशा मिळतील याची उत्सुकता त्यांच्याही मनात असणारच. आमच्या सर्वांच्या या अपेक्षा एकहाती पूर्ण केल्या आमच्या शेजारी रहाणाऱ्या पाटील कुटुंबाने!

बाबा आधीच चार दिवस कि. वाडीला पोस्टात हजर झाले होते. आई बांधाबांध करुन आम्हा भावंडांना घेऊन आलेली. बाबा स्टेशनवर उतरून घ्यायला आले तेव्हा याच सगळ्या भावना मनात गर्दी करीत होत्या. आम्ही तिथे स्टेशनबाहेर आलो तेव्हा बाबांनी आधीच ठरवून ठेवलेला टांगा आमच्या स्वागताला सज्ज होता. टांग्यात प्रथमच बसायला मिळणार असल्याने आम्ही सर्व भावंडे हरखून गेलो.

“ते बघ. बाळाला घेऊन त्या मुली दारात बसल्यात ना त्याच्या शेजारचंच आमचं घर. तिथं थांबव. ” बाबा टांगेवाल्याला म्हणाले.

‘त्या दोन मुली म्हणजे शेजारच्या पाटील कुटुंबातल्या लिला आणि बेबी या दोन बहिणी. जेमतेम १७-१८च्या आसपास वय असलेल्या त्या दोघी पुरता महिनाही न झालेल्या एका लहान बाळाला वाटीत दूध घेऊन ते कापसाच्या बोळ्यानं एकेक थेंब पाजवत बसलेल्या. ते विचित्र दृश्य पाहून आईचा जीव कळवळला. प्रवासातून दमून आलेली असूनही घरात न जाता आई पहिल्या पायरीवरच थबकली.

“एवढ्या लहान बाळाला असं बाहेर दूध पाजवत कां बसलायत ? गार वारं नाही कां गं लागणार त्याला? उठा बरं. त्याला आत न्या. आणि तुम्ही का करताय हे सगळं? बाळाची आई कुठे आहे?” आई म्हणाली.

त्या दोघी एकदम गंभीर झाल्या. मग कसनुसं हसल्या.

“आईला घटप्रभेच्या दवाखान्यात बाळंतपणासाठी नेलंय. तिला खूप बरं नाहीये. म्हणून या इवल्याशा चिमणीला इथे घेऊन आलोय. बाळाला आईजवळ ठेवू नका असं डॉक्टरांनी सांगितलंय. मग काय करायचं? आईला अजून पंधरा दिवसांनी सोडणारायत. “

त्या दोघींमधल्या मोठ्या बहिणीने, लिलाताईने तिच्या वयाला न शोभेल अशा पोक्तपणे सांगितलं. ते ऐकून आई कळवळली.

“तुम्ही सगळे आज येणाराय असं काकांनी सांगितलं होतं. आम्ही दोघी वाटच पहात होतो. बरं झालं आलात. महिनाभर होऊन गेला शेजारचं घर रिकामं झाल्याला. आम्हाला करमतच नव्हतं. ” लिलाताई मनापासून म्हणाली आणि बाळाला घेऊन उठली.

“वहिनी, तुम्ही हातपाय धुवून घ्या. मी चहा करून आणते तुम्हा सगळ्यांचा”

“छे.. छे. मुळीच नाही हं. यांना अजिबात आवडायचं नाही. मला तर नाहीच नाही. तुम्ही या पिल्लाला घेऊन आत जा बरं आधी. काळजी घ्या त्याची. कांही लागलं सवरलं तर कधीही हाक मारा मला. संकोच नका करू. “आई म्हणाली.

त्या पाटील कुटुंबियांंचा औपचारिक परिचय होण्यापूर्वीच अशी आपुलकीची देवाण-घेवाण झाली आणि त्यामुळेच नवीन बि-हाडी आमचा गृहप्रवेश होण्यापूर्वीच दोन्ही कुटुंबात आपुलकीचं, माणुसकीचं नातं अलगद रुजलं गेलं तसंच नंतर अधिकच घट्ट होत गेलं!

ही १९५९ सालातली गोष्ट. सुरुवातीच्या भागांमधे उल्लेख आलेत त्यानुसार बाबांच्या निवृत्तीनंतर माझ्या काॅलेज शिक्षणासाठीची सोय म्हणून आम्ही मिरजेला रहायला आलो ते १९६७ मधे. या आठ वर्षांच्या प्रदीर्घ काळांत येईल त्या परिस्थितीला तोंड देता देता बऱ्याच चढउतारांना सामोरे जात आमची दोन्ही कुटुंबे परस्परांशी मनाने जोडली गेली होती. आम्ही कि. वाडी सोडताच मात्र नंतरच्या काळात आमच्या भेटी आणि संपर्कही जवळजवळ राहिलाच नाही. याला अपवाद ठरली ती एकटी लिलाताई आणि त्यालाही निमित्त ठरली होती तिची दत्तमहाराजांवरील श्रध्दाच!योगायोग असा कीं तिच्या मनात ही श्रध्दा मूळ धरु लागली ती माझ्या बाबांना गाणगापूरला मिळालेल्या प्रसादपादुकांमुळे आणि त्या पादुकांच्या आमच्या अंगणातील लहानशा मंदिरामुळे!

या सगळ्याचाच मागोवा घेणं, माझ्या संसारात अचानक घडलेल्या ‘त्या’ दु:खद घटनेमागचा कार्यकारणभाव शोधण्यासाठी अपरिहार्य तर आहेच तसंच जन्म, मृत्यू आणि पुनर्जन्म या अखंड चक्रामधल्या गूढ रहस्याची दारं थोडी कां होईना किलकिली होण्यासाठीही.. !

क्रमश:…  (प्रत्येक गुरूवारी)

©️ अरविंद लिमये

सांगली (९८२३७३८२८८)

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ.मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #259 – कविता – ☆ हम अकेले ही चले थे… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  “रात  का चौकीदार”   महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता “हम अकेले ही चले थे…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #259 ☆

☆ हम अकेले ही चले थे… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

हम अकेले ही चले थे

और तब तक ही भले थे।

 

थी नहीं पाबन्दियाँ, प्रतिकूल मन के

कुल मिलाकर साथ में अपने स्वजन थे

समन्वय सौहार्द्र निश्छल भावना से

बढ़ रहे थे राह में अपने जतन से,

फिर लगे जुड़ने हितैषी

स्वार्थ में फूले फले थे।

 

बीज अलगावी विषैले बो रहे ये

घाव खुद के खून से ही धो रहे ये

ये प्रपंची नासमझ भी तो नही हैं

खोद कब्रें स्वयं उसमें सो रहे ये

सिरफिरों की भीड़ से घिर

हम छलावे से छले थे।

 

सम्प्रदायों पंथ पक्षों के झमेले

हाथ मे खंजर लिए वे खेल खेलें

चौक चौराहे न गलियाँ है सुरक्षित

रक्तबीजों की तरह चहुँ ओर फैले

नीतिगत निर्णायकों से रहे

लंबे फासले थे।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # 83 ☆ लिखे हुए नारे देखे… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “लिखे हुए नारे देखे…” ।) 

✍ जय प्रकाश के नवगीत # 83 ☆ लिखे हुए नारे देखे… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

हमने तो दीवारों पर

लिखे हुए नारे देखे

लिपटे हुए लँगोटी में

तन भूखे बेचारे देखे ।

 

सूरज उगता

मंदिर की

सीढ़ी पर गिरती धूप नई

दिन तपता

दिखलाता

झुलसाते मन के रूप कई

 

झोपड़ियों में

आज तलक

बस धुँधलाते तारे देखे ।

 

लाचारी में

उफनाते

महंगाई के ज़हरीले नाग

रेंग रहे

उन्माद भरे

उत्पीड़न त्रासद खेलें फाग

 

तिरस्कार के

फूत्कार से

डँसते अँधियारे देखे ।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 87 ☆ काम दौलत न आया था रुतवा… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “काम दौलत न आया था रुतवा…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 87 ☆

✍ काम दौलत न आया था रुतवा… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

आपकी मुझको रहनुमाई थी

ज़िन्दगी में बहार आई थी

 *

मोड़ तुमने लिया था रुख अपना

आशिक़ी खूब क्या निभाई थी

 *

झूठ ने सच का दम था घौट दिया

आपने की न लबकुशाई थी

 *

जो भी थी खानदान की इज़्ज़त

नस्ले नौ ने सभी मिटाई थी

 *

थामते लोग पहले गिरते को

आज ठोकर मगर लगाई थी

 *

काम दौलत न आया था रुतवा

मौत जब मुझको लेने आई थी

 *

मैंने चाही थी जो मिली मन्ज़िल

राह वो माँ मुझे दिखाई थी

 *

गोपियाँ तोड़ के चली बन्धन

कृष्ण ने वंशी जब बजाई थी

 *

आप दिल में जगह नहीं देते

बात करने में क्या बुराई थी

 *

खाया बिल्डर न राज्य है सुनता

उम्र भर की रही कमाई थी

 *

है अरुण मुद्दतों से अफ़सुर्दा

प्यार ने नज़्र की जुदाई थी

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # 2 ☆ कविता – युवा दोहे… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

डॉ सत्येंद्र सिंह

(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपके  – “युवा दोहे…“।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # 2 ☆

✍ युवा दोहे… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

☆

पुत्र कहे पितृ से, तुम राखौ अपनों देश,

 टैक्स टक्का तीस, बदले  मिले क्लेश।

*

रात दिन एक करि, पाई शिक्षा व व्यापार,

जैसे जैसे आय बढे,  टैक्स बढे आकार।

*

अरु टैक्स के बदले, मोहिं मिले कछु नांय,

गड्ढे पड़े सड़क में, टायर घिस घिस जांय।

*

मेरी टैक्स रकम ते, सड़क बने चहुँ ओर,

और मोहिऐ देनौ पड़े टोलटैक्स घनघोर।

*

जादा कमानौ या देश में बन गयौ अपराध,

बिन किए कुछ लोग चुपड़ी खात अघाय।

*

और अपनी कमाई पै जो टैक्स देनौ चूकौ ,

अपयश मिले जहां में इल्जाम लगे चोरी कौ।

*

और, टैक्स कैसे बढे, नित नित होत विचार,

टैक्सपेयर की सुविधा पै करै न कोइ विचार।

☆

© डॉ सत्येंद्र सिंह

सम्पर्क : पुणे महाराष्ट्र 

मोबाइल : 99229 93647

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा # 52 – नेक कार्य…  ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – नेक कार्य।)

☆ लघुकथा # 52 – नेक कार्य  ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

क्या हो गया बाबूजी, आज आप मुझे स्कूल यह कहां ले जा रहे हैं? हम यह कपड़े की दुकान में क्यों आए हैं? बेटा आज तुम्हारे चाचा के बेटे की शादी है, सब लोग वही गए हैं। तुम्हें भी वही चलना है आज तुम्हारी परीक्षा थी, इसलिए तुम्हें स्कूल से लेने में आ गया। अब तुम यहां पर एक अच्छा सा कपड़ा खरीद लो । तुम्हें मैं शादी में छोड़ देता हूं कोई पूछेगा तो बोल देना कि चाचा जी ने मुझे कपड़े दिए हैं।

बाबूजी आपको पता है कि माँ कितना नाराज होगी यह सुनेगी तो?

मैं घर जाती हूं आप शादी में चले जाओ।

नहीं बेटा, जो कह रहा हूं वह चुपचाप मानो और उसे एक सुंदर सी फ्रॉक दिला देते हैं और कहते हैं इसे तुम पहनो और उसके कपड़े पैक करके उसके बैग में डाल देते हैं।

अरे !यह सुनीता ने तो बहुत सुंदर फ्रॉक पहना है। कैसा हुआ तेरा पेपर? यह किसकी फ्रॉक पहन के आ गई ?

माँ यह फ्रॉक मुझे चाचा जी ने दिया है।

भाई की शादी बोले आज है तो तू यहीं पर रहो ठीक है।

चल उसने कुछ खर्चा तो किया।

देखो जी मेरा भतीजा आ रहा है उसे एक अच्छा सा कोट पेंट दिला दो मैं अपने भतीजे को गोद लेना चाह रही थी तुमने नहीं लेने दिया वह मेरा बेटा है।

ठीक है भाग्यवान तो मायके के मोह में हो। तुम्हें क्या पता मेरे निर्णय पर एक दिन तुम खुश होगी जब हमारी सुनीता कुछ बड़ा नाम करेगी और तुम्हारी देखभाल यही करेगी। लेकिन इस सच्चाई से तुम भाग रही हो।

अच्छा शादी में तो चुप रहो। घर चलकर तुम्हारा प्रवचन तो मैं सुनती रहती हूं। नाम तो तुम्हारा शांति है पर हमेशा अशांत रहती हो।

चल! बेटा सुनीता आज हम आराम से रहते हैं। तेरे सहारे मेरा जीवन अच्छे से कट जाएगा मुझे बहुत खुशी है कि मैंने सही समय पर तुझे गोद लेकर एक नेक कार्य किया है।

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares