ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (5 जनवरी से 11 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (5 जनवरी से 11 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। भारतवर्ष में शीत ऋतु चल रही है। ठंड अपने आगोश में सबको समेट रही है। नए वर्ष का उत्साह भी अपने चरम पर है। कहा है :-

यह शीत, प्रीति का वक्त, मुबारक तुमको,

हो गर्म नसों में रक्त मुबारक तुमको।

तुमने जीवन के जो सुख स्वप्न बनाए,

इस वरद शरद में वे सब सच हो जाएँ।

इस शरद ऋतु में आपके सपनों को साकार करने का सही समय बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास पांच जनवरी से 11 जनवरी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर प्रस्तुत हूं।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुद्ध और शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

आईये अब हम राशिवार राशिफल चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में धन लगा सकते हैं। ‌भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कचहरी के कार्यों में आप सावधानी पूर्वक कार्य करें जिससे आपको सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे हैं। 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का सामान्य योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सावधानी से बातचीत करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई थोड़ा कम ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ तारीख कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 11 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को का प्रतिपादन करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए परंतु आपको खून संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लॉटरी या शेयर में अपना धन नहीं लगाएं। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। 9 और 10 तारीख को आपकी कुंडली के गोचर में एक सुंदर योग बन रहा है जिसके कारण अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख श्रेष्ठ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 5 और 6 तारीख को धन आने की थोड़ी सी संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। शत्रुओं को आप मामूली सा प्रयास करके पराजित कर सकते हैं। भाग्य से एकाएक लाभ मिल सकता है। खर्चों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए विशेष रूप से अच्छा है। आपको उसका काफी अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। खर्चो के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत संभावना की जा सकती है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। 5 और 6 तारीख को आपको विशेष ध्यान देकर सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी माता जी का स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। परंतु आपको उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शत्रुओं पर आपका दबाव रहेगा। कार्यालय में आपको अपने बॉस या उससे नीचे के अधिकारी से सतर्क रहना चाहिए। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार की शाम को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आराम से थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं भाग्य से आपको इस सप्ताह मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप अपना धन लॉटरी या शेयर में लगा सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए व्यापार ठीक-ठाक चलेगा धन आने की उम्मीद की जा सकती है इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख तथा 11 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं नव और 10 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पुस्तकों का गरीब बच्चों के बीच में दान करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास धन आ सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने सन्तान की तरफ से आपको मामूली सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 11 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका आत्म बल बहुत अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक है। 5 और 6 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। भाई और बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक ही रहेंगे। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति भी ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक हैं। 6 की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख को आपको होशियारी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी। आपको संतान से सामान्य मदद मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। सफलता के लिए आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए कार्यों को करने हेतु सात और आठ तारीख उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजगता पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

जो जातक अधिकारी या कर्मचारी हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने के लिए श्रेयस्कर है। 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख तथा 11 तारीख को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में सफेद चावल का दान दें और शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मैं पंडित अनिल पांडे आपको बताना चाहता हूं कि इस सप्ताह अंग्रेजी वर्ष 2025 समाप्त हो रहा है तथा नया वर्ष 2026 प्रारंभ हो रहा है। सारा सरकारी कामकाज अंग्रेजी वर्ष के अनुसार ही होता है जबकि हमारा अपना भारतीय कैलेंडर भी है जिसे हम पंचांग कहते हैं।

भारतीय नववर्ष हमें  प्रकृति के साथ चलना सिखाता है—

ऋतु, कर्म और संस्कार के संतुलन के साथ।

भारतीय नव वर्ष के समय पेड़ पौधों में भी नए पल्लव आते हैं। हर तरफ फूलों की बहार होती है। जबकि अंग्रेज़ी नववर्ष के समय पर घनघोर ठंड के कारण बुजुर्गों और सामान्य जन के लिए यह अत्यंत कष्टप्रद समय होता है। कई बुजुर्ग दिसंबर और जनवरी के महीने में ईश्वर को प्यारे हो जाते हैं। परंतु सरकार द्वारा पूरा कामकाज इसी कैलेंडर से करने के कारण हम कह सकते हैं कि अंग्रेजी नव वर्ष समय की नई शुरुआत का संकेत देता है—

बीते कल से सीख लेकर आने वाले कल को बेहतर बनाने का अवसर। वर्ष अलग होगा परंतु उद्देश्य एक ही है — आत्ममंथन, सुधार और प्रगति।

इस अंग्रेज़ी नववर्ष पर कामना है कि आपका जीवन स्थिर भी रहे और प्रगतिशील भी, सोच परंपरा से जुड़ी रहे और कर्म आधुनिक दिशा में आगे बढ़े।

नया साल
स्वास्थ्य दे, विवेक दे,
सकारात्मक परिवर्तन दे
और हर दिन को सार्थक बनाए।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी ने कहा है कि:-

खेतों की मेड़ों पर धूल भरे पाँव को

कुहरे में लिपटे शहर और गाँव को

नए साल की शुभकामनाएं!

इस सप्ताह सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल धनु राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य काफी अच्छा है। आपको भाग्य से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वभाव में थोड़ी सी गर्मी आएगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने के बाद सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। परिवार में माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना चाहिए। अगर दुर्घटनाएं होती हैं तो भी दुर्घटनाओं में आपको ज्यादा चोट लगने की संभावना नहीं है। अगर किसी कंपटीशन का अपने फार्म भरा है तो इस सप्ताह उसमें सफलता की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। जबकि 29 और 30 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना पड़ेगा। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको आसानी से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोई भी शत्रु इस सप्ताह आपको दबा नहीं सकता है। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है परंतु उसमें अधिक धन के व्यय होने की आशंका है। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए। भाग्य से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 29 तथा 30 दिसंबर और 4 जनवरी कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं। दो और तीन जनवरी को आपको कार्यों को करने के पहले काफी सोच विचार करना चाहिए। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति मिल सकती है। धन के मामले में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। उनकी पढ़ाई भी अच्छी चलेगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। 4 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। आपके शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। धन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए विशेष रूप से परिणाम दायक है। 29 और 30 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों के अंदर आपके दबाव के मात्रा में भी वृद्धि होगी। क्रोध बढ़ेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में सावधान रहें। आपको परेशान किया जा सकता है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों के लिए शुभ है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। धन प्राप्त करने मैं आपकी वाणी का उपयोग हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ी ही मदद मिलेगी। छात्रों की परीक्षा अच्छे से होगी। उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। धन आएगा। कर्मचारियों को अपने कार्यालय में यथा स्थिति में रहना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आप मानसिक रूप से काफी उत्साहित रहेंगे। आपका आत्मविश्वास अत्यंत मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। हालांकि इस मदद की मात्रा अत्यंत कम रहेगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियारी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कोई कर्जा है तो उसका भी चुकारा आप कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं। अगर आपके पेट में कष्ट है तो आपको उसमें थोड़ी राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उचित रहेंगे। दो और तीन जनवरी को कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन होने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकते हैं। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। संतान को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य से आपको मामूली सी मदद मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। 4 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति इस सप्ताह अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आपको अपने कार्यालय में अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा भी थोड़ी बढ़ सकती है। माता जी के कष्ट में थोड़ी कमी हो सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। समय की अपनी मांग होती है। समय पर ही ठंडक होती है और समय पर ही गर्मी आती है। परंतु मानव का हौसला और उसकी हिम्मत समय को भी परास्त कर सकता है। कहा गया है:-

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है ?

हौसला हो तो फासला क्या है।

आपका हौसला बढ़ाने के लिए और लक्ष्य तक पहुंचने का फासला समाप्त करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर आया।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल और शुक्र धनु राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आई अब हम राशिवार राशिफल चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका संबंध थोड़ा कम ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक परिश्रम करने के बाद लाभ होने की संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा घट सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 27 और 28 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको किसी भी दुर्घटना से खतरा नहीं है। आपका व्यापार ठीक चलेगा। धन आने की थोड़ी संभावना है। आपके पराक्रम में थोड़ी कमी आएगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण करना पड़ेगा। तभी कार्यालय में आपकी तूती बोलेगी। आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

अगर आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह युवाओं के द्वारा नये प्रेम संबंध बनाए जा सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारियों के व्यापार में थोड़ा अच्छा हो सकता है। आपको पेट में पीड़ा हो सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। इसके विपरीत 22, 23 और 24 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रु आपसे पराजित हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हैं। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। आपको रक्त संबंधी रोगों की शिकायत हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 25 और 26 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का मन में वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में भी लाभ होगा। युवाओं के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षाओं में उनको सफलता मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में कठिन परिश्रम के बाद ही शायद सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, मगर इसके लिए आपको थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनके व्यापार में लाभ बढ़ सकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। 25 और 26 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी। धन आने का सामान्य योग है। अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कार्यालय में थोड़ा कष्ट हो सकता है। उनको चाहिए कि यह समय हुए वे किसी तरह से काट लें। आपको अपने संतान का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक है। 27 और 28 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाग्य से इस सप्ताह आप कुछ भी प्राप्त करने की आशा न करें। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को उनके व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 दिसंबर किसी भी कार्य के लिए फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी आपके कार्य सफल हो सकते हैं, परंतु सफल कार्यों का प्रतिशत थोड़ा कम रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लग्न में सूर्य और मंगल शुक्र देव के साथ विराजमान है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके क्रोध की मात्रा में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध कम मधुर रहेंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ी पीड़ा हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने हेतु शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप कचहरी के पेंडिंग कार्यों में पूरी होशियारी और सावधानी के साथ सफलता प्राप्त करें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। आपके पेट में कोई विकार संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने हेतु सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। अगर आप इस संबंध में ज्यादा कार्य करेंगे तो ज्यादा धन आने की भी संभावना है। इस सप्ताह आपको अपने पुत्र से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा या बहुत कम सहयोग प्राप्त हो पाएगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 दिसंबर कार्यों को करने के लिए अच्छे हैं। 22, 23 और 24 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको सामान्य मदद मिल पाएगी। आपको कोई भी कार्य करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में न तो कमी होगी ना कोई तेजी आएगी। आपका स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। आपके संतान को कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में कुछ कमी रह जाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 और 26 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम! 

तूफानों से भी लड़ना है, काँटों मे भी चलना है,

चट्टानों से भी टकराना है, पत्थर की ठोकर खाना है,

मंजिल ही तेरा ठिकाना है, बस चलते जाना है,

चल चला चल ओ राही चल चला चल…

आपको तूफानों से लड़कर पत्थरों से टकराकर और मंजिल प्राप्त करने के लिए के कार्य में मदद करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आपके पास 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ आया हूं।

इस सप्ताह मंगल और वक्री बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु कर्क राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, शुक्र कन्या तुला राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेंगे तथा 16 तारीख की 1:51 रात से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

आई अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से काफी मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में अपना धन लगा सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख अच्छी है। इस दिन आपके कार्य सफल होंगे। 17, 18 तथा 19 तारीख को आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनके व्यापार में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह शांत रहने का है। उनको अपने बास से लड़ाई नहीं करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख ठीक है। इन तारीखों में आप व्यापार के कार्यों में तथा प्रेम संबंधों को बढ़ाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति उत्तम है। उनको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको रक्त संबंधी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आपके पेट की तकलीफ कम हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। ‌इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए उपयुक्त है। 17, 18 और 19 तारीख को आप अपने शत्रुओं को दबाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफल भी हो सकते हैं। आपको भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। संतान से आपको बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। 17, 18 और 19 तारीख को आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में 17 18 और 19 को सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति हो सकती है। परीक्षा में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आपको सामान्य रूप से प्रतिष्ठा प्राप्त होती रहेगी। माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रु आपके शांत रहेंगे। कार्यालय में आपको अपने साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको अपने भाइयों बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों को पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा चलेगा। धन आने का सामान्य योग है। भाग्य से थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको चाहिए कि अपने क्रोध पर कंट्रोल करें। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। उसका सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने हेतु अनुकूल है। 17, 18 और 19 तारीख को आपके पास धन आ सकता है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। इस सप्ताह दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा व्यापार में उन्नति होगी धन आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है 17, 18 और 19 को भी आपके कार्य हो सकते हैं। 15 और 16 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहेगा। पेट की तकलीफ भी कम होगी या समाप्त हो जाएगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 17, 18 और 19 तारीख को कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं को भी आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। पेट की परेशानी आपको हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम मूलक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपकी साथियों का आपको मामूली सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पदस्थापना अच्छी जगह पर हो सकती है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट हो सकती है। प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 15 और 16 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। 17, 18 और 19 को भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपके पास 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर के आया हूं। भविष्य के बारे में बताना किसी भी ज्योतिषी का मुख्य कार्य होता है। आपके सपने कब तक पूरे होंगे इसके बारे में कविवर कमलेश द्विवेदी ने कहा है

अपनों से ज़्यादा सपनों को, हम दिल में सदा सँजोते हैं।

कहिये फिर कैसे मानें हम, सपने तो सपने होते हैं।

आज मैं आपको 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक के सप्ताह में आपके सपने कब पूरे हो सकते हैं यही बताऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और वक्री बुध वृश्चिक राशि में, मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आई अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में आप सफलता पा सकते हैं परंतु आपको विशेष प्रयास करने होंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं में आप बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 12 की दोपहर के बाद से एवं 13 तथा 14 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विवाह के कई संबंध आ सकते हैं। प्रेम संबंधों के वृद्धि के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपके जीवनसाथी के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से डरना नहीं चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 की दोपहर तक का समय ठीक है। आपके कार्य इस समय अवधि में सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा है। उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सफलताएं मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आप इस सप्ताह कोई उम्मीद ना रखें। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 12 दिसंबर की दोपहर से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी के साथ पराजित कर सकते हैं। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धन आने की भी उम्मीद की जा सकती है। आपके संतान की उन्नति होगी। उसका काम ठीक चलेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 दिसंबर की दोपहर तक का समय कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 8 और 9 दिसंबर को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में थोड़ी कमी हो सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 10, 11 और 12 की दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपकी संतान को थोड़ी सी परेशानी भी हो सकती है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 12 दिसंबर की दोपहर के बाद से 13 और 14 दिसंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों को पुस्तक का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। पअगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपको सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 दिसंबर की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभकारी हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको उसे सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। व्यापार के प्रति आप सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। 8 और 9 दिसंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। थोड़ा सा परिश्रम करना पड़ेगा। आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। आप और आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए आठ और नो दिसंबर कार्यों को करने के लिए शुभ है। 10, 11 और 12 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। यह धन गलत रास्ते से भी आ सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। संतान की तरफ से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपको सफलताएं मिलेंगी। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। आपके या आपके जीवन साथी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। 10, 11 और 12 को दोपहर तक आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

जय श्री राम। परिणाम घोषित होने के पहले परिणाम जानने की लालसा सभी को रहती है। कुछ बुद्धिमान व्यक्ति इस जानकारी से लाभ भी उठाते हैं जैसे की आगे उनका क्या करना है इसकी वे योजना बना लेते हैं। आपकी व्यक्तिगत योजना आपके भविष्य के कार्यकलाप पर निर्भर होती है और आपके इसी भविष्य को बताने के लिए मैं 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर आया हूं। कहा है :-

जो जान ले समय से पहले,

वो जीत ले दुनिया अकेले।

हवा का रुख जो पहचान ले,

तूफ़ान आने से पहले जान ले।

राह अंधेरी सही मगर,

दीप जला ले,

कर ले घर में उजियारा।

अंधेरी राह में यह साप्ताहिक राशिफल आपकी सफलता के लिए एक दीपक की तरह से कार्य करेगा।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। बुद्ध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा और 6 दिसंबर को 9:53 रात से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वक्री गुरु प्रारंभ में कर्क राशि में रहेंगे तथा 3 दिसंबर को 11:00 मिथुन राशि में वक्री होकर प्रवेश करेंगे।

आईए अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप नया व्यापार भी चालू कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति के लिए आपकी योजनाएं सफल होगी। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा व्यापार में आपको लाभ में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बचेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य गति से चलेगी। प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। 3 दिसंबर के बाद आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख कार्यों को करने के लिए उत्तम है। 1 नवंबर को आपको अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। चार और पांच दिसंबर को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन साथी को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। क्रोध की मात्रा में थोड़ी सी वृद्धि हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इसी प्रकार जो जातक प्रेम संबंध करना चाहते हैं या प्रेमी हैं उनके लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। अगर आप कफ के रोगी हैं तो उसमें आपको इस सप्ताह लाभ प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अन्यथा लड़ाई की संभावना है। इस सप्ताह आपको रक्त संबंधी दोषों के बारे में सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच दिसंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। दो और तीन दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। अगर आप पहले कुछ शत्रुओं से पराजित हो रहे थे तो इस सप्ताह आप उन शत्रुओं को आसानी से हरा सकते हैं। आपको बहुत मामूली प्रयास करने होंगे। छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह भाग्य का आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अतः आपको लॉटरी या शेयर में अपना धन इस सप्ताह नहीं लगाना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है परंतु इसके लिए आपको विशेष सावधानी से कार्य करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 नवंबर, 6 दिसंबर और 7 दिसंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। चार और पांच दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का दर्शन और पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा कोई बड़ी चीज खरीदी जा सकती है। आपके संतान को लाभ होगा। आपको संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी अन्य रास्ते से धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु इसके लिए आपको पूरी सावधानी के साथ कठिन प्रयास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन दिसंबर कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 6 और 7 दिसंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप नया सामान या प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आप सफल होंगे हैं। भाइयों के साथ प्रेम संबंध रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने साथियों से कम सहयोग प्राप्त होगा। आपके साथी आपसे सहयोग कर सकते हैं। आप और आपके जीवन साथी इनमें से किसी एक के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच दिसंबर सफलता दायक हैं। चार और पांच दिसंबर को आपको हर कार्य में सफलता मिल सकती है। 1 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह पूरा महीना अच्छा रहेगा। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। अगर दशा और अंतर्दशा अच्छी हुई तो विवाह भी होगा। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आपका पराक्रम निश्चित रूप से बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। ‌धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए एक छह और 7 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए फल दायक है। दो और 3 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अद्भुत योग है। आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके पास अच्छा धन आ सकता है। इस सप्ताह अगर आप चाहे तो लॉटरी आदि में पैसा लगा सकते हैं। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं हो पाएंगे। कार्यालय में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। एक, 6 और 7 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थोड़ा सा क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद संभव है। छात्रों की पढ़ाई ठीक से चलेगी। आपको अपने संतान से थोड़ा बहुत सपोर्ट मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कार्यों को करने के लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह के बाकी दिनों में कार्यों को करने के लिए सावधानी रखना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने से ही आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं को भी आप आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो आपके पास धन आ सकता है। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। आपके पेट में तकलीफ हो सकती है ‌इस सप्ताह आपके लिए एक, 6 और 7 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। परंतु आपको इसके लिए प्रयास करना होगा। प्रयास की कमी से धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शत्रुओं को पराजित करने में आप सफल हो सकते हैं। दो और तीन दिसंबर आपके लिए शुभ है। इस दिन आपके कार्य सफल हो सकते हैं। 6 और 7 दिसंबर को आपको सतर्कता के साथ कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी एवं आपकी एक दबंग छवि बन सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच दिसंबर अच्छा है। आपको अपने लंबित कार्यों को इस सप्ताह निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। अतः आपको चाहिए कि अगर आप चाहें तो आप लाटरी या शेयर में अपनी धनराशि लगा सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई और बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपकी संतान से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। दुर्घटनाओं का कोई योग नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए एक, छह और 7 दिसंबर कार्यों को सफल बनाने के लिए उत्तम दिन है। सप्ताह के बाकी दिन आपके लिए ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (24 नवंबर से 30 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (24 नवंबर से 30 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मेरा कहना है:-

परेशानियां कितनी भी बड़ी हों,

हम साथ हैं तो निपट लेंगे,

समय का इंतजार करेंगे

और खुद की हिम्मत बढ़ायेंगे

ठीक समय आते ही

 दो-दो हाथ करेंगे उससे

और जीत को झटक लेंगे

अतः आपको परेशानियों से कभी भी घबराना नहीं चाहिए। सिर्फ अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए। आज मैं आपको 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक के सप्ताह के आपके अच्छे और बुरे समय के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु कर्क राशि में वक्री बुध तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा शुक्र 26 नवंबर के 11:14 दिन तक तुला राशि में रहेगा और उसके उपरांत वृश्चिक राशि में गमन करेगा। शनि 28 तारीख के 8:18 रात तक मीन राशि में वक्री रहेगा उसके उपरांत मीन राशि में ही मार्गी हो जाएगा।

आईए अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

आपके परिवार में आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। सामान्य धन लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है। भाग्य भाव पर केतु की दृष्टि है, जिसके कारण भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। परंतु मुख्य रूप से आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको शेयर और लॉटरी में अपना धन नहीं लगना चाहिए। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आपकी गति ठीक-ठाक रहेगी। धन लाभ में वृद्धि हो सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई दुर्घटना होती भी है तो आपको चोट नहीं लगेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 नवंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को श्वेत वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातियों के लिए जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा। सप्तम भाव में मंगल अपनी ही राशि में है और उसकी दृष्टि दशम लग्न और द्वितीय भाव पर है। परंतु उसकी दृष्टि इन भावों पर अच्छी नहीं है। अतः अगर आप अधिकारी या कर्मचारी तो आपको अपने साथियों से सतर्क रहना चाहिए। आपको कार्यालय में बड़ी सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह 27, 28 और 29 नवंबर को आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। 24 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह शत्रुओं को पराजित करने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सभी शत्रुओं को थोड़ा सा प्रयास कर के परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको स्त्री शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। भाग्य पर आपको भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर ही ऐतबार करना चाहिए। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार सामान्य ढंग से चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 और 26 नवंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

गुरु और चंद्र का योग इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। इसके कारण वैवाहिक संबंधों में तथा प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। भाग्य से आपको सामान्य लाभ मिल सकता है। छात्र इस सप्ताह परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। आपकी संतान को लाभ होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धन के आने की मात्रा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप कुछ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। आपके परिवार में सभी का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती है। आपको अपनी संतान का सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 27, 28 और 29 तारीख को आपको कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए। असफलताओं से आपको कष्ट नहीं होना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

सूर्य और मंगल का सयोंग आपके धन भाव में हो रहा है। जिसके कारण इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। गुरु और चंद्र का सयोंग आपके राज्य भाव और चतुर्थ भाव में हो रहा है। इसके कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यालय में भी आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में मुश्किल से सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 30 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका राशीश मंगल आपके राशि में ही स्थित है। उसको ग्रहों के राजा सूर्य का भी साथ मिला हुआ है। इसके कारण इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका क्रोध में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। किसी भी कार्य को करने के लिए आप किसी से भी नहीं दबंगे। इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा नए संबंध भी बन सकते हैं। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाग्य से थोड़ी बहुत सहायता मिल सकती है। आपकी संतान से आपको बहुत मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में वक्री गुरु अष्टम भाव में विराजमान हैं। इसके कारण आपके साथ छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो सकती है। केतु के भाग्य भाव में होने के कारण आपको भाग्य से कोई नुकसान नहीं होगा। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में आपको इस सप्ताह किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। खर्चो पर कंट्रोल रहेगा। कचहरी के कार्यों में आप सफल होंगे। अगर आपका कोई मुकदमा कचहरी में पेंडिंग है तो उसको निपटने का प्रयास इसी सप्ताह में करें। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 30 तारीख कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गजकेसरी योग के कारण इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अति उत्तम उत्तम रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और पुराने प्रेम संबंधों में स्थिति ठीक हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपका आपके जीवनसाथी का और माता-पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवन साथी के पेट में कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है। 24 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी है तो इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों से और अपने बॉस से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका अगर स्थानांतरण होता है तो किसी अच्छे स्थान पर होगा। अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह भी हो सकता है। अगर आप व्यवसायी हैं और आपका किसी कार्यालय में कार्य लंबित है तो उसके भी होने की संभावना अत्यधिक है। भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। मगर भाग्य से आपको कोई नुकसान भी नहीं होने वाला है। आपके पेट में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पेट की तकलीफ से सावधान रहें और समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप करवाते रहे। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करवाने के लिए और करने के लिए फलदायक है। 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके भाग्य में उछाल आने वाला है। आपके कई लंबित कार्य भाग्य के सहारे संपन्न हो जाएंगे। परंतु आपको शेयर और लॉटरी में धन लगाने से परहेज करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का आपको निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध कम ठीक रहेंगे। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 27, 28 और 29 नवंबर को आपके कार्यों को सावधान रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (17 नवंबर से 23 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (17 नवंबर से 23 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। कवि ने कहा है-

जो सोए हुए को जगाता है, जीने की राह दिखाता है।

सागर के जैसा बहता है, वही समय कहलाता है।

जिस प्रकार सागर में कभी तूफान और कभी शांति रहती है वैसे ही हमारा समय भी कभी अच्छा और कभी बुरा रहता है । समय की इसी गुण को बताने के लिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपके पास 17 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ आया हूं।

 इस सप्ताह सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, वक्री बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु कर्क राशि में, शुक्र तुला राशि में, वक्री शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।

आईए अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में इस सप्ताह चंद्रमा का नीच भंग राजयोग और गुरु द्वारा निर्मित पंच महापुरुष योग तथा गज केसरी योग बन रहा है। इन सब के कारण इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है । इसके अलावा प्रेम संबंधों में प्रगति होगी । अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे । आपके साहस में वृद्धि होगी । दुर्घटनाओं से आप साफ बच जाएंगे । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है । चंद्रमा का नीच भंग राजयोग 20-21 और 22 तारीख को बनेगा । इस नीच भंग राजयोग के कारण आप इन दिनों में किसी भी दुर्घटना से बचेंगे । गजकेसरी योग का निर्माण 18 और 19 नवंबर को हो रहा है । 18 और 19 नवंबर को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । माता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है । इसके अलावा गुरु और शुक्र द्वारा निर्मित पंच महापुरुष योग पूरे सप्ताह भर रहेगा । जिसके कारण आपके साहस में वृद्धि होगी और आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है । 18 और 19 नवंबर को आप हर कार्य में सफल रहेंगे । इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में पंच महापुरुष योग और चंद्रमा का नीच भंग राजयोग बन रहा है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध इस सप्ताह सामान्य नहीं रह पाएंगे । आपके पराक्रम में भी थोड़ी कमी आएगी । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है तथा थोड़ा तनाव भी हो सकता है । अगर आप अविवाहित हैं तो 20-21 और 22 तारीख को विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं । इसके अलावा इन्हीं दिनों में नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं । अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नया साझेदार भी मिल सकता है। व्यापार सामान्य गति से चलेगा । यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा है। इसका फायदा आपको भी मिलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 20, 21 और 22 तारीख ठीक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। इसके अलावा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में बहुत सुंदर शत्रुहन्ता योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके जरा सी प्रयास से ही आपके शत्रु समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप बीमार चल रहे हैं तो आप ठीक होने लगेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है । उनको परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आपकी संतान को उन्नति प्राप्त होगी । संतान का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा । भाग्य की तरफ से आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको आवश्यकता से थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम हैं । 20, 21 और 22 नवंबर को आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी से समाप्त कर सकते हैं । आपको मामूली प्रयास ही करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग 18 और 19 नवंबर को बन रहा है। इसके अलावा पंच महापुरुष योग भी है। चंद्रमा और मंगल के संयोग से 20-21 और 22 तारीख को नीच भंग राजयोग भी बन रहा है। गजकेसरी योग के कारण आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी । आपके कई कार्य अल्प परिश्रम में भी हो जाएंगे। चंद्रमा के नीच भंग राजयोग के कारण आपके संतान को सुख प्राप्त होगा । अगर आप छात्र हैं और परीक्षा दे रहे हैं तो परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी । पंच महापुरुष योग के कारण आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । यह भी संभव है की आपको किसी समारोह की अध्यक्षता भी प्राप्त हो। इस सप्ताह 18 और 19 नवंबर को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । 23 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पुस्तकों का दान दें । इसके अलावा गुरुवार को विष्णु जी, या रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

सूर्य और मंगल के चतुर्थ भाव में बैठे होने के कारण इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं या खरीदने के सौदे पर बात कर सकते हैं । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । दुर्घटनाओं से बचने का आपको प्रयास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है । यह वृद्धि अच्छे काम के लिए होगी । आपको और आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । आपके पिताजी को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग बहुत काम मिलेगा । अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार ठीक-ठाक चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 तारीख प्रतिष्ठा प्रदान करने वाली है । सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

शुक्र अपनी ही राशि में धन भाव में बैठा हुआ है । इस कारण से इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी । आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सतर्क होकर कार्य करना चाहिए । आपको अपने साथियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा । इस सप्ताह आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे । कुछ समाप्त भी हो सकते हैं । दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 नवंबर किसी भी कार्य के लिए लाभकारी हैं। 20-21 और 22 नवंबर को आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संपर्क बन सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी शुक्र देव आपके राशि में विराजमान है। इसके कारण पंच महापुरुष योग बन रहा है। इस योग के कारण अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं । नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं या पुराने ठंडे पड़े प्रेम संबंधों भी आगे बढ़ सकते हैं । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । गजकेसरी योग के कारण 18 और 19 नवंबर को आपको कार्यालय में अच्छा समर्थन मिल सकता है। सूर्य इस बार मित्र राशि का होकर आपके धन भाव में बैठा हुआ है । इस कारण इस सप्ताह तथा विशेष रूप से 20, 21 और 22 नवंबर को आपके पास धन आने का अच्छा योग बन रहा है । आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है । आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा । छात्रों के पढ़ाई में परेशानी आएगी । अगर परीक्षा है तो उसे बड़े ध्यान से देना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 नवंबर किसी भी काम को करने के लिए शुभ है । इस सप्ताह 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लग्न में सूर्य और मंगल देव, बुध तथा चंद्रमा के साथ में विद्यमान है । इन ग्रहों के कारण आपके आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि होगी । इस कारण से आप उन कार्यों को भी करने में सफल हो सकते हैं जिनको करने के लिए आप हिम्मत नहीं जुटा पाते थे । आपको थोड़ा सा क्रोध भी आ सकता है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है । भाग्य से सतर्क होकर कार्य करें । संतान से आपको सामान्य मदद ही मिल पाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 नवंबर ठीक हैं। 18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । सूर्य और मंगल का योग आपके द्वादश भाव में है। इसके कारण इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे । इसके अलावा कचहरी के कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी । 11वें भाव में अपनी ही राशि में शुक्र देव विराजमान है। जिसके कारण इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है । इस इस सप्ताह आप लंबी यात्राएं कर सकते हैं । आपकी प्रतिष्ठा ज्यों की त्यों बनी रहेगी । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । पेट की परेशानी से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं । दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहें । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल है । 20-21 और 22 को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । इन्हीं तारीखों में आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । व्यापार में लाभ होगा । व्यापार के प्रति आप सतर्क रहें । विशेष कर अपने पार्टनर के साथ । अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । आपको अपने बास और साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ संबंध भी ठीक-ठाक ही रहेंगे । नई संपत्ति खरीदने में थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है । भाग्य से आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । धन गलत रास्ते से भी आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणामदायक है । 20-21 और 22 तारीख को धन आने का विशेष योग है । 23 तारीख को आपको कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्र प्रदान करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह सूर्य और मंगल दोनों मजबूत ग्रह अर्थात ग्रहों के राजा और सेनापति आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं । इसके कारण आपको कार्यालय के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । नई पदस्थापना या अच्छी पदस्थापना का भी योग बन सकता है । भाग्य से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा । अच्छी पदस्थापना के लिए आपको इस सप्ताह प्रयास अवश्य शुरू करना चाहिए । धन आने में थोड़ी बाधा है । ज्यादा मात्रा में धन नहीं आएगा । ‌‌आपको अपने पेट के प्रति सतर्क रहना चाहिए । अगर आपकी उम्र 60 वर्ष के ऊपर हो गई है तो आपको चाहिए कि आप अपने पेट के अंगों अर्थात किडनी लीवर हार्ट और फेफड़ों आदि की जांच आवश्यक रूप से करवा लें । इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक है । 17 नवंबर को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है । दुर्घटनाएं आपसे दूर रहेगी । भाग्य आपका भरपूर साथ देगा । अतः आप लॉटरी या शेयर में अपना धन लगा सकते हैं । भाग्य के कारण जो आपके कार्य रुके हुए हैं उनको करने का इस सप्ताह प्रयास करें । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है । संतान का आपको कम सहयोग प्राप्त होगा । आपका, आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है । इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (10 नवंबर से 16 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (10 नवंबर से 16 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। बिटप जी की एक कविता है:-

न हो उदास देख कर वीरानगी गुलशन की,

परिंदे बनाने नीड़ अपना, फिर से भी आएंगे

 *

समय का चक्र तो घूमेगा अपने हिसाब से,

आये हैं बुरे दिन, तो कभी अच्छे भी आएंगे।

 अगर आज आपका बुरा दिन है तो आपका अच्छा दिन कब आएगा यही बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 10 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर आप से चर्चा करने के लिए आया हूं।

इस पूरे सप्ताह सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। उनके साथ में शुक्र ग्रह भी रहेंगे। जिसके कारण सूर्य देव प्रत्येक राशि के लिए नीच भंग राजयोग बनाएंगे। अर्थात सूर्य देव नीच ग्रह के स्थान पर उच्च ग्रह के हिसाब से फल देंगे। बाकी ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह से है, मंगल वृश्चिक राशि में बक्री शनि मीन राशि में और बक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे। इसके अलावा बुध प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेंगे तथा 10 तारीख के 9:31 दिन से वृश्चिक राशि में ही वक्री हो जाएंगे। गुरु प्रारंभ में कर्क राशि में रहेंगे तथा 12 तारीख को 7:08 प्रातः से कर्क राशि में ही बक्री हो जाएंगे। आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। विवाह हेतु नए-नए प्रस्ताव आएंगे। इसके अलावा अगर आप नए संबंध बनाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह सप्ताह उचित है। सूर्य सप्तम भाव में बैठा हुआ है तथा नीच भंग राजयोग बना रहा है। इसके कारण व्यापार में भी आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्म विश्वास बढ़ा रहेगा और इसी आत्मविश्वास की वजह से आप बहुत सारे कार्य आसानी से निपटा सकते हैं। दुर्घटनाओं से आपको कोई नुकसान नहीं होगा अर्थात आपको पर कोई विशेष चोट नहीं आएगी। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क मत लीजिएगा। नई प्रॉपर्टी लेने के अवसर बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर कार्यों को करने हेतु उचित है। आपको सलाह दी जाती है कि आप 15 और 16 नवंबर को कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानियां बरत लें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं का आसानी से विनाश कर सकते हैं। आपके थोड़े से परिश्रम से आपके शत्रु गायब हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। धन सामान्य गति से ही आएगा। लाभ की मात्रा में कमी रहेगी। कार्यालय में आप का कार्य सामान्य गति से चलेगा। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आप थोड़ा परिश्रम करें जिससे आपके पास अधिक से अधिक धन आ सके। इस सप्ताह आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपके कार्य आपके परिश्रम से हो सकते हैं। आपकी संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। संतान का आपको बहुत अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम गति से चलेगी। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह शत्रुहंता योग बन रहा है। जिसके कारण आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 15 तथा 16 नवंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। 11 और 12 नवंबर को आपके पास धन आने की उम्मीद ज्यादा है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ठीक रहेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार ठीक रहेगा। अगर आप कार्यालय में कार्य करते हैं तो इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत के कारण कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता है। धन के आने की गति सामान्य रहेगी। आपको किसी भी कार्य को करने के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। 10 नवंबर को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सतर्कता पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर के पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध नॉर्मल रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको गलत रास्ते से धन लेते समय सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर कार्यों को करने के लिए लाभकारी हैं। 11 और 12 नवंबर को आपको कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन प्राप्त करने हेतु आपको पूर्ण प्रयास करना चाहिए। आपके व्यापार के लाभ में वृद्धि होगी। परंतु यह वृद्धि भाग्य के कारण न होकर आपके परिश्रम के कारण होगी। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करने में संयम बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। ‌‌। इस सप्ताह आपके लिए 10, 15 और 16 नवंबर शुभ हैं। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों का निपटारा इन तारीखों में अवश्य कर लें। 13 और 14 नवंबर आपके लिए कम ठीक है। 13 और 14 नवंबर को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आपके बहुत सारे कार्य आपके आत्मविश्वास के कारण पूर्ण हो सकते हैं। इस समय नए-नए संबंध भी आप बना सकते हैं। धन आने का ठीक-ठाक योग है। व्यापार में लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके सहयोगी आपके साथ इस सप्ताह कम सहयोग करेंगे। आपको अपने संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। आप के शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर कार्यों को करने हेतु लाभकारी है। 15 और 16 नवंबर को आपको पूरी सावधानी से कार्यों को करना चाहिए। अगर आपके सावधानी में कोई कमी रहेगी तो कार्य नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपको इस सप्ताह भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आप सफल रहेंगे। आपके कचहरी के जो भी कार्य पेंडिंग हैं उनको इस सप्ताह करने का कष्ट करें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान का स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर अच्छे हैं। 10 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अद्भुत योग है। आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके पास धन आ जाएगा। भाग्य से भी आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपका आपके जीवनसाथी का, आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। । दुर्घटनाओं के संबंध में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 15 तथा 16 नवंबर कार्यों को करने के लिए पूर्णतया उपयुक्त हैं। 11 और 12 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत उत्तम है। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो वह भी इस सप्ताह हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। गलत रास्ते से धन आने की ज्यादा उम्मीद है। अगर आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। नए संबंध भी बन सकते हैं। पुराने संबंधों में भी गति आ सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने पुत्र का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर ठीक है। 10, 13 और 14 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में इस सप्ताह आपका होल्ड बहुत अच्छा रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य आपका इस सप्ताह साथ देगा। भाग्य से आपको पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। शेयर इत्यादि खरीदने में आपको दिलचस्पी लेना चाहिए। पेट के पीड़ा में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख परिणाम मूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का अच्छा सहारा मिलेगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। चर्म रोग से आपको बचना चाहिए। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको कम मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में भी आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 15 तथा 16 नवंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 13 और 14 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मशहूर कवियत्री श्वेता पांडे जी ने लिखा है की-

मुश्किल थी संभलना ही पड़ा घर के वास्ते,

और घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते,

मजबूरियों का नाम हमने शौक रख दिया,

और शौक बदलना ही पड़ा घर के वास्ते!

ऊपर की कविता का आशय है कि हमें अपने बाल बच्चों के लिए अपने को बहुत कुछ बदलना पड़ता है मुश्किलें आती हैं परंतु संभालना पड़ता है और आपकी इन्हीं मुश्किलों को पहले से बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक के साप्ताहिक राशिफल को लेकर प्रस्तुत हूं।

इस सप्ताह सूर्य तुला राशि में, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि वक्री होकर मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।

यह सप्ताह बाद अद्भुत है। दो ग्रह अपनी नीच राशि में भ्रमण कर रहे हैं जबकि गुरुदेव उच्च राशि में और ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वयं की राशि में है।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शुक्र नीच भंग राजयोग बना रहा है। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा का संबंध भी कुछ विशेष तिथियों में गजकेसरी योग बना रहे हैं। गजकेसरी योग का मानसागरी में अद्भुत महत्व दिया हुआ है जिसके कारण आपको इस सप्ताह मकान बनाने में और सूर्य के नीच राशि में होने के उपरांत भी बहुत सारी क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। आपके परिवार में आपका और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग बन रहा है। खर्चों में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। जीवन साथी के साथ वार्तालाप करते समय सतर्क रहें अन्यथा संबंधों में दूरी आ सकती है। आपके थोड़े प्रयासों से आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। 2 नवंबर को कोई भी काम के करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके भाई-बहन आप द्वारा इच्छा जाहिर करने पर आपकी मदद भी कर सकते हैं। धन के मामले में इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। व्यापार में आपको पूर्णतया सतर्कता बरतनी पर चाहिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। सूर्य द्वारा बनाए जा रहे नीच भंग राजयोग के कारण इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं तथा बीमारी से प्रयास करने पर मुक्ति पा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। परंतु ऐसा आप द्वारा इच्छा जाहिर करने पर ही हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं। 27 और 28 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पर प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

सूर्य द्वारा बन रहे नीचभंग राज योग के कारण इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। अगर आप चाहेंगे तो आपको संतान का सहयोग भी मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

आपके परिवार में आपके माता जी को छोड़कर के बाकी सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से इस सप्ताह आप कोई भी उम्मीद ना रखें। आपको कोई भी कार्य अपने परिश्रम के बल पर ही करना पड़ेगा। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपकी कुंडली में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। इस योग के कारण आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके दुश्मन पराजित हो जाएंगे। अगर आपके कोई दुश्मन हो तो उनको पराजित करने के लिए आप इस सप्ताह का उपयोग करें। इस सप्ताह आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर और 2 नवंबर की तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है। 29 और 30 अक्टूबर को आपको कार्यों के करने के पहले पूरी सावधानियां बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए ठीक-ठाक है। आपके द्वारा इच्छा जाहिर करने पर आपको अपने पुत्र की मदद भी प्राप्त होगी। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष हानि नहीं होनी है। भाई बहनों के साथ नीच भंग राजयोग के कारण संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। माता जी को छोड़कर के परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि चतुर्थ भाव में नीच का सूर्य बैठा हुआ है। साथ ही चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र भी नीच का ही है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। अन्यथा आपके कार्यों में काफी बड़ी बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। धन आने का अच्छा योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो शुक्र के द्वारा निर्मित नीच भंग राजयोग के कारण धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। दुर्घटनाओं और शत्रुओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह शत्रु आपके खिलाफ कार्य कर सकते हैं। कार्यालय में भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको अपने सहयोगियों से मामूली सहयोग ही मिल पाएगा। भाग्य से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर कार्यों को करने के लिए फलदाई हैं। 29 और 30 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को संपन्न करने के मामले में आपके लिए कष्टदायक हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको इस सप्ताह अपने मन के अंदर से डर की भावना को निकालने का प्रयास करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। शत्रुओं से सामान्य रूप से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु आपसे हार मान लेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को करने हेतु उचित हैं। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी के साथ ही करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

अगर आप सरकारी अधिकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह महीना उत्तम रहेगा। दशम भाव के में बैठे उच्च के गुरु के कारण आपके कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्म विश्वास में कमी हो सकती है। जीवनसाथी का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको मानसिक परेशानी संभव है। कृपया डिप्रेशन और एंजायटी से सावधान रहें। धन आने का सामान्य योग है। कचहरी के कार्यों में आपके सावधानी के कारण आपका बचाव होगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु शुभ है। 2 नवंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाग्य अद्भुत रूप से आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आएगा। धन लाभ होगा। थोड़ा प्रयास करें, अच्छा लाभ भी हो सकता है। ऐसा शुक्र के द्वारा निर्मित नीच भंग राजयोग के कारण संभव है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऐसा सूर्य के नीच भंग राजयोग के कारण होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। परिवार में आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छे हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है भाग्य से सामान्य मदद मिल सकती है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। परिवार में आपके पिताजी को छोड़कर सभी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। धनहानि की संभावना है। व्यापार में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। उनको पराजित करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। इन तारीखों में आप जब भी कार्य करेंगे आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उनके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने की उम्मीद भी है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके सहयोगी आपके साथ कुछ गड़बड़ कर सकते हैं। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए हितकारी हैं। 27 और 28 तारीख को कार्यों के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। धन आने की मात्रा सामान्य रहेगी अर्थात जैसा पिछले हफ्ते आ रही थी, वैसे ही रहेगी। भाग्य से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। नीच का सूर्य भाग्य भाव में विराजमान है। यह आपके भाग्य भाव को कमजोर करेगा। नीच का शुक्र अष्टम भाव में बैठकर नीच भंग राजयोग बना रहा है। जिसके कारण आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे। राहु लग्न में बैठकर नवम भाव को देख रहा है। यह भी आपके भाग्य को कमजोर ही करेगा। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए प्रसन्नता दायक हैं। 29 और 30 अक्टूबर को आपके कार्यों में असफलता मिल सकती है। इसलिए सचेत रहकर कार्यों को करें। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा हो सकता है। उनको प्रसन्नतादायक खबरें मिल सकती हैं। उनके द्वारा आपकी मदद की जा सकती है। आपके जीवनसाथी को तनाव हो सकता है। उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत आ सकती है। अष्टम भाव में बैठा सूर्य नीच का है। इस कारण दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। भाग्य भाव में अपनी ही राशि में मंगल देव विराजमान हैं। इसके कारण आपके भाग्य में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव रह सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अक्टूबर तथा 2 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares