डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  “भावना के दोहे”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 87 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे ☆

गोरी तुझसे  कर रहा, थोड़ी सी मनुहार।

होली का त्यौहार है, खोलो चितवन द्वार।

 

होली के त्यौहार में, छाई ख़ुशी उमंग।

भोले का सब नाम ले , छान रहे हैं भंग।

 

होली का त्योहार है, बना रहे हैं स्वांग।

बम भोले का नाम ले,खूब छानते  भांग।

 

सजनी साजन से कहे, क्यों पी ली है भांग

अंग-अंग फड़कन लगे, क्यों करते हो स्वांग।

 

होली के हर रंग में, मिला प्यार का रंग।

रंग बिरंगी हो गई, लगी पिया के अंग।

 

मन ही मन तुम सोच लो, सजना का है संग

अबीर गुलाल के बिना, चढ़ा प्यार का रंग

 

लाल,लाल हर गाल है, उडत अबीर गुलाल ।

होली के हर रंग में,  मन भी होता लाल ।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Shyam Khaparde
0

सुंदर रचना बधाई