श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”  महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है एक विचारणीय लघुकथा “कोई बात नहीं…”)

☆  तन्मय साहित्य  #127 ☆

☆ लघुकथा –  सम्मान – सुरक्षा… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

“हम जरा बाहर जा रहे हैं, पिताजी!”

बहु के साथ दरवाजे से निकलते हुए बेटे ने कहा।

“ठीक है बेटे।”

“कुछ लाना तो नहीं है आपके लिए?”

“नहीं।”

“लौटने में हमें कुछ देर हो सकती है”

“कोई बात नहीं”

भले ही बच्चे पूछते नहीं है अब मुझसे, पर बता के तो बाहर जाते हैं, सोचते हुए बुजुर्ग सुखलाल इसी में संतुष्ट थे।

यह अलग बात है कि, घर से निकलते  समय उनके लिए यह बताना भी कितना जरूरी रहता है कि,

“पिताजी! दरवाजा ठीक से बंद कर लेना”

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments