☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹 कादम्बरी का कीर्तिमान – जबलपुर का राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह – अभिनंदन🌹साभार – श्री यशोवर्धन पाठक🌹

एक बार माननीय न्यायमूर्ति श्री शिवदयाल जी ने कहा था कि सफलता के लिए साधना आवश्यक होती है और किसी भी सार्थक उद्देश्यों को लेकर कोई भी व्यक्ति जब कठिन प्रयत्नों के बाद सम्मानित होता है तो यह सम्मान उसे अपने कर्म पथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित तो करता ही है साथ में समाज को भी अपनी दिशा तय करने में प्रेरित और प्रभावित करता है। शब्द जब साधना बनते हैं, तो साहित्य का जन्म होता है; और यही साहित्य समाज का मार्गदर्शन करता है तब हमारी संस्कृति समृद्ध होती है। इसी साहित्यक चेतना को समर्पित, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी प्रतिष्ठित संस्था ‘कादम्बरी’ (जबलपुर) एक बार फिर साहित्य और पत्रकारिता के सबसे बड़े अलंकरण उत्सव की साक्षी बनने जा रही है।

अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, अध्यक्ष, कादम्बरी

आज 31 अक्टूबर 2026 को संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक भवन, गोलबाजार में दोपहर 2:00 बजे से साहित्य जगत का यह महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है।

श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’, महासचिव, कादम्बरी

किसी भी समाज के लिए उसके साहित्यकार और पत्रकार उसकी आत्मा होते हैं। वे न केवल समाज की समकालीन वास्तविकताओं को शब्द देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वैचारिक धरातल भी तैयार करते हैं। ऐसे में रचनाकारों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी अनवरत तपस्या और निस्वार्थ शब्द-सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन अनुष्ठान है।

श्री यशोवर्धन पाठक, कोषाध्यक्ष, कादम्बरी

‘कादम्बरी’ संस्था इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से आए 129 प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं पत्रकारों को कुल ₹4,18, 200/- की सम्मान निधि से अलंकृत करने जा रही है। यह आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि कादम्बरी न केवल गुणवत्तापूर्ण साहित्य की पारखी है, बल्कि रचनाकारों की साधना के सम्मान के लिए और उनके प्रोत्साहन के लिए निरंतर संकल्पित भी है

महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज (हरिद्वार) एवं प्रजापीठाधीश्वर श्री माँ साध्वी विभानंद गिरी जी (नई दिल्ली) का ओजस्वी आशीर्वाद इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान करेगा।

यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि ज्ञान और कला का एक संपूर्ण उत्सव है। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि स्वागत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश के विभिन्न मूर्धन्य रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों और ‘कादम्बरी संस्था’ की विशेषांक स्मारिका 2026 का भव्य विमोचन भी संपन्न होगा।

विगत कई दशकों से ‘कादम्बरी’ संस्था देश भर के साहित्यकारों और पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करने का अतुलनीय कार्य कर रही है। अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक ‘प्रवीण’ के कुशल मार्गदर्शन एवं अनवरत प्रयासों के फलस्वरूप आज यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय पटल पर संस्कारधानी की एक पहचान बन चुका है।

—–

साभार – श्री यशोवर्धन पाठक

कोषाध्यक्ष – कादम्बरी, जबलपुर

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted