श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – मोल।)

☆ लघुकथा – मोल ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

करुणा भाभी आज आप सैर करने के लिए आई है क्या?

हाँ आज सोचा बहुत दिन हो गया तुम लोगों से मिले तो आज अपने कॉलोनी का ही चक्कर लगा लेती हूँ।

यह घर को जंगल क्यों बना कर रखा है तुमने? मालती ये कद्दू और बरबटी का पेड़ क्यों लगा कर रखा है, क्यों?

आखिर ये चार पाँच वाला कद्दू कितने का होगा।

भाभी आपको लेना है तो ऐसी ले लीजिए, जो पैसे की क्या बात है?

तुम समझ नहीं रही हो मैं तो यह कहना चाह रही हूं कितनी सी सब्जी होगी?

कितने पैसे बचा कर तुम कितनी अमीर होगी?

आप बिल्कुल सच कह रही हैं ।

आपको पता ही है कि मैं सब्जियों के छिलके और सब्जियों को घर के सामने की क्यारी में ही डालती हूँ। मैं अपना पूरा खाली समय पेड़ पौधों के साथ ही रहती हूँ। दुनिया में हर चीज का मोल फायदा और नुकसान देखकर मैं आपकी तरह नहीं करती। इन फूलों की तरह मेरा घर भी हरा भरा है और आप यूं ही खाली सड़कों पर सुबह-शाम भटकती हो ।

तभी अंदर से आवाज आई मां अब बाहर क्या कर रहे हो अंदर आओ किसे जीवन के नफा नुकसान का ज्ञान दे रही हो आंटी बहुत समझदार हैं।

आप तो दिन भर घर में रहते हो आप को दुनिया का क्या पता कि आजकल फैशन में क्या चल रहा है?

तुम सब ठीक ही कह रहे हो आजकल फास्ट फूड का जमाना है मेरी इन सब्जियों को कौन पूछेगा, लेकिन मोल समझने वाला ही समझेगा, क्योंकि खग की भाषा खग ही जानते है।

उमा मिश्रा© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments