श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – नजर बदलिए।)

☆ लघुकथा # 60 – नजर बदलिए श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जीवन के कई अर्थ हमें पिछली सीट पर बैठ कर ही समझ में आते हैं। कभी-कभी अपनी गाड़ी की स्टेरिंग दूसरे के हवाले कर देनी चाहिए। कभी अपने रोजमर्रा के काम भी हमें छोड़कर कुछ अलग करने की सोचना चाहिए।  इसी उधेड़बुन में शांति खोई हुई थी। तभी अचानक उसके पतिदेव ने कहा कि तुम बहुत ही अच्छा गाना गाती हो एक सुंदर सा मधुर गीत सुनाओ और आज खाना मैंने बाहर से ऑर्डर कर दिया है। आज हम दोनों मिलकर कैंडल लाइट डिनर करेंगे, कुछ ही देर बाद बच्चे भी आ जाएंगे।

बहुत ही अच्छा अभिनव पर इतने दिनों बाद आपके अंदर ऐसा बदलाव कैसे आया?

बस आज मन किया कि जीवन की सारी वस्तुओं को छोड़कर पुराने शौक ही को पूरा किया जाए और स्वयं को अपलोड किया जाए। जीवन की इस नवीनता के अपने को माधुर्य में डुबो देना चाहिए।

शांति ने कहा जनाब आज बदले बदले लग रहे हैं।

हां भाग्यवान नजर बदल के देखो नजरिया बदल जाएगा…..।

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments