ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। 22 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से नवरात्रि और, दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं एवं बधाई। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वह आपका निरंतर कल्याण करें।

आइये अब हम 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्विनी शुक्ल पक्ष की द्वितीय से अश्वनी शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के, सप्ताह के साप्ताहिक  राशिफल की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। 17 तारीख को 1:52 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 19 को 7:54 रात से धनु का हो जाएगा तथा 21 तारीख को 11:49 रात से वह मकर राशि में गोचर करेगा।

सूर्य प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 3:56 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 1:02 से तुला राशि में जायेगा। इस पूरे सप्ताह मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में बक्री, शनि कुंभ राशि में बक्री, शुक्र सिंह राशि में तथा राहु मेष राशि में गोचर करेंगे।

अब हम आपको राशि वार राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। धन आने की कम उम्मीद है। आपकी संतान को भी कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख ठीक है। 17, 18और 19 तारीख को आप किसी दुर्घटना से बच सकते हैं। 22 तारीख को आपको कई कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शत्रुहन्ता योग लेकर आया है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आप इस सप्ताह ठीक होने लगेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। सामान्य तौर पर आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। पेट में पीड़ा हो सकती है। खर्चे में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख को कुछ अच्छा हो सकता है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का  प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके पुत्र को कष्ट हो सकता है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानी हो सकती है। आपका अपने भाई बहनों के साथ में तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर हितकारी हैं। 17, 18 और 19 अक्टूबर को आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। 22 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की विशेष रूप से आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों पर आपकी बात का असर होगा। समस्याओं को आप बड़ी तेजी से समाप्त कर पाएंगे। आपके सुख में कमी आएगी। माता-पिता जी को कष्ट हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की कोई विशेष उम्मीद नहीं है। भाग्य के सहारे आपका कोई भी कार्य नहीं हो पाएगा। आपके सभी कार्य आपके परिश्रम से ही संपन्न होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख लाभकारी हैं। अगर आप छात्र हैं और आपने कोई परीक्षा दी है तो और उसका रिजल्ट अगर 17 18 या 19 तारीख को आता है तो वह उत्तम रहेगा। आपके पुत्र को 17, 18 और 19 तारीख को कुछ प्राप्त भी हो सकता है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपकी तकरार भी हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य पर विश्वास ना करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने पुरुषार्थ पर ही विश्वास करें। कार्यालय में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख लाभदायक है। यह संभव है कि आप कोई वस्तु 17, 18 या 19 तारीख को खरीदें। आपको चाहिए कि आप 22 तारीख को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रुओं की संख्या में कमी आएगी। पेट में पीड़ा हो सकती है। कचहरी के कार्यों में रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। धन आने के मार्ग में बधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य फल देंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रात काल स्नान की उपरांत जल अर्पण करें। सूर्य मंदिर में जाकर आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य, शुक्र के घर में बैठा हुआ है तथा शुक्र, सूर्य के घर में बैठ करके परिवर्तन योग बन रहा है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। परिवर्तन योग के कारण धन भी सामान्य तौर पर आएगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17  और 21 तारीख उत्तम है। 16, 17 और 21 को किए गए कार्यों में सफलता की उम्मीद ज्यादा रहेगी। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य स्त्रोत का पाठ करें और भगवान सूर्य को प्रातः काल जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृश्चिक राशि

नीचे का सूर्य आपके द्वादश भाव में बैठा हुआ है। जिसके कारण मुकदमा में आपकी सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। आपको पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख हितकारी है। 16 तारीख और 17 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन  बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है। आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है। शत्रुओं पर आप विजय पा सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर उत्तम लाभकारी है। 17, 18 और 19 अक्टूबर को आपको मुकदमे में विजय मिल सकती है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको शासन से कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। परंतु इसके लिए आपको प्रयास भी काफी करना होगा। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको यूरिन इन्फेक्शन  हो सकता है। माता जी को कष्ट होगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन आने में कमी आएगी। 17, 18 और 19 को धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख शुभ और  मंगलदायक है। इस सप्ताह आपको 20 और 21 तारीख को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायंकाल  को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह  कार्यालय में आपको कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। 17, 18 और 19 तारीख को आपके पद में कुछ विशेष बदलाव हो सकता है। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद मिल सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। कार्यालय में आपको निरंतर सतर्क  रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको  22 तारीख को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता जी भी ठीक-ठाक रहेंगे। भाग्य से इस सप्ताह आपको बहुत कम मदद मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना होगा। धन आने में  कई बाधाएं हैं। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी विशेष कर स्त्री शत्रुओं की संख्या। आपको यूरिन इन्फेक्शन या ऐसी कोई बीमारी भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख परिणाम मूलक है। 16 और 17 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर मंदिर के पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

इन दिनों मैं आप सभी से साप्ताहिक राशिफल के दौरान हनुमान चालीसा के बारे में भी कुछ चर्चा किया करता हूं। आज हम हनुमान चालीसा के अंतिम दोहे की चर्चा करेंगे तथा अब इसके बाद अगले बार के साप्ताहिक राशिफल से कोई दूसरा विषय लिया जाएगा। हनुमान चालीसा का आज का दोहा है:-

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

भावार्थ:- यह हनुमान चालीसा का अंतिम दोहा है। इसमें गोस्वामी तुलसीदास जी एक बार फिर हनुमान जी से अपनी मांग दोहरा रहे। इसके पहले उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की थी कि श्रीराम चंद्र जी उनके हृदय में आ कर रहे। परंतु इस बार वह कह रहे हैं देवताओं के राजा आप श्री रामचंद्र जी माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ मेरे हृदय में आकर निवास करें। इस दोहे में तुलसीदास जी ने हनुमान जी को सभी का मंगल करने वाला, पवन पुत्र तथा सभी प्रकार के संकट दूर करने वाला भी बताया है।

इस दोहे को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:-

हनुमान चालीसा का यह दोहा जीवन मे मंगलदायक है और सभी संकटों से मुक्ति दिलाता है।

आइये अब हम 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की दशमी से अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की परिवा तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करेंगे।

इस सप्ताह के अंत में अर्थात 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। मेरी देवी मां से प्रार्थना है कि वे आप सभी को स्वस्थ सुखी और संपन्न रखें।

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। 10 अक्टूबर को 6:59 प्रातः से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार 12 अक्टूबर को 6:46 सायंकाल से कन्या राशि का हो जाएगा। 14 तारीख को 5:25 रात अंत से यह तुला राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। पूरे सप्ताह मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस पूरे सप्ताह गुरु मेष राशि में वक्री रूप से, शनि कुंभ राशि में बक्री रूप से तथा राहु मेष राशि में वक्री रूप से गमन करेंगे। अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के लग्न में तीन वक्री ग्रहों का असर आ रहा है। जिनके कारण आपके स्वास्थ्य में विशेष परिवर्तन हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। आपको अपनी संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बाधाएं आ सकती हैं। धन आने में रुकावट होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 तथा 15 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में आपका प्रभाव में भी कमी आ सकती है। आपके शत्रुओं का अंत हो सकता है। परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर अनुकूल हैं। कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 15 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख के साधनों की वृद्धि होगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से थोड़ी कम मदद मिलेगी। संतान भी आपकी कोई विशेष मदद नहीं करेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी यह संभव है की माता और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो आपका विश्वास खराब हो सकता है इस सप्ताह आपके पास धन आने में बाधा आएगी परंतु सबसे अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे सायं काल मिट्टी का दीपक जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। भाई और बहनों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य एकाएक आपकी मदद कर सकता है। जिन जातकों की अभी विवाह नहीं हुआ हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं परंतु पितृपक्ष होने के कारण आने में बाधा पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर किसी भी कार्य करने को करने के लिए उपयुक्त एवं हितवर्धक है। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। नए प्रोजेक्ट चालू करने के लिए यह एक उत्तम समय है। राज्य के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने में थोड़ी बाधा होगी। पेट पर पीड़ा होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। संतान का कोई बहुत ज्यादा सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। नए-नए शत्रु बन सकते हैं। पुराने शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बना लेनी चाहिए। कार्य को बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके पास पहले से कोई कर्ज है तो उसमें कमी आएगी। आपको अपने संतान की तरफ से थोड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर हितवर्धक हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। आप नया व्यापार भी प्रारंभ कर सकते हैं। सरकारी कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह ना उलझें। माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। 15 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपकी अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपके पिताजी भी नौकरी में है तो उनको भी लाभ मिलेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकता है। आपको अपने संतान से कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर लाभप्रद हैं। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका अद्भुत रूप से साथ दे सकता है। भाग्य के कारण जो कार्य आपके नहीं हो रहे हैं उनको करने का प्रयास करें। स्त्री जातकों को पीड़ा हो सकती है। आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने की मात्रा में बहुत कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा बृहस्पतिवार को मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। भाई बहनों के साथ तकरार में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम उम्मीद करना चाहिए। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। एक भाई के साथ थोड़ा ठीक संबंध हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर फल प्रदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी का प्रतिदिन एक माला का जाप करें तथा भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

मीन राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कुछ बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। नया व्यापार प्रारंभ करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह में ना उलझे। धन आने में बाधा हैं। गलत रास्ते से धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चीटियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

कहते हैं कि अगर हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो भगवान श्री राम की भक्ति करना पड़ेगी। बात सही भी है हनुमान जी स्वयं श्री रामचंद्र जी के परम सेवक हैं। परंतु यह भी कहा जाता है कि अगर श्री रामचंद्र जी को प्रसन्न करना है तो हनुमान जी की भक्ति करनी पड़ेगी। हनुमान जी की भक्ति का परम स्त्रोत हनुमान चालीसा है। आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

तुलसीदास सदा हरि चेरा। 

कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥

भावार्थ:- अंतिम मांग के रूप में तुलसीदास जी कह रहे हैं की वे हरि के भक्त। हरि शब्द का संबोधन भगवान विष्णु और उनके अवतारों के लिए किया जाता है। अतः यहां पर यह श्रीराम के लिए लिया गया है। इस प्रकार गोस्वामी तुलसीदास जी हनुमान जी पर दबाव डालकर मांग कर रहे हैं की वे हमेशा तुलसीदास जी के हृदय में निवास करें।

इस चौपाई को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:-

इस चौपाई का पाठ निरंतर करने से प्रभु श्री राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

आईये अब हम सभी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आश्वनी कृष्ण पक्ष की तृतीय से आश्वनी कृष्ण पक्ष की नवमी तक की सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। उसके उपरांत 2 तारीख को 4:09 रात अतं से वृष राशि में प्रवेश करेगा। 5 तारीख को 10:48 दिन से मिथुन राशि में गोचर करेगा। इसी प्रकार 7 तारीख को 7:54 रात से वह कर्क राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेंगे। शनि कुंभ राशि में बक्री रहेंगे। इसी प्रकार राहु मेष राशि में वक्री रहेगा। मंगल प्रारंभ में कन्या राशि का रहेगा तथा 3 तारीख को 5:28 सायं काल से तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह प्रारंभ में कर्क राशि में रहेंगे तथा 2 तारीख को 8:49 दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। परंतु कानूनी अडचने काफी आएंगी। इस सप्ताह आपका अपने भाइयों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके नसों की पीड़ा में थोड़ा आराम मिलेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा होगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर विशेष रूप से फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें तथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से बहुत अच्छी सहायता मिलेगी। संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई अति उत्तम चलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में आप सतर्क रहें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर उत्तम फलदायक हैं। 2 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह जनता में बहुत लोकप्रिय होंगे। उनके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी की कृपा दृष्टि निरंतर इन पर रहेगी। पिताजी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन आने में बाधा है। भाइयों के साथ संबंध में टकराव हो सकता है। भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करें। आपको सफलताएं कर्म करने पर ही मिलेंगी। भाग्य से आपको कोई मदद इस सप्ताह नहीं मिल पाएगी। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना की आशंका है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद हैं। आपको तीन और चार अक्टूबर को सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है। संतान से आपको इस सप्ताह कोई सहयोग नहीं मिल पाएगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं आयेंगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 अक्टूबर तथा 8 अक्टूबर उत्तम हैं। तीन और चार अक्टूबर को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 5, 6 और 7 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप दुर्घटनाओं से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सायंकाल मिट्टी का एक दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का बहुत अच्छा योग है। आपको केवल थोड़ा सा प्रयत्न करना है। आप जो भी व्यापार कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको मामूली लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी और आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार तारीख उत्तम है। तीन और चार तारीख को आप जो भी शासकीय कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और पूरे सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इस सप्ताह आपका शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के मानसिक स्थिति में थोड़ा बदलाव हो सकता है। उनकी जिद बढ़ सकती है। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपकी संतान आपका बहुत सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई बड़ी उत्तम गति से चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर लाभदायक हैं। दो अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। 2, 3 या 4 अक्टूबर को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। लाभ की मात्रा में कमी आएगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर लाभकारी हैं। तीन और चार अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। कोई भी कार्य करने में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको इस सप्ताह व्यापार में काफी लाभ प्राप्त होगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। कार्यालय के कार्यों में कम सफलता प्राप्त होगी। कार या मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें जिससे कोई दुर्घटना होने की उम्मीद ना हो। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने दुश्मनों को इस सप्ताह पूरी तरह से मिटा सकते हैं। माता जी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर उत्तम है। तीन और चार अक्टूबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

अगर आप अधिकारी और कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कार्यालय में आपको रिवॉर्ड मिल सकता है। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। सहयोगियों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यालय में आपकी पकड़ मजबूत होगी। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कटु हो सकते हैं। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर परिणाम मूलक हैं। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। तीन चार और 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छे से साथ देगा। आपके कई कार्य जो भाग्य के कारण रुके हुए हैं संपन्न हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को आप करने का प्रयास करें जिससे आपको इस सप्ताह कई सफलताएं मिल सकें। आपके पिताजी और माताजी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। धन के लाभ में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर उत्तम है। 5, 6 और 7 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और पूरे सप्ताह प्रतिदिन कम से कम तीन बार राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर है। इस सप्ताह आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको और आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर अनुकूल हैं। तीन और चार अक्टूबर को किए गए हर कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आप और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ के मात्रा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंचाक्षरी मंत्र का की एक माला जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ श्राद्ध पक्ष विवरण ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। आज प्रस्तुत है आज से प्रारम्भ होने वाले श्राद्ध पक्ष संबंधी आवश्यक जानकारी ) 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ 🙏 श्राद्ध पक्ष विवरण🙏 ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

सन्—2023 (पिंगल नाम संवत् -2080)

दिनाँक-29 सितम्बर-2023 ( शुक्रवार ) – पूर्णिमा एंव प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध प्रोष्टपदी-महालय श्राद्ध प्रारम्भ

दिनाँक-30 सितम्बर-2023 ( शनिवार ) – द्वितीया तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-01 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – तृतीया तिथि  का श्राद्ध

दिनाँक-02 अक्टूबर-2023 ( सोमवार ) – चतुर्थी तिथि का श्राद्ध  { भरणी श्राद्ध }

दिनाँक-03 अक्टूबर-2023 ( मंगलवार ) – पंचमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-04 अक्टूबर-2023 ( बुधवार ) – षष्ठी तिथि  का श्राद्ध

दिनॉंक-05 अक्टूबर-2023 ( गुरूवार ) – सप्तमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-06 अक्टूबर-2023 ( शुक्रवार ) – अष्टमी का श्राद्ध

दिनाँक-07 अक्टूबर-2023 ( शनिवार ) – नवमी तिथि का श्राद्ध-सौभाग्यवतीनां श्राद्ध,{ सौभाग्यवती स्त्री का श्राद्ध सर्वदा नवमी में किया जाता है,भले ही उसकी मृत्युतिथि कोई भी हो }

दिनाँक-08 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – दशमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-09 अक्टूबर-2023 ( सोमवार ) – एकादशी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-10 अक्टूबर-2023 ( मंगलवार ) – मघा श्राद्ध { किसी तिथि का श्राद्ध नहीं होगा }

दिनाँक-11 अक्टूबर-2023 ( बुधवार ) – द्वादशी तिथि का श्राद्ध ( संन्यासीनां श्राद्ध-संन्यासी का श्राद्ध हमेशा द्वादशी में ही किया है,भले ही उसकी मृत्युतिथि कोई भी क्यों न हो॥}

दिनाँक-12 अक्टूबर-2023 ( गुरूवार ) – त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध

दिनॉंक-13 अक्टूबर-2023 ( शुक्रवार ) – चतुर्दशी तिथि को शस्त्र,विष,दुर्घटनादि ( अपमृत्यु ) से मृतकों का श्राद्ध किया जाता है।उनकी मृत्यु चाहे किसी भी तिथि मे हुई हो।चतुर्दशी तिथि मे सामान्य स्वाभाविक मृत्यु-  वालो का श्राद्ध भी अमावस्या मे करने का शास्त्रों मे विधान है }

दिनॉंक-14 अक्टूबर-2023 ( शनिवार ) – चतुर्दशी/अमावस्या तिथि का श्राद्ध / अज्ञात तिथि वालो का श्राद्ध/सर्व पितृ श्राद्ध (पितृ विसर्जन-श्राद्ध सम्पन्न)

दिनॉंक-15 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – { विशेष :- नाना/नानी ( मातामह ) श्राद्ध }

🚩धर्म की जय हो🚩

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को अनंत चतुर्दशी एवं डोल ग्यारस की बधाई। 30 सितंबर से पितृपक्ष भी प्रारंभ हो रहा है। आइये हम अपने पितरों के साथ-साथ भारत मां के शहीदों का भी स्मरण करें। इस सप्ताह भगत सिंह जयंती भी है। अमर शहीद भगत सिंह उन लोगों में से एक हैं जिन्होने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान किया। कई क्रांतिकारीयों ने बताया है कि उनको यह शक्ति उनके पारिवारिक वातावरण और उनके इष्ट देव की प्रार्थना से मिली है। आईये हम सभी कलयुग के जीवंत देवता हनुमान जी की प्रार्थना करते हैं।

आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। 

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

भावार्थ:- तुलसीदास जी भगवान शिव को साक्षी बनाकर कह रहे हैं कि जो भी व्यक्ति इस हनुमान चालीसा का पाठ करेगा उसको निश्चित रूप से सिद्धियां प्राप्त होगी। तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना भगवान शिव की प्रेरणा से की है। अतः वे उन्ही को साक्षी बता रहे हैं।

इस चौपाई को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:- हनुमान चालीसा की इस चौपाई से शिव पार्वती की कृपा होती है।

अब मैं आप सभी को 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह की साप्ताहिक राशिफल के बारे में राशिवार बताऊंगा।

 इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मकर राशि का रहेगा। 26 सितंबर को 6:29 शाम से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 28 सितंबर को 8:40 रात से मीन राशि में गोचर करता हुआ 30 सितंबर को 11:41 रात से मेष राशि में भ्रमण करेगा।

 इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल कन्या राशि में बुद्ध सिंह राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेगा। इसी प्रकार शनि कुंभ राशि में बक्री रहेगा। राहु मेष राशि में हमेशा की तरह वक्री रहेगा।  आईये अब मैं आपको प्रत्येक राशि का राशिफल बताता हूं।

मेष राशि

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी दुश्मन हार मान लेंगें। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा अति उत्तम चलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी महसूस होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 29 और 30 सितंबर को आपको कोई भी कार्य प्रारंभ करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए एवं कार्य को पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। अन्यथा आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने माता जी के हाथों शुक्रवार के दिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यालय में आपको परेशानियां हो सकती हैं। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। आपके एक संतान को कष्ट हो सकता है परंतु दूसरे संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर लाभदायक हैं। 1 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने में बाधा है। भाग्य कुछ कम साथ देगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्ध बढ़ेगी। भाइयों बहनों के साथ अच्छे संबंध रह सकते हैं। एक भाई के साथ संबंध में सुधार होगा। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। 25 और 26 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी बाधा आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है कचहरी के कार्यों में सफलता मिलना कठिन है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। माता का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख अच्छे हैं। 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 1 अक्टूबर भी आपके लिए फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार तेजी के साथ आगे बढ़ेगा परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यापार के लिए आप द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य से कोई ज्यादा उम्मीद ना करें। कचहरी के कामों में कोई रिस्क ना ले। धन आने का योग है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। आपके संतान को थोड़ा कष्ट भी हो सकता है। आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। 27 और 28 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई भी काम पूरी सावधानी के साथ करें। आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका आत्मविश्वास अत्यंत बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको लोगों से व्यर्थ का वाद विवाद नहीं करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ जाएगी। आपके शत्रु आपको लगातार कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 27, 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए इस सप्ताह धन कमाने का अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्चे में कमी होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। उनको ब्लड प्रेशर हो सकता है। डायबिटीज में वृद्धि हो सकती है या कोई चोट लगने से खून भी निकल सकता है। भाइयों और बहनों के साथ आपका संबंध बेहतर होगा। आपको इस सप्ताह अपने संतान से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति कमजोर होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर उत्तम है। 29 और 30 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें तथा ओम नमः शिवाय के एक माला प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपकी संतान की प्रगति हो सकती है। आपको संतान का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परंतु यह सब कुछ आपको अपने प्रयत्नों से मिलेगा। भाग्य का इसमें कोई विशेष योगदान नहीं रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। लाभदायक है। 1 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का तीन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपका एक अधिकारी आपसे नाराज रहेगा। भाग्य आपकी भरपूर मदद करेगा। व्यापार में उन्नति होगी। स्त्री जातकों को पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। जनता के बीच में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में कड़वाहट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी के दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान की उन्नति हेतु काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आयेंगी। खर्चा कम होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर फलदायक एवं लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें और गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप व्यापार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आपको खून संबंधी कोई रोग जैसे की ब्लड प्रेशर डायबिटीज या किसी कारणवश खून का निकलना आदि हो सकता है। भाग्य आपका सामान्य है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। महिलाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर फलदायक और अच्छे हैं। 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। कोई भी कार्य बगैर योजना बनाये नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का कम से कम तीन बार प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। कचहरी के कार्यों में बाधा है। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह कम ठीक है। आपके शत्रु शांत रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर शुभ फलदायक है। 27 और 28 सितंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। अगर आप सचेत नहीं रहेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (18 सितंबर से 24 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (18 सितंबर से 24 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

श्री रामचंद्र जी के सखा, सेवक तथा उनके परम मित्र श्री हनुमंत लाल को प्रणाम। साप्ताहिक राशिफल बताने के पहले मैं पंडित अनिल पाण्डेय हनुमान चालीसा की चौपाई का स्मरण करना चाहूंगा। आज की चौपाई है :-

जो सत बार पाठ कर कोई ।

छूटहि बन्दि महा सुख होई ।।

भावार्थ:- जो कोई इस हनुमान चालीसा का सत बार पाठ करेगा वह सब बंधनों से छूट जाएगा। उसे परमानन्द मिलेगा। उसे महासुख और मोक्ष की प्राप्ति होगी।

हनुमान चालीसा की इस चौपाई  के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ :-

ज्ञान  और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इन चौपाइयों का बार-बार पाठ करना चाहिए।

हनुमान जी को स्मरण करने के उपरांत अब मैं  18 सितंबर से 24 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तक के साप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा  प्रारंभ करता हूं।

सबसे पहले ग्रहों के गोचर के बारे में चर्चा की जाएगी।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में तुला राशि का रहेगा। 20 सितंबर को 6:20 प्रातः से वृश्चिक राशि में  गमन करेगा। इसके उपरांत 22 सितंबर को 12:08 दिन से धनुराशि में और 24 तारीख को 3:53 दिन से मकर राशि में प्रवेश करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुद्ध सिंह राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। वक्री गुरु मेष राशि में और बक्री शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा। पिछले महीनों के भांति राहु मेष राशि में ही रहेगा।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम है। आपका भाग्य पहले से थोड़ा ज्यादा आपका साथ देगा। शत्रु परास्त हो सकते हैं। धन आने में कमी बरकरार रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। माता जी को कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा। मुकदमों में लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर किसी भी काम को करने के लिए उपयुक्त हैं। 18 और 19 सितंबर को आपको अधिकांश कामों में सफलता प्राप्त होगी। 20, 21 और 22 सितंबर के दोपहर तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। परंतु 20, 21 और 22 सितंबर के दोपहर तक का समय नए कार्यों को करने के लिए कम अनुकूल है। इस बात की पूरी संभावना है कि इस दौरान आप किसी एक्सीडेंट से बचें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विशेष रूप से शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चों में कुछ कमी आएगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक होगा। आपकी संतान को लाभ प्राप्त होगा। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सहयोगियों से मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपका भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ दे सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख ठीक-ठाक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार ठीक चलेगा। संतान से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। जनता में आपकी उपयोगिता बढ़ेगी। भाग्य आपका कम साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 की दोपहर के बाद से 23 और 24 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। इन तिथियां में आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 20-21 तारीख को आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार जाप करें तथा शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन  रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। संतान से आपको लाभ प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से आपका संबंध सामान्य रहेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 18, और 19 तारीख उत्तम है। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में बाधा आ सकती है। भाग्य से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको अपने परिश्रम से ही फल की प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। माता जी को कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 तारीख उपयुक्त नहीं है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आप सभी कार्य सावधानीपूर्वक ही करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। अगर आप ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज है तो इसमें वृद्धि हो सकती है। कृपया इस संबंध में निरंतर सावधान रहें। पेट के अंदर की बीमारियां भी हो सकती हैं। धन आने में कमी होगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 20-21 और 22 तारीख को आपको अपने भाइयों  और बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से प्रतिदिन अभिषेक करें या किसी विद्वान ब्राह्मण द्वारा अभिषेक करवायें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने साथियों से कम सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी संतान से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी कमी रहेगी। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। अगर आप थोड़ा प्रयास करेंगे तो आप अपने दुश्मनों को समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर उत्तम है। 18 और 19 सितंबर को आपके  अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  रुद्राष्टक मंत्र के साथ में भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन वृद्धि का योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके पास   धन आने की उम्मीद की जा सकती है। यह भी कह सकते हैं कि सप्ताह आपके पास धन आएगा। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में अपने साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य के स्थान पर आपको इस सप्ताह अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपको 18 और 19 सितंबर को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। इस पूरे सप्ताह आपको सचेत रहना चाहिए। आपके पेट में कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  ओम नमः शिवाय मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपको अपने सबसे बड़े अधिकारी का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपका भाग्य आपकी पूर्ण मदद करेगा। धन आने की भी उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। परंतु स्त्री जातक को   समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 तारीख के दोपहर के बाद से 23 और 24 तारीख का समय लाभप्रद और फलदायक है। 20-21 और 22 को कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद है। कर्जे में थोड़ी कमी भी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। भाग्य भी इस सप्ताह आपका सामान्य रूप से साथ देगा। आपको अपने कार्यालय में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख फलदायक और लाभप्रद है। 20-21 और 22 तारीख को धन आने की उम्मीद है। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार से उत्तम धन  की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है। खून संबंधी कोई बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर का बढ़ना डायबिटीज आदि हो सकती है। स्त्री जातकों को बीमारी से सावधान रहने की ज्यादा आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको 20-21 और 22 तारीख को सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। अगर आप सावधान रहकर कार्य करेंगे तो आप सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अपने जीवन साथी से काफी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। दुश्मनों की संख्या में कमी होगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 की दोपहर के बाद से 23 और 24 तारीख उत्तम है। 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 20-21 और 22 तारीख को भाग्य आपका कम साथ देगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (11 सितंबर से 17 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (11 सितंबर से 17 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

सबसे पहले मैं सनातनियों के रक्षक, हम सबको शक्ति प्रदान करने वाले श्री हनुमान जी का ध्यान करता हूं और हनुमान चालीसा के निम्न चौपाई का स्मरण करता हूं।

जय जय जय हनुमान गोसाईं |

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ||

भावार्थ :- हे स्वामी हनुमान जी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो! श्री हनुमान जी आप अपने भक्‍तों के रक्षक हैं, आपकी बारंबार जय हो। एक गुरु की तरह आपने मुझ पर ज्ञान की वर्षा की है। आप मुझ पर श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए।

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ :-

 ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इन चौपाइयों का बार-बार पाठ करना चाहिए।

आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय आप सभी से 11 सितंबर से 17 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करूंगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। 12 सितंबर को 11:57 रात से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 15 तारीख को 11:42 दिन से कन्या में और 17 सितंबर को 10:09 रात से तुला राशि में प्रवेश करेगा।

 इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, वक्री गुरु मेष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में और राहु मेष राशि में भ्रमण करेंगे। बुद्ध प्रारंभ में सिंह राशि में बक्री रहेगा तथा 16 तारीख को 3:07 से सिंह राशि में ही मार्गी हो जावेगा।

आई अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। भाग्य आपका सामान्य तौर पर साथ देगा। माता जी को कष्ट हो सकता है। जनता के बीच आपकी प्रसिद्ध में थोड़ी कमी आएगी। आपको अपनी संतान से पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। आपके एक संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। कॉमर्स पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। जनता के बीच आपकी प्रसिद्ध फैलेगी। माता जी के कष्ट में कमी आएगी। व्यापार में बाधा आ सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान से आपके सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता और असफलता दोनों ही प्राप्त होगी। आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 13 और 14 सितंबर को आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र की एक माला का जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपका अपनी किसी एक भाई या बहन के साथ लड़ाई हो सकती है। कृपया सावधान रहें। व्यापार की उन्नति में बाधा हो सकती है। धन आने के मामले में परेशानी आएगी। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा अर्थात भाग्य के भरोसे आपका कोई कार्य नहीं होगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आपको पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी ठीक रहेगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कृपया परिश्रम कर धन प्राप्त करने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कर्क राशि के स्त्री जातकों को स्वास्थ्य में ज्यादा परेशानी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। कार्यालय में आप व्यर्थ का वाद विवाद न करें अन्यथा आपको तकलीफ होगी। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर अत्यंत उपयुक्त है। 11 और 12 सितंबर को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायं काल पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

आपका स्वास्थ्य सप्ताह ठीक रह सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन आने में बाधा आएगी। भाग्य के भरोसे आपको कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको परिश्रम की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको असफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कुछ कमी आएगी। आपको ब्लड प्रेशर डायबिटीज या खून संबंधी कोई अन्य रोग हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार का कार्य सावधानी पूर्वक करें। पेट में पीड़ा हो सकती है या पेट की कोई अन्य बीमारी हो सकती है। आपके कमर या गरदन में भी दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और सितंबर 17 सितंबर फलदायक हैं। 15, 16 और 17 सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 13 और 14 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का योग है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होने में कमी आएगी। संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। शत्रुओं पर आप प्रभावी रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। जीवनसाथी को पेट के अंदर की कोई प्रॉब्लम हो सकती है। भाग्य सामान्य है परंतु भाग्य से मदद की उम्मीद ना करें। परिश्रम से ही आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य से आपको बहुत कम सहायता मिलेगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। पेट के अंदर की कोई और बीमारी भी हो सकती है। कृपया उससे सावधान रहें। खर्चे में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी सभी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य उत्तम है। भाग्य से आपको काफी मदद मिलने की उम्मीद है। स्त्री जातकों को कुछ बीमारियां हो सकती हैं। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव होगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का आपके सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। कार्यालय में आपको काफी परेशानी रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

 मकर राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद नहीं है। आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर भरोसा करें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य खराब होगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर उत्तम है। 13 और 14 सितंबर को आपको सावधानी पूर्वक ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। किसी दुर्घटना की वजह से खून भी निकलने की संभावना है। भाग्य ठीक है। भाग्य के भरोसे आपके कुछ कार्य हो सकते हैं। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। उनको परास्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने का योग कम है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर वे शांत नहीं रहेंगे तो आप उनको शांत कर देंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको 13 और 14 सितंबर को सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गौ माता को प्रतिदिन घर की बनी पहले रोटी को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 सितंबर से 10 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 सितंबर से 10 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 महाप्रतापी हनुमान जी की कृपा से मैं पंडित अनिल पाण्डेय पुनः  आपके पास  अगले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर उपस्थित हुआ हूं। जैसी हमारी परंपरा है की साप्ताहिक राशिफल के पहले हनुमान चालीसा की एक चौपाई का स्मरण किया जाता है इसी परंपरा में आज की चौपाई है:-

और देवता चित्त न धरई |

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ||

भावार्थ :- आप को एकाग्र होकर के हनुमान जी को अपने चित्त में धारण करना है। आप अगर ऐसा कर लेते हैं तो कोई भी  व्यक्ति, विपत्ति, संकट पीड़ा, व्याधि  आदि आपको  सता नहीं सकता है। हम सभी श्री हनुमान जी से अष्ट सिद्धि और नव निधि के अलावा मोक्ष भी प्राप्त कर सकते हैं। श्री हनुमान जी की सेवा करके हम सभी प्रकार के सुख अर्थात आंतरिक और बाएं दोनों प्रकार के सुख प्राप्त कर सकते हैं।

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ  :-

जब भी आप कभी किसी संकट में पड़े इस  चौपाई की 11 माला  प्रीतिदिन का पाठ करें। साथ ही संकट को दूर करने का स्वयं भी प्रयास करें। हनुमान जी की कृपा से आपका संकट दूर हो जायेगा।

आज आपसे 4 सितंबर से 10 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी से, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा की जावेगी

सबसे पहले हम ग्रहों के गोचर के बारे में आपको बताएंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि का रहेगा। 5 तारीख को 8:19 रात से वृष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 7 तारीख को 3:23 रात से मिथुन राशि में और 10 तारीख को 12:43 दिन से कर्क राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध सूर्य के साथ में सिंह राशि में वक्री रहेगा और शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा। गुरु ग्रह मेष राशि में 4 सितंबर के 4:06 रात उनसे वक्री हो जाएगा। शुक्र 4 तारीख को प्रातः काल 9:06 से कर्क राशि में मार्गी हो जावेगा। राहु पूरे सप्ताह मेष राशि में वक्री रहेगा। आइए अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने में बाधा आएगी। व्यापार ठीक रहेगा। शत्रु आपके सामने परास्त हो जाएंगे परंतु आपको शत्रुओं से उलझने से बचना चाहिए। आपका भाग्य आपका साथ सामान्य रूप से देगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 10 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान के सुख के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। धन का खर्च बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार ठीक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  कार्यालय में आपको लोगों की ईर्ष्या का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के सामने  आपके विरुद्ध चुगलखोरी हो सकती है। भाग्य सामान्य है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर लाभदायक है। 6 और 7  सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। चार और 5 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और  प्रतिदिन गायत्री मंत्र के एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। आपको हर कार्य करने में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 तथा 10 के दोपहर तक का समय शुभ है। 6 और 7 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह  भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। आपके शत्रुओं की स्थिति कमजोर होगी। रोग से आपको मुक्ति मिल सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 10 सितंबर के दोपहर के बाद का समय भी आपके लिए काफी अच्छा है। 8, 9 और 10 सितंबर के दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 6 और 7 सितंबर को आपके पास धन आ सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल वितरित करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। धन आने में कई बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह भाग्य कभी आपका साथ देगा और कभी नहीं देगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का निरंतर प्रयास करें। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख अति उत्तम है। 6 और 7 तारीख को आपके द्वारा किए जा रहे हैं सभी कार्य पूर्णतया फल दायक रहेंगे। 10 तारीख को आपको सजग रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। गलत रास्ते से कुछ धन  आ सकता है। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। मानसिक अशान्ति  भी आपको हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माता और पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और दस तारीख उत्तम है। इन तारीखों में अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कुछ अच्छा  प्राप्त हो सकता है। 4 और 5 सितंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 4 और 5 सितंबर को कोई भी कार्य करने के पहले आपको योजना  बना लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको चाहिए कि आप कचहरी के कार्यों में न उलझें। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह आपका संबंध ठीक रहेगा। धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ा कम ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 सितंबर उत्तम है। आपको 6 और 7 सितंबर को  सावधान रहना चाहिए। 10 तारीख को भी आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे उसमें आप सफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन  दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अद्भुत सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी भी आपकी हर बात को मानेंगे। आपको अपने अधिकारियों से कोई भी काम करना बड़ा आसान रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त हो पाएगा। आपके पेट में दर्द हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर अत्यंत उत्तम है। 6 और 7 सितंबर को आप सभी कार्यों में  पूर्णतया सफल रहेंगे। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन  रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छा सहयोग मिलेगा। भाग्य के सहारे आपके कुछ कार्य हो सकते हैं। संतान का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। संतान को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। कार्यालय या पिताजी के कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा काम ठीक रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9  तारीख  उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको  सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य  इस सप्ताह पहले जैसा ही ठीक रहेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। परिश्रम से इस सप्ताह आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य कोई विशेष मदद नहीं करेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच सितंबर तथा 10 सितंबर को दोपहर के बाद का समय उत्तम और लाभदायक है। 8, 9 और 10 की दोपहर तक का समय आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। अतः आपको 8, 9 और 10 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर   अच्छे हैं। 6 और 7 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे। 10 तारीख को आपको सावधान रहकर ही कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास गलत और सही  दोनों रास्तों से धन आने का योग है। धन के खर्चे में कमी आएगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। शत्रुओं की संख्या में कमी होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब होगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (28 अगस्त से 3 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (28 अगस्त से 3 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

पिछले सप्ताह मैं बागेश्वर धाम जिला छतरपुर में गया था। वहां पर गुरु जी के दर्शन किए। उनको अपनी किताब “नासे रोग हरे सब पीरा” की 11 प्रतियां भेंट की तथा इस पुस्तक के अंग्रेजी एडिशन में प्रकाशित करने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

आइए अब हम हनुमान चालीसा की आज की चौपाई की चर्चा करते हैं :-

तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावै॥

भावार्थ:- भजन का अर्थ होता है ईश्वर की स्तुति करना। भजन सकाम भी हो सकता है और निष्काम भी। हनुमान जी और उन के माध्यम से श्री रामचंद्र जी को प्राप्त करने के लिए निष्काम भक्ति आवश्यक है। भजन कामनाओं से परे होना चाहिए। अगर आप कामनाओं से रहित निस्वार्थ रह कर हनुमान जी या श्री रामचंद्र जी का भजन करेंगे तो वे आपको निश्चित रूप से प्राप्त होंगे।

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ :-

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से हनुमत कृपा प्राप्त होती है। यह सभी दुखों का नाश करती है और आपका बुढ़ापा और परलोक दोनो सुधारती है।

इस हनुमत चर्चा के उपरांत अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आप सभी से 28 अगस्त से 3 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करेंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में धनु राशि का रहेगा। 28 अगस्त को 7:57 प्रातः से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके उपरांत 30 अगस्त को 10:28 दिन से कुंभ में, 1 सितंबर को 12:47 दिन से मीन में तथा 3 सितंबर को 3:49 दिन से मेष राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, गुरु मेष राशि में रहेंगे। इसी प्रकार इस पूरे सप्ताह बुद्ध सिंह राशि में वक्री, शनि कुंभ राशि में वक्री , शुक्र कर्क राशि में वक्री तथा राहु मेष राशि में वक्री रहेगा।

आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको जनता में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके विचारों के प्रति लोगों के अंदर सम्मान पैदा होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपके प्रयासों से आपके शत्रुओं को कष्ट हो सकता है। आपका ब्लड प्रेशर या डायबिटीज या खून संबंधी कोई रोग बढ़ सकता है। धन आने की कम उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त उत्तम है। 1, 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

 इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। माता जी के परेशानियों में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। पेट की रोग बढ़ सकता है। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य से आपको लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से ठीक-ठाक संबंध रहेगा। धन आने की थोड़ी उम्मीद है। भाग्य से आपको कम मदद प्राप्त होगी। माता जी के कष्टों में वृद्धि हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन सितंबर फलदायक हैं। एक, दो और तीन सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

अगर आपका स्वास्थ्य पहले से खराब है तो वह ठीक होने लगेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कृपया धन प्राप्त करने का प्रयास करें। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आएगी। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी से आपका कुछ तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त शुभ हैं। 30 और 31 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए और कोई कार्य करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायंकाल के समय पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में मामूली प्रगति होगी। कचहरी के कार्यों में काफी परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। धन आने के रास्ते में कई बाधाएं हैं। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम और लाभदायक हैं। 30 और 31 अगस्त को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए। कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए और सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने का भी योग है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आएगी। खून संबंधी कोई रोग हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 1 , 2 और 3 सितंबर उत्तम फलदायक हैं। 30 और 31 अगस्त को आपको कार्यों को करने में बड़ी सावधानी बरतना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। चर्म संबंधी कोई रोग हो सकता है। कचहरी के कार्यों में ज्यादा मत उलझें। आपके प्रयास से आपके कई शत्रु पराजित होंगे। भाई-बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। कार्यालय में आपको लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके विभिन्न कार्यालय में लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कृपया प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम है। 1 , 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहकर अपने कार्य संपन्न करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपको इस सप्ताह अपने भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। आपको अपने सभी सहकर्मियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विभिन्न कार्यालयों में आपके लंबित कार्य संपन्न होंगे। आपको थोड़ा सा प्रयास करने की आवश्यकता है। धन आने की कोई विशेष उम्मीद नहीं है। पेट के रोग में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम और फलदाई हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से लाभ प्राप्त होगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अपने अधिकारियों से उलझने की कोशिश ना करें। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप और आपके जीवनसाथी दोनों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 , 2 और 3 सितंबर लाभदायक हैं। इस सप्ताह आप अपने लंबित सभी कार्यों को संपन्न करने का प्रयास करें। आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

अविवाहित जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपका भाग्य साथ नहीं दे पाएगा। आपको सब कुछ अपने परिश्रम से ही प्राप्त करना होगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में मामूली सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त उत्तम है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी दूरी के भ्रमण पर आप जा सकते हैं। आप के रोग में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। दुर्घटनाओं से निरंतर बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम फलदाई हैं। 28 और 29 अगस्त को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रूद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको भी मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। इन तारीखों में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। 30 और 31 तारीख को आप पूरी सावधानी के साथ ही कोई कार्य करें अन्यथा आपका कार्य असफल हो जाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (14 अगस्त से 20 अगस्त 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (14 अगस्त से 20 अगस्त 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

सबसे पहले आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

कुछ लोग कहते हैं जय सीताराम और हम कहते हैं जय श्री राम। अब प्रश्न यह है की जय श्री राम और जय सीताराम में क्या अंतर है। भावनात्मक और शाब्दिक अर्थ में दोनों में कोई अंतर नहीं है। परंतु जब हम जय श्री राम कहते हैं तो यह आभास होता है कि आज के पापियों और राक्षसों से हम सभी सनातनी युद्ध करने जा रहे हैं। रामचरितमानस के अनुसार वानर सेना राक्षसों के विरुद्ध युद्ध करने जाने से पहले श्री रघुवीर को याद करती थी।

आइए अब हम हनुमान चालीसा की आज की चौपाई की चर्चा करते हैं।

साधु सन्त के तुम रखवारे।

असुर निकन्दन राम दुलारे॥ 

भावार्थ:- श्री हनुमान जी राक्षसों को समाप्त करने वाले हैं। श्री रामचंद्र जी के अत्यंत प्रिय है। साधु संत और सज्जन पुरुषों कि वे रक्षा करते हैं। श्री रामचंद्र जी के इतने प्रिय हैं कि अगर आपको उनसे कोई बात मनमानी हो तो आप श्रीहनुमानजी को माध्यम बना सकते हैं।

इस चौपाई का बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ:-

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के बार बार पाठ करने से दुष्टों का नाश होता है, जातक रक्षा होती है और उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

आइए अब हम 14 अगस्त से 20 अगस्त 2013 विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अधिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कर्क राशि का रहेगा। 16 अगस्त को 4:54 सायंकाल से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 18 तारीख को 4:35 रात अन्त से वह कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 17 अगस्त को 3:57 रात से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा और 18 अगस्त को 3:10 दिन से कन्या राशि का हो जाएगा। बुद्ध पूरे सप्ताह सिंह राशि में रहेगा, गुरु मेष राशि में रहेगा, शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा, शुक्र कर्क राशि में वक्री रहेगा तथा राहु मेष राशि में वक्री रहेगा। 

आइए अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अपनी संतान से इस सप्ताह अत्यधिक सहयोग प्राप्त होगा। उनकी संतान उनकी विशेष रूप से मदद करेगी। मेष राशि के जातक जो छात्र हैं उनको अपने परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मेष राशि के जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह उत्तम नहीं है। इस सप्ताह आपके सुख में कमी आएगी। माताजी और पिताजी दोनों का स्वास्थ्य थोड़ा थोड़ा खराब हो सकता है। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 अगस्त उत्तम और परिणाम दायक हैं। 19 और 20 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। ‌‌सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके माताजी के लिए यह समय उत्तम है। आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं। अगर आप मकान बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वह भी प्रारंभ हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आएगी। कार्यालय में आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा। आपने अगर नौकरी के लिए कोई आवेदन दिया है तो उसमें सफलता आपको मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 अगस्त लाभदायक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर प्रतिदिन तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। किसी स्त्री के कारण आपको धन हानि भी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। एक भाई के साथ संबंध खराब हो सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको अपने परिश्रम से ही सब कुछ प्राप्त करना पड़ेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप के शत्रु समाप्त हो सकते हैं। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 अगस्त लाभदायक हैं। 14-15 और 16 अगस्त को आपको कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन सायंकाल को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। इसके अलावा आप शनिवार को शनि देव का पूजन भी करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा अच्छा और थोड़ा सा बुरा है। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। जन्नेद्रियों में समस्या हो सकती है। विवाह के योग्य अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 अगस्त उत्तम फलदाई हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधाएं आएंगी। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। आपका परिश्रम ही आपके भाग्य का निर्माण करेगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 अगस्त फलदायक हैं। 14, 15 और 16 अगस्त को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। अन्यथा आपके कार्य में बाधा आ सकती है या आपका कार्य सफल नहीं होगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का उत्तम योग है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो ये शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। गर्दन या कमर में दर्द भी हो सकता है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके संतान के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। आपके लिए 19, और 20 अगस्त लाभदायक है। 19 और 20 अगस्त को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 17 और 18 अगस्त को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपके कामकाज बहुत तेजी से चलेंगे। कार्यालय के कार्यों में आपको बहुत सफलता मिलेगी। व्यापार में आप सफल होंगे। व्यापार में काफी तेजी आएगी। आपको अपनी संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाग्य से कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी। परंतु भाग्य आप को सफल करने में मदद अवश्य करेगा। शत्रु को परास्त करने में भी आप सफल हो सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 अगस्त फलदायक और लाभकारी हैं। 19 और 20 अगस्त को आपको सचेत रहना चाहिए। 19 और 20 अगस्त को आप सावधान हो करके ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपनी सफेद रंग की बनियान को किसी कोढ़ी को पहना दें। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी। कार्यालय के कार्यों में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। सप्ताह के प्रारंभ के दिनों में भाग्य आपका साथ देगा। आपके संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई भी ठीक-ठाक चलेगी। आपके सुख में कमी आएगी। हो सकता है कि यात्रा करनी पड़े। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख उत्तम है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से के कारण जितने भी काम हो सकते हैं उनको करने का आपको इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए। आपको अपने संतान से थोड़ा बहुत सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलेगा। नौकरी भी ठीक ही रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उत्तम है। 14-15 और 16 अगस्त को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इन तारीखों में अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है और असफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। थोड़ी मात्रा में धन आ सकता है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। अतः इस सप्ताह आप अपने गांव की तरफ ना जाकर शहर में ही रहें। जिससे आपको चिकित्सीय सहयोग पूर्णतया मिल सके। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 अगस्त उत्तम और लाभदायक हैं। 17 और 18 तारीख को आपको सचेत रहकर ही कार्य करना चाहिए। 17 और 18 तारीख को आपको अपने कार्यों में सावधानी रखना आवश्यक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत मंगल कारक है। उनको हर क्षेत्र क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके शरीर में पीड़ा हो सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपको अपने कार्यालय में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार आपका उत्तम गति से चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 अगस्त उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि इस सप्ताह प्रतिदिन आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपको अपनी संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। शत्रुओं का आप सफाया कर सकेंगे। कचहरी के कार्यों में आप इस सप्ताह न उलझे। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप परिश्रम करेंगे तो आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख फलदायक हैं। 17 और 18 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
image_print