हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # 282 – परिवर्तन का संवत्सर ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # 281 ☆ परिवर्तन का संवत्सर… ?

नूतन और पुरातन का अद्भुत संगम है प्रकृति। वह अगाध सम्मान देती है परिपक्वता को तो असीम प्रसन्नता से नवागत को आमंत्रित भी करती है। जो कुछ नया है स्वागत योग्य है। ओस की नयी बूँद हो, बच्चे का जन्म हो या हो नववर्ष, हर तरफ होता है उल्लास,  हर तरफ होता है हर्ष।

भारतीय संदर्भ में चर्चा करें तो हिन्दू नववर्ष देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय संस्कृति एवं लोकचार के अनुसार मनाया जाता है। महाराष्ट्र तथा अनेक राज्यों में यह पर्व गुढी पाडवा के नाम से प्रचलित है। पाडवा याने प्रतिपदा और गुढी अर्थात ध्वज या ध्वजा। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। सतयुग का आरंभ भी यही दिन माना गया है।

स्वाभाविक है कि संवत्सर आरंभ करने के लिए इसी दिन को महत्व मिला। गुढीपाडवा के दिन महाराष्ट्र में ब्रह्मध्वज या गुढी सजाने की प्रथा है। लंबे बांस के एक छोर पर हरा या पीला ज़रीदार वस्त्र बांधा जाता है। इस पर नीम की पत्तियाँ, आम की डाली, चाशनी से बनी आकृतियाँ और लाल पुष्प बांधे जाते हैं। इस पर तांबे या चांदी का कलश रखा जाता है। सूर्योदय की बेला में इस ब्रह्मध्वज को घर के आगे विधिवत पूजन कर स्थापित किया जाता है।

माना जाता है कि इस शुभ दिन वातावरण में विद्यमान प्रजापति तरंगें गुढी के माध्यम से घर में प्रवेश करती हैं। ये तरंगें घर के वातावरण को पवित्र एवं सकारात्मक बनाती हैं। आधुनिक समय में अलग-अलग सिग्नल प्राप्त करने के लिए एंटीना का इस्तेमाल करने वाला समाज इस संकल्पना को बेहतर समझ सकता है। सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा तरंगों की सिद्ध वैज्ञानिकता इस परंपरा को सहज तार्किक स्वीकृति देती है। प्रार्थना की जाती है, “हे सृष्टि के रचयिता, हे सृष्टा आपको नमन। आपकी ध्वजा के माध्यम से वातावरण में प्रवाहित होती सृजनात्मक, सकारात्मक एवं सात्विक तरंगें हम सब तक पहुँचें। इनका शुभ परिणाम पूरी मानवता पर दिखे।” सूर्योदय के समय प्रतिष्ठित की गई ध्वजा सूर्यास्त होते- होते उतार ली जाती है।

प्राकृतिक कालगणना के अनुसार चलने के कारण ही भारतीय संस्कृति कालजयी हुई। इसी अमरता ने इसे सनातन संस्कृति का नाम दिया। ब्रह्मध्वज सजाने की प्रथा का भी सीधा संबंध प्रकृति से ही आता है। बांस में काँटे होते हैं, अतः इसे मेरुदंड या रीढ़ की हड्डी के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया है। ज़री के हरे-पीले वस्त्र याने साड़ी-चोली, नीम व आम की माला, चाशनी के पदार्थों के गहने, कलश याने मस्तक। निराकार अनंत प्रकृति का साकार स्वरूप में पूजन है गुढी पाडवा।

कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में भी नववर्ष चैत्र प्रतिपदा को ही मनाया जाता है। इसे ‘उगादि’ कहा जाता है। केरल में नववर्ष ‘विशु उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है। असम में भारतीय नववर्ष ‘बिहाग बिहू’ के रूप में मनाया जाता है।  बंगाल में भारतीय नववर्ष वैशाख की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इससे ‘पोहिला बैसाख’  यानी प्रथम वैशाख के नाम से जाना जाता है।

तमिलनाडु का ‘पुथांडू’ हो या नानकशाही पंचांग का ‘होला-मोहल्ला’ परोक्ष में भारतीय नववर्ष के उत्सव के समान ही मनाये जाते हैं। पंजाब की बैसाखी यानी नववर्ष के उत्साह का सोंधी माटी या खेतों में लहलहाती हरी फसल-सा अपार आनंद। सिंधी समाज में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ‘चेटीचंड’ के रूप में मनाने की प्रथा है। कश्मीर में भारतीय नववर्ष ‘नवरेह’ के रूप में मनाया जाता है। सिक्किम में भारतीय नववर्ष तिब्बती पंचांग के दसवें महीने के 18वें दिन मनाने की परंपरा है।

सृष्टि साक्षी है कि जब कभी, जो कुछ नया आया, पहले से अधिक विकसित एवं कालानुरूप आया। हम बनाये रखें परंपरा नवागत की, नववर्ष की, उत्सव के हर्ष की। साथ ही संकल्प लें अपने को बदलने का, खुद में बेहतर बदलाव का। इन पंक्तियों के लेखक की कविता है-

न राग बदला, न लोभ, न मत्सर,

बदला तो बदला केवल संवत्सर।

परिवर्तन का संवत्सर केवल काग़ज़ों तक सीमित न रहे। हम जीवन में केवल वर्ष ना जोड़ते रहें बल्कि वर्षों में जीवन फूँकना सीखें। मानव मात्र के प्रति प्रेम अभिव्यक्त हो, मानव स्वगत से समष्टिगत हो।

आज गुढी पाडवा है। सभी पाठकों को शुभ गुढी पाडवा।💐🙏

writersanjay@gmail.com

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 15 मार्च से आपदां अपहर्तारं साधना आरम्भ हो चुकी है 💥  

🕉️ प्रतिदिन श्रीरामरक्षास्तोत्रम्, श्रीराम स्तुति, आत्मपरिष्कार मूल्याकंन एवं ध्यानसाधना कर साधना सम्पन्न करें 🕉️

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry ☆ Anonymous litterateur of social media # 229 ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM ☆

Captain (IN) Pravin Raghuvanshi, NM

? Anonymous Litterateur of social media # 229 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 229) ?

Captain Pravin Raghuvanshi NM—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. An alumnus of IIM Ahmedabad was involved in various Artificial and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’. He is also the English Editor for the web magazine www.e-abhivyakti.com. 

Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc.

Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.

हिंदी साहित्य – आलेख ☆ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

In his Naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Awards and C-in-C Commendation. He has won many national and international awards.

He is also an IIM Ahmedabad alumnus.

His latest quest involves writing various books and translation work including over 100 Bollywood songs for various international forums as a mission for the enjoyment of the global viewers. Published various books and over 3000 poems, stories, blogs and other literary work at national and international level. Felicitated by numerous literary bodies..! 

? English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media # 229 ?

☆☆☆☆☆

रहने दो मुझको यूँ ही उलझा

हुआ सा अपने लोगों में

सुना है सुलझ जाने से धागे

अलग अलग से हो जाते हैं…!!

☆☆

Let me remain entangled like

this only with my own people

I have heard that the threads

get apart when untangled !!

☆☆☆☆☆

तुम्हारे एक लम्हे पर भी

मेरा हक़ नहीं…

न जाने तुम किस हक़ से

मेरे हर लम्हें में शामिल हो..

☆☆

I have no right even on

Any of your moments…

Knoweth not how you keep

Owning all of my moments…!

☆☆☆☆☆

ना जाने क्यों अधूरी सी

लगती है ज़िन्दगी मुझे..

जैसे खुद को किसी के

पास भूल आया हूँ मैं…

☆☆

Do not know why the life

seems incomplete to me

As if I have forgotten

myself with someone…

☆☆☆☆☆

तुमसे तो अच्छे हमारे दुश्मन हैं

जो बात बात में कहते हैं कि

तुम्हें छोड़ेंगे नहीं…

☆☆

My enemies are better than you;

At least they threaten

not to leave me.

☆☆☆☆☆

~ Pravin Raghuvanshi

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈ Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # 228 – पूर्णिका – राह लंबी हो भले ही ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक पूर्णिका – राह लंबी हो भले ही।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 228 ☆

☆ पूर्णिका – राह लंबी हो भले ही ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆

नाट्यशाला जग सकल जग

करो अभिनय कहे रग-रग

.

पटकथा लिख दी गई है

ठगे जाओ या बचो ठग

.

धूल बैठे शीश पर जा

रौंदता है गर अधिक पग  

.

रुक न थक या हारकर मन

मिले मंजिल तज नहीं मग

.

राह लंबी हो भले ही

नाप लेते उठे लघु डग

.

काट पर कहते उड़ो रे!

काट बंधन उड़ गया खग

.

‘सलिल‘ शत चोट पल-पल

जो वही पत्थर बने नग

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

१.२.२०२५

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ “कविता का दिन…” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

श्री कमलेश भारतीय 

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ कविता – कविता का दिन… ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

☆

विश्व भर में कविता

अच्छा है, कविता मन की थाह

सामने ला देती है

कविता, चिड़िया के घोंसले सी सुकून देती है!

कविता बहुत कुछ कहने को उकसाती है।

कविता का दिन है

और मैं खामोश कैसे रहता?

यों कवि कम, कथा ज्यादा कहता हूं

पर कविता भी लिखवा लेती है

कुछ न कुछ!

लोग भूल जाते हैं!

कि मैं भी कविता से प्यार करता हूं

☆

© श्री कमलेश भारतीय

पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

संपर्क :   1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆श्रेयस साहित्य # १ – श्री राम ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # 1 ☆

☆ कविता ☆ ~ श्री राम ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

आंखें तुमको देखती,

आंखों में है प्राण

रघुवर तेरे अधर पर,

अति मीठी मुस्कान

प्राण तत्व तुम जगत के

कर धारे संधान

रोम रोम में राजते

तुममें रमते प्राण

प्राण प्रिया जू सियाजी

राजे तेरे बाम

तुम प्रिय हो इस दीन के

प्रिय है तेरो नाम

राम नाम है मंत्र मणी

जपते आठो याम

मीरा के तुम राम हो,

कबीरा के भी राम

तुलसी के उर में बसों

घट में श्री रैदास,

गुरु नानक अरदास में

गुरु वाणी में वास

रहिमन दोहन में लिख्यो

ब्रह्म राम को नाम

राम शब्द परमात्मा,

आप सभी के राम

राम नाम महिमा बड़ी,

राम नाम को छाँव

जो जानन सो जान गा

माथ मोहि तोहि पाँव

श्रेयस रचि अति सोचि के

लिखियो शब्द सियराम

रतन महा बहुमूल्य है,

नाम तुम्हारो राम l

☆

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 153 ☆ मुक्तक – ।। हो गये साठ के पार अभी असली इम्तिहान बाकी है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 153 ☆

☆ मुक्तक – ।। हो गये साठ के पार अभी असली इम्तिहान बाकी है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

सफर जारी  पर अभी तो आने को  मुकाम बाकी है।

किया जा चुका बहुत कुछ पर  अभी काम बाकी है।।

साठ    के      पार   हो    चुके  तो   कोई   बात  नहीं।

अभी  तो   नापी  है  ज़मीं  अभी  आसमान   बाकी है।।

=2=

अभी अदा करने को शुक्रिया वह हर इन्सान बाकी है।

पूरे   जो   कर   नहीं  पाए  वह हर अरमान बाकी है।।

अभी   तो  शुरू   ही   हुई   है जीवन   की  दूसरी पारी।

जान लो कि   जिन्दगी का असली  इम्तिहान  बाकी है।।

=3=

अभी   भी   दुनियादारी  का  कुछ   लगान   बाकी  है।

कर नहीं पाए इस्तेमाल वह साजो सामान  बाकी  है।।

रुकना  नहीं   थमना  नहीं   तुम्हें   इस  बीच   दौड़ में।

अभी  भी  जीतने   को   हर  तीर    कमान   बाकी  है।।

=4=

सेवा निवृत हो गए पर अभी अनुभव का सम्मान बाकी है।

कुछ नया करने सीखने को जज्बाऔर तूफ़ान बाकी है।।

अब   तो   वरिष्ठ  नागरिक  का  दायित्व  भी  है  कंधों पर।

अभी     देखने    घूमने  को   भी   पूरा   जहान  बाकी  है।।

=5=

चुप   रह  गई  जो  अब  तक  अभी  वह  जुबान बाकी है।

ऊपरवाले ने भी दिए कामअभी वह फरमान  बाकी है।।

पूरा   करना  है   हर  काम  इसी  एक  ही  जिन्दगी  में।

भागते रहे जिंदगी भर अब जरा सा चैन आराम बाकी है।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #218 ☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – कविता – आदमी जिये नित आदमी के लिये… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – आदमी जिये नित आदमी के लिये…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # 218 ☆

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – आदमी जिये नित आदमी के लिये…  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

जाति में धर्म में भिन्नता हो भले,

भिन्न परिवेश हों और व्यवस्था अलग

हो पढ़ा या अनपढ़ हो गुणी-अवगुणी

आदमी कोई किसी से रहे न विलग ।

 

ऊपरी भेद दिखते अनेकों भले,

भीतरी पर कहीं कोई अन्तर नहीं

 हैं वही भावनाएँ, वही सोच सब

बातें वैसी ही, वैसा ही व्यवहार भी ॥

 

रूप रंग साजसज्जा तो हैं बाहरी मन के,

भावों का अन्दर है एक-सा चलन एक-सी जिंदगी,

एक-सी आदतें, एक-सी लालसा एक जीवन-मरण।

स्वार्थ है हर जगह आपसी वैर भी, प्रेम का भाव भी

द्वेष भी द्वन्द भी इसी से प्रीति की बेल पलती नहीं,

होती रहती अंजाने ही खटपट कभी ॥

 

बुद्ध, महावीर, ईसा, मोहम्मद ने आ, आदमी को सिखाया

कि मिल के रहें मन को मैला न कर, कुछ छपाये नहीं,

जो भी सच हो उसे साफ निर्भय कहें।

प्रेम ही धर्म है, प्रेम ही जिंदगी

आदमी जिये नित आदमी के लिये

अपने श्रम से है जब लोग पाते खुशी,

खुद भी हर व्यक्ति को खुशी मिलती तभी ॥

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 237 ☆ सुख सौभाग्य… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “सुख सौभाग्य…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 236 ☆ सुख सौभाग्य… ☆

प्रकृति ने पूरी सृष्टि को नियमों के दायरे में रखा है, जब इनका उल्लंघन होता है तभी आकस्मिक घटनाएँ देखने को मिलती हैं। अक्सर किसी को कुछ सिखाने के लिए हम स्वयं भी वही गलती करते हैं जिससे सामने वाले को अहसास हो और वो सुधर जाए किन्तु परिणाम इसके विपरीत होता है। जैसे ही हमने  जानबूझकर गलती की  वैसे ही  दूसरे लोग अनुगामी बन वही करने लगते हैं। इस प्रक्रिया से बात बनने के बजाय बिगड़ जाती है।

सर्वसुलभ यदि कुछ है, तो वो केवल सलाहकार  होता है, जो बिन माँगे  अपने अनुभवों की पिटारी से  नुस्खे देता जाता है। भले ही वो अपनी  समस्याओं का हल खोजने में अक्षम हो पर आपकी उलझन चुटकियों में सुलझा सकता है ऐसा उसका दावा है।

सबसे सहज और सरल मार्ग शुभाशीष का है, जिसके ऊपर  गुरुजनों  का आशीर्वाद होता उसे सौभाग्य अर्थात अच्छा भाग्य, कुशल, मंगल जीवन, सुख, प्रसन्नता, खुशहाली का वातावरण सहजता से मिलने लगता है।

मीठे  मीठे   बोल,  बोल  बोले  जो   कोई।

कारज होवे सिद्ध, सुखी तन मन से होई।।

जग जाता सौभाग्य, कृपा गुरुवर की पाता।

करें बड़ों  का मान, सहायक होय विधाता।।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 45 – चाय की चुस्की में जिंदगी ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं। आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना चाय की चुस्की में जिंदगी।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 45 – चाय की चुस्की में जिंदगी ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

सुबह का सूरज अभी आंखें मल रहा था, और मैं, एक अदना-सा चायवाला, अपनी टपरी पर खड़ा था—हाथ में चूल्हा, मन में सपने, और आंखों में धुआं। “ए भैया, एक कटिंग चाय देना,” एक साहब बोले, सूट-बूट में लिपटे, गाड़ी से उतरते हुए जैसे कोई फिल्म का हीरो हो। मैंने चाय का गिलास थमाया, और वो बोले, “कितना हुआ?” मैंने कहा, “दस रुपये, साहब।” वो हंसे, जेब से सौ का नोट निकाला और बोला, “बाकी रख ले, मेहनत की कमाई है।” मैंने मन ही मन सोचा, “अरे, मेहनत तो मेरी है, पर कमाई आपकी जेब में क्यों?” फिर भी, चुप रहा—आखिर ग्राहक भगवान होता है, और भगवान को गाली कौन देता है? पास में कुत्ता भौंक रहा था, शायद मेरी किस्मत पर हंस रहा था। साहब चाय पीते हुए बोले, “बड़ा स्वाद है, बेटा। मेहनत का फल मीठा होता है।” मैंने सोचा, “तो फिर मेरे हिस्से का मीठा आपके गिलास में क्यों घुल गया?” पर मुस्कुरा दिया—जिंदगी का पहला सबक: हंसते हुए रोना। चाय की भाप उड़ रही थी, और मेरे सपने भी उसी भाप की तरह हवा में गायब हो रहे थे। साहब गाड़ी में बैठे, और मैं फिर चूल्हे के सामने—धुआं, पसीना, और एक टूटी चप्पल। “चलो, एक और दिन कट गया,” मैंने खुद से कहा, पर दिल से एक आह निकली—काश, मेरी चाय की तरह मेरी जिंदगी में भी कोई स्वाद डाल जाता। 

दोपहर ढल रही थी, और टपरी पर भीड़ बढ़ रही थी। एक बाबूजी आए, फटी कमीज़, झोला लटकाए, बोले, “भैया, चाय पिलाओ, पैसे कल दूंगा।” मैंने गिलास थमा दिया, सोचा, “कल तो सूरज भी नहीं देखता मेरी टपरी को, आपकी जेब क्या देखेगी?” वो चाय पीते हुए बोले, “बेटा, मैं क्लर्क था, रिटायर हो गया। पेंशन नहीं मिली, घर चलाना मुश्किल है।” मैंने कहा, “बाबूजी, मेरे पास भी तो कुछ नहीं, फिर भी चाय पिला रहा हूं।” वो हंसे, “हां, दुनिया ऐसी ही है—जो पास नहीं, वो पास रहता है।” उनकी आंखों में आंसू थे, मेरी आंखों में धुआं। पास में एक बच्चा गुटखा थूक रहा था, शायद मेरी जिंदगी का मजाक उड़ा रहा था। “अरे, बाबूजी, आपकी पेंशन कहां गई?” मैंने पूछा। बोले, “ऊपर वालों ने खा ली, बेटा।” मैंने सोचा, “और मेरी कमाई को नीचे वाले खा रहे हैं—क्या खूब इंसाफ है!” चाय खत्म हुई, बाबूजी चले गए, और मैंने गिलास धोया—उनकी कहानी मेरे हाथों में चिपक गई। “चलो, एक और ग्राहक का दुख सुन लिया,” मैंने खुद को तसल्ली दी, पर मन में सवाल उठा—क्या मेरी टपरी सिर्फ चाय बेचती है, या लोगों के आंसुओं का ठिकाना है? 

शाम का धुंधलका छा रहा था, और टपरी पर एक नया मेहमान आया—एक स्कूल का बच्चा, किताबें लिए, बोला, “चाचा, एक चाय देना, मम्मी ने पैसे नहीं दिए।” मैंने चाय बनाई, गिलास थमाया, और पूछा, “स्कूल में क्या सीखा आज?” वो बोला, “मैम ने कहा, मेहनत करो, बड़ा आदमी बनो।” मैं हंसा, “बेटा, मेहनत तो मैं भी करता हूं, पर बड़ा आदमी कहां बना?” वो चाय पीते हुए बोला, “चाचा, आपकी चाय अच्छी है, पर आप गरीब क्यों हैं?” मेरे सीने में कुछ चुभा, पर मैंने कहा, “बेटा, गरीबी मेरी दोस्त है, छोड़ती नहीं।” वो चुप रहा, चाय खत्म की, और चला गया। मैंने सोचा, “कितना सच बोला—स्कूल में मेहनत सिखाते हैं, पर जिंदगी में धोखा देते हैं।” पास में एक गाना बज रहा था, “सपने बिकते हैं बाजार में…” मैंने मन में कहा, “हां, और मेरे सपने इस चूल्हे में जल रहे हैं।” बच्चे की मासूमियत मुझे काटने लगी—उसकी आंखों में भविष्य था, और मेरी आंखों में सिर्फ धुआं। “चलो, एक और दिन बीत गया,” मैंने खुद को समझाया, पर दिल से चीख निकली—काश, मेरी मेहनत का फल कोई बच्चा न चुराए। 

रात गहरा रही थी, और टपरी पर एक आखिरी ग्राहक आया—एक औरत, साड़ी फटी हुई, बोली, “भैया, चाय दे दो, भूख लगी है।” मैंने चाय के साथ एक बिस्किट भी दे दिया। वो बोली, “पैसे नहीं हैं, माफ कर दो।” मैंने कहा, “कोई बात नहीं, दीदी, भूख को पैसे नहीं चाहिए।” वो चाय पीते हुए रोने लगी, “मेरा बेटा बीमार है, दवा के लिए पैसे नहीं।” मैंने पूछा, “काम क्यों नहीं करतीं?” बोली, “काम किया, पर मालिक ने पैसे नहीं दिए।” मैंने सोचा, “अरे, ये तो मेरी कहानी है—काम करो, और फिर भी खाली हाथ रहो।” उसकी आंखों में आंसू थे, मेरे मन में गम। पास में कौआ कांव-कांव कर रहा था, शायद मेरी बेबसी का गाना गा रहा था। “दीदी, सब ठीक हो जाएगा,” मैंने कहा, पर खुद पर हंसी आई—ठीक तो कुछ होता नहीं। वो चाय पीकर चली गई, और मैंने चूल्हा बुझाया। “चलो, एक और रात कट गई,” मैंने कहा, पर दिल से सिसकी निकली—क्या मेरी टपरी सिर्फ चाय नहीं, बल्कि दुखों का अड्डा बन गई है? 

सुबह फिर आई, और मैं फिर टपरी पर खड़ा था। एक साहब आए, बोले, “चाय दे, जल्दी।” मैंने चाय थमाई, वो बोले, “पांच रुपये में चाय मिलती थी, अब दस क्यों?” मैंने कहा, “साहब, महंगाई बढ़ी है, चूल्हा भी तो जलाना पड़ता है।” वो हंसे, “अरे, तू तो बड़ा बन गया, चायवाला!” मैंने सोचा, “हां, साहब, बड़ा तो बन गया, पर जेब अभी भी छोटी है।” वो चाय पीकर चले गए, और मैंने गिलास धोया। पास में एक भिखारी बैठा था, बोला, “भैया, मुझे भी चाय दे दो।” मैंने दे दी, वो बोला, “तू अच्छा आदमी है।” मैं हंसा, “हां, अच्छाई की सजा तो भुगत रहा हूं।” उसकी मुस्कान में मेरी हार दिखी। “चलो, एक और सुबह शुरू हुई,” मैंने कहा, पर मन में ठंडी हवा चली—क्या ये जिंदगी बस चाय के गिलासों में सिमट गई? हर ग्राहक एक कहानी छोड़ जाता था, और मैं हर कहानी में खुद को पाता था—हंसता हुआ, रोता हुआ, और फिर भी खड़ा हुआ। 

दोपहर का सूरज चढ़ रहा था, और टपरी पर एक नया तमाशा शुरू हुआ। एक नेता जी आए, बोले, “चाय पिलाओ, हम तुम्हें बड़ा बनाएंगे।” मैंने चाय दी, और पूछा, “कैसे, साहब?” बोले, “वोट दो, हम गरीबी हटाएंगे।” मैंने कहा, “साहब, वोट तो दिया, पर गरीबी मेरे साथ सोती है।” वो हंसे, “अरे, धैर्य रखो, बदलाव आ रहा है।” मैंने सोचा, “हां, बदलाव तो आया—पांच रुपये की चाय दस की हो गई।” वो चाय पीकर चले गए, और मैंने चूल्हे में लकड़ी डाली। पास में एक कुत्ता पूंछ हिला रहा था, शायद मेरी उम्मीदों का मजाक उड़ा रहा था। “चलो, एक और वादा सुन लिया,” मैंने खुद से कहा, पर मन में चुभन हुई—क्या ये नेता मेरी चाय से ज्यादा कड़वे नहीं? हर बार वही ढोल, वही गाना—और मैं वही चायवाला, उसी टपरी पर। जिंदगी एक फिल्म बन गई थी, और मैं उसका वो किरदार जो हर सीन में हार जाता है। 

शाम फिर ढली, और टपरी पर सन्नाटा छा गया। एक बूढ़ा आया, बोला, “बेटा, चाय दे, थक गया हूं।” मैंने चाय दी, वो बोला, “मैंने जिंदगी भर मेहनत की, पर कुछ नहीं बचा।” मैंने कहा, “बाबा, मेरे पास भी तो बस ये टपरी है।” वो रोने लगे, “बेटा, मेरे बेटे ने मुझे छोड़ दिया।” मेरे गले में कुछ अटक गया, मैंने कहा, “बाबा, मेरे पास भी कोई नहीं।” वो चाय पीते हुए बोले, “जिंदगी एक धोखा है।” मैंने सोचा, “हां, और मैं उस धोखे का चायवाला हूं।” वो चले गए, और मैंने टपरी समेटी। पास में हवा सनसना रही थी, शायद मेरी कहानी को सुन रही थी। “चलो, एक और दिन खत्म,” मैंने कहा, पर आंखों से आंसू टपके—क्या ये टपरी मेरी जिंदगी है, या मेरी जिंदगी की कब्र? हर गिलास में एक दर्द था, हर चुस्की में एक आह। 

रात फिर आई, और मैं टपरी बंद कर घर लौटा—एक कमरा, एक चटाई, और एक टूटा सपना। चूल्हे का धुआं मेरे पीछे आ गया था, मेरी सांसों में बस गया था। मैंने सोचा, “ये चाय की टपरी मेरी जिंदगी बन गई—हर दिन एक नया ग्राहक, हर ग्राहक एक नया दुख।” बाबूजी की पेंशन, बच्चे की मासूमियत, औरत की भूख, बूढ़े की थकान—सब मेरे गिलासों में घुल गए थे। “क्या मैं चाय बेचता हूं, या लोगों के आंसुओं को?” मैंने खुद से पूछा, पर जवाब नहीं मिला। बाहर बारिश शुरू हो गई थी, और मेरे कमरे की छत टपक रही थी। मैंने चटाई सरकाई, पर आंसू नहीं रुके। “चलो, एक और रात बीत गई,” मैंने कहा, और बिस्तर पर लेट गया। पर दिल से एक चीख निकली—काश, मेरी चाय की तरह मेरी जिंदगी में भी कोई गर्माहट होती। पर नहीं, ये चाय की चुस्की नहीं—ये जिंदगी का जहर था, जो हर घूंट में मुझे मार रहा था।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 343 ☆ आलेख – “सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी यात्रा…” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 343 ☆

?  आलेख – सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी यात्रा… ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अदभुत रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा, जो मूल रूप से 10 दिनों की थी, तकनीकी जटिलताओं के कारण नौ महीने तक बढ़ गई। अंततोगत्वा 19 मार्च 2025 को, सुनीता विलियम्स और उनके साथी नासा अंतरिक्ष यात्री बैरी “बुच” विल्मोर सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए। उनकी वापसी की यह यात्रा न केवल एक मानवीय उपलब्धि थी, बल्कि अंतरिक्ष तकनीक और सहनशक्ति की एक जटिल, प्रेरक कहानी भी है।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के पहले मानवयुक्त परीक्षण उड़ान (क्रू फ्लाइट टेस्ट) के तहत आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। यह मिशन नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर को नियमित मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए प्रमाणित करना था। मूल योजना के अनुसार, यह मिशन 8 से 10 दिनों का होना था, लेकिन स्टारलाइनर के साथ तकनीकी समस्याओं ने इसे एक लंबी मानवीय और तकनीक की परीक्षा में बदल दिया।

आईएसएस पर पहुंचने के बाद, स्टारलाइनर में हीलियम रिसाव और थ्रस्टर (प्रणोदन प्रणाली) की खराबी की समस्याएं सामने आईं। हीलियम रिसाव अंतरिक्ष यान के प्रणोदन तंत्र को प्रभावित कर सकता था, जो इसकी कक्षा को नियंत्रित करने और सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, कई थ्रस्टर्स के अप्रत्याशित रूप से बंद होने से नासा और बोइंग के वैज्ञानिकों के समक्ष एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। इन समस्याओं के कारण स्टारलाइनर को अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वापस लाने को जोखिम भरा माना गया तथा नासा ने  फैसला किया कि स्टारलाइनर को बिना चालक दल के धरती पर वापस लाया जाए, जो सितंबर 2024 में न्यू मैक्सिको में सफलतापूर्वक उतरा।

स्पेसएक्स की भूमिका और क्रू ड्रैगन

स्टारलाइनर के असफल होने के बाद, सुनीता और बुच की वापसी के लिए नासा ने स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर भरोसा किया। स्पेसएक्स, जो पहले से ही नासा के लिए नियमित क्रू रोटेशन मिशन संचालित कर रहा था, इस स्थिति में एक विश्वसनीय विकल्प साबित हुआ। क्रू-9 मिशन, जो सितंबर 2024 में शुरू हुआ, में केवल दो अंतरिक्ष यात्री- नासा के निक हेग और रूस के रोस्कोस्मोस के अलेक्जेंडर गोर्बुनोव- शामिल थे, ताकि सुनीता और बुच के लिए वापसी की जगह बनाई जा सके। हालांकि, उनकी वापसी को फरवरी 2025 में निर्धारित किया गया था, लेकिन क्रू-10 मिशन की तैयारी में देरी के कारण यह मार्च 2025 तक टल गया।

क्रू-10 मिशन 12 मार्च 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ। इसमें चार अंतरिक्ष यात्री- नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल आयर्स, जापान के तकुया ओनिशी, और रूस के किरिल पेस्कोव- शामिल थे। यह टीम आईएसएस पर क्रू-9 की जगह लेने के लिए पहुंची। क्रू ड्रैगन “एंड्योरेंस” ने 16 मार्च को आईएसएस के हार्मनी मॉड्यूल से सफलतापूर्वक जुड़ाव किया। इसके बाद, दो दिनों के हैंडओवर पीरियड के दौरान, सुनीता और बुच ने अपनी जिम्मेदारियों को नए क्रू को सौंपा।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी क्रू ड्रैगन “फ्रीडम” अंतरिक्ष यान के जरिए हुई, जो क्रू-9 मिशन का हिस्सा था। यह अंतरिक्ष यान 18 मार्च 2025 को आईएसएस से अलग हुआ और 19 मार्च को फ्लोरिडा के तट पर अटलांटिक महासागर में पैराशूट की सहायता से सुरक्षित रूप से उतरा। वापसी की प्रक्रिया में अनडॉकिंग के बाद क्रू ड्रैगन ने आईएसएस से अलग होने के बाद अपनी कक्षा को धीरे-धीरे कम करने के लिए कई नियंत्रित “बर्न” किए। यह प्रक्रिया अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के लिए सही स्थिति में लाने के लिए आवश्यक होती है।

पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान अंतरिक्ष यान ने लगभग 3, 000 डिग्री फारेनहाइट (1, 650 डिग्री सेल्सियस) के तापमान का सामना किया। इसका हीट शील्ड, जो सिरेमिक सामग्री से बना था, इस भीषण गर्मी से चालक दल की रक्षा करने में सक्षम था। आपको याद होगा कि कल्पना चावला को लेकर लौट रहा यान इसी प्रक्रिया में जलकर राख हो गया था।

पुनर्प्रवेश के बाद, क्रू ड्रैगन ने चार पैराशूट सफलता पूर्वक खोल दिए  जिससे इस कैप्सूल की गति को धीमा कर नियंत्रित किया। इसके बाद यह फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में उतरा, जहां नासा और स्पेसएक्स की रिकवरी टीमों ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 17 घंटे लगे, जो रूस के सोयुज अंतरिक्ष यान की तुलना में अधिक समय था, जो केवल 3। 5 घंटे में वापसी करता है। क्रू ड्रैगन की डिजाइन में सुरक्षा और आराम पर जोर दिया गया था, जिसके कारण यह धीमी और नियंत्रित प्रक्रिया अपनाई गई।

सुनीता विलियम्स की वापसी में कई तकनीकी चुनौतियां थीं। पहली चुनौती स्टारलाइनर की असफलता थी, जिसने नासा को एक वैकल्पिक योजना अपनाने के लिए मजबूर किया। दूसरी चुनौती क्रू रोटेशन का समयबद्ध समन्वय था। क्रू-10 के नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान की तैयारी में देरी के कारण लॉन्च को स्थगित करना पड़ा, जिसने सुनीता और बुच की वापसी को प्रभावित किया। इसके अलावा, मौसम की स्थिति और समुद्री परिस्थितियों ने स्प्लैशडाउन के लिए सही समय का चयन करना आवश्यक बना दिया।

नासा और स्पेसएक्स ने इन चुनौतियों का समाधान सावधानी पूर्वक तकनीकी विशेषज्ञता के साथ किया। क्रू ड्रैगन की विश्वसनीयता, जो पहले नौ मानवयुक्त मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुका था, ने इस वापसी मिशन को संभव बनाया।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी की यह  यात्रा तकनीकी दृष्टिकोण से जितनी महत्वपूर्ण थी, उतनी ही मानवीय दृष्टि से भी प्रेरणादायक रही। लगभग 286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद, उन्हें और बुच को अब पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फिर से ढलने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में लंबे समय तक रहने से हड्डियों का घनत्व कम होना, मांसपेशियों का क्षय, और संतुलन की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नासा की चिकित्सा टीम उनकी रिकवरी में सहायता कर रही है।

इस मिशन ने अंतरिक्ष यात्रा में बैकअप योजनाओं की महत्ता को रेखांकित किया। बोइंग के स्टारलाइनर की असफलता ने यह दिखाया कि अंतरिक्ष मिशनों में अप्रत्याशित जोखिमों से निपटने के लिए लचीलापन और विविधता आवश्यक है। स्पेसएक्स की सफलता ने निजी अंतरिक्ष कंपनियों की बढ़ती भूमिका को भी स्थापित किया।

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी एक तकनीकी चमत्कार और मानव संकल्प की जीत सिद्ध हुई। यह यात्रा नासा, स्पेसएक्स, और अंतरिक्ष यात्रियों की टीमवर्क का परिणाम थी। भविष्य में, यह अनुभव अंतरिक्ष मिशनों को और सुरक्षित और कुशल बनाने में मदद करेगा। सुनीता की यह कहानी न केवल विज्ञान की प्रगति को दर्शाती है, बल्कि मानव की जिज्ञासा और साहस को भी प्रेरित करती है।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares