(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)
☆ आलेख # 115 ☆ देश-परदेश – समय और साधन तो बदल गए लेकिन हम नहीं बदले ☆ श्री राकेश कुमार ☆
दो दशक पूर्व अजमेर से जयपुर बस द्वारा यात्रा करते हुए एक ग्रामीण को बीड़ी पीने से मना करने वाली सूचना की तरफ ध्यानाकर्षण किया था। उसने लपक कर कहा था, हम तो पहले भी बीड़ी पीते थे, अब भी पियेंगे। तू बड़ा आदमी है, तो अपनी माचिस की डिबिया (मारुति कार) में यात्रा किया कर, हम तो बस में बीड़ी पीते ही रहेंगे।
विगत सप्ताह जयपुर की मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए पढ़े लिखे प्रतीत हो रहे दो युवा तेज आवाज़ में मोबाइल पर राजनीतिक बहस के मजे ले रहे थे। मेट्रो में तेज आवाज़ के साथ मोबाइल उपयोग निषेध सूचना भी अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में बताई जाती है।
अब बीड़ी का चलन बदलकर गुटखे का हो चुका हैं। नियम तोड़ने के लिए नए साधन मोबाइल ही सहारा रह गया हैं। रेल यात्रा में देर रात्रि तक वीडियो सुने और देखे जाते हैं। पुराने समय में कुछ यात्री ट्रांजिस्टर लेकर चलते थे, लेकिन चलती ट्रेन में उसकी कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती थी।
हवाई यात्रा जहां सब के बैठने का स्थान निश्चित होता है, लेकिन जैसे ही बोर्डिंग की सूचना मिलती है, पहले हम पहले हम के धक्के लगने लग जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सीट नंबर के अनुसार प्रवेश मिलता है, तो कुछ स्थिति नियंत्रण में रहती हैं।
हवाई यात्रा की समाप्ति पर अधिकतर यात्री गंतव्य स्थान से बहुत पहले उठ कर केबिन से अपना सामान निकालने लग जाते हैं। उतरने की इतनी जल्दी होती है, मानो जहाज में आग लग गई हो। बाहर निकल कर सबका लगेज तो बेल्ट में एक साथ ही आता है। हम सब बेचैन प्राणी हो चुके हैं। सब को जल्दी रहती है, पर कारण कुछ विशेष नहीं होता है। इतनी शिक्षा और विगत कुछ वर्षों से तो व्हाट्स ऐप का भरपूर ज्ञान भी खूब मिला है, हम सबको, लेकिन हम नहीं बदलेंगे। यदि आज अवकाश है, फिर भी आप सब तो जल्दी जल्दी इस लेख को पढ़ रहें हैं, ना ?
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “जरा सम्हालो बेटी-...”)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 220 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆
☆ “जरा सम्हालो बेटी-...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆
(ई-अभिव्यक्ति में प्रत्येक सोमवार प्रस्तुत है नया साप्ताहिक स्तम्भ कहाँ गए वे लोग के अंतर्गत इतिहास में गुम हो गई विशिष्ट विभूतियों के बारे में अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक जानकारियाँ । इस कड़ी में आज प्रस्तुत है एक बहुआयामी व्यक्तित्व “प्रखर पत्रकार, प्रसिद्ध कवि स्व. हीरालाल गुप्ता” के संदर्भ में अविस्मरणीय ऐतिहासिक जानकारियाँ।)
आप गत अंकों में प्रकाशित विभूतियों की जानकारियों के बारे में निम्न लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं –
☆ “प्रखर पत्रकार, प्रसिद्ध कवि स्व. हीरालाल गुप्ता” ☆ श्री यशोवर्धन पाठक ☆
सबको प्रोत्साहन और प्रकाशन देने वाले स्व. हीरालाल जी गुप्ता प्रदर्शन से परे गुप्त ही बने रहना चाहते थे। न तो उन्होंने अपने पत्रकार होने का कभी ढिंढोरा पीटा और न ही कभी किसी पर रौब गालिब किया। कलम को कभी कुल्हाड़ी नहीं बनने दिया। पद और अधिकार उनके व्यक्तित्व पर कभी हावी नहीं हो पाये।
उपरोक्त प्रतिक्रिया है सुप्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार श्रद्धेय डा. राजकुमार सुमित्र जी की, जो कि उन्होंने पत्रकारिता और साहित्य के सशक्त स्तंभ श्रद्धेय स्व. श्री हीरालाल जी गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व को उजागर करते हुए एक लेख में व्यक्त की थी। गुप्ता जी आत्म विज्ञापन और प्रचार से दूर रह कर सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर ही विश्वास करते थे। वे जीवन पर्यन्त सादगी से ही रहे और उन्होंने नाटकीयता, बनावटीपन और प्रदर्शन से दूर रह कर अपने व्यवहार और वाणी में भी सादगी और स्वाभाविकता को ही प्रमुखता दी। यही कारण है कि जहां पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने निर्भीकता और निष्पक्षता जैसे मानदंडों को अपनाया वहीं कविता के क्षेत्र में उन्होंने भावनात्मकता और हार्दिकता के साथ अपनी काव्यात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
बचपन में मेरे घर पर जो विशिष्ट व्यक्ति परिवार के मध्य सराहनात्मक रुप से चर्चा का विषय बनते उनमें श्रद्धेय श्री हीरालाल जी गुप्ता भी प्रमुख रुप से शामिल रहते। पूज्य पिता स्व. पं. भगवती प्रसाद जी पाठक के अभिन्न मित्र के रुप में चाहे जब गुप्ता जी के व्यक्तित्व की चर्चा होती। बाद में बड़े भाई श्री हर्षवर्धन, सर्वदमन और प्रियदर्शन ने भी “नवीन दुनिया” समाचार पत्र से पत्रकारिता प्रारंभ की और श्री गुप्ता जी ने मेरे तीनों भाइयों के पत्रकारिकता कार्य में संरक्षक और शिक्षक की प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया। घर पर जब श्री गुप्ता जी की प्रखर लेखनी और प्रेरक व्यक्तित्व के बारे में बातचीत होती तो मैं बड़े ध्यान से बातें सुना करता। पिताजी द्वारा गणेश उत्सव पर आयोजित काव्य गोष्ठी में जब गुप्ता जी घर आते तो उनकी कविताएं सुनने का मुझे भी अवसर मिलता। उनकी कविताएं हम सभी को मंत्रमुग्ध कर जातीं। बड़े भाइयों के साथ मै भी उन्हें चाचा जी कहकर संबोधित और सम्मानित करता और गौरवान्वित होता।
महाविद्यालयीन अध्ययन के दौरान नवीन दुनिया प्रेस में मैं अक्सर आदरणीय श्री गुप्ता जी से मिलने जाया करता। वे मुझसे बड़े अपनेपन के साथ मेरे वर्तमान और भविष्य के संबंध में अनेक चर्चाएं करते और यथोचित मार्गदर्शन करते। उनका सोचना था कि व्यक्ति की जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी क्षेत्र में उसे आगे बढ़ना चाहिए। वे मेरी रुचि को देखते हुए मुझे हमेशा लेखन के लिए प्रोत्साहित करते। उनका नजरिया था कि मुझे पत्रकारिता या अध्यापन के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। मैंने जब सहकारी प्रशिक्षण के क्षेत्र में व्याख्याता और प्राचार्य के दायित्वों का निर्वाह करते हुए साहित्यिक लेखन भी जारी रखा तो मुझे गुप्ता जी की सभी बातें बरबस याद आ गईं कि उनका मार्गदर्शन मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। एक मैं हूं जिसे गुप्ता जी का इतना प्यार मिला, प्रेरणा मिली, लेकिन मेरे जैसे न जाने कितने होंगे जिनके जीवन निर्माण में गुप्ता जी का मार्गदर्शन सहायक सिद्ध हुआ होगा।
कविता के क्षेत्र में गुप्ता जी का उपनाम “मधुकर” उनके जीवन में सदा अपनी सार्थकता प्रदर्शित करता रहा। उनकी सहजता और सरलता उनके जीवन की एक बड़ी विशेषता रही। तभी आदरणीय श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने उनके बारे में लिखा था कि “श्री गुप्ता जी की एक और विशेषता थी, उनका वैष्णव स्वभाव। उनके व्यक्तित्व की सरलता और सहजता ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। न तो उनकी वेषभूषा में बदलाव आया और न ही उनके व्यवहार में। आक्रामकता तो उन्हें छू तक नहीं गई थी लेकिन जो बात उन्हें सही लगती उस पर वे अडिग रहते थे और यही कारण था कि उन्हें पत्रकारिता के कार्य काल में अपने संपादकीय सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला। गुप्ता जी अपने पत्रकारिता और सामाजिक जीवन में अजातशत्रु के रुप में सभी के मध्य सदा सम्मानित रहे। स्व. श्री हीरालाल जी गुप्ता आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियां हमारे मानस पटल पर आज भी हमें प्रेरित और प्रभावित करतीं हैं। स्व. गुप्ता जी की स्मृति में जबलपुर की अनेक साहित्यिक संस्थाऐं 24 दिसंबर को स्व. हीरालाल गुप्ता जयंती समारोह आयोजित करती रही हैं, मेरे दृष्टिकोण से यह आयोजन युवा पीढ़ी को पत्रकारीय मूल्यों के साथ सकारात्मक दिशा दर्शन का प्रेरक आयोजन होता था। इस आयोजन में स्वर्गीय गुप्ता जी के परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता रहती थी। स्व. गुप्ता जी को सादर नमन।
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “नववर्ष की नई किरण…”।)
(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अप्रतिम व्यंग्य – ‘एक प्यारा प्यारा जीव‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 271 ☆
☆ व्यंग्य ☆ एक प्यारा प्यारा जीव ☆
मोहन बाबू को कुत्तों से ‘एलर्जी’ है। सड़क पर कुत्ते को आते देखते हैं तो साइड बदल देते हैं। आसपास कोई कुत्ता आ जाए तो तुरन्त हाथ में पत्थर लेकर ‘दूर-दूर’ करना शुरू कर देते हैं। जिन घरों में कुत्ते हैं उनमें प्रवेश करने से पहले गेट को खटखटाकर गृहस्वामी को बाहर बुला लेते हैं ताकि आदमी से पहले कुत्ते से मुलाकात न हो जाए। ऐसे घरों में भीतर बैठने पर अगर कुत्ता प्रेमवश उनके पास आकर उन्हें सूंघना-सांघना शुरू कर दे तो उनकी रीढ़ में डर की झुरझुरी दौड़ने लगती है और पांव अपने आप ज़मीन से ऊपर हवा में उठ जाते हैं। यह प्रेम-क्रीडा देर तक चली तो वे गुहार लगाना शुरू कर देते हैं, ‘अरे भाई, इसे पकड़ो।’ गृहस्वामी मित्र हुआ तो शिकायत भी कर देते हैं, ‘यह क्या बला पाल ली, यार। घर में बैठना मुश्किल है।’
मोहन बाबू का अपना मकान है। घर में सिर्फ चार प्राणी हैं— खुद,पत्नी, एक पढ़ने वाला बेटा और एक अविवाहित बेटी। दो बड़े बेटे नौकरियों पर बाहर हैं और एक बड़ी बेटी विवाह को प्राप्त हो ससुराल में सुखी है।
रिटायर होने पर मोहन बाबू को इकट्ठी रकम मिली तो ऊपर तीन कमरे बनवाये और ऊपर ही शिफ्ट हो गये। नीचे का बड़ा हिस्सा किराये पर दे दिया। मुहल्ला शहर के भीतर है इसलिए मकानों का किराया तगड़ा है। मोहन बाबू का मकान बीस हज़ार रुपये महीने में उठ गया। किरायेदार वर्मा साहब एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं। वर्मा साहब के परिवार के आने से पहले उनका सामान आया। सामान को देखकर मुहल्ले वालों ने जांच लिया कि आदमी हैसियत और नफ़ासत वाला है। सामान के बाद कार और स्कूटरों पर परिवार के सदस्य आये। मोहन बाबू का खून यह देखकर सूख गया कि कार में एक कद्दावर, काली चमकदार चमड़ी वाला श्वान भी विराजमान था। वर्मा जी से पहले उसके बारे में कोई बात नहीं हुई थी। अब कहने से क्या फायदा? मोहन बाबू ने सोचा कि उन्हें तो ऊपर रहना है, उन्हें क्या फर्क पड़ने वाला है। बस नीचे आते-जाते थोड़ा संभल कर चलना होगा।
वर्मा जी सवेरे कुत्ते को टहलाने ले जाते थे। लगता था कि कुत्ता ही उनको टहलाने ले जा रहा है क्योंकि कुत्ता आगे आगे भागता था और वे उसकी जंजीर पकड़े पीछे घिसटते जाते थे। उसी वक्त मुहल्ले के कुछ और कुत्तों के स्वामी अपने अपने कुत्तों को टहलाने निकलते थे। वर्मा जी के कुत्ते को देखकर दूसरे कुत्तों का शौर्य जागता था और वे भौंकना और उसकी तरफ लपकना शुरू कर देते थे। लेकिन बार-बार लपकने के बाद भी वे उससे सुरक्षित दूरी बनाये रखते थे और शौर्य प्रदर्शन के वक्त भी उनकी दुम टांगों के बीच चिपकी रहती थी। वर्मा जी का कुत्ता उनकी तरफ हिकारत से देखता हुआ, बेपरवाह, अपने रास्ते चला जाता था। अगर कभी वह रुक कर किसी कुत्ते की तरफ देख ले तो वह कुत्ता डर कर अपने मालिक की टांगों के बीच घुस जाता था।
कभी वर्मा जी का कुत्ता जंजीर से छूटकर सड़क पर आ जाए तो आसपास के घरों में हड़कंप मच जाता था। पड़ोसियों के दरवाजे़ फटाफट बन्द हो जाते, और वे तभी खुलते जब कुत्ते को पकड़ कर फिर से जंजीर से बांध दिया जाता। घरों के आसपास खड़े लोग दौड़कर भीतर घुस जाते और सड़कें सूनी हो जातीं। मोहन बाबू ऊपर इन बातों से अप्रभावित रहते थे।
अन्त में पास-पड़ोस के लोग एक ‘डेलिगेशन’ लेकर मोहन बाबू के पास पहुंचे। उन्हें उस खूंखार कुत्ते के आने से पैदा हुए संकट के बारे में बताया और उन्हें सलाह दी कि उन्हें अच्छे पड़ोसी का धर्म निबाहते हुए इस संकट का समाधान करना चाहिए। चूंकि अकेले कुत्ते को मुहल्ले से निष्कासित नहीं किया जा सकता, इसलिए उसके स्वामी से ही कोई दूसरा घर देख लेने के लिए कहना चाहिए। किरायेदारों की क्या कमी है? वर्मा जी जाएंगे तो दूसरा आ जाएगा।
मोहन बाबू धर्मसंकट में पड़ गये। बात सही थी। कुत्ते से लोग खासे आतंकित थे। उसकी वजह से लोग ऐसे चौकन्ने रहते थे जैसे मुहल्ले में कोई शेर आ गया हो। बच्चों को मोहन बाबू के घर से दूर रहने की हिदायत थी। कुत्ते के दर्शन मात्र से लोगों की रीढ़ में कंपकंपी दौड़ जाती थी। मोहन बाबू को खुद भी कुत्ते से परेशानी होती थी। कुत्ता रोज़ सवेरे बड़ी देर तक भौंकता रहता था। मोहन बाबू सवेरे रामायण का पाठ करते थे। कुत्ते के भौंकने के कारण उनकी रामायण गड़बड़ हो जाती थी।
उन्होंने पड़ोसियों को आश्वासन दिया कि वे वर्मा जी से बात करेंगे।
वर्मा जी ने पड़ोसियों के दल को देखकर स्थिति को भांप लिया था और मोहन बाबू का बुलावा आने से पहले उन्होंने अपनी रणनीति तैयार कर ली थी। यह मुहल्ला उनके लिए सुविधाजनक था और वे किसी भी कीमत पर उसे छोड़ना नहीं चाहते थे।
मोहन बाबू ने वर्मा जी को बुलाया। उनके आने पर संकोच से बोले, ‘मुहल्ले के कुछ लोग आये थे।’
वर्मा जी सावधानी से बोले, ‘हां मैंने देखा था।’
मोहन बाबू बोले, ‘आपके कुत्ते को लेकर एतराज़ कर रहे थे।’
वर्मा जी ने आश्चर्य व्यक्त किया, कहा, ‘अच्छा। टाइगर तो बड़ा भला जानवर है। कभी किसी को तंग नहीं करता। वैसे भी हम उसको बांधकर रखते हैं।’
मोहन बाबू हंसे, बोले, ‘हां, लेकिन लोग उसकी शक्ल-सूरत से डरते हैं।’
वर्मा जी बोले, ‘अब इसके लिए क्या कीजिएगा? अगर कोई कुत्ते के फोटो या उसके खिलौने से डरने लगे तो उसका क्या इलाज है? यहां के लोग भी खूब हैं।’
फिर उन्होंने अपना अस्त्र निकाला। बोले, ‘मुझे आपसे एक बात करनी थी। आपके घर में मुझे सब सुविधा मिल रही है। अच्छा मकान मालिक खुशकिस्मती से मिलता है। मुझे लग रहा है कि आपने अपनी भलमनसाहत की वजह से मकान का किराया कम रखा है। मुझे हाल में तरक्की मिली है। सोचता हूं किराया दो हज़ार रुपये बढ़ा दूं।’
मोहन बाबू गद्गद हुए। लक्ष्मी जी बिना पूर्व सूचना के आ गयीं। बोले, ‘आप बड़े सज्जन व्यक्ति हैं। अपने मन से भला कौन किरायेदार किराया बढ़ाता है?’
अस्त्र की सफलता के बारे में निश्चिन्त होने के बाद वर्मा जी बोले, ‘आप टाइगर के बारे में कुछ कह रहे थे?’
मोहन बाबू बोले, ‘उसके बारे में अब क्या कहना। वह तो बड़ा प्यारा जीव है। इन मुहल्ले वालों का दिमाग मुफ्त ही खराब होता रहता है।’
वर्मा जी मोहन बाबू को चित्त करके नीचे उतर आये।
मुहल्ले वालों ने जब देखा कि वर्मा जी मोहन बाबू के घर में अंगद के पांव से जमे हैं तो पुराने डेलिगेशन के एक दो सदस्य मोहन बाबू के पास पहुंचे।
पूछा, ‘आपने उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की?’
मोहन बाबू ने भोलेपन से पूछा, ‘किस मामले में?’
वे बोले, ‘हमने आपसे कहा था न कि वर्मा जी को दूसरा घर देख लेने के लिए कह दीजिए।’
मोहन बाबू याद करने का अभिनय करते हुए बोले, ‘अरे वाह! मैंने उस पर विचार किया था। अब,भाई, मुश्किल यह है कि मैं सभी जीवों से बहुत प्रेम करता हूं। और फिर यह कुत्ता तो बड़ा ही प्यारा है। देखने में भले ही डरावना लगे लेकिन है बड़ा सीधा-सादा। आज तक किसी को नहीं काटा।
‘दूसरी बात यह है कि कुत्ते को जरूरी इंजेक्शन लगे हुए हैं। धोखे से काट भी लेगा तो कोई नुकसान नहीं होगा। मरहम-पट्टी तो वर्मा जी करा ही देंगे। बड़े भले आदमी हैं। ऐसे किरायेदार बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। आप लोग बेकार ही कुत्ते को लेकर परेशान हो रहे हैं।’
पड़ोसी बोले, ‘आप उस कुत्ते के पीछे मुहल्ले वालों से बुराई ले रहे हैं।’
मोहन बाबू ने सन्तों की वाणी में जवाब दिया, ‘बुराई तो आप लोग ही बेकार में पाल रहे हैं। मैं तो सब मुहल्ले वालों से प्रेम करता हूं। आप जीव-दया के सिद्धान्त से हटकर मुझे परेशानी में डाल रहे हैं। दूसरे देशों में लोग पशु- पक्षियों को बचाने में लगे हैं, यहां आप एक कुत्ते के पीछे लाठी लेकर पड़े हैं।’
मुहल्ले वाले कुपित होकर उठ गये और मोहन बाबू उनसे मुक्ति पाकर गुनगुनाते हुए अपने काम में लग गये।
(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के लेखक श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको पाठकों का आशातीत प्रतिसाद मिला है।”
हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों के माध्यम से हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
☆ संजय उवाच # 272 ☆ स्थितप्रज्ञ…
एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हमारी सोसायटी के पास ही रहा करते थे। सज्जन व्यक्ति थे।अकस्मात मृत्यु हो गई। एक दिन लगभग उसी जगह एक रिक्शा खड़ा देखा तो वे सज्जन याद आए। विचार उठा कि आदमी के जाने के बाद कोई उसे कितने दिन याद रखता है? चिता को अग्नि देने के बाद परिजनों के पास थोड़ी देर रुकने का समय भी नहीं होता।
एक घटना स्मरण हो आई। एक करीबी परिचित परिवार में शोक प्रसंग था। अंतिम संस्कार के समय, मैं श्मशान में उपस्थित था। सारी प्रक्रिया चल रही थी। लकड़ियाँ लगाई जा रही थीं। साथ के दाहकुंड में कुछ युवा एक अधेड़ की देह लेकर आए थे। उन्होंने नाममात्र लकड़ियाँ लेकर अधिकांश उपलों का उपयोग किया। श्मशान का कर्मचारी समझाता रह गया, पर केवल उपलों के उपयोग से से देह के शीघ्र फुँक जाने का गणित समझा कर अग्नि देने के तुरंत बाद वे सब चलते बने।
हमें सारी तैयारी में समय लगा। दाह दिया गया। तभी साथ वाले कुंड पर दृष्टि गई तो जो दृश्य दिखा, उससे भीतर तक मन हिल गया। मानो वीभत्स और विदारक एक साथ सामने हों। उस देह का एक पाँव अधजली अवस्था में लगभग पचास अंश में ऊपर की ओर उठ गया था। अधिकांश उपलों के जल जाने के कारण देह के कुछ अन्य भाग भी दिखाई दे रहे थे।
श्मशान के कर्मचारी से सम्पर्क करने पर उसने बताया कि हर दिन ऐसे एक-दो मामले तो होते ही हैं, जिनमें परिजन तुरंत चले जाते हैं। बाद में फोन करने पर भी नहीं आते। अंतत: मृत देह का समुचित संस्कार श्मशान के कर्मचारी ही करते हैं।
लोकमान्यता है कि जिसका कोई नहीं होता, उसका भी कोई न कोई होता है। अपनी कविता ‘स्थितप्रज्ञ’ याद हो आई-
शव को / जलाते हैं / दफनाते हैं,
शोक, विलाप / रुदन, प्रलाप,
अस्थियाँ, माँस, / लकड़ियाँ, बाँस,
बंद मुट्ठी लिए / आदमी का आना,
मुट्ठी भर होकर / आदमी का जाना,
सब देखते हैं /सब समझते हैं,
निष्ठा से / अपना काम करते हैं,
श्मशान के ये कर्मचारी
परायों की भीड़ में /अपनों से लगते हैं,
घर लौटकर /रोज़ाना की सारी भूमिकाएँ
आनंद से निभाते हैं / विवाह, उत्सव
पर्व, त्यौहार /सभी मनाते हैं
खाते हैं, पीते हैं / नाचते हैं, गाते हैं,
स्थितप्रज्ञता को भगवान,
मोक्षद्वार घोषित करते हैं,
संभवत: / ऐसे ही लोगों को,
स्थितप्रज्ञ कहते हैं..!
विश्वास हो गया कि जिसका कोई नहीं होता, उसका भी कोई न कोई होता है। इस स्थितप्रज्ञता को प्रणाम !
अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
मोबाइल– 9890122603
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
writersanjay@gmail.com
☆ आपदां अपहर्तारं ☆
मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र ही दी जावेगी।
अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं।
≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
Anonymous Litterateur of social media # 218 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 218)
Captain Pravin Raghuvanshi NM—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. An alumnus of IIM Ahmedabad was involved in various Artificial and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’. He is also the English Editor for the web magazine www.e-abhivyakti.com.
Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc.
Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.
In his Naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Awards and C-in-C Commendation. He has won many national and international awards.
He is also an IIM Ahmedabad alumnus.
His latest quest involves writing various books and translation work including over 100 Bollywood songs for various international forums as a mission for the enjoyment of the global viewers. Published various books and over 3000 poems, stories, blogs and other literary work at national and international level. Felicitated by numerous literary bodies..!
English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media # 216
(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि। संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक कविता नये साल का गीत…)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 218 ☆
☆ कविता – नये साल का गीत… ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆