हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – माप ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – माप ? ?

सिमट कर राख

रह गई है मुट्ठी भर,

यह वही आदमी है,

माप की परिधि से

बड़ा समझता रहा,

जो ख़ुद को जीवन भर..!

?

© संजय भारद्वाज  

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # ३६ – कविता – हमारे राम ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # ३६ ☆

☆ कविता ☆ ~ हमारे राम ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

हें राम ! आपके जीवन ने,

जीने का अर्थ बताया है़।

जीवन कैसे जिया जाता,

ऐसे जी कर दिखलाया है़ ॥

*

वैराग, त्याग औऱ नित्य नियम

जीवन गाथा का पन्ना है़।

न जाने, हमने क्या पहना,

सच मे सच्चा यह गहना है़ ॥

*

वाणी की मृदुल, मधुरता का

सच अर्थ आप ने बतलाया।

वन गमन सहज स्वीकार किया,

ऐसा साहस कर दिखलाया ॥

*

कुलगुरु को पिता तुल्य जाना,

सेवक को भी सम्मान दिया।

केवट से चरण धुलाए जब,

दिल मे अपने स्थान दिया ॥

*

ऊँच नीच का भेद नही है़,

 राम आप की नजरों मे।

मतंग शिष्य सब दंग हुऐ,

जब पहुचे शबरी के आश्रम मे ॥

*

हनुमान राम के नेह मिलन ने

नई कहानी लिख डाली।

जन औऱ वन जीवन निकट हुऐ

मित्रता अनोखी रच डाली ॥

*

सागर की लहरें शान्त हुईं,

जब राघव का सानिध्य मिला।

मद, अहंकार सब लोप हुऐ,

ज्ञान अनोखा दिव्य मिला ॥

*

मद औऱ नम्रता खूब लड़े,

सच औऱ झूठ जब टकराये।

चकराया माथा, कपिदल का

जब रावण के निकट राम आये ॥

*

संघार पूर्व सम्मान दिया,

क्योकि वह राजा ज्ञानी था।

वध किया राम ने पापों का,

क्योकि वह अति अभिमानी था ॥

*

राघव- रावन का युद्ध नही,

अधर्म, धर्म से हारा था।

इस महा युद्ध का सच जानो,

सत ने असत्य को मारा था ॥

*

लंका से चलने के पहले,

अपनी सच्चाई दिखलाई थी।

विभीषण को जब लंका सौपा, तॊ

यह सबसे बड़ी विदाई दी ॥

*

राम अयोध्या मे आये

तब रामराज अवध आया।

राजधर्म का गूढ़ अर्थ,

मर्यादा पुरुषोत्तम ने बतलाया ॥

♥♥♥♥

#कैसे_हैं_मेरे_राम

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # १८८ ☆ गीत – ।। मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १८८ ☆

☆ गीत ।। मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है।

बोली में मिठास वालों की अलग पहचान होती है।।

****

लोग याद रखते हैं किसी को स्वभाव के कारण।

मनुष्य की पहचान बनती मन के भाव अवधारण।।

शारीरिक भाषा भी छोड़ती अपनी छाप अलग से।

मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है।।

****

शब्दों का भी अपना एक अलग ही स्वाद होता है।

कटु वचनों का परिणाम  तो करना बर्बाद होता है।।

बोलो अच्छा ही आप कि शब्दों में भी जान होती है।

मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है।।

***

हमारे श्वास लेने से ही  हमारा शरीर पलता है।

और हमारे विश्वास से हमारा हर संबंध चलता है।।

मधुर वाणी से ही विश्वास की डोर चलायमान होती है।

मधुर वाणी जीवन में एक वरदान होती है।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कविता # १५ – कविता – माँ… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर ☆

डॉ.राजेश ठाकुर

( प्रो डॉ राजेश ठाकुर जी का  मंतव्य उनके ही शब्दों में – “पाखण्ड, अंध विश्वास, कुरीति, विद्रूपता, विसंगति, विडंबना, अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जन-समुदाय को जागृत करना ही मेरी लेखनी का मूल प्रयोजन है…l” अब आप प्रत्येक शनिवार डॉ राजेश ठाकुर जी की रचनाएँ आत्मसात कर सकते हैं. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “तो जानें…“.)  

? साप्ताहिक स्तम्भ ☆ नेता चरित मानस # १५ ?

? कविता – माँ… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर  ? ?

?

=१=

जग का असल हसीं

अफ़साना माँ ही है,

दुनिया का अनमोल

ख़जाना माँ ही है।

सुर लय ताल तरन्नुम

सरगम साज़ है माँ,

जग का सबसे मधुर

तराना माँ ही है।।

=२=

ख़ुशी फ़तह कर ग़म को

हराना माँ ही है,

लफ़्ज़ जिसपे ज़हाँ

दीवाना माँ ही है।

जिसकी दुआ से

क़ामयाबी क़दम चूमे,

कर ज़िंदगी जो

शायराना माँ ही है।।

=३=

मक़सद जिसका सदा

हँसाना माँ ही है,

जिसके दम जीवन है

सुहाना माँ ही है।

जिसके आँचल तले

बिताये दिन स्वर्णिम,

गोदी में बचपन –

-बचकाना माँ ही है।।

=४=

परम पुनीत पाक़

आशियाना माँ ही है,

देव भी जिसको चाहे

पाना माँ ही है।

गंगा-सी पावन दुआएँ

हैं सिर पर

बौना जिससे हर

नज़राना माँ ही है।।

=५=

जग का सबसे मधुरिम

गाना माँ ही है,

जग-दुनिया-संसार

ज़माना माँ ही है।

शुभ-चिंतक हमदर्द

नहीं माँ सा कोई,

‘ राजेश ‘ निश्छल

☆

© प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर

शासकीय कॉलेज़ केवलारी

संपर्क — ग्राम -धतूरा, पोस्ट – जामगाँव, तहसील -नैनपुर, जिला -मण्डला (म.प्र.) मोबा. 9424316071

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #२५१ ☆ कविता – अचानक मिल जाती जब कभी मन की खुशी… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व  प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – अचानक मिल जाती जब कभी मन की खुशी…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # २५१ ☆

☆ अचानक मिल जाती जब कभी मन की खुशी…  ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

अचानक मिल जाती जब कोई मन चाही खुशी

दिखने लगती सामने दुनियां जो थी मन में बसी।

खुलने लगती खिडकिया, दिखने लगता वह गगन

* 

उमगने लगती नई संभावनाएं निखरता संसार है

लेने लगते स्वप्न सुंदर नए कई आकार भी

 दूर हो जाता अँधेरा छिटक जाती चाँदनी-

 *

स्वतः सज जाता है मन में प्रेम का दरबार है

मधु गमक से आप भर जाता है सब वातावरण

कामनायें नाच-गाकर करती है नव सुख सृजन

 *

 गुनगुनाती भावनायें अधरों में मुस्कान ले

भावनायें भाग्य का करती सहज वन्दन नमन

खुशी तो खुशी का वरदान प्रकृत स्वभाव है

 *

 खुला है व्यवहार उसका कहीं नहीं दुराव है

इसी से सबको है प्यारी कल्पना मनभावनी

सद‌भाव से करता है मन हर दिन ही जिसकी आरती

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #७४ – नवगीत – जाग सखी री… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – जाग सखी री…।

? रचना संसार # ७४ – गीत – जाग सखी री…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

जाग सखी री उतर क्षितिज से

आया सुखकर भोर।

*

उदयाचल से झाँक रहा है,

देखो शुभदे दिनकर।

बादल अभिनंदन करते हैं,

सूर्यदेव का हँसकर।।

तुहिन कणों के अगणित मोती,

बिखरे चारों ओर ।

*

जाग सखी री उतर क्षितिज से,

आया सुखकर भोर ।।

**

महकी देखो सुभग वाटिका,

लदी सुमन से डाली।

पंचम स्वर में कूक रही है,

कोयलिया मतवाली।।

मन को आनंदित करता सखि,

मधुप -वृंद का शोर ।

*

जाग सखी री उतर क्षितिज से,

आया सुखकर भोर ।।

**

सरिता के तट चकवा- चकवी,

गीत प्रणय के गाते।

बड़े सवेरे उठे बटोही,

अपने पथ पर जाते।।

नभ में ओझल हुआ सुधाकर,

दिखता व्यथित चकोर ।

*

जाग सखी री उतर क्षितिज से,

आया सुखकर भोर ।।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – कविता ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – कविता ? ?

वे जिन्हें

आशंकाएँ कहते थे,

मैं उनमें

संभावनाएँ पढ़ा करता था,

अब जाने क्यों

संभावनाओं की

सदाफूली आँखों में

उग आई हैं

आशंकाओं की नागफनियाँ,

ऐसा क्यों हुआ कि

मृग को अपनी नाभि में

कस्तूरी नहीं दिखी,

अरे ! कितने दिन हुए,

कोई कविता नहीं लिखी!

?

© संजय भारद्वाज  

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #३०३ ☆ भावना के दोहे – प्रीत ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – प्रीत।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # ३०३ – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – प्रीत ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

शब्द सुमन सुरभित हुए, प्रीत प्रेम का भाव।

नेह नयन की लालसा, पड़ता यही प्रभाव।।

* 

गीत प्रीत लिखते गए, जग में गाते गान।

तुलसी मीरा सूर की,  होता छबि का भान।।

 *

प्रियवर तुम कविवर बने, ख्याति बढ़ी है खूब।

गर्व बहुत तुम कर रहे,  जाओ कहीं न डूब।।

 *

पावन  धरणी सौम्यता, अबला बनती आज।

उसे निगलता आज वह, कुंठित यही समाज।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #२८४ ☆ कविता – अँखियाँ प्यासी की प्यासी… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय कविता – अँखियाँ प्यासी की प्यासी…। आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # २८४ ☆

☆ कविता – अँखियाँ प्यासी की प्यासी… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

खूब घूम लो मथुरा काशी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

*

दान दिखावे के तुम करते

जबरन अपने मन को भरते

खूब  लगाते गंगा डुबकी

घर में बैठी मात उदासी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

*

दया धर्म का ज्ञान नहीं है

अपनों का भी मान नहीं है

हर क्षण रहते घिरे स्वार्थ में

माँ को समझें घर में दासी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

*

झूठ – कपट के संगी साथी

कोरी बातों में जो हाथी

धनी न बिल्कुल बात-साख के,

लेते सच के नाम उबासी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

*

धन दौलत की चाह बहुत है

राग-द्वेष की दाह बहुत है

धर्म-कर्म  करनी-कथनी के

सब व्यवहार  विरोधाभासी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

*

रिश्ते – नाते रखे ताक पर

हर पल गुस्सा रहे नाक पर

चैन नहीं ‘संतोष’ नहीं है

सुख-सुविधा की चाह बिलासी

पर अँखियाँ प्यासी की प्यासी

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ शशि साहित्य # ४ – कविता – कुछ पता नहीं… ☆ श्रीमती शशि सराफ ☆

श्रीमती शशि सराफ

(श्रीमती शशि सुरेश सराफ जी सागर विश्वविद्यालय से हिंदी एवं दर्शन शास्त्र से स्नातक हैं. आपने लायंस क्लब और स्वर्णकार समाज की अध्यक्षा पद का भी निर्वहन किया. आपका “लेबल शशि” नाम से बुटीक है और कई फैशन शोज में पुरस्कार प्राप्त किये हैं. आपका साहित्य और दर्शन से अत्यधिक लगाव है. आप प्रत्येक शुक्रवार श्रीमती शशि सराफ जी की रचनाएँ आत्मसात कर सेंगे. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता ‘कुछ पता नहीं…‘।)

☆ शशि साहित्य # ४ ☆

? कविता – कुछ पता नहीं…  ☆ श्रीमती शशि सुरेश सराफ  ? ?

☆

इस छोर को तो थामा मैंने,

उस छोर का,

कुछ पता नहीं..

 

क्यों डर रही पतंग हवा में,

पकड़ कुछ ढीली,

कुछ पता नहीं..

 

थी अब तक खुशियां मेरी मुट्ठी में,

रेत की तरह फिसल रही,

कुछ पता नहीं..

 

जो मेरे भी इंतजार में तड़प उठे,

उन तरसती निगाहों का,

कुछ पता नहीं..

 

हम तो चले थे कदम ब कदम पीछे तेरे,

कब मिटा दिए निशां लहरों ने,

कुछ पता नहीं..

 

उतावली हो रही बहारें,

महकने को मचलने को..

मगर अब इंतजार..

कुछ पता नहीं..

☆

© श्रीमती शशि सराफ

जबलपुर, मध्यप्रदेश 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares