हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # २०२ – सदियों से हमने किया… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सदियों से हमने किया”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # २०२ – सदियों से हमने किया… ☆

☆

सदियों से हमने किया, विश्व शांति का जाप।

जल थल नभ पाताल के, दूर किये संताप।।

 *

वैदिक मंत्रों को जपा, औ गाया नित गान।

आदिकाल से तब बनी, भारत की पहचान।।

 *

विश्व शांति सद्भावना, से ही जग उद्धार।

खुशहाली की थाप संग,संकट हटें हजार।।

 *

संस्कृतियाँ बसती रहीं, सदा मिला सम्मान।

अतिथि देव होता यहाँ, जग जाहिर पहचान।।

 *

शांति शक्ति आराधना, हिन्दुस्ताँ के स्त्रोत।

भारत का दर्शन रहा, सदियों उड़े कपोत।।

 *

पवन मेघ गिरि वृक्ष सब, ईश्वर के उपहार।

इन सबकी आराधना, संस्कृति के आधार।।

 *

विक्रमादित्य चाणक्य से, सूरवीर गंभीर।

राणा साँगा क्षत्रपति, पोरुष से हैं वीर।।

 *

अवतारों की भूमि है, ऋषियों का यशगान।

भारत में मिलकर सभी, गाते मंगल गान।।

 *

राम कृष्ण गौतम शिवा, नानक व महावीर।

भारत धरती धन्य है, सूफी संत फकीर।।

 *

वेद और उपनिषद में, विश्व शांति संदेश।

ज्ञान योग विज्ञान में, पारंगत यह देश।।

* 

राष्ट्रसंघ में छा गया, अपना अनुपम देश।

लुभा रहा है विश्व को, भारत का गणवेश।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ मांदियाळी… ☆ श्रीशैल चौगुले ☆

श्रीशैल चौगुले

? कवितेचा उत्सव ?

☆ मांदियाळी… ☆ श्रीशैल चौगुले ☆

☆

विठ्ठलाने द्यावे

अमृताचे घोट

शंकराने प्यावे

ओमरुप लोट.

*

कधी योग येतो

ऐसा मनी संत

भरोनीया देतो

प्रेम ते अनंत.

*

म्हणोनी करावा

एक वेळ काला

कृष्ण शिव ब्रम्ह

भक्ती भाव झाला.

*

तैसे भेटे मित्र

मांदियाळी वारी

गीता ज्ञान भक्ता

मार्गशिर्षा दारी.

 ☆

© श्रीशैल चौगुले

मो. ९६७३०१२०९०.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # २६४ – मूर्तियाँ चुप है ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत है, आपके काव्य संग्रह ‘शब्द नहीं रहे शब्द‘ की एक भावप्रवण कविता – मूर्तियाँ चुप है…।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २६४ – मूर्तियाँ चुप है ✍

(काव्य संग्रह – शब्द नहीं रहे शब्द से )

लेनिन

गाँधी

मूर्तियाँ चुप हैं

श्यामा प्रसाद मुखर्जी

सुभाष और

पेरियार

तोड़ी जा रही हैं मूर्तियाँ

एक के बाद एक ।

मूर्तियाँ चुप हैं

शायद आँखें नम हों ।

और बकबका रहे हैं लोग

नहीं नहीं

ये वो लोग हैं

खण्डित हैं जिनके विचार और चरित्र

इनके मन का आवेश

बना देना चाहता है

खण्डित मूर्तियों का देश ।

© डॉ. राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # २६३ – “जैसे हवा कहा करती है…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “जैसे हवा कहा करती है–...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २६३ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “जैसे हवा कहा करती है-...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

गुजरा जब-जब तेरे घर  से ।

देहरी तनी तनी मिलती थी-

और किबाड़ दिखे ज्यों फरसे ॥

* 

खूँटी हँसी उड़ाती देखी

मुँह बिचकाते देखे आले ।

बाहर से दिखते आँगन की

सीमाओं पर लटके ताले ।

 *

कठिन रास्ता था वह जैसे –

आ  उलझे हम किसी भँवर से ॥

 **

जहाँ खड़े होते थे सज कर

वहाँ मौन पसरा था उत्कट ।

वहीं प्रतीक्षा कहती आयी

अटकी अटकी आँखों के तट ।

 *

जैसे हवा कहा करती है

आहिस्ता सोई अरहर से ॥

 **

तेरे चौबारे की ठंडक में

पहचाना आकुल क्षण था ।

जिसकी तह में कहीं न कहीं

एक अघोषित संरक्षण था ।

 *

बुझा बुझा जो रहा किये था –

शंकित, किसी अपरिचित डर से ॥  

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

26-11-2025

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – साधन ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – साधन ? ?

असंख्य आदमियों की तरह

आज एक और

आदमी मर गया,

अपने पीछे वे ही

अमर प्रश्न छोड़ गया,

समकालीन प्रश्न-

अब यह आदमी नहीं रहा,

ऐसे में हमारा क्या होगा?

सार्वकालिक प्रश्न-

जन्म से पहले

आदमी कहाँ था,

मृत्यु के बाद

आदमी कहाँ जाएगा?

लगता है जैसे

कई तरह के प्रयोगों का

रसायन भर है आदमी,

जीवन की थीसिस के लिए

शोध और अनुसंधान का

साधन भर है आदमी। 

(कवितासंग्रह ‘मैं नहीं लिखता कविता‘)

?

© संजय भारद्वाज  

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४५ ☆ # “पराधीन लोकतंत्र…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “पराधीन लोकतंत्र…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४५ ☆

☆ # “पराधीन लोकतंत्र…” # ☆

☆

हम सीधे-साधे भोले भाले हैं

इस मतलबी दुनिया से बहुत निराले हैं

 

सभी है मित्र यहां

कोई नहीं अमित्र यहां

हम मित्रता को

दिल से निभाने वाले हैं

 

जिनके सफेद वस्त्र है

उनके स्याह चरित्र है

उजले उजले है चेहरे

पर दिल के काले काले है

 

हमने जीवन भर संघर्ष किया

अपने मूल्यों पर उत्कर्ष किया

माथे पर कोई शिकन नहीं

पर पैरों में अभी भी छालें है

 

हमने ताने सुने तिरस्कार सहा

हमने गालियां सुनी कुछ ना कहा

भेदभाव भरी दुनिया में

सीने में चुभते हुए भाले हैं

 

एक जून की रोटी है

किस्मत ही खोटी है

गरीबी विकराल है

भूख है पर दूर निवाले है

 

विधाता क्या लिख गया

जो कुछ था सब बिक गया

ना घर रहा ना छत रही

फुटपाथों के पाले है

 

यह बेबंद अर्थतंत्र है

पराधीन लोकतंत्र है

तानाशाही चरम पर है

शायद गुलामी के दिन आने वाले /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ अभिव्यक्ति # ८८- दिल में ही समाओ… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘दिल में ही समाओ…‘।)

☆ अभिव्यक्ति # ८८ ☆ दिल में ही समाओ… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

☆

दिल कह रहा है, दिल से कहीं न जाओ,

दिल में ही तुम रहना, दिल में ही समाओ,

 

दिल की बाते, दिल ही जाने,

क्या कहता है,  मैं क्या जानूं,

ये भी तुम बतलाओ,

दिल में ही समाओ,

 

दिल दीवाना, दिल पागल है,

दिल न समझे, दिल तो दिल है,

दिल की भाषा, दिल ही जाने,

दिल को भी समझाओ,

दिल में ही समाओ,

 

दिल रोता है, दिल हंसता है,

दिल चुप रहता, दिल कहता है,

दिल जिद्दी है,

दिल दीवाना, दिल की मान जाओ,

दिल में ही समाओ,

 

दिल न समझे, तुम समझाओ,

दिल न माने, इसे मनाओ,

मौन है दिल, इसे बताओ,

दिल से बातें, तुम कहलाओ,

दिल में ही समाओ.

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ एको अरथ…! ☆ डॉ. रामेश्वरम तिवारी ☆

डॉ. रामेश्वरम तिवारी

संक्षिप्त परिचय

  • हिंदी-प्राध्यापक(सेवानिवृत्त) महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल  (म.प्र).
  • नई दुनिया, दैनिक भास्कर, वीणा, हंस, धर्मयुग, कादम्बिनी आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविता और लघुकथाएँ प्रकाशित। पुस्तकः कविता के ज़रिए,  मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित।

आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता – एको अरथ…!

☆ ॥ कविता॥ एको अरथ…! ☆ डॉ. रामेश्वरम तिवारी ☆

☆ 

यह   कैसा  शोर – शराबा रे,

यह  क्यूँकर ख़ून-खराबा रे।

एको   अरथ   राम  -रहीमा,

एको अरथ काशी-काबा रे।

 *

सबके  खून  को   एको  रंग,

केवल  जुदा  जीने  को ढंग।

सबका  अपनो  दीनो-धरम,

फिर क्यूँकर मारा मारी जंग।

अपने   दुश्मन  आप   बने हैं,

कोई  तो  समझाए  बाबा रे।

 *

धरम-जात से ऊपर उठकर,

दिखलाएँ   जीवन    जीकर।

दिलों  बीच दूरियाँ मिटाकर,

दिखलाएँ  हम इंसां बनकर।

साँझी- संस्कृति  के बुनकर,

ज्यों  सुई में पिरोया धागा रे।

 *

यह  देश   जितना तुम्हारा है,

यह  देश उतना ही हमारा है।

यहाँ  कौन  है  किसका बैरी,

किस  बात  का यलगारा है।

सभी  रहें आपस में मिलकर,

घृणा- द्वेष  से  करें  तौबा रे।

☆

© डॉ. रामेश्वरम तिवारी

सम्पर्क – सागर रॉयल होम्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल-462026

मोबाईल – 8085014478

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # २६० – दोस्त ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय रचना  – दोस्त)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # २६० ☆

☆ सामयिक गीत – दोस्त ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆

दोस्त है तो दोस्ती दिल से निभा

दोस्त को दिल में हमेशा तू बसा

.

दोस्त दिलवर दिलरुबा चाहे न हो

दोस्त को देना नहीं यारां दगा

.

दोस्ती ही दोस्त को उपहार है

दोस्त से बढ़कर न कोई भी सगा

.

दोस्त हों श्रीकृष्ण-अर्जुन की तरह

दोस्त दुर्योधन न दे मरवा खुदा

.

दोस्त पर कर जान भी कुर्बान तू

दोस्त की भाती ‘सलिल’ को हर अदा।

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

१९.११.२०२५

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ एक था बचपन … ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम् ☆

कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

(हम कैप्टन प्रवीण रघुवंशी जी द्वारा ई-अभिव्यक्ति के साथ उनकी साहित्यिक और कला कृतियों को साझा करने के लिए उनके बेहद आभारी हैं। आई आई एम अहमदाबाद के पूर्व छात्र कैप्टन प्रवीण जी ने विभिन्न मोर्चों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश की सेवा की है। आप सी-डैक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एचपीसी ग्रुप में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत थे साथ ही आप विभिन्न राष्ट्र स्तरीय परियोजनाओं में भी शामिल थे।)

कैप्टन प्रवीण रघुवंशी जी ने अपने प्रवीन  ‘आफ़ताब’ उपनाम से  अप्रतिम साहित्य की रचना की है। आज प्रस्तुत है आपकी अप्रतिम रचना “एक था बचपन …”।

? एक था बचपन … ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम् ☆ ?

☆

एक था बचपन  प्यारा सा बचपन

क्या मस्ती भरे दिन थे, लिए ढेरों अपनापन

 

दिल की गलियों में आज भी

चुपके से यादों के पखेरू उड़ते हैं

भीगी मिट्टी की सोंधी खुशबू

मन के आँगन को महकाती रहती है

 

ना कोई फ़िकर थी ना कोई परवाह

बस हँसी के अपने साथी होते थे

नर्म धूप भी उँगली पकड़े

रोज़ नए सपने बुन, इतराया करती थी…

 

एक था बचपन, प्यारा सा बचपन

क्या मस्ती भरे दिन थे, लिए ढेरों अपनापन…

 

कागज़ की अपनी छोटी सी नाव,

बरसाती नालों में शान से बहती थी,

आँखों में रहती थी एक खुशनुमा दुनिया,

लिए रंग-बिरंगे सपने तमाम…

 

वो चिलचिलाती दोपहरें, वो भीगी रातें

अब भी दिल को छू जाती हैं

रूहानी यादों के साये आज भी,

वो दिलकश गीत गाया करते हैं

 

एक था बचपन प्यारा सा बचपन

क्या मस्ती भरे दिन थे, लिए ढेरों अपनापन…

 

वो भी क्या दिन थे, मासूम यादगार पल

आज भी इक मुस्कान ले आते हैं

दिल के इस वीरान गुलशन में

यादों के ताज़े फूल खिल जाते हैं

 

एक था बचपन, प्यारा सा बचपन

क्या मस्ती भरे दिन थे लिए कितना अपनापन

☆

~ प्रवीन रघुवंशी ‘आफताब’

© कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

पुणे

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares