हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा # ८३ – रिश्तो से बड़ी जमीन… ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – रिश्तो से बड़ी जमीन।)

☆ लघुकथा # ८३ – रिश्तो से बड़ी जमीन ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

जमीन के बंटवारे की बहस इतनी बढ़ गई की दोनों सगे भाई और दोनों बहनों के बीच में बातचीत भी बंद हो गई। पहले का प्यार जाने कहां खो गया? घर आना जाना भी बंद हो गया।

पहले सब लोग मिलकर के त्यौहार मनाते थे। कितने सुखद दिन थे? जाने क्यों आज बरबस मन बचपन की तरफ मुड़ गया है।

हम सभी गणपति उत्सव में कितने अच्छे से गणेश जी को सजाते थे सुबह-शाम आरती करते थे।

याद है जब पहली बार गणेश जी घर में रखना था, मां पैसे नहीं दे रही थी तो भैया दिन भर कुम्हार के यहां जाकर उसकी मूर्तियां की मिट्टी को घुटने में उसकी मदद की और एक मिट्टी की ही मूर्ति उसे बनवा कर ले आए थे।

और हंसते हुए कहा था- मां तू मुझे गोबर गणेश कहती है। मैं देख अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति बनाना सीख गया हूं और लाकर स्थापित करता हूं। तब से भाई हर बार गणेश जी की मूर्ति स्वयं बनाता था। पता नहीं बड़े भाई रामकिशोर जी इतने क्यों बदल गए? क्या रिश्तो से बड़ी जमीन होती है?

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – काव्यानंद ☆ तुका म्हणे – माझ्या विठोबाचा कैसा प्रेमभाव… – अभंग रचना ☆ रसग्रहण – प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

श्री तुकाराम दादा पाटील

? काव्यानंद ?

☆ तुका म्हणे – माझ्या विठोबाचा कैसा प्रेमभाव… – अभंग रचना ☆ रसग्रहण – प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

☆ तुका म्हणे ☆

माझ्या विठोबाचा कैसा प्रेम भाव /

आपणचि देव होय गुरु//१//

*

पढियें देहभाव पुरवी वासना /

अंती तें आपणापाशी न्यावें //२//

*

मागें पुढें उभा राहे सांभाळीत /

आलिया आघात निवारावे //३/

*

योगक्षेम त्याचें जाणे जडभारी /

वाट दावी करी धरूनियां //४//

*

तुका म्हणे नाही विश्वास ज्या मनीं //

पहावें पुराणी विचारूनी //५//

– संत तुकाराम.

 *

तुका म्हणे

विठ्ठल हेच तुकाराम महाराजांचे आराध्य दैवत, त्याच्यावरच त्यांचा दृढ विश्वास आहे. देवालाच ते आपले सर्वस्व मानतात. म्हणून विठ्ठल त्यांच्या मनीध्यानी सतत वास करत असतो. कारण देवावर त्यांचा पूर्ण भरवसा आहे. आपल्या आराध्य दैवतांची स्तूती करतान ते म्हणतात. मी माझ्या विठ्ठलाचा माझ्या विषयीचा प्रेमभाव काय वर्णन करू. तोच माझा देव आहे आणि माझा गुरू सुद्धा तोच आहे. तोच सतत माझे निरीक्षण करतो,माझा देहभाव तोच ओळखतो. माझे मनही तोच वाचतो.व माझी वासना आणि माझी मनोरथे तोच पुरवतो. येवढे सगळे करून मला तोच माझ्या गुणदोषा सह आपल्या जवळही घेतो. तो माझ्या मागेपुढे सदोदित उभा असतो. माझ्यावर आललेल्या संकटांचे ही तोच निवारण करतो. माझा प्रतिपाळ ही तोच करतो. माझ्यावर आललेल्या बिकट परिस्थिती मुळे मी जर माझा स्वीकारलेला मार्गासोडून इकडेतिकडे भटकत राहिलो तर तोच माझा हात आपल्या हाती घेवून मला मार्गस्थ करतो. तो माझी सतत विचारपूस करतो. या गोष्टीवर ज्यांचा विश्वास बसनार नाही त्यांनी आपल्या पुराणातील दाखले शोधून ते वाचावेत. म्हणजे त्याना  तेथे याचे सबळ दाखले सहज मिळतील. व मग खात्री पटेल. महाराजांची देवावर नितांत श्रद्धा होती.जेव्हा देव आणि भक्त दृढ विश्वासाने व द्रढनिश्चयाशे परस्परांना जोडले जातात तेव्हाच मनातील द्वैत भाव नाहिसा होतो व ते समरूप होतात. पण ही स्थिती सहजासहजी प्रात्प होत नाही. त्यासाठी अंत:करणं शुद्ध ठेवून भक्ताला परमेश्वराच्या चरणी लीन होता आले पाहिजे. भक्ताला आपल्या मनो विकारांवर नियंत्रण ठेवता आले पाहिजे.

© प्रा. तुकाराम दादा पाटील

मुळचा पत्ता  –  मु.पो. भोसे  ता.मिरज  जि.सांगली

सध्या राॅयल रोहाना, जुना जकातनाका वाल्हेकरवाडी रोड चिंचवड पुणे ३३

दुरध्वनी – ९०७५६३४८२४, ९८२२०१८५२६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # ११७ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – १७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकें गे। 

इस सप्ताह से प्रस्तुत हैं “चिंतन के चौपाल” के विचारणीय मुक्तक।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # ११७ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – १७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

☆

देकर दान, बखान न करना, 

दौलत का अभिमान न करना, 

इससे ओछापन दिखता है, 

खुद अपना गुणगान न करना।

0

तौहीनी करना फकीर की, 

फितरत होती है अमीर की, 

आह हमें छलनी कर सकती, 

इतनी ताकत नहीं तीर की।

0

कुटिल मजहबी बीमारी को, 

हवा न देना चिन्गारी को, 

अफवाहें पल में कर देती 

राख, जलाकर फुलवारी को।

0

जो मेरे सरकार से जाकर मिले, 

वे महकते हैं हवा के काफिले, 

जिसकी खुशबू से फिजाँ लबरेज है 

धन्य, जिसको देखने वह दर मिले।

0

लोग चाहें बुराई करें, 

भूलकर न बड़ाई करें, 

आत्मसुख छीन सकते नहीं 

आप तो बस भलाई करें।

☆

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # ३६९ ☆ आलेख – “सितंबर बटरफ्लाई मंथ विशेष – रंगों की किताब है तितलियां” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # ३६९ ☆

?  आलेख – सितंबर बटरफ्लाई मंथ विशेष – रंगों की किताब है तितलियां ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

प्रकृति की अद्भुत रंग कृति तितलियों के प्रति ध्यानाकर्षण हेतु ,सितम्बर का महीना बिग बटरफ्लाई मंथ के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति की गोद में बसी तितलियां यूं तो पूरे साल नजर आती हैं, पर इस महीने वे जैसे किसी उत्सव में शामिल होने निकल पड़ती हैं। नमी भरे मौसम में फूलों पर मंडराती ये रंगीन परियां हमें याद दिलाती हैं कि दुनिया में सुंदरता और संतुलन का रहस्य इन्हीं छोटे जीवों में छिपा है। तितलियां सिर्फ आंखों को भाने वाली नैसर्गिक सजावट नहीं हैं, वे पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ हैं। उनके बिना खेत सूने हो जाएंगे, पेड़ बंजर रह जाएंगे और प्रकृति का परागण चक्र अधूरा रह जाएगा।

तितली फूल से फूल तक उड़ती है और परागण करती है। इस प्रक्रिया से पेड़ पौधों का जीवन चक्र आगे बढ़ता है और हमारी थाली में अनाज और फल-सब्जियां सज पाती हैं। दरअसल, तितली का पंख फड़फड़ाना प्राकृतिक फल चक्र से जुड़ा हुआ है। यही नहीं, किसी क्षेत्र में कितनी तितलियां हैं और कितनी प्रजातियां मौजूद हैं, इससे उस क्षेत्र के पर्यावरण की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जाता है। तितलियां वहां के स्वास्थ्यमान की रिपोर्ट कार्ड होती हैं। पक्षी, छिपकली और कई छोटे जीव इन्हें भोजन बनाते हैं, ऐसे में खाद्य श्रृंखला चक्र में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। अगर तितलियां कम हो जाएं तो जंगल का पूरा गणित गड़बड़ा जाएगा।

तितलियां कला और साहित्य की प्रेरणा भी हैं। कलाकार उनके रंगों से प्रेरित होकर चित्रकारी करते हैं, डिजाइनर उनके पंखों की नकल पर फैशन बनाते हैं और कवि उनकी उड़ान में सपनों की उड़ान खोजते हैं। बचपन में हाथ से पकड़ने की कोशिश हर किसी ने की होगी, पर तितली हमेशा फिसल कर उड़ जाती है। शायद यही उसका संदेश है कि सुंदरता को थामने की कोशिश मत करो, बस निहारो और सुरक्षित रखो।

लेकिन आज तितलियों पर खतरे मंडरा रहे हैं। जंगल उजड़ रहे हैं, शहर फैल रहे हैं, खेतों में कीटनाशक बिखर रहे हैं और प्रदूषण ने आसमान का रंग बदल दिया है। जलवायु परिवर्तन की मार से मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है। इन सबका असर तितलियों के जीवन पर पड़ रहा है। तितली का जीवन चक्र चार चरणों में पूरा होता है । अंडा, लार्वा (इल्ली), प्यूपा और वयस्क तितली। मादा तितली पौधों की पत्तियों पर अंडे देती है, जो बाद में लार्वा में बदलते हैं और फिर प्यूपा अवस्था में रूपांतरित होकर एक पूर्ण तितली बन जाते हैं। हरियाली नष्ट होने से तितलियों का घर छिन रहा है, उनका भोजन घट रहा है और उनका प्रवास कठिन होता जा रहा है। तितलियों की कई दुर्लभ प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर आ गई हैं।

जरूरी है कि हम सब मिलकर तितलियों को बचाने के प्रयास करें। अपने घर के आंगन और बगीचों में ऐसे पौधे लगाएं जिन पर तितलियां आना पसंद करती हैं। कीटनाशकों का उपयोग कम करें, उसकी जगह जैविक उपाय अपनाएं। शहरों में हरियाली के छोटे-छोटे कॉरिडोर बचाए रखें, ताकि तितलियां वहां शरण पा सकें। बच्चों को इनके महत्व के बारे में बताना भी जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी इन्हें सिर्फ चित्रों में न देखे बल्कि वास्तविक रूप में इनके बीच जी सके। सितंबर का यह महीना एक अवसर है जब हम सब मिलकर तितलियों का लेखा जोखा तैयार कर सकते हैं। तस्वीरें खींचकर साझा करने से वैज्ञानिकों को भी डेटा मिलता है और हमें भी अपने आसपास की तितलियों की पहचान करने का मौका मिलता है ।

तितली दरअसल प्रकृति का वह अध्याय है जो सजीव रंगों से लिखा गया है। उनके बिना यह धरती फीकी पड़ जाएगी। हमें यह समझना होगा कि तितली का संरक्षण केवल फूलों के साथ उसका खेल बचाने भर का काम नहीं है, बल्कि यह हमारे पर्यावरणीय संतुलन, खाद्य सुरक्षा और जीवन की निरंतरता से जुड़ा हुआ है। इस सितंबर का संकल्प यही होना चाहिए कि तितलियों को बचाना है, उनकी दुनिया को सुरक्षित रखना है। आखिर अगर तितलियां रहेंगी तो ही हमारे बगीचे महकेंगे, खेत लहलहाएंगे और धरती की मुस्कान कायम रहेगी।

क्या आपने अपने क्षेत्र में कोई खास तितली देखी है, जो आपको बार-बार लौटकर आती नजर आई हो? उसे पहचान कर, उसकी उपस्थिति का जश्न मनाना ही तितलियों की इस अद्भुत दुनिया का हिस्सा बनना है।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # १९० – मनोज के दोहे ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # १९० – मनोज के दोहे ☆

☆

ईश्वर की अनुभूति पा, होते व्यक्ति महान।

आस्था औ विश्वास से, दृढ़-निश्चय की खान।।

*

अनुश्रुति के बल पर लिखे, अपने वेद-पुरान।

जीवन की संजीवनी,ऋषि मुनियों का ज्ञान।।

*

परिस्थितियाँ अनुकूल अब, प्रगतिशील का शोर।

भारत उन्नति कर रहा, निश्चित होगी भोर।।

*

सरकारी अनुदान पा, करें श्रेष्ठ व्यापार।

श्रमिकों को भी काम दें, उन्नति का आधार।।

*

मातृ-भूमि ऋण भूल कर, दिखते कुछ अनुदार।

निज स्वार्थों में उलझते, भारत पर हैं भार।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # २४० – हिन्दी में ममत्व ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ ☆

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है सामाजिक विमर्श पर आधारित विचारणीय लघुकथा “हिन्दी में ममत्व”।) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # २४० ☆

🌹लघुकथा🌹 हिन्दी में ममत्व 🌹

             🔆🔆🔆

जैसा कि आजकल चलन है बेटा बहू विदेश में उच्च पेकेज पर नौकरी। गाँव या शहर, सिटी में मम्मी- पापा। अब तो माँ बाबूजी शब्द विलुप्त हो चुका है।

आज मम्मी व्हासप चला रही थी। बेटे का मेसेज देख वह गदगद हो गई – – माँ चरण स्पर्श प्रणाम 🙏🙏

😳मम्मी ने मोबाइल पटल पर देखा

अरे हाँ – – आज तो हिन्दी दिवस है।

आभार हिन्दी मेरी ममता में शुभ दिवस बनने के लिए।

☆

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # १४६ – देश-परदेश – ग से गधा ☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख # १४६ ☆ देश-परदेश – ग से गधा ☆ श्री राकेश कुमार ☆

जीवन में सबसे अपमानित किए जाने वाली संज्ञा “गधा” सुन सुन कर ही पूरा जीवन निकल गया हैं। बचपन से घर पर मिल रहा ये सम्मान बाद में महाविद्यालय तक साथ चला। नौकरी में भी इसी नाम से वरिष्ठ जनों द्वारा संबोधित किया जाता था।

मुहावरों तक में इनकी मेहनत और निष्ठा का कोई स्थान नहीं मिला है। गधे को बाप बनाना, गधे पर किताबें लादना, गधे से हल चलवाना जैसे कटाक्ष भरी जली कटी बातें मानव जाति करता रहता है।

शहरों की पतली/संकरी गलियों में इनके बिना सप्लाई लाइन तक पूरी नहीं होती है।

बहुत कम उच्चाइयों वाली खदानों के अंदर में कोयले से  अपनी पीठ पर ढोना हो या कुम्हार के बड़े बड़े मटको को बाज़ार तक पहुंचाना हो, ये गधे ही है, जो कुशलता पूर्वक कर पाते हैं।

दुनिया भर में आपको डॉग, बर्ड, कैट लवर्स आदि मिल जाएंगे। कोई भी संस्था गधों के अत्याचारों के लिए लड़ने को तैयार नहीं हैं। कोई भी एन जी ओ इनके सम्मान से जीने की वकालत नहीं करता है।

साठ के दशक की एक फिल्म मेहरबान में अवश्य एक गीत गधों पर आधारित हैं, “मेरा गधा, गधों का लीडर”। सूखी घास खाकर जीने वाले प्राणी के लिए कह दिया जाता है” गधे पंजीरी खा रहे हैं”, जबकि बेचारा गधा कभी पान का हरा पत्ता तक नहीं खाता है।

गधा कभी कुछ अच्छा करता है, तो उसको ये कह कर हतोत्साहित कर दिया जाता है, “गधे हो गधे ही रहो घोड़ा बनने की जरूरत नहीं हैं।”

अब तो उच्चतम न्यायालय से ही उम्मीद है, वो स्वतः संज्ञान लेते हुए, कोई बड़ा निर्णय गधों के पक्ष में ले कर, सदियों से दर्द और बेज़्जती भरे जीवन में कुत्तों जैसी बाहर आएगी।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान)

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती #२९९ ☆ आरास डोळ्यांची… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

? अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # २९९ ?

☆ आरास डोळ्यांची… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

☆

अशी आरास डोळ्यांची

केली काजळ घालून

आनंदाच्या क्षणी सुद्धा

आली आसवे धावून

*

स्वच्छ झाला हा आरसा

डोळे निघाले धुऊन

त्याने डोळ्यात पाहिले

दिले स्वतःला झोकून

*

शुष्क ओठ पाकळीला

अश्रू घेतो हा चाटून

त्याला ओठाने टिपता

गेली लाली ही पुसून

*

ओंजळीत तो सुगंध

आला झाकून घेऊन

वेलीवर काही फुले

गेला होता उधळून

*

कार्य संपता फुलांचे

फुले जातात वाळून

काल शीर्षस्थानी होती

आज दिलेली फेकून

☆

अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – काव्यानंद ☆ तुका म्हणे – काय ते विरक्ती… – अभंग रचना ☆ रसग्रहण – प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

श्री तुकाराम दादा पाटील

? काव्यानंद ?

☆ तुका म्हणे – काय ते विरक्ती … – अभंग रचना ☆ रसग्रहण – प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

☆ तुका म्हणे ☆

☆

काय ते विरक्ती न कळेची आम्हां /

जाणों एक नामा विठोबाच्या//१//

*

नाचेन मी सुखें वैष्णवांचें मेळीं /

दिंडी टाळघोळीं आनंदें या //२//

*

शांति क्षमा दया ते मी काय जाणें /

विठ्ठलकीर्तनें वांचूनियां //३//

*

कसया एकांत सेवूं तया वना /

आनंदें या जनामाजी असो//४//

*

कासया उदास होऊं देहावरीं /

अमृतसागरीं डुबोनियां //५//

*

तुका म्हणे मज असे हा भरवसा/

विठ्ठल सरसा चालतसे//६//

*

तुका म्हणे

तुकाराम महाराजांनी आत्मानुभवाने साधा सोपा भक्ती मार्ग स्वीकारला आहे. आणि तोच त्यांनी आपला जीवनक्रम ही मानला आहे. त्या मार्गाचे मोठेपण आणि सोपेपणा सांगताना ते म्हणतात.

विरक्ती म्हणजे नेमके काय हे आम्हाला माहीत नाही. आम्ही फक्त विठ्ठलाचे नाम जाणतो त्याचेच नाम संकीर्तन करतो. त्यांच्याच पायी लीन होतो.तेथेच आम्हाला जीवनाचे सारसर्वस्व भेटते. तेच आम्हाला सुखशांती मिळवून देते. म्हणूनच आम्ही टाळमृदंगाचा गजर करत वैष्णवाच्या मेळ्यात सहभागी होऊन आनंदाने नाचत भक्तीरसात न्हाऊन निघतो

.दया,क्षमा, शांती हे सारे काही आम्ही विठ्ठलाच्या तन्मयतेने केलेल्या कीर्तनातूनच जाणतो. विठ्ठला शिवाय आम्ही काहीच जाणवत नाही. मग आम्ही जप तप साधना करण्यासाठी काय म्हणून वनवासात एकांतात राहून तपश्चर्या करावी.आम्ही जनसमुदायात मिसळताना आनंदी होतो. तेच आम्हाला फलदायी वाटते. हितकारक वाटते. परमार्थ, अध्यात्म, विरक्ती हे शब्द आम्हाला फारच बोजड वाटतात. त्यांचा अर्थ ही आम्हाला निपटणे कळत नाही.ते सारेच कठीण आहे.अवघड आहे.म्हणून त्या जंजाळात पडावेसेही वाटत नाही. देवाचे भक्तीभावाने नामस्मरण करा. आनंदाने नाचा.तुम्हाला सर्व काही तेथेच मिळेल. त्यासाठी वनात राहून तपश्चर्या करण्याची जरुरी नाही. विविध प्रकारची कर्मकांडे, यज्ञयाग वृतवैकल्ये करण्यात ही काही अर्थ नाही.

.सर्वसामान्य माणसांच्या आनंदायी मेळ्यात राहूनच परमोच्च पारमार्थिक आनंद परम सुखाने लुटता येतो. भक्ती रसाने तुडूंब भरलेल्या अमृतसागरात डुंबत असताना परमेश्वरानेच दिलेल्या या देहाकडे मी उदास वाण्याच्या नजरेने मी का पाहावे आणि त्याला कशासाठी दंडीत करावे. लोकांच्यात सामील होऊन,त्यांच्यात मिळूनमिसळून विठ्ठलाचे नामस्मरण व नामसंकीर्तन करत रहाणे हाच परमार्थ करण्याचा अत्यंत सोपा पण अतिशय प्रभावी मार्ग आहे. तो मार्गच आपल्या मनोकामना पूर्ण करील. तोच आपल्याला सर्व काही शिकवील.म्हणूनच परमार्थ करताना विषेश आणि विशिष्ट कर्मकांडे करण्याची आवश्यकता नाही. भक्ती मार्ग इतका सहज आणि सोपा असताना तो अवघड आणि दुस्तर का करावयाचा.?

 *

© प्रा. तुकाराम दादा पाटील

मुळचा पत्ता  –  मु.पो. भोसे  ता.मिरज  जि.सांगली

सध्या राॅयल रोहाना, जुना जकातनाका वाल्हेकरवाडी रोड चिंचवड पुणे ३३

दुरध्वनी – ९०७५६३४८२४, ९८२२०१८५२६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मनमंजुषेतून ☆ माझी जडणघडण… भाग – ५७ ☆ सौ राधिका भांडारकर ☆

सौ राधिका भांडारकर

??

☆ माझी जडणघडण… – भाग – ५७ ☆ सौ राधिका भांडारकर ☆

(सौजन्य : न्यूज स्टोरी टुडे, संपर्क : ९८६९४८४८००)

चारू

।अमित्रस्य कुत: सुखम्।

ही  एक प्रसिद्ध उक्ती आहे आणि ते खरंच आहे.  ज्या व्यक्तीला मित्र-मैत्रिणी नाहीत ते सुखी कसे असू शकतील? सुखी जीवनासाठी चांगले स्नेही हवेतच. या बाबतीत मात्र मी खरोखरच भाग्यवान आहे. आयुष्याच्या प्रत्येक टप्प्यावर मला अगदी सहजपणे मित्र-मैत्रिणी मिळत गेल्या. गंमत म्हणून सांगते, मी चार-पाच वर्षांचीच असेन. जिथे आमची धोबी गल्ली संपायची तिथून टेंभी नाक्यावर जाणारा रस्ता सुरू व्हायचा आणि  तिथेच एका दोन मजली बिल्डिंगच्या खालच्या मजल्यावर “भारती” राहायची. मी तिला पहायचे, तीही  मला पहायची. गोरी गोरी पान,  निळसर डोळ्यांची, कुरळ्या केसांची भारती मला अगदी सुंदर बाहुलीच वाटायची. मला ती फारच आवडायची. कदाचित तिलाही मी आवडले असेन त्यामुळे आमची खूपच गट्टी जमली.जीजी मला  तिच्या घरी सोडायची.तिच्या घरात आम्ही दोघी खूप खेळायचो. लपाछपी, भातुकली, कधी रंगावर रंग (पत्ते) असे छान छानआम्हाला येणारे  खेळ खेळण्यात आम्ही रमायचो. भारतीची आई आम्हाला मधून मधून काही खायलाही आणून द्यायची. भरतीची आई पण मला फार आवडायची कारण ती कधीच आमच्यावर रागवायची नाही. त्यांच्या घराला रस्ता दिसणारी एक मस्त खिडकी होती आणि त्या खिडकीत बसून मला आणि भारतीला गप्पा करता करता दूधपोहे खायला खूपच मजा येत असे. नंतर काही वर्षांनी भारतीची फॅमिली घंटाळी रोडवर राहायला गेली.माझ्या घरापासून दूर. त्या लहान वयात दुःख म्हणजे काय कळत नव्हतं पण मी खूप रडवेली मात्र त्यावेळी झाले होते इतकं आठवतं.

त्यानंतर मी शाळा नंबर १२ मध्ये पहिली ते चौथी अशी शिकले. त्यादरम्यानही मला खूप मैत्रिणी मिळाल्या. पण भारती माझ्या मनात कायम असायचीच आणि कशी गंमत गव्हर्नमेंट गर्ल्स हायस्कूल मध्ये पाचवीच्या वर्गात मी आणि भारती पुन्हा एकत्र आलो. आम्हाला दोघींनाही खूप आनंद झाला. पण तेव्हा मात्र जाणवलं होतं बालपणीच्या आठवणी दोघींच्या मनात असल्या तरी काही वर्षांच्या अंतरामुळे थोडं बदललेलं होतं. आता तिची जिवलग मैत्रीण ज्योती होती, मी नव्हते. भारती, मी आणि ज्योती एकमेकींच्या मैत्रिणी होतोच कारण आम्ही एकाच वर्गात होतो पण ज्योती आणि भारतीचं वेगळं विश्व होतं आणि मी, छाया, गीता, आशा, वासंती असा आमचाही मस्त ग्रुप जमलेला होता. मैत्रीचा अगदी जिव्हाळ्याचा. भारतीचं आणि माझं काय नातं असेल ते असो पण आम्ही एकमेकींच्या आयुष्यात आजही आहोत. त्याच निरागस आठवणींसह. तितक्याच घट्ट मैत्रीच्या भावनेने जोडलेले आहोत.

पाहिलत ना?या लेखमालेत, बदललेल्या आयुष्याच्या कितीतरी पुढच्या टप्प्यावर असतानाही पुन्हा पुन्हा माझं मन अगदी नकळत सहजपणे बालपणात जाऊन पाखरासारखं भिरभिरतं.

तर सांगत काय होते की मित्र-मैत्रिणींच्या बाबतीत मी किती भाग्यवान आहे! जळगाव तसं लहानसं गाव.जिल्ह्याचं ठिकाण म्हणून महत्त्वाचं. म्हणजे गावाचं क्षेत्रफळ किती, लोकसंख्या किती या भौगोलिक तपशीलात  न पडता, इतकंच सांगेन की जळगावात सगळेच सगळ्यांना ओळखत असत. शेजारपाजारचे, गल्लीतले, समोरचे, बाजूचे तर असतच पण अगदी दुकानदार, सरकारी ऑफिस मधले, वकील, डॉक्टर, शिक्षक, बँकर्स सगळ्यांशीच एकमेकांचा चांगला परिचय असलेला जाणवायचा.

“चारुशीला पाटील” हे असंच जळगावातलं  एक सर्वपरिचित, गुणी आणि अत्यंत गोड व्यक्तीमत्व. नुसतंच कौटुंबिक नव्हे तर सामाजिकही आणि अशा व्यक्तीशी माझं किती जवळचं नातं होतं आणि तेही अनेक वर्षापासून याची जाणीव झाल्यावर मी सुखावले. कारण चारू… आता मी “चारू” असाच उल्लेख करते.. ही माझ्या जिवलग सखी अंजूची मोठी बहीण.  दीदी. शिवाय माझ्या ताईची कॉलेजमधली एकदम गळ्यातली मैत्रीण. जग किती लहान असतं ना? जळगावात स्थायिक व्हायचं ठरवल्यानंतर मनावर जो एक परकेपणाचा भाव सतावत होता तो,” अगं दीदी जळगावतच असते.” हे अंजूने सांगितल्यावर लगेच ओसरला पण तरी मनात शंका होतीच. लग्नापूर्वीचं आयुष्य वेगळं आणि नंतरचं वेगळं. खूप काही बदल हे अपेक्षितच आणि स्वाभाविक असणारच. चारु आता,” तीच आमची पूर्वीची दीदी असेल का?”आता ती बॅरिस्टर बी.एन. पाटलांची सून,  भल्या मोठ्या हवेली टाईप असलेल्या घरातलं तिचं वास्तव्य, श्री. घनश्याम पाटलांचा मोटार गॅरेज चा नावाजलेला वर्धित व्यवसाय, एकत्र कुटुंबातलं तिची “थोरली सून” ही मानाची ओळख आणि त्याचबरोबर अनेक सामाजिक संघटनेतलं तिचं स्थान, पालिकेच्या महिला दक्षता विभागातलं महत्त्वपूर्ण पद आणि कार्य,तिची एक सामाजिक ओळख या सगळ्यांपुढे तिच्यासाठी “तिच्या धाकट्या बहिणीची अंजुची मैत्रीण किंवा तिच्या मैत्रिणीची बहीण” म्हणून नुकतीच जळगावात स्थायिक झालेली “मी” नक्की किती महत्त्वाची ठरू शकते? फार तर एखाद्या वेळेस येईल भेटायला किंवा आम्हाला बोलवेल. एक नागरी कर्तव्य म्हणून. त्याहून अधिक महत्त्व “ती” मला कशाला देईल?  पण हा माझा भ्रम ठरला. कारण एका भेटीपुरताच आमचा संबंध न राहता पुढे अनेक वर्ष आम्ही मैत्रीच्या नात्याने अनौपचारिकपणे घट्ट बांधले गेलो. सहजपणे. आता चारू ही माझ्या मैत्रिणिची दीदी किंवा माझ्या मोठ्या बहिणीची मैत्रीण अशी ओळख  न राहता मी आणि चारू आता सख्या मैत्रिणी झालो होतो. वास्तविक चारू आणि भाई(घनश्याम पाटील.) आम्हा दोघांपेक्षा वयाने मोठे होते पण मैत्री आणि वय यांचे काही मोजमाप नसते. आम्ही चौघंही एकमेकांच्या प्रेमातच पडलो म्हणाना.

वास्तविक आम्ही जळगावला येण्यापूर्वीच चारु भाईंचा एक मैत्री ग्रुप होताच. जयश्री- अनिल कोतवाल, अलका -सतीश गुप्ता आणि मिस्टर अँड मिसेस सरोदे. पण चारुनेच आम्हाला या ग्रुपमध्ये समाविष्ट करून घेतले आणि एका सुंदर मैत्रीचं बीज आमच्या आयुष्यात अंकुरलं आणि गेल्या ५० वर्षात ते घनदाट बहरत गेलं.

नेहमीच मी चारुमध्ये एक बहुआयामी  स्त्री पाहिली. तिची स्वच्छता, टापटीप,  नीटनेटकेपणा,  जुन्या पद्धतीच्या घराला आधुनिकतेची जोड देऊन जुना न.व्याचा सुंदर संगम साधत सजवलेलं तिचं अत्यंत कलापूर्ण घर मला नेहमीच आकर्षित करायचं.

जळगावात पहिलं ब्युटी पार्लर तिचंच,पहिला जीम आणि योगा वर्ग तिचाच. “सुंदर दिसावं आणि फिट् रहावं या स्वयंस्फूर्तीतूनच तिने हे निर्मिलं.असे हे   विविध व्याप सांभाळत आल्या गेल्यासाठी तितकाच गोड हसतमुख पाहुणचार करताना तिच्यातली “उत्तम सुगरण” मला नवलाईची वाटायची. ती नुसतीच सुगरण नव्हती तर एखाद्यासमोर पदार्थाची थाळी ठेवताना त्याची रचना, मांडणी इतकी कलात्मक असायची की खाणाऱ्याला ते पाहूनच भूक लागावी. चारूचं सुगरणपण हा एक स्वतंत्र लेखाचा विषय होऊ शकेल.

जसा ती पदार्थ लोभसपणे  सजवायची तसेच ती स्वतःलाही अगदी काळजीपूर्वक सजवायची. घरात असो, बाहेर असो मला तिच्यात कधीही गबाळेपणा दिसलाच नाही.सदैव इस्त्रीत. तिचं मात्र एक म्हणणं असायचं की, “कुठल्याही वयातल्या स्त्रीने नीटनेटकं, रंगसंगती जमवून वेलड्रेस्ड का राहू नये? त्यामुळे मन प्रसन्न राहतं.”

मी एकदा तिला म्हणाले होते,” वेळ कुठे असतो गं!”

तिने मला पार खोडून काढलं होतं. “सवय केली तर वेळ लागत नाही.”

हे मात्र खरं. कारण  तिला स्वतःला तयार व्हायला कधीच वेळ लागायचा नाही. घरातून बाहेर पडण्यापूर्वी घरात असणाऱ्या लोकांची पूर्ण व्यवस्था करून.. म्हणजे कुणाचं जेवणासाठी ताट मांडून ठेवणं, कुणाची औषधं काढून ठेवणं, कुणाचे कपडे लावून देणं, कुणाचा डबा भरून देणं, जाताना प्रत्येकाला सूचना देऊन ती नीट नेटकी तय्यार होऊन प्रसन्न मुद्रेनेच बाहेर पडणार.कपाळावरच्या टिकलीपासून ते पायातल्या चपलेपर्यंत सगळं देखणं,रेखीव.

तिला प्रत्येकाची आवड निवड माहीत असायची. कुणाला भेटायला गेली तर त्या घरातल्या माणसांना काय आवडतं याचा विचार करून त्यांच्यासाठी  डबा घेऊन जायची.छायाच्या सासर्‍यांना तिने बनवलेली सुपारी आवडायची.विलासला पापडाचा चुर्मा,मिरचीचा ठेचा आवडायचा. अनिलला मेथीचं घुब्बड.(एक खानदेशी मेथीच्या भाजीचा रसयुक्त प्रकार.), सतीशला वालाचं बिर्ड हे सगळं लक्षात ठेवून ती आली की हे सर्व सोबत घेऊनच यायची. शिवाय सगळ्यांचं अगदी लहानांपासून मोठ्यांपर्यंत भरभरून कौतुकही करायची. प्रत्येकाचे चांगले गुण हेरून त्यास मनापासून दाद देणं हे तिचं स्वभाव वैशिष्ट्यच होतं. त्यामुळेच चारू खरोखरच घराघरात प्रिय होती. कुठे ती चारुमावशी  होती कुठे ती चारुआत्या असेल तर कुठे मामी असेल पण सगळ्यांची आवडती.

पण तरीही एक होतं, आम्हा मैत्रिणींना तिचा धाकही वाटायचा. अर्थात गमतीशीर. ती येणार असली की मी अगदी घराचा कोपरा नि कोपरा स्वच्छ, व्यवस्थित ठेवण्यासाठी मेहनत करायची. एकदाच माझ्याकडे आमच्या ग्रुप करिता जेवण असताना चुकून तडा गेलेला ग्लास ठेवला गेला आणि तो तिच्या नजरेतून मुळीच सुटला नाही. ती काही बोलली तर क्षणभर तिचा रागही यायचा पण तो टिकायचा  मात्र नाही कारण वेळोवेळी तिने अत्यंत मायेने, प्रेमाने, काळजीने आपल्यासाठी काय काय केलेय याची आठवण कशी पुसता येईल?

एकदा माझा, रस्त्यात माझी कायनेटिक” स्किड झाल्यामुळे अपघात झाला होता. मला खूप लागलं होतं. रस्त्यावर मदतीसाठी आसपास कोणीच नव्हतं.  एका रिक्षावाल्याने पाहिलं आणि मला समोरच्या दवाखान्यात अॅडमिट केलं आणि तो तिथून सरळ चारूकडे गेला.त्याला  माझ्याबद्दल एवढंच माहीत होतं की मी चारुताईंची मैत्रीण आहे. चारुनेही कायनेटिक करून जाणारी मीच असणार हे ताबडतोब ओळखलं आणि भाईंना घेऊन ती हातातलं काम सोडून धावत दवाखान्यात आली. तिला पाहिल्यावर मला रडूच कोसळले.मी तिच्याकडे आरसा मागितला. अपघातात माझा एक दात पडला होता आणि वरचा ओठ फाटला होता. पण तिने फक्त माझा हात हातात घेतला. आणि माझ्या हाताला झालेला तिचा तो अलौकिक नरम, मायेचा स्पर्श मी कधीही विसरू शकणार नाही.

तिला स्वतःचं मूल नव्हतं पण तिने घराघरातल्या मुलांवर,नात्यातल्या मुलांवर मनापासून प्रेम केलं. त्यांच्या आवडीनिवडी जपल्या. कोणी आजारी झालं तर पटकन जाऊन इच्छा देवीला ती साकडं घालायची आणि प्रसाद अंगारा वगैरे घेऊन यायची.

चारू आम्हा सगळ्याच मैत्रिणींच्या आयुष्यातला एक अतूट महत्वाचा सांधा होती. ती जाऊन आता बरीच वर्ष झाली पण आमच्या अस्तित्वाच्या कोपऱ्या कोपऱ्यात तिचं वास्तव्य आहे आणि ते तसेच टिकून राहणार आहे.

आयुष्यात महत्त्वाचं काय आहे याचा विचार करताना मला इतकंच वाटतं,”  “तुम्ही सुंदर नसलात तरी चालेल. सुंदर दिसणं आणि सुंदर असणं यात फरक आहे पण थोड्याशा प्रयत्नाने तुम्ही स्वतःला, तुमच्या भोवतालाला प्रसन्न आणि सुंदर नक्कीच करू शकता.”

चारुने  हे कळत नकळत आमच्यावर बिंबवलं  मात्र.

आजही आम्ही मैत्रिणी भेटतो तेव्हा चारुची आठवण निघतेच.तिच्या हातच्या खाल्लेल्या अनेक चवदार पदार्थांचीही आणि चुकून जर कोपर्‍यात कुठे भिंतीवर जाळं राहिलं असेल तर “चारु काय म्हणाली असती” हे आठवून एकाचवेळी हसूही येतं आणि डोळ्यांच्या कडा आपोआप भिजतात.

“स्वत:वरही प्रेम करावे” हा एक महत्त्वाचा विचार चारूने मनात रुजवला हे नक्की..ती वेगळी होती, ती खास होती.

 क्रमशः…५७

© सौ. राधिका भांडारकर

पुणे

मो.९४२१५२३६६९

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares