हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # ६३ – ईमानदारी – देश का सबसे बड़ा अपराध ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

जीवन के कुछ अनमोल क्षण 

  1. तेलंगाना सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से  ‘श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान’ से सम्मानित। 
  2. मुंबई में संपन्न साहित्य सुमन सम्मान के दौरान ऑस्कर, ग्रैमी, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण जैसे अनेकों सम्मानों से विभूषित, साहित्य और सिनेमा की दुनिया के प्रकाशस्तंभ, परम पूज्यनीय गुलज़ार साहब (संपूरण सिंह कालरा) के करकमलों से सम्मानित।
  3. ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी  से भेंट करते हुए। 
  4. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, अभिनेता आमिर खान से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  5. विश्व कथा रंगमंच द्वारा सम्मानित होने के अवसर पर दमदार अभिनेता विक्की कौशल से भेंट करते हुए। 

आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना ईमानदारी – देश का सबसे बड़ा अपराध।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # ६३ – ईमानदारी – देश का सबसे बड़ा अपराध ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

मैं ईमानदार आदमी हूँ। यह कहना इस देश में उतना ही शर्मनाक काम है जितना कि किसी को बताना कि आप बेरोजगार हो। लोग हँसते हैं, आँखें घुमाते हैं और पूछते हैं – “भाई, अब तक जिंदा कैसे हो?” सच तो यह है कि इस देश में ईमानदारी एक बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं। लोग जुकाम वाले से हाथ मिलाते हैं, डेंगू वाले से गले मिलते हैं, लेकिन ईमानदार से मिलने से डरते हैं। शायद उन्हें लगता है कि कहीं यह बीमारी उन्हें भी न लग जाए। स्थिति यह है कि मैं मुहल्ले में पहुँचूँ तो लोग ऐसे साइड हो जाते हैं जैसे मैं कोई जंजीर से छूटा हुआ कुत्ता हूँ। शादी-ब्याह में बुलावा आता है, लेकिन सिर्फ इसलिए कि समाज का नियम है, न कि मेरी इज़्ज़त के लिए। मेज़बान मुझे देखते ही दुखी हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि दारू और चिकन की प्लेट मैं छूने से भी डरूँगा। मैं कोने में बैठा सूखी रोटी पर सब्ज़ी खाता रहता हूँ और बाकी लोग दिल्ली-लखनऊ की राजनीति पर पैग छलकाते हैं। मेरी स्थिति वही है जैसे कोई ‘साइलेंट ज़ोन’ में लाउडस्पीकर। सबको लगता है मैं हूँ तो मेले का मज़ा कम हो जाएगा।

मेरी पत्नी रोज़ भुनभुनाती है। उसका नारा साफ़ है – “घर में आदर्श से नहीं, नोट से चूल्हा जलता है।” वह मेरे माथे पर पसीना देखती है और चिल्लाती है, “तू आदमी है या महापुरुष? घर के लिए तो कभी पाप कमाकर भी ला।” उसका दुख जायज़ है, लेकिन मैं क्या करूँ? पड़ोस वाली शर्मा अंकल की बीवी हर तीज पर सोने का हार पहनकर निकलती है, हमारे घर में आज भी तांबे के गिलास में पानी पिया जाता है और बच्चे उस गिलास को देखकर मुँह बिचकाते हैं कि इसमें सेल्फ़ी नहीं दिखती। पत्नी कहती है: “तेरी ईमानदारी ने हमें कहीं का न छोड़ा। पड़ोसी की लड़की विदेश पढ़ रही है और हमारे बच्चे इंग्लिश मीडियम की फीस के लिए तरस रहे हैं।” मैं तर्क देता हूँ कि चरित्र सबसे बड़ा पूँजी है, तो वह पलट कर कहती है, “बाज़ार में चरित्र बेचकर चावल ला देंगे क्या?” झगड़े में हमेशा वही जीतती है क्योंकि मेरे पास तर्क तो है पर राशन का बिल नहीं। बच्चे भी माँ के पक्ष में खड़े हो जाते हैं, उन्हें स्पष्ट दिखता है कि पिताजी ईमानदार हैं और यही परिवार का सबसे बड़ा अपराध है। घर में ईमानदारी अब ‘बुरा रोग’ मानी जाती है।

ऑफिस मेरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है जहाँ मैं अकेला गीदड़ की तरह कराहता हूँ। बाकी सब शेर, भेड़िये और लोमड़ियाँ हैं। उनकी टेबल पर रिश्वत की मिठाइयाँ, ठेके की कमीशन, और मलाईदार फाइलें रहती हैं। मेरी टेबल पर सिर्फ़ “नैतिकता की फाइल” पड़ी रहती है जो सालों से वैसे ही पतली है जैसे मेरी जेब। लोग मुझे देखकर कहते हैं, “ये रहा राष्ट्र का भविष्य, इसे देखो और अपनी गलतियों पर शर्म करो।” लेकिन वहीं अगले ही पल सब मेरे सामने पैसे बाँटते हैं जैसे सारे नोट रक्षाबंधन के धागे हों। प्रमोशन में भी मैं हमेशा फेल रहता हूँ। फाइल पर घोटाले के दस्तख़त करने वालों को पाँच सीढ़ी ऊपर भेज दिया जाता है और मुझे सीढ़ियों पर बैठकर अपना टिफ़िन खाने की आज़ादी दे दी जाती है। सहकर्मी अब मेरे वरिष्ठ बन चुके हैं। वो मुझे आदेश देते हैं और फिर पान की पीक थूककर कहते हैं, “गांधी की औलाद, कम से कम कलम लाल कर लो।” मेरा ईमानदारी का चश्मा सबको खटकता है क्योंकि उनके अपराध उसमें दो गुना मोटे दिखते हैं। दफ्तर तो उनके लिए कमाई का मेला है लेकिन मेरे लिए आजीवन कारावास।

मेरे बच्चे अब साफ़ कह चुके हैं – “पापा, हमें आपके संस्कार नहीं चाहिए, हमें स्कूटी, मोबाइल और फॉरेन टूर चाहिए।” मैंने बहुत समझाया कि ईमानदारी से जीवन लंबा और शांत होता है। वे हँसकर बोले, “लंबा तो जेल की सज़ा भी होती है। हमें उस लंबाई से क्या करना है?” समाज भी मुझे आइडल केवल दूर से मानता है। जैसे कोई पत्थर की मूर्ति को अगरबत्ती लगाता है पर घर में उसे कभी नहीं रखता। हर गली-मुहल्ले में मेरी तारीफ़ होती है लेकिन कोई बेटी का रिश्ता मेरे बेटे से जोड़ने को तैयार नहीं। क्योंकि सबको चिंता है कि ईमानदार की संतान भूखी रह जाएगी। शादी-ब्याह में मैं खड़ा होता हूँ तो लोग मेरे पास आकर फुसफुसाकर कहते हैं, “आप बहुत नेक हैं, आपके जैसे लोग ही देश को सँभाले हुए हैं।” लेकिन वहीं वोट किसी गुंडे, किसी नोट बाँटने वाले नेता को डालते हैं। मुझे एक वोट भी नहीं मिलता। समाज मुझे आदर्श चाहता है पर नेता और ठेकेदार की गली में रहना पसंद करता है। मैं आदर्श नाम का बोर्ड हूँ जिसे देखकर सब सिर झुकाते हैं लेकिन आगे जाकर चौराहा बदल लेते हैं।

ईमानदार आदमी की मौत भी उसकी ज़िंदगी जैसी ही अकेली और अपमानजनक होती है। मेरे मोहल्ले में जब कोई बेईमान नेता मरता है तो षड्यंत्रों की कैंची लेकर पूरी भीड़ निकल पड़ती है। पाँच हज़ार लोग उसे कंधा देते हैं, फूलों की बाढ़ आती है, एक दर्जन समाचार चैनल चीख़ते हैं—‘जनता का सच्चा सेवक चला गया।’ और मैं जानता हूँ कि उसने कितने अरब सेवा में खा लिए। लेकिन जब ईमानदार आदमी मरता है, तो गली के बच्चे भी उसे देखने नहीं आते। मेरी शवयात्रा में बस पत्नी, दो बच्चे और मोहल्ले का एक कुत्ता होगा जो शायद आदत से निकल आए, दया से नहीं। लोग कहेंगे—“बेचारा, आदमी अच्छा था पर मूर्ख था।” मरने के बाद शायद अखबार में कोने की खबर छपे: “ईमानदार बाबू का निधन।” और उसी हेडलाइन के नीचे बड़े अक्षरों में यह भी छपे—“पूर्व मंत्री के भ्रष्टाचार पर सीबीआई जाँच।” दोनों साथ-साथ छपेंगे और लोग बाद वाले पर चर्चा करेंगे। मेरा जीवन और मौत दोनों अखबार की फुटनोट हैं।

मैं सोचता हूँ कि अगर इस देश में सच्चाई और ईमानदारी सचमुच महान हैं, तो हमें उनके लिए मंत्रालय होना चाहिए। लेकिन यहाँ सच का मंत्रालय नहीं, झूठ का महल है। बच्चों की किताबों में हमें पढ़ाया जाता है—‘सत्य की हमेशा जीत होती है।’ स्कूल से निकलकर बच्चा देखता है कि राजनीति में सत्य हमेशा पिछली पंक्ति में बैठा होता है। कक्षा की कविता कहती है कि ईमानदार राष्ट्र का गहना होता है, और सच्चाई यह है कि गहनों की दुकान पर कभी ईमानदारी नहीं बेची गई। अब मुझे लगता है कि संविधान में संशोधन होना चाहिए: हर नागरिक को भ्रष्ट होने का मूल अधिकार दिया जाए, ताकि जो ईमानदार बचा हो वह खुद को अपराधी न माने। और यदि कहीं कोई ईमानदार फिर भी जीवित बच जाए, तो उसे चिड़ियाघर में पिंजरे में रखा जाए ताकि बच्चे देख सकें, जैसे बाघ या शेर को देखते हैं। बाहर एक बोर्ड टाँगा जाए—“यहाँ ईमानदार आदमी प्रदर्शित है। कृपया उस पर पत्थर न मारें। वह पहले से ही लहूलुहान है।” यही इस देश का अंतिम व्यंग्य है कि ईमानदार आदमी अब सिर्फ़ प्रदर्शन की वस्तु रह गया है, जीवन की उपयोगिता से बाहर।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # ३७० ☆ आलेख – “भाषा में स्व का बोध बनाम सर्वनाम से संज्ञा की यात्रा” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # ३७० ☆

?  आलेख – भाषा में स्व का बोध बनाम सर्वनाम से संज्ञा की यात्रा ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

मनुष्य को अन्य प्राणियों से विशिष्ट बनाने वाली सबसे प्रबल  क्षमता भाषा ही होती है। भाषा केवल विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम मात्र नहीं है; वह एक सर्जनात्मक प्रक्रिया है, एक ऐसा प्रिज़्म है जिसके माध्यम से हम दुनिया के सात रंग  देखते, समझते और उनके  विविध अर्थ निकालते हैं। इसी प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आधारभूत पहलू है, ‘स्व’ का बोध। ‘स्व’ यानी ‘आत्म’, ‘अहं’, ‘स्वयं’। यह वह चेतन सत्ता है जो हमें ‘मैं’ और ‘तुम’ में विभाजित करती है, जो हमारे अस्तित्व की नींव है।

स्व के निर्माण का शिल्प हमारा व्यक्तित्व गढ़ता है।

मनुष्य का ‘स्व’ कोई पूर्व निर्मित, स्थिर इकाई नहीं है। यह एक निरंतर गतिशील प्रक्रिया है जिसका निर्माण सामाजिक अंत:क्रिया और विशेष रूप से भाषा के माध्यम से होता है। एक शिशु जन्म के समय ‘स्व’ और ‘पर’ के बीच कोई स्पष्ट सीमा नहीं रखता। धीरे-धीरे, जैसे-जैसे उसके भाषिक परिवेश से संपर्क बढ़ता है, वह ‘नाम’ के माध्यम से अपनी पहचान बनाना शुरू करता है। माता-पिता द्वारा दिया गया नाम उसकी पहचान का प्रथम और सबसे स्थायी भाषिक चिन्ह बन जाता है। जब वह भाषा का प्रयोग सीखता है, तब एक क्रांतिकारी मोड़ आताा है। ‘मैं’ एक अद्भुत भाषिक उपकरण है, यह सार्वभौमिक है, किंतु इसका अर्थ वक्ता के अनुसार परिवर्तित होता रहता है। यह सर्वनाम ही बालक को यह एहसास दिलाता है कि वह दुनिया से अलग एक स्वतंत्र इकाई है, जिसकी अपनी इच्छाएं, भावनाएं और विचार हैं। इस प्रकार, भाषा ‘स्व’ के निर्माण का प्राथमिक शिल्प या टूल कहा जा सकता है।

भाषा का व्याकरणिक ढांचा ‘स्व’ की अवधारणा को गहराई से प्रभावित करता है। सर्वनाम प्रणाली (मैं, तुम, वह, हम, आप) केवल शब्द नहीं हैं; ये सामाजिक और पारस्परिक संबंधों के द्योतक हैं। उदाहरण के लिए, हिंदी और कई अन्य भाषाओं में ‘तू’ और ‘आप’ के बीच का अंतर केवल शिष्टता का नहीं, बल्कि ‘स्व’ और ‘पर’ के बीच की दूरी, आदर और घनिष्ठता का भी सूचक है। जब हम किसी से ‘आप’ कहते हैं, तो हम एक सामाजिक दूरी और सम्मान का निर्माण कर रहे होते हैं, जबकि ‘तू’ अंतरंगता या कभी-कभी असम्मान की भावना पैदा करता है। इसी प्रकार, ‘हम’ सर्वनाम का प्रयोग सामूहिक स्व (Collective Self) की भावना को जन्म देता है, जहाँ व्यक्तिगत ‘स्व’ एक बड़े समूह की पहचान में विलीन हो जाता है, जैसे “हम भारतीय हैं”। इस तरह, भाषा का व्याकरणिक ढांचा हमें बताता है कि हम स्वयं को दूसरों के संबंध में कैसे अधिरोपित तथा स्थापित करें।

हम जो अनुभव करते हैं, उसे अभिव्यक्त करने के लिए हमारे पास जो शब्द हैं, वे ही हमारे ‘स्व’ के दायरे को परिभाषित करते हैं। एडवर्ड सपीर और बेंजामिन ली व्हॉर्फ की ‘भाषिक सापेक्षतावाद’ (Linguistic Relativity) की परिकल्पना इसी ओर इशारा करती है। उदाहरण के लिए, संस्कृत में ‘प्रेम’ के अनेक रूप और शब्द हैं, स्नेह, अनुराग, काम, ममता, रति आदि। प्रत्येक शब्द संबंध की एक विशिष्ट गुणवत्ता, गहराई और प्रकृति को दर्शाता है। एक संस्कृत-भाषी का ‘स्व’ इन सूक्ष्म अंतरों को पहचान सकता है और उनके अनुसार अपने भावनात्मक अनुभव को वर्गीकृत कर सकता है। इसके विपरीत, एक भाषा जहाँ भावनाओं के लिए शब्दों की कमी है, वहाँ व्यक्ति के लिए अपने उन जटिल भावनात्मक अनुभवों को समझ पाना और अभिव्यक्त कर पाना कठिन हो सकता है। इस अर्थ में, हमारी शब्दावली हमारे ‘स्व’ के भावनात्मक और बौद्धिक भूगोल का नक्शा (Map) है। इसलिए अनुवाद कार्य मशीनी से ज्यादा भावना प्रधान होता है।

‘स्व’ केवल वर्तमान क्षण में ही अस्तित्व में नहीं होता; उसकी एक अतीत से वर्तमान और भविष्य तक की निरंतरता होती है। इस निरंतरता का निर्माण हम ‘कथा’ (Narrative) के माध्यम से करते हैं। हम अपने जीवन को एक कहानी की तरह देखते और सुनाते हैं “मैं यह हूँ क्योंकि मेरे साथ वह घटना घटी, मैंने वह निर्णय लिया, मैंने उस संघर्ष का सामना किया। ” यह आत्म-कथा (Autobiography) हमारे ‘स्व’ को स्थायित्व और अर्थ प्रदान करती है। भाषा ही वह माध्यम है जो इस कथा को बुनने में सहायक होती है। जब हम अपने अनुभवों को शब्द देते हैं, उन्हें एक क्रम में व्यवस्थित करते हैं, तो हम अपने ‘स्व’ को एक सुसंगत पहचान दे रहे होते हैं। इस प्रकार, भाषा के बिना ‘स्व’ का यह नैरेटिव और निरंतरता संभव नहीं है।

हमारा ‘स्व’ केवल आंतरिक नहीं है; उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा समाज के साथ संवाद से निर्मित होता है। समाजशास्त्री चार्ल्स कूली ने ‘लुकिंग ग्लास सेल्फ’ (Looking Glass Self) की अवधारणा दी थी। उसके अनुसार, हम अपने ‘स्व’ की छवि दूसरों की प्रतिक्रियाओं के आईने में देखते हैं। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से भाषिक ही है। जब कोई हमें ‘बुद्धिमान’, ‘मेहनती’, ‘हास्यप्रिय’ या ‘अनाड़ी’ कहता है, तो वे शब्द हमारे ‘स्व’ के बारे में  धारणा को आकार देते हैं। इस तरह, भाषा के माध्यम से होने वाला सामाजिक संवाद एक दर्पण का काम करता है जिसमें हम स्वयं को देखते और परिभाषित करते हैं।

भाषा सांस्कृतिक पहचान की वाहक है। एक भाषा अपने में एक संस्कृति का इतिहास, मूल्य, परंपराएँ और विश्वदृष्टि समेटे होती है। जब कोई व्यक्ति अपनी मातृभाषा बोलता है, तो वह केवल शब्दों का उच्चारण नहीं कर रहा होता। वह उस सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्त कर रहा होता है जिससे उसका ‘स्व’ जुड़ा है। मातृभाषा में ‘स्व’ का बोध सर्वाधिक सहज, गहरा और संपूर्ण होता है। किसी दूसरी भाषा को सीखना केवल व्याकरण और शब्दावली सीखना नहीं, बल्कि एक नए ‘स्व’ को, एक नई सांस्कृतिक चेतना को आत्मसात करना है। इसीलिए, मातृभाषा के साथ छेड़छाड़ या उसके ह्रास को व्यक्ति और समुदाय के ‘स्व’ पर हमला माना जाता है।

यद्यपि भाषा ‘स्व’ के निर्माण के लिए अनिवार्य है, तथापि यह उसकी सीमाएँ भी निर्धारित कर सकती है। भाषा में निहित पूर्वाग्रह, लैंगिक रूढ़ियाँ (जैसे वह का प्रयोग), और सामाजिक वर्ग के सूचक शब्द ‘स्व’ की अभिव्यक्ति को रोक सकते हैं। कभी-कभी, गहन दु:ख, आनंद या आध्यात्मिक अनुभव इतने गहरे होते हैं कि भाषा उन्हें पूरी तरह व्यक्त कर पाने में असमर्थ हो जाती है  “शब्दों में बयाँ नहीं होता। ” इस स्थिति में भाषा ‘स्व’ की अभिव्यक्ति की सीमा बन जाती है।

किंतु, भाषा ही इसकी मुक्ति का मार्ग भी है। कवि, लेखक और विचारक नए शब्द गढ़ते हैं, भाषा को नए अर्थ देते हैं और उसके दायरे का विस्तार करते हैं। वे भाषा के माध्यम से ही ‘स्व’ की अकथनीय गहराइयों को छूने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार, भाषा एक द्वंद्व है, यह सीमा भी है और उस सीमा को तोड़ने का उपकरण भी है।

निष्कर्षतः, भाषा और ‘स्व’ का बोध अटूट रूप से परस्पर जुड़े हुए हैं। भाषा ‘स्व’ के निर्माण, विकास और अभिव्यक्ति का मौलिक माध्यम है। यह व्याकरण से संबंधों को परिभाषित करती है, शब्दावली के माध्यम से हमारे अनुभवों का दायरा तय करती है, कथा के जरिए हमारी पहचान को निरंतरता प्रदान करती है, और सामाजिक संवाद के सूत्र से  एक दर्पण का काम करती है। यह सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला है। भले ही यह कभी-कभी एक सीमा के रूप में भी कार्य करती है, लेकिन इसकी सर्जनात्मक शक्ति हमें सीमाओं को रेखांकित करने का सामर्थ्य भी देती है। इसलिए, भाषा में ‘स्व’ का बोध कोई स्थिर अवधारणा नहीं है, बल्कि यह एक सतत चलने वाली, गतिशील प्रक्रिया है जहाँ भाषा ‘स्व’ को गढ़ती है और ‘स्व’ अपनी अभिव्यक्ति के लिए भाषा को नया रूप देता है। अंततः, हमारी भाषा ही हमारे अस्तित्व की सबसे सारगर्भित और मौलिक अभिव्यक्ति है।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # २६५ ☆ गीत – माँ को प्यार देना… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक लगभग तेरह दर्जन से अधिक मौलिक पुस्तकें ( बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य ) तथा लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन।लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित बारह दर्जन से अधिक राजकीय प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # २६५ ☆ 

☆ गीत – माँ को प्यार देना… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’☆

☆

व्यस्त रहकर भी माँ को प्यार देना,

छिपी हसरत, बढ़ीं तन्हाईयाँ हैं।

 *

समर्पित कर दिया जीवन,

कि तिल-तिल कर दिया अर्पण।

निशा में माँ जगी पल-पल,

अरे झुठला रही दर्पण।

 *

माँ के ऋण अनेकों हैं, नया संसार देना,

बहुत दुख भी सहे, कुर्बानियाँ हैं।।

 **

कभी गीले में सोकर ही तो

माँ ने रातें काटी हैं।

छिपाए दुःख आँचल में

तुम्हें खुशियाँ  ही बाँटी हैं।।

 *

बुढ़ापा ठीक कट जाए, उनका भार लेना

जले हाथों से परसीं थालियाँ हैं।

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ तो आणि मी…! – भाग ७० ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

श्री अरविंद लिमये

? विविधा ?

☆ तो आणि मी…! – भाग 70 ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

(पूर्वसूत्र- मी देवघरासमोर नतमस्तक होऊन उभा राहिलो. आता जे कांही सांगायचं ते इथंच आणि याच क्षणी! समोर पाटावर बसलो. अलगद डोळे मिटले आणि मनात रुतून बसलेली, मला नुकतीच जाणवलेली रुखरुख नि:शब्दपणे ‘त्या’च्यासमोर व्यक्त होत राहिली. मनातला अंधार विरुन गेला. मन शांत झालं! मनावरचं ओझं त्याच क्षणी हलकं झालं.आता जे होईल ते ‘तो’ म्हणेल तसंच!)

माझं पोस्टींग पुण्याला झाल्यामुळे अकोल्यातल्या प्रतिकूल परिस्थितीतून अतिशय सन्मानाने माझी एक प्रकारे सुटकाच होणार होती. खरंतर त्यामुळेच मला निश्चिंत

करणारा आनंद माझ्या मनात भरून राहिलेला होता. पण हळूहळू तो विरून गेला. कां कुणास ठाऊक पण हा आनंद निखळ वाटेनाच. कां तेच समजत नव्हतं. गेल्या अठ्ठावीस वर्षांत मी जिथे जिथे काम केलं होतं तिथले माझे सर्व वरिष्ठ आणि माझे सहकारी, अकोला ब्रॅंचमधले सध्याचे स्टाफ मेंबर्स सर्वांकडूनच चोहोबाजूंनी माझ्यावर अभिनंदनाचा वर्षाव होत होता पण हसतमुखाने ते स्वीकारत असताना आतून मात्र मी कोरडाच होतो! एक अनामिक अशी रुखरुख मनाला जाणवत होती पण कारण मात्र समजत नव्हतं. त्या रात्री खूप उशीरा अंथरुणाला पाठ टेकली, त्या निवांत क्षणी मनातली ही बोच अधिकच तीव्र झाली. अचानक नजरेसमोर तरळून गेला तो आमच्या पुण्यातल्या झोनल ऑफिसमधील डी.जी.एम् साहेबांचा रागीट चेहरा! त्यांची संतप्त नजर माझ्यावर रोखलेली. एखाद्या प्रतिक्षिप्त क्रियेसारखा पांघरूण दूर करीत मी ताडकन् उठून बसलो. मनाला स्पर्शून गेलेला भासच तो, पण मनातली रूखरूख अधिकच तीव्र करणारा! त्याच क्षणी मनातल्या त्या अस्वस्थतेचं कारण त्या संतप्त नजरेतच लपलेलं असल्याचं मला लख्ख जाणवलं. कधीकाळी एका ब्रँच मॅनेजर्स मिटिंगमधे आम्हा सर्वांनाच समज देताना त्यांनी आम्हाला ऐकवलेल्या दमदाटीची आठवण मनात ताजी झाली…

“नाऊ यू फरगेट युअर प्रमोशन. आय वुईल टीच यू अ लेसन. माईंड वेल”.. हे त्यांचे जळजळीत शब्द आठवले. आता झोनल ऑफिसमधे जॉईन होणं म्हणजे रोजच्या मरणाला समोर जाण्यासारखंच होतं हेही लक्षात आलं. माझं झोनल आॅफीसमधे पोस्टिंग झाल्याचं समजताच आनंदून गेलेल्या माझ्या गाफील मनाला या वस्तुस्थितीची जाणीव नव्हतीच.माझ्या अंतर्मनात मात्र ती अव्यक्त रुपात मला टोचणी देत पडून राहिली होती!!

धरलं तर चावतंय आणि सोडलं तर पळतंय अशी माझी अवस्था झाली. मला नवीन जबाबदारी आनंदाने स्वीकारायची तर होतीच, माझ्या कौटुंबिक स्वास्थ्याच्या दृष्टीने सुद्धा अकोल्यापेक्षा माझं पुण्यात असणं कितीतरी पटीने जास्त सोयीचं आणि सुखावहही असणार होतं, पण या सगळ्या सकारात्मकतेला डी.जी.एम. साहेबांच्या रूपातलं भयावह वास्तव छेद देत राहिलेलं! एक प्रकारच्या केविलवाण्या अगतिकतेने मन एकदम मलूलच होऊन गेलं. चोहोबाजूंनी अंधारून आलेल्या अशा मन:स्थितीत ‘त्या’च्याशिवाय मला सावरणारं त्या एकटेपणात दुसरं होतंच कोण? मी पांघरूण दूर सारुन आत धाव घेतली आणि देवघरासमोर नतमस्तक होऊन उभा राहिलो. त्या प्रसन्न, हसतमुख दत्तमूर्तीसमोर बसलो. अलगद डोळे मिटून हात जोडले आणि मनातलं हे सगळं माझ्याही नकळत नि:शब्दपणे आपसूक ‘त्या’च्यापर्यंत पोचत राहिलं! ‘कोणत्याही परिस्थितीत त्या माणसाच्या हाताखाली काम करणं सोडाच, त्याचं तोंड बघायचीही माझी इच्छा नाहीय’ ही माझ्या मनातली भावनाच त्याच्यापर्यंत नेमकी पोचलेली आहे याचं त्याक्षणीचं समाधान येईल त्या परिस्थितीला सामोरं जाण्यासाठी मला पुरेसं होतं!

आता आहे त्या परिस्थितीत शेवटच्या क्षणी कांहीही बदल होऊ शकणार नाहीय हे स्पष्टपणे माहित होतं.तरीही गच्च भरून आलेलं आभाळ गार वाऱ्याची एखादी झुळूक येताच तिच्या हळूवार स्पर्शाने एका क्षणात मळभ दूर होऊन मोकळं व्हावं तसा माझ्या मनातला अंधार क्षणार्धात नाहीसा झाला! कारण मला माहित होतं, आता यापुढे जे काही होईल ते ‘तो’ म्हणेल तसंच आणि तेच माझ्या हिताचं असणार आहे! आश्चर्य म्हणजे माझ्या मनातला हा विश्वास काय आक्रीत घडवू शकतो याची प्रचितीही मला लवकरच येणार आहे याची मात्र मला त्याक्षणी कल्पनाच नव्हती!

सर्वांचा निरोप घेऊन मी अकोल्याहून प्रस्थान ठेवलं त्या क्षणी आणि पुढे रात्रीच्या पूर्ण प्रवासातही मनावर कसलंच दडपण नव्हतं. नगर आणि अकोला या दोन्ही ब्रॅंचेसमधे मी काम करीत होतो तेही पुण्याच्या त्याच डीजीएम् साहेबांच्या अधिपत्याखाली. पण तेव्हा त्यांच्या नजरेपासून मी कितीतरी दूरच्या अंतरावर होतो. पण आता मात्र उद्यापासून त्यांच्याच ऑफिसमधे त्यांच्या लहरीप्रमाणे काम करायचं म्हणजे रोज नव्या संकटाला आमंत्रण देत रहाण्यासारखंच होतं. पण म्हणून काय झालं? तिथे त्यांच्या हाताखाली इतरही पाच-पन्नास जणं काम करत होतीच की. त्यांच्यापरीनं ते निभावतच आहेत ना? तसंच आपणही निभवायचं. त्यात घाबरण्यासारखं काय आहे? खरं सांगायचं तर हे असे दिलासा देणारे विचार प्रथमच माझ्या मनात येत होते! एखाद्या नकोशा परिस्थितीला सामोरं जाताना जे कांही दुःख, प्रश्न किंवा अडचणी असतात त्या फक्त आपल्यालाच आहेत असंच प्रत्येकाला वाटत असतं. मन जेव्हा शांत, समतोल विचार करतं तेव्हा मात्र त्यातली निरर्थकता आणि दुसरी बाजूही स्वच्छ दिसू लागते. माझंही तसंच झालं होतं. या उलटसुलट विचारांत प्रवासातली ती संपूर्ण रात्र मी जागाच होतो!

पुण्याला ऑफिसमधे सकाळीच मला रिपोर्ट करायचं असल्याने पुरेसा आराम मिळणं शक्यच नव्हतं.

आमच्या झोनल ऑफिसच्या त्या भव्य इमारतीत ब्रॅंचमॅनेजर्स मिटिंगज् किंवा इतरही कांही कामांच्या निमित्ताने यापूर्वी मी अनेकदा आलेलो होतो. त्यामुळे ती वास्तू आणि तो परिसर माझ्या ओळखीचा होता. तरीही आज तिथे मी येत होतो ते तिथलाच एक वरिष्ठ अधिकारी म्हणून. त्यामुळे मनात उत्सुकता होती, चलबिचल होती आणि पुढं काय वाढून ठेवलेलं असेल ही भीति आणि अनिश्चितताही!

मी लिफ्टमधून बाहेर येऊन कॉरिडॉरमधे पाऊल ठेवलं. डी.जी.एम् साहेबांच्या केबिनच्या दिशेने चालू लागलो. मी त्यांच्या प्रशस्त अशा त्या ए.सी.केबीनच्या बंद दाराबाहेर उभा. केबीनचं दार अलगद ढकलून मी तिथंच थबकलो.

“मे आय कम इन सर?”

समोर पाहिलं तर आतील प्रशस्त टेबलामागील रिव्हाल्व्हींग चेअरवर नेहमीचे डी.जी.एम् नव्हतेच. अतिशय प्रसन्न आणि हसतमुखाने माझं स्वागत करणारा हा चेहरा मला ओळखीचा वाटतोय पण यांचं नाव मात्र…..

” वेलकम मिस्टर लिमये. नो फाॅरमॅलिटीज्.प्लीज डू कम..” त्यांनी अतिशय आपुलकीने माझं स्वागत केलं.

यांना मी पूर्वी कधीतरी पाहिलंय पण यांचं नाव…..

हा भास तर नसेल? की स्वप्न?

” आय अॅम मिस्टर वखरे. बेसिकली आय अॅम फ्राॅम नागपूर रिजन. कालच मी चार्ज घेतलाय.”

” आणि इथले आधीचे डी.जी.एम्? ते रजेवर आहेत कां?” ही शक्यताही नाकारता येत नव्हतीच.

” ओह्..यू डिडन्ट नो द एपिसोड?”

“न..नाही सर”

” खूप भयंकर आहे ते. अॅन्ड व्हेरी अनफाॅर्च्युनेट फाॅर हीम. बोलू आपण. आणि तसंही बाहेर दिवसभर याचीच चर्चा चालणाराय. कळेलच तुम्हाला…’ वखरे साहेब हसत म्हणाले.

हा एक चमत्कारच होता माझ्यासाठी. मला हवं ते हवं तसं आणि नेमकं हवं तेव्हा घडवणारा  आणि जे घडेल ते माझ्या हिताचंच असेल हा माझ्या मनातला विश्वास सार्थ ठरवणारा चमत्कार!..पण स्वप्नवत वाटावा असा हा चमत्कार घडला कसा हा मनातला प्रश्न मात्र अजून तरी अनुत्तरीतच होता…!!

क्रमश:…  (प्रत्येक गुरूवारी)

©️ अरविंद लिमये

सांगली (९८२३७३८२८८)

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ.मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मनमंजुषेतून ☆ चिमटे आणि बक्षीस… लेख क्र. १२ ☆ सौ. गीता वासुदेव नलावडे ☆

सौ. गीता वासुदेव नलावडे

? मनमंजुषेतून ?

 ☆ चिमटे आणि बक्षीस… लेख क्र. १२ ☆ सौ. गीता वासुदेव नलावडे ☆

बर्वेबाई विक्रांतला (नाव बदललेले) घेऊन माझ्याकडे आल्या. त्या वर्गातील सर्व पालकांची तक्रार होती की तो खूप शिव्या देतो. विक्रांत खाली मान घालून माझ्यासमोर उभा होता.

मी त्याला म्हटलं, “तुमच्या बाई शिव्या देतात की मी शिव्या देते रे? कोणाच्या शिव्या ऐकून तू अशा शिव्या देतोस?”

थोडा वेळ तो काहीच बोलला नाही.

त्याच्या पाठीवर हात ठेवून मी म्हटलं, “खरं सांग, मी नाही शिक्षा करणार तुला, आणि खरं बोललास, तर बक्षीससुद्धा देईन.” त्यावर तो म्हणाला, “आईला मारताना बाबा अशा शिव्या देतात.”

काय बोलणार आता याच्यावर?

मला एक कल्पना सुचली. मी म्हटलं, “आता बाबा आईला मारायला किंवा शिव्या द्यायला लागले ना की त्यांना चिमटा काढ आणि सांग की मला नलावडेबाईंनी असं करायला सांगितलं. तू असं केलंस तर मी बक्षीस देईन तुला.”

आठ दिवसांनी तो माझ्याकडे आला, म्हणाला, “बाई, मी बाबांना दोनदा चिमटा काढले. तेव्हा बाबा मला मारायला आले पण चिमटा काढायला तुम्ही सांगितलं – नलावडे बाईंनी सांगितलं, असं सांगितल्यावर हात जोडून म्हणाले – बाईंना नको सांगूस बरं, मी आता शिव्यापण देणार नाही आणि मारणारपण नाही. बाई, मी तुम्ही सांगितल्याप्रमाणे केलं, आता द्या मला बक्षीस!” असं तो म्हणाला.

मी त्याला दोन चित्रकलेची पुस्तकं आणि रंगपेटी दिली. तो एकदम खुश झाला, म्हणाला, “बाई, आता मी शिव्या देत नाही, अभ्यास करतो.”

घरी आईवडील जसे वागत असतील तसंच मुलं वागतात. दोष कोणाला द्यायचा?

मुलांना विश्वासात घेऊन काय चूक आहे ते समजावून सांगितलं तर ते ऐकतात. एक कौतुकाची थापही मुलांचं वर्तन बदलू शकते, फक्त त्यांना समजेल असं सांगणं गरजेचं असतं.

क्रमशः दर गुरुवारी… 

© सौ गीता वासुदेव नलावडे

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #२९३ ☆ लोकभाषा निमाड़ी कविता – नवी कोंपळ नs फुटsगs … ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी “लोकभाषा निमाड़ी कविता – नवी कोंपळ नs फुटsगs…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #२९३ ☆

☆ लोकभाषा निमाड़ी कविता – नवी कोंपळ नs फुटsगs… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

बखत-बखत की वात

उजाळइ कदी इंधारी रात

हरा जो काल झाड़ पs था

आज वू ह्वी गया पेळा पात,

पुराणा पत्ता छूटsगs

नवी कोंपळ नs फुटsगs।

*

डाळइ-डाळई झुल्या

हवा का संग चलs संगीत

हरियाळा जोबन मंs गूंजs

रोज वसंती गीत,

कदी नी सोच्यो डाळ-झाड़ सी

रिस्तो टूsटगs

पुराणा पत्ता छुटsगs

नवी कोंपळ नs फुटsगs ।

*

रंग-बिरंग्या फूल नs की

सुंदरता पs बिलमाया

उननs दी सुगंध, हमनs दी

जग खs शीतळ छाया,

छे संतोष कि जन-मन

हमसी कदी नी रूsठगs

पुराणा पत्ता छुटsगs….

नवी कोंपळ नs फुटsगs ।

*

जिन्गी की ई सीख आज

जी लेवां हँसी-खुसी सी

सुख को ताळो खुलs

भलई करनs की ज्ञान कुची सी,

नश्वर देह नी रह्यग पण

सत्गुण् नी खुsटगs

पुराणा पत्ता छुटsगs

नवी कोंपळ नs फुटsगs।।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # ११७ ☆ रोशनी की आस ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “रोशनी की आस” ।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # ११७ ☆ रोशनी की आस ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

पास सब कुछ

पर है लगता

कुछ नहीं है पास।

 

आस्थाओं पर है भारी

प्रकृति का यह दंड

हो गया है आदमी का

उजागर पाखंड

रो रही है

धरा पावन

हँस रहा आकाश ।

 

हाहाकारों से पटी

छाती हिमालय की

हिल गईं सब मान्यता

पूजा शिवालय की

डगमगा कर

रह गया है

लोगों का विश्वास ।

 

दृष्टियाँ बस खोजती हैं

अपनेपन की धूप

बेचती है नियति पल-पल

विवशता के रूप

मौन करुणा

में छुपी है

रोशनी की आस।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ ग़ज़ल # ११९ ☆ ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # ११९ ☆

✍  ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

हराम में जो मिले ताज तो कबूल नहीं

फ़ना हो सकता मगर तोड़ना उसूल नहीं

 

मुआफ़ कोई करें कब तलक ख़ता तेरी

गुनाह जान के करते हो कोई भूल नहीं

 *

दिलों में कौम के मज़हब के नाम ज़ह्र भरो

ये है जिहाद तो कैसे के ये फ़िज़ूल नहीं

 *

दे तब्बजो न ग़ज़ल आपने सुनी मेरी

न दो ये दोष मुझे है रकम वसूल नहीं

 *

ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो

ख़ुदा का भेजा हुआ एक भी रसूल नहीं

 *

अजीब शख़्स है क़ुदरत का सरपरस्त बनें

गुलाब का है निगहबां रुचे बबूल नहीं

 *

सभी को हक़ है कि तालीम सब करें हासिल

पहुँच से बेटी की तू दूर कर स्कूल नहीं

 *

महज़ तुम्हीं हो मेरे दिल में दूसरा न कोई

ये मेरा दिल है सनम मानिए क़सूल नहीं

 *

ये मानता हूँ अरुण फूल सा नहीं नाज़ुक

बशर हूँ नेक मैं वो चुभने वाला शूल नहीं

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३३ ☆ कविता – नीयत… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

डॉ सत्येंद्र सिंह

(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता – “नीयत… “।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३३ ☆

✍ कविता – नीयत… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

अविश्वास वहीं होता है

जहां विश्वास होता है

पर अविश्वास पनपता वहीं है

जहां विश्वास का ढोंग होता है

और

नीयत बदल जाती है।

 

हर एक, एक नीयत के साथ

जीता है

नीयत से नियति

बनती भी है

बिगड़ती भी है।

लेकिन नियति

नीयत नहीं बनाती

क्योंकि आदमी

नीयत खुद बनाता है

और चुनता है।

 

नीयत से ही समाज बने

गांव व शहर बने

उनसे सभ्यता बनी

संस्कृति बनी

और जहां

नीयत में बदलाव आया

तो न समाज, समाज रहा

न सभ्यता और न संस्कृति।

केवल विध्वंस

उदाहरणों की कमी नहीं है।

 

ऐसा भी नहीं कि इस बात को

कोई जानता नहीं

सब जानते हैं

बड़े बड़े ग्रंथ रचे हैं

प्रवचन विवेचन गढ़े हैं

पर दूसरों के लिए।

 

अपनी नीयत पर

कोई नहीं सोचता।

☆

© डॉ सत्येंद्र सिंह

सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046

मोबाइल : 99229 93647

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # १२७ – सबसे खास: हमारे बॉस – भाग – १ ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव ☆

श्री अरुण श्रीवास्तव

(श्री अरुण श्रीवास्तव जी भारतीय स्टेट बैंक से वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बैंक की सेवाओं में अक्सर हमें सार्वजनिक एवं कार्यालयीन जीवन में कई लोगों से मिलना   जुलना होता है। ऐसे में कोई संवेदनशील साहित्यकार ही उन चरित्रों को लेखनी से साकार कर सकता है। श्री अरुण श्रीवास्तव जी ने संभवतः अपने जीवन में ऐसे कई चरित्रों में से कुछ पात्र अपनी साहित्यिक रचनाओं में चुने होंगे। उन्होंने ऐसे ही कुछ पात्रों के इर्द गिर्द अपनी कथाओं का ताना बाना बुना है। प्रस्तुत है एक अप्रतिम श्रृंखला “सबसे खास: हमारे बॉस” ) 

☆ कथा-कहानी # १२७ – सबसे खास: हमारे बॉस – भाग – १ 🥇 श्री अरुण श्रीवास्तव ☆

बहुत दिनों के बाद डरते डरते इस कथा को पेश करने का साहस जुटाया है, हालांकि डरने का न तो कारण नज़र आता है न ही वजह। क्षमा कीजिए, कारण और वजह का अर्थ तो एक ही होता है, एक हिंदी का शब्द है और एक उर्दू का पर ये बतलाने वाले या फिर टोकने वाले बॉस जीवन के साठ साल के बाद उपलब्ध नहीं होते हैं, और जो बॉस जैसी फीलिंग देते हैं, उन्हें अर्धांगिनी कहा जाता है, अंग्रेजी में बेटर हॉफ ज्यादा सटीक लगता है पर व्यवहारिक रूप से तो रिटायरमेंट के बाद वाला ये बॉस न्यूटन के गति के नियमानुसार “निरंतर श्रम और गृह प्रबंधन के कारण शासन के योग्य होता है, भारी होता है, हावी होता है”। और फिर हर सेवानिवृत्त सीनियर सिटीजन उनके सामने जूनियर/परिवीक्षाधीन बन जाता है जो बिना कुछ काम करते हुये या रिस्क उठाते हुए पेंशन तो पा जाता है पर घरवाली के सम्मान से महरूम हो जाता है। ये महोदया आपके बैंक में गाड़े गये झंडों से हमेशा अप्रभावित ही होती आई हैं पर अब तो ये कहने का अवसर भी खो चुकी होती हैं कि हमारे “ये”तो देश के सबसे बड़े बैंक के बहुत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण स्टाफ रहे हैं और इनके बिना बैंक की शाखा या ऑफिस चलाना बहुत कठिन हो जाता है, तभी तो इनके बॉस इनके न जाने पर फोन लगा ही लेते हैं। वैसे तो ये ही बतलाते हैं कि बहुत कड़क बॉस हैं पर काम करने वालों को पसंद करते हैं, उनकी कदर करते हैं और निठल्लों को इनसे सीखने की शिक्षा देते हैं।पर अब :ये प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस है, सोचने की अनुमति नहीं है, पूछने की तो सोचिए भी मत।

श्रृंखला जारी रखने का विचार सॉरी साहस तो बन रहा है, साथ ही किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप करने का कोई भी इरादा नहीं है। जिस तरह हर सास भी कभी बहू होती है, उसी तरह हर बॉस का भी कोई बॉस तो होता ही है। अतः आप सभी से नम्र निवेदन है कि श्रंखला का पूरा पूरा मज़ा लेने के लिये खुद को बॉस फील करने के बजाय अपने बॉस को याद कीजिए, you will enjoy this series certainly.

Arun Shrivastava (I am not a Boss)😎😎😎

जारी रहेगा… 

© अरुण श्रीवास्तव

संपर्क – 301,अमृत अपार्टमेंट, नर्मदा रोड जबलपुर 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares