हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 357 ☆ व्यंग्य – “ईश्वर की प्रोडक्ट, पैकिंग इंडस्ट्री और इंसान” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 357 ☆

?  व्यंग्य – ईश्वर की प्रोडक्ट, पैकिंग इंडस्ट्री और इंसान ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

 ईश्वर की प्रोडक्शन और पैकिंग इंडस्ट्री वाकई अद्वितीय है, अद्भुत है, बेमिसाल है। एक छोटी सी मूंगफली देखिए ना! हर दाना गुलाबी पन्नी की चादर में लिपटा हुआ, मखमली नर्मी के साथ, ब्राउन टफ कवर में एकदम सुरक्षित। कोई खरोंच नहीं, कोई दाग नहीं। बाहर से कुरकुरा अंदर से मुलायम। पैकेजिंग पर्फेक्शन का परचम। मटर के दाने? हरी-भरी चमकदार रैपर में सजे हुए, जैसे छोटे-छोटे हरे मोती। वे भीतर से ताजगी भरे, बाहर से चमकदार। और नारियल? भला उस जैसे सख्त, भारी-भरकम उत्पाद के लिए हार्ड कवर से बेहतर क्या हो सकता है? जंगल की गर्मी, समुद्र की नमी, ऊंचे पेड़ से गिरने का झटका  सब झेल लेता है वह हार्ड शैल। सचमुच, ईश्वर का हर काम समयबद्ध, व्यवस्थित और पैकेजिंग मास्टरपीस है।

फिर आता है मानव  “ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना”। यहीं पर ईश्वर की उस अद्भुत पैकिंग फैक्ट्री और प्रॉडक्ट की कहानी में एक  मोड़ आ जाता है। क्या वाकई मानव का पैकेजिंग जीनियस उसी स्तर का है? थोड़ा गहराई से देखने पर तस्वीर कुछ और ही बयां करती है।

सोचिए, ईश्वर की डिवाइन पैकेजिंग कंपनी में बैठे डिजाइनर्स ने मनुष्य के लिए क्या-क्या प्लान किया होगा। शायद उन्होंने सोचा होगा “चलो, इस बार कुछ बहुत खास करते हैं। सबसे कॉम्प्लेक्स मशीनरी, सबसे एडवांस्ड सॉफ्टवेयर , दिमाग, इमोशनल रेंज से लैस, क्रिएटिविटी के साथ। सुपर प्रीमियम प्रोडक्ट!” लेकिन जब पैकेजिंग की बारी आई… कहीं न कहीं कुछ चूक हो गई लगती है।

पहला सवाल तो यही उठता है ,क्या “सर्वश्रेष्ठ रचना” के लिए यह पैकेजिंग उचित है? मूंगफली को गुलाबी पन्नी मिली, मटर को हरी रैपर, नारियल को हार्ड शैल। मनुष्य को मिला क्या? एक नाजुक चमड़ी का आवरण, जो धूप से झुलस जाता है, ठंड से कांपता है, थोड़ी सी खरोंच से खून बहने लगता है। इंसान सन क्रीम , पाउडर , नाइट क्रीम खरीद कर भी परेशान है।

पीठ का डिजाइन? एक ऐसी रीढ़ की हड्डी जो सीधे खड़े होने के लिए तो बनी है, लेकिन डेस्क जॉब, भारी बैग और गलत मुद्रा के आगे बहुत जल्दी विद्रोह कर देती है स्लिप डिस्क, बैक पेन की शिकायतें आम हैं। आंखें, जो दुनिया देखने का अद्भुत साधन हैं, लेकिन उम्र के साथ या तो कमजोर पड़ जाती हैं या मोतियाबिंद की शिकार हो जाती हैं, बिना चश्मे या लेजर सर्जरी के काम नहीं करतीं। क्या यह वही परफेक्ट पैकेजिंग है जो मूंगफली के दाने को मिली? दो दो किडनी की लक्जरी पर फिर भी डायलिसिस का झंझट।

और फिर फंक्शनल डिफेक्ट्स। एपेंडिक्स एक ऐसा अंग जिसका कोई ज्ञात काम नहीं, लेकिन जब चाहे फटकर जानलेवा बन जाता है। दांतों की कहानी? बचपन में दूध के दांत गिरते हैं, फिर परमानेंट आते हैं जो जीवन भर चलने चाहिए, लेकिन चीनी, एसिड और बैक्टीरिया के आगे बहुत जल्दी घुटने टेक देते हैं, बिना डेंटिस्ट के बचाव असंभव। घुटने और कूल्हे के जोड़ चलने-फिरने की मूलभूत आवश्यकता के लिए पर कितनी आसानी से घिस जाते हैं, रिप्लेसमेंट सर्जरी की मांग करते हैं। क्या ईश्वर की पैकिंग लाइन पर कोई क्वालिटी चेक नहीं होता था इन “सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स” के लिए?

सबसे बड़ी पैकेजिंग चूक तो मेंटल हार्डवेयर के साथ लगती है। ईश्वर ने अद्भुत दिमाग दिया, सोचने-समझने, रचनात्मकता, प्रेम करने की अद्भुत क्षमता। लेकिन साथ ही साथ, इसमें डिप्रेशन, एंग्जाइटी, फोबिया, जैसे “सॉफ्टवेयर बग्स” क्यों पैक कर दिए? क्या ये वो गुलाबी पन्नी या हार्ड शैल के बराबर की सुरक्षा है जो अन्य उत्पादों को मिली? एक मूंगफली का दाना अपनी पैकेजिंग में सुरक्षित और खुश रहता है। मनुष्य अक्सर अपने ही दिमाग के भीतर कैद और पीड़ित महसूस करता है। क्या यही था “सर्वश्रेष्ठ” का मापदंड?

और हां, सबसे बड़ा मिसिंग आइटम, इस्तेमाल करने का निर्देश , यूजर मैनुअल। नारियल के हार्ड कवर को तोड़ने के तरीके तो लोग जानते हैं। मटर को रैपर से निकालना आसान है। मूंगफली की पन्नी उतारने में कौन सी बुद्धिमानी लगती है? पर मनुष्य? उसे कोई क्लियर मैनुअल नहीं मिला। कैसे जियें? कैसे तनाव मैनेज करें? कैसे दूसरों के साथ रहें? कैसे इस जटिल मशीन शरीर और मन की देखभाल करें? इसकी जगह हमें धर्म, दर्शन, विज्ञान और ट्रायल-एंड-एरर के भरोसे छोड़ दिया गया। नतीजा? भारी भ्रम, संघर्ष और गलतियां। क्या यह उस परफेक्ट पैकिंग इंडस्ट्री की शान के अनुरूप है?

तो क्या निष्कर्ष निकालें? क्या ईश्वर की पैकिंग इंडस्ट्री मनुष्य के मामले में फेल हो गई? या फिर यह एक जानबूझकर किया गया एक्सपेरिमेंट था? शायद “सर्वश्रेष्ठ रचना” का मतलब यह नहीं कि वह सबसे परफेक्टली पैक्ड है, बल्कि यह कि उसमें खुद को ठीक करने, सीखने, अनुकूलित होने और अपनी पैकेजिंग की कमियों को पूरा करने की अद्भुत क्षमता दी गई है? हम चश्मा लगाते हैं, घुटने बदलवाते हैं, थेरेपी करते हैं, ज्ञान अर्जित करते हैं। शायद मानव की असली “सर्वश्रेष्ठता” उसकी अपूर्ण पैकेजिंग के बावजूद या शायद उसी की वजह से खुद को सुधारने, संवारने और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की अदम्य क्षमता में निहित है। मूंगफली सिर्फ खाई जा सकती है, मनुष्य खुद अपनी पैकेजिंग को री-डिजाइन करने का प्रयास करता रहता है। यही शायद उसकी सच्ची महानता है। ईश्वर की प्रोडक्शन, पैकिंग में एक जानबूझकर छोड़ा गया, रहस्यमय और चुनौतीपूर्ण, लेकिन संभावनाओं से भरा अधूरापन। बाकी सब तो बस पन्नी और रैपर का खेल है! डोंट जज एनी थिंग ऑन बेसिस ऑफ कवर ओनली।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य #217 – कथा कहानी – चतुराई धरी रह गई! – ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचना सहित 145 बालकहानियाँ 8 भाषाओं में 1160 अंकों में प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तकेँ-1- रोचक विज्ञान कथाएँ, 2-संयम की जीत, 3- कुएं को बुखार, 4- कसक, 5- हाइकु संयुक्ता, 6- चाबी वाला भूत, 7- बच्चों! सुनो कहानी, इन्द्रधनुष (बालकहानी माला-7) सहित 4 मराठी पुस्तकें प्रकाशित। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का श्री हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार-2018 ₹51000 सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत साहित्य आप प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम कथा  – “चतुराई धरी रह गई!” की समीक्षा।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 217 ☆

☆ कथा कहानी – चतुराई धरी रह गई! ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

चतुरसिंह के पिता का देहांत हो चुका था. उस ने अपने छोटे भाई कोमलसिंह को बंटवारा करने के लिए बुलाया, “बंटवारे के पहले खाना खा लेते है. ” खाने परोसते हुए चतुरसिंह ने कोमलसिंह से कहा.

कोमलसिंह ने जवाब दिया, “ भैया ! बंटवारा आप ही कर लेते. मुझे अपना हिस्सा दे देते. बाकि आप रख लेते. मुझे बुलाने की क्या जरुरत थी ?”

 “नहीं भाई. मै यह सुनना बरदाश्त नहीं कर सकता हूँ कि बड़े भाई ने छोटे भाई का हिस्सा मार लिया, ” कहते हुए चतुरसिंह ने भोजन की दो थाली परोस कर सामने रख दी.

एक थाली में मिठाई ज्यादा थी. इस वजह से वह थाली खालीखाली नजर आ रही थी. दूसरी थाली में पापड़, चावल, भुजिए ज्यादा थे. वह ज्यादा भरी हुई नज़र आ रही थी. मिठाई वाली थाली में दूधपाक, मलाईबरफी व अन्य कीमती मिठाइयाँ रखी थी.

 “ जैसा भी खाना चाहो, वैसी थाली उठा लो, ” चतुरसिंह ने कहा, वह यह जानना चाहता था कि बंटवारे के समय कोमलसिंह किस बात को तवज्जो देता है. ज्यादा मॉल लेना पसंद करता है या कम.

चूँकि कोमलसिंह को मीठा कम पसंद था. इसलिए उस ने पापड़भुजिए वाली थाली उठा ली, “भैया मुझे यह खाना पसंद है, ” कहते हुए कोमलसिंह खाना खाने लगा.

चतुरसिंह समझ गया कि कोमलसिंह को ज्यादा मल चाहिए. वह लालची है. इस कारण  उस ने ज्यादा खाना भरी हुई थाली ली है. इसे इस का मज़ा चखाना चाहिए. यह सोचते हुए चतुरसिंह ने बंटवारे के लिए नई तरकीब सोच ली.

खाना खा कर दोनों भाई कमरे में पहुंचे. चतुरसिंह ने घर के सामान के दो हिस्से कर रखे थे.

“ इन सामान में से कौनसा सामान चाहिए ?” चतुरसिंह ने सामने रखे हुए सामान की ओर इशारा किया.

एक ओर फ्रीज़, पंखें, वाशिंग मशीन रखी थी. दूसरी ओर ढेर सारे बरतन रखे थे. चुंकि कोमलसिंह के पास फ्रीज़, पंखे, वाशिंग मशीन थी. उस ने सोचा कि भाई साहब के पास यह चीज़ नहीं है. इसलिए ये चीज़ भाई साहब के पास रहना चाहिए.

यह सोचते हुए कोमलसिंह ने बड़े ढेर की ओर इशारा कर के कहा, “मुझे यह बड़ा वाला ढेर चाहिए. ”

चतुरसिंह मुस्कराया, “ जैसी तेरी मरजी. यूँ मत कहना कि बड़े भाई ने बंटवारा ठीक से नहीं किया, ” चतुरसिंह अपनी चतुराई पर मंदमंद मुस्कराता हुआ बोला. जब कि वह जानता था कि उसे ज्यादा कीमती सामान प्राप्त हुआ है.

कोमलसिंह खुश था. वह अपने बड़े भाई की मदद कर रहा था.

 “अब इन दोनों ढेर में से कौनसा ढेर लेना पसंद करोगे ?” चतुरसिंह ने अपने माता की जेवरात की दो पोटली दिखाते हुए कहा.

कोमलसिंह ने बारीबारी दोनों पोटली का निरिक्षण किया, एक पोटली भारी थी, दूसरी हल्की व छोटी. उस ने सोचा कि चतुरसिंह बड़े भाई है. इसलिए उन्हें ज्यादा हिस्सा चाहिए.

“ भैया ! आप  बड़े है. आप का परिवार बड़ा है, इसलिए आप बड़ी पोटली रखिए, ” कोमलसिंह ने छोटी पोटली उठा ली, “यह छोटी पोटली मेरी है. ”

“ नहींनहीं भाई, तुम बड़ी पोटली लो, “ चतुरसिंह ने बड़ी पोटली कोमलसिंह के सामने रखते हुए कहा.

“ नहीं भैया, आप बड़े है, बड़ी चीज़ पर आप का हक बनता है, ” कहते हुए कोमलसिंह ने छोटी पोटली रख ली.

चतुरसिंह चकित रह गया. उस ने बड़ी पोटली में चांदी के जेवरात रखे थे. छोटी पोटली में सोने के जेवरात थे. वह जानता था कि कोमलसिंह लालच में आ कर बड़ी पोटली लेगा. जिस में उस के पास चांदी के जेवरात चले जाएँगे और वह सोने के जेवरात ले लेगा.

मगर, यहाँ उल्टा हो गया था.

अब की बार चतुरसिंह ने चतुराई की, “ कोमलसिंह इस बार तू बंटवारा करना. नहीं तो लोग कहेंगे कि बड़े भाई ने बंटवारा कर के छोटे भाई को ठग लिया, “ चतुरसिंह ने कोमलसिंह को ठगने के लिए योजना बनाई.

कोमलसिंह कोमल ह्रदय था. वह बड़े भाई साहब का हित चाहता था. बड़े भाई के ज्यादा बच्चे थे. इसलिए वह चाहता था कि जमीन का ज्यादा हिस्सा बड़े भाई साहब को मिले. इसलिए वह चतुरसिंह को अपने पैतृक घर पर ले गया.

 “भाई साहब ! यह अपने पैतृक मकान है. पिताजी ने आप के जाने के बाद इसे बनाया था, ” कोमलसिंह ने कहा.

चतुरसिंह ने देखा कि एक ओर दो मकान और तीन मंजिल भवन खड़ा है, दूसरी ओर एक दुकान के पास से अन्दर जाने का गेट है. यानि एक ओर बहुमंज़िल भवन के साथ दो दुकान बनी हुई थी. दूसरी ओर एक दुकान और पीछे जाने का गेट था.

चतुरसिंह नहीं चाहता था कि जेवरात की तरह ठगा जाए इसलिए उस ने कहा, “ कोमलसिंह तुम ही बताओ. मुझे कौनसा हिस्सा लेना चाहिए ?”

“ भाई साहब, मेरी रॉय में तो आप दूसरा हिस्सा ले लेना चाहिए, ” कोमलसिंह ने कहा तो चतुरसिंह चकित रह गया.

छोटा भाई हो कर बड़े भाई को ठगना चाहता है. खुद बहुमंजिल मकान और दो दुकान हडप करना चाहता है. मुझे एक दुकान और छोटासा बाड़ा देना चाहता है. यह सोचते हुए चतुरसिंह ने कहा, “ कोमलसिंह, मेरा परिवार बड़ा है, इसलिए मै चाहता हूँ कि यह बहुमंजिल मकान वाला हिस्सा में ले लूँ. ”

इस पर कोमलसिंह ने कहा, “ भैया ! आप हिस्सा लेने से पहले यह दूसरा हिस्सा देख ले. ” कोमलसिंह ने चतुरसिंह से कहा. वह चाहता था कि बड़े भाई को ज्यादा हिस्सा मिलें. क्यों कि दूसरे हिस्से के अंदर १० मकान और लंबाचौडा खेत था, साथ ही बहुत सारे मवेशी भी थे.

मगर, चतुरसिंह ने सोचा कि छोटा भाई उसे ठगना चाहता है. इसलिए चतुरसिंह ने कहा, “ कोमल, मुझे कुछ नहीं देखना है, यह दूसरा हिस्सा तेरे रहा, पहला हिस्सा मेरे पास रहेगा. ”

“भैया ! एक बार और सोच लो, ” कोमलसिंह ने कहा, “ आप को ज्यादा हिस्सा चाहिए, इसलिए आप यह दूसरा हिस्सा ले लें. ”

चतुरसिंह जानता था कि खाली जमीन के ज्यादा हिस्से से उस का यह बहुमंजिल मकान अच्छा है. इसलिए उस ने छोटे भाई की बात नहीं मानी. सभी पंचो के सामने अपनेअपने हिस्से का बंटवारा लिख लिया.

“ भैया. एक बार मेरा हिस्सा भी देख लेते,” कहते हुए कोमलसिंह चतुरसिंह को अपना हिस्सा दिखने के लिए दुकान के पास वाले गेट से अंदर गया.

आगेआगे कोमलसिंह था, पीछेपीछे चतुरसिंह चल रह था. जैसे ही वे गेट के अंदर गए, उन्हें गेट के पीछे लम्बाचौड़ा खेत नजर आया. सामने की तरफ १० भवन बने हुए था. कई मवेशी चर रहे थे.

यह देख कर चतुरसिंह ढंग रह गया, “कोमल यह हिस्सा पापाजी ने कब खरीदा था ?”

“ भैया ! आप के जाने के बाद,” कोमलसिंह ने बताया, “इसीलिए मै आप से कहा रहा था कि आप बड़े है, आप को बड़ा हिस्सा चाहिए, मगर, आप माने नहीं,”

मगर, अब चतुरसिंह क्या करता ? उस की चतुराई की वजह से वह स्वयम ठगाया जा चूका था. वह चुप हो गया.

© श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com मोबाइल – 9424079675 /8827985775

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 257 ☆ गीत – ग्राम, नगर स्वच्छ हो जाएँ… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक लगभग तेरह दर्जन से अधिक मौलिक पुस्तकें ( बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य ) तथा लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन।लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित बारह दर्जन से अधिक राजकीय प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 257 ☆ 

☆ गीत – ग्राम, नगर स्वच्छ हो जाएँ…  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

☆

ग्राम, नगर स्वच्छ हो जाएँ

हम सब शुभ-शुभ काम करें।

धरा महक जाए चंदन-सी

चारों पावन धाम करें।।

* 

उज्ज्वल तन-मन करे सवेरा,

हर बाला सीता बन महके।

हरियाली चहुँ ओर ज्योति-मय,

डाल-डाल पर पक्षी चहके।।

 **

अर्जुन, भीम सरीखे बच्चे,

हर घर में बलराम करें।।

 *

धन की बर्बादी को रोकें,

अंध-दौड़ की छुट्टी होए।

काम मिले सब ही हाथों को,

खाली कभी न मुट्ठी होए।।

 *

सदा देश-हित जीएँ सब ही,

जग में ऊँचा नाम करें।।

 **

दूषित जल की सही निकासी

गलियों, सड़कों की चौकस हो।

भ्रष्टाचारी-अधिकारी पर,

शासन का बस फोकस हो।।

 *

जो भी खाए दुष्ट दलाली,

उसका काम तमाम करें।।

 **

बुनियादी सुविधाएँ जन को,

सभी ओर खुशहाली होगी।

योगी हों, सब लोग निरोगी,

हर घर ईद-दिवाली होगी।

 *

सत्य, श्रम बूटी अपनाकर,

हर उजली हम शाम करें।।

 **

बिजली, पानी सभी बचाकर,

एसी के आदी ना होंगे।

सादा जीवन, उच्च सोच से,

नहीं यहाँ जेहादी होंगे।

 *

हर बच्चा शिक्षित बन जाए,

मनमाफिक परिणाम करें।।

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ तो आणि मी…! – भाग ६२ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

श्री अरविंद लिमये

? विविधा ?

☆ तो आणि मी…! – भाग ६२ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

(पूर्वसूत्र- उन्हाच्या कडाक्याने बळी घेतलेले ते दोन जीव आणि त्यांच्या अखेरच्या श्वासांचा मूक साक्षीदार असणारा मी…! तो पूर्ण दिवस मृत्यूच्या त्या काळ्या सावल्या मला अस्वस्थ करत राहिल्या. जगणं किती क्षणभंगूर असतं याचा तो ‘जीवघेेणा’ अनुभव यापुढे उगवणारा इथला प्रत्येक दिवस तिथं तग धरून रहाण्यासाठी मला कराव्या लागणाऱ्या जीवघेण्या संघर्षाचं सूतोवाचच करतोय असं तिथल्या संघर्षकाळात मला सतत जाणवत रहायचं! )

त्याचा प्रत्यय मला पुढे पावलोपावली येऊ लागला. इथे अकोल्याला येताना मी फक्त एका सुटकेसमधे माझे कपडे आणि रोज लागणाऱ्या वस्तूच घेऊन आलो होतो. पहिले दहा दिवस माझी व्यवस्था बँकेतर्फे लॉजवर झालेली होतीच. तेवढ्या अवधीत ब्रॅंचमधल्या रूटीनची आणि थकीत कर्ज खात्यांसंदर्भात मी तातडीने सुरू करणे आवश्यक असणाऱ्या कारवाईची जुजबी सुरुवात तरी झाली होती. सुदैवाने पहिल्याच दिवशी ब्रॅंचमधे भेटायला येऊन देशपांडेनी माझ्या रहाण्याचा प्रश्न सोडवला होता. त्यामुळे मी लॉज सोडून रेंटल फ्लॅटवर रहायला यायच्या दिवशीच मी आधीच देऊन ठेवलेल्या सूचनेनुसार अहमदनगरच्या सर्व स्टाफने माझं बाकी सगळं घरसामान व्यवस्थित पॅकिंग करून ट्रकमधून पाठवून दिलेलं होतं. त्याची उस्तवार लगेचच करणं मला शक्य नव्हतं म्हणून मी ती पॅकींग्ज् एका रूममधे तशीच रचून रूम बंद करून ठेवली. फ्लॅटमधली सगळी स्वच्छता फ्लॅट माझ्या ताब्यात देण्यापूर्वीच देशपांडेनी करून ठेवलेली होती. सर्वार्थाने प्रतिकूल परिस्थितीत नगरहून सामान आणणं असो किंवा भाड्याने सोयीची जागा मिळणं असो, ही दोन्ही कामे जी माझ्यासाठी एरवी जिकिरीची ठरली असती ती इतक्या सुरळीतपणे पार पडणे ही ‘त्या’चीच कृपा आहे हा विचार मनात आला आणि मी स्वस्थ झालो. ती स्वस्थताच पुढे येऊ लागलेल्या साध्या साध्या बाबींमधेही येत रहाणाऱ्या असंख्य अडचणींतून मार्ग काढायला मला सहाय्यभूत ठरली होती!

या साध्या साध्या बाबी अगदी दैनंदिन जीवनातल्या आवश्यक अशाच. खिशात पैसे आहेत म्हणजे त्या मिळणारच असं आपण गृहीतच धरत असतो अशाच. आपल्या आवश्यक आणि अपरिहार्य गरजेच्याच. त्या मिळाल्या नाहीत तर आपण तगही धरू शकणार नाही इतक्या अत्यावश्यक! त्यातही अतिशय महत्त्वाच्या म्हणजे भुकेच्या वेळेला पोटभर चांगलं जेवण आणि थकून भागून अंथरूणाला पाठ टेकली की आवश्यक असणारी शांत झोप! मी फ्लॅटमधे रहायला आलो आणि तेव्हापासून नेमक्या याच दोन गोष्टींना महाग झालो!!  

तोपर्यंतचं माझं बँकिंग क्षेत्रातलं अठ्ठावीस वर्षांचं करियर किती सुरळीत आणि सरळरेषेत गेलेलं होतं हे इथल्या परिस्थितीला सामोरं जाताना मला नव्याने जाणवू लागलं. रात्रीची शांत झोप, पहाटेचं नियमित फिरणं आणि व्यायाम, रोजची पूजा हे सगळं तेव्हा विनासायास सुरू असायचं. माझं आवरण्यापूर्वीच जेवणाचं ताट घेऊन ठेवलेलं असे आणि मी पानावर बसताच पानात वाढला जाणारा वाफाळलेला भात! खरंतर या सगळ्या किती साध्या गोष्टी, पण त्याच इथे आयुष्यांत प्रथमच हातून निसटून गेल्या आणि त्या साध्या साध्या गोष्टीत लपलेला आनंद आणि समाधान किती मोलाचं होतं हे मला खऱ्या अर्थाने समजलं. त्या तुलनेतलं इथलं माझं आत्ताचं रुटीन तेव्हाचं ते स्वास्थ्य, समाधान, निश्चिंतता देणारं नव्हतंच. खिशात पैसे असूनही दोन वेळेला साधं पोटभर जेवण मिळणंही किती दूरापास्त असू शकतं याचा तो विलक्षण त्रासदायक अनुभव मी प्रथमच घेत होतो! निमित्त झालं ते फ्लॅटमधे रहायला आलो त्या पहिल्या दिवशी एका चांगल्या घरगुती खानावळीमधे मी जेवायला गेलो त्याचं. तिथं सुग्रास जेवणाची अपेक्षा नव्हतीच. तरीही दोन घास कसेबसे खाऊन मला नाईलाजाने उपाशीपोटीच पानावरून उठावं लागलं होतं. कारण भाजी, आमटी, चटणी, कोशिंबीर सगळंच इतकं तिखट आणि जळजळीत होतं कीं त्या पहिल्या दोन घासातच तोंड अक्षरशः पोळून निघालं. लॉजवर होतो तिथल्या रेस्टॉरंटमधेही हीच परिस्थिती असली तरी तिथे इतर पर्याय उपलब्ध होते. इथं आता रोजचं हे निभवायचं कसं हाच प्रश्न. त्यादिवशी मी बँकेत गेलो ते घरून निघताना दोन भांडी पाणी पिऊन आणि जाताना थोडी फळे विकत घेऊन. त्यानंतरचे दोन-तीन दिवस दोन्ही वेळेला नुसता ताक-भात आणि भूक लागेल तेव्हा मिळतील ती फळं खाऊन मी कसेतरी ओढून काढले. त्याकाळी मोबाईल नव्हते. एक-दोन दिवसाआड रात्री टेलिफोन बूथवर जाऊन घरी मी आठवड्यातून किमान दोन दिवसतरी लँडलाईनवर फोन करायचा असं ठरलं होतं आणि फोन करायचे वार आणि वेळही ठरवून ठेवलेली होती. नेमक्या त्यावेळी सगळं आवरून आरती, सलिल माझ्या फोनची वाट पहात असायचे. इथला कडक उन्हाळा, जेवणाखाण्याची सोय या सगळ्याबद्दल आरती सुरूवातीला खूप काळजीने विचारायची, पण ‘सगळं व्यवस्थित आहे, फारसं त्रासदायक कांही नाही’ असं मोकळेपणाने हसत सांगून मी वेळ मारून न्यायचो. इथल्या न बदलू शकणाऱ्या गोष्टींचे दडपण आणि काळजी तिला सांगून माझा त्रास कमी होणार नव्हताच, उलट त्या दोघांचा जीव तिकडं टांगणीला लागला असता असा विचार मी केलाच शिवाय आता आपणही इथं हतबल न होता सगळं मनापासून स्विकारायचं आणि हसून साजरं करायचं असं मी स्वत:पुरतं ठरवूनच टाकलं. ते निभावणं ही माझी मला स्वतःलाच घ्यावी लागणारी परीक्षाच होती जशीकांही. मुख्य प्रश्न होता रोजच्या दोन वेळच्या जेवणाखाण्याचा. मला अहमदनगरहून आलेल्या माझ्या घरसामानाच्या एका खोलीत मी रचून ठेवलेल्या पॅकिंग्जची आठवण झाली आणि माझ्या अंधारून आलेल्या मनात एक आशेचा किरण चमकून गेला. मी तत्परतेने त्या खोलीकडे धाव घेतली. अहमदनगरला असताना मे आणि दिवाळीच्या सुट्टीत आरती आणि सलिल तिथे रहायला यायचे. कधी वाटलं तर घरी ऐनवेळी कांहीतरी करता यावं म्हणून आम्ही मुद्दाम एक गॅसची सिंगल शेगडी आणि अगदी आवश्यक तेवढी मोजकी भांडीकु़ंडी खरेदी केली होती. इथं तेच सगळं माझ्यासाठी एक वरदानच ठरलं होतं! एकदाही आजारी पडायचं नसेल, ‘बँकेतल्या कामाकडं कणभरही दुर्लक्ष होऊन द्यायचं नसेल तर येईल तसं स्वतः रांधायचं आणि होईल ते होईल तसं खायचं. ‘ असं मी स्वत:लाच बजावलं आणि समोरची पॅकींग्ज खोलून सगळं सामान जागच्याजागी लावायला सुरूवात केली.

हे असं ठरवलं खरं पण ते निभावणं वाटतं तेवढं सोपं नव्हतं. सामान लावून होईपर्यंतच रात्रीचे नऊ वाजून गेले. त्या रात्री तरी फलाहाराशिवाय दुसरा पर्याय नव्हताच.

हे सगळं असं सविस्तर लिहितानाही आपण हे खरंच तेव्हा कसं निभावू शकलो याचं मलाच आश्चर्य वाटत रहातं.

हे सगळं मला सुसह्य व्हावं यासाठीच घडलेली असावी तशी ध्यानीमनी नसताना त्या रात्री मला दिलासा देणारी एक घटना घडली. तशी साधीच पण माझ्यादृष्टीने अतिशय महत्त्वाची!

देशपांडेंच्या त्या फ्लॅटमधे एक बैठं लाकडी देवघरही होतं जे त्या रात्री किचनमधे सामान लावताना मला अचानक प्रथमच लक्षात आलं. देशपांडेचं वास्तव्य सध्या पुण्यात असल्याने देवघरातले देव अर्थातच त्यांच्या पुण्यातल्या बि-हाडी गेलेले. मला ते रिकामं देवघर पाहून कसंतरीच वाटलं. उद्या दत्ताचा एखादा फोटो आणून इथं देवघरात ठेवायचा असंही मी मनोमन ठरवलं आणि त्यालाच पूरक ठरणारी अशी अनपेक्षितपणे घडली ती ही घटना! रात्री झोपण्यापूर्वी जास्तीच्या कपड्यांचं एक पॅकिंग आपण अजून उघडलेलं नाहीय हे माझ्या लक्षांत येताच मी ते उघडून त्यातले कपडे न् इतरही सामान आवरून ठेवायचं ठरवलं. त्यातले कपडे बाहेर काढताना नॅपकिनची एक घडी थोडी जड वाटली म्हणून मी ती घडी उघडून पाहिलं तर आत दत्ताची मूर्ती! ती व्यवस्थित रहावी म्हणून पॅकींग करताना ती अशी घट्ट गु़डाळून ठेवली होती. मी भान हरपून त्या मूर्तीकडे पहातच राहिलो. तळहाताएवढ्या उंचीची. अतिशय शांत, हसतमुख आणि प्रसन्न अशी ती दत्तमूर्ती! माझी इचलकरंजी ब्रॅंचहून ऑडिट डिपार्टमेंटला बदली झाल्यानंतर अचानक प्रवासाची तयारी करायला लागलो असताना एखादा चमत्कार घडावा तशी मला घरपोच मिळालेली तीच ही दत्ताची मूर्ती! ती मूर्ती मिळणं हा तेव्हा आणि आत्ता या रात्रीही एक शुभशकूनच वाटला मला! त्या मूर्तीशी लगडलेल्या कितीतरी जुन्या आठवणी त्या क्षणी माझ्या मनात उभारून वर आल्या आणि त्या आठवणींच्या स्पर्शानेच मनातला सगळा अंधार क्षणात विरून गेला!!  

क्रमश:…  (प्रत्येक गुरूवारी)

©️ अरविंद लिमये

सांगली (९८२३७३८२८८)

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ.मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार # 294 ☆ व्यंग्य – हमारे नगर में मनभावन सावन ☆ डॉ कुंदन सिंह परिहार ☆

डॉ कुंदन सिंह परिहार

(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं।   हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं।  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं।  उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अप्रतिम विचारणीय व्यंग्य – ‘हमारे नगर में मनभावन सावन‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 294 ☆

☆ व्यंग्य ☆ हमारे नगर में मनभावन सावन ☆

मैं अपने दरवाजे पर कुर्सी डाले बैठा हूं और बाहर वर्षा हो रही है, कवियों के शब्दों में ‘टापुर टुपुर’। किसी कवि को यह नायिका की ‘रुनझुन’ की याद दिलाती है, किसी को ‘छनछन’ की। रोमांटिक मिजाज़ के कवियों को आकाश में फैले काले मेघों में किसी मुग्धा की केश राशि नज़र आती है।मेरे मन से भी कविता फूट रही है। गुनगुनाने को जी कर रहा है।

बारिश ज़ोर पकड़ रही है। आसपास पड़े खाली प्लॉट भर रहे हैं। ये प्लॉट वर्षों से ऐसे ही खाली पड़े हैं। कारण यह है कि उनके मालिकों को विश्वास है कि एक दिन ये सोना उगलेंगे। ये प्लॉट साल के ज़्यादातर दिन दुखिया की आंख से डबडबाये रहते हैं। बारिश ज़्यादा होती है तो ये अपना अतिरिक्त जल सड़क को सौंप देते हैं।

बारिश और ज़ोर पकड़ रही है। अब मेरे मन से नायिका और कविता लुप्त हो रही है। कारण  यह है कि स्थानीय प्रशासन ने जो नगर के क्षेत्रों का ‘उचले’, ‘बिचले’ और ‘निचले’ के बीच वर्गीकरण किया है उसके हिसाब से मेरी कॉलोनी ‘निचले’ क्षेत्र में आती है। जब ज़्यादा वर्षा होती है तब नगर के अनेक नालों का जल हमारी कॉलोनी से प्रवाहित होता है। नगर में किसी की कोई चीज़ पानी में बह जाए तो कृपया हमें सूचित करें। हम अपनी कॉलोनी में उसे ज़ब्त करके आपकी सेवा में प्रेषित कर देंगे।

पहले यह नगर तालों (तालाबों )के लिए प्रसिद्ध था। अब नालों के लिए मशहूर है। कभी  यहां 30-35 तालाब  थे। वे सब पुर गये। उन पर बसी बस्तियों को अब पुराने तालों के नाम से जाना जाता है।अब नगर की शोभा के लिए नाले ही बचे हैं। हमारा नगर- निगम साल भर उन्हीं की साज-संवार में लगा रहता है।

आदिकाल से कवि वर्षा के सौन्दर्य पर सिर धुनते रहे हैं। ये सब ‘उचले’ या कम से कम ‘बिचले’ क्षेत्र के वासी रहे होंगे,अन्यथा वर्षा के सौन्दर्य से अभिभूत होने के बजाय ‘नर्वस ब्रेकडाउन’ के शिकार होकर शोकगीत लिख रहे होते।

अब घंटों से घनघोर वर्षा हो रही है। जल्दी ही नगर के पानी की शोभायात्रा हमारी कॉलोनी से गुज़रेगी। थोड़ी और प्रतीक्षा कीजिए। नालों का यह  पावन जल हमारे घरों में प्रवेश कर हमारा पानी उतारेगा। जिन लोगों ने वर्ष भर के लिए बोरों में गल्ला जमा कर रखा है वे चिन्तित हैं।

इसीलिए संग्रह की प्रवृत्ति बुरी मानी जाती है। जो सिर्फ महीने-पंद्रह दिन के लिए ही गल्ला खरीद पाते हैं वे हल्के हैं।

‘रामायण’ में राम ने कहा था ‘घन घमंड गर्जत घनघोरा, प्रिया हीन डरपत मन  मोरा।’ हमारी कॉलोनी में जिन घरों से पत्नी अनुपस्थित होती है वहां पतियों की हालत डर के मारे खराब हो जाती है। कारण यह है कि बारिश के वक्त पत्नी ही सामान को सुरक्षित रखने की सारी दौड़भाग करती है। पतिदेव काम कम करते हैं, हल्ला ज़्यादा मचाते हैं। अन्त में  परेशान होकर पत्नी उनसे कहती है, ‘प्राणनाथ, प्राण मत खाइए। एक तरफ चुपचाप बैठ जाइए और मुझे काम करने दीजिए।’

अब तक पानी कई घरों में प्रवेश कर चुका है। जिनके मकान हाल में बने, ऊंचे हैं वे कमर पर हाथ धरे अपनी सीढ़ियों पर खड़े चिल्ला चिल्ला कर दूसरों का हाल पूछ रहे हैं— ‘शर्मा जी! कहां तक पहुंचा?’, ‘शुक्ला जी! भीतर तक पहुंच गया क्या? अरे राम राम।’ दरअसल वे दूसरों का हाल-चाल पूछ पूछ कर खुद को शाबाशी देते हैं कि उन्होंने कितनी अक्लमन्दी दिखायी जो ऊंचा घर बनवाया। वे भीतर ही भीतर अपनी पीठ ठोक रहे होते हैं।

यह बाढ़ का पानी भी पूंजीवादी होता है। निचले स्तर वालों को परेशान करता है और ऊंचे स्तर वालों को छोड़ देता है।

अब पानी घर के अन्दर है। पानी के साथ अनेक जीव भी बारातियों जैसे अन्दर आ गये हैं। कहीं मेंढक कूद रहा है, कहीं कनखजूरा आकर चिपक गया है, कहीं सर्प-शिशु बल खा रहा है। वैसे मैं सब जीवों से प्रेम करता हूं, लेकिन इस वक्त मेरा मन स्वागत-गीत गाने का नहीं है।

हालात यहां तक बिगड़ चुके हैं कि पोस्टमैन भी बरसात में हमारे क्षेत्र में घुसने से घबराते हैं। एक दिन पोस्टमैन ने मोहल्ले की सारी चिट्ठियां रास्ते में मुझे पकड़ा दीं। कहा, ‘बाबूजी, जरा पहुंचा देना। आपका ही मोहल्ला है।’

अब विवाह-योग्य कन्याओं के पिता हमारे नगर के उचला बिचला क्षेत्र देखकर ही कन्या देते हैं। निचले क्षेत्र वालों को बता दिया जाता है कि सगाई भले ही हो जाए, शादी तभी होगी जब वे उचले या बिचले क्षेत्र में मकान ले लें।

अन्त में सूचनार्थ बता दूं कि हमारी कॉलोनी ने योजना बनायी है कि अगली बार जब हमारे नगर के पवित्र नाले हमारी कॉलोनी से गुज़रेंगे तो कॉलोनी की महिलाएं उनमें दीप प्रवाहित करके वर्षा रानी का अभिनन्दन करेंगीं।

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # 294 – युद्ध के विरुद्ध ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # 294 ☆ युद्ध के विरुद्ध… ?

मनुष्य कंदराओं में रहता था। सभ्यता के विकास के साथ उसने सामुदायिक उन्नति को आधार बनाया। परिणामस्वरूप नगर बसे, मनुष्य में अनेकानेक कलाओं का विकास हुआ। सारी विकास-यात्रा में  तथापि भीतर का आदिम न्यूनाधिक बना रहा।

इसी आदिम का एक पर्यायवाची है युद्ध। वस्तुत: युद्ध मनुष्य को ज्ञात और मनुष्य द्वारा विकसित एक ऐसी विद्रूप कला है जो मनुष्यता को ही विनाश के मुहाने पर ले आई। केवल विगत सौ वर्ष का इतिहास उठाकर देखें तो पाएँगे कि प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में तीन दशक से भी कम का अंतराल रहा। उसके बाद भी दुनिया निरंतर छोटे-बड़े युद्धों से जूझती रही है।

युद्ध की विभीषिका का दुष्परिणाम मनुष्य और मनुष्यता पर किस तरह से और कितना हुआ, इसका  आँखें खोलने वाला एक प्रमाण 31 मार्च 2015 को एक फोटो के रूप में सामने आया था।

‘सरेंडर्ड’

(युद्धग्रस्त सीरिया के शरणार्थी शिविर में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची हुडिया)

यह फोटो युद्धग्रस्त सीरिया के शरणार्थी शिविर में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची हुडिया का था। फोटो जर्नलिस्ट ने जब फोटो खींचने के लिए अपना कैमरा इस बच्ची की ओर घुमाया तो युद्धग्रस्त क्षेत्र की बिटिया ने कैमरे को बंदूक समझा और क्षण भर भी समय लगाए बिना भय से आत्मसमर्पण की मुद्रा में अपने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए। ‘सरेंडर्ड’ शीर्षक का यह मर्मस्पर्शी चित्र शेष बची मनुष्यता के हृदय पटल पर गहराई से अंकित हो गया।

साथ ही यह चित्र अनेक प्रश्नों को विस्तृत कैनवास पर खड़ा कर गया। मनुष्य शनै:-शनै: युद्ध का आदी होता जा रहा है। युद्ध का आदी होने का अर्थ है कि मृत्यु और विनाश, बर्बरता और विद्रूपता अब हमारी संवेदना पर तुलनात्मक रूप से काफ़ी कम प्रभाव डालते हैं। यह प्रक्रिया आगे चलकर मनुष्य को पूरी तरह से संवेदनहीन कर देती है।

इससे भी अधिक घातक और दुखदाई है कि मानुष से अमानुष होने की इस यात्रा पर कोई चिंतित नहीं दिखाई देता। पिछले लगभग दो वर्ष से विश्व दो बड़े युद्ध देख रहा है। प्रकृति का निरंतर विनाश हो रहा है। मनुष्य के उन्माद ने अंतरिक्ष को प्रक्षेपास्रों का अड्डा बना दिया है तो सागर की गहराइयों में संहारक क्षमता वाली पनडुब्बियाँ उतार दी हैं। धरती, सागर, आकाश सब बारूद के ढेर पर बैठे हैं। उस पर तुर्रा यह कि अब तो शांति के लिए युद्ध को अनिवार्य बता कर नोबल प्राप्त करने का अभियान भी चल रहा है। सचमुच यह मनुष्य के मानसिक स्वास्थ्य पर विचार करने का समय है।

विचार करने पर खुली आँखों से दिखता तथ्य है कि महा शक्तियों के लिए युद्ध व्यापार हो चला है। हर कोई अपने तरीके से युद्ध बेच रहा है। जो युद्ध की परिधि में हैं, वे तिल-तिल कर जी रहे हैं, उनका मरना भी तिल- तिल कर ही है। जो प्रत्यक्ष युद्ध की परिधि से बाहर हैं उनके लिए युद्ध मनोरंजन भर है। बमों के धमाकों की, मिसाइल की, युद्ध के अंतरराष्ट्रीय समीकरणों की चर्चा  करते समय प्राय: मारे जा रहे लोग, पीड़ित स्त्रियाँ, आतंकित बच्चे मनुष्य की आंखों में नहीं तैरते। कुछ देर युद्ध की ख़बरें देखना लोगों के लिए असंख्य चैनलों में एक और विकल्प भर रह गया है।

अपनी कविता ‘युद्ध के विरुद्ध’ स्मरण हो आई है-

कल्पना कीजिए,

आपकी निवासी इमारत

के सामने वाले मैदान में,

आसमान से एकाएक

टूटा और फिर फूटा हो

बम का कोई गोला,

भीषण आवाज़ से

फटने की हद तक

दहल गये हों

कान के परदे,

मैदान में खड़ा

बरगद का

विशाल पेड़

अकस्मात

लुप्त हो गया हो

डालियों पर बसे

घरौंदों के साथ,

नथुनों में हवा की जगह

घुस रही हो बारूदी गंध,

काली पड़ चुकी

मटियाली धरती

भय से समा रही हो

अपनी ही कोख में,

एकाध काले ठूँठ

दिख रहे हों अब भी

किसी योद्धा की

ख़ाक हो चुकी लाश की तरह,

अफरा-तफरी का माहौल हो,

घर, संपत्ति, ज़मीन के

सारे झगड़े भूलकर

बेतहाशा भाग रहा हो आदमी

अपने परिवार के साथ

किसी सुरक्षित

शरणस्थली की तलाश में,

आदमी की

फैल चुकी आँखों में

उतर आई हो

अपनी जान और

अपने घर की औरतों की

देह बचाने की चिंता,

बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष

सबके नाम की

एक-एक गोली लिए

अट्टहास करता विनाश

सामने खड़ा हो,

भविष्य मर चुका हो,

वर्तमान बचाने का

संघर्ष चल रहा हो,

ऐसे समय में

चैनलों पर युद्ध के

विद्रूप दृश्य

देखना बंद कीजिए,

खुद को झिंझोड़िए,

संघर्ष के रक्तहीन

विकल्पों पर

अनुसंधान कीजिए,

स्वयं को पात्र बनाकर

युद्ध की विभीषिका को

समझने-समझाने  का यह

मनोवैज्ञानिक अभ्यास है,

मनुष्यता को बचाए

रखने का यह प्रयास है!

अलबत्ता यह भी सच है की कभी-कभी युद्ध अपरिहार्य होता है। ‘शठे शाठ्यं समाचरेत्’ के सूत्र से सहमत होते हुए भी यथासंभव युद्ध रोकने के सारे प्रयास किए जाने चाहिएँ। अठारह अक्षौहिणी सेना को निगल जाने वाले महाभारत युद्ध को रुकवाने के लिए योगेश्वर भी दुर्योधन के पास गए थे। युद्ध तब भी अंतिम विकल्प था, अब भी अंतिम विकल्प ही होना चाहिए।

नौनिहालों का आत्मसमर्पण, मनुष्यता के आत्मसमर्पण की घंटी है। यदि हम सच्चे मनुष्य हैं तो बचपन के चेहरे से आत्मसमर्पण के भाव को हटवा कर  फोटो खिंचवाने की प्रसन्नता में बदलने की मुहिम में जुटना होगा।  मानवता कराह रही है, मानवता बुला रही है। क्या हम सुन पा रहे हैं इस स्वर को?

© संजय भारद्वाज 

प्रात: 6:44 बजे, 28 जून 2025

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ हमारी अगली साधना श्री विष्णु साधना शनिवार दि. 7 जून 2025 (भागवत एकादशी) से रविवार 6 जुलाई 2025 (देवशयनी एकादशी) तक चलेगी 🕉️

💥 इस साधना का मंत्र होगा – ॐ नमो नारायणाय।💥

💥 इसके साथ ही 5 या 11 बार श्री विष्णु के निम्नलिखित मंत्र का भी जाप करें। साधना के साथ ध्यान और आत्म परिष्कार तो चलेंगे ही –

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ||

💥 संभव हो तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी इससे जोड़ें💥  

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ ≈ मॉरिशस से ≈ गद्य क्षणिका#67 – टोना टोटकी… – ☆ श्री रामदेव धुरंधर ☆

श्री रामदेव धुरंधर

(ई-अभिव्यक्ति में मॉरीशस के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामदेव धुरंधर जी का हार्दिक स्वागत। आपकी रचनाओं में गिरमिटया बन कर गए भारतीय श्रमिकों की बदलती पीढ़ी और उनकी पीड़ा का जीवंत चित्रण होता हैं। आपकी कुछ चर्चित रचनाएँ – उपन्यास – चेहरों का आदमी, छोटी मछली बड़ी मछली, पूछो इस माटी से, बनते बिगड़ते रिश्ते, पथरीला सोना। कहानी संग्रह – विष-मंथन, जन्म की एक भूल, व्यंग्य संग्रह – कलजुगी धरम, चेहरों के झमेले, पापी स्वर्ग, बंदे आगे भी देख, लघुकथा संग्रह – चेहरे मेरे तुम्हारे, यात्रा साथ-साथ, एक धरती एक आकाश, आते-जाते लोग। आपको हिंदी सेवा के लिए सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन सूरीनाम (2003) में सम्मानित किया गया। इसके अलावा आपको विश्व भाषा हिंदी सम्मान (विश्व हिंदी सचिवालय, 2013), साहित्य शिरोमणि सम्मान (मॉरिशस भारत अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 2015), हिंदी विदेश प्रसार सम्मान (उ.प. हिंदी संस्थान लखनऊ, 2015), श्रीलाल शुक्ल इफको साहित्य सम्मान (जनवरी 2017) सहित कई सम्मान व पुरस्कार मिले हैं। हम श्री रामदेव  जी के चुनिन्दा साहित्य को ई अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों से समय समय पर साझा करने का प्रयास करेंगे।

आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय गद्य क्षणिका “– टोना टोटकी…” ।) 

~ मॉरिशस से ~

☆ कथा कहानी  ☆ गद्य क्षणिका # 67 — टोना टोटकी — ☆ श्री रामदेव धुरंधर ☆

चौराहे पर दो मृत कबूतर पड़े हुए थे। लोग सनक में घिरे यह तो अपने गाँव के हर आदमी की आत्मा को झकझोर जाने वाली टोना टोटकी है। तब तो अपने गाँव में दुर्भिक्ष आएगा और यहाँ तक कि घरों से मुर्दे उठेंगे। तभी एक बिल्ली ने इस शंका का समाधान कर दिया। बिल्ली ने कहीं से आ कर दोनों कबूतरों को एक साथ अपने जबड़ों में दबाया और चलते बनी। उसी ने दोनों कबूतरों का शिकार किया था।

© श्री रामदेव धुरंधर

27 – 06 – 2025

संपर्क : रायल रोड, कारोलीन बेल एर, रिविएर सेचे, मोरिशस फोन : +230 5753 7057   ईमेल : rdhoorundhur@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # 240 – दोहा सलिला ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है  – दोहा सलिला।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 240 ☆

☆ दोहा सलिला ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆ 

ब्रम्ह अनादि-अनन्त है, रचता है सब सृष्टि

निराकार आकार रच, करे कृपा की वृष्टि

*

परम सत्य है ब्रम्ह ही, चित्र न उसका प्राप्त

परम सत्य है ब्रम्ह ही, वेद-वचन है आप्त

*

ब्रम्ह-सत्य जो जानता, ब्राम्हण वह इंसान

हर काया है ब्रम्ह का, अंश सके वह मान

*

भेद-भाव करता नहीं, माने ऊँच न नीच

है समान हर आत्म को, प्रेम भाव से सींच

*

काया-स्थित ब्रम्ह ही, ‘कायस्थ’ ले जो जान

छुआछूत को भूलकर, करता सबका मान

*

राम श्याम रहमान हरि, ईसा मूसा एक

ईश्वर को प्यारा वही, जिसकी करनी नेक

*

निर्बल की रक्षा करे, क्षत्रिय तजकर स्वार्थ

तभी मुक्ति वह पा सके, करे नित्य परमार्थ

*

कर आदान-प्रदान जो, मेटे सकल अभाव

भाव ह्रदय में प्रेम का, होता वैश्य स्वभाव

*

पल-पल रस का पान कर, मनुज बने रस-खान

ईश तत्व से रास कर, करे ‘सलिल’ गुणगान

*

सेवा करता स्वार्थ बिन, सचमुच शूद्र महान

आत्मा सो परमात्मा, सेवे सकल जहान

*

चार वर्ण हैं धर्म के, हाथ-पैर लें जान

चारों का पालन करें, नर-नारी है आन

*

हर काया है शूद्र ही, करती सेवा नित्य

स्नेह-प्रेम ले-दे बने, वैश्य बात है सत्य

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ भांडण… ☆ श्री राजकुमार कवठेकर ☆

श्री राजकुमार दत्तात्रय कवठेकर

? कवितेचा उत्सव ?

☆ भांडण… ☆ श्री राजकुमार कवठेकर ☆

☆

अपुल्या दोघांमधले भांडण

हवे कशाला त्याला कारण..?

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

दाट पिकामधला वाटे तण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

रुसव्यानंतरचे ते साधन

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

उसळुन आलेले ते ‘मी ‘ पण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

समजूतीचे हे अल्लडपण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

कधी मोरपिस.. उरलेला व्रण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

चूक.. बरोबर.. यांचे वाचन

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

सहवासाला पडते विरजण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

भक्कम होण्याला अपुलेपण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

प्रीत हवी तर हवेच हे पण

 *

अपुल्या दोघांमधले भांडण

कोण कशाला? मिटवू आपण

☆

© श्री राजकुमार दत्तात्रय कवठेकर

कवी / गझलकार

संपर्क : ओंकार अपार्टमेंट, डी बिल्डिंग, शनिवार पेठ, आशा  टाकिज जवळ, मिरज मो ९४२११०५८१३

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा – “लाल बत्ती” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

श्री कमलेश भारतीय 

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ लघुकथा – “लाल बत्ती” ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

मैं आज अपनी कार में बेटी को यूनिवर्सिटी छोड़ने जा रहा था। आमतौर पर अपनी सरकारी लाल बत्ती वाली चमचमाती गाड़ी में छोड़ने जाता हूँ। ‌लाल बत्ती देखते ही सिक्युरिटी पर तैनात सिपाही सैल्यूट ठोकना नहीं भूलते। पर आज ड्राइवर छुट्टी पर था। मैंने सोचा कि मैं ही अपनी कार में बेटी को छोड़ आता हूँ।

जैसे ही मेन गेट पर कार पहुंची, सिक्युरिटी वालों ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। मैं हैरान! जो मुझे देखे बिना सैल्यूट ठोकते थे, आज चैकिंग के लिए पूछ रहे थे क्योंकि आज लाल बत्ती वाली गाड़ी जो नहीं थी !

मैंने बताने की कोशिश की कि मैं वही हूँ, जिसे आप बिना देखे सलाम करते हो लेकिन वे मानने को तैयार न थे! तो क्या लाल बत्ती ही मेरी पहचान है, मैं नहीं? और मैं आईकार्ड ढूंढने लगा!

☆

© श्री कमलेश भारतीय

पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

संपर्क :   1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares