मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ८ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

श्री संदीप रामचंद्र सुंकले

? इंद्रधनुष्य ?

☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ८ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

|| श्री नारद उवाच || 

निरोधस्तु लोकवेदव्यापारन्यासः ॥ ८ ॥

अर्थ : लौकिक आणि वैदिक (समस्त) व्यापारत्याग म्हणजेच निरोध होय.

विवेचन: निरोध याचा पुस्तकी अर्थ रोखून धरणे. आता साधकाला अथवा भक्ताला काय रोखून धरायचे आहे, कशाचा निरोध करायचा आहे ते आपण समजून घेऊ.

समर्थ मनाच्या श्लोकांत सांगतात.

मना सज्जना भक्तिपंथेंचि जावे।

तरी श्रीहरी पाविजेतो स्वभावे।

जनीं निंद्य ते सर्व सोडोनि द्यावे।

जनी वंद्य ते सर्वभावें करावे।।२।।

(मनाचे श्लोक ०२)

मनाचा एक गुण असा आहे की ज्या ठिकाणी ते एकदा रमते त्याच विषयाची त्याला तहान लागते. त्याच विषयाचे ग्रहण अधिकाधिक करण्यासाठी ते आसुसलेले असते. समर्थाना मनाच्या या गुणाचा फायदा करून घेऊन मनाला अध्यात्माची गोडी लावावीशी वाटते. यामुळे मन पारमार्थिक विषयावर स्थिर होईल आणि त्यासाठी भक्तिमार्गाचा आधार घ्यायला हवा असा खास सल्ला ते मनाला देताल आहेत. मात्र त्यासाठी मनुष्याला आपल्या वासनांवर विजय मिळवावा लागेलं. या वासना प्रामुख्याने चार प्रकारच्या आहेत.

१. प्रसुप्त वासना:- या पुनर्जन्मातून येतात, मागील जन्माचे अपुऱ्या इच्छांचे संस्कार घेऊन माणूस जन्माला येत असतो.

२. तनु वासना :- क्षणिक शाररिक इच्छा.

३. विच्छिन्न :- मानसिक मूल्यांमध्ये या वासनांचा पाया आहे. या वासना शाररिक, रागद्वेषादी, मानसिक आणि बौद्धिकही असतात.

४. उदार वासना :- या अवस्थेत अशुभ वासना दुर्बल होत माणूस सत्कृत्य करण्याकडे झुकू लागतो. हळूहळू पापवासना क्षीण होत जातात व नंतर स्मृतिरुपाने राहतात.

थोडा वेगळा विचार केला तर आपल्या लक्षात येईल की मनुष्याला कर्माचा निरोध करायचा आहे. इथे थोड नीट समजून घेण्याची गरज आहे. सर्व संतांनी कर्मत्याग न सांगता कर्मफळ त्याग सांगितला आहे, तसेच साधनेच्या अंतिम टप्प्यात कर्माचा निरोध करायला सांगितले आहे.

कोणत्याही संतांचे चरित्र अभ्यासले तर आपल्या लक्षात येईल की त्यांनी कधीही कर्माचा त्याग केलेला नाही, किंबहुना सामान्य मनुष्यापेक्षा कितीतरी पटीने अधिक कार्य करून ठेवले आहे. अनेक संतांनी लिहिलेलं साहित्य एका जन्मांत वाचून होईल की नाही याची खात्री देता येत नाही, ते समजून घेणं तर फार पुढची गोष्ट. पटतंय ना?

– – – मग सर्व संत किंवा नारद महाराज असे का बोलत असतील….?

मनुष्याला दैनंदिन आयुष्यात अनेक प्रकारची कर्मे करावी लागतात. त्याचे ढोबळमानाने वर्गीकरण करायचे झाल्यास व्यावहारिक आणि वैदिक कर्मे असे करता येईल. यात कोणत्याही कर्माचा त्याग कसा करायचा हे आपण आधी समजून घेऊ. कर्माचे वर्गीकरण फार महत्वाचे नाही, असे मला वाटते.

एक प्रवाह असा आहे की अमुक एक कर्म करण्यासाठी मनात वृत्ती उठली किंवा निर्माण झाली की तिचे त्वरित दमन करावे…..! काही लोकांना ते जमू शकते. पण सामान्य साधकाला ते शक्य होईलच असे नाही. संत दयासिंधु असतात. त्यांनी एक अधिक सुलभ मार्ग सुचविला. यात आपण केलेले कर्म तत्काळ भगवंताला अर्पण करायचे असते.

– – ही वाचायला, लोकांना सांगायला सोपे आहे, पण आचरणात आणायला महाकठीण.

कोणत्याही आश्रमातील (ब्रह्मचर्य आश्रम, संन्यास आश्रम आदी) मनुष्य असो, त्याला कर्म केल्याशिवाय जगणे अशक्य होईल. त्यामुळे कर्म केलंच पाहिजे. भक्त ते खालील क्रमाने आणि समजून करता आले तर मनुष्य त्या कर्मात अडकणार नाही. त्यावेळी तो फक्त तिथे साक्षीभावाने उपस्थित असेल.

साधकाने आपल्या समोर आलेले कर्म भगवंताचे, भगवंताने दिलेले आहे असे समजून कारणे. श्रीमहाराज एक उदा. नेहमी सांगायचे. वकील एखाद्या अशिलाचा खटला न्यायालयात स्वतःचा म्हणून लढतो, पण त्यात हार झाली किंवा जीत झाली तर त्याच्या सुखदुःखात अडकत नाही. मनुष्याने दैनंदिन व्यवहार करताना वकिलाला समोर ठेवावे.

आणिक एक उदा. पाहू… पावसाळा सुरू झाला की नदी नाले भरून वाहू लागतात. त्यावेळी मुले पाण्यात होड्या सोडतात, काही वेळा किंवा काही वेळ त्या तरंगतात, तर काही वेळा त्या बुडतात. मुले मात्र दोन्हींचा आनंद घेतात. त्या मुलांसारखे आपल्याला व्यवहारात वागता आले तर फारच उत्तम….!

“खेळा ऐसा प्रपंच मानावा ||”

– – श्री. गोंदवलेकर महाराज

अहंकार कमी होण्यासाठी आणि शरणागती वाढण्यासाठी आपला प्रपंच भगवंताने आपल्याला दिला आहे, त्याची मालकी स्वीकारून करण्याचा आपण प्रयत्न केला तर साधकाची प्रगती अधिक वेगाने होऊ शकेल, असे नारद महाराजांना सांगायचे असावे.

॥ जय जय रघुवीर समर्थ॥ 

नारद महाराज की जय!!!

– क्रमशः लेख क्र. ६ 

© श्री संदीप रामचंद्र सुंकले (दास चैतन्य)

थळ, अलिबाग. 

८३८००१९६७६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 56 – दूध वाले का लोकतंत्र ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

जीवन के कुछ अनमोल क्षण 

  1. तेलंगाना सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से  ‘श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान’ से सम्मानित। 
  2. मुंबई में संपन्न साहित्य सुमन सम्मान के दौरान ऑस्कर, ग्रैमी, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण जैसे अनेकों सम्मानों से विभूषित, साहित्य और सिनेमा की दुनिया के प्रकाशस्तंभ, परम पूज्यनीय गुलज़ार साहब (संपूरण सिंह कालरा) के करकमलों से सम्मानित।
  3. ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी  से भेंट करते हुए। 
  4. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, अभिनेता आमिर खान से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  5. विश्व कथा रंगमंच द्वारा सम्मानित होने के अवसर पर दमदार अभिनेता विक्की कौशल से भेंट करते हुए। 

आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना दूध वाले का लोकतंत्र।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 56 – दूध वाले का लोकतंत्र ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

 गांव में एक दूधवाला था — नाम था लोकतंत्र यादव। जी हाँ, नाम सुनकर भ्रमित मत होइए। न वह संसद जाता था, न किसी गठबंधन में शामिल होता था, पर पूरे गांव की राजनीति उसी के घर से शुरू होकर वहीं समाप्त होती थी। उसके दरवाजे पर हर सुबह दूध लेने की कतार ऐसी लगती थी जैसे मंत्रिमंडल बनने से पहले समर्थन की लाइन। “भैया, मलाई वाला देना!” कोई चिल्लाता, “भैया, आज तो पानी थोड़ा कम मिलाना!” कोई हाथ जोड़ता। लोकतंत्र यादव मुस्कुरा कर कहता, “सबको बराबर मलाई मिलेगी, पर मलाई मेरी नीयत में नहीं, नीतियों में है।” और ये बात सुनकर लोग इतने अभिभूत हो जाते थे जैसे उन्होंने गाँधीजी का अंतिम भाषण सुन लिया हो।

लोकतंत्र यादव का एक सपना था — गांव में ‘दूध सिद्धांत दल’ बनाना। उनका मानना था कि राजनीति को अगर कुछ बचा सकता है तो वह है भैंस की सच्चाई। उन्होंने एक पार्टी बनाई — ‘सफेद क्रांति मोर्चा’।  एजेंडा बड़ा सीधा था — हर आदमी को एक गिलास दूध, एक किलो गोबर, और दो झूठे वादे मुफ्त। गांव के सारे बुद्धिजीवी इस विचार से प्रभावित हुए। मास्टर हरिदेव बोले, “अरे, ये तो दूध के नेहरू निकले!” और पंडित गदाधर ने तो अपनी पुरानी धोती तक पार्टी को दान कर दी — बोले, “अब समय है, जब गोबर को सरकार में स्थान मिले।”

पर लोकतंत्र यादव को जल्द ही समझ आ गया कि सिद्धांत से राजनीति चलाना वैसा ही है जैसे बिन चाय के बिस्कुट बेचना। गांव के नेता पहले सिद्धांतों की शपथ लेते, फिर हर बार दही में पानी मिलाते। एक दिन एक नौजवान कार्यकर्ता बोला, “नेता जी, सिद्धांत तो ठीक हैं पर मलाई कैसे मिलेगी?” लोकतंत्र यादव ने गंभीर होकर उत्तर दिया, “बेटा, मलाई मांगोगे तो दही जमाना पड़ेगा, और दही के लिए दूध चाहिए, और दूध के लिए भैंस — और भैंस तो अब संसद में है!”

एक दिन गांव में नई सरकार बनी — ‘स्वच्छ दुहाई दल’। नारा था — “दूध में मिलावट नहीं, पर सपनों में छूट रहेगी।” मुख्यमंत्री बन बैठे — टकले ताऊ। उनकी पहली घोषणा थी — “अब से कोई भी दूधवाला सुबह 4 बजे से पहले दूध नहीं दुहेगा। जनता को ताजगी चाहिए!” इस पर लोकतंत्र यादव बोले — “सर, ताजगी हम लाते हैं, सरकार सिर्फ बिल देती है।” पर टकले ताऊ ने फरमान जारी कर दिया। दूध देर से आने लगा, बच्चों के टिफिन में चाय की जगह पानी और शक्कर घुलने लगे।

गांव के लोगों ने विद्रोह किया। वे ‘भैंस बचाओ मोर्चा’ लेकर पंचायत पहुंच गए। नारों की गूंज थी — “मलाई हमारी, नीतियाँ तुम्हारी क्यों?” और “भैंस तेरी, दूध हमारा!” लोकतंत्र यादव को जनता ने फिर से नेता घोषित कर दिया। लेकिन इस बार वे बोले — “अब राजनीति नहीं, अब मैं सिर्फ भैंस चराऊँगा।” लोगों ने पैर पकड़ लिए — “नेता जी, एक बार फिर मलाई दिलवा दो।” लोकतंत्र यादव ने एक लंबी साँस ली — “जिस देश में सिद्धांत मलाई से भारी हो जाए, वहां दूध भी आँसू बन जाता है।”

कुछ दिनों बाद गांव में ‘त्यागी दल’ बना। घोषणा हुई — “हम पद नहीं लेंगे। हम सेवक बनेंगे।” गांव के अखबार ‘गोधन टाइम्स’ ने ब्रेकिंग न्यूज़ चलाई — “त्यागियों की क्रांति: अब नेता नहीं, दुहैया सेवक बनेंगे।” सब जनता खुश। पर शाम होते-होते त्यागियों में झगड़ा शुरू हो गया — “सेवक कौन बनेगा?” रामधनी बोले — “मैं दूध उबालूँगा।” हरिनाथ गरजे — “मैं मलाई निकालूँगा!” चंद्रकांत भड़क उठे — “सब मलाई तू ही लेगा?” और फिर पतीले हवा में उड़ने लगे। दूध, सिद्धांत और सपने सब बह गए — भैंस गुमसुम खड़ी रही।

अब गांव में एक स्मारक है — ‘दूध सिद्धांत शहीद स्थल’। वहां लिखा है — “यहाँ लोकतंत्र यादव ने आखिरी बार सिद्धांत दुहे थे।” लोग आते हैं, फूल चढ़ाते हैं, बच्चे पूछते हैं — “पापा, ये सिद्धांत किस जानवर का नाम है?” और पापा आह भरते हैं — “बेटा, ये एक ऐसी भैंस थी जो कभी लोकतंत्र में दूध देती थी। अब तो वह सरकारी गोशाला में भर्ती है, और उसकी नज़रें हमेशा रास्ता ताकती रहती हैं — शायद कोई फिर से आदर्शवाद की घास लेकर आए।”

अंत में, लोकतंत्र यादव बूढ़े हो चुके थे। उन्होंने अपने आखिरी भाषण में कहा — “सिद्धांतों का बोझ इतना भारी होता है कि अगर दूध में डाल दो तो मलाई डूब जाती है।” और ये कह कर उन्होंने अपने पुराने दूध के डिब्बे को माला पहनाकर बंद कर दिया। आंखों से आँसू छलक पड़े। कोई पूछ बैठा — “क्या अब दूध भी राजनीति करेगा?” जवाब आया — “नहीं बेटा, अब राजनीति ही दूध को पी जाएगी।” गांव वालों ने एक स्वर में कहा — “अब तो भैंस ही संविधान लिखेगी।” और भैंस… वो चुपचाप खड़ी रही, उसकी आंखों में एक बूंद आंसू चमक रहा था — शायद किसी पुराने नेता का बचा हुआ वादा।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 248 ☆ सत्संगति की धारा… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “सत्संगति की धारा…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 248 ☆ सत्संगति की धारा… ☆

एक जैसी विचारधारा के लोग बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। जब व्यक्ति एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ता है तो बहुत से  मददगार मिलते जाते हैं। इस दौरान कई बार ऐसा लगता है कि राह कठिन है पर तभी कुछ ऐसे घटनाक्रम होते हैं जिनसे सब कुछ आसान हो जाता है।

कहा भी गया है चरैवेति चरैवेति  अर्थात चलते रहो चलते रहो। एक न एक दिन मुकाम अवश्य मिलेगा। जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ लेते ऐसे लोग हमेशा प्रसन्नचित नज़र आते हैं, उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि इनको कभी कोई  दुःख छू सकता है।

 मीठे वचनों के प्रयोगों से आप सबके प्रिय बन सकते हैं। यदि दूसरों के हित हेतु कभी कड़वे बोल बोलने भी पड़ जाएँ तो भी वे सुनने वालों को मधुर लगेंगे क्योंकि उनका उद्देश्य सर्वजन हिताय है।

**

छोड़िए- छोड़िए हर नशा छोड़िए।

जोड़िए- जोड़िए भाव को जोड़िए।।

प्रीत सच्ची सही अब निभानी सदा।

मोड़िए- मोड़िए ये कदम मोड़िए।।

**

 जब इन सबसे विजयी होकर कर्मभूमि पर उतरो तभी  भ्रष्टाचार के दर्शन हो जाते हैं,कोई  कार्य इसके बिना पूरा नहीं होता। हर व्यक्ति इसी की दुहाई देता हुआ मिल जायेगा कि  ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार छाया हुआ है। महंगाई तो इसके साथ  अमरबेल की तरह बढ़ रही है।

 

आवश्यकता है कि हम लोग जागरूक हों, अपने कर्तव्यों को समझें।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक की पुस्तक चर्चा # 184 ☆ “‘म से माँ’ …” – नई दुनिया समूह की प्रस्तुति ☆ चर्चा – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(हमप्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  जी के आभारी हैं जो  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा” शीर्षक के माध्यम से हमें अविराम पुस्तक चर्चा प्रकाशनार्थ साझा कर रहे हैं । श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका दैनंदिन जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास  करते हैं।

आज प्रस्तुत है नई दुनिया समूह की प्रस्तुति  “‘म से माँ’ …” पर चर्चा।

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा# 182 ☆

☆ “‘म से माँ’ …” – नई दुनिया समूह की प्रस्तुति ☆ चर्चा – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

पुस्तक चर्चा

पुस्तक – म से माँ…”

नई दुनिया समूह की प्रस्तुति 

☆ ‘म से माँ’ – एक भावनात्मक श्रद्धांजलि – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

भारतीय मीडिया जगत में जागरण समूह केवल समाचार प्रसारक नहीं, सांस्कृतिक संवाहक भी है। सामाजिक सरोकारों को जनमंच तक पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी वे पूरे समर्पण से उठाते रहे हैं। वे केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण से ऊपर, अखबार के माध्यम से पाठकों के परिवार के सदस्य वाली भूमिका निभाते नजर आते हैं।

माँ ईश्वर का प्रतिरूप है, प्रकृति के सिवाय केवल मां में नव सृजन की क्षमता ईश्वर ने दी है।

माँ का स्नेह निस्वार्थ, त्याग अद्वितीय और आशीर्वाद अमूल्य होता है। वह केवल जन्म नहीं देती, संस्कार भी देती है। माँ हर दुःख की ढाल, हर सुख की मुस्कान है। जीवन की पहली गुरु, पहला शब्द, पहला स्पर्श, सब कुछ माँ से ही प्रारंभ होता है। इसी मां के महत्व को प्रतिपादित करने के लिए दुनियां भर में मदर्स डे मनाया जाता है।

‘म से माँ’ नई दुनिया समूह के पाठकों के उसी अनुभव का सजीव चित्रण है। श्रद्धा, स्मृति और संवेदना को टेबल बुक के स्वरूप में साकार रूप देकर अदभुत कार्य किया गया है।

एक्जिक्यूटिव प्रेसिडेंट देवेश गुप्ता ने उनके संदेश में माँ की सार्वभौमिकता का सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने माँ की ममता को संस्कृति, भाषा, और परंपरा से जोड़ते हुए लिखा है कि “माँ केवल नाम नहीं, भावना है”। यह पुस्तक उनके लिए एक माध्यम है उस ऋण को चुकाने का, जो हम सभी माताओं के प्रति संजोए हुए हैं, किंतु शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते। सीईओ संजय शुक्ला ने माँ को एक सम्पूर्ण संस्था लिखा है। उन्होंने ‘माँ’ को भारतीय मानसिकता की आत्मा बताया है। पुस्तक की प्रस्तावना नरेश पांडे, हेड ऑपरेशंस ने लिखी है वे लिखते हैं मां आस्था है।

नरेश पांडे जी ने प्रस्तावना को एक सजीव स्मृति चित्र की तरह लिखा है, जिसमें माँ किसी कल्पना या चित्र का नाम नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक निर्णय के पीछे की मौन उपस्थिति है।

वे स्पष्ट करते हैं कि इस संग्रह में सम्मिलित रचनाएँ किसी एक माँ के लिए नहीं, हर माँ के लिए एक सामूहिक नमन हैं। वह माँ जो कभी स्वयं की भूमिका को नहीं गिनती, बस निभाती रहती है।

संग्रह में स्वयं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, अध्यक्ष विधान सभा नरेंद्र सिंह तोमर, अनूप जलोटा, कई प्रशासनिक अधिकारी, अनेक लेखक, लेखिकाएं, पाठकों ने संस्मरण, लघुकथा, काव्य विधाओं में अपने विचार साझा किए हैं।

सरिता जैन शशि ने उनके संस्मरण में जैविक माँ के साथ-साथ उन स्त्रियों को माँ के समकक्ष स्थान दिया है, जो ममत्व और त्याग की भूमिका निभाती हैं।

भाभी माँ का वात्सल्य, उनका प्रतीक्षा करना, और गौरैयों के लिए दाना-पानी रखना – यह सब भारतीय संयुक्त परिवार की कोमलतम झांकी प्रस्तुत करता है।

काव्य में “हर दिन माँ का दिन”, गौरव बंग ने  माँ को ईश्वर से भी पहले स्थान दिया है। “हर कोई कह रहा है आज माँ का दिन है, पर कोई ये बताए, वो कौन सा दिन है, जो माँ के बिन होता है!!” यह पंक्ति माँ के निरंतर, अनवरत, अज्ञात सेवा भाव को रेखांकित करती है। रूपकों का प्रयोग जैसे ‘तपती गर्मी में शीतलता’, माँ के वात्सल्य को संपूर्ण प्राकृतिक अनुकरणीयता से जोड़ता है। “अहसास है”, नंदकिशोर पाटीदार की रचना माँ को शब्दों से परे एक ‘अनुभव’ के रूप में परिभाषित करती है। माँ के डांट और दुलार दोनों को पूरक मानते हुए वे माँ के रोम-रोम में अमरत्व प्रतिपादित करते हैं। अत्यंत भावुक और व्यक्तिगत होते हुए भी हर पाठक के अपने जीवन से जुड़ती अभिव्यक्ति है।

माँ के आँचल को दुनिया से बड़ा बताने में एक विशिष्ट आत्मीयता है।

“गॉड हैल्प्स दोज हू हैल्प देमसेल्व्ज” संस्मरण में विवेक रंजन श्रीवास्तव ने किसी कथा की तरह आरंभ कर एक दार्शनिक विचार साझा किया है। माँ को केवल परिवार नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताते हुए वे माँ के आदर्शों को जीवन के प्रत्येक निर्णय में लागू करते हैं। ‘चदरिया जस की तस धर दी’ जैसी भाषा माँ की विदाई को आध्यात्मिक विस्तार देती है। यह रचना भाव, भाषा और विचार तीनों का उत्तम संगम है।

इस टेबल बुक की हर रचना एक दूसरे से अधिक भाव प्रवण है।

“म से माँ” पुस्तक कोई संकलन भर नहीं, मनोहारी शाब्दिक आभार यात्रा है। लंबे समय तक आपकी टेबल पर यह बनी रहेगी और माँ के उस मौन योगदान की याद ताजा करेगी जिसे हमने कभी ठीक से गिना ही नहीं। इस पुस्तक में शामिल कविताएँ और संस्मरण न केवल भावुक करते हैं, बल्कि पाठक को अपनी माँ के बारे में कुछ लिखने, कुछ कहने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

माँ के जीवन की विविध छवियों – डॉक्टर बनाने वाली माँ, ओटले पर खड़ी प्रतीक्षा करती माँ, गौरैया को दाना खिलाने वाली माँ, यशोदा जैसी भाभी माँ इन सबका चित्रण पुस्तक को भारतीय संस्कृति की जीवंत गाथा बना देता है।

जागरण समूह का यह प्रयास न केवल साहित्यिक है, बल्कि म, मां के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्स्मरण का माध्यम भी है।

माँ को शब्दों में पिरोने का यह अद्भुत यत्न, स्वयं माँ को समर्पित है। इस अनूठे साहित्यिक प्रयास की व्यापक चर्चा होनी चाहिए। खरीदिए और पढ़िए।

चर्चाकार… विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

समीक्षक, लेखक, व्यंगयकार

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३, मो ७०००३७५७९८

readerswriteback@gmail.कॉम, apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य #216 – लघुकथा – कुंठा – ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचना सहित 145 बालकहानियाँ 8 भाषाओं में 1160 अंकों में प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तकेँ-1- रोचक विज्ञान कथाएँ, 2-संयम की जीत, 3- कुएं को बुखार, 4- कसक, 5- हाइकु संयुक्ता, 6- चाबी वाला भूत, 7- बच्चों! सुनो कहानी, इन्द्रधनुष (बालकहानी माला-7) सहित 4 मराठी पुस्तकें प्रकाशित। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का श्री हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार-2018 ₹51000 सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत साहित्य आप प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम लघुकथा  – “कुंठा” की समीक्षा।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 216 ☆

☆ लघुकथा- कुंठा ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

रात की एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल का सञ्चालन करा कर वापस लौट कर घर आए पति ने दरवाज़ा खटखटाना चाहा. तभी पत्नी की चेतावनी याद आ गई. ‘ आप भरी ठण्ड में कार्यक्रम का सञ्चालन करने जा रहे है. मगर १० बजे तक घर आ जाना. अन्यथा दरवाज़ा नहीं खोलुंगी तब ठण्ड में बाहर ठुठुरते रहना.’

‘ भाग्यवान नाराज़ क्यों होती हो.’ पति ने कुछ कहना चाहा.

‘ २६ जनवरी के दिन भी सुबह के गए शाम ४ बजे आए थे. हर जगह आप का ही ठेका है. और दूसरा कोई सञ्चालन नहीं कर सकता है ?’

‘ तुम्हे तो खुश होना चाहिए,’ पति की बात पूरी नहीं हुई थी कि पत्नी बोली, ‘ सभी कामचोरों का ठेका आप ने ही ले रखा है.’

पति भी तुनक पडा, “ तुम्हें तो खुश होना चाहिए कि तुम्हारा पति …”

‘ खाक खुश होना चाहिए. आप को पता नहीं है. मुझे बचपन में अवसर नहीं मिला, अन्यथा मैं आज सब से प्रसिद्ध गायिका होती.”

यह पंक्ति याद आते ही पति ने अपने हाथ वापस खीच लिए. दरवाज़ा खटखटाऊं या नहीं. कहीं प्रसिध्द गायिका फिर गाना सुनाने न लग जाए. 

© श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

०२/०२/२०१७

संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com मोबाइल – 9424079675 /8827985775

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 256 ☆ गीत – बहुत दिखावा, जग है छइयाँ… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 256 ☆ 

☆ गीत – बहुत दिखावा, जग है छइयाँ… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

☆

बहुत दिखावा, जग है छइयाँ

माया रे संसार।

मुँह देखी में सिमट गया रे

सारा ममता प्यार।

 *

जीते जी ये करें ईर्ष्या

कपट, घृणा की छानी रे।

आँखों में भी सूख रहा अब

मम भावों का पानी रे।

 *

अदले का बदला है सारा

कहाँ ममत्व का सार।

बहुत दिखावा, जग है छइयाँ

माया रे संसार।

 *

कोठी, कनका, कार ही सब कुछ

रिश्तों की वह डोर कहाँ।

भाव प्रेम का कहाँ वो आँचल

बढ़ता ही अब शोर रहा।

 *

बढ़े आदमी हुए सभी अब

टूट रहे हैं तार।

बहुत दिखावा, जग है छइयाँ

माया रे संसार।

 *

भाग रहा जग चाहत मैं ही

अपने से भी दूर रहा।

दीपक बाती कब बन पाया

उड़ता हुआ कपूर रहा।

 *

छोटी-छोटी बात अहमवश

बढ़ीं बहुत तकरार।

बहुत दिखावा, जग है छइयाँ

माया रे संसार।

 *

चिंतन, मनन शास्त्र हैं कहते

जीवन नीर बुलबुला रे।

मीठे बोल सत्य ही कर्मा

ठाठ अहम का जलवा रे।

 *

अंतिम सत्य भाव रे श्रद्धा

बाँट सदा ही प्यार।

बहुत दिखावा, जग है छइयाँ

माया रे संसार।

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ तो आणि मी…! – भाग ६१ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

श्री अरविंद लिमये

? विविधा ?

☆ तो आणि मी…! – भाग ६१ ☆ श्री अरविंद लिमये ☆

(पूर्वसूत्र- मी अकोला ब्रॅंचचा चार्ज घेतल्यानंतरच्या पहिल्या पंधरा दिवसातल्या या सगळ्या उलाढालींमधे मला श्वास घ्यायलाही फुरसत मिळालेली नव्हती. क्रिमिनल लाॅयरना भेटून आल्यानंतरच्या त्या रात्री कांही वेळ कां होईना मला प्रथमच बऱ्यापैकी झोप लागली होती. त्या मिटल्या डोळ्यांना मात्र उद्यापासूनचा प्रत्येक क्षण खऱ्या अर्थाने माझ्या सहनशक्तीची कसोटी पहाणारा ठरणार आहे याची कल्पनाही नव्हती.)

मी अकोल्याला जॉईन झालो ती जानेवारी २००० ची नुकतीच झालेली सुरूवात होती. त्या अनपेक्षित बदलीमुळे ही नवीन वर्षाची सुरुवात फारशी उत्साहवर्धक वाटली नव्हती एवढे खरे. आज पंचवीस वर्षांनंतर ते सगळे दिवस पुन्हा आठवताना त्या अनुभवाने मला समृध्द करून गेलेले कितीतरी प्रसंग आपण अजूनही विसरलेलो नाही हे नव्याने जाणवतेय. या प्रसंगांमधला एकेक क्षण मला हादरवणारा, माझी कसोटी पहाणारा जसा होता, तसाच या ना त्या रूपातल्या ‘त्या’च्या अस्तित्त्वाची जाणीव करून देणाराही होता!

अतिशय कडक, जीवघेण्या अशा उन्हाळ्याचा अनुभव मी माझ्या आयुष्यांत तिथे प्रथमच घेत होतो. पहिल्याच दिवशी पहाटे शेगावला जाऊन गजानन महाराजांचे दर्शन घेऊन झाल्यावर परतीच्या प्रवासासाठी शेगाव एसटी स्टँडवर येऊन पोचेपर्यंतचे ते दोन अडीच तास काय ते बऱ्यापैकी सुसह्य वाटले होते. पण परतीच्या बसमधे चढण्यापूर्वीच सकाळचे सातही वाजलेले नसताना ऊन तापू लागलंय हे जाणवले. अकोल्यापर्यंतचा तो फारतर तासाचा प्रवास पण कणभर वाऱ्याचाही शिरकाव न होऊ देणारं तीव्रता हळूहळू वाढू लागलेलं ते ऊन, स्वतः चटके सोसत माझ्या डोईवर गरम सावली धरणारं त्या एस टी चं आमच्यासाठी ऊन अडवून उभं राहिलेलं ते छत, प्रवासात खिडकीबाहेर बघणंही नको असं वाटणारं बाहेरचं तापू लागलेलं वातावरण, स्वतःची गारवा देणारी हिरवाई असोशीने घट्ट धरून ठेवायची धडपड करणारी केविलवाणी पळती झाडं… हे सगळंच माझी उसनी उमेद कोळपून जायला पुरेसं ठरत होतं. अकोला स्टॅंडवर बसमधून उतरलो तेव्हा सकाळचे आठच वाजून गेले होते तरीही मी घामाने चिंब भिजलो होतो आणि बाहेर ऊन अधिकच तापू लागलेलं होतं! तो जानेवारी महिना होता तरी ही अवस्था. खूप वर्षांपूर्वीच्या महाबळेश्वरला मी अनुभवलेल्या तेव्हा नकोशा वाटणाऱ्या धुवांधार पावसाच्या आठवणी त्याक्षणी मात्र मला हरवलेल्या जिवाभावाच्या मित्रा सारख्या वाटू लागल्या. शेगावला दर्शन घेऊन योग्य वेळेत परत आल्याचं समाधानही या सगळ्या मनोवस्थेत कांहीसं मलूल होऊन गेलं होतं!

बसमधून उतरताच बऱ्यापैकी तापत चाललेलं ऊन पाहून हाकेच्या अंतरावरच्या लॉजवर जाण्यासाठीही मी रिक्षाला हात केला. रिसेप्शन वरून किल्ली घेऊन रूमचं दार उघडलं. समोरच्या भिंतीवरच्या चित्रातल्या गजानन महाराजांच्या चेहऱ्यावरच्या स्मितरेषेने आणि माझ्याकडे एकटक पहाणाऱ्या त्यांच्या गूढ नजरेने माझं स्वागत केलं तेव्हा मनातलं कडक ऊन क्षणभर मळभ यावं तसं विरून गेलं. त्यांच्या नजरेचा तो स्पर्श दिलासा देणारा होता आणि माझ्या कसोटीची आत्ता कुठं सुरुवात झालीय याची जाणीव करून देणाराही!

आधी सांगितल्याप्रमाणे पहिले पंधरा दिवस अतिशय घाईगर्दीत उलटून गेले होते. वाढत जाणारा उन्हाळा अर्थात सुसह्य नव्हताच पण हार मानूनही चालणार नव्हतं. पहिल्या दिवशी ब्रॅंचमधे गेल्याबरोबर परस्परांचा परिचय वगैरे सगळं पार पडलं. ब्रॅंचचं रुटीन सुरू झालं. सकाळी हेवी ब्रेकफास्ट करून आल्यामुळे लंचटाईममधे बाहेर जाऊन जेवून यायचं ठरवलं होतंच. मी ड्रॉवरमधली कॅप काढली आणि अकाऊंटटला मी जाऊन येतो असं सांगितलं. त्याने मला थांबवलं.

“आत्ता.. इतक्या उन्हात?” त्याने आश्चर्याने विचारले.

“हो. इथून जवळ चांगलं हॉटेल आहे का एखादं? म्हणजे जेवण चांगलं मिळेल असं…? “

” आहेत पण नुसती कॅप घालून कसे जाणार? इथं नेहमी मोठा रूमाल डोक्याला बांधूनच जावं लागतं. नको सर. आम्ही सगळ्यांनी डबे आणलेत. आपण शेअर करूया. “

मला संकोचल्यासारखंच झालं. “नाही.. नाही.. नको. तुमचं चालू दे. मी आलोच. ” मी म्हंटलं.

” सर. नको. एका माझं. आम्ही इथे रहाणारे असूनही हे चार महिने अशा उन्हात अगदी नाईलाज असल्याशिवाय कुणीच बाहेर पडत नाही. तुम्हाला सवय नाहीय. तुम्हाला ते अजिबात सहन होणार नाही. प्लीज रिस्क घेऊ नका. आणि संकोचही करू नका. या. “

ते आग्रहाने म्हणाले. त्यात काळजी होती. आपुलकीचा ओलावा होता. आत्तापर्यंतच्या रखरखीत वातावरणात अचानक आलेली ती एक गार वाऱ्याची झुळूकच वाटली मला.

त्यादिवशी सगळ्यांच्या बरोबर बसून घासभर खाताना त्या सर्वांच्या डब्यातल्या जळजळीत तिखट भाज्या घशाखाली उतरवतानाही मनाला स्पर्शून गेलेला दिलासा मन शांतवणारा होता. या प्रतिकूल परिस्थितीत माझी

मूळं इथं रूजायला तोच दिलासा पुढे पाण्याचा शिडकावा करणारा ठरला होता हे नक्कीच. त्याच दिवशी घडलेली आवर्जून दाद द्यावी अशी आणखी एक गोष्ट म्हणजे त्यांनीच शिपायाला सांगून माझ्यासाठी ब्रॅंचमधून बाहेर पडायच्या आधी दोन कॉटनचे मोठे रुमाल आवर्जून मागवून घेतले होते. ते मला देऊन त्यांनी तिथं उन्हाळा संपेपर्यंत मी स्वतः काय काय काळजी घेणे आवश्यक आहे तेही समजावून सांगितले. तो रुमाल टाळूवर घडी ठेवून दोन्ही कान व्यवस्थित झाकले जातील अशी काळजी घेऊन न सुटेल असा कसा बांधायचा हे प्रात्यक्षिक करून मला शिकवलं होतं. माझी नेहमीची कॅप घालायची ती रुमाल बांधलेल्या डोक्यावर हेही गंमतीने हसत मला सांगितलं होतं. या गोष्टी लहान लहान वाटत असल्या तरी माझ्यासाठी त्या खूप मोठा आधार, निश्चिंतता देणाऱ्या होत्या. नवीनच ओळख झालेल्या तिथल्या या सगळ्या स्टाफ मेंबर्सशी माझं असं आपुलकीचं घट्ट नाते निर्माण झालं जे पुढं मी तिथं असेपर्यंत माझी पाठराखण करीत होतं! इथं कितीही संकटं आली तरी त्यातून बाहेर पडायला मदतीचे हातही इथे असणार आहेत हेच तो मला सुचवत असावा असंच वाटत राहिलं. म्हणूनच तर त्या पहिल्याच दिवशी नेमके या आधीच्या भागात लिहिल्याप्रमाणे ऑडिट डिपार्टमेंटमधले माझे सहकारी श्री. देशपांडे आवर्जून मला भेटायला आले होते. माझ्या रहाण्याची सोय करून देण्यासाठी! हे सगळं प्रतिकूल परिस्थितीत ‘त्या’ने माझी पाठराखण करणारंच तर होतं!

जगणं किती क्षणभंगूर असू शकतं याचा या भाजून काढणाऱ्या पेटत्या उन्हानेच मला दिलेला ‘जीवघेणा’ अनुभव आज आठवला तरी चर्र होतं. ती अकोल्यात जाॅईन झाल्यानंतरच्या पहिल्या महिन्यातलीच ती घटना!

क्रिमिनल लॉयरकडे सोपवलेल्या त्या ११ कर्ज खात्यांखेरीज मी तातडीने लक्ष घालून काळजी घ्यायला हवी अशी मोठ्या रकमांची इतरही अनेक कर्जखाती होती. ती थकबाकीत जाऊ नयेत म्हणून त्या खातेदारांशी सतत संपर्कात राहून नियमित वसुलीची खात्री करून घेत, इतरही त्रुटी निर्माण होणार नाहीत यासाठी दक्ष रहाणे आवश्यक होते. या आठवड्यात व्हिजिट करायलाच हवी अशी पाच सहा खाती होती. त्यातील एकाकडे मी इन्स्पेक्शनला जायचे ठरवले. माझी ती पहिलीच व्हिजीट असल्याने माझ्याबरोबर ॲडव्हान्सेस डिपार्टमेंटमधला ऑफिसर येणार होता. अकोला स्टॅन्डजवळच्या एका बसस्टाॅपजवळ मी सकाळी साधारण साडेनऊला यायचे असे ठरले. तो ऑफिसर तिथेच येऊन मला घेऊन जाणार होता. मी पाच मिनिटे आधीच तिथे गेलो. बस-स्टॉप वर गर्दी होती. म्हणून मग शेजारच्याच एका झाडाखाली सावलीत जाऊन उभा राहिलो. त्या झाडाखाली एक थकलेला म्हातारा खेडूत बसलेला होता. दीनवाणा करपून गेलेला चेहरा, विझलेली नजर, आणि त्या नजरेतला केविलवाणा भाव! मी तिथे उभा राहून एक दोन मिनिटेच झाली असतील, तेवढ्यांत झाडावरून धपकन् काहीतरी माझ्यासमोर पडल्याचा आवाज आला. मी दचकून पाहिलं तर झाडाच्या पानांच्या सावलीत बसलेला, तहानेने व्याकुळ झालेला एक कावळा झाडावरून खाली मरून पडलेला होता! ते बघूनसुद्धा मला कसंतरीच झालं. थोडं मागं सरकून उभं रहावं म्हणून मी वळून बघितलं तर बाकावर बसलेला तो म्हातारा माणूस माझ्याकडेच बघत होता.

” पावनं, किती वाजलं म्हणायचं..? ” त्याने काकुळतीने विचारलं. मी हातातलं घड्याळ पाहिलं. त्याला वेळ सांगावी म्हणून नजर वर केली न् अंतर्बाह्य हादरलोच. आत्ता एका क्षणापूर्वी माझ्याशी बोललेला तो… त्याची निर्जीव मान त्याच्या खांद्यावर लुळी पडल्यासारखी विसावलेली आणि डोळे तसेच सताड उघडे! दुसऱ्याच क्षणी तो कोलमडल्यासारखा खाली मातीत कोसळला! तेवढ्यांत तिथे आलेल्या ऑफिसरने स्कूटर माझ्याजवळ येत थांबवली. त्या आवाजाने मी दचकून भानावर आलो.

” साहेब, साॅरी.. थोडा उशीर झाला.. चला, बसा. जाऊया. ” तो म्हणाला. तोवर जाणायेणाऱ्या ८-१० माणसांनी त्या म्हाताऱ्यासमोर गर्दी केलेली होती! तिथेच मरून पडलेला तो कावळा मात्र कुणाच्या खिजगणतीतही नव्हता!

उन्हाच्या कडाक्याने बळी घेतलेले ते दोन जीव आणि त्यांच्या अखेरच्या श्वासांचा मूक साक्षीदार असणारा मी..! तो पूर्ण दिवस मृत्यूच्या त्या काळ्या सावल्या मला अस्वस्थ करीत राहिल्या. त्या दोन जीवांसारखाच मीही येईल त्या परिस्थितीला तोंड देत जगण्यासाठीच तर धडपडत होतो! आणि कुणाचंही असो पण ते जगणंही किती क्षणभंगूर असू शकतं याचा ‘जीवघेणा’ अनुभव जणू जिवंत होऊन मला हादरवून सोडत होता! तिथल्या तळपत्या उन्हाने मला दिलेला तो चटका एखाद्या दु:स्वप्नासारखा पुढे कितीतरी दिवस माझ्या मनात रेंगाळत, यापुढे उगवणारा इथला प्रत्येक दिवस इथं तग धरून रहाण्यासाठी मला कराव्या लागणाऱ्या जीवघेण्या संघर्षाचं सूतोवाचच करतोय असंच मला तिथल्या संघर्षकाळांत सतत जाणवत रहायचं!

क्रमश:…  (दर गुरूवारी)

©️ अरविंद लिमये

सांगली (९८२३७३८२८८)

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ.मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मनमंजुषेतून ☆ मुलांची आई… लेख क्र. ३ ☆ सौ. गीता वासुदेव नलावडे ☆

सौ. गीता वासुदेव नलावडे

? मनमंजुषेतून ?

 ☆ मुलांची आई… लेख क्र. ३ ☆ सौ. गीता वासुदेव नलावडे ☆

“मला माझ्या आईचा अभिमान वाटतो” हा इयत्ता चौथीतला शाळेतला वर्गाचा धडा शिकवण्याअगोदर, मी मुलांना त्यांच्या आईविषयी माहिती लिहून आणायला सांगितलं होतं. आज प्रत्येकाची माहिती वाचत होते. ऋजुता मोरेचा (नाव बदललेले) निबंध वाचायला घेतला. फक्त दहा ओळी माहिती लिहिली होती, परंतु ती सर्व माझ्यावर आधारित लिहिली होती.

सुरुवातच मुळी “नलावडे बाई माझी आई आहेत” अशी केली होती. मी कोणकोणते विषय शिकवते, कसे शिकवते, मुलांशी कसे वागते, शिक्षकांशी कसे वागते याचं वर्णन तिनं आपल्या मोडक्यातोडक्या भाषेत, पण व्यवस्थित केलं होतं.

तिला विचारले असता ती म्हणाली, “बाई, माझी आई नुकतीच वारली. मग मी कोणावर निबंध लिहिणार? तुम्ही नेहमी म्हणता – घरी जशी तुमची आई, तशी मी तुमची शाळेतली आई आहे. तुम्ही आमच्याशी आईसारखाच वागता म्हणून मी तुमच्यावर माहिती दिली. चालेल ना? ” 

तिचं स्पष्टीकरण ऐकून मन भरून आलं. मुलं किती छोट्या छोट्या गोष्टी आवर्जून लक्षात ठेवतात आणि त्याचा छान अर्थही काढतात.

ऋजुता दुसरीत माझ्या वर्गात आली कारण ती त्या वर्षी नापास झाली होती. तिच्या वर्गशिक्षिकेचं म्हणणं असं की “तिच्या घरी कोणी अभ्यासाकडे लक्ष देत नाही आणि तीही अभ्यास करत नाही म्हणून ते नापास झाली”. कारण खरं होतं. तिची आई स्टेशनजवळ फुलं विकायला बसायची, या मुली तिच्यासोबत बसायच्या. रात्री दहा वाजेपर्यंत ती फुलं विकायची. आई स्वतः शिकलेली नाही, मग ती अभ्यास कसा करून घेणार?

ऋजूता मात्र दिसायला छान होती. सावळी, उंच, तरतरीत, मोठे मोठे डोळे. मला तिच्या दोन लांब सडक वेण्या छान विंचरून वर बांधलेल्या फार आवडत. वर्ग आवरायला, कचरा काढायला तिला खूप उत्साह असे.

नेहमी हसरी आणि प्रसन्न, पण मग अभ्यासात घोडं कुठे पेंड खातंय याचा शोध घ्यायचा, असं मी ठरवलं आणि त्याप्रमाणे प्रयोग सुरू केले.

दुसरीत ती प्रमोट पास झाली आणि पुढच्या वर्षी तिसरीत तिला खूप छान गुण मिळाले. माझा प्रयोग यशस्वी होत होता. आता तिचा ती स्वतः अभ्यास करत होती, छान गुण मिळवत होती. वेळोवेळी, न चुकता, तिच्या स्वच्छ व सुंदर उत्तरपत्रिका मी सर्व वर्गाला दाखवत होते.

आपलं कौतुक होताना पाहून ऋजुताच्या चेहऱ्यावर आनंदाचा चांदणं पसरलेलं पाहताना मी धन्य होत होते.

“मुलांना काहीच येत नाही” हे शिक्षकांनी म्हणणं याच्यासारखे लाजिरवाणी गोष्ट नाही. एका फ्रेंच तत्त्ववेत्याने म्हटलं आहे, “मुलांना खूप काही येत असतं परंतु मुलं शाळेत यायला लागली की त्यांची विचारशक्ती आम्ही खुंटवतो, आम्ही त्यांचे बोन्साय करतो”. प्रत्येक शिक्षकांनी याचा आवर्जून विचार करावा.

चार प्रेमाचे शब्द मुलांचा आत्मविश्वास जागृत करतात, त्यांच्या आयुष्याला वेगळं वळण देतात, ऋजूताच्या निबंधाने मला एक वेगळा पण सुखद अनुभव आला.

मी तिला आई वाटले यातच माझ्या शिक्षकी पेशाचं सार्थक झालं.

क्रमशः दर गुरुवारी… 

© सौ गीता वासुदेव नलावडे

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #284 – कविता – ☆ आग और पानी… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता “आग और पानी…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #284 ☆

☆ आग और पानी… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

सीने में हो आग, और आँखों में पानी

सुखमय जीवन की, इसमें है छिपी कहानी।

*

पानी की पावनता, शुद्ध-बुद्ध करती है

पानी की शीतलता, तापों को हरती है

जीवन का आधार, सार केवल पानी है,

पानी के स्नेहन से ही, साँसें चलती है

रहे निरोगी जिसने, जल की कीमत जानी

सुखमय जीवन की, इसमें है छिपी कहानी।

*

आग रहे तन मन में, तो सार्थक जीवन है

तपे आग में तभी, चमक आती कुंदन में

शौर्य पराक्रम और, वीरता छिपी आग में,

बनी रहे यह आग, सुखद जन-जन के मन में।

भस्म करे दूषित को, हवन करें ऋषि-ज्ञानी

सुखमय जीवन की, इसमें है छिपी कहानी।

*

आग और पानी के रिश्ते, भी विचित्र हैं

भिन्न-भिन्न गुण धर्म, किंतु ये परम मित्र हैं

शीतलता और ताप, समन्वय कर जब मिलते,

दाह कर्म जल अर्पण, पाते मोक्ष पितृ हैं।

बने ताप से भाप, शक्ति जानी-पहचानी

सुखमय जीवन की, इसमें है छिपी कहानी।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # 108 ☆ माटी खूब महकती है… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “माटी खूब महकती है…”।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # 108 ☆ माटी खूब महकती है…☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

गाँव अभी भी

अपने जैसे लगते हैं ।

माना थोड़ी

हवा लगी है शहरों की

पर माटी की

ख़ुशबू खूब महकती है

थोड़े अपनी

आँखों में सपने पाले

हँसी चिरैया

होंठों बीच चहकती है

आँगन अब भी

नहीं पराए लगते हैं ।

खिंची दिवारें

नहीं बँटे रिश्ते नाते

मन की चौखट

लाँघ हुआ करतीं बातें

तारों वाली

ओढ़ रज़ाई नभ नीचे

खाट-खटोला

और चाँदनी की रातें

चूल्हे सुलगे

प्यार दुलार मचलते हैं ।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares