श्रीमद् भगवत गीता
पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
तृतीय अध्याय
( अज्ञानी और ज्ञानवान के लक्षण तथा राग-द्वेष से रहित होकर कर्म करने के लिए प्रेरणा )
तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः ।
गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते ।।28।।
गुण कर्मो के तत्व जानने वाले, न्यारे रहते है
निरासक्त रह, प्रकृति कार्य करती है ऐसा कहते हैं।।28।।
भावार्थ : परन्तु हे महाबाहो! गुण विभाग और कर्म विभाग (त्रिगुणात्मक माया के कार्यरूप पाँच महाभूत और मन, बुद्धि, अहंकार तथा पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच कर्मेन्द्रियाँ और शब्दादि पाँच विषय- इन सबके समुदाय का नाम ‘गुण विभाग’ है और इनकी परस्पर की चेष्टाओं का नाम ‘कर्म विभाग’ है।) के तत्व (उपर्युक्त ‘गुण विभाग’ और ‘कर्म विभाग’ से आत्मा को पृथक अर्थात्निर्लेप जानना ही इनका तत्व जानना है।) को जानने वाला ज्ञान योगी सम्पूर्ण गुण ही गुणों में बरत रहे हैं, ऐसा समझकर उनमें आसक्त नहीं होता। ।।28।।
But he who knows the truth, O mighty-armed Arjuna, about the divisions of the qualities and their functions, knowing that the Gunas as senses move amidst the Gunas as the sense-objects, is not attached. ।।28।।
© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर
मो ७०००३७५७९८
(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)




About three years ago, we had gone to make a small presentation on Laughter Yoga at Viscus Infotech – an IT company based inIndore. The CEO of the company felt that Laughter Yoga would be helpful in enhancing the creativity of the software professionals by relaxing their minds and activating the right brain. The session was well appreciated and later on the young CEO himself conducted laughter sessions for his staff. Such actions make the workplace vibrant and full of positive vibes.

शीर्षक रचना “ जीभ अनशन पर है ” के माध्यम से लेखिका ने लोकतंत्र में अनशन करने वालों की कारगुजारियों पर प्रश्न-चिन्ह लगाया गया है। इस व्यंग्य रचना में व्यंग्यकार लिखती है “ एक बार ख़याल आया, एकाध नेता का दरवाजा खटखटा कर पूंछ ही लूँ, कि भैया जब आप लोग अनशन करते हो, वो केवल दिन-दिन का… या रात भी उसमें शामिल होती है? या फिर वही सुबह चार बजे खाने के बाद दिन भर का उपवास…. क्योंकि एक वही समय होता है जब मीडिया की निगाहें ज़रा दूर रहती हैं। ” “ कहत कबीर सुनो भई साधो ” “ उपवास का हलफनामा ” और “ कुटिया के अंदर बंगला ” रचनाओं में लेखिका की चिंतन की प्रौढ़ता का दर्शन होता है। “उपवास का हलफनामा” रचना में समीक्षा लिखती है ” कलम ने पूरा उपवास पूरी तन्मयता से किया। न खुद श्रेय लिया, न किसी को हकदार बनाया उस श्रेय का। मेरी कलम उपवास पर ज़रूर थी पर किसी आत्मग्लानि में नहीं बल्कि मंथन कर रही थी। ” “ लो हमने भी डॉक्टरी कर ली ” व्यंग्य रचना चिकित्सकों के पेशे पर “ पोल खोल होली ” मीडिया की करतूतों पर और “ मुझे भी एक घर चाहिए ” बाजार व विज्ञापन पर गहरा कटाक्ष हैं. व्यंग्य “ 60 साल का नौजवान ” में लेखिका का मानना है कि किसान कभी भी ऐशोआराम की जिंदगी जीने का विचार नहीं करता है। किसान हमेशा ही नौजवान बना रहता है। मेहनत-मजदूरी करने वालों को कभी भी उम्र का अहसास नहीं होता है। “ योगक्षेमं वहाम्यहं ” रचना में व्यंग्यकार ने बीमा व्यवसाय की पोल खोल कर रख दी हैं. व्यंग्य “ हम तो लूट गए ” में लेखिका लिखती है ” रसूखदार और राजदार एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। रसूख के चलते राजदार काम तो करेंगे, पर ” और आगे लिखती है “ एक हम हैं… गले लगाने के बाद भी नहीं समझ पाते कि अब ये चपत लगाकर विदेश भागने वाला है ” तो व्यंग्यकार रसूखदारों राजदारों और चौकीदारों के कार्यकलापों पर तीखा प्रहार करती है। लेखिका साहित्यकारों की पीड़ा को भी जानती है। इस पीड़ा को उन्होंने “ ख़याली पुलाव ” रचना में भली भाँति दर्शाया है।

Man Pasand Garden is a beautiful park in the posh New Palasia locality of Indore. I am here after almost two years.

