हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – दुधारी तलवार ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – दुधारी तलवार ? ?

स्मृतियाँ,

जितना दबाओ,

उतना उभर आती हैं,

उभारो तो

निर्वासन को मचल जाती हैं,

दुधारी तलवार है

नेह की पीड़ा,

कहीं से भी थामो,

कलेजा चीर कर

निकल जाती है..!

?

© संजय भारद्वाज  

रात्रि 11:12 बजे, 2 जनवरी 2021

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # २०३ – जीवन में आलस्य का ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “जीवन में आलस्य का”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # २०३ – जीवन में आलस्य का ☆

☆

जीवन में आलस्य का, बढ़ता जाता रोग।

व्यर्थ समय है बीतता, घटे लाभ का योग।।

* 

कार्य पूर्ण होते नहीं, बढ़ता जाता भार।

जनता पिसती है सदा,पड़ती भारी मार।।

* 

गलत राह पर ये चलें, करें देश बदनाम।

जब चाहे हड़ताल से, करते चक्का जाम।।

 *

घर में ही बैठे रहें, करें जतन दिन रात।

अधिकारों की आड़ ले, देते रहते मात।।

* 

नेतागीरी में लगे, खूब मचाते शोर।

कामकाज करते नहीं, निज स्वारथ पर जोर।।

* 

सरकारी हर तंत्र में, ऐसों की भरमार।

 कभी मुक्ति इनसे मिले,तब होगा उपकार।।

 *

यही हाल हर घर सखे, मचता बड़ा बवाल।

मूर्तवान आलस्य ही, घर में करें धमाल।।

* 

बैठ घरों में कर रहे, फेमस अपना नाम।

मोबाइल में खो रहे, रोज सुबह औ शाम।।

* 

लाइक औ शेयर करें, मेसेज सुबह शाम।

व्हाटसएप व फेस बुक, चेटिंग में बदनाम।।

 *

खाने में आगे रहें, मुख से छीनें भोग।

काम चोर मस्ती करें, मेहनत करते लोग।।

* 

कर्तव्यों से विमुख हैं, धरे हाथ पर हाथ।

समय बीतने पर यही, सदा पीटते माथ।।

 *

जीवन दर्शन अब यही, छाया है चहुँ ओर।

अगर ग्राफ बढ़ता गया, कैसी होगी भोर।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ अभी अभी # ८७२ ⇒ ताइवान के अमरूद ☆ श्री प्रदीप शर्मा ☆

श्री प्रदीप शर्मा

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए दैनिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “ताइवान के अमरूद…“।)

?अभी अभी # ८७२ ⇒ आलेख – ताइवान के अमरूद ? श्री प्रदीप शर्मा  ?

अगर आपने बागपत के खरबूजों की तारीफ सुनी है,तो हमने भी बड़वानी के पपीते खाए हैं। आज अगर लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी का जमाना है,तो हमारा जमाना तो पूरा देसी ही था। मांडव की खिरनी और फलबाग के जाम अगर देसी थे तो बड़वाह का चिवड़ा और राऊ की कचौरी भी अपनी ही तो थी।

सूरज की पहली किरण के साथ ही,दूध,अखबार,अटाला और सब्जी वाला मोहल्ले में एक साथ दस्तक देते थे। उनके सभी लोकल काम,  वोकल ही तो होते थे। सूर्योदय से पहले ही सबसे पहला संगीत सड़क पर झाड़ू बुहारने का गूंजा करता था। और फिर शुरू होता था बिग बास्केट और ज़ोमेटो की जगह ठेलों पर ताजी सब्जियों,  और फलों का तांता,अपने अपने सुर और राग में। एक ही सांस में सभी सब्जियों के नाम। तेरी आवाज ही पहचान है। फेरी वालों की पहचान आवाज से ही होती थी।

दोपहर होते होते तो एक बूढ़ी लेकिन कड़क आवाज हींग वाले की भी सुनाई दे जाती थी।। 

तब तो टमाटर भी देसी ही आते थे और नींबू भी कागदी,बिल्कुल पीयर्स साबुन की तरह पारदर्शी। फिर शुरू हुआ संकर मक्का और हाइब्रीड का दौर ! टमाटर भी देसी और सलाद के आने लगे,बिना बीज के,बिना रस,स्वाद और खटाई के। बीज से लोगों को पथरी होने लगी।

रासायनिक खाद ने छिलकों में छोड़िए,पूरे फलों में ही जहर भर दिया।

पहले अंगूर खट्टे और बीज वाले होते थे। आज उन्नत अंगूर देखिए बिना बीज वाले,लंबे लंबे,नासिक वाले। आज आप कौन से संतरे खा रहे हैं,आप ही जानें। हम तो नागपुरी संतरों की बात कर रहे हैं।। 

पपीते की जगह तो कब से ताइवान के पपीते ने ले रखी है,  नासपाती और अमरूद ने मिलकर एक अलग ही खिचड़ी पका ली। केले समय पूर्व पकने के चक्कर में अपना स्वाद और खुशबू,सब खो चुके हैं। करते रहिए छींटाकशी,बाजार में छींटे वाले केले कहीं नजर नहीं आएंगे।

इस बार तो देसी भुट्टो के लिए भी तरस गए। यह कैसा स्वदेशी और लोकल फॉर वोकल, हर जगह अमरीकन भुट्टे का ही बोलबाला। जो किसान बोएगा,वही तो बाजार में उपलब्ध होगा।। 

बदलते मौसम के साथ फलों की भी बहार आती है। एकाएक पूरे बाजार में ताजे ताजे,बड़े बड़े अमरूदों की बहार आ गई। अमरूद किसकी कमजोरी नहीं। एक अमरूद रोज,an apple a day, का ही काम करता है,क्योंकि इसके बीज आंतों की सफाई करते हैं और इसे शुगर वाले मरीज भी खा सकते हैं।

लेकिन हाय री किस्मत,इस बार हमें अमरूद भी ताइवान के ही हाथ लगे। हम अमरूदों की खुशबू पहचानते हैं। खुशबू तेरे बदन सी,किसी में नहीं नहीं ! लेकिन पहली बार उस ताइवानी अमरूद की शक्लो सूरत और बाहरी सुंदरता पर मर मिटे। अच्छा हरा भरा,मोटा ताजा,मुंह में पानी लाने वाला।। 

हमें न जाने क्यों ऐसे वक्त पर बर्नार्ड शॉ याद आ जाते हैं। जो चाहते हो,वह पा लो,वर्ना जो पाया है,उसे ही चाहने लग जाओगे। अरहर और मूंग की दाल भी आजकल हमें आकार में छोटी नजर आने लगी है,बड़ी मांगो तो स्वाद और खुशबू गायब। अब तो बस,जो मिल गया,उसी को मुकद्दर समझ लिया। मैं स्वाद,खुशबू और गुणवत्ता के साथ समझौता करता चला गया।। 

♥ ♥ ♥ ♥ ♥

© श्री प्रदीप शर्मा

संपर्क – १०१, साहिल रिजेंसी, रोबोट स्क्वायर, MR 9, इंदौर

मो 8319180002

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # २६५ – पूछता है यक्ष ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत है, आपके काव्य संग्रह ‘शब्द नहीं रहे शब्द‘ की एक भावप्रवण कविता – शब्द नहीं रहे शब्द…।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २६५ – पूछता है यक्ष ✍

(काव्य संग्रह – शब्द नहीं रहे शब्द से)

पूछता है यक्ष

सब हैं निरुत्तर

कोई नहीं दे पा रहा

उत्तर।

वही दे सकता है उत्तर

जिसकी दृष्टि में

आस्था, निष्ठा और

विश्वास का ध्रुवतारा हो

हाथ में समर्पण का

इकतारा हो ।

शायद कहीं कोई नहीं है

क्या, कोई कहीं है?

 

© डॉ. राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # २६४ – “एक समस्या टली…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “एक समस्या टली–...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २६४ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “एक समस्या टली-...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

गाड़ी की चकील* टूटी है

जुँआ चरमराता ।

जैसे वह हो प्रणव गीत का

नायक उद्गाता* ॥

 

और अँधेरी रात

बैल के कंधे कसे – कसे ।

जैसे कर्जे में आसामी

लगते फँसे – फंसे ।

 

खीसे* की है नींव, कि

उसकी हिली हुई समझो |

वही आदमी करने निकला

मग में जगराता *॥

                                   

बित्ता बित्ता रेंग रही यह

सुविधा नासपिटी ।

जीवनरेखा लगे जहाँ पर  

है सिमटी – सिमटी ।

 

गर्मी की यह प्यास गले

को   भीषण सुखा रही –

बैलों की जोड़ी आपस का

तोड चली नाता ॥

 

माँग चूँग कर थका, चलाता

रहा  बैल गाड़ी ।

एक समस्या टली, दूर

तो दूजी है ठाँड़ी ।

 

हाल* उतरती दिखी तभी

बायें पहिये की किन्तु ,

धैर्यवान क्या कभी विपति में

ऐसे घबराता ?

☆

 * चकील= पहिये को गाड़ी से पृथक न होने देने के लिये लगाया गया कील रूपी सपोर्ट ।

* उद्गाता= उच्चस्वर में गाने वाला,  सामवेद का गायक

* जगराता= रात्रि जागरण

* खीसा= जेब

* हाल= बैलगाड़ी के लकड़ी के पहिये के लिये लोहेका टायर

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

27 -11-2025

 संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४६ ☆ # “हम कहां जा रहे हैं…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “हम कहां जा रहे हैं…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४६ ☆

☆ # “हम कहां जा रहे हैं…” # ☆

☆

यह कैसा विकास देश में ला रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं

 

यहां छाया घना कोहरा है

यहां इंसान शतरंज का मोहरा है

कदम कदम पर फिरते बहरूपिये है

यहां हर व्यक्ति का चरित्र दोहरा है

वेश बदलकर हम क्या पा रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं

 

यह कड़ाके की ठंड जलते हुए अलाव

उजड़ती बस्तियां जलते हुए गांव

निष्कासित बेघर जिनके लहूलुहान हैं पांव

भटक रहे हैं ढूंढते अपने सर पर छांव

रसूखदार बड़े-बड़े दाव लगाते जा रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं

 

निर्बल लगा रहे हैं न्याय की गुहार

सब गूंगे बहरे हैं कौन सुनेगा पुकार

उनके पेट और पीठ पर पड़ रही है मार

दया की जगह उन्हें मिल रही दुत्कार

अंदर ही अंदर आक्रोश में सुलगते जा रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं

 

एक प्रताड़ित बेटी मांग रही है न्याय की भीख

मीडिया से कह रही है मेरी यातनाएं लिख

दुर्दांत अपराधी को मिलनी चाहिए सिख

वरना दबके रह जाएगी न्यायालय में उसकी चीख

बेल पर छूट कर यह जालिम न्याय का मजाक उड़ाते जा रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं

 

यह कैसा विकास देश में ला रहे हैं

सन्मार्ग छोड़कर हम कहां जा रहे हैं /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ अभिव्यक्ति # ८९ चलो चलें वहां-… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘चलो चलें वहां…‘।)

☆ अभिव्यक्ति # ८९ ☆ चलो चलें वहां… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

हम चलें वहां,

जहां धरती अम्बर मिलते हैं,

जहां पुष्प प्यार के खिलते हैं,

चादर ओढ़े है बर्फीली,

सकुचाती है शर्मीली,

तारे मुस्काते हैं जहां,

चलो चलें वहां,

हम चलें वहां

*

रात में सूर्य निकलता है,

दिन में चांद चमकता है,

जहां ठंडी हवाएं गाती हैं,

प्रेम संदेशा लाती हैं,

खुशियां बरसें चहुं ओर जहां,

चलो चलें वहां,

हम चलें वहां.

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ मर्मबंध… ☆ प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

श्री तुकाराम दादा पाटील

? कवितेचा उत्सव ?

☆ मर्मबंध… ☆ प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

☆

मी जे जगलो त्याचा हा तर मर्मबंध आहे

या गझलेचा अर्थ पसारा लांबरुंद आहे

 *

साध्य साधना करून येथे पूर्ण कर्म केले

निवांत झाल्या देहकुडीचा श्वास मंद आहे

 *

काळजातल्या कथाव्यथांचे स्तोम खूप झाले

त्याच सुखाच्या आठवणींचा मंद गंध आहे

 *

संसाराच्या धकाधकीची रीत छान साधी

जगणे तेथे कालक्रमाने जेरबंद आहे

 *

स्वैरपणाने भटकायाची शांत वेळ नाही

वातावरणातील जराशी हवा कुंद आहे

 *

जमेल तितकी अध्यात्माची साथ घेत जावी

तप करण्याला सोबत तुमच्या संतवृंद आहे

 *

स्वतंत्रतेचा आज जमाना फार ठारवेडा

जगात आता जगणे म्हणजे मुक्त छंद आहे

☆

© प्रा. तुकाराम दादा पाटील

मुळचा पत्ता  –  मु.पो. भोसे  ता.मिरज  जि.सांगली

सध्या राॅयल रोहाना, जुना जकातनाका वाल्हेकरवाडी रोड चिंचवड पुणे ३३

दुरध्वनी – ९०७५६३४८२४, ९८२२०१८५२६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कविता # १६ – कविता – कितनी देर अब… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर ☆

डॉ.राजेश ठाकुर

( प्रो डॉ राजेश ठाकुर जी का  मंतव्य उनके ही शब्दों में – “पाखण्ड, अंध विश्वास, कुरीति, विद्रूपता, विसंगति, विडंबना, अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जन-समुदाय को जागृत करना ही मेरी लेखनी का मूल प्रयोजन है…l” अब आप प्रत्येक शनिवार डॉ राजेश ठाकुर जी की रचनाएँ आत्मसात कर सकते हैं. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “कितनी देर अब…“.)  

? साप्ताहिक स्तम्भ ☆ नेता चरित मानस # १६ ?

? कविता – कितनी देर अब… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर  ? ?

?

=1=

पक भी गए, झरबेरी बेर अब

और, मिलन में कितनी देर अब

=2=

शेर ग़ज़ल के, पूछ रहे हैं

बचे वनों में, कितने शेर अब

=3=

अधिकारों की बात बे-मानी

अंधों के हाथों बटेर अब

=4=

सुर्खियों में, है बारह मासी

हुई हाशिये पर कनेर अब

=5=

आये दिन की, आम बात हुई

हेरा – फेरी, हेर – फेर अब

=6=

किसे पुकारे, आज द्रोपदी

सुनते नहीं हैं, किसन टेर अब

=7=

लोक तंत्र में, वोट की चोरी

गुण्डागर्दी, ये अंधेर अब

=8=

मत कर सड़क पे, नारे-बाजी

राजभवन को, घेर – वेर अब

=9=

कौन करे, ‘राजेश’ सफ़ाई

सत्ता में है, कचरा ढेर अब

☆

© प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर

शासकीय कॉलेज़ केवलारी

संपर्क — ग्राम -धतूरा, पोस्ट – जामगाँव, तहसील -नैनपुर, जिला -मण्डला (म.प्र.) मोबा. 9424316071

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – पहेली ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – पहेली ? ?

मिलावट बीजों में है या

माटी ने रंग बदला है

सचमुच नहीं जानता मैं…,

ताउम्र अपनापन बोकर भी

अकेलापन काटता रहा मैं…!

?

© संजय भारद्वाज  

प्रातः 8:43 बजे 25.12.2018

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares