हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # २४९ – स्मृतिशेष डॉ गायत्री तिवारी विशेष – ओ प्राणमयी… ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं  आपकी  कविता – ओ प्राणमयी…।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २४९ स्मृतिशेष डॉ गायत्री तिवारी विशेष – ओ प्राणमयी… ✍

☆

ओ प्राणमयी, ओ दीप्तिमयी

जीवन संगिनि मेरी ।

 *

लाया था मैं तुम्हें व्याहकर

हुआ यही अनहोना

दुनिया मिली अभावों वाली

दे न सका सुख दौना।

सोचा दूँगा पूरनमासी

सौंपी रात अँधेरी ।

 *

कब रेशम श्रृंगार किया था

कब आभूषण पहने

मेरी लाज बचाने खातिर

उतर गये सब गहने

रानी रानी कहा किया पर

बना दिया था चेरी

 *

उजड़ी उजड़ी सी बगिया में

तुमने फूल खिलाये

पथराये प्राणों में तुमने

नये बीज अँकुराये

बिना कहे ही समझी तुमने

 *

मेरी पीर घनेरी

मेरी मान प्रतिष्ठा को ही

जीवन लक्ष्य बनाया

मेरी हर इच्छा को तुमने

शिशु जैसा दुलराया

मन की बात जान लेती हो

लगती नहीं अबेरी

अर्पित किया सभी कुछ तुमने

बदले में क्या पाया

जीवन के दु:खों  को तुमने

सदा गीत सा गाया।

कल्पवृक्ष सी बनी रहीं तुम

मैं जैसे झरबेरी ।

 ☆

© डॉ. राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # २४९ – “बूँदें बनकर गिरा सुवासित…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “बूँदें बनकर गिरा सुवासित...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २४९ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “बूँदें बनकर गिरा सुवासित...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

बादल बाँह पकड़ने जिसकी

चढ़ा दुछत्ती पर ।

बूँदें बनकर गिरा सुवासित

पत्ती पत्ती परा ॥

 *

जिस मुडेर को छूकर

उड़ जाती थी गौरैया ।

उस पर हाथ धरे

मुट्टी भर लेकर पुरवैया ।

 *

इतनी दूर चली जाती है

सबकी आँखों से ।

धीमे धीमे आ जाती

जलचुकती बत्ती पर ॥

 *

समाधान की उँगली पकड़े

क्षण के कोने पर ।

बैठ चिकोटी काट, गुम हुआ

जीवन के ब्रण पर ।

 *

वह सायास किसी

परिवर्तन की आशा लेकर ।

है विश्वास टिकाये

घर की  रत्ती रत्ती पर ॥

 *

लगा व्यवस्थित हुआ जा रहा

दिन का राज मुकुट ।

जो अब तक बैठा चिन्तित था

उस नदिया के तट ।

 *

जिसका तीक्ष्ण प्रवाह

बहाता है इस अघजग को ।

टिका न रह पायेगा

किंचित  समय – दुलत्ती पर ॥

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

05-09-2025

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २३१ ☆ # “जीने का अर्थ…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “जीने का अर्थ…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २३१ ☆

☆ # “जीने का अर्थ…” # ☆

☆

तुम्हारे पास आंखें हैं

अगर है

तो तुम्हें दिखाई क्यों नहीं देता ?

निर्बलों पर अत्याचार

महिलाओं पर बलात्कार

वंचितों का तिरस्कार

चुप अपराधों पर अखबार

क्या यह सब सही है ?

 

तुम्हारे पास कान है

अगर है

तो तुम्हें सुनाई क्यों नहीं देता ?

जरूरतमंद की पुकार

गरीब का भूख से हाहाकार

नारी का रुदन और धिक्कार

बुलडोजर से उजड़ता हुआ संसार

क्या यह सब सही है ?

 

तुम्हारे पास जिव्हा है

अगर है

तो तुम बोलते क्यों नहीं ?

जब कुचले जाते हैं वंचितों के अधिकार

शोषितों का शोषण होता बार-बार

निरपराध पर ज़ुल्म और पड़ती मार

लोकतंत्र हर पल हर घड़ी होता

तार तार

क्या यह सब सही है ?

 

अगर यह सब सही है

 तो तुम अंधे हो

 बहरे हो

 गूंगे हो

 

तुम जैसे को

नहीं जीने का कोई अधिकार

तुम मुर्दा हो

इस धरती पर भार

 

अगर जीवित हो तो साबित करो

उठो, आगे बढ़ो

खुद को कुर्बान करो

 

जाओ,

अंबर से सितारे तोड़ कर लाओ

सुर्य बनकर दिन में ऊर्जा फैलाओ

रात में चांद बनकर

चांदनी जग पर बरसाओ

 

तभी तुम्हारे जीने का कोई अर्थ है

अन्यथा-

तुम्हारा जीवन सब व्यर्थ है /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ भजन – माता लाल चुनरिया में… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण भजन – माता लाल चुनरिया में…।)

☆ भजन – माता लाल चुनरिया में… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

☆

चलो आओ भगतो चलें, माई की नगरिया में,

 माई की नगरिया में चलो रे भाई मैहर नगरिया में

चलो आओ भक्तो चलें माई की नगरिया में,

ऊंची पहड़िया,मंदिर बना है, मंदिर में दरबार सजा है,

माता लाल चुनरिया में, मैहर नगरिया में,

चलो आओ,,

 

माई के मंदिर में चंदन किवरियां,

सोने के कलश लगे, माई की नगरिया में,

चलो भाई,,

माई के मंदिर में मेला लगा है,

भक्तों का खूब रेला लगा है,

श्रद्धा की जोत जली,

माई की नगरिया में,

माई की नगरिया में,चलो रे भाई,

मैहर नगरिया में,

चलो आओ…

 

माई की शरण में जो भी आए,

जो कुछ मांगे,सब कुछ पाए,

हो रही जय जय कार,

माई की नगरिया में,

माई की नगरिया में, चलो रे भाई मैहर नगरिया में,,

चलो आओ भगतो चलें माई की नगरिया में.

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार # ३०४ – व्यंग्य – धूल भरा हीरा ☆ ☆ डॉ कुंदन सिंह परिहार ☆

डॉ कुंदन सिंह परिहार

(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं।   हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं।  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं।  उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अप्रतिम व्यंग्य – ‘धूल भरा हीरा‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # ३०४ ☆

☆ व्यंग्य ☆ धूल भरा हीरा ☆

रज्जू भाई बहुत दिन तक ठलुआगीरी करते रहे। पढ़ाई-लिखाई में रुचि रही नहीं, किसी तरह रो-झींक कर थर्ड डिवीज़न में बी.ए. पास कर लिया, फिर घर में बैठ गये। सवेरे दस  ग्यारह बजे तक मुंह ढंक कर सोते, फिर उठकर चौराहे की तरफ निकल जाते। पान की दूकान पर परिचितों से बतयाते एक-दो घंटे निकल जाते। लौट कर दोपहर के भोजन के बाद फिर दो घंटे की निद्रा। फिर शाम को बाज़ार का एक चक्कर। घर में कोई उनसे मिलने आता तो पिताजी हाथ उठाकर कह देते, ‘वो पड़े हैं मरे। ‘ घर में रज्जू की कोई पूछ-कदर नहीं थी। बेहयाई की रोटी तोड़ रहे थे।

उनकी किस्मत उनके दोस्त धीरू की सलाह पर पलटी। उसने बताया कि नगर के विधायक चमन भाई अपने चुनाव प्रचार के लिए लड़कों को खरीद रहे हैं। करीब एक महीने का काम, मेहनताना दस हज़ार रुपये। नाश्ता भोजन अलग। बताया कि सौदा फायदे का है। उस समेत आठ दस लड़के बिक चुके हैं। रज्जू बिकने के लिए राज़ी हो गये। चमन भाई के सामने पेश हो गये। काम समझा दिया गया। तुरत काम पर लगने की हिदायत दी गयी।

रज्जू और दूसरे लड़कों की मेहनत के फलस्वरुप चमन भाई जीत गये और रज्जू उनकी नज़र में चढ़ गये। अब रज्जू रोज़ सवेरे जल्दी उठकर चमन भाई के दरवाज़े पर हाज़िरी देने लगे। दिन भर वहीं दौड़-भाग में लगे रहते। उनके परिवार की सेवा भी करते रहते। वे चमन भाई के विश्वासपात्र बन गये थे। चमन भाई किसी कार्यक्रम में जाते तो रज्जू को ड्राइवर के बगल में बैठा कर ले जाते। रज्जू भी घूम घूम कर लोगों को जताते कि वे चमन भाई के दाहिने हाथ होने का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। चमन भाई के मित्र-परिचित और पार्टी के लोग भी रज्जू को जानने लगे। रज्जू ने अपने स्कूटर पर सामने ‘विधायक प्रतिनिधि’ लिखवा लिया। अब जो लोग चमन भाई के बंगले पर किसी काम से आते, वे रज्जू भाई की जेब में सौ, दो सौ रुपये खोंस जाते।

कुछ दिन बाद रज्जू चमन भाई के बंगले के बाहर दफ्तर में, एक तरह से उनके सचिव बनकर, बैठने लगे। सब आने वाले पहले उन्हीं के पास आकर सलाम बजाते, फिर रज्जू चमन भाई से उनकी मुलाकात का जुगाड़ बैठाते।

रज्जू बाबू की हैसियत और कमाई में बराबर इज़ाफा होता गया। अब वे पार्टी में कुछ ऊंचा हासिल करने का ख्वाब देखने लगे थे। नगर में उनके फोन पर अधिकारी ध्यान देने लगे थे। दफ्तरों में घुसते ही उन्हें कुर्सी और सैल्यूट मिलने लगी थी। छोटे-मोटे अफसरों को रज्जू बाबू डांट पिला देते थे और अफसर चुपचाप सुन भी लेते थे।

अब घर में भी रज्जू बाबू का रोब- दाब बढ़ गया था। अब वे टाइम से सोते और अलार्म लगा कर टाइम से उठते। घर का कोई काम अटकता तो रज्जू के लिए पुकार लगती और रज्जू तुरत फोन उठाते। अब वे ‘काम’ के आदमी हो गये थे। अब घर में कोई उनसे मिलने आता तो पिताजी बहुत प्रेम और मुलायमियत से कहते, ‘उधर बैठे हैं। जाइए, मिल लीजिए।’

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ ≈ मॉरिशस से ≈ गद्य क्षणिका#७६ – विचित्र यात्रा… – ☆ श्री रामदेव धुरंधर ☆

श्री रामदेव धुरंधर

(ई-अभिव्यक्ति में मॉरीशस के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामदेव धुरंधर जी का हार्दिक स्वागत। आपकी रचनाओं में गिरमिटया बन कर गए भारतीय श्रमिकों की बदलती पीढ़ी और उनकी पीड़ा का जीवंत चित्रण होता हैं। आपकी कुछ चर्चित रचनाएँ – उपन्यास – चेहरों का आदमी, छोटी मछली बड़ी मछली, पूछो इस माटी से, बनते बिगड़ते रिश्ते, पथरीला सोना। कहानी संग्रह – विष-मंथन, जन्म की एक भूल, व्यंग्य संग्रह – कलजुगी धरम, चेहरों के झमेले, पापी स्वर्ग, बंदे आगे भी देख, लघुकथा संग्रह – चेहरे मेरे तुम्हारे, यात्रा साथ-साथ, एक धरती एक आकाश, आते-जाते लोग। आपको हिंदी सेवा के लिए सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन सूरीनाम (2003) में सम्मानित किया गया। इसके अलावा आपको विश्व भाषा हिंदी सम्मान (विश्व हिंदी सचिवालय, 2013), साहित्य शिरोमणि सम्मान (मॉरिशस भारत अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 2015), हिंदी विदेश प्रसार सम्मान (उ.प. हिंदी संस्थान लखनऊ, 2015), श्रीलाल शुक्ल इफको साहित्य सम्मान (जनवरी 2017) सहित कई सम्मान व पुरस्कार मिले हैं। हम श्री रामदेव  जी के चुनिन्दा साहित्य को ई अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों से समय समय पर साझा करने का प्रयास करेंगे।

आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय गद्य क्षणिका “– विचित्र यात्रा…” ।) 

~ मॉरिशस से ~

☆ कथा कहानी  ☆ गद्य क्षणिका # ७६ — विचित्र यात्रा — ☆ श्री रामदेव धुरंधर ☆

उसकी एक ‘कल्पना’ चल रही थी। वह असाध्य बीमारी झेलते पलंग पर था। उसे प्यास लगने पर पानी पिलाया जाता कि पूरा परिवार रोने लगा। वह अपनों को रोने से मना करता कि उसे लगा कोई उसे लेने आया है। चाहे भगवान ही आए, वह क्यों जाता? तभी उसने सुना उसकी माँ कह रही है — मेरा बेटा चला गया ! माँ के इन शब्दों के साथ उस पर मृत्यु की चादर चढ़ा दी गई। यहीं उसकी ‘कल्पना’ का पटाक्षेप हो गया।

 © श्री रामदेव धुरंधर

19 — 04 — 2025

संपर्क : रायल रोड, कारोलीन बेल एर, रिविएर सेचे, मोरिशस फोन : +230 5753 7057   ईमेल : rdhoorundhur@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # ३०५ – अगले बरस तू जल्दी आ… ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆ —

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है। साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # ३०५ ☆ अगले बरस तू जल्दी आ… ?

कल अनंत चतुर्दशी थी। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के विग्रह की प्रतिष्ठा से आरम्भ गणेशोत्सव विसर्जन के साथ ही कल समाप्त हो गया। यूँ देखें तो सृजन, प्रतिष्ठा और विसर्जन के माध्यम से जीवन की सम्पूर्ण यात्रा हमारे अनेक त्योहारों में अंतर्निहित है। आगमन से गमन तक का पर्व है, गणेशोत्सव।

घर में अतिथि का आगमन एक सामान्य घटना है। अतिथि के आने का दूसरा पहलू है कि वह लौट जाएगा। भूलोक भी प्रकृति का घर है। हम सब अतिथि हैं। मर्त्यलोक में देह धारण करके जो आया, उसका लौटना अवश्यंभावी है। कीर्ति तो अक्षुण्ण रह सकती है, अमर हो सकती है पर देह का नष्ट होना  अनिवार्य है।

नश्वर जगत में प्रदत्त समय का सदुपयोग करना, अपनी भूमिका का समुचित निर्वहन करना मनुष्य से अपेक्षित है। समय बीतने के बाद पश्चाताप के अलावा कुछ शेष नहीं रह जाता।

किसी राज्य में राजा द्वारा आयोजित संगीतोत्सव में भाग लेने के लिए एक युवा सितारवादक को आमंत्रित किया गया। सितारवादक के लिए अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का यह स्वर्णिम अवसर था। उसने विचार किया कि वह ऐसा सितार बजाएगा जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाएँगे और राजा उससे प्रसन्न होकर बहुत सारा धन देगा।

संगीतोत्सव आरम्भ हुआ। हर कलाकार की प्रस्तुति के लिए समय निर्धारित था। समय पूरा होने पर पर्दा गिर जाता और फिर नया कलाकार आता। सितारवादक की प्रस्तुति का समय आया। वह मंच पर पहुँचा। वादन आरम्भ करने से पहले सितार की ट्यूनिंग के लिए उसकी खूँटियाँ मरोड़ कर सुर मिलाने लगा। इस प्रक्रिया में ऐसा खोया कि उसे प्रदत्त समय समाप्त हो गया और पर्दा गिरा दिया गया। सितारवादक को वादन के बिना ही लौटना पड़ा। अवसर तो मिला था पर प्रस्तुति नहीं दे पाया, तैयारी में ही रह गया। डॉ. हरिवंशराय बच्चन के शब्दों में लिखूँ तो ‘जीवन सब बीत गया, जीने की तैयारी में।’

समय रहते वह सितार बजा लेता तो संभव था कि उसकी सितार के सुर वर्षों तक याद किए जाते और देहातीत होकर भी अपनी प्रतिभा के बल पर वह चिरंजीवी हो जाता।

अष्ट चिरंजीवी व्यक्तित्वों में से एक हैं महर्षि वेदव्यास। उन्हें ज्ञान का मूर्तिमान स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि महर्षि ने भगवान गणेश को दस दिन तक निरंतर महाभारत की कथा सुनाई और श्री गणेश उसे लिपिबद्ध करते गए। तत्पश्चात महर्षि ने पाया कि श्री गणेश के शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ गया है। महर्षि ने गणेश जी को समीप के एक सरोवर में स्नान कराया ताकि उनके शरीर का तापमान सामान्य हो सके। यह काल गणेशोत्सव के रूप में मनाया जाता है और उत्कर्ष के रूप में विग्रह का जल में विसर्जन होता है।

श्री गणेश बुद्धि के देवता हैं। स्वाभाविक है कि उनके लिए मनाया जानेवाला उत्सव ज्ञान की प्रतीति कराने वाला हो। महर्षि वेदव्यास इसी शाश्वत ज्ञान के अविनाशी प्रसारक हैं। ज्ञान के प्रचार-प्रसार में लगे साधकों में महर्षि का यही जाग्रत अंश देखने को मिलता है।

सृजन, प्रतिष्ठा और विसर्जन के माध्यम से गणेशोत्सव, जीवनचक्र की प्रतिकृति बनकर सामने आता है। स्मरण रहे, ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ आगमन से गमन की सतत और अखंड यात्रा का घोष है। काया धारण करने वाला हर जीव इसी अटल यात्रा का पथिक है। ..इति।

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️  श्री गणेश साधना संपन्न हुई. अगली साधना की सूचना आपको शीघ्र ही दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं।

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry ☆ Sinful Angel… ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM ☆

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

(Captain Pravin Raghuvanshi —an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He was involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.

We present Capt. Pravin Raghuvanshi ji’s amazing poem “~ Sinful Angel… ~”.  We extend our heartiest thanks to the learned author Captain Pravin Raghuvanshi Ji (who is very well conversant with Hindi, Sanskrit, English and Urdu languages) and his artwork.) 

? ~ Sinful Angel… ~ ??

☆

Hidden in my sins

is my humanness,

One who doesn’t commit sins,

is an angel incarnate..!

 

मेरे गुनाहों में छिपा है,

मेरा इंसान होना,

जो गुनाह न करे वो शायद

कोई फरिश्ता ही होगा…!

☆

~Pravin Raghuvanshi

 © Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈ Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # २४९ – गीत – अपनी पीर बताओ रे! ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है  – गीत – अपनी पीर बताओ रे!।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # २४९ ☆

☆ गीत – अपनी पीर बताओ रे! ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆ 

किसके-किसके नाम करूँ मैं, अपने गीत बताओ रे!

किसके-किसके हाथ पिऊँ मैं, जीवन-जाम बताओ रे!!

*

चंद्रमुखी थी जो उसने हो, सूर्यमुखी धमकाया है

करी पंखुड़ी बंद भ्रमर को, निज पौरुष दिखलाया है

”माँगा है दहेज” कह-कहकर, मिथ्या सत्य बनाया है

किसके-किसके कर जोड़ूँ, आ मेरी जान बचाओ रे!

किसके-किसके नाम करूँ मैं, अपनी पीर बताओ रे!!

*

”तुम पुरुषों ने की रंगरेली, अब नारी की बारी है

एक बाँह में, एक चाह में, एक राह में यारी है

नर निश-दिन पछतायेगा क्यों की उसने गद्दारी है?”

सत्यवान हूँ हरिश्चंद्र, कोई आकर समझाओ रे!

किसके-किसके नाम करूँ कवि की जागीर बताओ रे!!

*

महिलायें क्यों करें प्रशंसा?, पूछ-पूछ कर रूठ रही

खुद सवाल कर, खुद जवाब दे, विषम पहेली बूझ रही

द्रुपदसुता-सीता का बदला, लेने की क्यों सूझ रही?

झाड़ू, चिमटा, बेलन, सोंटा कोई दूर हटाओ रे!

किसके-किसके नाम करूँ अपनी तकदीर बताओ रे!!

*

देवदास पारो को समझ न पाया, तो क्यों प्यार किया?

‘एक घाट-घर रहे न जो, दे दगा’, कहे कर वार नया

‘सलिल बहे पर रहता निर्मल’, समझाकर मैं हार गया

पंचम सुर में ‘आल्हा’ गाए, ‘कजरी’ याद दिलाओ रे!

किसके-किसके नाम करूँ जिव्हा-शमशीर बताओ रे!!

*

कुसुम, सुमन, नीलू, अमिता, पूर्णिमा, नीरजा आएँगी

‘पत्नी को परमेश्वर मानो’, सबको पाठ पढ़ाएँगी

पत्नीव्रती न जो कवि होगा, उससे कलम छुड़ाएँगी

कोई भी मौसम हो तुम गुण पत्नी के ही गाओ रे!

किसके-किसके नाम करूँ कवि आहत वीर बताओ रे!!

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # २२ – कविता – बिता लूंगा जिंदगी को ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # २२ ☆

☆ कविता ☆ ~ बिता लूंगा जिंदगी को ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

टूटना, फिर टूटना,फिर टूटना फिर टूट कर गिर जाना, जमीं पर

 टूटती है कमर पर, उसको पकड़ कर,  बैठ जाना  जमीं पर

* 

 भाग्य में यदि यह ही लिखा है तो सही, यह ही सही है,

 बिता लूंगा जिंदगी को, जो  जहर खुद  बन रही है,

 मन का चंचल, व्यग्र होना,है नहीं भाता मगर,

 रोक कर ही क्या करूंगा नृत्य ही यदि कर रही है,

 घुटना, फिर घुटना, फिर घुटना घुट घुट के जीना, देखा है मैंने इस जमीं पर,

टूटती है कमर,पर उसको पकड़ कर , बैठ जाना फिर जमीं पर,

 *

 कागज कलम है हाथ मेरे,  क्या ही है फिर दर्द मेरा,

 लिखता रहूंगा,लिखता रहूंगा, लिखना ही है,बस फ़र्ज मेरा,

 कर्ज है यदि जिंदगी का ,तो इसे भरना पड़ेगा,

 भाव, कविता और कहानी, बस यही  संसर्ग मेरा,

सोचना, फिर सोचना फिर सोचना फिर सोच करके बैठ जाना इस जमी पर

टूटती है कमर पर उसको पकड़ कर ,  बैठ जाना फिर जमीं पर

 *

 ए जमी, धरती मेरी,मेरा बजूद,कहना है इतना,

फ़र्ज है तो है निभाना, सिर्फ याराना है इतना,

 फर्ज पूरा करता रहूँगा ,जितना निभा सकता हूँ मैं

  भोगना तो पड़ेगा ही, भाग्य में लिखा है जितना

रोना रुलाना हंसना हंसना, रो रो के जीना, जी कर के फिर बैठ जाना जमीं पर

टूटती है कमर पर, उसको पकड़ कर , पकड़ कर, बैठ जाना  जमीं पर

 *

ईश मेरे कृपा कर तू,शक्ति कुछ मुझ में दिखा दे

 कर्मपथ पर है अंधेरा,दीप कुछ ऐसा जला दे

 हो उजाला जिंदगी में जिंदगी हंसने लगे फिर

रुक रहे थे पाँव जो, उंगली पकड़ उसको चला दे

सोना औ जगना जग जग के सोना, जग जग के बैठ जाना जमी पर,

टूटती है कमर पर, उसको पकड़ कर , पकड़ कर, बैठ जाना  जमीं पर

☆

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares