हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #२९२ – कविता – ☆ बदला हुआ जमाना… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता “बदला हुआ जमाना…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #२९२ ☆

☆ बदला हुआ जमाना… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

बदला हुआ जमाना

उलझा है ताना-बाना

किसने है इन्हें जाना।।

*

गुंथे विचित्र फंदे

सब मंद पड़े धंधे

विश्वास की कमी है

आँखों में न नमी है

संशय में लक्ष्य सारे

है दूर चाँद-तारे

क्योंकर इन्हें निहारें

हैं वक्त के ये मारे

अज्ञात है ठिकाना

किसने है इन्हें जाना।।

*

सबको पड़ी है अपनी

माला स्वयं की जपनी

है ग्रस्त मन अहं से

नहीं भाव है वयं के

समझे नहीं अभागे

टूटे हैं प्रीत धागे

श्रेष्ठत्व के जो पुतले

चाहे जिधर भी झुक ले

इनके न गीत गाना

किसने है इन्हें जाना।।

*

ये लोग जो खड़े हैं

दिखते बड़े-बड़े हैं

फुग्गे हैं ये फुलाये

फोकट का माल खाये

आकाश में विचरते

नित झूठ-साँच करते

आपस में बैर रखते

विषबीज मन में पकते

विश्वास मत जताना

किसने है इन्हें जाना।।

☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # ११६ ☆ दोहे ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपके भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “दोहे”।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # ११६ ☆ दोहे  ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

बाढ़ बहा कर ले गई, नाव नदी तटबंध।

मछुआरे के जाल से, मछली के अनुबंध।।

*

पानी पानी हो गया, मौसम पानीदार।

पानी के इस खेल में, शामिल थी सरकार।

*

कल अख़बारों में छपी, ख़बर सनसनीख़ेज़।

नदी चुराकर ले गई, बूँदों की पाँजेब।।

*

आओ बूँदों से करें, बूँदों का श्रृंगार।

दादुर मोर पपीहरा, गायें बूँद मल्हार।।

*

झींगुर की आवाज़ में, कजरी गाये रात

पा खेतों के दिन फिरे, बरखा की सौग़ात।।

*

मौसम ऋतु के हाथ में देकर कलम दवात।

लिखवाता है बूँद मय, गीत गजल बरसात।।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ ग़ज़ल # ११८ ☆ आदमी ख़ुद को बताते जो ख़ुदा… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “आदमी ख़ुद को बताते जो ख़ुदा…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # ११८ ☆

✍ आदमी ख़ुद को बताते जो ख़ुदा… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

हम हक़ीक़त से कहानी हो गए

सारे वादे बे-मआनी हो गए

 *

अश्क़ दरिया की रवानी हो गए

दर्दे दिल की तर्जुमानी हो गए

 *

ये सियासत का करिश्मा देखिये

गंगू तेली चुन दानी हो गए

 *

कर रहा तक़रीर वो ईमान पर

मूर्तिवत जो बेइमानी हो गए

 *

मुझसे कतराते रहे जब भी मिले

दिल की धड़कन नागहानी हो गए

 *

मान लेता हूँ कि मेरी हर ख़ता

आप कैसे पानी पानी हो गए

 *

आदमी ख़ुद को बताते जो ख़ुदा

वक़्त पर वो सारे फ़ानी हो गए

 *

याद वर्षों बाद जब उसने किया

हम खिज़ां में जाफ़रानी हो गए

 *

इब्तिदा-ए -इश्क़ में ये सोचते

ज़र दिखी तो खानदानी हो गए

 *

पल गए चूजे तो भूले घोसला

छोड़ हमको आसमानी हो गए

 *

जन्म को माँगी थी जन्नत सी ज़मीं

शुक्रे रब हिन्दोस्तानी हो गए

 *

ज़िन्दगी कर बंद अपने इम्तहाँ

हम सुदामा की कहानी हो गए

 *

बन गया हिस्सा जो मेरी ज़ीस्त का

आप वो आदत पुरानी हो गए

 *

संगदिल जिनकी रही पहचान थी

इश्क़ करते आज पानी हो गए

 *

ज़ख्म देने का कभी तुमसे गिला

इश्क़ की अब ये निशानी हो गए

 *

उनकी दी तालीम है ये बस अरुण

हम बुज़ुर्गों की न सानी हो गए

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ कुछ तो बात है… ☆ श्री हेमंत तारे ☆

श्री हेमंत तारे 

श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक,  चंद कविताएं चंद अशआर”  शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक कविता – कुछ तो बात है…।)

✍ कुछ तो बात है… ☆ श्री हेमंत तारे  ☆

☆

कुछ तो बात है,

तिथि में, वार में,तीज में, त्यौहार में, कि

कौंध जाती है, कुछ यादें

जुड़ी हो जो इसी

तिथि से, वार से तीज से, त्यौहार से ।

हर बरस,

जब आती है गणेश चतुर्थी

आती है याद, वो गणेश चतुर्थीया

जो, मनाई थी साथ

जब नन्हा था मेरा बच्चा, और

मनाते थे जश्न, हम

गणेश प्रतिमा चयन का,

उन्हें, घर लिवाने का ।

अब की बार, फिर एक बार

इस गणेश चतुर्थी

याद आ गया मुझे मेरा बच्चा, जो

हो गया है बड़ा, अब

और, शायद गया हो बाजार

अपनी, नन्ही के मनपसन्द

मंगल मूरत को घर लिवाने ।

☆

(एहतिमाम = व्यवस्था, सिम्त = तरफ, सुकूँ = शांति, एज़ाज़ = सम्मान , शै = वस्तु, सुर्खियां = headlines, आश्ना = मित्र, मसरूफियत = व्यस्तता)

© श्री हेमंत तारे

मो.  8989792935

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ अभी अभी # ७७३ ⇒ कांच और कैमरा ☆ श्री प्रदीप शर्मा ☆

श्री प्रदीप शर्मा

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए दैनिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “कांच और कैमरा…“।)

?अभी अभी # ७७३ ⇒ आलेख – कांच और कैमरा ? श्री प्रदीप शर्मा  ?

जिसे दुनिया आइना, शीशा अथवा दर्पण कहती है, हमारे घर में उसे कांच कहा जाता था। तब साधारण घरों में आईने वाली स्टील की आलमारी और दहेज वाली, कांच लगी, ड्रेसिंग टेबल भी नहीं होती थी, ना तो कोई अटैच बाथ होता था और ना ही कोई बैडरूम। हां घरों के आले में एक जगह कांच, कंघा और एक छोटी लोहे की डब्बी, अथवा कांच की शीशी में खोपरे का तेल रखा जाता था। ठंड में खोपरे का तेल ठरक जाता था, यानी जम जाता था। स्कूल जाने की जल्दी में उसे नहाने के गर्म पानी में डुबकी दी जाती थी, वह बेचारा, इस उपकार के फलस्वरूप, अंदर से पिघल जाता था। कभी कभी आपातकाल में सरसों का तेल ही बालों में चुपड़ लिया जाता था। कुछ संपन्न घरों में दीवारों पर फ्रेम में किसी तस्वीर की तरह टंगा, आइना भी नजर आ जाता था।

मुझे कैमरे का शौक ना तब था, न आज है। एक समय था, जब अखबारों और पत्रिकाओं में विज्ञापन आते थे, जापानी कैमरा, वीपीपी डाक से मंगाइए, मात्र ५० रुपए में।

सत्तर और अस्सी के दशक में शादियों के एल्बम धड़ाधड़ बनते थे। जिसके घर भी मिलने जाओ, वह शादी का एल्बम जरूर चाव से दिखाता था। कुछ श्वेत श्याम तस्वीरें तो बाबा आदम के जमाने की लगती थी। लेकिन कितना रंगीन होता था न, शादी का एल्बम। ।

गर्मी की छुट्टियां हों अथवा एलटीसी लिया हो, शिमला मसूरी के साथ साथ तीरथ भी हो जाता था। बहती गंगा में कौन हाथ नहीं धोता। बैडिंग अथवा होल्डाल के साथ साथ एक अदद कैमरे की व्यवस्था भी की जाती थी। बाद में तो कैमरे के रोल भी रंगीन मिलने लग गए थे। यात्रा के बाद कैमरे के रोल धुलवाने पड़ते थे, अच्छा खासा इंतजार हुआ करता था। आज की तरह नहीं कि, लिया मोबाइल और खचाखच बीस पच्चीस एक जैसी तस्वीर खींच डाली। कुछ प्रिंट खराब भी निकल जाती थी। यानी बड़ा महंगा शौक था, फोटोग्राफी का।

कुछ टूरिस्ट स्पॉट्स पर तो पेशेवर फोटोग्राफर घूमा करते थे, आपके फोटो खींचकर बाद में डाक से भिजवा दिया करते थे।

अब तो खुदखेंच का जमाना है, आप चाहो तो मोदी जी के साथ सेल्फी हो जाए।।

अगर दर्पण झूठ नहीं बोलता, तो कैमरा भी कड़वा सच नहीं छुपाता। कुछ दिनों से मुझे अपना चेहरा बदला बदला, और सिर के बाल उड़े उड़े, यानी उजाड़ फसल, और बचे खुचे बाल, मानो धूप में सफेद किये हुए, नजर आने लगे हैं।

अपनों से तो आप नजर छुपा सकते हो, लेकिन अपने आपको कैसे छुपाओगे। कैमरा तो दर्पण का भी बाप है। अगर खुद की सूरत से इतना ही प्यार है, तो बालों को डाई करो, अमिताभ की तरह दाढ़ी रख लो, सफेदी वरदान बन जाएगी। ।

यही तो फर्क है, सूरत और सीरत में। पुरानी मशहूर अभिनेत्रियों को ही देख लीजिए, कहां गया उन हूरों का नूर। लेकिन सब कितनी मशहूर। जीवन का अध्यात्म अपने अंदर झांकने में है, आईने और कैमरे से शिकायत करने में नहीं। बाहर सब कांच ही कांच है, असली हीरा तो हमारे अंदर ही मौजूद है।

शैलेन्द्र ने शायद आज से बहत्तर वर्ष पूर्व, यानी सन् १९५३ में ही मेरे लिए यह गीत लिखा होगा, फिल्म शिकस्त का, जो मुझे आज भी प्रेरणा दे रहा है, मेरी आंखें खोल रहा है ;

नई जिंदगी से प्यार करके देख।

रूप का सिंगार करके देख।।

इसपे जो भी है,

निसार करके देख।

नई ज़िंदगी से प्यार करके देख।।

♥ ♥ ♥ ♥ ♥

© श्री प्रदीप शर्मा

संपर्क – १०१, साहिल रिजेंसी, रोबोट स्क्वायर, MR 9, इंदौर

मो 8319180002

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३२ ☆ व्यंग्य कविता – पड़ोसियों के कान… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

डॉ सत्येंद्र सिंह

(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक व्यंग्य कविता – “पड़ोसियों के कान “।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ३२ ☆

✍ व्यंग्य रचना – पड़ोसियों के कान… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆

 दीवारों के भी कान होते हैं,

 कहावत बहुत प्रसिद्ध है

पुरानी भी है

कितनी पुरानी है

कोई नहीं जानता, पर

 पड़ोसियों के कानों की चर्चा भी

कम नहीं है।

असल में हर घर की दीवारों से

पड़ोसियों के दृष्ट, अदृष्ट कान

चिपके रहते हैं।

चारों ओर बसे पड़ोसियों की

 चिंता करते रहते हैं।

कौन किस धर्म का है,

 किस जाति का है,

कितना अमीर है

कितना गरीब है

किसके यहां कौन आया,

कौन गया,

किसने क्या कहा,

किसने क्या सुना

किसने क्या खाया,

 क्या पीया,

क्या पहना,

किस बात पर

घर में झगड़ा हुआ

और

 किस बात पर

ठहाके लगे,

सब बातों का

ख्याल रखते हैं

सुनकर अपने ढंग से

अभिव्यक्त करते हैं।

*

परंतु अपने यहां

क्या हो रहा है

 इसकी किसीको

भनक तक नहीं

लगने देते।

अब यह बात दूसरी है कि

बाकी के पड़ोसी भी

उनकी तरह ही

कान वाले होते हैं।

सब एक दूसरे के राज

जानना चाहते हैं

और चाहते हैं कि

उनके राज कोई

न जान पाए।

*

पड़ोसी व्यक्ति ही नहीं

मोहल्ले, बस्ती, जिले

प्रदेश और देश भी होते हैं

उनके कान भी वैसे ही होते हैं

जो एकसाथ सबको

सुन सकें

और विभिन्न तरीकों से

अभिव्यक्त कर सकें।

*

दबी जुबान से

दूसरे का राज तीसरे को

विश्वास में लेकर

 बताते हैं

साथ ही

यह भी कहते हैं

 किसी से कहना मत।

☆

© डॉ सत्येंद्र सिंह

सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046

मोबाइल : 99229 93647

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ लघुकथा # ८२ – स्वच्छता… ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – आपदा।)

☆ लघुकथा # ८२ – स्वच्छता ☆ श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ☆

हमारे पड़ोस में तनु भाभी साफ-सफाई की बहुत करती हैं।

आज सुबह वह मुझसे कह रही थी कि – “प्रीति कोई साफ-सफाई ही नहीं करता ?”

“तुम मीरा को देखो उसके घर के सामने कितना कचरा पड़ा है, ये लोग कभी सफाई नहीं करते।”

“भाभी सब लोग आप जैसे नहीं होते हैं।”

कुछ देर बाद भाभी की सफाई खत्म होने के बाद मेरे घर के सामने पानी और साथ ही गेंदे के फूल और गुड़हल के फूल जो उन्होंने भगवान को चढ़ाए थे वह सब घर के सामने जमीन पर ही फेंक दिया।

मैंने सारा सामान एक डिब्बे में डाला औरउसका  एक पैकेट बनाया और उसे लेकर उनके घर गई और मैंने कहा- “भाभी, आपका कुछ सामान बाहर छूट गया था मैं उसे देने आई हूं।”

भाभी ने पैकेट खोला और मुझे देखती ही रही…।

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # ११६ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – १७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकें गे। 

इस सप्ताह से प्रस्तुत हैं “चिंतन के चौपाल” के विचारणीय मुक्तक।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # ११६ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – १७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

☆

वृक्ष काटे हैं धन कमाने को, 

आज व्याकुल हैं छाँव पाने को, 

वन न होंगे न मेघ बरसेंगे 

लोग तरसेंगे दाने-दाने को।

0

हो गये कानून रक्षक व्याध से, 

न्याय की आशा करो एकाध से,

खून भी जब चूस लेंगे आपका 

तब बरी हो पाओगे अपराध से।

0

लगा दिल को कि कुछ आवाज आयी, 

मुझे सहसा तुम्हारी याद आयी, 

न जाने आज क्यों तड़पन अधिक है 

तुम्हें भी क्या हमारी याद आयी।

0

गलत स्रोतों, बुरे धंधों से जब धन खूब आता है, 

बहुत सी व्याधि, विपदाओं को अपने साथ लाता है, 

विलासी वस्तुएँ घर में हमारे भर तो देता है 

मगर सुख-शांति की अलमारियाँ खाली कराता है।

☆

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक की पुस्तक चर्चा # 188 ☆ पुरातात्विक विरासत का संरक्षण:  चुनौतियाँ और समाधान ☆ चर्चा – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(हमप्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  जी के आभारी हैं जो  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा” शीर्षक के माध्यम से हमें अविराम पुस्तक चर्चा प्रकाशनार्थ साझा कर रहे हैं । श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका दैनंदिन जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास  करते हैं।

आज प्रस्तुत है “पुरातात्विक विरासत का संरक्षण:  चुनौतियाँ और समाधान…” पर चर्चा।

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा# 188 ☆

☆ पुरातात्विक विरासत का संरक्षण:  चुनौतियाँ और समाधान – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

भारत की पुरातात्विक विरासत विश्व के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक खजानों में से एक है। मोहनजोदड़ो से लेकर खजुराहो, नालंदा से लेकर हम्पी तक, ये स्थल न केवल हमारे गौरवशाली अतीत के प्रतीक हैं, बल्कि इतिहास, वर्तमान और भविष्य के लिए शिक्षा, पर्यटन और राष्ट्रीय पहचान का आधार भी हैं। इन स्थलों की वर्तमान दशा चिंताजनक है। अतिक्रमण, पर्यावरणीय क्षति, उपेक्षा और अज्ञानता के कारण यह विरासत धीरे-धीरे नष्ट हो रही है। हमारी कितनी ही पुरातात्विक सम्पदा तस्करों द्वारा चोरी की गई तथा दुनियां भर के कई संग्रहालयों तक मंहगी कीमतों में पंहुचाई गई है। सोने के सिक्कों की लालच में कितने ही किलों की दीवारें क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं।

भारत में 3, 600 से अधिक पुरातात्विक स्थल हैं, जिनमें से कई यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। परंतु इनमें से अधिकांश स्थल गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

अतिक्रमण और अवैध निर्माण: दिल्ली के पुराने किले के आसपास की अवैध बस्तियाँ या आगरा में ताजमहल के निकट प्रदूषण इसके उदाहरण हैं।  

प्राकृतिक क्षति: मानसून, भूकंप और वनस्पतियों के बढ़ने से स्थलों की संरचना कमजोर होती है। उदाहरणार्थ, कोणार्क के सूर्य मंदिर का क्षरण।  

पर्यटन का दबाव: ताजमहल जैसे स्थलों पर प्रतिदिन हजारों पर्यटकों के आने से संरचनात्मक दबाव बढ़ता है।  

चोरी और तस्करी: प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों की अवैध तस्करी एक बड़ी समस्या है। 2021 में, तमिलनाडु से चुराई गई 250 से अधिक मूर्तियाँ विदेशों में बरामद की गईं।

जागरूकता की कमी: स्थानीय समुदायों को इन स्थलों के ऐतिहासिक मूल्य का एहसास नहीं है, जिससे उपेक्षा बढ़ती है। पर्यटक स्वयं का नाम इन महत्वपूर्ण स्थलो की दीवारों पर लिख कर उन्हें क्षति पहुंचाते हैं। इस सब के बावजूद, सुरक्षा और संरक्षण के प्रयास भी सराहनीय हैं।

संरक्षण में युवाओं की भूमिका .. युवा समाज का सबसे गतिशील और प्रौद्योगिकी-साक्षर वर्ग है। उनकी भागीदारी से पुरातत्व संरक्षण को नई दिशा मिल सकती है।

युवा सोशल मीडिया के माध्यम से विरासत के महत्व को प्रचारित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हैशटैग #SaveOurHeritage जैसे अभियान चलाये जा सकते हैं। स्वयंसेवी समूह बनाकर ‘युवा भारत फॉर हेरिटेज’ जैसे संगठन सक्रिय किये जा सकते हैं जो साइटों की सफाई और डॉक्यूमेंटेशन में मदद करते हैं।  

तकनीकी नवाचार: युवा ड्रोन, 3D मॉडलिंग और AR/VR तकनीक से साइटों का डिजिटल संरक्षण कर सकते हैं। कोविड के दौरान ‘वर्चुअल संग्रहालय’ की लोकप्रियता इसका उदाहरण है।  

शैक्षिक पहल: कॉलेजों में पुरातत्व क्लब बनाकर युवाओं को जोड़ा जा सकता है। एनएसएस और एनसीसी जैसी संस्थाओ के कार्यक्रमों में पुरातात्विक संरक्षण को शामिल किया जाना चाहिए।

सामुदायिक नेतृत्व: युवा स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित करके उन्हें संरक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बना सकते हैं।  उदाहरण के तौर पर, गुजरात के धोलावीरा में युवाओं ने ऐप विकसित करके पर्यटकों को साइट की जानकारी दी, जिससे जागरूकता बढ़ी।

संरक्षण के उपाय.. पुरातात्विक विरासत को बचाने के लिए निम्नलिखित उपाय कारगर हो सकते हैं: 

– वैज्ञानिक प्रबंधन: पत्थरों और भित्तिचित्रों को संरक्षित करने के लिए रासायनिक उपचार और जल निकासी व्यवस्था आवश्यक है।  

कानूनी सख्ती: ‘प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1958’ को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। अवैध खुदाई और तस्करी पर कठोर दंड होने चाहिए।  

सामुदायिक भागीदारी: स्थानीय लोगों को पर्यटन से गाइड के रूप में जोड़कर या पर्यटको के लिये उपयोगी किताबों की बिक्री, खान पान की स्थानीय वस्तुओ आदि के विक्रय से उन्हें आर्थिक लाभ पहुँचाना।

निजी-सार्वजनिक भागीदारी: ‘अडॉप्ट ए हेरिटेज’ योजना के तहत कॉर्पोरेट्स को साइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।  

जलवायु अनुकूलन: समुद्र तटीय स्थलों जैसे महाबलीपुरम को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने के लिए विशेष योजनाएँ बनाना।  

सरकार की जवाबदारी ..केंद्र और राज्य सरकारों को उनकी भूमिकाएँ निभानी होंगी: 

पर्याप्त बजट आवंटन: पुरातत्व विभाग को संसाधन मुहैया कराना। वर्तमान में, भारत का पुरातत्व बजट अमेरिका या यूरोप के मुकाबले नगण्य है।  

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग: यूनेस्को और इकॉमोस जैसे संगठनों के साथ मिलकर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता लेना।  

कानूनों का क्रियान्वयन:ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को अधिक अधिकार देकर अतिक्रमण हटाने में सक्षम बनाना।  

शिक्षा और शोध: पुरातत्व विभागों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना और विश्वविद्यालयों में शोध को प्रोत्साहित करना।  

सतत पर्यटन:ई-टिकटिंग, समय-सीमित प्रवेश और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ विकसित करना।  

सरकार की ‘राष्ट्रीय विरासत मिशन’ जैसी योजनाएँ सराहनीय हैं, लेकिन इन्हें गति देने की आवश्यकता है।

स्थानीय प्रशासन का कर्तव्य .. स्थानीय निकायों की भूमिका अहम होती है: 

नियमित निगरानी: साइटों के आसपास अवैध निर्माण रोकने के लिए सचेत रहना।  

कचरा प्रबंधन: ताजमहल जैसे स्थलों के निकट प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करना।  

आपदा प्रबंधन: बाढ़ या भूकंप जैसी आपात स्थितियों के लिए योजनाएँ तैयार रखना।  

सामुदायिक जुड़ाव: स्थानीय लोगों को साइटों के इतिहास से अवगत कराने के लिए कार्यशालाएँ आयोजित करना।  

सुरक्षा उपाय: CCTV और सेंसर लगाकर चोरी रोकना।  

उदाहरण के लिए, मध्य प्रदेश में सांची स्तूप के आसपास स्थानीय प्रशासन ने सौर ऊर्जा से चलने वाली रोशनी की व्यवस्था की है, जिससे रात्रि पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

पुरातात्विक विरासत का संरक्षण केवल सरकार या विशेषज्ञों का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है। युवाओं की ऊर्जा, सरकार की नीतियाँ, स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही और जनता की जागरूकता—इन सभी के समन्वय से ही हम अपने इतिहास को भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते हैं।  हमारी सभ्यता की परीक्षा इस बात में है कि हम अपने इतिहास को कितना सम्मान देते हैं।  

चर्चाकार… विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

समीक्षक, लेखक, व्यंगयकार

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३, मो ७०००३७५७९८

readerswriteback@gmail.कॉम, apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # १८९ – मनोज के दोहे – भोर जीवन का सच है ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – भोर जीवन का सच है”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # १८९ – सजल – भोर जीवन का सच है ☆

(जन्मदिन के अवसर पर एक सजल)

समांत – आने

पदांत  – लगे

मात्रा भार- 21

☆

आपके जन्म-दिन पर, गुनगुनाने लगे।

फिरसे सबके अधर, मुस्कराने लगे ।।

*

तुमको देते बधाई, सभी आज हम।

जन्मदिन की सब, खुशियाँ मनाने लगे।।

*

पथ में कंटक चुभें, मत कभी भूल से।

प्रेम-सरिता में हम, सब नहाने लगे।।

*

नीतिगत राहों पर , हम सदा ही चलें।

सत्य की राहें यूं, जगमगाने लगे।।

*

दुख की काली घटा से, न विचलित रहो।

भोर जीवन का सच है, रिझाने लगे।।

*

सदा शुभकामनाओं, का संबल मिले।

जीवन की यह यात्रा, ललचाने लगे।।

*

प्रभु वरदान दे दो, तुम हमें तो यही।

आँगन में खुशी के, शामियाने लगे।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

28/8/25

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares