(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष— सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता “चिट्ठी- पत्री कहाँ खो गई…” ।)
(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ “जय प्रकाश के नवगीत ” के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “जाएँ तो कहाँ?” ।)
जय प्रकाश के नवगीत # 112 ☆ जाएँ तो कहाँ? ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆
(वरिष्ठ साहित्यकारश्री अरुण कुमार दुबे जी,उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “समझ जाता छुपा है कोई मतलब…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 115 ☆
समझ जाता छुपा है कोई मतलब… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक, चंद कविताएं चंद अशआर” शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक ग़ज़ल – मेरे बच्चे अब बड़े हो गये है…।)
(वरिष्ठ साहित्यकारडॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय आलेख – “मामा जी… “।)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # 28 ☆
लघुकथा – मामा जी… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆
अपने पिता को न देख पाने का दुख मामा जी को देखकर दूर हो जाता था । मयूर के लिए मामा जी ही सब कुछ थे। उसकी पढ़ाई लिखाई और जरूरतों की पूर्ति मामा जी ही करते थे। एक लिहाज से मां और मामा जी मयूर के जीवन के आधार थे। मयूर पढ़ने में होशियार था इसलिए मामा जी उसे अपने बेटे से भी ज्यादा चाहते थे। कभी कभी मामीजी इसे पसंद नहीं करती परंतु अपनी विधवा ननद की मजबूरियों तथा मयूर की होशियारी और अच्छे व्यवहार की वजह से कुछ बोलती नहीं थी। मयूर का घर का नाम बंटी था और मामा जी हमेशा बंटी ही कह कर पुकारते थे। शायद ही कभी मयूर कहकर पुकारा हो।
मयूर जवान हो गया और अपने ही शहर की एक कंपनी में एकाउंटेंट बन गया। मामा जी से सहायता लेने में कमी आती गई और धीरे धीरे बंद हो गई। मामा जी का पुत्र अचानक छोटी सी बीमारी के कारण चल बसा था और मामा जी शरीर से ही नहीं मन से भी कमजोर हो गए। उनकी याददाश्त कम हो गई। आमदनी भी कम हो गई। कपड़े लत्तों का भी ध्यान नहीं रहता। फिर भी मयूर से कोई सहायता स्वीकार नहीं करते थे।
एक दिन चलते चलते वे उस कंपनी के अहाते में चले गए जहां मयूर काम करता था। पता नहीं कैसे उन्हें याद आ गया कि बंटी इसी कंपनी में काम करता है। उनमें कुछ उत्साह का संचार हुआ। पर बंटी का नाम मयूर है यह उन्हें याद नहीं आया। और जो मिलता उससे पूछते कि बंटी कहां है, मुझे उससे मिलना है। मयूर का ऑफिस दूर नहीं था और बाहर होने वाली बातचीत सुनाई देती थी । मयूर ने बंटी शब्द सुना तो चौंक गया। बड़बड़ाया “मामा जी”, उठकर खिड़की से झांक कर देखा। उसके मामा जी ही थे, परंतु वे इतने मैले कुचले कपड़े पहने हुए थे कि बाहर निकल कर उनसे मिलने की उसे हिम्मत नहीं हुई। हृदय में हलचल मची हुई थी कि उसके पालनहार मामा जी उसके सामने हैं और वह मिलने से कतरा रहा है। मामा जी धीरे धीरे अहाते से बाहर निकले और फिर कभी भी मयूर के सामने नहीं आए।
आज भी मयूर बंटी सुनने को तरस रहा है और अपने आप पर पछता रहा है। जब कोई मैले कपड़े पहने कोई वृद्ध उसे दिखाई देता है तो मामा जी समझ मन ही मन प्रणाम करता रहता है।
(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा – गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी, संस्मरण, आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – सब का हिस्सा।)
रानी अपने बच्चों के साथ खाना खा रही थी साथी पतिदेव भी बैठे थे।
रानी के पति अरुणेश ने कहा – “आज बच्चों तुम्हारी मां ने कितनी अच्छी सब्जी बनाई है। क्या भाग्यवान मुझे थोड़ी सी मिल सकती है।“
– “हां सब्जी तो बहुत अच्छी है” – बच्चों ने भी कहा।
तभी रानी ने अपनी कटोरी में से सब्जी अपने पति की थाली में डालना चाहा।
“क्या बात है क्या अंदर कढ़ाई में नहीं है?” अरुणेश ने पूछा।
“नहीं मैंने थोड़ी ही बनाई थी यह सोचकर कि आप सभी को अच्छी लगे ना लगे।“
“कोई बात नहीं हम सभी कम ही खाएंगे। आज से एक बात याद कर लो अपने हिस्से की चीज कभी किसी को मत दिया करो। तुम इस घर की मालकिन हो, ऐसे अपना हिस्सा सबको देने लग जाओगी तो कैसे काम चलेगा? जब बच्चे बड़े हो जाएंगे, कहीं बाहर चले जाएंगे तो आखिर हम तुम अकेले रहेंगे। तुम्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना बहुत जरूरी है और आज से एक बात और याद रखो। जब भी कोई सामान खरीदना सबके लिए तो साथ में अपने लिए जरूर खरीदना तुम अपने को क्यों भूलती हो?”
“नहीं तो जीवन में तुम अकेली रह जाओगी। सब का हिस्सा है तो क्या तुम्हारा नहीं है?”
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆.आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकें गे।
इस सप्ताह से प्रस्तुत हैं “चिंतन के चौपाल” के विचारणीय मुक्तक।)
साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 112 – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – 15 ☆ आचार्य भगवत दुबे
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – बदल गया है आज जमाना”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # 185 – सजल – एक-एक कर बिछुड़े अपने ☆
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ” में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक ज्ञानवर्धक आलेख – “आज फिर जीने की तमन्ना है… गुजरा हुआ जमाना”।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 361 ☆
व्यंग्य – आज फिर जीने की तमन्ना है… गुजरा हुआ जमाना श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆
एक तरफ़ तकनीक की उड़ान है, दूसरी ओर रिश्तों की रीढ़ टूट चुकी है। हमारी पीढी, इस सबके बीच, उस ट्रेन में सवार है जिसे न कोई स्टेशन समझ आया, न दिशा, बस ज़िंदगी की परिवर्तन “यात्रा” पर हम तेजी से बढ़े बढ़ते जा रहे है।
वो दिन भी थे जब “चिट्ठी आई है…” सुनते ही आँगन में उत्सव सा माहौल बन जाता था। अब तो “ब्लूटिक” नहीं दिखे तो ब्रेकअप हो जाता है। “कहीं दीप जले कहीं दिल…” की भावना अब बिजली के बिल की तरह बोझिल हो गई है। सारा प्यार अब “नेटफ्लिक्स ऐंड रिलैक्स” के डिब्बे में पैक होकर सीरियल बन चुका है। हमने इस परिवर्तन को जिया है।
“हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते” , ऐसा लगता था मोहल्ले के नुक्कड़ पर किसी दिन पुराने दोस्त मिल ही जाएंगे। पर अब तो दोस्त फेसबुक पर मिलते हैं, और वहीं ब्लॉक भी हो जाते हैं! वर्किंग पति पत्नी तक चैट पर मिलते हैं। पहले मोहल्ला घर जैसा लगता था, अब घर भी होटल जैसा लगने लगा है।
कभी हम मिट्टी में लोट-पोट होते हुए “छोटा बच्चा जान के…” सच्चे बचपन का आनंद लेते थे, अब बच्चे हैं जो आईपैड के टचस्क्रीन को ही माँ की गोद समझ बैठे हैं। रायपुर में एक छोटी स्कूली बच्ची ने बीच सड़क पर आईफोन के लिए ऐसी जिद की कि ट्रैफिक जाम हो गया,पुलिस बुलानी पड़ी । गिल्ली-डंडा, सांप-सीढ़ी, सब हमारे संग इतिहास बन रहा है। अब बचपन भी मोबाइल खेल रहा है। रोते बच्चे को चुप कराने अब मां उसे मोबाईल पकड़ा रही हैं!”
“ना जाओ सैंया छुड़ा के बैयाँ…” जैसी मोहब्बत अब सोशल मीडिया के स्टेटस में सिमट गई है “इन अ कांप्लिकेटेड रिलेशनशिप विद कंफ्यूज़न”। पहले इश्क में खत चलते थे, अब स्क्रीनशॉट वायरल होते हैं। “कुछ तो लोग कहेंगे…” वाली चिंता अब ट्रोलिंग के डर में तब्दील हो गई है।
हमारी पीढ़ी ने देखा है कि कैसे “बारिश के बहाने” छत पर चढ़ कर “काग़ज़ की कश्ती” तैराई जाती थी।
“एक लड़की भीगी-भागी सी…” अब एसी की हवा में फ्रिज जैसी हो गई है। घरों की छतें अब टावरों से घिरी हैं और खिड़कियाँ बस विंडो XP तक सीमित हैं।
“प्यार हुआ इकरार हुआ है…” जैसे रिश्तों का दौर गया। अब प्यार ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर होता है, और ‘डेट’ से पहले ‘डेटा पैक’ चेक होता है। पहले पंडित जी गोत्र पूछते थे, अब युवा पूछते हैं ” पासवर्ड शेयर करोगे ?”
“जीना यहाँ, मरना यहाँ…” जैसी बातें अब ई एम आई के टर्म्स और कंडीशन में लिखी जाती हैं। पहले ज़िंदगी एक त्यौहार थी, अब ‘लाइफस्टाइल’ बन गई है। रिश्ते अब रिश्ते नहीं रहे, वो ‘नेटवर्क सिग्नल’ बन गए हैं कमज़ोर पड़ते ही कट जाते हैं!
और राजनीति? “दिल तो पागल है…” वाली मासूमियत अब “जुमलों की बारात” बन चुकी है। पहले नेता जनता के बीच बैठते थे, अब जनता उनके सोशल मीडिया हैंडल पर DM भेजती है , ट्वीट पर समस्या हल हो जाए तो राष्ट्रीय खबर बन सकती है।
पर आशा का दीपक अभी बुझा नहीं। जैसे पुराने रेडियो पर अचानक “लग जा गले…” बज जाए और दिल प्रसन्न हो जाए, वैसे ही शायद भविष्य में एक दिन हम फिर से मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू को महसूस करेंगे। “आने वाला पल जाने वाला है…” – ये पंक्ति अब और गहराई से समझ आती है। जो बीत गया, वह केवल इतिहास नहीं, भविष्य का मार्गदर्शक भी है।
हमें फिर से सीखना होगा “जिंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मकाम…” बस उन्हीं की याद से इंसान बनता है। घर में बुज़ुर्ग अब एल्बम बन चुके हैं, और बच्चे इंस्टाग्राम रील। हमें उस पुल को संभालना है जो इन दो दुनिया को जोड़ता है।
“थोड़ा है, थोड़े की ज़रूरत है…” यही वास्तविकता है। हम जितना पीछे मुड़ कर अतीत से जुड़ कर भविष्य देखेंगे, अगली पीढियों को उतना बेहतर बना पाएँगे।
“चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना…” क्योंकि हमारी तेज परिवर्तन यात्रा के हर मोड़ पर एक सीख है।
“कितना बदल गया इंसान?”
इतना कि अब हर ‘लाइक’ में स्नेह की जगह प्रमोशन की गंध आने लगी है। फिर भी, दिल के किसी कोने में बिनाका गीतमाला आज भी बजती है, कहीं तारों भरी रातों में कोई पुरानी साँस फिर से आह भरती है… और हम मुस्कुरा उठते हैं।