हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # 244 – नवगीत: मौसम☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है  – नवगीत: मौसम।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 244 ☆

☆ नवगीत: मौसम ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

☆ 

खों-खों करते

बादल बब्बा

तापें सूरज सिगड़ी

.

आसमान का आँगन चौड़ा

चंदा नापे दौड़ा-दौड़ा

ऊधम करते नटखट तारे

बदरी दादी ‘रोको’ पुकारें

पछुआ अम्मा

बड़बड़ करती

डाँट लगातीं तगड़ी

.

धरती बहिना राह हेरती

दिशा सहेली चाह घेरती

ऊषा-संध्या बहुएँ गुमसुम

रात और दिन बेटे अनुपम

पाला-शीत न

आये घर में

खोल न खिड़की अगड़ी

.

सूर बनाता सबको कोहरा

ओस बढ़ाती संकट दोहरा

कोस न मौसम को नाहक ही

फसल लाएगी राहत को ही

हँसकर खेलें

चुन्ना-मुन्ना

मिल चीटी-धप, लँगड़ी

☆

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # १७ – कविता – माँ की ममता .. टुकड़ों में सोती है ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # १७ ☆

☆ कविता ☆ ~ माँ की ममता .. टुकड़ों में सोती है ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

माँ की ममता …टुकड़ों में सोती है l

सपनों को दिल के,

घरौंदे में रखती है ll

पल पल की खुशियों से ,

आँचल को भरती  माँ

ख्वावों की लहरें

उमड़ती और कहती हैं l

लोरी की धुन पर कैसे ,

थिरकती है ll

माँ की ममता.. टुकड़ों में सोती है l

*

आँचल जब गहरी,

निद्रा में होती है,

फिर भी कलेजे को,

अधरों पर धरती है l

किलकारी रह रह,

सो सो कर जगती जब,

ममता के कानों में

आकर  कुछ कहती है

भर कर के  निज अंक,

कर के जतन ख़ास,

अमृत की धारा तब,

आँचल से बहती है l

सोने और जगने का,

रहता है ध्यान नही,

माँ की ममता.. टुकड़ों में सोती है ll

☆

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – भाग-८ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। अब आप प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकते हैं यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा।)

? यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – भाग-८ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

आज 18 जून 2023 को कलकत्ता घूमने का कार्यक्रम है। किसी भी शहर को देखने और घूमने के पहले उसकी स्थापना, विकास और वर्तमान दशा का चित्र दिमाग़ में होना चाहिए। तब आप पर्यटन का सही आनंद उठा सकते हैं, नहीं तो गाइड द्वारा परसी जाती अधकचरी जानकारी पर सिर हिलाते रहना विकल्प होता है। प्रायः प्रत्येक शहर में पर्यटन विकास निगम के बस द्वारा सिटी टूर होते हैं। सरसरी जानकारी हेतु सरकारी या निजी बस टूर ठीक रहते हैं। लेकिन यदि गंभीरता पूर्वक पर्यटन आपका लक्ष्य हो तो एक दिन में तीन या चार जगहों पर ठीक से घूमा जा सकता है। तदानुसार हमारा लक्ष्य जय काली कलकत्ता वाली माता का कालीघाट मंदिर के अलावा ब्रिटिश क़ालीन कलकत्ता देखना था। कलकत्ता की शुरुआती कहानी जॉब चारनाक के आसपास से ही आरम्भ होती है।

जॉब चारनाक सबसे पहले 1655 में ईस्ट इंडिया कम्पनी की क़ासिम बाज़ार कोठी में स्थानीय बोर्ड के चौथे सदस्य के रूप में भारत आए थे, वहाँ से  तबादला पर पटना चले गए, जहाँ उन्हें लीलावती मिली। पटना से पदोन्नत होकर सपरिवार मद्रास चले गए। 1690 में कम्पनी ने बंगाल की खाड़ी में कारोबारी जगह और कोठी के लिए ठौर ढूँढना शुरू किया। “द प्रिन्सेस” नामक जहाज़ से 24 अगस्त 1690 को रविवार को दिन के बारह बजे जॉब चारनाक सूतानाटी नामक जगह पर लंगर डाल कर उतरे। वहाँ बड़े स्तर पर सूती कपड़े का कारोबार होता था। ढाके की मलमल का कपड़ा नावों से लाया जाता था। ठीक वहीं, जहाँ आज कलकत्ता का बहु बाज़ार और स्यालदाह स्टेशन है। वहाँ गोलपत्ते से बने एक घर के बाजु में एक ऊँचा बरगद का पेड़ था। उसी पेड़ के सहारे बैठकर उन्होंने हुक्का खींचा, धुआँरे गोल गुच्छों को छोड़ते हुए तय किया कि यही जगह कम्पनी के कारोबारी ठिकाने के लिए ठीक रहेगी। वहाँ गंगा एक पहाड़ी रास्ते में आने से पश्चिम की तरफ़ घूमकर पहाड़ी को तीन तरफ़ दे घेर लेती है। सुरक्षा के लिहाज़ से ईस्ट इंडिया कंपनी का कार्यालय वहीं स्थापित कर लिया। बाद में वहीं गवर्नर जनरल का निवास और कार्यालय बना लिया।

कलकत्ता आधुनिक भारत में सबसे पहले बसने वाले शहरों में से एक है। 1690 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी “जाब चारनाक” ने अपने कंपनी के व्यापारियों के लिये एक बस्ती बसाई। 1698 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक स्थानीय जमींदार सावर्ण रायचौधुरी से तीन गाँव (सूतानुटि, कोलिकाता और गोबिंदपुर) के इजारा में ले लिए। अगले साल कंपनी ने इन तीन गाँवों का विकास कलकत्ता प्रेसिडेंसी के रूप में करना शुरू किया। कुछ इतिहासकार इस शहर की शुरुआत 1698 में फोर्ट विलियम की स्थापना से जोड़ कर देखते हैं। 1727 में इंग्लैंड के राजा जार्ज द्वतीय के आदेशानुसार यहाँ एक नागरिक न्यायालय की स्थापना की गई। कलकत्ता नगर निगम की स्थापना की गई और भारत के पहले मेयर का चुनाव हुआ। 1756 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता पर आक्रमण कर उसे अंग्रेजों से जीत लिया। उसने इसका नाम “अलीनगर” रखा। लेकिन साल भर के अंदर ही सिराजुद्दौला की पकड़ यहाँ ढीली पड़ गयी और लार्ड क्लाईव ने प्लासी की लड़ाई जीत कर 1757 में इस पर पुन: अधिकार कर लिया। 1772 में वारेन हेस्टिंग्स ने इसे ब्रिटिश शासकों की भारतीय राजधानी बना दिया।

कलकत्ता का व्यवस्थित विकास अंग्रेजों और अंग्रेज़ी शिक्षा के प्रसार से हुआ। वारेन हेस्टिंग (1818-23) ने सब्सिडीएरी अलाइयन्स के ज़रिए राजपूताना सहित छोटी-छोटी सैकड़ों रियासतों को ब्रिटिश एम्पायअर में मिला लिया। राजपूताना के राजा-महाराजा मुग़लों, मराठों, अफ़ग़ानो पिंडारियो से इतने ख़ौफ़ज़दा थे कि वे ख़ुद अंग्रेज़ों के पास चले आए। इसके अलावा 1817 में मराठों को हराने के बाद सिक्खों के अलावा कोई सैनिक शक्ति भारत में नहीं बची थी। अमहरेस्ट (1823-28) ने नागपुर, भरतपुर और बैरकपुर को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया और मलाया तक पर क़ब्ज़ा कर लिया था। विलियम बेंटिक (1828-35) ने सती प्रथा और ठगी समाप्त की और भारत को एक प्रशासनिक ढाँचा दिया। पहली बार कलकत्ता में बजट बनाकर काम शुरू किया। सबसे महत्वपूर्ण काम उसने आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नीव रखी, ताकि प्रशासन चलाने हेतु कर्मचारी और अधिकारी पैदा किए जा सकें। परिणामस्वरूप वे अपना प्रशासनिक क्षेत्र बढ़ाते चले गए। आज हमारा लक्ष्य कोलकाता ब्रिटिश युगीन प्रमुख स्थानों का भ्रमण करना है।

राइटर्स बिल्डिंग

हमने कलकत्ता भ्रमण यात्रा राइटर्स बिल्डिंग से आरम्भ की। अंग्रेजों द्वारा भारत में निर्मित सबसे पहला प्रशासनिक भवन राइटर्स बिल्डिंग है। उन्हें  भारत में प्रशासनिक अमला बिठाने हेतु राइटर अर्थात् क्लर्क की ज़रूरत थी। इसीलिए कोलकाता में राइटर्स बिल्डिंग बनाई गई थी। इसकी आश्चर्यजनक वास्तुकला और डिजाइन औपनिवेशिक युग के इतिहास की गवाह है। राइटर्स बिल्डिंग का निर्माण 1777 में शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य ईस्ट इंडिया कंपनी के कनिष्ठ नौकरों, या ‘लेखकों’ को बिठाना था। 1780 में बनाते समय इसे ‘अस्पताल’ बताया गया था। अगले कुछ दशकों में कई संरचनात्मक परिवर्तनों के बाद, फोर्ट विलियम कॉलेज ने वहाँ शिक्षा शिविर स्थापित कर 1830 तक हिंदी और फ़ारसी भाषाओं में भारतीय और अंग्रेज़ी लेखकों को यहाँ प्रशिक्षण दिया। इसमें 150 मीटर लंबी ग्रीको-रोमन शैली संरचना में 13 ब्लॉक हैं जिसमें दीवारों पर ग्रीक देवताओं ज्यूस, एटलस, हरक्युलिस इत्यादि की कई मूर्तियाँ और साथ ही रोमन देवी मिनर्वा की एक मूर्ति ध्यान आकर्षित करती है।

इमारत की स्मृति में कई राज दफ़्न हैं। उल्लेखनीय घटनाओं में अलीपुर जेल के कुख्यात महानिरीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल एन.एस.सिम्पसन की हत्या मुख्य है। कर्नल सिम्पसन भारतीय कैदियों के क्रूर उत्पीड़न के लिए कुख्यात था। तीन बंगाली क्रांतिकारियों – बेनॉय बसु, बादल गुप्ता और दिनेश गुप्ता – ने राइटर्स बिल्डिंग के अंदर जाने के लिए खुद को पश्चिमी भद्र पुरुषों के रूप में तैयार किया और कर्नल सिम्पसन को गोली मार दी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर बीबीडी बाग (बेनॉय-बादल-दिनेश) अब कोलकाता का केंद्रीय व्यावसायिक जिला (CBD अर्थात् सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट) है। वह बीबीडी बाग देखा, जहाँ भारत के शुरुआती क्रांतिकारियों की स्मृतियाँ संजोई गई हैं। 

कोलकाता के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक, बीबीडी बाग क्षेत्र कलकत्ता के अधिकांश दर्शनीय ऐतिहासिक स्मारकों का घर है। बेथ एल सिनेगॉग में शहर के ऐतिहासिक यहूदी मंदिर को देखें और कोलकाता के एकमात्र स्कॉटिश चर्च – चर्च की पड़ताली वास्तुकला पर आश्चर्य करें। यदि आप एक झटपट चाय या हल्का नाश्ता लेना चाहते हैं, तो नज़दीक ही आनंददायक काका चाय पर रुकें। यहाँ से अगला पड़ाव फोर्ट विलियम है।

फोर्ट विलियम

फोर्ट विलियम कोलकाता शहर में, हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। जब अंग्रेजों ने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के मार्फ़त बादशाहत क़ायम करने के बारे में सोचा तो उनकी सबसे सशक्त उपस्थिति हुगली नदी के किनारे थी। उन्होंने वहीं से आगे बढ़कर प्लासी में सिराजुद्दौला को हटाकर मीर क़ासिम को गद्दी पर बिठा बंगाल में पैर जमा लिये थे। हुगली के पूर्वी किनारे पर उन्होंने क़िला निर्मित करने के बारे में सोचा क्योंकि एक तरफ़ से हुगली नदी उनका सुरक्षा कवच थी। यदि भागना भी पड़े तो हुगली के पानी में जहाज तैयार रहते थे, बैठो और मद्रास या बॉम्बे की तरफ़ निकल लो। उन्होंने प्लासी की लड़ाई के साठ साल पहले क़िला बनाना शुरू कर दिया था। उस समय इंग्लैंड में विलियम तृतीय का शासन था। इसलिए वर्ष 1696 में निर्मित इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय (1688-1702) के नाम पर फोर्ट विलियम रखा गया था। फोर्ट विलियम 70.9 एकड़ में फैली हुई एक शानदार संरचना है, जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित कोलकाता का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। फोर्ट विलियम में कुछ खामियों को देखते हुए एक और नए अष्टकोणीय भवन का निर्माण किया गया था जिसमे एक आंतरिक गढ़ शामिल था, जहां कैदियों को रखा जाता था, यही वजह है कि इसे ‘कलकत्ता के ब्लैक होल’ के रूप में भी जाना जाता था। अब फोर्ट विलियम भारतीय सेना पूर्वी कमान के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है।

 फोर्ट विलियम ईंट और मोर्टार से बनी एक भव्य अष्टकोणीय संरचना है। इसके तीन किनारे गंगा नदी अर्थात् हुगली से सुरक्षित हैं,  जबकि शेष में हरियाली से भरा एक सुंदर मैदान है। किले का डिज़ाइन एक तारे के पैटर्न का है। इसका निर्माण इस तरह से किया गया था कि इसे तोप से दागे गए गोलों से भी नष्ट नही किया जा सकता था। किले के अन्दर प्रवेश करने के लिए छह दरवाज़ों चौरंगी, प्लासी, कलकत्ता, वाटर गेट, सेंट जॉर्जेस और ट्रेजरी गेट का निर्माण किया गया। वाटर गेट से फ़ौजी मुहकमे की अनुमति से घूमने जा सकते हैं। घूमा और वापस निकल कर ईडन गार्डन तरफ़ मुड़ लिए।  

ईडन गार्डन स्टेडियम

फोर्ट विलियम के नज़दीक ही सड़क पार करके ईडन गार्डन स्टेडियम पहुँचे। ईडन गार्डन स्टेडियम उस समय आकार लेने लगा जब अभिजात्य अंग्रेज हुक्मरानों को क्रिकेट खेलने के लिए एक बड़े खेल मैदान की ज़रूरत महसूस होने लगी। आज के राज्य सचिवालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पास स्थित ईडन गार्डन एक सुंदर, सुव्यवस्थित क्रिकेट स्टेडियम है। ईडन गार्डन के वर्तमान रास्ते विशाल महोगनी, आम और बरगद के पेड़ों से ढके हुए हैं, जो इसे प्राकृतिक चमत्कारों को देखने और आनंद लेने के लिए एक शांतिपूर्ण स्थान बनाते हैं। ईडन गार्डन स्टेडियम कई खेलों की मेजबानी करता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण रूप से यह एक क्रिकेट स्टेडियम है जो नियमित रूप से वनडे, टेस्ट और टी 20 मैचों की मेजबानी करता है।

स्टेडियम का नाम स्वर्ग स्थित ईडन गार्डन्स से लिया गया है। जिस बगीचे में ईश्वर ने आदम-इव को इस आदेश से छोड़ा था कि वहाँ के पेड़ का फल नहीं ख़ाना। वहीं एक शैतान सर्प के रूप में रहता था। जिसने इव को भड़का कर आदम-इव को फल खिला दिया। तब उनमें उन्माद पैदा हुआ और इव गर्भवती हो गई। ओल्ड टेस्टामेंट अर्थात् पुरानी बाइबिल इसे पाप कर्म कहती है और आदम-इव सन्तान से उत्पन्न सारी संतान पाप की संतान होती हैं। जिनके उद्धार हेतु ईसा मसीह देह त्याग द्वारा मानवता का पाप अपने सिर लेकर सलीब पर टंगे थे। यह न्यू टेस्टामेंट याने नई बाइबिल कहती है।

‘ईडन गार्डन’ कोलकाता के सबसे पुराने पार्कों में से एक है, जो स्टेडियम से सटे हिस्से में 1841 में ‘ऑकलैंड सर्कस गार्डन’ नाम से बनाया गया था लेकिन बाद में इसके निर्माताओं ने बाइबल में गार्डन ऑफ़ ईडन से प्रेरित होकर इसे ‘ईडन गार्डन’ में बदल दिया। अंग्रेजों को तब यह पता नहीं था कि इसी गार्डन में फुटबाल खेलने वाला नरेंद्र नाथ दत्त कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़कर शिकागो में उन्हें पाप की संतान कहकर चुनौती देकर विवेकानंद कहलाएगा और आज़ाद हिंदुस्तान का एक आइकॉन होगा। इसी मैदान पर खेलने वाला सुभाष चंद्र बोस आज़ाद हिन्द फ़ौज खड़ी करके अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में रॉस आइलैंड के सामने आज़ादी का पहला परचम लहराएगा। लार्ड मैकॉले सोच रहा था कि अंग्रेज़ी पढ़े लिखे काले हिंदुस्तानी रक्त और देह से भारतीय परंतु दिमाग़ से इनग्लिष्तानी होकर ब्रिटिश साम्राज्य की नींव मज़बूत करेंगे। उसे नहीं पता था कि नई पश्चिमी शिक्षा से प्रेरणा लेकर दिमाग़ से वेदांती हिंदुस्तानी युवा नई सभ्यता की नगरी शिकागो में उनकी चूलें हिला देंगा।   

आज जहाँ ईडन गार्डन है वह स्थान कलकत्ता के एक ज़मींदार बाबू राजचंद्र दास ने हुगली नदी के किनारे अपने सबसे बड़े बागानों में से एक अंग्रेजों को उपहार में दिया था। आयोजन स्थल पर पहला रिकॉर्डेड टेस्ट 1934 में इंग्लैंड और भारत के बीच, 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वन डे इंटरनेशनल और 2011 में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किया गया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका की विशेषता वाला हीरो कप सेमीफाइनल पहला डे / नाइट मैच था। यह वर्तमान में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और क्षेत्रीय बंगाल क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है। जिसे 1864 में गवर्नर- जनरल ऑकलैंड द्वारा स्थापित किया गया था।  50 एकड़ में फैले इस क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 66,349 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जब हम स्टेडियम के गेट पर पहुँचे तो चौकीदार बोला आज बंद है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बैठक चल रही है। उसने हमें गेट के थोड़ा भीतर झांकने भर दिया।

शुरुआत में ईड़न गार्डन में भारतीयों को प्रवेश अनुमत नहीं था। परंतु भारतीय सिपॉय फुटबॉल खूब खेलने लगे थे। उनमें पढ़ेलिखे हिंदुओं की संख्या अधिक थी। क्योंकि मुसलमान नेताओं ने नई पश्चिमी शिक्षा का शुरू में विरोध किया था। हिंदुस्तानियों के लिए फुटबॉल मैदान की माँग उठी तो ईड़न गार्डन के सामने ही मोहन बागान मैदान बनाया गया। मोहन बागान एथलेटिक क्लब 15 अगस्त 1889 को स्थापित किया गया था। इसे एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब होने का गौरव भी प्राप्त है। यह फुटबॉल टीम अपनी स्थापना के बाद से ही सफल रही है। इसने भारत के सबसे सफल क्लबों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखा है। इसने राष्ट्रीय महत्व की कई ट्राफियां जीती है जैसे- फेडरेशन कप, डूरंड कप, नेशनल फुटबॉल लीग और कोलकाता प्रीमियर डिवीजन। मोहन बागान किसी यूरोपीय टीम को हराने वाली पहली भारतीय टीम थी, जब उन्होने 1911 में ईस्ट यॉर्कशायर रेजीमेंट को हराया था।

अंग्रेजों की फ़ूट डालो राज करो की नीति के चलते मोहन बाग़ान के सामने ही मोहमडन स्पोर्टिंग क्लब स्थापित कर दिया गया। शुरू में खान बहादुर अमीनुल इस्लाम की पहल पर 1887 में जुबली क्लब नामक एक क्लब की स्थापना की गई, जिसे बाद में क्रिसेंट क्लब और फिर हमीदिया क्लब में बदल दिया गया। अमीनुल इस्लाम ने क्लब में सुधार किया और कलकत्ता में रहने वाले बंगाली मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 1891 में इसका नाम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब रखा। क्लब ने अपनी नींव के बाद कई स्थानीय टूर्नामेंटों में भाग लिया, लेकिन 1902, 1906 और 1909 में कूच बिहार कप जीतने के बाद ही प्रकाश में आया। इस तरह हम तीन खेल के मैदान देख कर गंगा किनारे प्रिंसेस घाट की तरफ़ चल दिये।

 प्रिंसेप घाट

प्रिंसेप घाट ब्रिटिश राज के दौरान कलकत्ता में हुगली नदी के किनारे सन 1841 में निर्मित हुआ था। सन 1843 में प्रख्यात आंग्ल-भारतीय विद्वान और पुरातत्वविद जेम्स प्रिंसेप की स्मृति में डब्ल्यू फ़िट्ज़ेराल्ड ने गंगा किनारे एक पलैडियाई ओसारे (पोर्च) का निर्माण कर उसे प्रिंसेप घाट नाम दिया। हमने प्रिंसेप की सम्राट अशोक के इतिहास की खोज विषयक किताब पढ़ी थी। जेम्स प्रिंसेप मौर्य क़ालीन भारतीयों के इतिहास की खोज के हिसाब से एक महत्वपूर्ण पुरातत्व विद्वान थे। उन्होंने अशोक के प्रस्तर स्तंभ और लॉट को ना सिर्फ़ खोद निकाला था बल्कि वे उन पर अंकित ब्राह्मी लिपि को भी पढ़ने में सफल रहे। जिसके कारण हम मौर्य क़ालीन इतिहास को ब्योरेवार व्यवस्थित कर पाए। सम्राट अशोक की महानता को समझ सके।

जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी के पद पर नियुक्त थे। उन्होंने 1838 में सर्वप्रथम ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की। प्रिंसेप को यह जानकारी प्राप्त हुई कि अभिलेखों और सिक्कों पर पियदस्सी (प्रियदर्शी) अर्थात सुन्दर मुखाकृति वाले राजा अशोक का नाम लिखा गया है। कुछ अभिलेखों पर राजा का नाम सम्राट अशोक भी लिखा हुआ था।

प्रिंसेप घाट के नाम पर एक रेलवे स्टेशन का नाम भी रखा गया है। यह स्टेशन कोलकाता सर्कुलर रेलवे का हिस्सा है जिसका अनुरक्षण पूर्वी रेलवे द्वारा किया जाता है। रेल लाईन पार करके घाट पर जाना होता है जो कि बहुत जोखिम भरा है। टैक्सी से उतर, हम इन विचारों में खोए प्रिंसेप घाट के गेट की तरफ़ कदम बढ़ा रहे थे तभी अचानक एक लोकल ट्रेन के हॉर्न की आवाज पर ठिठक कर रुक गए। ट्रेन सामने से निकल कर थोड़ी दूर जाकर प्रिंसेप घाट स्टेशन पर खड़ी हो गई। तब पता चला कि ब्रिटिश युग में कलकत्ता में आजकल की मेट्रो की जगह सड़कों के बीच से धीरे-धीरे ट्रामवे पर ट्राम चला करती थी। अंग्रेज अधिकारी हाथ में छतरी और सिर पर टोप लगाए ट्राम के रोमांटिक यात्री हुआ करते थे। अब ट्राम तो बंद हो गई लेकिन एक चक्राकार सड़क को सर्कुलर ट्रैक बना उस पर लोकल ट्रेन दौड़ती है। हम उसी से टकराते बचे।

फोर्ट विलियम के वाटर गेट और सेंट जॉर्ज गेट के बीच स्थित प्रिंसेप के इस स्मारक में यूनानी और गोथिक शैली का प्रयोग किया गया है। निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में, सभी शाही ब्रिटिश मुहासिरे जहाजों में चढ़ने और उतरने के लिए प्रिंसेप घाट का इस्तेमाल किया करते थे। गंगा इस घाट को घेरकर बहती है। इस समय दोनों किनारों तक लबालब भरी है। नौका विहार की सौदेबाज़ी होते दिख रही है।

प्रिंसेप घाट कोलकाता के सबसे पुराने मनोरंजन स्थलों में से एक है। सप्ताहांत में लोग शाम के समय यहाँ नदी में नौका विहार करने, नदी किनारे टहलने और यहाँ मिलते स्नैक का आनन्द उठाने के लिए आते हैं। शनिवार का दिन था, सप्ताहांत का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा था। हमें कई प्रेमी युगल भड़कीले परिधानों में तोता-मैना की तरह चौंच लड़ाते दिखे। कुछ लड़कियाँ साथियों के साथ सिगरेट के छल्ले निकालती दिखीं। वहीं कुछ युगल जोड़े कोल्ड ड्रिंक में कुछ और मिला नशीला बनाकर झूम रहे थे।

यहाँ स्थित एक आइसक्रीम और फास्ट फूड स्टाल तो पिछले 40 से भी अधिक सालों से चल रहा है। प्रिंसेप घाट और बाबुघाट के बीच के 2 किलोमीटर लम्बे सौन्दर्यीकृत नदीतट का उद्घाटन 24 मई 2012 को किया गया। यहाँ पर रोशनी से जगमगाते सुंदर बगीचे, रास्ते, फव्वारे और पुनर्निर्मित घाट स्थित हैं। हिन्दी फिल्म परिणीता के एक गाने को यहाँ फिल्माया गया था।

यहाँ पास ही मैन-ओ-वार नाम की एक जेट्टी भी है जो कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत आती है और बंदरगाह द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में निभाई गयी इसकी भूमिका की याद दिलाती है। घाट को मुख्य रूप से भारतीय नौसेना द्वारा प्रयोग किया जाता है। यहाँ से दूर हावड़ा ब्रिज दिख रहा है, नज़दीक में भी एक नया सेतु बन गया है।

हावड़ा ब्रिज

टैक्सी में बैठकर जैसे-जैसे हावड़ा ब्रिज की तरफ़ बढ़ रहे थे, तब 1958 में बनी शक्ति सामंत की एक सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म हावड़ा ब्रिज की रील दिमाग़ में घूमने लगी। जिसका एक गीत कलकत्ता की अंधेरी सड़क पर ताँगा में फ़िल्माया गया था। बैकग्राउंड में लाल रंग के अक्षरों में कोकोकोला का बोर्ड चमक रहा है। जिसमें 47 साल के अशोक कुमार 25 साल की मधुबाला की शोख़ चंचल अदाओं पर फ़िदा होकर बड़ी ख़ूबसूरती से उसका स्कार्फ निकाल उसके हुस्न को दर्शकों के सामने बेपर्दा कर देते हैं। मधुबाला गा रही है “ये क्या कर डाला तूने ये दिल तेरा हो गया।” क्लार्क रोड से शुरू हुआ गीत हावड़ा ब्रिज के नीचे से गुज़रती नैया पर समाप्त होता है। उसी फ़िल्म के एक और गीत ने करोड़ों को मधुबाला का दीवाना बनाया था और अभी तक बना रहा है “आइये मेहरबाँ बैठिए जाने जाँ”, जिसमें अशोक कुमार की सिगरेट से निकलते छल्लों के बीच के.एन.सिंह की बोलती आँखों का रहस्य और गोल चेहरे पर रहस्यमयी मुस्कान लिए धुमाल के सिगार से उठते धुएँ में फ़िल्म के कई रहस्य नुमाया हो रहे हैं। सीढ़ियों से उतरती मधुबाला की दिलकश अदाओं पर आशा भोंसले की मादक मुरकियों का जादू दर्शक को बांध रखने में कामयाब है। घर की बैठक में जब तक दर्शक होश में आता है तब तक उसकी गर्म कॉफ़ी कोल्ड कॉफी में तब्दील हो चुकी होती है। हावड़ा ब्रिज तब भी एक रोमांटिक पहचान हुआ करता था और आज भी रोमांस के लिए चाँदनी रात में हावड़ा ब्रिज के नीचे नौका विहार प्रेमियों की पहली पसंद है।

मौजूदा हावड़ा नगर का ज्ञात इतिहास हवड़ा जनपद में स्थित प्राचीन बंगाली राज्य भुरशुट से जुड़ा है।  जिसका शासन प्राचीन काल से 15वीं शताब्दी तक, हावड़ा जिला और हुगली ज़िला के क्षेत्र में फैला था। सन 1569-75 में भारत भ्रमण पर आए वेनिस के एक भ्रमणकर्ता सेज़र फ़ेडरीची ने अपने भारत दौरे की दैनिकी में 1578 ई में बुट्टोर (Buttor) नामक एक जगह का वर्णन किया था। उनके विवरण के अनुसार वह एक ऐसा स्थान था जहाँ बहुत बड़े जहाज भी यात्रा लंगर डाल सकते थे।

सन 1713 मैं औरंगज़ेब के पोते बादशाह फर्रुख़शियार के राजतिलक के मौक़े पर ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने मुग़ल दरबार में एक प्रतिनिधिमण्डल भेजा था, जिसका उद्देश्य हुगली नदी के पूर्व के 34 और पश्चिम के पाँच गाँव: सलकिया (Salica), हरिराह (Harirah अथवा हावड़ा), कसुंडी (Cassundea) बातोर (battar) और रामकृष्णपुर (Ramkrishnopoor) को मुगलों से लीज पर लेना था। शहंशाह ने केवल पूर्व के 34 गाँवों पर सन्धि की। कम्पनी के पुराने दस्तावेजों में इन गाँवों का उल्लेख है। आज ये सारे गाँव हावड़ा शहर के क्षेत्र और उपनगर हैं।

सन 1854 में हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन बना, और उसी के साथ शुरू हुआ हावड़ा नगर का औद्यौगिक विकास, जिसने शहर को कलकत्ता के एक आम से उपनगर को भारतवर्ष का एक महत्वपूर्ण औद्यौगिक केन्द्र बना दिया। धीरे-धीरे हावड़ा के क्षेत्र में कई प्रकार के छोटे, मध्य और भारी प्रौद्यौगिक उद्योग खुल गए। यह विकास दूसरे विश्व युद्ध तक जारी रहा जिसका नतीजा हुआ, नगर का हर दिशा में बहुमुखी विस्तार। इस प्रकार के औद्यौगिक विस्फोट का एक पहलू उत्तर प्रदेश और बिहार से अत्यन्त अप्रवासन और उस से पैदा हुआ नगर का अनियमित विस्तार भी था। अब हावड़ा एक भीड़ भरा नगर है।

जैसे बॉम्बे में सुबह भीड़ का रुख़ उत्तर पश्चिम से दक्षिण मुंबई की तरफ़ होता है, वैसे ही हुगली के पश्चिमी तरफ़ बसे हावड़ा वासियों को हावड़ा ब्रिज से कलकत्ता की ओर भागते देखा जा सकता है। शाम को यह रुख़ पलट जाता है। कोलकाता की एक पहचान हावड़ा ब्रिज आइकॉन हुगली नदी पर बना है, जो दुनिया के सबसे लंबे कैंटिलीवर पुलों में से एक है। हावड़ा ब्रिज को रवीन्द्र सेतु के रूप में भी जाना जाता है, जो हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। हुगली नदी पर निर्मित हावड़ा ब्रिज लगभग 1500 फीट लम्बा और 71 फीट चौड़ा है। हावड़ा ब्रिज यातायात परिवहन के साथ-साथ, कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। जो अपनी अद्वितीय सुन्दरता के कारण कई हजारों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। शाम और रात के समय हावड़ा ब्रिज की अविश्वसनीय सुन्दरता को देखा जा सकता है। तेज बारिश के साये में हावड़ा ब्रिज पर खड़े होकर बादलों से रिमझिम बरसती बूँदों और हुगली का रोमांस देखते ही बनता है।

हमने ड्राइवर से कहा हावड़ा ब्रिज का बंगाली में वर्णन करो। उसने कहा “ई ब्रिज हुगली नदी पर बनल चार गो पुल सभ में से एक हवे आ। कलकत्ता आ पच्छिम बंगाल के निशानी के रूप में जानल-मानल जाला। एकरे अलावा अउरी ब्रिज बाड़ें विद्यासागर सेतु, विवेकानंद सेतु, आ सभसे हाल में बनल निवेदिता सेतु। हावड़ा ब्रिज बंगाल के खाड़ी से आवे वाला तूफ़ान के सामना करत रोज करीबन एक लक्ख गाड़ी सभ के ट्रैफिक आ लगभग डेढ़ लक्ख पैदल आवाजाही सम्हारे ला। आ एकरा चलते ई दुनियाँ के सभसे ब्यस्त कैंटीलिवर ब्रिज हवे। बने के समय अपना किसिम के, दुनियाँ के तिसरा नंबर के रहल ई ब्रिज पूरा दुनिया में, अब अइसन छठवाँ सभसे बड़ ब्रिज हवे।” मीठी जुबान से मिष्ठु बोल कानों में घोलते विक्टोरिया तरफ़ रूख किया।

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 169 ☆ मुक्तक – ।। बस यूँ ही किसी किरदार को नाम नहीं मिलता ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 169 ☆

☆ मुक्तक – ।। बस यूँ ही किसी किरदार को नाम नहीं मिलता।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

हर किसीको यूँ ही जमीं आसमां नहीं मिलता है।

हर किसीको करने को इम्तिहान नहीं मिलता है।।

वह तो खुशनसीब हैं जिन्हें  आजमाया है जाता।

हर क़िरदार को यूं ही नाम इंसान नहीं मिलता है।।

=2=

जिम्मेदारी भी मिलती है बस काम करने वाले को।

यह दुनिया भी पूछती है ऊंचा नाम करने वाले को।।

कर्मशील को मिलता है बस पुरुषार्थ में ही आनंद।

यश कीर्ति भी मिलती है स्वाभिमान रखने वाले को।।

=3=

कल को भूलो आज हम रवानी नई लिखते हैं।

छोड़ कर ये पुरानी बातें कहानी नई लिखते हैं।।

गर छूनाआसमान तो उड़ान भरो आज ही तुम।

हौसलों   भरी हुई एक जिंदगानी नई लिखते हैं।।

=4=

जो सिर्फ पानी से नहाते  वो लिबास बदलते हैं।

जो नहाते पसीने से वो जाकर इतिहास बदलते हैं।।

उनका खून पसीना रंग लाता है  कुछ अलग ही।

वो होकर आदमी आम ही कुछ खास बदलते हैं।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #286 ☆ शिकायतें नहीं वाज़िब… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख शिकायतें नहीं वाज़िब। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 286 ☆

☆ शिकायतें नहीं वाज़िब… ☆

न जाने कौन सी शिकायतों का हम शिकार हो गये/ जितना दिल साफ रखा, उतने हम गुनहगार हो गये–गुलज़ार की यह पंक्तियाँ हमें जीवन के कटु सत्य से अवगत कराती हैं। मानव जितना छल-कपट, राग-द्वेष व स्व-पर से दूर रहेगा, लोग उसे मूर्ख समझेंगे; अकारण दोषारोपण करेंगे और उसका उपहास करेंगे–जिसका मूल कारण है आत्मकेंद्रिता का भाव अर्थात् स्व में स्थित रहना और बाह्याडंबरों में लीन न होना तथा अपने से इतर व्यर्थ की बातों का चिंतन-मनन न करना। ऐसा इंसान दुनियादारी से दूर रहता है, मानव निर्मित कायदे-कानूनों की परवाह नहीं करता तथा प्रचलित परंपराओं, मान्यताओं व अंधविश्वासों में लिप्त नहीं होता। ऐसे व्यक्ति से लोगों को बहुत-सी शिकायतें रहती हैं, जिससे उसका दूर का नाता भी नहीं होता।

वैसे भी आजकल लोग शुक्रिया कम, शिकायतें अधिक करते हैं। वैसे तो यही दुनिया का दस्तूर है। शिकायत करने से अहम् का पोषण होता है और शुक्रिया करते हुए अहम् का विगलन व विसर्जन होता है और दूसरे को महत्ता देने का भाव रहता है, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं होता। शिकायतें न करने से दोनों पक्षों का हित होता है।

शिकायत व निंदा का निकट का संबंध है। शिकायतें आप व्यक्ति के मुख पर करते हैं और निंदा उसके पीछे करते हैं। यदि हम दोनों में भेद करना चाहें, तो शिकायतें निंदा से बेहतर हैं और उनका समाधान भी लभ्य होता है। शायद! इसलिए ही कबीर ने निंदक को अपने समीप रखने का संदेश दिया है, क्योंकि वह आपको आपकी कमियों, दोषों व सीमाओं से अवगत कराता है तथा स्वयं से अधिक अहमियत देता है; अपना अमूल्य समय आपके हित नष्ट करता है। है ना वह आपका सबसे बड़ा हितैषी? चलिए, उसके द्वारा निर्दिष्ट सुझावों पर ध्यान दें।

शिकायतें यदि स्वार्थ हित की जाती है तो उन पर ध्यान ना देना उचित है। यदि वे वाज़िब हैं, तो उसे दूर करने का प्रयास करें। इससे आत्मविश्वास ही नहीं, परहित भी होगा। परंतु यह तभी संभव है, जब आपके हृदय में किसी के प्रति मलिनता का भाव ना हो। उसके लिए आवश्यक है, अपने हृदय को गंगा जल की भांति पावन व निर्मल रखने की। जैसे गंगाजल बरसों तक पवित्र रहता है, उसमें कोई दोष उत्पन्न नहीं होता, हमें भी स्वयं को माया-मोह के बंधनों से मुक्त रखना चाहिए। ‘ब्रह्म सत्यं, जगत मिथ्या’ को स्वीकारते हुए मानव शरीर को पानी के बुलबुले की भांति नश्वर, क्षणिक व अस्तित्वहीन स्वीकारना चाहिए और संसार को दो दिन का मेला, जहां मानव को दिव्य खुशी पाने के लिए एकांत में रहना अपेक्षित है, क्योंकि मौन हमें ऊर्जस्वित करता है।

समय नदी की भांति निरंतर गतिशील है तथा प्रकृति पल-पल रंग बदलती है। मौसम भी आते- जाते रहते हैं। इस संसार में जो भी मिला है, प्रभु का कृपा प्रसाद समझ कर स्वीकारें, क्योंकि सब यहीं छूट जाना है। ‘यह किराए का मकाँ है/ कौन तब तक ठहरेगा/ खाली हाथ तू आया है बंदे! खाली हाथ तू जायेगा।’ वैसे शिकायत अपनों से होती है, गैरों से नहीं, क्योंकि शिकायत का सीधा संबंध निजी स्वार्थ से होता है; दूसरों के हृदय में आपके प्रति ईर्ष्या भाव नहीं होता– क्योंकि उनका आपके साथ गहन संबंध नहीं होता। अपनों की भीड़ में अपनों को तलाशना दुनिया का सबसे कठिनतम कार्य है। अक्सर अपने ही आप पर पीछे से वार करते हैं। इसलिए मानव को यह सीख दी गई है कि ‘पीठ हमेशा पीछे से मज़बूत रखें, क्योंकि शाबाशी और धोखा दोनों पीछे से मिलते हैं।’ जो इंसान दूसरों पर अधिक विश्वास करता है, सबसे अधिक धोखे खाता है।

बहुत कमियाँ निकालते हैं हम, दूसरों में अक्सर/ आओ! एक मुलाकात हम उस आईने से भी कर लें’ अर्थात् दूसरों से शिकायतें व दोषारोपण करने से पूर्व आत्मावलोकन करना अत्यंत आवश्यक है। आईना हमें हक़ीक़त से परिचित कराता है, अपने पराये का भेद बताता है/ ज़िंदगी कहाँ रुलाती है हमें/ रुलाते तो वे लोग हैं/ जिन्हें हम अपनी/ ज़िंदगी समझ बैठते हैं। वैसे भी सुक़ून बाहर से नहीं मिलता, इंसान के अंतर्मन में बसता है। बाहर ढूंढने पर तो उलझनें ही मिलेंगी। सो! ‘उलझनें बहुत हैं, सुलझा लीजिए/ बेवजह न किसी से ग़िला कीजिए।’ जी हाँ! मेरे गीत की पंक्तियाँ इसी कटु यथार्थ से परिचित कराती हैं कि जीवन में उलझनें बहुत है। परंतु हमें उनका समाधान अपने अंतर्मन में ढूँढना चाहिए, क्योंकि जब समस्या हमारे मन में है तो समाधान दूसरों के पास कैसे संभव है?

हम अपने मन के मालिक हैं और उस पर अंकुश लगा दिशा परिवर्तन कर सकते हैं। परंतु है तो यह अत्यंत कठिन, क्योंकि वह तो पल भर में तीन लोगों की यात्रा कर लौट आता है। ‘मन को मंदिर हो जाने दो/ देह को चंदन हो जाने दो/ मन में उठ रहे संशय को/ उमड़-घुमड़ कर बरस जाने दो’ स्वरचित गीत की पंक्तियाँ इसी भाव को प्रकट करती हैं। यदि मन मंदिर होगा, तो देह चंदन की भांति पावन रहेगी और मन प्रभु चरणों में समर्पित होगा। ऐसी स्थिति में संदेह, संशय व शंका के बादल बरस जाएंगे और मन उस दिशा की ओर चल निकलेगा। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ यदि आपका हृदय पवित्र है, तो आपको गंगा स्नान की आवश्यकता नहीं है। इसलिए इसमें दुष्भावनाओं का वास नहीं होना चाहिए। परंतु 21वीं सदी इसका अपवाद है। आजकल वही व्यक्ति दोषी ठहराया जाता है, जिसका हृदय निर्मल, निश्छल व पवित्र होता है तथा उसमें कलुषता नहीं होती। ‘शक्तिशाली विजय भव’ आज का नारा है। निर्बल पर प्रहार किए जाते हैं। वैसे तो यह युगों-युगों की परंपरा है। आइए! स्वयं को इस जंजाल से मुक्त रखें। सरल, सहज व सामान्य जीवन जीएँ। अपेक्षा व उपेक्षा से दूर रहें, क्योंकि यह संसार दु:खालय है। जीवन अनमोल है और हर पल को अंतिम जानकर जीएँ। पता नहीं, यह हंसा तब उड़ जाएगा। खाली हाथ तू आया है/ खाली हाथ तू जाएगा। ‘जितना दिल साफ रखा/ उतना हम गुनहगार हो गए।’ परंतु हमें यही सोचना है कि जीवन यात्रा बहुत छोटी है। हमें तेरी-मेरी अर्थात् निंदा-स्तुति के जाल में नहीं फँसना है ।भले ही हम पर कितने ही इल्ज़ाम लगाए जाएं। झूठ के पाँव नहीं होते और सत्य सात परर्दों के पीछे से भी उजागर हो जाता है। संघर्ष अखरता ज़रूर है, लेकिन बाहर से सुंदर व भीतर से मज़बूत बनाता है।

समय और समझ दोनों को दोनों एक साथ किस्मत वालों को मिलते हैं, क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल चुका होता है। सो! दस्तूर-ए- दुनिया को समझिए, पर अपने मन को मालिन मत होने दें। ‘ज़िंदगी में समझ में आ गई तो अकेले में मेला/ समझ में नहीं आई तो मेले में अकेला।’ सो! चिंतन-मनन कीजिए और प्रसन्नता के भाव से ज़िंदगी बसर कीजिए। शिकायतें तज, शुक्रिया करें और जो मिला है, उसी में संतोष से रहें। यह जीवन व समय बहुत अनमोल है, लौट कर आने वाला नहीं। हर लम्हे को अंतिम साँस तक खुशी से जी लें।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #59 – नवगीत – मस्त -मस्त नयन… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – मस्त -मस्त नयन…।

? रचना संसार # 59 – गीत – मस्त -मस्त नयन…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

मस्त- मस्त ये नयन तुम्हारे,

हिय में आग लगाते हैं।

चलते फिरते मयखाने ये,

मदिरा मधुर पिलाते हैं।।

*

मोती जैसे चमकें ये तो,

बंद करें पलकें खोलें।

पढ़े प्रेम की भाषा निशदिन,

बिन बोले ही रस घोलें।।

स्वप्न सजीले नयन लजीले,

पल छिन नये सजाते हैं।

*

मस्त मस्त ये नयन तुम्हारे,

हिय में आग लगाते हैं।।

**

दो नैनों की अद्भुत लीला,

तिरछे नयन कटारी हैं।

चैन चुराते जीवन भर का,

माया  इनकी न्यारी है।।

बिन इनके सूना जग सारा,

पिय से यही मिलाते हैं।

*

मस्त मस्त ये नयन तुम्हारे,

हिय में आग लगाते हैं।।

**

बहकाते है नयन साँवरे,

मनवा धोखा खा जाता ।

लगता है जब  रोग प्रेम का,

दीप जिया में जल जाता।।

नयन रसीले  हरदम देखो,

प्रेम सुधा बरसाते है।

*

मस्त मस्त ये नयन तुम्हारे,

हिय में आग लगाते हैं।।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #286 ☆ भावना के दोहे ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के मुक्तक।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 286 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के मुक्तक ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

तुम्हारे प्यार का किस्सा हमें जीना सिखाता है।

इशारों ही इशारों में हमें सब कुछ बताता है।

तुम्हारी याद  घेरे दिल को दिन रात तन्हाई।

हमेशा दिल में तेरे प्यार का इजहार रहता है।

**

तुम्हारे दिल की धड़कन ही हमारे नाम धड़कती है।

तेरे ख्वाबों की परछाई मुझे हरदम झलकती है

तेरा मेरा रिश्ता तो बसे सांसों की सरगम है।

तू जो सोचे वही सोचूं तू हरदम तो चहकती है।

**

पिया तेरे बिना जीना ये जीना ही नहीं लगता।

सावन का महीना है ये सावन ही नहीं लगता।

तुम्हारी याद आती है हमें दिन रात बैचैनी।

तेरा आना मेरा मिलना मुश्किल तो नहीं लगता।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #268 ☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  – संतोष के दोहे… । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 268 ☆

☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

नदियाँ नाले कह रहे, हमसे बढ़ कर कौन |

तोड़ें सब तट बंध हम, जगत देखता मौन ||

*

रिपटा हो या पुल बड़ा, या पर्वत चट्टान |

तोड़ चले इन सभी को, लेकर नदी उफान ||

*

नदियाँ जब भी दिखातीं, रौद्र रूप विकराल |

त्राहि- त्राहि सब करें, नत मस्तक हो काल ||

*

मूक बनी जनता सभी, सह कुदरत की मार |

नेता गाल बजा रहे, बैठे पैर पसार ||

*

दोष नियति को दे रहे, बिन सोचे हम आप |

भूल रहे हम नियति है, सदा हमारी बाप ||

*

नदियाँ हम से पूछतीं, अक्सर एक सवाल |

पर्यावरणी चेतना, होगी कभी बहाल ||

*

बादल बरसें गरज कर, बढ़े नदी का नीर |

विध्वंशक नदियाँ बनी, कौन सुने जन पीर ||

*

मानो मदिरा पान कर, बरस रही बरसात |

सरिता आकुल बह रही, भीगे सब जज्बात ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 259 – संसाराची गाथा…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 259 – विजय साहित्य ?

☆ संसाराची गाथा…! ☆

☆

चुकला ना कोणा

संसाराचा मोह

कर्मफल डोह

भारवाही…! १

*

आजन्म सोबती

विश्वाचा पसारा

वाजवी नगारा

संसारीक….! २

*

बाल प्रौढ आणि

वार्धक्य विचार

सत्यता स्विकार

संसारात…! ३

*

भवपाश बंध

सुख दुःख भोग

लागू नये रोग

संसाराला…! ४

*

राजा आणि राणी

अपुरा संसार

वंशवेल भार

अभिप्रेत…! ५

*

जन्म आणि मृत्यू

यांतील प्रवास

दैव दुर्विलास

असो नये…! ६

*

संसार सुखाचा

मौज मस्ती छंद

आनंदाचा कंद

मेळवावा…! ७

*

अवती भवती

रागरंग खेळ

संसाराचा मेळ

लवलाही…! ८

*

संसार सांधतो

प्रपंचाची गोडी

भवबंध जोडी

विश्वासाने….! ९

*

संसार सदनी

जाणूनीया मर्म

नका काढू वर्म

आप्तेष्टांचे….! १०

*

संसाराची नाळ

गुंफलेले नाते

स्वभावाचे जाते

कर्म कांडी….! ११

*

संसार आरसा

पाही भूतकाळ

दावी तिन्ही काळ

आयुष्याचे…! १२

*

संसार म्हणजे

मानव्याचे रूप

जळतसे धूप

रात्रंदिन..! १३

*

गृहस्थाश्रमाचा

घेतलासे वसा

आशीर्वादी ठसा

लाभतसे…! १४

*

संसाराची गाथा

कविराज बोल

सांभाळला तोल

संसारात….! १५

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – प्रतिमेच्या पलिकडले ☆ दार उघड बया दार उघड… ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

श्री नंदकुमार पंडित वडेर

? प्रतिमेच्या पलिकडले ?

☆ “दार उघड बया दार उघड…” ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

ट़ोक टोक… टोक.. कुणी आहे का आत? या बंद खिडकीतून ऐकू कसं जाईल म्हणा! … पण कुणी तरी या दिवाणखान्यात येऊन जाईलच कि! .. सगळीच मंडळी का स्वयंपाक घरात कायमची बसून राहणार आहेत… बसली असतील म्हणा या असल्या राक्षसी पावसाच्या दिवसात.. गरमागरम कांदा भजी नि सोबत तो वाफाळता चहाचे दमा दमाने घुटके घेत… गारठली असावीत तना ने नि मनाने… उबदार पांघरूणात गुरफटून मुस्कट मारून पडून राहावंसं वाटतं असेल त्यांना… पण मला काय करायच्या त्यांच्या या कविकल्पनां ना घेऊन…. माझा कुठे प्रश्न सुटलाय अजून… आहे का त्यांना कशाचं व्यवधान.. जरा दारावरची बेल वाजू दे अशी कर्कश आवाजात की मग जातील धावत पळत आता कोण तडमडलंय या असल्या धुंवाधार पावसात? म्हणत दार उघडतील… आणि हवी असलेली व्यक्ती असेल तर हास्याचा गडगडाट करून आनंदाची कारंजी फुटून त्या अभ्यागताचं स्वागत करतील.. अरे आधी आत तर ये.. पावसाने किती भिजलास बघ बरं आधी बाथरूम जाऊन कपडे बदलून घे… आणि मगं गरमागरम चहा घे… आणि सोबत कांदा भजी पण आहे बरं… आज तुझं नशिब चांगलच फळफळलयं बघ.. आम्ही सगळेच घरात तुला या वेळी भेटतोय शिवाय सोबत चहा नि भजी… त्या पाहुण्यानं काढलं ते नशीब.. आं आणि मगापास्नं या खिडकीच्या काचेवर टोक टोक करून बोलवतोय आहे का कुणाचं लक्ष माझ्याकडे.. सगळे एकजात बहिरे कशाने झाले एव्हढे… का कानात एअरफोनचा बोळा कोंबून हरिहरनची गज़ल मधे गुंग झालेत…. अरे कुणी तरी या रे या दिवाणखान्याच्या खिडकी जवळ… या मुसळधार पावसात मी ही चिंब चिंब भिजलोय… बराच लांबन उडत उडत आलोय रे.. आणि जरा अजून थोडसंच लांब घरटं राहिलय़ माझी मैत्रिण चिमणीचं… पावसात उडत उडत इथवर आलो खरा पण आता त्याच पावसाच्या ओल्यानं पंख पाठीला नि पोटाला इतके चिकटून बसले मला उडताच येईना… शिवाय पावसात भिजून गेलो त्याने अंगात चांगलीच हुडहुडी भरली आहे… थोडसं अंग शेकून काही वेळ विसावा घेऊन पुढे निघावं असा विचार करून या खिडकीच्या कठड्यावर येऊन टेकलो.. पण पावसाचा मारा काही चुकवता आलाच नाही… अरे असं नका करू रे… अहो ताई माई अक्का…. दादा भाऊ, काका… अरे कुणी तरी यांना या खिडकीच्या जवळ.. आणि हि खिडकी उघडून मला आत घ्या… मला ठाऊक आहे ती कावळ्याची नि चिमणीची चिऊ ताई चिऊ ताई दार उघडं.. जुनी गोष्ट चांगली आठवत असणार तुम्हाला.. तेव्हाचा माझा धूर्त स्वार्थी स्वभावही चांगलाच तुम्ही लक्षात ठेवलेला असणार.. म्हणुन तर तुम्ही बघून न बघितल्यासारखे करून मला टाळायचं पाहताय… काय कलियुग आलयं असं तुम्ही एकमेकांना सांगताय चिमणीचं घर मेणाचं जवळच तर आहे तिकडे जायचं सोडून हा इकडे माणसांच्या फ्लॅट कडे कसा आला… का त्याला तिकडे चिमणीने तिच्या कटू पूर्वानुभवाने त्याला हाकलुन दिलं असणार तेव्हा कुठेच थारा मिळत नाही हे पाहून हा आमच्या घराच्या खिडकीच्या कठड्यावर टेकलायं काय? …. अरे पण तुम्ही असं दुष्टपणानं वागणार नाही याची मला खात्री आहे… अजूनही तुमच्या मनात माणूसकी, भूतदया शिल्लक आहे… तुम्ही मला नक्कीच आत घ्याल… थोडावेळ कोरडं होऊ द्याल… काही बाही चटकमटक खायला ही पुढ्यात टाकाल… अशी माझी आशा आहे… बाकी तुम्ही काहीही म्हणा पण तुम्ही सुध्दा माझ्याही पेक्षा जास्त स्वार्थी, आपमतलबी निघालात हं… कसं काय म्हणतात अहो तुमच्या या वाढलेल्या स्फोटक लोखसंखेला सामावून घेणाऱ्या लक्ष लक्ष संखेने बांधल्या जाणाऱ्या घरासाठी, महामार्ग बांधण्यासाठी आणि काय काय उभा करण्यासाठी वृक्षतोड किती केलीत… अहो सिमेट जंगल उभा केलत ते नैसर्गिक जंगलाची आहुती देऊन… आम्हा पक्षांची घरटी उद्ध्वस्त करून आमचा संसार धुळीला मिळवलात आणि छान छान घर बांधलीत आणि राजाराणी टुकीचा संसार करू लागलात… तुम्हाला ठाऊक आहे का या तुम्ही केलेल्या उध्वस्त पणात आमची गण संख्या रोडावत चालली.. आणि एकवेळ तर अशी येईल कि तुम्ही आमचं चित्रच बघाल… का म्हणून तुम्ही असं आमच्याशी उभा दावा केलात… काय घोडं मारलं होतं आम्ही तुमचं… गरज आम्हाला नाही गरज तुम्हालाच जास्त होती आमची… तुमच्या पितरांना ठेवलेले पिंडांना आम्ही शिवल्या शिवाय मुक्ती कशी मिळणार आहे… हा आमचा मान होता पण तुमच्या कृत्याने आमचा अपमान झाला आहे… या गोष्टी मी तुम्हांला तुमच्याच घरात येऊन बोलणार नव्हतो… पण वेळच तशी आणली तुम्ही आमच्यावर.. मग नाईलाजच झाला… आता कसं प्रायश्चित्त घेणार आहात… बघा राग आलाना तुम्हाला म्हणून तर बंद खिडकीच्या आतूनच मला हुसकावून लावण्यासाठी आलात नां? जातो बाबा बाबा इथून जातो… मला वाटलं नव्हतं आम्हा कावळ्यांपेक्षा तुम्ही डोमकावळेच फार भीतीदायक असाल म्हणून…. ह़ं चला तर मग तुमच्या पाशी सहृदयता, सहानुभूती, भुतदया, दयाळूपणा संपलेलाच दिसतोय… आता आपल्या मैत्रीण चिऊताई शिवाय आहे कोण दुसरं…. शेवटी आपल्याच बिरादारीतलीच माणसं एकमेकांच्या मदतीला धावून येत असतात हेच निर्विवाद सत्य आहे… चिऊ ताई चिऊ ताई दार उघड जरा बाई… आलोय तुझ्या कडे मदत मागायला… माझं घरटं वाहून नेलय पाऊसानं… मी निघालोच तुझ्याकडे.. काव काव काव….

©  श्री नंदकुमार इंदिरा पंडित वडेर

विश्रामबाग, सांगली

मोबाईल-99209 78470 ईमेल –nandkumarpwader@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares