मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 254 – गाथा तुकोबांची…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 254 – विजय साहित्य ?

☆ गाथा तुकोबांची…! ☆

☆

गाथा तुकोबांची

अमृताची धारा

प्रबोधन वारा

प्रासादिक..!

*

तुकाराम गाथा

जीवन आरसा

तात्त्विक वारसा

विठू नाम…!

*

दिली अभंगाने

दिशा भक्तीमय

षडरिपू भय

दूर केले…!

*

अभंगांचे शब्द

जणू बोलगाणी

झाली लोकवाणी

गाथेतून…!

*

जीवनाचे सूत्र

महा भाष्य केले

भवपार नेले

अभंगाने…!

*

तुकाराम गाथा

आहे शब्द सेतू

प्रापंचिक हेतू

पांडुरंग…!

*

वाचायला हवी

तुकाराम गाथा

लीन होई माथा

चरणातें…!

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #280 ☆ रिश्तों की तपिश… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख रिश्तों की तपिश। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 280 ☆

☆ रिश्तों की तपिश… ☆

‘सर्द हवा चलती रही/ रात भर बुझते हुए रिश्तों को तापा किया हमने‘– गुलज़ार की यह पंक्तियां समसामयिक हैं; आज भी शाश्वत हैं। रिश्ते कांच की भांति पल भर में दरक़ जाते हैं, जिसका कारण है संबंधों में बढ़ता अजनबीपन का एहसास, जो मानसिक संत्रास व एकाकीपन के कारण पनपता है और उसका मूल कारण है…मानव का अहं, जो रिश्तों को दीमक की भांति चाट रहा है। संवादहीनता के कारण पनप रही आत्मकेंद्रितता और संवेदनहीनता मधुर संबंधों में सेंध लगाकर अपने भाग्य पर इतरा रही है। सो! आजकल रिश्तों में गर्माहट रही कहां है?

विश्व में बढ़ रही प्रतिस्पर्द्धात्मकता के कारण मानव हर कीमत पर एक-दूसरे से आगे निकल जाना चाहता है। उसकी प्राप्ति के लिए उसे चाहे किसी भी सीमा तक क्यों न जाना पड़े? रिश्ते आजकल बेमानी हैं; उनकी अहमियत रही नहीं। अहंनिष्ठ मानव अपने स्वार्थ-हित उनका उपयोग करता है। यह कहावत तो आपने सुनी होगी कि ‘मुसीबत में गधे को भी बाप बनाना पड़ता है।’ आजकल रिश्ते स्वार्थ साधने का मात्र सोपान हैं और अपने ही, अपने बनकर अपनों को छल रहे  हैं अर्थात् अपनों की पीठ में छुरा घोंपना सामान्य-सी बात हो गयी है।

प्राचीन काल में संबंधों का निर्वहन अपने प्राणों की आहुति देकर किया जाता था… कृष्ण व सुदामा की दोस्ती का उदाहरण सबके समक्ष है; अविस्मरणीय है…कौन भुला सकता है उन्हें?  सावित्री का अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से उलझ जाना; गंधारी का पति की खुशी के लिए अंधत्व को स्वीकार करना; सीता का राम के साथ वन-गमन; उर्मिला का लक्ष्मण के लिए राजमहल की सुख- सुविधाओं का त्याग करना आदि तथ्यों से सब अवगत हैं। परंतु लक्ष्मण व भरत जैसे भाई आजकल कहां मिलते हैं? आधुनिक युग में तो ‘यूज़ एण्ड थ्रो’ का प्रचलन है। सो! पति-पत्नी का संबंध भी वस्त्र-परिवर्तन की भांति है। जब तक अच्छा लगे– साथ रहो, वरना अलग हो जाओ। सो! संबंधों को ढोने का औचित्य क्या है? आजकल तो चंद घंटों पश्चात् भी पति-पत्नी में अलगाव हो जाता है। परिवार खंडित हो रहे हैं और सिंगल पेरेंट का प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है। बच्चे इसका सबसे अधिक ख़ामियाज़ा भुगतने को विवश हैं। एकल परिवार व्यवस्था के कारण बुज़ुर्ग भी वृद्धाश्रमों में आश्रय पा रहे हैं। कोई भी संबंध पावन नहीं रहा, यहां तक कि खून के रिश्ते, जो परमात्मा द्वारा बनाए जाते हैं तथा उनमें इंसान का तनिक भी योगदान नहीं होता …वे भी बेतहाशा टूट रहे हैं।

परिणामत: स्नेह, सौहार्द, प्रेम व त्याग का अभाव चहुंओर परिलक्षित है। हर इंसान निपट स्वार्थी हो गया है। विवाह-व्यवस्था अस्तित्वहीन हो गई है तथा टूटने के कग़ार पर है। पति-पत्नी भले ही एक छत के नीचे रहते हैं, परंतु कहां है उनमें समर्पण व स्वीकार्यता का भाव? वे हर पल एक-दूसरे को नीचा दिखा कर सुक़ून पाते हैं। सहनशीलता जीवन से नदारद होती जा रही है। पति-पत्नी दोनों दोधारी तलवार थामे, एक-दूसरे का डट कर सामना करते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का प्रचलन तो सामान्य हो गया है। बीस वर्ष तक साथ रहने पर भी वे पलक झपकते अलग होने में जीवन की सार्थकता स्वीकारते हैं, जिसका मुख्य कारण है…लिव-इन व विवाहेतर संबंधों को कानूनी मान्यता प्राप्त होना। जी हां! आप स्वतंत्र हैं। आप निरंकुश होकर अपनी पत्नी की भावनाओं पर कुठाराघात कर पर-स्त्री गमन कर सकते हैं। ‘लिव-इन’ ने भी हिन्दू विवाह पद्धति की सार्थकता व अनिवार्यता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कैसा होगा आगामी पीढ़ी का चलन? क्या इन विषम परिस्थितियों में परिवार-व्यवस्था सुरक्षित रह पाएगी?

मैं यहां ‘मी टू’ पर भी प्रकाश डालना चाहूंगी, जिसे कानून ने मान्यता प्रदान कर दी है। आप पच्चीस वर्ष पश्चात् भी किसी पर दोषारोपण कर अपने हृदय की भड़ास निकालने को स्वतंत्र हैं।  हंसते-खेलते परिवारों की खुशियों को होम करने का आपको अधिकार है। सो! इस तथ्य से तो आप सब परिचित हैं कि अपवाद हर जगह मिलते हैं।  कितनी महिलाएं कहीं दहेज का इल्ज़ाम लगा व ‘मी टू’ के अंतर्गत किसी की पगड़ी उछाल कर उनकी खुशियों को मगर की भांति लील रही हैं।

इन विषम परिस्थितियों में आवश्यक है– सामाजिक विसंगतियों पर चर्चा करना। बाज़ारवाद के बढ़ते प्रभाव के कारण जीवन- मूल्य खण्डित हो रहे हैं और उनका पतन हो रहा है। सम्मान-सत्कार की भावना विलुप्त हो रही है और मासूमों के प्रति दुष्कर्म के हादसों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोई भी रिश्ता विश्वसनीय नहीं रहा। नब्बे प्रतिशत बालिकाओं का बचपन में अपनों द्वारा शीलहरण हो चुका होता है और उन्हें मौन रहने को विवश किया जाता है, ताकि परिवार विखण्डन से बच सके। वैसे भी दो वर्ष की बच्ची व नब्बे वर्ष की वृद्धा को मात्र उपभोग की वस्तु व वासना-पूर्ति का साधन स्वीकारा जाता है। हर चौराहे पर दुर्योधन व दु:शासनों की भीड़ लगी रहती है, जो उनका अपहरण करने के पश्चात् दुष्कर्म कर अपनी पीठ ठोकते हैं। इतना ही नहीं, उनकी हत्या कर वे  सुक़ून पाते हैं, क्योंकि वे इस तथ्य से अवगत होते हैं कि वे सबूत के अभाव में छूट जायेंगे। सो! वे निकल पड़ते हैं–नये शिकार की तलाश में। हर दिन घटित हादसों को देख कर हृदय चीत्कार कर उठता है और देश के कर्णाधारों से ग़ुहार लगाता है कि हमारे देश में सऊदी अरब जैसे कठोर कानून क्यों नहीं बनाए जाते, जहां पंद्रह मिनट में आरोपी को खोज कर सरेआम गोली से उड़ा दिया जाता है; जहां राजा स्वयं पीड़िता से मिल तीस मिनट में अपराधी को उल्टा लटका कर भीड़ को सौंप देते हैं ताकि लोगों को सीख मिल सके और उनमें भय  का भाव उत्पन्न हो सके। इससे दुष्कर्म के हादसों पर अंकुश लगना स्वाभाविक है।

इस भयावह वातावरण में हर इंसान मुखौटे लगा कर जी रहा है; एक-दूसरे की आंखों में धूल झोंक रहा है। आजकल महिलाएं भी सुरक्षा हित निर्मित कानूनों का खूब फायदा उठा रही हैं। वे बच्चों के लिए पति के साथ एक छत के नीचे रहती हैं, पूरी सुख-सुविधाएं भोगती हैं और हर पल पति पर निशाना साधे रहती हैं। वे दोनों दुनियादारी के निर्वहन हेतू पति-पत्नी का क़िरदार बखूबी निभाते हैं, जबकि वे इस तथ्य से अवगत होते हैं कि यह संबंध बच्चों के बड़े होने तक ही कायम रहेगा। जी हां, यही सत्य है जीवन का…समझ नहीं आता कि पुरुष इन पक्षों को अनदेखा कर कैसे अपनी ज़िंदगी गुज़ारता है और वृद्धावस्था की आगामी आपदाओं का स्मरण कर चिंतित नहीं होता। वह बच्चों की उपेक्षा व अवमानना का दंश झेलता, नशे का सहारा लेता है और अपने अहं में जीता रहता है। पत्नी सदैव उस पर हावी रहती है, क्योंकि वह जानती है कि उसे प्रदत्त अधिकार से कोई भी बेदखल नहीं कर सकता। हां! अलग होने पर मुआवज़ा, बच्चों की परवरिश का खर्च आदि मिलना उसका संवैधानिक अधिकार है। इसलिए महिलाएं अपने ढंग से जीवन-यापन करती हैं।

यह तो सर्द रातों में बुझते हुए दीयों की बात हुई।

जैसे सर्द हवा के चलने पर जलती आग के आसपास बैठ कर तापना बहुत सुक़ून देता है और इंसान उस तपिश को अंत तक महसूसना चाहता है, जबकि वह जानता है कि वे संबंध स्थायी नहीं हैं; पल भर में ओझल हो जाने वाले हैं। इंसान सदैव सुक़ून की तलाश में रहता है, परंंतु वह नहीं जानता कि आखिर सुक़ून उसे कहाँ और कैसे प्राप्त होगा? इसे आप रिश्तों को बचाने की मुहिम के रूप में स्वीकार कर सकते हैं, परंतु ऐसा है नहीं, क्योंकि ‘मानव खाओ, पीओ और मौज उड़ाओ’ में विश्वास रखता है। वह आज को जी लेना चाहता है; कल के बारे में चिन्ता नहीं करता।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #53 – नवगीत – झुलस रहा धरती का आँचल… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम नवगीत – झुलस रहा धरती का आँचल…।

? रचना संसार # 53 – नवगीत – झुलस रहा धरती का आँचल…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

  रूठा है शृंगार सलोना,

बिन्दी भी उपहास उड़ाये।

होठों की लाली मुरझायी,

खारे आँसू खूब बहाये।।

 *

ठहर गया है जीवन जैसे,

घुप्प अँधेरा भी छाया है।

व्यथित हृदय आंदोलित होता,

साथ मौत  का भी साया है ।।

टूटे खपरैलों में तड़पे,

पंछी सी  कंचन काया है।

कहें हवाएँ जहरीली यह,

एक बबंडर सा आया है ।।

माया-मृग का नित्य भुलावा,

बस सपने दिन रात दिखाये।

* 

सावन में प्यासी अँखियाँ है,

पतझड़ घाव नहीं जाते हैं।

हिय का दर्पण टूट गया अब,

अनहोनी से घबराते हैं।.

अंतर्व्यथा बतायें किसको,

निठुर हुए रिश्ते नाते हैं।

रामभरोसे साँसे चलतीं,

सूखी रोटी बस खाते हैं।.

खिन्न पवन आलस्य भरी सी,

करुण सुरों में गीत सुनाये।

 *

झुलस रहा धरती का आँचल,

ओढ़ें लोग मुखौटे मोटे।

चोटिल वन -उपवन कहते है,

हरियाली के पड़ते टोटे ।।

रोता पर्वत भरता आहें,

मनुज दुष्ट होते हैं खोटे।

खाल उधेड़े जेब गर्म कर,

बिन पेंदी के हैं ये लोटे ।।

सूखे कुँआ-बावली रोती,

पीर बड़ी ये झील बताये।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #280 ☆ भावना के दोहे – झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 280 – साहित्य निकुंज ☆

 (जन्म: 19 नवम्बर 1828 – मृत्यु: 18 जून 1858) 

☆ भावना के दोहे – झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई  ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

जनम  बनारस में  हुआ, लक्ष्मीबाई  नाम।

दिल में सबके बस गई, झाँसी उनका धाम।

* 

गंगाधर से ब्याह में, झाँसी उनकी शान।

 रानी लक्ष्मी को मिला, बड़ा मान सम्मान।।

 *

रण में रानी कूदती, गोरे खाते मार।

रणचण्डी के रूप में, करती है प्रतिकार।।

 *

किया सामना जोश से, शत्रु हुए मजबूर।

छक्के उनके छूटते, सपने चकनाचूर।।

 *

दामो बाँधा पीठ में, रानी की हुंकार ।

जान बचाकर भागते, गोरों का संहार।।

 *

रानी को सपना दिखा, आजादी की राह।

पाठ पढ़ा कर्तव्य का, अविरल दृढ़ता चाह।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #262 ☆ संतोष के दोहे – गरीबी… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है – संतोष के दोहे – गरीबी… । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 262 ☆

☆ संतोष के दोहे – गरीबी… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

हर मुश्किल से जूझता, देखो यहाँ गरीब |

रोटी भी दो जून की, उसको नहीं नसीब ||

*

सदा वक्त के नाम पर, रोज लगाए आस |

बिना कर्म आता नहीं, सुख गरीब के पास ||

*

नहीं गरीबी से बड़ा, कोई भी अभिशाप |

करो ज्ञान से दूर यह, खुद ही अपने आप ||

*

भाग्य भरोसे मत रहो, नहीं बनो मजबूर |

करें कर्म की साधना, तभी गरीबी दूर ||

*

दौलत के इस दौर में, बदल गए व्यवहार |

करे दिखावा झूठ का, मतलब का संसार ||

*

खूब कमाना चाहते, जीवन में धन धर्म|

पर नेकी की ओट में, करते खोटे कर्म ||

*

फुटपाथों पर देखिए, निर्धनता का शाप |

भूख मिटाने के लिए, करें स्वयं जो पाप ||

*

हर गरीब के भाल पर, लाचारी का भाव |

कौन हितैषी दीन का, सब देते हैं घाव ||

*

दूर गरीबी कर रहे, नेता कब से यार |

आते याद चुनाव में, निर्धन ही हर बार ||

*

कभी पोंछ कर देखिए, दीन दृगों का नीर |

पाने को  संतोष धन,  पढ़ें पराई पीर ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ७ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

श्री संदीप रामचंद्र सुंकले

? इंद्रधनुष्य ?

☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख ७ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

☆

“सा न कामयमाना निरोधरूपत्वात ॥ ७ ॥”

अर्थ : ती (भक्ती) कामनायुक्त नाही; कारण ती निरोधस्वरूपा आहे.

विवरण –  आपण भक्ति सूत्रांच्या दुसऱ्या भागात प्रवेश करीत आहोत. मागील भागात आपण भक्तीची व्याख्या समजून घेण्याचा प्रयत्न केला. 

इच्छा नसलेला मनुष्य शोधूनही सापडणार नाही  आणि जर तो असलाच तर तो मृत असेल, नाही का ? सर्वसाधारण मनुष्य जेव्हा भक्तिमार्गात येतो, तेव्हा देवाने आपले अमुक अमुक काम करावे अशी त्याची सुप्त इच्छा असते. अशी इच्छा मनुष्य म्हणून असणे वावगे नक्कीच नाही, पण जर तो साधक असेल तर त्याच्या इच्छेत बदल झालेला असावा. भगवंताची भेट होणे ही यातील सर्वात आदर्श आणि उच्चकोटीचि इच्छा म्हणता येईल….! साधनेच्या अंतिम टप्प्यात तर ही इच्छा सुद्धा मरून जाते कारण साधकाच्या लक्षात येते की भगवंत आणि मी दोन नसून एकच आहोत. असो.

भक्ती ही प्रेमस्वरूप, अमृतस्वरूप, सिद्धिस्वरूप आहे, असे या पूर्वीच्या सहा सूत्रातून स्पष्ट केल्यानंतर पुन्हा ती कामनायुक्त नाही हे सांगण्याचे प्रयोजन काय ? याचे विवेचन आपण पाहू. संत तुकाराम महाराज आपल्या अभंगात देवाला म्हणतात,

“माझे मज कळों येती अवगुण । 

काय करूं मन अनावर ॥१॥

आतां आड उभा राहें नारायणा ।

दयासिंधुपणा साच करीं ॥२॥ 

वाचा वदे परी करणें कठीण ।

इंद्रियां अधीन जालों देवा ॥३॥ 

तुका म्हणे तुझा जैसा तैसा दास । 

न धरीं उदास मायबापा ॥४॥”

साधकाला साधन करू लागला की त्याला त्याच्यातले अवगुण तर समजू लागतात पण त्यांच्यावर मात  करता येतेच असे नाही. मनुष्याच्या वासना, इच्छा, आकांक्षा या अगदी खोलवर मुळं रुजलेल्या झाडासारख्या असतात. त्यांच्या मुळावर घाव घातला तरी त्यांना तोडणं काय सोपी गोष्ट आहे? ते झाडं तोडलं तर ते नव्यानं तरारून येऊ शकतं,  नव्हे ते येतच. साधकाला स्वतःला काम, क्रोध, लोभ, मोह, दंभ हे सारे अवगुण जाणवत असतात. आपल्या वागण्यात ते नसावेत, असंही त्याला प्रामाणिकपणे वाटत असतं, पण मनाचा निश्चय वेळ येताच टिकत नाही. पूर्वीच्याच चालीप्रमाणे मनुष्य वागून मोकळे होतो आणि नंतर त्याला वाईट वाटतं रहात. 

श्रीमहाराजांना एकानं विचारलं,  माणसातला सर्वात मोठा गुण कोणता ? श्रीमहाराज म्हणाले, आपले अवगुण ओळखता येणं, हाच सर्वात मोठा गुण आहे! तेव्हा हा गुणही साधनेनंच आला आहे. हे भगवंता, मी वाईट आहे, पापी आहे, हे जाणवत आहे. पण काय करू. मन अनावर आहे. मनाला आवर घालता येत नाही. प्रसंग उद्भवताच हे मन अनावर होऊन जे बोलू नये ते बोलून जाते, करू नये ते करून जाते. माझी वाचा तुझे नाम घेते खरी, तोंडाने मी उच्च तत्त्वज्ञान बोलतो खरा, पण त्यानुसार जगणं, वागणं मला साधत नाही. मी तुझा नव्हे तर इंद्रियांचा दास आहे, हेच मला पदोपदी उमगतं. तरीही कसा का असेना, मी स्वतला तुझा दास म्हणवतोच आहे ना? मग हे मायबापा तू मला दूर करू नकोस. हे नारायणा, तूच आता आड उभा राहा आणि दयासिंधूपणा सार्थ कर. इथे जो आड शब्द आहे तो कशासाठी आला आहे? या आड शब्दाला दोन छटा आहेत. आपण एखाद्याच्या आड लपतो तेव्हा आड शब्द मागे या अर्थानं येतो आणि आपल्यात आणि एखाद्या गोष्टीत आडपडदा येतो तेव्हा आड हा मध्ये येतो! इथे ‘नारायणा’ला आड उभं राहायला सांगितलं आहे. म्हणजे या दुनियेच्या प्रत्येक गोष्टीच्या आड तू लपला आहेस, याची जाणीव मला करून दे. ते आकलन मला शक्य नसेल तर माझ्या मनावर प्रभाव पाडणाऱ्या, माझ्या मनाला अधिकच अनावर करून इंद्रियांच्या गळानं मला खेचणाऱ्या दुनियेच्या आणि माझ्या मध्ये तू उभा राहा, अशी ही विनवणी आहे. ही विनवणी कुणाला आहे? ती ‘नारायणा’ला आहे. नररूपात आलेल्या परमात्म्याला अर्थात श्रीसद्गुरूंना ही विनवणी आहे. कारण दयासिंधु हे विशेषण त्यांनाच तर लागू आहे. शब्द फार तोकडे असतात. दयासिंधु या चार अक्षरांतूनही त्यांच्या दयेची कल्पनाही येत नाही. तेव्हा महाराज, या दुनियेत तुम्हीच आहात, हे जाणण्याची दिव्य शक्ती तरी द्या नाही तर या दुनियेचा प्रभाव माझ्यावर पडू नये यासाठी तिच्या व माझ्यामध्ये उभे राहा!

{संदर्भ :- अभंग क्र. 1175, सार्थ तुकाराम गाथा (धार्मिक प्रकाशन संस्था)}

मनुष्य भक्ति करू लागला की त्याला अनेक प्रश्न पडू लागतात. सामान्य मनुष्याची एक वेगळीच खोड असते. भौतिक जगतात एखादी गोष्ट मिळवण्यासाठी उशीर झाला तर तो धीर धरतो, पण अध्यात्मात मात्र त्याला लगेच फळ  हवे असते. एका हातात नाम आणि दुसऱ्या हातात मुक्ति……!

भौतिक जगतातील कायदे, आध्यात्मिक जगतात अधिक कठोरपणे आचरणात आणले जातात असे आपल्या लक्षात येईल. एखादा मुलगा नववीत आहे, तो त्यावर्षी अनुत्तीर्ण झाला तर त्याच इयत्तेत राहतो, पण अध्यात्माच्या शाळेत मनुष्य नववीत अनुत्तीर्ण तर त्याला पुन्हा बालवाडीत  प्रवेश घ्यावा लागतो…..! त्यासाठी समर्थांनी अखंड सावधान असावे असे सांगितले आहे.

मनुष्याच्या मनात सतत विचार येत जात असतात. ते कधी सकारात्मक असतात तर कधी नकारात्मक असतात. गंमत अशी आहे की मनांत विचार येऊ नयेत यासाठी जेव्हा मनुष्य प्रयत्न करतो, अर्थात नामस्मरण करू लागतो, ध्यान लागावं म्हणून प्रयत्न करतो, तेव्हा हे विचार हटकून येत असतात, त्यांना थोपवणे शक्य होत नाही…..! मनुष्य त्या विचारांचेच चिंतन करू लागला तर विचारांचा प्रवाह कमी न होता वाढत जातो…..! आता यातून बाहेर कसे पडावे असा प्रश्न साधकाला पडतो. म्हणून वरील अभंगात संत तुकाराम महाराज प्रार्थना करतात की भगवंता तूच या सर्वांच्या आड ये आणि मला पुढील रस्ता दाखव.

साधना करून मनुष्याची बुद्धि शुद्ध होऊ लागते. त्याच्या मेंदूतून सात्विक विचार प्रगट होऊ लागतात. मनातील विचार ( बरेवाईट कोणतेही असोत) थोपविण्यासाठी अनेक मार्ग आहेत. एक म्हणजे त्यांच्यावर बळजबरी करून बाहेर काढणे किंवा त्यांच्याकडे दुर्लक्ष करून त्यांचे अस्तित्व नष्ट करणे…..! थोडक्यात त्यांचा निरोध करणे… याचा विचार पुढील सूत्रात पाहू.

॥ जय जय रघुवीर समर्थ ॥ 

!!! नारद महाराज की जय !!!

– क्रमशः लेख क्र. ७ 

© श्री संदीप रामचंद्र सुंकले (दास चैतन्य)

थळ, अलिबाग. 

८३८००१९६७६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 247 ☆ प्रेरणादायक… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “प्रेरणादायक…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 247 ☆ प्रेरणादायक… ☆

सत्य निष्ठ व्यक्ति जब पूर्ण मनोयोग से कोई कार्य करता है तो निश्चय ही उसे मंजिल मिलती है। बस एक दिशा में सही मार्गदर्शक के साथ जुटे रहिए…

☆

सत्य सार्थक सतत सफलता

साधन सत होता।

कर्म किए जाता  जो मानव

कभी नहीं रोता।।

*

भूल चूक से मत घबराना

बाधाओं से लड़- लड़ जाना।

कठिन भले लगती हो मंजिल

लक्ष्य प्राप्त कर तुम मुस्काना।।

*

बीज हृदय में सच्चाई के

जब – जब भी बोता।

कर्म किए जाता जो मानव

कभी नहीं रोता।।

*

अटल सत्य जीना अरु मरना

मानवता की पीड़ा हरना।

लाख गिरें पर उठ- उठ जाना

विषम परिस्थिति धीरज धरना।।

*

पापों को अपने आँसू से

निश्छल हो धोता।

कर्म किए जाता जो मानव

कभी नहीं रोता।।

☆

कर्मपथ पर निरंतर चलते रहिए।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 55 – सरदर्द कराते कवि सम्मेलन ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

जीवन के कुछ अनमोल क्षण 

  1. तेलंगाना सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से  ‘श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान’ से सम्मानित। 
  2. मुंबई में संपन्न साहित्य सुमन सम्मान के दौरान ऑस्कर, ग्रैमी, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण जैसे अनेकों सम्मानों से विभूषित, साहित्य और सिनेमा की दुनिया के प्रकाशस्तंभ, परम पूज्यनीय गुलज़ार साहब (संपूरण सिंह कालरा) के करकमलों से सम्मानित।
  3. ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी  से भेंट करते हुए। 
  4. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, अभिनेता आमिर खान से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  5. विश्व कथा रंगमंच द्वारा सम्मानित होने के अवसर पर दमदार अभिनेता विक्की कौशल से भेंट करते हुए। 

आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना सरदर्द कराते कवि सम्मेलन।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 55 – सरदर्द कराते कवि सम्मेलन ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

बचपन में जब पहली बार पिताजी मुझे कवि-सम्मेलन में घसीट कर ले गए थे, तो मैं समझा कोई संत समागम है। मंच पर एक धोती-कुर्ता पहने सज्जन जैसे ही चिल्लाए—”प्रिये, तुम्हारे अधरों से टपकती मधु की धार…”—तो बगल में बैठी चाचीजी ने पिताजी को कोहनी मारी, “देखो जी, बच्चों के सामने ऐसे बोलने की क्या तुक है?” मुझे लगा, ये सब तो स्कूल की सायंस की किताब में नहीं था। पर असली विज्ञान तो यहाँ था—भावनाओं का गुरुत्वाकर्षण, तालियों की न्यूटन-गति और ठहाकों का बायोलॉजिकल बम। कवि सम्मेलन, जहां कविता कम, कॉमेडी ज्यादा, और कभी-कभी तो कॉमेडी भी कम, चाय-बिस्कुट ही मुख्य आकर्षण होता है।

“तू बुला ले मंच पे, मैं पढ़ के दिखाऊँगा”—ये वाक्य अब प्रेम-पत्र में नहीं, वाट्सएप पर कवियों की धमकी बन चुका है। पुराने समय में कवि श्रोता से प्रेम करते थे, अब तो वे आयोजकों से पेशगी में प्यार करते हैं। एक कवि ने तो मंच से ही कहा, “प्यार नहीं होता आयोजक से, जब तक अग्रिम भुगतान न हो जाए।” आयोजक हँसता है—”तू सुना दे कोई पुरानी, मस्त ताली वाली कहानी, हम देंगे चाय-समोसे, देखे तू कितनी तालियाँ लानी।”

अब मंच पर कविता नहीं, ‘कविता एक्टिंग’ होती है। एक कवि ने जब मंच पर कविता पढ़ी—”देश की माटी बुला रही है…” तो मंच हिल गया, कारण था कवि का वजन। पिछली कुर्सी टूटी, संयोजक भागे—”लाइट बंद करो, यह लाइव नहीं, रिकॉर्डेड दिखा देंगे!” इस दौर में कविता कम, कवित्व अधिक बिकता है। शब्द नहीं, चेहरे बिकते हैं। मंच पर कोई कवि आया नहीं कि पहले पाउडर, फिर ‘पोएटिक एक्सप्रेशन’, फिर कवि की पंक्तियाँ—”मैं टूट गया हूँ…”—तालियाँ! जबकि पीछे उसकी होटल बुकिंग भी नहीं हुई थी।

बुंदेलखंड के एक कवि महोदय ने मंच से घोषणा की—”मेरी अगली कविता का शीर्षक है—’रात भर तुम मेरी कविता में रही’।” तभी आयोजक की पत्नी उठ खड़ी हुई—”रात भर कहाँ रही? किस कविता में रही? कौन सी कविता में?” मंच पर भगदड़ मच गई। कवि बोले—”भाभीजी, वो तो प्रतीक है, उपमा है!” भाभी बोलीं—”हाँ हाँ, उपमा तो तुम जैसे मंचीय कवियों का नाश्ता है। कविता से ज़्यादा उपमा खाते हो!”

सच्चाई ये है कि मंच का माइक अब माइक नहीं, मुनाफे का मोहरा बन चुका है। एक कवि दोस्त ने बताया—”मैंने कल चार कवि सम्मेलनों में एक ही कविता सुनाई। ऑडियंस बदल गई थी, पर मंच पर वही लाइनें—‘मैं तेरे बिन सूना, जैसे बिना पंखा गर्म जूना’।” मैंने पूछा, “चार जगह, एक ही कविता?” वह बोला, “अबे तू क्या समझता है? मैं कवि हूँ या Spotify?” हम दोनों हँसने लगे, और फिर रो पड़े।

कवि-सम्मेलन में कवियों का हाल ऐसा होता है जैसे शादी में बारातियों का—खूब खाओ, खूब नचाओ, पर दूल्हा कोई और होता है। मंच पर वही चमकते हैं, जो चिल्ला सकते हैं, और जिनकी कविता में तुक हो या न हो, पर पंच जरूर हो। मंच पर एक कवि महोदय बोल उठे—“तेरे जाने के बाद… मेरी रोटी में स्वाद न रहा!”—तालियाँ ऐसी बजीं, जैसे किसी ने रसगुल्ले मुफ्त में बाँटे हों। पर पीछे बैठे वृद्ध कवि ‘गुरुजी’ चुप थे। उन्होंने धीरे से कहा—“अब कविता में भूख नहीं रही, बस मंच की भूख रह गई है।”

एक बार दिल्ली में कवि सम्मेलन हुआ, और आयोजकों ने होटल के बजाय सभी कवियों को ‘रैन बसेरा’ में ठहरा दिया। एक कवि ने नाराज़ होकर कहा—“ये सम्मेलन नहीं, कवि-काट रैली है!” दूसरे बोले—“जब मंच पर कविता कहें, तब भी ठिठुर रहे हों, तो कविता में सर्द हवा ही चलेगी ना!” कवियों ने ठंड में एक दूसरे को कविताओं से नहीं, ग़मछों से ढाँपा। एक ने कहा—“तेरे मफलर की गरमी में, मैंने ममता की छाँव देखी।”—तालियाँ नहीं बजीं, क्योंकि सबके हाथ कंबल में थे।

कवि-सम्मेलन अब ‘कला का उत्सव’ नहीं, ‘कविता का सर्कस’ बन चुका है। वहाँ हँसने की मजबूरी होती है, और सुनने की भी। श्रोता सोचता है—”कम से कम दो घंटे घर से बाहर तो रहा!” आयोजक सोचता है—”पब्लिक आ गई, मंच सज गया, अब फ़ोटो खिंचवा लेते हैं!” और कवि सोचता है—”एक कविता और सुनाकर सौ रुपए और ले लूँ?” ऐसे में कविता की आत्मा गंगा तट पर जाकर स्नान कर रही होती है, यह सोचकर कि—”मैं कभी तुलसी के मुख से निकली थी… आज मंच से मसखरी में गिर पड़ी।”

आख़िर में मंच खाली होता है, कवि थके हुए, श्रोता ऊंघते हुए, आयोजक पैसे बचाने की तरकीब सोचता हुआ। और एक वृद्ध कवि मंच के कोने में बैठे अपनी डायरी में लिखते हैं—”आज भी मेरी कविता ना मंच पर पढ़ी गई, ना पुस्तक में छपी। मैं बस कविता रहा, पढ़ा न गया।” यह सोचते-सोचते उनकी आँखें नम हो जाती हैं। और किसी को खबर नहीं होती कि आज कविता मर गई—तालियों के शोर में चुपचाप, मंच की भीड़ में गुमनाम।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 355 ☆ व्यंग्य – “हर्र लगे न फिटकरी, रंग चोखा आए” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 355 ☆

?  व्यंग्य – हर्र लगे न फिटकरी, रंग चोखा आए ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

समस्याएं हैं। सरकारें हैं। बजट नहीं है। पर नेता जी असली मसलों से निपटने की बजाय, “झुनझुना पकड़ाने” की कला में माहिर हैं। कोई अवसर विशेष? मांग रखने वालों से संबंधित किसी विषय पर फटाफट, डाक टिकट तो जारी किया ही जा सकता है। कोई बड़ा संदर्भ है तो सिक्का ढालो! छुट्टी का ऐलान करो! किसी सर्वमान्य के नाम पर सड़क का नामकरण कर दो। किसी बने बनाए भवन का नाम ही संबंधित समुदाय के प्रसंग में कर दो। लोग बहल ही जाते हैं। फुसलाने के ये फार्मूले हर्र लगे न फिटकरी, रंग चोखा आए केटेगरी में सर्वोत्तम माने जाते हैं।

इतिहास से गड़े मुर्दे उखाड़ो, विरासत से जोड़ो, फेफड़ों में संस्कृति का गर्व भर कर शहर का नाम बदल दो! कोई जयंती शुरू कर दो! बस, जनता को लगे कि बहुत कुछ हो रहा है। असलियत में कुछ हो तो अच्छा ही है, जो वास्तव में कुछ न हो सके तो इस तरह के नुस्खे समस्याओं के “वर्चुअल सॉल्यूशन बैंक” हैं। जो हमेशा भरे रहते हैं, जबकि असली समस्याओं का खाता लगातार ओवरड्राफ्ट में जा रहा है! बेरोजगारी की मार झेल रहा नौजवान, जिसकी जेब में सुदामा की तरह चावल के दाने नहीं, उसके सामने सरकार एक ” सुदामा सशक्तिकारण योजना” का सपना लहरा देती है। योजना ब्यूरोक्रेसी के मकड़जाल में उलझी रह जाती है। नेता जी के समर्थन में जयकार के नारे लगते हैं। महंगाई की आग में तप रही गृहिणी को “किफायती जीवन शैली जागरूकता दिवस” देकर खुश करने की कोशिश भी सफल हो जाती है। दिवस मनाने से रसोई गैस का सिलेंडर सस्ता हो जाए तो बात ही क्या हो छुट्टियों का मामला तो अलग ही मसाला है! “अंतर्राष्ट्रीय … दिवस”? छुट्टी! “राष्ट्रीय … दिवस”? छुट्टी! कल को अमुक जाति को साधने के लिए “अमुक दिवस” घोषित कर छुट्टी दे दी जाए, तो अचरज नहीं!

हर चौथे दिन कोई न कोई छुट्टी देने का मतलब, कामकाज का नुकसान और उत्पादकता की गिरावट, पर सरकार को क्या ! उनका तो काम छुट्टी के बहाने जनता को साधना होता है।

शहर या सड़क का नाम बदल जाने से क्या शहर की सड़कें चौड़ी हो गईं? ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो गया? बिजली पानी चौबीस घंटों आने लगे? पुराने साइनबोर्ड उतर गए, नए लग गए, सरकारी खजाने से कुछ करोड़ और उड़ गए। सरकार को लगता है नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है! पर सच यह है कि इतिहास में इस बदलाव का एक पृष्ठ भर बढ़ जाता है। जयंतियों पर भाषणबाजी का ऐसा तांता लगता है कि लगता है सारी समस्याओं का समाधान भाषणों में ही छिपा है। सेमिनार, वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम… इतनी ऊर्जा और धन यदि इन “जयंतियों” पर खर्च करने की अपेक्षा, उन क्षेत्रों में वास्तविक निवेश किया जाए तो? पर जयंती मनाना आसान है। फोटो खिंचवाने का मौका भी मिल जाता है। व्यापक जनसंपर्क हो जाता है। अखबार में बने रहने के मौके पैदा होते हैं। सरकार को एक नया विभाग बना देना चाहिए ” उत्सव विभाग” जिसका एकमात्र काम हो जब भी कोई गंभीर मुद्दा उभरे, तुरंत एक नया टिकट, सिक्का, छुट्टी या जयंती का तोप दाग दो! जनता का ध्यान बंट जाएगा। जो

भूखे को भजन सुना कर सुला दे वह इस विभाग का प्रमुख बनाया जा सकता है। जनता को रंगबिरंगी पतंग दिखा कर कह सके, “देखो कितना सुंदर आकाश है!” यह सारा नील गगन तुम्हारा है।

हो सकता है अगली बार वो “महंगाई रोकथाम दिवस” मनाएं, और उस के खर्च निकालने सब्जियों के दाम थोड़े और बढ़ा दिए जाएं। क्योंकि जब तक मुफ्त के चक्करों में पब्लिक उलझी रहेगी, तब तक असली ‘मुफ्त’ तो सिर्फ नेता को ही मिलेगा, जनता के थोक वोट। नेता जी के “वर्चुअल सॉल्यूशन्स का सफलता दिवस” मतलब हर्र लगे न फिटकरी रंग चोखा आए।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 255 ☆ बाल कविता – बत्तख और मछलियां… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक लगभग तेरह दर्जन से अधिक मौलिक पुस्तकें ( बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य ) तथा लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन।लगभग चार दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित बारह दर्जन से अधिक राजकीय प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 255 ☆ 

☆ बाल कविता – बत्तख और मछलियां…  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

☆

चोंच है पीली, पंख विशाल।

बत्तख रानी बड़ी कमाल।।

दाना खाती बड़े चाव से।

मछली देखें बड़े भाव से।।

* 

मछली बोलीं अरे! ओ बत्तख

हमें भी दाना खिलवाओ।

भूख लगी है बड़े जोर की

हमसे नहीं तुम शरमाओ।।

 *

बत्तख बोली अरे मछलियो

दाना  तुम्हें खिलाती हूँ।

सैर करूँगी मैं भी जल की

तुमको सखा बनाती हूँ।।

 *

सभी मछलियों को बत्तख ने

दाना प्रेम से खिलवाया।

पेट भरे पर नाचे – कूदे

सबने ही आनन्द मनाया।।

☆

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares