संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य” में आज प्रस्तुत है सजल “आओ लौटें बालपन में… ”। अब आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ” में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी द्वारा लिखित एक विचारणीय व्यंग्य ‘ड्रेन आउट द मनी’। इस विचारणीय आलेख के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 129 ☆
व्यंग्य – ड्रेन आउट द मनी
दक्षिण भारत के एक जूनियर इंजीनियर साहब के घर के ड्रेन पाईप से एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच सौ रुपये के ढ़ेर से बंडल ढ़ूंढ़ निकाले और चोक नाली से जल की अविरल धारा पुनः बह निकली. अब इन जाँच एजेंसियो को कौन बताये कि रुपये कमाना कितना कठिन है. घोटाले, भ्रष्टाचार, कमीशन, हफ्ता, पुलिसिया वसूली, माफिया, शराब, ड्रग्स, सेक्स रैकेट, वगैरह कुछ लोकप्रिय फार्मूले हैं जिनमें रातो की नींद दिन का चैन सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है, तब कहीं बाथरूम की दीवारों, छत की सीलिंग, फर्श या गद्दे में छिपाने लायक थोड़े से रुपये जुट पाते हैं. अपने और परिवार के सदस्यो यहां तक कि कुत्ते बिल्ली के नाम पर सोना चांदी, चल-अचल संपत्ति अर्जित करना हंसी खेल नही होता. उनसे पूछिये जिन्होंने ऐसी अकूत कमाई की है. अरे मन मारना पड़ता है तरह तरह के समझौते करने पड़ते हैं, गलत को सही बताना पड़ता है. किसी की बीमारी की मजबूरी में उससे रुपये ऐंठने के लिये कितना बेगैरत बनना पड़ता है, यह किसी भी ऐसे डाक्टर से पूछ लीजीये जिसने महामारी की आपदा में अवसर तलाश कर रुपये बनायें हों. जांच के दौरान संपत्ति का कोई हिसाब-किताब नहीं दे पाने का रुतबा हासिल करना बिल्कुल सरल नही होता. ऐसे बड़े लोगों के ड्राइवर, नौकर, कर्मचारी भी उनकी बेनामी संपत्तियो के आफिशियल मालिक होते हैं. नेता जी, सरकारी अफसर, ठेकेदार, डाक्टर जिसे जहाँ मौका मिल पाता है अपने सारे जुगाड़ और योग्यता से संम्पत्ति बढ़ाने में जुटे दिखते हैं. दूसरी ओर आम आदमी अपना पसीना निचोड़ निचोड़ कर महीने दर महीने बीमा की किश्तें भरता रहता है और बैंक स्टेटमेंट्स में बढ़ते रुपयो को देखकर मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया रहता है. वैसे रुपये कमाना जितना कठिन है, उन्हें संभालना उससे भी ज्यादा मुश्किल. माया बड़ी ठगनी होती है. सही निवेश न हो तो मेहनत से कमाई सारी संपत्ति डेप्रिशियेशन की भेंट चढ़ जाती है. शेयर बाजार बड़ों बड़ो को रातों रात सड़क पर ले आने की क्षमता रखता है.
आई ए एस के साक्षात्कार में पूछा गया यदि 2 करोड़ रुपये १० मिनट में छिपाने का समय मिलता हैं तो आप क्या करेंगे ? उम्मीदवार का उत्तर था मैं ऑनलाइन आयकर विभाग को स्वयं सूचित करूँगा और उनको जानकारी दूंगा कि मेरे पास 2 करोड़ रुपये अघोषित धन हैं. मै इस 2 करोड़ पर जितना कर और जुर्माना बनता हैं सब जमा करना चाहता हूँ. जितना कर और जुर्माना निर्धारित होगा उसे जमा कर दूंगा. इसके बाद जो भी धनराशि बचेगी वह सफ़ेद धन बन जाएगी और उसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर दूंगा. कुछ ही वर्षों में वह बढ़कर 2 करोड़ से ज्यादा हो जायेगी. उम्मीदवार का चयन कर लिया गया. नियम पूर्वक चलना श्रेष्ठ मार्ग होता है. रुपयों को रोलिंग में बने रहना चाहिये. लक्ष्मी मैया सदा ऐसी कृपा बनायें रखें कि अच्छा पैसा खूब आये और हमेशा अच्छे कामों में लगता रहे. सद्कार्यो में किया गया निवेश पुण्य अर्जित करता है और पुण्य ही वह करेंसी है जो परलोक में भी साथ जा सकती है. शायद इसीलिये धर्माचार्य भले ही स्वयं अपने आश्रमो में लकदक संग्रह करते हों पर अपने शिष्यों को यही शिक्षा देते नजर आते हैं कि रुपया हाथ का मैल है. दान दया ही माया को स्थायित्व देते हैं. तो यदि घर के ड्रेन पाईप से रुपयों की बरामदगी से बचना हो तो मेक इट योर हेबिट टु ड्रेन आउट द मनी इन गुड काजेज एण्ड हेलपिंग अदर्स.
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम कालजयी दोहे।)
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है एक भावप्रवण अभिनवगीत – “बस एक चाह साँझ….. ”। )
(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में सँजो रखा है।आज प्रस्तुत है आपके बचपन के संस्करण ‘बचपन के दिन….’ )
☆ संस्मरण # 112 ☆ बचपन के दिन…. ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय☆
बचपन के दिनों को जिंदगी के सबसे सुनहरे दिनों में गिना जाता है। ये वो सबसे खास पल होते हैं, जब न ही किसी चीज की चिंता होती है और न ही किसी चीज की परवाह। हर किसी के बचपन का सफर यादगार और हसीन होता है, इसलिए अक्सर लोगों से मुंह से यह कहते जरूर सुना होगा कि ‘वो दिन भी क्या दिन थे’
जबलपुर के नरसिंह बिल्डिंग परिसर में हमारा बीता बचपन,
नरसिंह बिल्डिंग में भले 60-70 परिवार रहते थे पर नरसिंह बिल्डिंग परिसर भरा पूरा एक परिवार लगता था । सभी हम उम्र के दोस्तों के असली नाम के अलावा घरेलू चलतू निक नेम थे, जो बोलने बुलाने में सहज सरल भी होते थे, जो उन 60-70परिवार के लोग बड़ी आत्मीयता से बोलते थे, निक नेम से ही सब एक दूसरे को जानते थे, जैसे फुल्लू, गुल्लू, किस्सू, गुड्डू, मुन्ना, मुन्नी, सूपी, राजू, राजा, नीतू, संजू, बबल, लल्ला, बाला, जग्गू आदि … आदि, सभी सुसंस्कारवान और सबका लिहाज और सम्मान करने वाले…….
तो एक दिन अचानक जयपुर से फुल्लू भाई (अनूप वर्मा) का फोन आया कि नरसिंह बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 22 में 46 साल पहले रहने वाले मिस्टर कुमार नासिक से जबलपुर पहुँचे हैं और 46 साल पुरानी यादों को ताजा करने वे नरसिंह बिल्डिंग पहुचे हैं,अनूप ने नंद कुमार का फोन नंबर भी भेजा, हमने कुमार से बात की, पता चला कि वे मानस भवन के पास की पारस होटल में रूके हैं, 46 साल बाद पहली बार किसी को देखना और मिलकर पहली बार बात करना कितना रोमांचक होता है,जब हम और कुमार ने नरसिंह बिल्डिंग के उन पुराने दिनों के एक एक पन्ने को याद करना चालू किया,कुछ हंसी के पल,कुछ पुराने अच्छे लोगों के बिछड़ जाने की पीड़ा आदि के साथ कुमार ने सब परिवारों को दिल से याद किया, लाल ज्योति की याद आई, जग्गू और किस्सू को याद किया,मुरारी से मुलाकात का जिक्र आया,तो छत में रहने वाली नर्स बाई के जग्गू की बात हुई,रवि कल्याण,मीरा,चींना याद आए,ऊधर बिशू राजा ललिता से लेकर साधना, सूपी, शोभा, चिनी, मुन्नी, विनीता, संजू, भल्ला आदि सब कहाँ और कैसे की कुशलक्षेम बतायी गई, सात समंदर पार बैठी जया,नीलम, बड़े फुल्लू,अरविन्द,और सरोज दीदी को भी याद किया, 46 सालों का लेखा जोखा की बात करते हुए कुमार ने हंसी की फुलझड़ियां छोड़ते हुए बताया कि हमारे घर के नीचे फ्लैट नंबर 7और फ्लैट नंबर ८ में ‘ई एस आई’ का अस्पताल था जिसमें नीले रंग का छोटा सा बोर्ड लगा था जिसमें लिखा था “छोटा परिवार सुखी परिवार ” पर डिस्पेंसरी के ऊपर नौ बच्चे का परिवार, डिस्पेंसरी के बाजू में नौ बच्चों का परिवार फिर बोर्ड में लिखी इबारत का नरसिंह बिल्डिंग में कितने घरों में पालन की समीक्षा में लगा कि नरसिंह बिल्डिंग में नौ बच्चे के परिवार खूब थे,पर गजब ये था कि सभी परिवारों में, अदभुत तालमेल और अपनत्व भाव था, पूरा भारत देश उस नरसिंह बिल्डिंग परिसर में बसा था, सभी त्यौहार सभी मिलजुल कर मनाते, एक नरसिंह बिल्डिंग परिसर ऐसी फलने वाली जगह थी जहाँ हर तरफ से सबके पास विकास के दरवाजे खुले मिले हर किसी ने हर फील्ड में उन्नति पाई ।
कुछ दिन बाद जयपुर से खबर आई कि मित्र छोटा फुल्लू (अनूप वर्मा) नहीं रहा, उसके साथ बिताए बचपन के दिन याद आये तो इतना सारा लिख दिया।
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता “# जीवन का कटु सत्य #”)
(भूक_अशी असते जी माणसाला काही पण करायला लावते,मढयावरील अथवा त्याला अर्पण केलेलं अन्न कधी कोणी खाल्लं तर त्यात नवल कसलं.शेवटी ती भूक आहे,आणि भूक माणसाला कुठे घेऊन जाईल याचा भरवसा नाहीच.)
(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अतिसुन्दर व्यंग्य ‘कलियुग में चमत्कार। इस अतिसुन्दर व्यंग्य रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 11 ☆
☆ व्यंग्य – कलियुग में चमत्कार☆
एस.पी.साहब दूसरे शहर से बदली होकर आये थे। चार महीने बाद उनके पुत्र की शादी हुई। इंस्पेक्टर प्रीतमलाल को बुलाया, कहा, ‘शामियाना, केटरिंग और रोशनी का इंतज़ाम करो। जो भी पेमेंट बनेगा कर दिया जाएगा। एडवांस देना ज़रूरी हो तो वह भी दिया जा सकता है। इंतज़ाम बढ़िया होना चाहिए।’
प्रीतमलाल ने सैल्यूट मारा, कहा, ‘हो जाएगा, सर,बढ़िया इन्तज़ाम हो जाएगा। आप निश्चिंत रहें।’
प्रीतमलाल मोटरसाइकिल लेकर पंजाब टेंट हाउस के सरदार जी के पास पहुँचे। कहा, ‘एस पी साहब के यहाँ अगली पच्चीस की शादी है। इन्तज़ाम करना है। नोट कर लो।’
सुनकर सरदार जी का मुँह उतर गया। कुछ सेकंड मुँह से बोल नहीं निकला। गला साफ करके ज़बरदस्ती प्रसन्नता दिखाते हुए बोले, ‘हो जाएगा, साब, बिलकुल हो जाएगा। आप फिकर मत करो। आप का काम नहीं होगा तो किसका होगा?’
इंस्पेक्टर साहब बोले, ‘पेमेंट की चिन्ता मत करना। साहब ने कहा है कि हो जाएगा।’
सरदार जी ने फीकी मुस्कान के साथ जवाब दिया, ‘वो ठीक है सर। कोई बात नहीं है। इन्तजाम हो जाएगा। डिपार्टमेंट का काम अपना काम है।’
इंस्पेक्टर साहब ने पूछा, ‘कुछ एडवांस वगैरः की ज़रूरत है क्या?’
सरदार जी घबराकर बोले, ‘अरे नहीं सर। एडवांस का क्या होगा?कोई प्राब्लम नहीं है। आपका काम हो जाएगा।’
प्रीतमलाल संतुष्ट होकर लौट गये।
एस. पी. साहब के पुत्र की शादी हुई। इन्तज़ाम एकदम पुख्ता था। लंबा चौड़ा शामियाना लगा,नीचे कुर्सियों और सोफों की लम्बी कतार। जगमग करती रोशनी। खाने के लिए बड़े दायरे में फैले बूथ। आजकल के फैशन के हिसाब से तरह तरह की भोजन-सामग्री। सारा इंतज़ाम एस. पी.साहब की पोज़ीशन के हिसाब से। मेहमान खूब खुश होकर गये।
सबेरे सब काम सिमट गया। शामियाना, कुर्सियां, बूथ, देखते देखते सब ग़ायब हो गये।
चार पाँच दिन बाद इंस्पेक्टर प्रीतमलाल फिर सरदार जी के पास पहुँचे। बोले, ‘चलो सरदार जी, साहब ने हिसाब के लिए बुलाया है।’
सरदार जी सुनकर परेशान हो गये। बोले, ‘किस बात का हिसाब जी?’
इंस्पेक्टर ने कहा, ‘क्यों, शादी के इन्तज़ाम का हिसाब नहीं करना है?’
सरदार जी हाथ हिलाकर बोले, ‘कोई हिसाब नहीं है सर। आपका काम हो गया, हिसाब की क्या बात है?’
दरोगा जी बोले, ‘ये साहब ज़रा दूसरी तरह के हैं। धरम-करम वाले हैं। बिना हिसाब किये नहीं मानेंगे। चलो,हिसाब कर लो।’
सरदार जी और परेशान होकर बोले, ‘नईं सर,माफ करो। कोई हिसाब किताब नहीं है। आप खुश खुश घर जाओ। साहब से हमारा सलाम बोलना।’
प्रीतमलाल भी कुछ परेशान हुए। समझाकर बोले, ‘अरे चलो सरदार जी,साहब सचमुच हिसाब करना चाहते हैं।’
सरदार जी हाथ जोड़कर बोले, ‘जुरूर हमसे कोई गलती हुई है जो आप हिसाब की बात बार बार कर रहे हैं। बताओ जी क्या गलती हुई?’
प्रीतमलाल ने हँसकर जवाब दिया, ‘अरे कोई गलती नहीं है। चलो, चल कर अपना पैसा ले लो।’
सरदार जी ने अपनी हिसाब की नोटबुक उठायी और उसके पन्ने पलटने लगे। फिर बोले, ‘सर जी, हमारे खाते में तो आपका कोई काम हुआ ही नहीं।’
प्रीतमलाल आश्चर्य से बोले, ‘क्या?’
सरदार जी पन्ने पलटते हुए बोले, ‘इसमें तो कहीं आपका हिसाब चढ़ा नहीं है। हमारी दुकान से तो आपका काम हुआ नहीं।’
प्रीतमलाल विस्मित होकर बोले, ‘शादी में इन्तज़ाम आपका नहीं था?’
सरदार जी फिर नोटबुक पर नज़र टिकाकर बोले, ‘इस नोटबुक के हिसाब से तो नहीं था, सर।’
प्रीतमलाल बोले, ‘लेकिन मैं तो आपको आर्डर देकर गया था।’
सरदार जी ने जवाब दिया, ‘जुरूर दे गये थे, लेकिन उस दिन की बुकिंग दूसरी जगह की पहले से थी। मैं आपको बताना भूल गया था। बाद में मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन आपसे कंटैक्ट नहीं हुआ।’
प्रीतमलाल परेशान होकर लौट गये।
एस.पी.साहब को बताया तो साहब ने सरदार जी को तलब किया। सरदार जी अपनी नोटबुक लिये पहुँचे।
साहब ने पूछा, ‘सरदार जी, अपना हिसाब क्यों नहीं बता रहे हैं?’
सरदार जी ने बड़ी सादगी से जवाब दिया, ‘सर जी, हमने तो आपका कोई काम किया ही नहीं। हिसाब कैसे बतायें?हमारी नोटबुक में तो कुछ चढ़ा ही नहीं। जुरूर कुछ गल्तफैमी हुई है।’
एस.पी. साहब हँसे, बोले, ‘हम खूब समझते हैं। नाटक मत करो,सरदार जी। अपना पैसा ले लो।’
सरदार जी अपने कानों को हाथ लगाकर बोले, ‘हम सच बोल रहे हैं, सर जी। हमारी दुकान से आपका काम नहीं हुआ।’
एस. पी. साहब बोले, ‘बहुत हुआ सरदार जी। अपने पैसे ले लो।’
सरदार जी दुखी भाव से बोले, ‘कैसे ले लें, सर जी?हम बिना काम का पैसा लेना गुनाह समझते हैं।’
एस.पी.साहब निरुत्तर हो गये। उसके बाद दो तीन बार इंस्पेक्टर प्रीतमलाल फिर गये, लेकिन सरदार जी की नोटबुक यही कहती रही कि उन्होंने एस.पी.साहब के यहाँ कोई काम नहीं किया। प्रीतमलाल ने उनसे कहा कि कई लोगों ने उन्हें वहाँ इन्तज़ाम में लगा देखा था तो उनका जवाब था कि कोई उनका हमशकल होगा, वे तो उस दिन एसपी साहब के बंगले के आसपास भी नहीं गये।
उनसे यह भी कहा गया कि शादी के दिन आये सामान पर ‘पंजाब टेंट हाउस’ लिखा देखा गया था। उस पर भी सरदार जी का जवाब था, ‘नईं जी। जुरूर आपको गल्तफैमी हुई होगी।’
उसके बाद पुलिस हल्के में चर्चा चल पड़ी कि कैसे जिन सरदार जी को काम दिया गया था वे तो एस. पी.साहब के बंगले पर पहुँचे ही नहीं और फिर भी किसी चमत्कार से सारा काम हो गया। पुलिस हल्के से निकलकर यह चर्चा पूरे शहर में फैल गयी। लोग पुरानी कथाओं के उदाहरण देकर सिद्ध करने लगे कि यह घटना नयी नहीं है। पहले भी भगवान ने आदमी का रूप धारण कर कई बार भक्तों को संकट से बचाया है। इस घटना से सिद्ध हुआ कि कलियुग में भी चमत्कार संभव है।
(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के लेखक श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको पाठकों का आशातीत प्रतिसाद मिला है।”
हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है इस शृंखला की अगली कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों के माध्यम से हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
☆ संजय उवाच # 115 ☆ तमसो मा ज्योतिर्गमय☆
अंधकार से प्रकाश की यात्रा मनुष्य जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। स्थूल के भीतर सूक्ष्म का प्रकाश है जो मनुष्य को यात्रा कराता है। यह यात्रा बाहर से भीतर की है। कभी-कभी कोई प्रसंग, कोई घटना अकस्मात एक लौ भीतर प्रज्ज्वलित कर देती है। यात्रा आरम्भ हो जाती है।
ब्रह्मा के मानसपुत्र प्रचेता के पुत्र थे रत्नाकर। किंवदंती है कि बचपन में इनका अपहरण एक भीलनी ने कर लिया था। कालांतर में परिवेश के प्रभाव में वे रत्नाकर डाकू हो गए। रत्नाकर डाकू वन में आते- जाते व्यक्तियों को लूट लेने के लिए कुख्यात हो चला। एक बार देवर्षि नारद उस मार्ग से निकले। रत्नाकर रास्ता रोककर खड़ा हो गया। देवर्षि ने पूछा, “यह पापकर्म क्यों करते हो?” उत्तर मिला, “अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए।” देवर्षि ने फिर प्रश्न किया, “तुम्हारे पाप में क्या तुम्हारे परिजन भागीदार होंगे?” ” निश्चित, उन्हीं के लिए तो करता हूँ।”….देवर्षि हँस पड़े। बोले,” चाहे तो मुझे बांध जाओ पर जाकर एक बार अपने परिजनों को पूछ तो लो, उनसे पुष्टि तो ले लो।” नादान रत्नाकर एक मोटी रस्सी से देवर्षि को बांधकर घर पहुँचा। सारा घटनाक्रम सुनाकर परिजनों से पूछा कि उसके पाप में वे सम्मिलित हैं या नहीं?” परिजन बोले, ” हम तुम्हारे पाप में भागीदार क्यों समझे जाएँगे? पाप तुम्हारा, दंड भी तुम्हारा ही।” बैरागी भाव लेकर रत्नाकर, देवर्षि के पास पहुँचा। पापों से मुक्त होने और अंधकार से प्रकाश की यात्रा का मार्ग जानना चाहा। मुनि ने कहा, “तपस्या करो। संभव है। सीधे राम राम तुमसे न जाय तो मरा-मरा से आरम्भ करो।” डाकू रत्नाकर पहला व्यक्ति हुआ जो मरा- मरा, से मराम-मराम होते-होते राम राम तक पहुँचा। प्रदीर्घ तपस्या में शरीर पर दीमकों ने बाँबी बना ली। रत्नाकर, उसी बाँबी में समाप्त हो गए और महर्षि वाल्मीकि ने जन्म लिया।
अज्ञान के तम की जानकारी प्रकाश की यात्रा में पहला चरण है।
☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆संपादक– हम लोग ☆पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
मोबाइल– 9890122603
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
writersanjay@gmail.com
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈