हिन्दी साहित्य – यात्रा संस्मरण ☆ कुमायूं #78 – 16 – जिम कार्बेट व सरला देवी ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के  लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. पर्यटन आपकी एक अभिरुचि है। इस सन्दर्भ में श्री अरुण डनायक जी हमारे  प्रबुद्ध पाठकों से अपनी कुमायूं यात्रा के संस्मरण साझा कर रहे हैं। आज प्रस्तुत है  “कुमायूं  – 16 – जिम कार्बेट व सरला देवी ”)

☆ यात्रा संस्मरण ☆ कुमायूं #78 – 16 – जिम कार्बेट व सरला देवी ☆ 

लन्दन के शैफर्डबुश में  5 अप्रैल 1901 को जन्मी  कैथरीन को जब भारत के स्वाधीनता आन्दोलन और महात्मा गांधी के संघर्ष के विषय में पता चला तो वे अंततः  1932 में भारत आकर गांधीजी की शिष्या बनी तथा आठ साल तक सेवाग्राम में गांधी जी के सानिध्य में रही और गांधीजी के ‘नई तालीम’ के काम में अपना सहयोग दिया । गांधीजी ने मीरा बहन के बाद अपनी इस दूसरी  विदेशी शिष्या को नया  नाम दिया  सरला देवी । बाद में  गांधीजी के निर्देश पर सरला देवी ने 1940 में कुमांऊ अंचल पहुंचकर स्वाधीनता संग्राम पर  काफी काम किया और इस दौरान वे दो बार जेल भी गई। उन्होंने  कौसानी में लक्ष्मी आश्रम की स्थापना ठीक उसी स्थान के निकट की जहां बैठकर गांधी जी ने गीता पर अपनी पुस्तक ‘अनासक्ति योग’ लिखी थी।  अपने आश्रम के माध्यम से उन्होंने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का कार्य किया । पर्वतीय अंचल के गांधी विचारों से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्होंने उत्तराखंड सर्वोदय मंडल का गठन किया, वनाधिकार व पर्यावरण केन्द्रित ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख कार्यकर्ता सुन्दरलाल बहुगुणा के साथ वे जुडी रही और शराब विरोधी आन्दोलन को सशक्त करती रही । हिन्दी में उन्होंने भारत आकर प्रवीणता हासिल की और दस पुस्तके लिखी । उनके जीवन का सबसे दुखदाई क्षण तब आया जब 1967  से 1977 की अवधि में विदेशी नागरिक होने के कारण उन्हें इस सीमान्त अंचल को छोड़ना पडा । वे पुन: यहाँ वापस आई और  1982 बेरीनाग के निकट हिमदर्शन कुटीर  में उन्होंने अंतिम सांस ली । यह स्थल यद्दपि पाताल भुवनेश्वर के नज़दीक था तथापि दिन ढलने व समयाभाव के कारण में वहाँ न जा सका किन्तु उनके कौसानी आश्रम अवश्य गया और एक बार उनकी शिष्या राधा बहन से भी भोपाल में मिला ।

अपने सहयोगियों के बीच बहनजी के नाम से मशहूर  सरला देवी जब  1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में गिरफ्तार हुई और बाद को रिहा होने के बाद वे गांधी जी से मिलने पूना गई, उसी वक्त के दो संस्मरण उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘ व्यावहारिक वेदांत’ में लिखे हैं ।

‘बापू अब सेवाग्राम वापस जा रहे थे, तो तय हुआ कि मैं पहले अहमदाबाद में एक विकासगृह देखने जाऊं और फिर उनके साथ बम्बई से वर्धा ।

मैं जब विक्टोरिया टर्मिनल पहुँची तो कलकत्ता मेल पहले से प्लेटफार्म पर खडी थी । मैंने बतलाया कि मुझे बापू के साथ जाना है । लोगों ने मुझे वैसे ही प्लेटफार्म में चले जाने दिया । कुछ लोग एक छोटे से आरक्षित डिब्बे में सामान संभाल रहे थे। साधारण डिब्बे से इस डिब्बे में ज्यादा लोग थे, सफ़र में शांति नहीं मिली। हर स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ बापू के दर्शन के लिए इक्कठी मिलती थी। हरिजन कोष के लिए बापू अपना हाथ फैलाते थे। लोग जो कुछ दे सकते थे, देते थे , एक पाई से लेकर बड़ी-बड़ी रकमें और कीमती जेवर तक। स्टेशन से गाडी छूटने पर एक-एक पाई की गिनती की जाते थी और हिसाब लिखा जाता था।

सेवाग्राम में जब मैं बापू से विदा लेने गई तो मैंने उनके सामने बा और बापू की एक फोटो रखी । इरादा उस पर उनके हस्ताक्षर लेने का था । बापू बनिया तो थे ही और वे हर एक चीज का नैतिक ही नहीं भौतिक दाम भी जानते थे। वे अपने दस्तखत की कीमत भी जानते थे और इसलिए अपना हस्ताक्षर देने के लिए हरिजन कोष के लिए कम से कम पांच रुपये मांगते थे । पांच रुपये से कम तो वे स्वीकार ही नहीं करते थे । उन्होंने आखों में शरारत भरकर मुझे देखा । मैंने कहा,” क्यों ? क्या आप मुझे भी लूटेंगे ?”

उन्होंने गंभीरता से उत्तर दिया, “ नहीं मैं तुझे नहीं लूट सकता । तेरे पैसे मेरे हैं, इसलिए मैं तुझसे पैसे नहीं ले सकता ।”

मैंने कहा “बहुत अच्छी बात है । तो आप इस पर दस्तखत करेंगे न ?”

“क्या करूँ , मैं बगैर पैसों के दस्तखत भी नहीं कर सकता ।” बापू ने कहा और फिर उन्होंने सोच-समझकर पूंछा “ तुम मेरे दस्तखत के लिए इतनी उत्सुक क्यों हो ?”

मैंने कहा “ यदि मेरी लडकिया लापरवाही करेंगी, पढ़ाई या काम की ओर ठीक से ध्यान नहीं देंगी तो मैं उन्हें आपकी फोटो दिखाकर कहूंगी कि यदि तुम बापू की तरह महान बनना चाहती हो तो तुम्हें आपकी तरह ठीक ढंग से काम करना चाहिए।”

बापू ने जबाब दिया “ मैंने लिखना-पढ़ना सीखा, परीक्षा पास करके बैरिस्टर बना, इन सबमे कोई विशेषता नहीं है। इससे तुम्हारी लडकियाँ मुझसे कुछ नहीं सीख पाएंगी ।  यदि ये मुझसे कुछ सीख सकती हैं तो यह सीख सकती हैं कि जब मैं छोटा था तब मैंने खूब गलतियां की लेकिन जब मैंने अपनी गलती समझी तो मैंने पूरे दिल से उन्हें स्वीकार किया । हम सब लोग गलतियां करते हैं, लेकिन जब हम उनको स्वीकार करते हैं तो वे धुल जाती हैं , और हम फिर दुबारा  वही गलती नहीं करते ।”

उन्होंने मुझे याद दिलाई कि बचपन में वे खराब संगत में पड़ गए थे, उन्होंने सिगरेट पीना और गोश्त खाना शुरू कर दिया था और फिर अपना कर्ज चुकाने के लिए रूपए और सोने की चोरी की थी । जब उन्होंने अपनी  गलती समझी तब उसे पूरी तरह खोल कर अपने पिताजी को लिखा । पिताजी पर इसका अच्छा असर हुआ और उन्होंने मोहन को माफ़ कर दिया । ‘

भारत प्रेमी इन दोनों महान हस्तियों, जिम कार्बेट व सरला देवी  को मेरा नमन।

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 46 ☆ जिंदगी के मोड़ ☆ श्री प्रह्लाद नारायण माथुर

श्री प्रहलाद नारायण माथुर

(श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें  सफर रिश्तों का तथा  मृग तृष्णा  काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा  जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता ‘जिंदगी के मोड़’। ) 

 

Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>>  मृग  तृष्णा  

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 46 ☆

☆ जिंदगी के मोड़ ☆

जिंदगी जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी,

तिलस्मी जिंदगी के रंग बदलते रहे ||

 

जिंदगी में खट्टे मीठे अनुभव होते रहे,

जिंदगी के हर मोड़ पर नए चौराहे आते रहे ||

 

हर चौराहे पर फिर नए मोड़ आते रहे,

हर चौराहै पर नए रास्ते मिलते रहे  ||

 

कुछ रास्ते आगे जाकर तिराहे में मिल गए,

आगे मोड़ पर ‘खतरा है’ लिखी तख्तियां देखते रहे ||

 

हम किसी भी खतरे से अनजान थे,

इधर आगे मोड़ पर खड्डे भी कुछ गहरे मिले ||

 

जिंदगी तिराहे से निकल दो राहे पर आ गयी,

कुछ भी समझ नहीं आया अब किस राह पर मुड़े ||

 

थोड़ा आगे एक एक सुनसान राह नजर आयी,

सुनसान राह पर बढ़े तो देखा आगे रास्ता बंद है ||

 

जिंदगी उधर ही जाती जिधर राह आसान नहीं होती,

थक गया सही राह ढूंढते, यह तो रास्ता ही आगे बंद है ||

 

किसी ने कंधे पर हाथ रख कर कहा,

तू गलत नही सही राह पर है, जिंदगी का रास्ता यहीं बंद है ||

© प्रह्लाद नारायण माथुर 

8949706002
≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 98 ☆ श्रावण सर ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

? साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 98 ?

☆ श्रावण सर ☆

एक रिमझिमती श्रावणी दुपार,

लाॅकडाऊन नंतर

पहिल्यांदाच,

घेतलेला मोकळा श्वास!

सखी म्हणाली,

चल भटकून येऊ कॅम्पातून….

रस्ता फारशी गर्दी नसलेला…

थोडा वेळ भटकत राहिलो,

पावसाची भुरभुर झेलत…

 

आठवला बालपणातला,

तारूण्यातला श्रावण,

झिम्मा फुगडी, झोका,

मेंदी भरले हात पाय,

आघाडा… दुर्वा..फुलं..

मास्क मधूनही जाणवले,

ते आठवणीतले सुगंध…..

 

मनात किलबिलला श्रावण,

आणि पावलं वळली,

मार्झोरीन कडे…

वयाची “संध्या छाया” असली तरी, अनुभवली एक मस्त दुपार….

मार्झोरीनच्या वरच्या मजल्यावरचं

खिडकीशेजारचं दोन खुर्च्यांचं टेबल पटकावताना,

झालेला आनंद शाळकरी मुलीसारखा!

मस्त काॅफी-सॅन्डविच आणि

खिडकीतून ऐकू येणारी,

फाद्यांची सळसळ!

एक निवांत दुपार,

दिवस सोनेरी बनविणारी!

 

आयुष्याच्या कुठल्याही

वळणावर अनुभवावीच

सखीबरोबरची—

अशी एखादी,

अलवार श्रावण सर,

खरं तर…

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मीप्रवासीनी ☆ मी प्रवासिनी क्रमांक-११ – भाग ३ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

✈️ मीप्रवासीनी ✈️

☆ मी प्रवासिनी  क्रमांक- ११ – भाग ३ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी ☆ 

‘भीषण सुंदर’ सुंदरी आणि चंद्रमुखी??

दुसऱ्या दिवशी सकाळी कॅम्पच्या शेजारी असलेलं म्युझियम पाहिलं. त्यात वाघ, इतर वन्य प्राणी, मगरी, पक्षी, फुलपाखरं, वेगवेगळ्या जातीची तिवरं, त्यांचे उपयोग असं दाखवलं होतं. तिथून खाली दिसणार्‍या मोठ्या तळ्यात मगर पार्क केलं होतं .सुंदरबनच्या बेटसमूहांचा मोठा कॉ॑क्रीटमधला नकाशा फुलापानांनी सजलेल्या बागेत होता. आज सुंदरबनातून परतीचा प्रवास होता. येताना काळोखात न दिसलेली अनेक राहती हिरवी बेटं, त्यावरील कौलारु घरं, शाळा,नारळी- केळीच्या बागा आणि भातशेतीच्या कामात गढलेली माणसं दिसत होती.  खाडीचं खारं पाणी आत येऊ नये म्हणून प्रत्येक गावाला उंच बंधारे बांधले होते. स्वातंत्र्यपूर्व काळात हॅमिल्टन नावाच्या गोऱ्या साहेबानं गोसाबा या बेटावर स्थानिकांनी तिथे रहावं म्हणून शेतीवाडी, शिक्षण, हॉस्पिटल, रस्ते या कामात मदत केली. तो स्वतःही तिथे रहात होता. या बेटावरील त्याचा जुना, पडका बंगलाही पाहायला मिळाला. रवींद्रनाथ ठाकूर यांनी दोन दिवस वास्तव्य केलेली, छान ठेवलेली एक बंगलीही होती. गोसाबा बेटावरचे हे गाव चांगलं मोठं, नांदतं होतं. तिथलं पॉवर हाउस म्हणजे जंगली लाकडाचे मोठे ठोकळे वापरून, मोठ्या भट्टीत बॉयलरवर पाणी उकळवतात व त्यापासून औष्णिक वीज तयार केली जाते. त्यातून त्या गावाची विजेची गरज भागते.

जिम कार्बेट, कान्हा, काझीरंगा, रणथंबोर, थेकडी, सुंदरबन अशा अनेक अरण्यांना  भेटी देऊन झाल्या पण वाघाची व आमची दृष्टभेट नाही. आम्हाला फक्त हरीणे, पक्षी, हत्ती, रानम्हशी वगैरेंचं दर्शन झालं. सुंदरबन कॅ॑पमध्ये रात्री आम्हाला एका मोठ्या हॉलमध्ये वाघावरची फिल्म दाखवली. तिथे अजून २७६ वाघ आहेत. परंपरागत मासेमारीसाठी, मध व औषधी वनस्पती गोळा करण्यासाठी स्थानिक लोक जीव धोक्यात घालून या वनात खोलवर जातात. लांबट होडीतून सात-आठ जण एकत्र जातात. त्यांच्या चेहऱ्याच्या मागच्या बाजूला माणसाचा मुखवटा वाघाची फसगत करण्यासाठी बांधलेला असतो. अजूनही दरवर्षी चाळीस- पन्नास माणसं वाघाचे भक्ष होतात. कधी सरपण गोळा करायला गेलेली मुलं, म्हातारी माणसं तर कधी मासेमारीसाठी गेलेले कोळी. भक्षावर झेपावणारं ते सळसळतं, सोनेरी ‘भीषण सौंदर्य’ पडद्यावर पाहतानासुद्धा थरथरायला होत होतं! चित्रफितीच्या शेवटी एका लांबट, मजबुत होडीतून सात- आठ जण दहा- पंधरा दिवसांनी मासेमारी करून, जंगल संपत्ती घेऊन घरी परत येत आहेत असं दाखवलं होतं. होडीच्या स्वागतासाठी किनार्‍यावर त्यांचे सारे कुटुंबीय हजर होते. घरधनी सुखरूप परत आल्याचं पाहून एका सावळ्या, गोल चेहऱ्याच्या, टपोऱ्या डोळ्यांच्या, गोल मोठं कुंकू आणि भांगात सिंदूर भरलेल्या ‘चंद्रमुखी’च्या चेहराभर हसू पसरलं. इतकं आंतरिक समाधानाचं, निर्व्याज, मनापासूनचं हसू खूप खूप दिसांनी बघायला मिळालं.

सुंदरबन समाप्त

© सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

जोगेश्वरी पूर्व, मुंबई

9987151890

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 84 ☆ आब-ए-मुहब्बत ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है  आपकी एक भावप्रवण कविता “आब-ए-मुहब्बत”। )

आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –

यूट्यूब लिंक >>>>   Neelam Saxena Chandra

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 84 ☆

☆ आब-ए-मुहब्बत ☆

शायद मैं एक शजर हूँ

और मेरी जड़ें…

वो भी बहुत मज़बूत हैं,

और देती रहती हैं मुझे आब-ए-हयात…

पनपते ही रहते हैं मुझपर

कई हज़ार गुल

जो बिखेरते हैं दिलकश सी खुश्बू…

पर कभी-कभी,

लाज़मी है मेरा भी मुरझा जाना…

यह उम्मीद है कि

रोज़ ख्वाब में चली आती है,

कि तुम किसी अब्र से आओगे

और बरसाओगे इतनी आब-ए-मुहब्बत

कि मैं खिल उठूँगी

किसी मुस्कान सी!

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ शब्द मेरे अर्थ तुम्हारे – 3 – अप्रवासी ☆ श्री हेमन्त बावनकर

हेमन्त बावनकर

☆ शब्द मेरे अर्थ तुम्हारे – 3 ☆ हेमन्त बावनकर☆

☆ अप्रवासी ! ☆

 कुछ लोग

अमानवीय दर्द के साथ

पैरों में छाले लिए

हजारों मील चले गए

कुछ पहुँच गए

कुछ रास्ते में टूट गए

और

अपने ही देश में कहलाए गए

अंतरप्रांतीय ! 

अप्रवासी ! 

 

© हेमन्त बावनकर, पुणे 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 109 ☆ बिना कलम कागज…. ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी द्वारा लिखित आलेख  बिना कलम कागज….। इस विचारणीय रचना के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 109 ☆

? बिना कलम कागज…. ?

वसुधैव कुटुम्बकम् की वैचारिक उद्घोषणा वैदिक भारतीय संस्कृति की ही देन है . वैज्ञानिक अनुसंधानो , विशेष रूप से संचार क्रांति  तथा आवागमन के संसाधनो के विकास ने तथा विभिन्न देशो की अर्थव्यवस्था की परस्पर प्रत्यक्ष व परोक्ष निर्भरता ने इस सूत्र वाक्य को आज मूर्त स्वरूप दे दिया है , कोरोना त्रासदी ने दवा , वैक्सीन जैसे मुद्दे वैश्विक एकता के उदाहरण हैं . हम भूमण्डलीकरण के युग में जी रहे हैं . सारा विश्व कम्प्यूटर चिप और बिट में सिमटकर एक गांव बन गया है .

लेखन , प्रकाशन , पठन पाठन में नई प्रौद्योगिकी की दस्तक से आमूल परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं . नई पीढ़ी अब बिना कलम कागज के ही कम्प्यूटर पर ही सीधे  लिख रही है ,प्रकाशित हो रही है , और पढ़ी जा रही है . ब्लाग तथा सोशल मीडीया वैश्विक पहुंच के साथ वैचारिक अभिव्यक्ति के सहज , सस्ते , सर्वसुलभ , त्वरित साधन बन चुके हैं .सामाजिक बदलाव में सर्वाधिक महत्व विचारों का ही होता है .लोकतंत्र में विधायिका , कार्यपालिका , न्यायपालिका के तीन संवैधानिक स्तंभो के बाद पत्रकारिता को  चौथे स्तंभ के रूप में मान्यता दी गई क्योकि पत्रकारिता वैचारिक अभिव्यक्ति का माध्यम होता है , आम आदमी की नई प्रौद्योगिकी तक  पहुंच और इसकी  त्वरित स्वसंपादित प्रसारण क्षमता के चलते सोशल मीडिया व ब्लाग जगत को लोकतंत्र के पांचवे स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है . वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ समय में कई सफल जन आंदोलन इसी सोशल मीडिया के माध्यम से खड़े हुये हैं .

हमारे देश में भी बाबा रामदेव , अन्ना हजारे के द्वारा बिना बंद , तोड़फोड़ या आगजनी के चलाया गया जन आंदोलन , और उसे मिले जन समर्थन के कारण सरकार को विवश होकर उसके सम्मुख किसी हद तक झुकना पड़ा था . इन  आंदोलनो में विशेष रुप से नई पीढ़ी ने इंटरनेट , मोबाइल एस एम एस और मिस्डकाल के द्वारा अपना समर्थन व्यक्त किया .

जब हम भारतीय परिदृश्य में इस प्रौद्योगिकी परिवर्तन को देखते हैं तो हिंदी  पर इसके प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखते हैं . 21 अप्रैल, 2003 की तारीख वह स्वर्णिम तिथि है जब  रात्रि  22:21 बजे हिन्दी के प्रथम ब्लॉगर, मोहाली, पंजाब निवासी आलोक ने अपने ब्लॉग ‘9 2 11’ पर अपना पहला ब्लॉग-आलेख हिन्दी में पोस्ट किया था . तब से होते निरंतर प्रौद्योगिकी विकास के साथ हिन्दी के महत्व को स्वीकार करते हुये ही बी बी सी , स्क्रेचमाईसोल , रेडियो जर्मनी ,टी वी चैनल्स , तथा देश के विभिन्न अखबारो तथा न्यूज चैनल्स ने भी अपनी वेबसाइट्स पर पाठको के ब्लाग के पन्ने बना रखे हैं . ब्लागर्स पार्क दुनिया की पहली ब्लागजीन के रूप में नियमित रूप से मासिक प्रकाशित हो चुकी है . यह पत्रिका ब्लाग पर प्रकाशित सामग्री को पत्रिका के रूप में संयोजित  करने का अनोखा कार्य कर रही थी .मुझे गर्व है कि मैं इसके मानसेवी संपादन मण्डल का सदस्य रहा हूं .  अपने नियमित स्तंभो में  प्रायः समाचार पत्र ब्लाग से सामग्री उधृत करते दिखते हैं . हिन्दी ब्लाग के द्वारा जो लेखन हो रहा है उसके माध्यम से साहित्य , कला समीक्षा , फोटो , डायरी लेखन आदि आदि विधाओ में विशेष रूप से युवा रचनाकार अपनी नियमित अभिव्यक्ति कर रहे हैं . ई अभिव्यक्ति वेब पोर्टल हेमन्त बावनकर जी का अनूठा प्रयोग है , जिसकी हर सुबह पाठक प्रतीक्षा करते हैं ।

वेब दुनिया , जागरण जंकशन , नवभारत टाइम्स  जैसे अनेक हिन्दी पोर्टल ब्लागर्स को बना बनाया मंच व विशाल पाठक परिवार सुगमता से उपलब्ध करवा रहे हैं .और उनके लेखन के माध्यम से अपने पोर्टल पर विज्ञापनो के माध्यम से धनार्जन भी करने में सफल हैं . हिन्दी और कम्प्यूटर मीडिया के महत्व को स्वीकार करते हुये ही अपने वोटरो को लुभाने के लिये राजनैतिक दल भी इसे प्रयोग करने को विवश हैं . हिन्दी न जानने वाले राजनेताओ को हमने रोमन हिन्दी में अपने भाषण लिखकर पढ़ते हुये देखा ही है .

यह सही है कि ब्लाग लेखन और व्यापकता चाहता है , पर जैसे जैसे नई कम्प्यूटर साक्षर पीढ़ी बड़ी होगी , इंटरनेट और सस्ता होगा तथा आम लोगो तक इसकी पहुंच बढ़ेगी यह वर्चुएल लेखन  और भी ज्यादा सशक्त होता जायेगा , एवं  भविष्य में  लेखन क्रांति का सूत्रधार बनेगा . युवाओ में बढ़ी कम्प्यूटर साक्षरता से उनके द्वारा देखे जा रहे ब्लाग के विषय युवा केंद्रित अधिक हैं .विज्ञापन , क्रय विक्रय , शैक्षिक विषयो के ब्लाग के साथ साथ स्वाभाविक रूप से जो मुक्ताकाश कम्प्यूटर और एंड्रायड मोबाईल , सोशल नेट्वर्किंग, चैटिंग, ट्विटिंग,  ई-पेपर, ई-बुक, ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, ने सुलभ करवाया है , बाजारवाद ने उसके नगदीकरण के लिये इंटरनेट के स्वसंपादित स्वरूप का भरपूर दुरुपयोग किया है . हिट्स बटोरने हेतु उसमें सैक्स की वर्जना , सीमा मुक्त हो चली है . वैलेंटाइन डे के पक्ष विपक्ष में लिखे गये ब्लाग अखबारो की चर्चा में रहे .प्रिंट मीडिया में चर्चित ब्लाग के विजिटर तेजी से बढ़ते हैं , और अखबार के पन्नो में ब्लाग तभी चर्चा में आता है जब उसमें कुछ विवादास्पद , कुछ चटपटी , बातें होती हैं , इस कारण अनेक लेखक  गंभीर चिंतन से परे दिशाहीन होते भी दिखते हैं . हिंदी भाषा का कम्प्यूटर लेखन साहित्य की समृद्धि में  बड़ी भूमिका निभाने की स्थिति में हैं ,क्योकि ज्यादातर हिंदी ब्लाग कवियों , लेखको , विचारको के सामूहिक या व्यक्तिगत ब्लाग हैं जो धारावाहिक किताब की तरह नित नयी वैचारिक सामग्री पाठको तक पहुंचा रहे हैं . पाडकास्टिंग तकनीक के जरिये आवाज एवं वीडियो के ब्लाग , मोबाइल के जरिये ब्लाग पर चित्र व वीडियो क्लिप अपलोड करने की नवीनतम तकनीको के प्रयोग तथा मोबाइल पर ही इंटरनेट के माध्यम से ब्लाग तक पहुंच पाने की क्षमता उपलब्ध हो जाने से कम्प्यूटर लेखन और भी लोकप्रिय हो रहा है . अनेक लेखक जो पहले ब्लाग पर लिखते थे प्रौद्योगिकी के परिवर्तनो के साथ सुगमता की दृष्टि से फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर शिफ्ट हो रहे हैं .

यात्रा रिजर्वेशन , नेट-बैंकिंग, सेटेलाईट टीवी,  हाई टेक हिन्दी फ़िल्मों, रोजमर्रा की जीवन शैली में क्म्प्यूटर के बढ़ते समावेश से  देश-वासियों और देश-दुनिया के साथ हिन्दी-भाषियों के भी काम-काज, घर-बार और दैनिक जीवन के प्रयोग-अनुप्रयोग में , शासकीय गैरशासकीय वेबसाइट्स की सूचनाओ के माध्यम से भी हिन्दी समृद्ध होती जा रही है . दुनिया भर के हिन्दी लेखक नेट संवाद के जरिये पास आ रहे हैं . इंटरनेट पर हिन्दी लेखन की सबसे बड़ी कमी उसका वर्चुएल होना और उसका कोई स्थाई संग्रहण न होना है . यद्यपि आज भी कम्प्यूटर पर हिन्दी इतनी समृद्ध हो चुकी है कि जब भी हमें कुछ संदर्भ आवश्यक होता है , हम पुस्तकालय जाने से पहले संदर्भ सामग्री की तलाश इंटरनेट पर ही करते हैं , यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है तथा भविष्य के लिये स्पष्ट संकेत है . सर्च इंजन की कुशलता बढ़ने के साथ ही हमारी संदर्भ के लिये यह निर्भरता और बढ़ती जायेगी . कम्प्यूटर लेखन के साफ्ट कापी से हार्ड कापी में नव परिवर्तनों के इस दौर में प्रिंटंग प्रौद्योगिकी की बढ़ती सुविधाओ के चलते पुस्तक प्रकाशन अब पहले से कहीं सरल हो चला है , इससे भी हिन्दी के विकास को प्रोत्साहन मिला है .

संसद से सड़क तक….बाज़ार से बस्ती तक…शिक्षित से सुशिक्षित तक….चूल्हे-चौके से चौक तक ..मिल से मॉल तक …कैटल क्लास से कॉर्पोरेट क्लास तक .. हिन्दी भाषा किसी  प्रचार की मोहताज़ नही है  .हिन्दी का  अपना प्रवाह , अपना समृद्ध शब्दकोष ,अपना व्याकरण है .हिन्दी जड़ता से परे विकासशील और उदारवादी भाषा है .  महात्मा गांधी विश्व  चिंतक थे ,  उन्होने हिन्दी को देश को जोड़ने के लिये आवश्यक बताते हुये इसे राष्ट्रभाषा बताया था .  अपने परिवेश की बोलियों , अन्य भाषाओ  तथा नई प्रौद्योगिकी के संसाधनो को समाहित करने की क्षमता ही हिन्दी को सहज और सर्वस्वीकार्य बनाती है.  भूमण्डलीकरण एवं नई प्रौद्योगिकी से हिन्दी और भी समृद्ध होगी .

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए १, शिला कुंज, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 90 –आजादी की कीमत कितना समझे हम ? ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। । साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य  शृंखला में आज प्रस्तुत है  समसामयिक विषय पर आधारित एक समसामयिक एवं विचारणीयआलेख  “आजादी की कीमत कितना समझे हम ? ”। इस सामयिक एवं सार्थक रचना के लिए श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ जी की लेखनी को सादर नमन। ) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी  का साहित्य # 90 ☆

 ? आलेख – आजादी की कीमत कितना समझे हम ??

मैं अपनी बात महाकवि जयशंकर प्रसाद जी की पंक्तियों से आरंभ करती हूँ ….

 हिमालय के आंगन में उसे प्रथम किरणों का दे उपहार

उषा ने हंस अभिनंदन किया और पहनाया हीरक हार

जहां पर ज्ञान, संस्कृति, संस्कार और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर देने वाले वीर सपूतों की गिनती नहीं की जा सकती, और उनके बलिदानों के कारण ही आज हम अपनी गुलामी की जंजीरों से मुक्त हो स्वतंत्रता का फल और जीवन जी रहे हैं। बहुत ही सुंदर शब्दों में एक गाना है जो आप सभी गुनगुनाते हैं….

हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के
 इस देश को रखना मेरे बच्चो संभाल के

क्या? कभी गाने के पीछे छिपी मनसा या उस पर विचार किया गया? एक एक शब्द में विचार करके देखिए की गुलामी की तूफान से स्वतंत्रता रूपी कश्ती को हम अब तुम सब के हवाले कर रहे हैं इसे बचा कर रखना भी है और आगे तक ले जाना भी है।

परंतु नहीं हम केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी को मातृभूमि देशभक्ति के गीत गाकर या तिरंगा फहराकर, हाथों में बांध ली या गाल पर चिपका लिए और अपना कर्तव्य समझ शाम के आते-आते सब भूल जाते हैं।

एक सच्ची घटना को बताना चाहूंगी एक बार मैं 15 अगस्त के आस पास एक हाथ ठेले पर एक बूढ़े दादाजी से छोटे छोटे तिरंगा झंडा खरीद रही थी और बातों ही बातों में उनसे कहा कि…. यही तिरंगा बड़े दुकानों पर महंगे दामों पर बेच रहे हैं और आप क्यों सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा…. बिटिया यह तिरंगा मैं बेच नहीं रहा मैं तो हमारे भारत के झंडे को जगह-जगह फैला रहा हूं। सभी के हाथों और गाड़ियों पर एक दिन ही सही तिरंगा लगा दीखे।

इसलिए जो जितना दे रहा है मैं कोई मोल भाव नहीं कर रहा। उनकी बातों से में प्रभावित हो उन्हें प्रणाम करते चली गई। आज भी उनके लिए मन श्रद्धा से भर उठता है कि उन दादा जी ने आजादी की कीमत कितना आंका हैं।

आधुनिक भारत में आजादी का मतलब राजनीति का भी होना को चुका है। जिसके दुष्परिणाम आप सब देख रहे हैं। आज सबसे बड़ी आजादी का मतलब युवा वर्ग निकाल रहा है। भारत में चरित्रिक पतन अपनी चरम सीमा पर है। जिसके कारण परिवारों का विघटन और अपनों का टूटता हुआ घर सरेआम दिखाई दे रहा है।

जिस देश में नदी पहाड पेड़ पौधे और तीर्थ स्थलों का पूजा महत्व दर्शाया गया है। वहां पर आज सांप्रदायिकता, आतंकवाद, भाषाभेद मतभेद और कुछ बचा तो राजनीतिक   पार्टियों के कारण आपसी मनमुटाव बढ गया है।

भारत स्वतंत्र हो चुका है परंतु संघर्षरत बन गया है। हर जगह एकता संगठन औरअनुशासन की कमी दिखाई दे रही है।

प्राचीन सभ्यताएं नष्ट हो चुकी है।  देश भक्ति की भावना महज दिखावा बनकर रह गया है। हम अपने आजादी को गलत रूप में गले लगा आगे बढ़ते जा रहे हैं। जो निश्चित ही पतन की ओर लिए जा रहा है।

आचार विचार, परस्पर सहयोग और सद्भावना मानवता जैसे शब्द अब केवल लिखने और बिकने को ही मिल रहे हैं। किसी को किसी के लिए समय नहीं है। आज मां बाप को शिक्षा की आजादी और उनकी योग्यता समझ चुप हो जाते हैं परंतु जब गलत दिशा पर जाने लगते हैं। तब वो ही आजादी कष्टदायक लगने लगती है।

विलासिता भरा जीवन अपने आप को आजादी का रूप मानने लगे हैं। आजादी का दुष्परिणाम तो आज घर घर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक बात सुनने में आता है क्या इसे ही आजादी कहा जाए? सम्मान सूचक शब्द और आदर करना पुराने रीति रिवाज लगते हैं। खुले आम गले में बाहें डाल गाड़ियों में बैठे ऐसे कितने नौजवान बेटे बेटियां दिखाई देते हैं क्या? इसे हम आजादी कहते हैं।

यदि किसी ने प्यार से समझाना भी चाहा तो उपहार कर या हूंटिग कर आगे बढ़ जाते हैं।

अगर हमारे वीर जवान ऐसे ही होते तो क्या… हमारा अपना भारतवर्ष गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो सकता था। कभी नहीं उन्हें तो उस समय देश प्रेम और अपनी मातृभूमि के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता था। एक आठ साल का बच्चा भी अपने गुलाम भारत को मुक्त कराने के लिए रणबांकुरे बन अपनी आहुति दे देता था।

भारतीय नारी भी अपने पूर्ण परिधानों को पहन जौहर होने या तलवार चलाने से नहीं चुकी है। इसे कहते हैं आजादी। धन्य है वह भारत के वीर सपूतों को शत शत नमन जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक कहलाए।

स्वतंत्रता रुपी धरोहर को बचाए रखना और इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य समझना चाहिए और इसके लिए नागरिकों को जागरुक होना चाहिए।

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 98 ☆ भारतमाते ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 98 ☆

☆ भारतमाते ☆

भारतमाते तुला वाहिले

सारे माणिक मोती

नका रे विसरू आपली माती

 

मिळूनच सारे लढले होते

विसरून धर्म अन् जाती

 

फासावरती हसत चढले

किती विझल्या प्राणांच्या ज्योती

 

माता म्हणूनी पुजे धरणीला

या जगतात आमची ख्याती

 

तिन्ही बाजूने सागर डोलतो

अन् गंगा यमुना वहाती

 

शुभ्र असा हा उंच हिमालय

त्याच्या समान आमची नीति

 

सौंदर्याचीच हे खाण काश्मीर

निसर्गाशीच जुळती नाती

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ लेखनी सुमित्र की#51 – दोहे – ☆ डॉ राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

डॉ राजकुमार तिवारी ‘सुमित्र’

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी  हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम कालजयी दोहे।)

✍  लेखनी सुमित्र की #51 –  दोहे ✍

 

मेघ कुंतला याद है, याद रसीले बैन ।

मृगलोचन से दूधिया, मृगनयनी के नैन।।

 

कटि, तट, पनघट एक से, छविदाता अभिराम।

मुझे दिखाई दे रहा, लिखा प्यार का नाम।।

 

कहने को हम दूर हैं, लेकिन बहुत समीप ।

ऊर्जा लेकर आपकी, जलता प्राण प्रदीप।।

 

थकन, निराशा, खिन्नता, या तिरती मुस्कान ।

मन में क्या कुछ उठ रहा, कर लेता अनुमान।।

 

द्वैत भले हो देहगत, एहसासी एकत्व ।

अद्वैती है प्रेम रस, या फिर कहे ममत्व।

 

© डॉ राजकुमार “सुमित्र”

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares