हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ असंभव ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

☆ संजय दृष्टि  ☆ असंभव ☆

उसका समय

आया नहीं

पर चलो

कुछ छल करें,

छिप जाओ तुम

तुम्हारी एवज़ में

उसके प्राण हरें,

गलती पकड़ी जाएगी

तब देखी जाएगी,

तब तक तुम्हारी

जीवन-नैया भी

खेई जाएगी,

मेरे नकार से

तमतमा गया,

क्रोध के साथ

अचरज आ गया,

जीवन भर

सिद्धांतों पर

चलता रहा,

छल को पास

फटकने न दिया,

अब मृत्यु से

रक्षा के लिए

सिद्धांतों से समझौता

संभव नहीं,

काल!

एक नहीं

अनेक बार

अकाल हरो

पर जीवन से

छल करुँ,

संभव नहीं!

 

©  संजय भारद्वाज 

( 3 अगस्त 2018, मध्याह्न)

#आपका दिन सार्थक हो।

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

Please share your Post !

Shares

अध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता ☆ पद्यानुवाद – षोडश अध्याय (4) ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

दैवासुर संपद्विभाग  योग

(फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन)

 

दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च।

अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम्‌।।4।।

असुरो की संपत्ति है, दम्भ, दर्प, अभिमान

दुर्गुण, क्रोध, निठुर वचन और बडा अज्ञान ।।4।।

 

भावार्थ :  हे पार्थ! दम्भ, घमण्ड और अभिमान तथा क्रोध, कठोरता और अज्ञान भी- ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं।।4।।

 

Hypocrisy, arrogance, self-conceit, harshness and also anger and ignorance, belong to one who is born in a demoniacal state, O Arjuna! ।।4।।

 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए १, शिला कुंज, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ सृष्टि ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

☆ संजय दृष्टि  ☆ सृष्टि☆

तुम समेटती रही

अपनी दुनिया और

मुझ तक आकर ठहर गई,

मैं विस्तार करता रहा तुम्हारा

और दुनिया तुममें

सिमट कर रह गई,

अपनी-अपनी सृष्टि है प्रिये!

अपनी-अपनी दृष्टि है प्रिये!

©  संजय भारद्वाज 

सुबह 10.25 बजे, 17.6.19

#आपका दिन सार्थक हो।

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

Please share your Post !

Shares

अध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता ☆ पद्यानुवाद – षोडश अध्याय (3) ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

दैवासुर संपद्विभाग  योग

(फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन)

 

तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहोनातिमानिता।

भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत।।3।।

तेजस्विता, क्षमा तथा मन में द्रोह अभाव

ये सब दैवी संपदा, दिव्य पुरूष के भाव ।।3।।

 

भावार्थ :  तेज (श्रेष्ठ पुरुषों की उस शक्ति का नाम ‘तेज’ है कि जिसके प्रभाव से उनके सामने विषयासक्त और नीच प्रकृति वाले मनुष्य भी प्रायः अन्यायाचरण से रुककर उनके कथनानुसार श्रेष्ठ कर्मों में प्रवृत्त हो जाते हैं), क्षमा, धैर्य, बाहर की शुद्धि (गीता अध्याय 13 श्लोक 7 की टिप्पणी देखनी चाहिए) एवं किसी में भी शत्रुभाव का न होना और अपने में पूज्यता के अभिमान का अभाव- ये सब तो हे अर्जुन! दैवी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं।।3।।

Vigour, forgiveness, fortitude, purity, absence of hatred, absence of pride-these belong to one born in a divine state, O Arjuna!।।3।।

 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए १, शिला कुंज, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच – #57 ☆ हिंदी साहित्य और सोशल मीडिया ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली  कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
मित्रो,
हिंदी साहित्य और सोशल मीडिया के अंतर्सम्बंधों पर पिछले दिनों एक इंटरव्यू दिया था। मुद्रित रूप में पत्रिका में प्रकाशित होने पर अंक साझा करूँगा। आज इस इंटरव्यू की सॉफ्ट कॉपी आप सबके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूँ।
☆ संजय उवाच –हिंदी साहित्य और सोशल मीडिया ☆

प्रश्न – सोशल मीडिया से हिंदी साहित्य के प्रसार में कुछ बढ़ावा मिला है?

उत्तर – केवल हिंदी साहित्य ही नहीं अपितु हर भाषा और बोली के साहित्य को सोशल मीडिया से लाभ हुआ है। इससे पहले अपने सृजन को लोगों तक पहुँचाने के पारम्परिक माध्यम सीमित थे। अभिव्यक्ति के लिए पत्र-पत्रिकाओं, सरकारी प्रसार माध्यमों और सार्वजनिक मंचों तक सीमित रहना पड़ता था। यहाँ तक पहुँचना प्रत्येक के लिए संभव भी नहीं था। सोशल मीडिया एक ऐसे मंच के रूप में उभरा जहाँ हर कोई अपने मन की बात कह सकता है।

प्रश्न – सोशल मीडिया पर प्रसारित होनेवाले हिंदी साहित्य का दर्जे के बारे में आपकी क्या राय है?

उत्तर- जहाँ तक बात स्तर की है, मैं इसे कुछ हद तक सापेक्ष या रिलेटिव टर्म कहूँगा। संभव है कि किसी पत्र या पत्रिका की एक विशिष्ट सोच या विचारधारा अथवा व्यावसायिक हितों के चलते एक ही तरह का साहित्य प्रकाशित करने की प्रवृत्ति हो। ऐसे में दूसरी धारा का साहित्य उस पत्रिका में स्थान नहीं पाएगा। क्या इसका अर्थ यह है होगा कि दूसरी धारा के साहित्य का कोई स्तर नहीं है? स्थूल तौर पर इस बात से सहमत हुआ जा सकता है कि सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जो नवोदितों से लेकर लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकारों तक सबके लिए खुला है। हाँ यह अवश्य है कि स्वतंत्रता का अर्थ उच्छृंखलता नहीं होना चाहिए। अश्लील और वीभत्स लेखन से बचा जाना चाहिए। यूँ देखा जाए तो इस श्रेणी का लेखन समाज के हित में न होने के कारण साहित्य ही नहीं है। अश्लील लेखन पर  नियंत्रण रखने का दायित्व सम्बंधित व्यक्ति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उससे जुड़े उसके मित्रों का भी है।

प्रश्न – लिखने वालों को लिए क्या यह एक बड़ा व्यासपीठ उपलब्ध हुआ है?

उत्तर- लिखने वालों के लिए सोशल मीडिया  एक बहुत बड़ा मंच है। लेखक होने के नाते मैं इस बात को बेहतर समझ सकता हूँ कि अनुभूति का लिखित या टंकित शब्दों  में अभिव्यक्त होना रचनाकर्म का एक भाग है। दूसरा भाग है, रचनाकार की अपनी रचना को पाठकों के साथ साझा करने की इच्छा। इसके बाद पाठक की प्रतिक्रिया आती है।  पारम्परिक पद्धति में लम्बा समय लेनेवाली यह प्रक्रिया अब एक क्लिक के द्वारा हो जाती है। यह बहुत बड़ा सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन है।

प्रश्न – क्या कुछ ख़ामियाँ भी आपको नज़र आती हैं?

उत्तर- जगत में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप शत-प्रतिशत सही कह सकें। फिर सही, गलत भी सापेक्ष होता है और अपनी-अपनी दृष्टि के अनुसार परिभाषित होता है। सर्वसामान्य रूप से देखने का प्रयास करें तो सोशल मीडिया की अपनी ख़ामियाँ निश्चित तौर पर हैं। बहुत बार जल्दी से अभिव्यक्त करने की कोशिश में अपरिपक्व, बेहद अपरिपक्व साहित्य आ जाता है। इसे मैं ‘इमैच्योर बेबी’ कहूँगा। दूसरी बड़ी ख़ामी प्रत्यक्ष नियंत्रण की अपनी सीमाओं के कारण साहित्य के नाम पर अश्लील और विकृत लेखन परोस देने की वृत्ति भी है। कुछ अन्य ख़ामियाँ भी हैं।

प्रश्न- सोशल मीडिया और साहित्य विषयक गंभीरता इस पर आपकी क्या राय है?

उत्तर- आज अनेक नए स्तरीय रचनाकार जो चर्चा में हैं, वे सोशल मीडिया की देन हैं। बदले दौर में गंभीर साहित्य को मुख्यधारा तक पहुँचाने और युवतर पाठकों को मुख्यधारा तक लाने का का श्रेय सोशल मीडिया को ही है। जिन पुस्तकों को ढूँढ़ने में महीनों बीत जाते थे,  आज ऐसे अनेक प्लेटफॉर्म है जिन पर वे पुस्तकें यूनिकोड या पीडीएफ फॉर्मेट में सहज उपलब्ध हैं। वेद, उपनिषद से लेकर इस क्षण रचा गया साहित्य, सभी कुछ उपलब्ध है इस महाकुम्भ में। संत कबीर ने लिखा है, ‘जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ।’ पाठक को तय करना है कि उसे क्या चाहिए और कितनी गहरी डुबकी लगानी है।

प्रश्न-  सोशल मीडिया पर प्रसारित होनेवाले हिंदी साहित्य में व्याकरण एवं शुद्धलेखन की स्थिति कैसी है?

उत्तर- मेरे पास अनेक पुस्तकें भूमिका या अभिमत लिखने के लिए आती हैं। स्वयं भी प्रकाशन के व्यवसाय से जुड़ा हूँ। जहाँ तक बात व्याकरण और वर्तनी की त्रुटियों की है तो सोशल मीडिया नहीं था, क्या तब व्याकरण और वर्तनी की त्रुटियाँ नहीं थीं? इन त्रुटियों का सोशल मीडिया से क्या संबंध? यह तो संबंधित व्यक्ति के भाषाई ज्ञान पर निर्भर करता है। मेरे पास आने वाली पुस्तकों के आधार पर मैं कह सकता हूँ कि अधिकांश पांडुलिपियों में वर्तनी की अनेक त्रुटियाँ होती हैं। पाठशाला या महाविद्यालय के स्तर पर देवनागरी को दुय्यम रखने और जिज्ञासु की अनास्था, दोनों का समवेत दुष्परिणाम है यह। इसे सोशल मीडिया के मत्थे मढ़ना तर्कसंगत नहीं। यदि इसका दूसरा पहलू देखें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ऑटो स्पेलचेक की सुविधा शुद्ध वर्तनी के प्रयोग का अवसर उपलब्ध कराती है।

एक बात और, सोशल मीडिया साधन है साध्य नहीं। दूसरे, इसका प्रयोग करने की किसी पर बाध्यता नहीं है। सोशल मीडिया की महत्ता को समझने के लिए एक प्रयोग करें। कल्पना करें कि सोशल मीडिया का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। अब आप फिर से कागज पर लिखें। फिर से कुछ चुनिंदा पत्र-पत्रिकाओं को भेजें। फिर से सरकारी प्रसार माध्यमों के चक्कर लगाएँ। क्या आप यह सब करने के लिए तैयार हैं? 130 करोड़ के देश में कितने लोगों को मंच उपलब्ध होगा? कितनी प्रतिभाएँ दम तोड़ जाएँगी?

गरदन, एक सीमा तक ही पीछे घुमाई जा सकती है। ईश्वर ने मनुष्य को आँखें आगे देखने के लिए दी हैं। संकेत स्पष्ट है, अतीत के मुकाबले भविष्य की ओर देखा जाए। आज सोशल मीडिया, साहित्यकारों और सृजनशील लोगों के लिए घर बैठे एक क्लिक पर उपलब्ध अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म है। आनेवाला समय, इससे अधिक गतिशील और अधिक उपयोगी प्लेटफार्म का होगा। स्मरण रहे कि परिवर्तन एकमात्र नियम है जो कभी परिवर्तित नहीं होता। परिवर्तन के साथ चलें, समय के साथ चलें।

© संजय भारद्वाज

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

writersanjay@gmail.com

Please share your Post !

Shares

अध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता ☆ पद्यानुवाद – षोडश अध्याय (2) ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

दैवासुर संपद्विभाग  योग

(फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन)

 

अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्‌।

दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम्‌।।2।।

शांति अक्रोध, सत, अहिंसा और कर्मफल त्याग

मृदुता, लज्जा, धैर्य औ” जीवदया प्रतिराग ।।2।।

 

भावार्थ :  मन, वाणी और शरीर से किसी प्रकार भी किसी को कष्ट न देना, यथार्थ और प्रिय भाषण (अन्तःकरण और इन्द्रियों के द्वारा जैसा निश्चय किया हो, वैसे-का-वैसा ही प्रिय शब्दों में कहने का नाम ‘सत्यभाषण’ है), अपना अपकार करने वाले पर भी क्रोध का न होना, कर्मों में कर्तापन के अभिमान का त्याग, अन्तःकरण की उपरति अर्थात्‌ चित्त की चञ्चलता का अभाव, किसी की भी निन्दादि न करना, सब भूतप्राणियों में हेतुरहित दया, इन्द्रियों का विषयों के साथ संयोग होने पर भी उनमें आसक्ति का न होना, कोमलता, लोक और शास्त्र से विरुद्ध आचरण में लज्जा और व्यर्थ चेष्टाओं का अभाव।।2।।

 

Harmlessness, truth,   absence   of   anger,   renunciation,   peacefulness,   absence   of crookedness,  compassion  towards  beings,  uncovetousness,  gentleness,  modesty,  absence  of fickleness.।।2।।

 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए १, शिला कुंज, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ यथार्थ की कल्पना ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

मित्रो,

हमारी सुप्रतिष्ठ संस्था हिंदी आंदोलन परिवार द्वारा कोरोनाकाल में सृजनात्मक सक्रियता बनाये रखने के लिए नियमित रूप से आयोजन किये जाते हैं। इसी कड़ी में मेरा कल्पनालोक  शीर्षक के अंतर्गत लिखा आलेख पाठकों के सम्मुख है। आशा है कि आप सबका समर्थन इसे मिलेगा।

☆ संजय दृष्टि  ☆ यथार्थ की कल्पना☆

कल्पनालोक.., एक शब्द जो प्रेरित करता है अपनी कल्पना का एक जगत तैयार कर उसमें विचरण करने के लिए। यूँ देखें तो कल्पना अभी है, कल्पना अभी नहीं है। इस अर्थ में इहलोक भी कल्पना का ही विस्तार है। कहा गया है, ‘ब्रह्म सत्यं, जगन्मिथ्या’ किंतु घटता इसके विपरीत है। सामान्यत: जीवात्मा, मोहवश ब्रह्म को विस्मृत कर जगत को अंतिम सत्य मानने लगता है। सिक्के का दूसरा पक्ष है कि वर्तमान के अर्जित ज्ञान को आधार बनाकर मनुष्य भविष्य के सपने गढ़ता है। सपने गढ़ना अर्थात कल्पना करना। कल्पना अपनी प्रकृति में तो क्षणिक है पर उसके गर्भ में कालातीत होने की संभावना छिपी है।

शब्द और उसके अर्थ के अंतर्जगत से निकलकर खुली आँख से दिखते वाह्यजगत में लौटते हैं। ललितसाहित्य अर्थात कविता, कहानी, नाटक आदि के सृजन एवं विकास में कल्पनाशक्ति को विशेष महत्व दिया जाता है। माँ शारदा की अनुकम्पा से इन तीनों विधाओं में लेखनी चली। उपरोक्त संदर्भ में विचार किया तो  विशेषकर नाटकों में अपने पात्र की कल्पना की पृष्ठभूमि में देखा-भोगा, जाना- बूझा यथार्थ ही पाया। अत: कल्पनालोक का शिल्पी होकर भी कभी कल्पना गढ़ नहीं पाया।

कल्पना गढ़ना अब तो और भी कठिन हो चला है। संभवत: 5 वर्ष से लगभग 11-12 वर्ष की आयु कल्पनालोक में विचरण करने का सहज समय है। इतना पीछे तो लौट नहीं सकता सो यहाँ से आगे की कल्पना करने का प्रयास करूँगा।

सनातन संस्कृति जीवात्मा को चौरासी लाख योनियों में परिक्रमा कराती है। लख चौरासी के संदर्भ में पद्मपुराण कहता है,

जलज नव लक्षाणि, स्थावर लक्ष विंशति:, कृमयो रुद्रसंख्यक:। पक्षिणां दश लक्षाणि त्रिंशल लक्षाणि पशव: चतुर्लक्षाणि मानव:।

अर्थात 9 लाख जलचर, 20 लाख स्थावर पेड़-पौधे, 11 लाख सरीसृप, कीड़े-मकोड़े, कृमि आदि, 10 लाख पक्षी/ नभचर, 30 लाख पशु/ थलचर तथा 4 लाख मानव प्रजाति के प्राणी हैं।

सोचता हूँ जब कभी घास-फूस-तिनका बना तब जन्म कहाँ पाया था? किसी घने जंगल में जहाँ खरगोश मुझ पर फुदकते होंगे, हिरण कुलाँचे भरते होंगे, सरीसृप रेंगते होंगे। हो सकता है कि फुटपाथ पर पत्थरों के बीच से अंकुरित होना पड़ा हो जहाँ अनगिनत पैर रोज मुझे रौंदते होंगे। संभव है कि सड़क के डिवाइडर में शोभा की घास के रूप में जगत में था, जहाँ तय सीमा से ज़रा-सा ज़्यादा पनपा नहीं कि सिर धड़ से अलग।

जलचर के रूप में केकड़ा, छोटी मछली से लेकर शार्क, ऑक्टोपस, मगरमच्छ तक क्या-क्या रहा होऊँगा! कितनी बार अपने से निर्बल का शिकार किया होगा, कितनी बार मनुष्य ने मेरा शिकार किया होगा।

पेड़-पौधे के रूप में नदी किनारे उगा जहाँ खूब फला-फूला। हो सकता है कि किसी बड़े शहर की व्यस्त सड़क के किनारे खड़ा था। स्थावर होने के कारण इसे ऐसे भी कह सकता हूँ कि जहाँ मैं खड़ा था, वहाँ से सड़क निकाली गई। कहने का तरीका कोई भी हो, हर परिस्थिति में मेरी टहनियों ने जब झूमकर बढ़ना चाहा होगा, तभी उनकी छंटनी कर दी गई होगी। विकास से अभिशप्त मेरा कभी फलना-फूलना न हो सका होगा। स्वाभाविक मृत्यु भी शायद ही मिली होगी। कुल्हाड़ी से काटा गया होगा या ऑटोमेटिक आरे से चीर कर वध कर दिया होगा।

सर्प का जीवन रहा होगा, चूहे और कनखजूरे का भी। मेंढ़क था और डायनासोर भी। केंचुआ बन पृथ्वी के गर्भ में उतरने का प्रयास किया, तिलचट्टा बन रोशनी से भागता रहा। सुग्गा बन अनंत आकाश में उड़ता घूमा था या किसी पिंजरे में जीवन बिताया होगा जहाँ से अंतत: देह छोड़कर ही उड़ सका।

माना जाता है कि मनुष्य जीवन, आगमन-गमन के फेरे से मुक्ति का अवसर देता है। जानता हूँ कि कर्म ऐसे नहीं कि मुक्ति मिले। सच तो यह है कि मैं मुक्ति चाहता भी नहीं।

चाहता हूँ कि बार-बार लौटूँ इहलोक में। हर बार मनुज की देह पाऊँ। हर जन्म लेखनी हाथ में हो, हर जन्म में लिखूँ, अनवरत लिखूँ, असीम लिखूँ।

इतना लिखूँ कि विधाता मुझे मानवमात्र का लेखा लिखने का काम दे। तब मैं मनुष्य के भीतर दुर्भावना जगाने वाले पन्ने कोरे छोड़ दूँ। दुर्भावनारहित मनुष्य सृष्टि में होगा तो सृष्टि परमात्मा के कल्पनालोक का जीता-जागता यथार्थ होगी।

चाहता हूँ कि इस कल्पना पर स्वयं ईश्वर कहें, ‘तथास्तु।’


©
 संजय भारद्वाज

अपराह्न 4:10 बजे, 6 अगस्त 2020

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

Please share your Post !

Shares

अध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता ☆ पद्यानुवाद – षोडश अध्याय (1) ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

दैवासुर संपद्विभाग  योग

(फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन)

 

श्रीभगवानुवाच

अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः।

दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्‌।।1।।

 

श्री भगवान ने कहा-

अभय,दान,दम,यज्ञ,तप तथा हृदय की शुद्धि

स्वाध्याय औ” सरलता, ज्ञान योग की स्थिति।।1।।

 

भावार्थ :  श्री भगवान बोले- भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यान योग में निरन्तर दृढ़ स्थिति (परमात्मा के स्वरूप को तत्त्व से जानने के लिए सच्चिदानन्दघन परमात्मा के स्वरूप में एकी भाव से ध्यान की निरन्तर गाढ़ स्थिति का ही नाम ‘ज्ञानयोगव्यवस्थिति’ समझना चाहिए) और सात्त्विक दान (गीता अध्याय 17 श्लोक 20 में जिसका विस्तार किया है), इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान्‌ के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्म पालन के लिए कष्टसहन और शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अन्तःकरण की सरलता।।1।।

 

Fearlessness, purity of heart, steadfastness in Yoga and knowledge, alms-giving, control of the senses, sacrifice, study of scriptures, austerity and straightforwardness।।1।।

 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए १, शिला कुंज, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ ब्लैक होल ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

☆ संजय दृष्टि  ☆ ब्लैक होल ☆

कैसे जब्त कर लेते हो

इतने दुख, इतने विषाद

अपने भीतर..?

विज्ञान कहता है

पदार्थ का विस्थापन

अधिक से कम

सघन से विरल

की ओर होता है,

जमाने का दुख

आता है, समा जाता है,

मेरा भीतर इसका

अभ्यस्त हो चला है

सारा रिक्त शनैः-शनैः

ब्लैक होल हो चला है!

 

©  संजय भारद्वाज

आपका दिन सार्थक हो।

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

Please share your Post !

Shares

अध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता ☆ पद्यानुवाद – पंचदश अध्याय (20) ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पुरूषोत्तम योग

(संसार वृक्ष का कथन और भगवत्प्राप्ति का उपाय)

(क्षर, अक्षर, पुरुषोत्तम का विषय)

 

इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयानघ ।

एतद्‍बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात्कृतकृत्यश्च भारत ।।20।।

 

इस प्रकार यह शास्त्र गुण मुझे बताया पार्थ

जिसे जान सब विज्ञजन लेते अमित कृतार्थ।।20।।

 

भावार्थ :  हे निष्पाप अर्जुन! इस प्रकार यह अति रहस्ययुक्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसको तत्त्व से जानकर मनुष्य ज्ञानवान और कृतार्थ हो जाता है।।20।।

 

Thus, this most secret science has been taught by Me, O sinless one! On knowing this, a man becomes wise, and all his duties are accomplished, O Arjuna!।।20।।

 

ॐ तत्सदिति श्रीमद्भगवद्गीतासूपनिषत्सु ब्रह्मविद्यायां योगशास्त्रे श्रीकृष्णार्जुन संवादे पुरुषोत्तमयोगो नाम पञ्चदशोऽध्यायः ॥15॥

 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए १, शिला कुंज, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares