(श्री अरुण कुमार डनायक जी महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. हमारा पूर्ण प्रयास है कि- आप उनकी रचनाएँ प्रत्येक बुधवार को आत्मसात कर सकें। आज प्रस्तुत है “विभिन्नता में समरसता -3”)
☆ आलेख ☆ विभिन्नता में समरसता -3 ☆
भारत और इसके निवासियों को ईसाइयत ने भी काफी प्रभावित किया। वर्तमान समय की पोशाकें, खानपान के तरीके, आधुनिक शिक्षा, चिकित्सा प्रणाली , तकनीकी ज्ञान और सबसे बढ़कर आधुनिक समाजशास्त्र के नियम, जो रंग, जाति, लिंग का भेदभाव किये बिना सबको जीने का समान अवसर देने के पक्षधर हैं, हमें पाश्च्यात संस्कृति से ही मिले हैं।
हमारे देश के अनेक मनीषियों ने समय समय पर इस सामासिक संस्कृति को आगे बढाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। महान संत रामकृष्ण परमहंस ने तो ईश्वर एक है की अवधारणा की पुष्टि हेतु ईसाइयों के पादरी और मुस्लिम मौलवी का रूप धर लम्बे समय तक परमेश्वर की आराधना उन्ही की पद्धत्ति से की एवं ईश्वर की अनुभूति की। स्वामी विवेकानंद तो कहते थे कि हमारी जन्मभूमि का कल्याण तो इसमें है कि उसके दो धर्म, हिंदुत्व और इस्लाम, मिलकर एक हो जाएँ। वेदांती मस्तिष्क और इस्लामी शरीर के संयोग से जो धर्म खडा होगा, वही भारत की आस्था है। हमारी सामासिक संस्कृति की सच्ची अनुभूति तो महात्मा गांधी को हुई। यंग इंडिया और हरिजन के विभिन्न अंको में लिखे अनेक लेखो व संपादकीय और हिन्द स्वराज नामक पुस्तक के माध्यम से गांधीजी ने हिन्दू मुस्लिम एकता, मिलीजुली संस्कृति,अंधाधुंध पाश्चातीकरण के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला है। हिंद्स्वराज में महात्मा गांधी लिखते हैं कि ” हिंदुस्तान में चाहे जिस धर्म के आदमी रह सकते हैं; उससे वह एक राष्ट्र मिटने वाला नहीं है। जो नए लोग उसमे दाखिल होते हैं, वे उसकी प्रजा को तोड़ नहीं सकते, वे उसकी प्रजा में घुल मिल जाते हैं। ऐसा हो तभी कोई मुल्क एक राष्ट्र माना जाएगा। ऐसे मुल्क में दूसरे लोगो का समावेश करने का गुण होना चाहिए. हिन्दुस्तान ऐसा था और आज भी है।” यंग इंडिया के एक अंक में उन्होंने लिखा कि “मेरा धर्म मुझे आदेश देता है कि मैं अपनी संस्कृति को सीखूँ, ग्रहण करूँ और उसके अनुसार चलूँ. किन्तु साथ ही वह मुझे दूसरों की संस्कृतियों का अनादर करने या उन्हें तुच्छ समझने से भी रोकता है। ” गांधीजी का मानना था कि हमारा देश विविध संस्कृतियों के समन्वय का पोषक है। इन सभी संस्कृतियों ने भारतीय जीवन को प्रभावित किया है हमारी संस्कृति की विशेषता है कि उसमे प्रत्येक संस्कृति का अपना उचित स्थान है।
हमारी सामासिक संस्कृति वस्तुतः विश्व की धरोहर है। यह सतरंगी है. इस संस्कृति में अनेक रंगों के फूल अपनी सुन्दरता लिए सदियों से महकते आये हैं। हमारी नदियाँ और पर्वत सभी भारत वासियों को एक ही दृष्टी से आकर्षित करते हैं। भारत एक भूमि का टुकडा मात्र नहीं है। यह अनेक संस्कृतियों का मिलन स्थल है इसलिए वह एक सम्पूर्ण राष्ट्र है। इसमें इतनी विविधताएं हैं कि कई विद्वान् इसे उपमहाद्वीप कहते हैं। हमारी सामासिक संस्कृति आरम्भ से ही सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया का उद्घोष करती आ रही है।
( श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें सफर रिश्तों का तथा मृग तृष्णा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता मौत भी अचंभित रह गयी। )
Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>> मृग तृष्णा
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 26 ☆ मौत भी अचंभित रह गयी ☆
मौत से उनकी ठन गयी थी,
यह देख मौत भी अचंभित रह गयी थी,
लुका छिपी का खेल कुछ समय से चल रहा था,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
मौत जूझती रही रोजाना उनसे,
वो मौन रह कर मात देते रहे उसे,
कभी सामने तो कभी पीछे से मौत रोज वार करती ,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
मौत बार-बार दस्तक देती रही,
चित्रगुप्तजी का लेखा-जोखा उन्हें बतलाती रही,
मौत बैचेन थी कैसे ले जाऊंगी इन्हें अब,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
हार नहीं मानूँगा यहीं उन्होंने ठानी थी,
साथ लेकर जाऊंगी मौत ने भी ठानी थी,
मौत से ठन जो गयी, मौत थक कर हार मानने को थी,
मौत को भी अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
मौत अटल जी से विनती करने लगी,
जो आया है उसे जाना ही है, बहला कर कहने लगी,
चित्रगुप्त जी का लेखा आज तक कभी गलत नहीं हुआ,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
-2-
अटल जी भी सत्य के पुजारी थे,
कहा मौत से, शर्मिंदा तुझे होने नहीं दूंगा,
साथ तेरे अवश्य चलूँगा पर एक बात माननी होगी,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
आज पंद्रह अगस्त है देश आजादी के जश्न मे डूबा है,
सारे देश में आज तिरंगा शान से लहरा रहा है,
झुकने नहीं दूंगा आज इसे, लहराने दो तिरंगे को शान से,
मौत को अहसास था यहां दाल आसानी से नहीं गलने वाली ||
पंद्रह अगस्त को खलल नहीं डालने दिया मौत को,
सौलह हो गयी,मौत घबरा गयी कैसे कंहू अब चलने को,
मौत को परेशां देख अटल जी ने कहा चलो अब सफर करते हैं,
मौत के जान में जान आयी, उसे अहसास था यहां दाल नहीं गलने वाली ||
(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । हम आपकी रचनाओं को अपने पाठकों से साझा करते हुए अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “छुपाना और बताना”। )
आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –
(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जिन्होने साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा”शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं । आप प्रत्येक मंगलवार को श्री विवेक जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक समीक्षाएं पढ़ सकते हैं ।
आज प्रस्तुत है व्यंग्य संग्रह “बता दूं क्या…” पर श्री विवेक जी की पुस्तक चर्चा। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा – बता दूं क्या… # 47 ☆
पुस्तक चर्चा
पुस्तक – व्यंग्य संग्रह – बता दूं क्या…
संपादन – डा प्रमोद पाण्डेय
सह संपादन – श्री राम कुमार
प्रकाशक – आर के पब्लिकेशन, मुम्बई
पृष्ठ – १४४
मूल्य – २९९ रु हार्ड कापी
ISBN 9788194815273
वर्ष २०२०
☆ पुस्तक चर्चा – व्यंग्य संग्रह – बता दूं क्या… – संपादन – डा प्रमोद पाण्डेय ☆ सह संपादन – श्री राम कुमार ☆ समीक्षा – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र☆
महाराष्ट्र के राजभवन में, राज्यपाल कोशियारी जी ने विगत दिनो आर के पब्लिकेशन, मुम्बई से सद्यः प्रकाशित व्यंग्य संग्रह बता दूं क्या… का विमोचन किया. संग्रह में देश के चोटी के पंद्रह व्यंग्यकारो के महत्वपूर्ण पचास सदाबहार व्यंग्य लेख संकलित हैं. एक मराठी भाषी प्रदेश से प्रकाशन और फिर बड़े गरिमामय तरीके से राज्यपाल जी द्वारा विमोचन यह रेखांकित करने को पर्याप्त है कि हिन्दी साहित्य में व्यंग्य की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है. लगभग सभी समाचार माध्यमो से इस किताब के विमोचन की व्यापक चर्चा देश भर में हो रही है.
पाठक व्यंग्य पढ़ना पसंद कर रहे हैं. लगभग प्रत्येक समकालीन घटना पर व्यंग्य लेखन, त्वरित प्रतिक्रिया व आक्रोश की अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम के रूप में पहचान स्थापित कर चुका है. यह समय सामाजिक, राजनैतिक, साहित्यिक विसंगतियो का समय है. जहां कहीं विडम्बना परिलक्षित होती है, वहां व्यंग्य का प्रस्फुटन स्वाभाविक है. हर अखबार संपादकीय पन्नो पर प्रमुखता से रोज ही स्तंभ के रूप में व्यंग्य प्रकाशन करते हैं. ये और बात है कि तब व्यंग्य बड़ा असमर्थ नजर आता है जब उस विसंगति के संपोषक जिस पर व्यंग्यकार प्रहार करता है, व्यंग्य से परिष्कार करने की अपेक्षा, उसकी उपेक्षा करते हुये, व्यंग्य को परिहास में उड़ा देते हैं. ऐसी स्थितियों में सतही व्यंग्यकार भी व्यंग्य को छपास का एक माध्यम मात्र समझकर रचना करते दिखते हैं. पर इन सारी परिस्थितियो के बीच चिरकालिक विषयो पर भी क्लासिक व्यंग्य लेखन हो रहा है. यह तथ्य बता दूं क्या… में संकलन हेतु चुने गये व्यंग्य लेख स्वयमेव उद्घोषित करते हैं. जिसके लिये युवा संपादक द्वय बधाई के सुपात्र है.
बता दूं क्या… पर टीप लिखते हुये प्रख्यात रचनाकार सूर्यबाला जी आश्वस्ति व्यक्त करती है कि अपनी कलम की नोंक तराशते वरिष्ठ व युवा व्यंग्यकारो का यह संग्रह व्यंग्य की उर्वरा भूमि बनाती है. निश्चित ही इस कृति में पाठको को व्यंग्य के कटाक्ष का आनंद मिलेगा, विडम्बनाओ पर शब्दो का अकाट्य प्रहार मिलेगा, व्यंग्य के प्रति रुचि जागृत करने और व्यंग्य के शिल्प सौष्ठव को समझने में भी यह कृति सहायक होगी. हय संग्रह किसी भी महाविद्यालयीन पाठ्य क्रम का हिस्सा बनने की क्षमता रखती है क्योंकि इसमें में पद्मश्री डा ज्ञान चतुर्वेदी, डा हरीश नवल, डा सुधीर पचौरी, श्री संजीव निगम, श्री सुभाष काबरा, श्री सुधीर ओखदे, श्री शशांक दुबे, श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव, डा वागीश सारस्वत, सुश्री मीना अरोड़ा, डा पूजा कौशिक, श्री धर्मपाल महेंद्र जैन, श्री देवेंद्रकुमार भारद्वाज, डा प्रमोद पाण्डेय व श्री रामकुमार जैसे मूर्धन्य, बहु प्रकाशित व्यंग्य के महारथियो सहित युवा व्यंग्य शिल्पियो के स्थाई महत्व के दीर्घ कालिक व्यंग्य प्रकाशित किये गये हैं. व्यंग्यकारो में व्यवसाय से चिकित्सक, इंजीनियर, बैंककर्मी, शिक्षाविद, राजनेता, लेखक, संपादक, महिलायें, मीडीयाकर्मी, विदेश में हिन्दी व्यंग्य की ध्वजा लहराते व्यंग्यकार सभी हैं, स्वाभाविक रूप से इसके चलते रचनाओ में शैलीगत भाषाई विविधता है, जो पाठक को एकरसता से विमुक्त करती है.
किताब का शीर्षक व्यंग्य युवा समीक्षक डा प्रमोद पाण्डेय व कृति के संपादक का है, जिसमें उन्होने एक प्रश्न वाचक भाव बता दूं क्या.. को लेकर मजेदार व्यंग्य रचा है.आज जब सूचना के अधिकार से सरकार पारदर्शिता का स्वांग रच रही है,एक क्लिक पर सब कुछ स्वयं अनावृत होने को उद्यत है, तब भी सस्पेंस, ब्लैकमेल से भरा हुआ यह वाक्य बता दूं क्या किसी की भी धड़कने बढ़ाने को पर्याप्त है, क्योकि विसंगति यह है कि हम भीतर बाहर वैसे हैं नही जैसा स्वयं को दिखाते हैं. डा प्रमोद पाण्डेय के ही अन्य व्यंग्य भावना मर गई तथा गाली भी किताब का हिस्सा हैं. केनेडा के धर्मपाल महेंद्र जैन की तीन रचनायें साहब के दस्तखत, कलमकार नारे रचो व महालक्षमी जी की दिल्ली यात्रा प्रस्तुत की गई हैं. श्री देवेनद्र कुमार भारद्वाज की रचनायें काला धन, कलम किताब और स्त्री नरक में परसू, इश्तिहारी शव यात्रा व किट का कमाल, और रिटेलर चीफ गेस्ट का जमाना हैं.विवेक रंजन श्रीवास्तव देश के एक सशक्त व्यंग्यकार के रूप में स्थापित हैं उनकी कई किताबें छप चुकी हैं कुछ व्यंग्य संकलनो का संपादन भी किया है उनकी पकड़ व संबंध वैश्विक हैं,दृष्टि गंभीर है ” आत्मनिर्भरता की उद्घोषणा करती सेल्फी”, “आभार की प्रतीक्षा”, और “श्रेष्ठ रचनाकारो वाली किताब के लिये व्यंग्य ” उनकी प्रस्तुत रचनायें हैं. जिन अति वरिष्ठ व्यंग्य कारो से संग्रह स्थाई महत्व का बन गया है उनमें सबसे बड़ी उपलब्धि पद्मश्री डा ज्ञान चतुर्वेदी जी के व्यंग्य ” मार दिये जाओगे भाई साब ” एवं “सुअर के बच्चे और आदमी के” हैं ये व्यंग्य इंटरनेट या अन्य स्थानो पर पूर्व सुलभ स्थाई महत्व की उल्लेखनीय रचनायें हैं . डा हरीश नवल जी की छोटी हाफ लाइनर,बड़े प्रभाव वाली रचनायें हैं ” गांधी जी का चश्मा”, लाल किला और खाई, चलती ट्रेन से बरसती शुचिता, वर्तमान समय और हम, अमेरिकी प्याले में भारतीय चाय. ये रचनायें वैचारिक द्वंद छेड़ते हुये गुदगुदाती भी हैं. डा सुधीश पचौरी साहित्यकार बनने के नुस्खे बताते हैं, हवा बांधने की कला सिखाते और हिन्दी हेटर को प्रणाम करते दिखते हें. गहरे कटाक्ष करते हुये संजीव निगम ने “ताजा फोटो ताजी खबर” लिखा है, उनकी “अन्न भगवान हैं हम पक्के पुजारी” तथा तारीफ की तलवार, स्पीड लेखन की पैंतरेबाजी, एवं तकनीकी युग के श्रवण कुमार पढ़कर समझ आता है कि वे बदलते समय के सूक्ष्म साक्षी ही नही बने हुये हैं अभिव्यक्ति की उनकी क्षमतायें भी उन्हें लिख्खाड़ सिद्ध करती हैं. सुभाष काबरा जी वरिष्ठ बहु प्रकाशित व्यंग्यकार हैं, उनके तीन व्यंग्य संकलन में शामिल हैं, बोरियत के बहाने, अपना अपना बसंत एवं विक्रम बेताल का फाइनल किस्सा. सुधीर ओखदे जी बेहद परिपक्व व्यंग्यकार हैं, उनकी रचना सिगरेट और मध्यमवर्गीय, ईनामी प्रतियोगिता, व आगमन नये साहब का पठनीय रचनायें हैं. शशांक दुबे व्यंग्य के क्षेत्र में जाना पहचाना स्थापित नाम हैं. दाल रोटी खाओ, आपरेशन कवर, रद्दी तो रद्दी है उनकी महत्वपूर्ण रचनाये ली गई हैं. डा वागीश सारस्वत परिपक्व संपादक संयोजक व स्वतंत्र रचनाकार हैं, उन्होंने अपने व्यंग्य दीपक जलाना होगा, होली उर्फ इंडियन्स लवर्स डे, चमचई की जय हो, बेचारे हम के माध्यम से स्थितियों का रोचक वर्णन कर पठनीय व्यंग्य प्रस्तुत किये हैं.
महिला रचनाकारो की भागीदारी भी उल्लेखनीय है. मीना अरोड़ा के व्यंग्य जिन चाटा तिन पाईयां, भविष्य की योजना, योजना में भविष्य अलबेला सजन आयो रे, हेकर्स, टैगर्स, हैंगर्स उल्लेखनीय है. डा पूजा कौशिक बेचारे चिंटुकेश्वर दत्त, बुरे फंसे महाराज, पर्स की आत्मकथा लिखकर सहभागी हैं.
पुस्तक में व्यंग्य लेखों के एवं लेखको के चयन हेतु संपादक डा प्रमोद पाणडेय व प्रकाशक तथा सह संपादक श्री रामकुमार बधाई के पात्र हैं. सार्थक, दीर्घकालिक चुनिंदा व्यंग्य पाठको को सुलभ करवाने की दृष्टि से सामूहिक संग्रह का अपना अलग महत्व होता है, जिसे दशको पहले तारसप्तक ने हिन्दी जगत में स्थापित कर दिखाया था, उम्मीद जागती है कि यह व्यंग्य संग्रह, व्यंग्य जगत में चौदहवी का चांद साबित होगा और ऐसे और भी संग्रह संपादक मण्डल के माध्यम से हिन्दी पाठको को मिलेंगे . शुभेस्तु.
समीक्षक .. विवेक रंजन श्रीवास्तव
ए १, शिला कुंज, नयागांव, जबलपुर ४८२००८
मो ७०००३७५७९८
≈ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। । साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत हैं बेटियों पर आधारित कविता “बाबुल के घर जन्म ले बेटियां …. ”। सकारात्मक सुसंस्कृत सन्देश देती स्त्री विमर्श पर आधारित कविता के लिए श्रीमती सिद्धेश्वरी जी को हार्दिक बधाई।)
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज पस्तुत है आपका अभिनव गीत “उम्मीदों की आँखो में … ”। )
(आदरणीय अग्रज एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार श्री शांतिलाल जैन जी विगत दो दशक से भी अधिक समय से व्यंग्य विधा के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी पुस्तक ‘न जाना इस देश’ को साहित्य अकादमी के राजेंद्र अनुरागी पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त आप कई ख्यातिनाम पुरस्कारों से अलंकृत किए गए हैं। इनमें हरिकृष्ण तेलंग स्मृति सम्मान एवं डॉ ज्ञान चतुर्वेदी पुरस्कार प्रमुख हैं। श्री शांतिलाल जैन जी के साप्ताहिक स्तम्भ – शेष कुशल में आज प्रस्तुत है उनका एक व्यंग्य “अभिजात्य को आम से ऊपर रखने का तिलिस्म”। इस साप्ताहिक स्तम्भ के माध्यम से हम आपसे उनके सर्वोत्कृष्ट व्यंग्य साझा करने का प्रयास करते रहते हैं । व्यंग्य में वर्णित सारी घटनाएं और सभी पात्र काल्पनिक हैं ।यदि किसी व्यक्ति या घटना से इसकी समानता होती है, तो उसे मात्र एक संयोग कहा जाएगा। हमारा विनम्र अनुरोध है कि प्रत्येक व्यंग्य को हिंदी साहित्य की व्यंग्य विधा की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मसात करें। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – शेष कुशल # 16 ☆
☆ व्यंग्य – अभिजात्य को आम से ऊपर रखने का तिलिस्म ☆
एस्केप बटन दबा दिया उसने, ज़िंदगी का.
जब की-बोर्ड की सभी ‘फंक्शन कीज’ काम करना बंद कर दे, या करे तो माल-फंक्शनिंग करे, तो रास्ता सिर्फ एस्केप बटन दबाने का ही बचता है. वही चुना हैदराबाद की ऐश्वर्या ने. ऑनलाईन पढ़ाई करने के लिये उसके पास लैपटॉप था नहीं, गुरबत में गुजर कर रहे माँ-बाप खरीद कर दे पाने की स्थिति में नहीं थे. कई बार एफ-वन दबाया मगर हेल्प न ऑनलाईन मिली न ऑफलाईन. एजुकेशन का सिस्टम हैंग हो गया तो उसने खुद को ही हैंग कर लिया. उसके पास न रि-स्टार्ट का ऑप्शन था न रि-बूट का. स्क्रीन ब्लैंक था, क्या करती सिवाय एस्केप के.
दिल्ली के उस कॉलेज में एडमिशन हुआ था उसका जहां कट-ऑफ निनानवे प्रतिशत से नीचे नहीं जा पाता. ‘एस्केप-की’ दबाने से पहले उसने एफ-थ्री बटन दबाया ही होगा, सर्च फंक्शन, कि मिल जाये किसी तरह रास्ता एक अदद लैपटॉप पाने का. न फॉरवर्ड सर्च काम कर सका न शिफ्ट+एफ-थ्री के साथ बैकवर्ड से खोज पूरी हो सकी. ‘नॉट-फाउंड’ ने मनोबल तोड़ कर रख दिया. जो गुरबत में जीते हैं उनकी ‘एफ़-फ़ाईव-की’ काम नहीं करती, वे न चैप्टर रि-लोड कर पाते हैं न लेसन्स रिफ्रेश. ‘इन्सपायर स्कॉलरशिप’ उसके ‘कशे’ में ‘स्टोर्ड’ थी, ‘रिट्रीव’ हो नहीं सकी. मोटीवेशन का डिवाईस ड्राईवर करप्ट हो गया था. वंचितों की लाईफ में न ऑटो-सेव न ऑटो-रिकवरी की संभावनाएँ. स्टूडेंट्स से ऑनलाइन जुड़ने को कहा जा रहा है, घरों में खाने के लाले पड़े हैं – कमाल का सिस्टम है.
शिक्षा अब एक प्रॉडक्ट है श्रीमान. ‘एड-टेक’ – एजुकेशन में नया फंडा. माँ सरस्वती ने भी इसके बारे में शायद ही सुना हो. बायजूस, वेदान्तु, मेरिटनेशन – शाहरूख जैसा ब्रांड अम्बेसेडर अफोर्ड कर पाना ऐरों-गैरों-नत्थूखैरों के बस का नहीं है. एजुकेशन की लक्झरी ओनली ऑनलाइन अवेलेबल. एजुकेशन के मॉल में फटेहालों का घुसना मना है. इंटरेंस ही लाखों में, मुफ़लिसों के ‘पासवर्ड’ इनवेलिड. दो जून की रोटी का जुगाड़ डिजिटल एजुकेशन पर भारी. न एंड्रायड न डाटा, न कनेक्टिविटी न गैजेट. जिनके लिये एजुकेशन का सिस्टम बूट ही नहीं हो पा रहा वे एफ-एलेवन से फुल-स्क्रीन तो क्या कर पायेंगे. जिंदगी का मदरबोर्ड ही जब बेमकसद हो गया हो तब शिक्षा बाय डिफ़ाल्ट बेमकसद साबित हो ही जाती है. लालच के वाइरस ने एजुकेशन का ऑपरेटिंग सिस्टम करप्ट कर दिया है. जो एंटी-वाइरस लेकर उतरेंगे सड़कों पर उनकी निष्ठा पर सवाल उठाये जाएँगे – वामपंथी, देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े और क्या क्या. पॉवर्टी में लर्निंग से लर्निंग-पॉवर्टी तक का सफर है श्रीमान. आवारा बाज़ार में पूअर ‘ई-वेस्ट’ हैं, जंक अपने ही देश में. दीवारों पर मुँह चिढ़ाता ‘सर्व शिक्षा अभियान’ का विज्ञापन. कभी कृष्ण और सुदामा एक ही क्लास में पढ़ा करते थे, अब अभिजात्य को आम से ऊपर रखने का तिलिस्म है.
लॉक-डाउन ने पढ़ाई का ‘की-पैड’ गरीबों की जिंदगी में डिसेबल कर दिया है. प्राईमरी स्कूल से कॉलेज-यूनिवर्सिटी तक बायो-मेट्रिक्स डिवाईसेस लगीं हैं खाये-पिये अघाये यूजर्स की उँगलियों की छाप का मिलान हो जाये तो लॉगिन कर सकेंगे आप. शेष के लिये है ना आंगनवाड़ी, खैराती स्कूल, सरकारी कॉलेज या फिर वोई एस्केप बटन. ये सेवेन्थ जनरेशन के प्रशासन के की-बोर्ड हैं इन पर से शर्म और गैरत के बटन्स गायब कर दिये गये हैं.
बहरहाल, अब तो ‘रि-सायकल बिन’ से भी डिलीट कर दी गई है ऐश्वर्या की स्टोरी. कौन बताये कि वो परिवार पर बोझ बनाना नहीं चाहती थी इसीलिये शिफ्ट+एफ-एट प्रेस करके सेफ मोड में जाने की बजाये उसने आल्ट+एफ-फोर से सारे एप्लिकेशन क्लोज़ किये और एस्केप कर गई. जब जिंदगी का एफ-टेन ही नॉन-फंक्शनल हो तो मेनुबार का कोई ऑप्शन कैसे एक्टिवेट कर पाती. उसने दुपट्टे का एक सिरा गले के इर्द-गिर्द कसते हुवे दूसरा पंखे से बांधा और लाईफ से एस्केप का बटन दबा दिया. अफसोस कि उसका यह एक्शन ‘अन-डू’ किया भी नहीं जा सकेगा.
(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में सँजो रखा है । आज प्रस्तुत है एक समसामयिक व्यंग्य “पागुर करती गाय का चिंतन“। )
☆ जय प्रकाश पाण्डेय का सार्थक साहित्य # 75 ☆
☆ व्यंग्य – पागुर करती गाय का चिंतन ☆
जाड़े का मौसम है। दांत किटकिटा रहे हैं। गंगू के घर वाले चिंतित हैं। गंगू अपने हक के लिए बीस दिन से दिल्ली के बार्डर की सड़क में कांप रहा है। दो डिग्री वाली कंपकंपाती लहर से हाथ पैर सुन्न हो गए हैं। सत्ता के लोग कह रहे हैं कि हम किसान के लिए लड़ रहे हैं पर विपक्ष इनको बरगला रहा है। सत्ता के लोग कह रहे हैं कि किसान गरीब है खेती करने के काबिल नहीं है, इसीलिए अब इनकी जमीनों में हमारे लोग खेती करेंगे। सरकार कह रही है, हम गंगू की आमदनी दोगुनी कर देंगे,पर गंगू जैसे करोड़ों किसानों को विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि वे कई सालों से हाथ मटका कर झूठ को सच की तरह से बोलने वाले और झटका मारकर वोट ठगने वालों से परेशान है।घर में पागुर करती गाय चिंतित हैं कि उसका मालिक अपने हक की मांग के लिए दर दर ठोकरें खा रहा है, वह घर से बीस दिन पहले गया था और अभी तक नहीं लौटा। कूं कूं करता मोती गंगू की याद में रात को रोने लगता है, गांव में कुत्ते के रोने को अपकुशन मानते हैं। बेचारी गाय अपने बछड़े को दूध नहीं पिला पा रही है, मालिक की याद में आंसू बहा रही है। इतने दिन में गाय अच्छी तरह समझ गयी है कि गाय और किसान राजनीति के लिए बनाए गए हैं। पिछली बार मंदसौर में गंगू का भाई गोली खाकर मरा था तब भी गाय रोयी थी, इस बात पर भी रोयी थी कि कुर्सी पकड़ नेता ने मरने वाले को एक करोड़ देने का फरमान मीडिया में सुनाया था,पर कलेक्टर ने कहा था कि किस मद से पैसा देंगे, घोषणा करना तो इनका जन्मजात अधिकार है। गाय सोच रही है कि लोग भाषण में देश को कृषि प्रधान देश कहते हैं पर विपक्ष कुर्सी प्रधान देश कहता है, आखिर लफड़ा क्या है ? ये किसान फंदे पर क्यों लटकते हैं। पटवारी,आर आई, तहसीलदार का पेट किसानों से पलता है, नये नये कानून से इनके खर्चा पानी के भाव बढ़ते हैं।
जो नए कानून आए हैं, पागुर करती गाय सोच रही है ये किसानों के हक में नहीं है। नया कानून यह भी कहता है कि यदि कोई कारपोरेट किसी किसान को धोखा देता है या उसे नुकसान पहुंचाता है तो वह किसान उस कारपोरेट के खिलाफ किसी कोर्ट में कोई केस नहीं कर सकता। यदि किसी देश के लोगों से कोर्ट में जाने का अधिकार ही छीन लिया जाए तो इसका मतलब है आपने पूरी कानून व्यवस्था और न्याय पाने का जो संवैधानिक अधिकार है उसे कुचल दिया है । इस नए कानून में लिखा है कि किसान कारपोरेट की शिकायत लेकर एसडीएम के पास जाएगा। एसडीएम साहब उस विशालकाय कारपोरेट चाहे वह कोई भी हो उसके खिलाफ मुकदमा सुनेंगे और फैसला देंगे।
गाय हंस रही है बेचारे एसडीएम पर। एक एसडीएम ऐसे कारपोरेट जिनके कहने से भारत सरकार नीतियां बनाती हो, कानून बदलती हो, वह उनके खिलाफ फैसला दे पाएगा? एसडीएम छोटा अफसर होता है, उसके आसपास के नेता उससे वसूली करते हैं,उसकी बीबी उससे हीरे-जवाहरात जड़े हार की मांग करती है,वह कारपोरेट से थर-थर कांपता रहता है क्योंकि कारपोरेट वाले को उसकी भी चिंता है। किसान का क्या है 14 करोड़ से ज्यादा किसान हैं इस देश में। सब ऐन वक्त पर नेतागिरी पर उतारू हो जाते हैं। आन्दोलन करने की इनकी आदत बन गई है……
अचानक इस खबर को सुनकर गाय की पागुर रुक गई, खबर आयी है कि उसका मालिक गंगू ठंड खाकर मर गया है………
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है एक समसामयिक कविता “अन्नदाता किसान”।)