हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # १२ – कथा-कहानी – होनहार की तस्वीर ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # १२ ☆

☆ कथा-कहानी ☆ ~ होनहार की तस्वीर ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

अखिलेश के पास न अब सोचने के लिए समय था और न ही करने के लिए कोई काम था। नौकरी की तलाश में वह अहमदाबाद जरूर आ गया, लेकिन अहमदाबाद उसे रास नहीं आया।

कागज़ के गत्तो से कार्टन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गत्ते की चादर पर लेटे अखिलेश को रोटी भी चबाते नहीं बन रही थी। कई दिनों की बटोरी रोटियाँ, धूप में सुख कर ककटी हो गई थी तभी मानस उसके पीछे आया और धीरे से बोला।

अखिलेश..अखिलेश इधर आना। अखिलेश बुरी तरह से डर गया। उसे लगा कि कोई और आफत फिर आकर खड़ी हो गई। पीछे मुड़कर देखा तो मानस खड़ा था।

अबे, सुन बे इधर आ!

कागज की गिलास में भरे चाय को अखिलेश को पकड़ाते हुए मानस इस तेजी से पीछे की तरफ भाग लिया कि कोई उसे देखना ले। चाय की गिलास में डूबी हुई रोटी है, अब जाकर थोड़ी सी मुलायम हो रही थी। अखिलेश को कई दिनों बाद पहली बार इतना स्वादिष्ट भोजन मिला था।

जिंदगी में धुली कड़वाहट मिटने का नाम नहीं ले रही थी।

अखिलेश बड़ी शिद्दत और मेहनत से उस कंपनी में काम करता था। जितना सब लोग काम करते थे, अखिलेश उनसे कई गुना काम निकाल देता था, लेकिन न जाने क्या हुआ एक दिन उसे क्या सूझी। कंपनी में गत्तों को पैक करने वाले छोटे छोटे दो तीन पिन अखिलेश ने उसे अपने पॉकेट में डाल लिए।

मेटल डिटेक्टर की घंटी बजी, तो गार्ड ने उसे किनारे खड़ा होने के लिए कहा। अखिलेश को यह नहीं समझ में आया कि आखिर उसे किनारे क्यों खड़ा किया जा रहा है।

तलाशी में उसके पाकेट से वे छोटे- छोटे दो तीन पिन निकले तो कंपनी के लिए बड़ा अपराध हो गया। कंपनी ने उसे एक हफ्ते ले लिए काम करने से मना कर दिया।

अखिलेश की कहानी जहां से शुरू हुई थी, वहीं समाप्त हो गयी। वह अपने साथियों से दूर नहीं जा सकता था और इससे अधिक मेहनत का काम भी नहीं कर सकता था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अखिलेश को बेरोजगारी का मार झेलना पड़ रहा था। इस पढ़ाई के बाद उसे किसी प्रकार का संतोषजनक जॉब नहीं मिला। ऊपर से परिवार के तानों की मार बढ़ गई, तो मजबूरन उसे भाग कर अहमदाबाद पड़ा।

यहां खोजते खोजते काम मिला तो गत्ते की फैक्ट्री में गत्तों के बॉक्स बनाने का काम मिला।

जिंदगी का सूरज अभी ठीक से चमक भी नहीं पाया था कि घनघोर काले बादलों ने उसे ढक लिया।

चाय के साथ रोटी खाने से उसके मन को तृप्ति मिली तो बड़े दिनों बाद उसे गहरी नींद भी आयी।

वह वहीं गत्ते पर लेट गया।

रात का वक्त था इधर अचानक फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई थी। इलेक्ट्रिक जनरेट करने वाली टरबाइन में कोई खराबी आ गई, तो पूरा सिस्टम इस शट डाउन हो गया। कंपनी के इंजीनियर उसको बनाने में जुटे पड़े थे। एक पैनल का काम किसी को समझ में नहीं आ रहा। शायद फाल्ट भी उधर ही कहीं छिपा था। फैक्ट्री को रात में ही चलाना जरूरी था, क्योंकि कंपनी ने एक बहुत बड़ा ऑर्डर ले रखा था। जिसके माल की सप्लाई अगले दिन 11:00 बजे तक हर हाल में करनी थी। इंजीनियरों के पसीने छूट रहे। कंपनी का चीफ इंजीनियर अपने मातहतों को इस तरह से डांट रहा था, मानो वे उसके घरेलू नौकर हो। चीफ इंजीनियर को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। ऊपर से फैक्ट्री के मालिक का फोन उसके खोपड़ी को हिलाये दे रहा था।

काफी हिम्मत करके मानस चीफ इंजीनियर के बगल में जा पहुंचा और धीरे से बोला।

साहब… आपसे एक बात कहनी है।

अबे तू कौन? क्या बात करनी है तुमको?

मानस डर गया। डरते डरते बोला।

साहब! हमारी कंपनी में एक लड़का है, वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है, लेकिन गत्ते का कार्टन बनाता है।

कहां है वह? बताओ? चीफ इंजीनियर ने अपनी गर्दन पीछे घुमाते हुए कहा।

साहब, है तो, लेकिन उसे निकाल दिया गया।

अबे साले…अब तक, क्या – क्या पहाड़ पढ़ रहा है।

लड़का है, इंजीनियर है, मजदूर है, निकाल दिया गया है। यह सब अनाप-शनाप क्या बक रहा है।

मानस ने एक बार और हिम्मत करके अपनी उंगली से अखिलेश की तरफ इशारा किया। अखिलेश अभी भी कार्टून के रद्दी गत्तों पर इस तरह से लेटा पड़ा था।

ठीक है उसे बुलाओ..

इंजीनियर का इतना कहना था कि मानस दौड़े दौड़े अखिलेश के पास पहुंचा।

अबे साले, उठ चल चल। कंपनी के एक मशीन खराब है बना देगा तो इंजीनियर बन जाएगा।

इंजीनियर बन जाएगा। अखिलेश कान में गयी ये आवाज उसे गाली जैसी लग रही थी। आंखें मिजते हुए अखिलेश उठा और सीधे टरबाइन के इलेक्ट्रिकल पैनल के पास पहुंच गया। इंजीनियर ने ऊपर से नीचे तक उसका हुलिया निहारा तो एक बार उसे लगा कि यह क्या मैं करने जा रहा हूँ।

लेकिन पता नहीं क्या इंजीनियर के दिमाग में आया कि चलो एक बार इस लड़के को भी अजामा लेते हैं।

उसके दिमाग में कहीं से आया कि न जाने किस भेष में नारायण मिल जाए।

मशीन को प्रणाम कर, जरूरी सेफ्टी गार्डस पहन, हाथ में कुछ टूल्स लेकर अखिलेश टरबाइन मशीन के यार्ड में चला गया।

चीफ इंजीनियर की न समझी पर, उसकेअधीन के असिस्टेंट इंजीनियरस और टेक्निशियनस एक जगह खड़े होकर उसका मजाक उड़ाने लगे। यह बॉस भी पागल हो गया है। हम लोग इतने देर से इस फाल्ट को ढूंढ रहे हैं, हम सबसे तो मिला नहीं। यह मजदूर ढूंढ के निकलेगा … ऐसा कहते हुए सभी ठहाका मार कर हंस पड़े।

इधर ठहाको की आवाज चीफ इंजीनियर के कान में गई, उधर पैनल की बत्ती लाल से ग्रीन हो गयी।

टरबाइन के इलेक्ट्रिकल सेक्शन से बाहर निकलकर, अखिलेश के चीफ इंजीनियर से कहा..

सर.. एक बार फिर स्टार्ट करवाइए, मुझे पूरा यकीन है की मशीन स्टार्ट हो जाएगी और इस बार ट्रिप नहीं होगी।

मशीन का स्विच दबाया गया, सिस्टम ऑन हुआ और मशीन चल पड़ी। इस बार मशीन चली तो दुबारा रुकने का नाम नहीं लिया। वहां खड़े सभी लोगों ने ख़ुशी से तालियां बजाई तो बगल में खड़े असिस्टेंट इंजीनियरस और टेक्नीशियन भी खुद को ताली बजाने से रोक नहीं सके।

उन्हें नहीं समझ में आया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, उन लोगों ने अपनी ताली रोकी और एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। इधर चीफ इंजीनियर उनकी तरफ घूर करके देख रहा था, अब अखिलेश इंजीनियर की बाहों में था

इंजीनियर ने उसे बच्चों को प्रेम से अपने बाहों में लपेट लिया।

 अगले दिन की सुबह अखिलेश के लिए खास सुबह थी।

चीफ इंजिनियर : अपने डॉक्यूमेंट मेरे सामने रखो। कहां से बीटेक किया है ?

अखिलेश : सर..जबलपुर से।

 चीफ इंजिनियर : प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कहां से किया था ?

 अखिलेश : सर..एनटीपीसी ऊंचाहार से।

एनटीपीसी ऊंचाहार का नाम आते ही चीफ इंजीनियर चेहरे की रंगती बदल गई। उसके चेहरे पर आश्चर्य के भाव थे।

 चीफ इंजिनियर : किस ईयर में तुमने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की थी ?

 अखिलेश : सर.. 2017, में।

वर्ष 2016 सुनते ही चीफ इंजीनियर, अखिलेश को गौर से देखने लगा।

चीफ इंजिनियर : किसके अंडर में तुमने इंटर्नशिप की थी।

अखिलेश : सर.. आपके ही अंडर में तो की थी।

यह कहते हुए अखिलेश की आंखों से झर झर आंसू गिरने लगे,

चीफ इंजीनियर ने अपनी मेमोरी रिकॉल की, तो उन्हें उस होनहार की तस्वीर अखिलेश चेहरे में नजर आई जिसे वह उसे बैच का सबसे होनहार और समझदार अप्रेंटिस स्टूडेंट मानता बहुत था।

अगले दिन अखिलेश अपने केबिन में बैठा था, तो चीफ इंजीनियर अखिलेश के केबिन के सामने से यह कहते हुए गुजरे …

कहो, इंजीनियर अखिलेश कैसे हो?

सर मैं ठीक हूं कहते हुए अखिलेश अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ। उसके बगल में बैठा हुआ मानस भी उठ खड़ा हुआ।

अखिलेश ने मानस की तरफ इशारा करते हुए, चीफ इंजीनियर से बड़े ही स्नेहिल भाव से कहा।

सर…यह मानस है, इसने भी आईटीआई किया है। इसे भी टेक्नशियन के पद पर रख लीजिए न।

चीफ इंजीनियर ने मुस्कुराते हुए.. यस..यस कहते हुए गर्दन हिलाई, जिसमे उनकी मौन स्वीकृति झलक रही थी।

अखिलेश और मानव दोनों एक दूसरे को देख रहे थे, दोनों के चेहरों पर खुशियों के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।

☆

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – गंगासागर की ओर – भाग-३ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। अब आप प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकते हैं यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा।)

? यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – गंगासागर की ओर भाग-३ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

ख़ैर, यात्रा आरंभ हुई। दाहिनी तरफ़ नया कलकत्ता और बायें तरफ़ साल्ट लेक की घेराबंदी करके बसी बस्तियाँ और साथ में चलता मेट्रो ट्रैक। तक़रीबन बीस किलोमीटर चलने के बाद आख़िरी मेट्रो स्टेशन गढ़िया आया। वहाँ पर मेट्रो स्टेशन पर ड्राइव-इन करके थोड़ा सामान ख़रीदा। रास्ते पर चारों तरफ़ तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहरा रहे हैं। पंचायत चुनाव का प्रचार पूरे शबाब पर है। कोलकाता से चलकर साल्ट लेक तक शहरी आबादी के बाद ग्रामीण आबादी मुस्लिम बहुल है। मुस्लिम लीग द्वारा 16 अगस्त 1946 को “डायरेक्ट एक्शन डे” घोषित करने के बाद कोलकाता से मुस्लिम आबादी दक्षिण बंगाल तरफ़ पलायन करने लगी तो दक्षिण में बसी हिंदू आबादी कोलकाता की तरफ़ शरण लेने भागी। इस तरह अगस्त 1947 तक इस प्रक्रिया में दक्षिण बंगाल के कॉक द्वीप तक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बस गया। उनकी जीविका का साधन हिंदुओं की गंगासागर यात्रा है। वर्तमान में सभी बंगाली नज़र आते हैं। इक्का दुक्का मुस्लिम परिधान में दिखते हैं।

अब हम डेल्टा के बीच में गंगा की धारा को देख रहे हैं। सुंदरवन डेल्टा में भूमि का ढाल अत्यंत कम होने के कारण यहाँ गंगा अत्यंत धीमी गति से प्रवाहित है। अपने साथ लाई मिट्टी को मुहाने पर जमा कर देती है, जिससे डेल्टा का आकार बढ़ता जाता है और नदी की कई धाराएँ तथा उपधाराएँ बन जाती हैं। समुद्र सिकुड़ता जा रहा है। इस प्रकार बनी हुई गंगा की प्रमुख शाखा नदियाँ जालंगी, इच्छामती, भैरव, विद्याधरी और कालिन्दी हैं। इन नदियों की धाराओं को पार करते चल रहे हैं। नदियों के वक्र गति से बहने के कारण दक्षिणी भाग में कई धनुषाकार झीलें बन गई हैं। ढाल उत्तर से दक्षिण है, अतः अधिकांश नदियाँ उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हैं। ज्वार के समय इन नदियों में ज्वार का पानी भर जाने के कारण इन्हें ज्वारीय नदियाँ भी कहते हैं। डेल्टा के सुदूर दक्षिणी भाग में समुद्र का खारा पानी पहुँचने से यह भाग नमकीन एवं दलदली है। यहाँ आसानी से पनपने वाले मैंग्रोव जाति के पेड़ों की बहुतायत  है। मैंग्रोव वनों का पारिस्थिक महत्व है, क्योंकि यह तटों को स्थिरता प्रदान करते हैं और विभिन्न मछली और पक्षी जातियों को निवास व सुरक्षा प्रदान करते हैं। मैंग्रोव वन झुरमुट विश्व के उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में मिलते हैं। मैंग्रोव शब्द दक्षिण अमेरिका की गुआरानी भाषा से व्युत्पन्न है। इन्ही मैंग्रोव वनों में फैली हरियाली से गुज़र रहे हैं। मेहनतकश अर्धनग्न बंगाली स्त्री-पुरुष बारिश के इंतज़ार में खेतों को तैयार करते हुए रवींद्र संगीत धुनों पर गुनगुना रहे हैं। हमने मोबाइल यूट्यूब फिल्मी गीत सेट किया है। हम बाहर से तप रही, पर अंदर से मुलायम ठंडी कार में बैठे, रोशन की धुन पर इंदीवर रचित मुकेश की आवाज़ में संजीव कुमार, मुकरी, ज़ाहिदा पर फ़िल्माया गीत सुन रहे हैं।

ओह रे ताल मिले नदी के जल में,

नदी मिले सागर में,

सागर मिले कौन से जल में,

कोई जाने ना …

 

सूरज को धरती तरसे, धरती को चंद्रमा,

पानी में सीप जैसे, प्यासी हर आत्मा,

ओ मितवा रे… ऐ… ऐ… ऐ…,

बुंद छुपी किस बादल में,

कोई जाने ना …

बंगाल की खाड़ी में हुगली नदी के मुहाने से मेघना नदी के मुहाने (बांग्लादेश) तक 260 किमी विस्तृत व्यापक जंगली एवं लवणीय दलदली क्षेत्र गंगा डेल्टा का निचला हिस्सा है। यह 100-130 किमी में फैला अंतर्राष्ट्रीय सीमा इलाक़ा है। मुहानों के साथ बहती लहरों वाली नदियों और अनेक नहरों द्वारा कटी हुई खाड़ियों के साथ इस भूक्षेत्र में घने जंगलों से ढके दलदली द्वीप समूह हैं।

समुद्र तट मैंग्रोव वाले दलदलों में परिवर्तित होते है; दक्षिणी क्षेत्र विभिन्न जंगली जानवरों और घड़ियालों से भरा हुआ है और वस्तुतः निर्जन है। यह बंगाल के शेर का आख़िरी संरेक्षित क्षेत्र और बाघ संरक्षण परियोजना का स्थल है। कृषि योग्य उत्तरी क्षेत्र में चावल, गन्ना, लकड़ी और सुपारी की खेती होती है। सुंदरबन रॉयल बंगाल टाइगर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सुंदरबन, विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा, 10,200 वर्ग किमी में है जो भारत और बांग्लादेश में फैला है। भारतीय सीमा के भीतर आने वाले वन का हिस्सा सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है। यह पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में है। वहीं से हम गुज़र रहे हैं।

गंगा का डेल्टा चावल की खेती के लिए विख्यात है। यहाँ विश्व में सबसे अधिक कच्चे जूट का उत्पादन होता है। कटका अभयारण्य सुंदरवन के उन इलाकों में से है जहाँ का रास्ता छोटी-छोटी नहरों से होकर गुज़रता है। उन्हीं के एक हिस्से से होकर निकल रहे हैं। यहाँ बड़ी तादाद में सुंदरी पेड़ हैं जिनके नाम पर ही इन वनों का नाम सुंदरवन पड़ा है। इसके अलावा यहाँ पर देवा, केवड़ा, तर्मजा, आमलोपी और गोरान वृक्षों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ के वनों की एक ख़ास बात यह है कि यहाँ वही पेड़ पनपते या बच सकते हैं, जो मीठे और खारे पानी के मिश्रण में जीवित रह सकते हों।

क़रीब चालीस किलोमीटर के बाद बारूईपुर से दाहिनी तरफ़ मुड़कर डेढ़ बजे कॉक द्वीप जेट्टी पर पहुँचे। कार के वातानुकूलित वातावरण में बैठे सघन हरियाली का आनंद लेते रहे। बाहर निकलते ही गर्मी के रौद्र रूप का सामना हुआ। पूरे कपड़े पसीने से तर हो गए। सर्वोच्च सिरे से निम्नतर अंगों तक झरनों के रूप में बहते पसीने को पोंछकर रूमाल निचोड़ लिया। एक बार, दो बार, तीन बार रूमाल निचोड़ कर उसे धोकर गीले रूमाल दे चेहरा पोंछा तब कुछ राहत मिली। कॉक द्वीप जेट्टी पर मालूम हुआ कि तीन बजे एक जेट्टी साढ़े तीन किलोमीटर दूरी तय करके सागर द्वीप ले जाएगी। चालीस मिनट का सफ़र होगा। फिर सागर जेट्टी से होटल तक तीस किलोमीटर जाना होगा। इंतज़ार में पसीना बहाते बैठे हैं। यदि नल-नील सी शक्ति होती तो रामेश्वरम का सा पुल बना देते। पता चला है कि भारत सरकार और बंगाल सरकार मिलकर पुल बनाने की योजना बना रहे हैं। योजना दीदी और फेंकू की तकरार में उलझी है।

बंगाल धरा पर घूम रहे हों और बंगाली कवि चण्डीदास की याद ना आए। अमीर मीनाई की लिखी और जगजीत सिंह द्वारा गाई यह मशहूर गजल में रामी धोबन और चंडीदास का जिक्र है वे भारत की एक कम चर्चित ऐतिहासिक प्रेम कहानी के पात्र हैं।

गई जब रामी धोबन एक दिन दरिया नहाने को,

वहाँ  बैठा  था  चंडीदास  अफ़साना सुनाने को।

 

बसाना है अगर उल्फ़त का घर आहिस्ता आहिस्ता

कहा  उसने  के रामी  छोड़ दे  सारे ज़माने को।

बंगाली वैष्णव समाज में मान प्राप्त मध्ययुगीन चंडीदास राधाकृष्ण लीला साहित्य के बंगाली भाषा के आदि कवि हैं। बंगाल की धरती पर पैदा चैतन्य महाप्रभु से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर जैसे महाकवि चंडीदास की मार्मिक गाथा से प्रेरित रहे हैं। चंडीदास ने अपनी आत्मा को प्रेम के अनंत सागर में विलीन कर दिया था। प्रेम ही उनके जीवन का सारतत्व, तपस्या और सिद्धि था। चंडीदास की पदावलियों में सर्वत्र ‘पिरीति’ अर्थात प्रीति की धुन सुनाई पड़ती है। चण्डीदास पर 1934 में बनी कुंदन लाल सहगल अभिनीत हिंदी फ़िल्म भी खूब चली थी। महान प्रेमी और बंगला महाकवि चंडीदास बहुत पहले समय में भी मानवता को जाति-धर्म से ऊपर मानने के हिमायती थे, उन्हीं के शब्दों में—

शुनो रे मानुष भाई

सबार उपरे मानुष सत्य

ताहार उपरे नाई।

हे मनुष्य भाई सुनो, सबके ऊपर मनुष्य सत्य है, इस सत्य से परे कोई नहीं।

सुंदरबन में पतझड़ नहीं होता। ज्येठ-वैशाख की गर्मी में भी सघन हरियाली। पानी के पोखर वर्ष के बारह महीने भरे रहते हैं। पानी पाँच फुट पर भरपूर निकल आता है। नारियल, केले और कटहल भरपूर निकलते रहते हैं। आम नीम पीपल के पेड़ नहीं होते।

चाय पीकर एक होटल में अड्डा जमाया है। होटल की मालकिन सीधे पल्लू की परम्परा गत बंगाली परिधान में काम में लगी थी। उसने लड़की को दुकान सौंपी और ज़मीन पर एक लेट गई। ऊपर पंखा पूरी गति से चल रहा था। उससे थोड़ी दूर पर बेंच पर बैग सिरहाने रख हम भी लेट गए । मोबाइल चार्जिंग पर लगाया। उस पर नज़र रखे लेटे रहे। ऊपर छत पर नज़र डाली तो जीवन में पहली बार साड़ियों की फ़ाल्स सीलिंग दिखी। बेलबूटेदार मनमोहक रंगों की साड़ियाँ टीन की छत से गर्मी को छनकर आने से थोड़ा रोक रही थीं। नौ ग़ज़ा बंगाली साड़ियों के बेलबूटों को गिनते दो घंटे गुज़ारे। चार बजे फेरी की टिकट मिलनी शुरू हुई। पवन भाई दो टिकट ख़रीद लाए।

कुछ मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री भी आ गए। एक तरफ़ बंगाली महिलाएँ सपरिवार बैठी हैं। एक अधेड़ हरियाणवी बोला- जे बंगाल का काड़ा जादू क्या होवे है। कहीं देखने को मिलेगा क्या ?

चर्चा चल पड़ी। हम बहुत देर तक सुनते रहे। फिर कहा- देखो इस महिला दुकानदार का बच्चा अभी स्कूल से आया है। उसकी माँ ने उसके कपड़े बदल मुँह हाथ धुलवा कर उसे बड़ी थाली में मांस-भात परस दिया है। वह योगी की मुद्रा में बैठा ख़ाना खा रहा है। छोटी मछलियों के झोल में भात मींड कर गोला बना मुँह में भरता जा रहा हैं। यही इनका तीनों पहर रोज़ का ख़ाना है। मछली सरसों या राइस ब्रान तेल में पकाई जाती है। अब इसके और इसकी बहन के बाल देखो कितने सघन घने और निसंग काले हैं। इनकी देह से मादक मत्स्यगंध निकलती है। अब इनके चेहरे की बनावट देखिए, थोड़े छोटे से गोल चेहरे पर कोनों पर हल्की मुड़ी छोटी सी नाक और छोटे सुघड़ कान के पास से गहरी काली घटाएँ और जीभ को गोलाकार करके मिठास ज़ुबान, यही है काला जादू।

इस दुनिया में इंसानों ही नहीं बल्कि जीव मात्र पर काम का जादू सिर पर चढ़ कर बोलता है। शाक्तों में एक पंच-मकार पद्धति है। जो मांस अर्थात् मछली, मदिरा, मैथुन, मधु अर्थात् मिष्ठू और मुद्राएँ के रासरंग पर आधारित है। पूरा बंगाल वर्ष के बारह महीने मछली और मीठा खूब खाते हैं। मदिरा खुलेआम पीते हैं। नाच गाने की मुद्राओं में पारंगत हैं। महिलाओं की लंबी काली घटाएँ और इनके बदन सत्यवती की तरफ़ मत्स्यगंधा मादक ख़ुशबू बिखेरती हैं, उनकी बोली में एक मिठास है, यही काला जादू है। इसी काले जादू से लबरेज़ लघु उरोजनी सुपुष्ट नितंबिनी धीवर कन्या सत्यवती ने ऋषि पाराशर और राजा शान्तनु को बावला बना दिया और महाभारत युद्ध की नींव रख दी थी। और तो और सत्यवती ने ऋषि पाराशर से तीन शर्तें तक मनवा ली थीं कि उसका कौमार्य भंग नहीं होना चाहिए, उसकी गंध सुगंध में बदल जानी चाहिए, और वह व्यास जी को पैदा करने हेतु नौ महीने गर्भ धारण नहीं करेगी तुरंत बच्चा होना चाहिए। तब नदी के बीच द्वीप पर पाराशर-सत्यवती के समागम से द्वैपायन व्यास का त्वरित जन्म हुआ। महाभारत में शान्तनु-गंगा से भीष्म पितामह की उत्पत्ति भी जुड़ी है। उसके धर्मपिता निषाद ने भी राजा शान्तनु से मनमाफ़िक शर्तें मनवाई थीं। सत्यवती महाभारत की एक महत्वपूर्ण पात्र है। वह उपरिचर वसु द्वारा इंद्र की “अद्रिका” नाम की अप्सरा के गर्भ से उत्पन्न हुई थी। वह ब्रह्मा के शाप से मत्स्यभाव को प्राप्त हुई। उसका नाम बाद में सत्यवती हुआ। यह बातें चल रही थीं तभी नौका तक जाने की लाईन लगने लगी।

टिकट लेकर भीड़ में खड़े होना त्रासदाई है। सामने समुंदर पर वाष्पीकरण होने से हवा थमी है, वातावरण में बहुत उमस है। सिर पर धूप और देह में पसीने की धार बह रही है। एकाध घंटा खड़ा रहने पर आरसी गेट खुला लेकिन उसके आगे बढ़ने पर एक और गेट बंद था। पता चला कि गंगा सागर द्वीप से फेरी आने पर उसकी सवारियों उतरेंगी तब दूसरा गेट खुलेगा। एक घंटा और धूप में तपाई होती रही। पानी पीते और पसीना बहाते खड़े रहे। जब गेट खुला तो आगे खड़ी जनता ने भागकर नाव में कुर्सियाँ घेर लीं। जब तक हम पहुँचे तब तक नाव में घुसने की धक्का मुक्की हो रही थी। कुछ अनुनय से कुछ धकिया कर नाव में चढ़ तो गए लेकिन पैर रखने तक की जगह नहीं थी। नाव के चालक की डेक पर चढ़ गए। हमको चढ़ते देख एक हरियाणवी परिवार भी चढ़ आया। लंबे चौड़े हरियाणावासियों ने डेक पर जगह घेर ली। उनके परिवार का मुखिया डेक की सीढ़ियों पर आसन जमा कर विराजमान हो गया। उसके बगल में थोड़ी सी जगह थी। हम उड़ी जगह पर धंसकर बैठ गए। नाव चालीस मिनट में साढ़े तीन किलोमीटर की यात्रा करके गंगा सागर टापू पर पहुँची।

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 164 ☆ मुक्तक – ।। प्रभु हमारे दाता सतबुद्धि सबको दिजिए ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 164 ☆

☆ मुक्तक – ।। प्रभु हमारे दाता सतबुद्धि सबको दिजिए ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

प्रभु हमारे दाता कृपा अवश्य कर दीजिए।

मन में हमारे प्यार और स्नेह भर दीजिए।।

भावना और संवेदना हो बस तन-मन में।

सौहार्द अपनत्व भरा कर हर घर दीजिए।।

=2=

अंहकार का भाव मन में नहीं आए कभी।

मिल जुल कर साथ-साथ  रहें हम सभी।।

वसुधैव कुटुंबकम् भाव हो मन के भीतर।

सुख और शांति की धारा भी बहेगी तभी।।

=3=

सहयोग और सदभावना सबमें जमा लाए।

हर व्यक्तिअपने हिस्से का जरूर कमा पाए।।

सरोकार समरसता हो कण-कण में समाई।

रिश्तों की गर्माहट हर किसी में समा जाए।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #229 ☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – कविता – वर्षा ही सारे भारत में है सोना बरसाती… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – वर्षा ही सारे भारत में है सोना बरसाती…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # 229 ☆

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – वर्षा ही सारे भारत में है सोना बरसाती…  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

कृषि प्रधान है देश हमारा हम सब भारतवासी

धर्म-कर्म के क्षेत्र अनेकों, ज्यों मथुरा औ’ काशी।

कई ऋतुएँ आ समय-समय पर सुन्दर इसे बनाती

फल सब्जी, अनाज भेदों सब झोली में भर जाती।

*

सूरज तपता यहाँ तेज तब होती धरती प्यारी

सभी एक से व्याकुल होते राही हो या संन्यासी।

आग बरसती, लू चलती है बहता बहुत पसीना

ठंडी जगह और पानी बिन मुश्किल होता जीना।

*

तब काले मेघों के सँग आ नभ में वर्षा रानी

लाती हवा फुहारों के संग बरसाती है पानी।

वर्षा के स्वागत में खुश हो पेड़ हरे हो जाते

पशु-पक्षी हर्षित होते नर-नारी हँसते गाते ।

*

खेत, बाग, वन सुन्दर सजते पहने चूनर धानी

चारों ओर नदी नालों में दिखता पानी-पानी ।

पावस की बूँदें दुनिया में नया रंग भर जाती

बहू-बेटियाँ खुश गाँवों में नित त्यौहार मनाती ।

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #281 ☆ सब्र और ग़ुरूर… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख सब्र और ग़ुरूर। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 281 ☆

☆ सब्र और ग़ुरूर… ☆

‘ज़िंदगी दो दिन की है।  एक दिन आपके हक़ में और एक दिन आप के खिलाफ़ होती है। जिस दिन आपके हक़ में हो, ग़ुरूर मत करना और जिस दिन खिलाफ़ हो, थोड़ा-सा सब्र ज़रूर करना।’ सब दिन होत समान अर्थात् समय परिवर्तनशील है; पल-पल रंग बदलता है। इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति सुख में कभी फूलता नहीं; अपनी मर्यादा व सीमाओं का उल्लंघन नहीं करता तथा अभिमान रूपी शत्रु को अपने निकट नहीं फटकने देता, क्योंकि अहं मानव का सबसे बड़ा शत्रु है। वह दीमक की तरह बड़ी से बड़ी इमारत की जड़ों को खोखला कर देता है। उसी प्रकार अहंनिष्ठ मानव का विनाश अवश्यंभावी होता है। वह दुनिया की नज़रों में थोड़े समय के लिए तो अपना दबदबा क़ायम कर सकता है, परंतु एक अंतराल के पश्चात् वह अपनी मौत स्वयं मर जाता है। लोग उसके निकट जाने से भी गुरेज़ करने लगते हैं। इसलिए मानव को इस तथ्य को सदैव अपने ध्यान में रखना चाहिए कि ‘सुख के सब साथी दु:ख में न कोय।’ सो! मानव को सुख में अपनी औक़ात को सदैव स्मरण में रखना चाहिए, क्योंकि सुख सदैव रहने वाला नहीं। वह तो बिजली की कौंध की मानिंद अपनी चकाचौंध प्रदर्शित कर चल देता है

इंसान का सर्वश्रेष्ठ साथी उसका ज़मीर होता है; जो अच्छी बातों पर शाबाशी देता है और बुरी बातों पर अंतर्मन को झकझोरता है। किसी ने सत्य ही कहा है कि ‘हां! बीत जाती है सदियां/ यह समझने में/ कि हासिल करना क्या है?

जबकि मालूम यह भी नहीं/ इतना जो मिला है/ उसका करना क्या है?’ यही है हमारे जीवन का कटु यथार्थ। हम यह नहीं जान पाते कि हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है; हम संसार में आए क्यों हैं और हमारे जीवन का प्रयोजन क्या है? इसलिए कहा जाता है कि अच्छे दिनों में आप दूसरों की उपेक्षा मत करें; सबसे अच्छा व्यवहार करें तथा इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि सीढ़ियां चढ़ते हुए बीच राह चलते लोगों की उपेक्षा न करें, क्योंकि लौटते समय वे सब आपको दोबारा अवश्य मिलेंगे। सो! अच्छे दिनों में ग़ुरूर से दूर रहने का संदेश दिया गया है।

जब समय विपरीत दिशा में चल रहा हो, तो मानव को थोड़ा-सा सब्र अथवा संतोष अवश्य रखना चाहिए, क्योंकि यह सुख वह आत्म-धन है; जो हमारी सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इसलिए दु:ख को कभी अपना साथी मत समझिए, क्योंकि सुख-दु:ख दोनों मेहमान हैं। एक के जाने के पश्चात्  ही दूसरा दस्तक देता है। इसलिए कहा जाता है कि जो सुख में साथ दें, रिश्ते होते हैं/ जो दु:ख में साथ दें, फरिश्ते होते हैं।’ विषम परिस्थितियों में कोई कितना ही क्यों न बोल; स्वयं को शांत रखें, क्योंकि धूप कितनी तेज़ हो; समुद्र को नहीं सुखा सकती।  सो! अपने मन को शांत रखें; समय जैसा भी है– अच्छा या बुरा, गुज़र जाएगा।

विनोबा भावे के अनुसार ‘जब तक मन नहीं जीता जाता और राग-द्वेष शांत नहीं होते; तब तक मनुष्य इंद्रियों का गुलाम बना रहता है।’ सो! मानव को स्व-पर व राग-द्वेष से ऊपर उठना होगा। इसके लिए वाशिंगटन उत्तम सुझाव देते हैं कि ‘अपने कर्त्तव्य में लगे रहना और चुप रहना बदनामी का सबसे अच्छा जवाब है।’ हमें लोगों की बातों की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि लोगों का काम तो दूसरों के मार्ग में कांटे बिछा कर पथ-विचलित करना है। यदि आप कुछ समय के लिए ख़ुद को नियंत्रित कर मौन का दामन थाम लेते हैं और तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते, तो उसका परिणाम घातक नहीं होता। क्रोध तो दूध के उफ़ान की भांति आता है; जो पल भर में शांत हो जाता है। सो! मौन रह कर अपने कार्य को सदैव निष्ठा से करें और व्यस्त रहें– यही सबसे कारगर उपाय है। इस प्रकार आप निंदा व बदनामी से बच सकते हैं। वैसे भी बोलना एक सज़ा है। इसलिए मानव को यथा-समय, यथा-स्थान उचित बात कहनी चाहिए, ताकि हमारी प्रतिष्ठा व मान-सम्मान सुरक्षित रह सके। सच्ची बात यदि मर्यादा में रहकर व मधुर भाषा में बोल कर कहें, तो सम्मान दिलाती है; वरना कलह का कारण बन जाती है। ग़लत बोलने से मौन रहना श्रेयस्कर है और यही समय की मांग है। दूसरे शब्दों में वाणी पर नियंत्रण व मर्यादापूर्वक वाणी का प्रयोग मानव को सम्मान दिलाता है तथा इसके विपरीत आचरण निरादर का कारण बनता है।

कबीरदास के मतानुसार ‘सबद सहारे बोलि/ सबद के हाथ न पांव/ एक सबद करि औषधि/ एक सबद करि घाव’ अर्थात् वाणी से निकला एक कठोर शब्द घाव करके महाभारत करा सकता है तथा वाणी की मर्यादा में रहकर बड़े-बड़े युद्धों पर नियंत्रण किया जा सकता है। आगे चलकर वे कहते हैं कि ‘जिभ्या जिन बस में करी/ तिन बस किये जहान/ नहीं तो औगुन उपजै/ कहें सब संत सुजान।’ इस प्रकार मानव अपने अच्छे स्वभावानुसार बुरे समय को टाल सकता है। दूसरी ओर ‘जे आवहिं संतोष धन, सब धन धूरि समान।’ रहीम जी का यह दोहा भी मानव को आत्म-संतुष्ट रहने की सीख देता है। मानव को किसी से अपेक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि जो मिला है अर्थात् प्रभु प्रदत्त कांटों को भी पुष्प-सम मस्तक से लगाना चाहिए और प्रसाद समझ कर ग्रहण करना चाहिए।

भगवद्गीता का यह संदेश अत्यंत सार्थक है कि ‘जो हुआ है, जो हो रहा है और जो होगा निश्चित है।’ इसमें मानव कुछ नहीं कर सकता। इसलिए उसे नतमस्तक हो स्वीकारना ही श्रेयस्कर है, क्योंकि ‘होता वही है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है।’ सो! उस परम सत्ता की रज़ा को स्वीकारने के अतिरिक्त मानव के पास कोई विकल्प नहीं है।

मीठी बातों से मानव को सर्वत्र सुख प्राप्त होता है और कठोर वचन का त्याग वशीकरण मंत्र है। तुलसी का यह कथन अत्यंत सार्थक है। मानव को अपनी प्रशंसा सुन कर कभी गर्व नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी उन्नति के मार्ग में बाधक है। इसलिए कठोर वचनों का त्याग वह  वशीकरण मंत्र है; जिसके द्वारा आप दूसरों के हृदय पर आधिपत्य स्थापित कर सकते हैं। सो! जीवन में मानव को कभी अहम् नहीं करना चाहिए तथा जो मिला है ; उसी में संतोष कर अधिक की कामना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वह मार्ग हमें पतन की ओर ले जाता है। दूसरे शब्दों में वह हमारे हृदय में राग-द्वेष के भाव को जन्म देता है और हम दूसरों को सुख-सुविधाओं से संपन्न देख उनसे ईर्ष्या करने लग जाते हैं तथा उन्हें नीचा दिखाने के अवसर तलाशने में लिप्त हो जाते हैं। दूसरी ओर हम अपने भाग्य को ही नहीं, प्रभु को भी  कोसने लगते हैं कि उसने हमारे साथ वह अन्याय क्यों किया है? दोनों स्थितियों में इंसान ऊपर उठ जाता है और उसे वही मनोवांछित फल प्राप्त होता है और वह जीते जी आनंद से रहता है। ग़मों की गर्म हवा का झोंका उसका स्पर्श नहीं कर पाता।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #54 – गीत – ढोल -मजीरे स्वयं बजाती… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – ढोल -मजीरे स्वयं बजाती…।

? रचना संसार # 54 – गीत – ढोल -मजीरे स्वयं बजाती…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

वोट बैंक के खाते से बस,

खेलें नेता होली है।

अवसरवादी राजनीति में,

रोज़ पदों की डोली है।।

 *

धुत्त नशे में अब नेता हैं,

कालिख मुख गद्दारी की।

हुड़दंगी दल बदलू नाचें,

हद होती मक्कारी की।।

ढोल -मजीरे स्वयं बजाती,

बड़ी प्रजा यह भोली है।

 *

घर-घर राजदुलारे जाते,

भूल गये सब मर्यादा।

दीप-तले ख़ुद अँधियारा है,

कुचल गया चलता प्यादा।।

फिरती झाड़ू उम्मीदों पर,

लगे जिगर में गोली है।

 *

दल्लों की भरमार हुई है,

आप जान लो सच्चाई ।

पिचकारी ई डी की चलती,

रँगें जेल की अँगनाई।।

मुखिया आँख बँधीं पट्टी है,

शैतानों की टोली है।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #281 ☆ भावना के दोहे – मौसम ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – मौसम।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 281 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – मौसम ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

पुरवाई चलने लगी, बनता मौसम खास।

दिल को अब अच्छा लगे, गर्म नहीं अहसास।।

* 

नयन नयन को देखते, बैठे साजन पास।

दिल में उनके बहुत कुछ, बस सुनने की आस।।

 *

महक रहा सौन्दर्य यों, प्रकृति करे शृंगार।

मिलने साजन आ रहे, लिए प्यार उपहार।।

 *

घटा हुई घनघोर है, होगी अब बरसात।

लेंगे रिमझिम का मज़ा, दिन हो चाहे रात।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #263 ☆ संतोष के दोहे – जीवन ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है – संतोष के दोहे – जीवन। आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 263 ☆

☆ संतोष के दोहे – जीवन ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

क्रूर काल के सामने, नत मस्तक सब लोग |

उसकी मर्जी जब तलक, जीवन के सुख भोग ||

*

जाने कब किस मोड़ पर, हो जीवन का अंत |

नेक काम करते रहें, कहते सज्जन संत ||

*

करते हैं जिसकी स्वयं, रक्षा जब भगवान |

बाल न बाँका हो सके, समझो यह श्रीमान ||

*

केवल उसके हाथ है, जीवन की यह डोर |

दबे पैर आती सदा, मौत न करती शोर ||

*

कौन समझ सकता यहाँ, अजब नियति का  खेल |

करता वही बिछोह भी, और कराता  मेल ||

*

जला न पाई आग भी, ऐसा गीता ग्रंथ |

जिससे खुद श्रीकृष्ण ने, हमें दिखाया पंथ ||

*

एक राह पर सब चलें, हम सब राही साथ |

दुर्घटना कहती स्वयं, सब कुछ उसके हाथ ||

*

दृश्य विदारक देख कर, बहे अश्रु की धार |

हुआ एक पल में प्रलय, छूट गया संसार ||

*

चूड़ी बिंदिया चीख कर, करती रहीं पुकार |

क्रूर नियति के सामने, खाक हुआ शृंगार ||

*

नेकी कभी न छोड़िए, सदा चले यह साथ |

मिलता है संतोष भी, रख हितकारी हाथ ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 255 – वसा…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 255 – विजय साहित्य ?

☆ वसा…! ☆

☆

कवितेत माझ्या |

माझा परीवार ||

अक्षरांचा पार |

भोवताली…! ||१||

* 

अक्षरांची लेणी |

निरामय रुप ||

निखळ स्वरुप |

कवितेचे…! ||२||

 *

शब्द,सूर,ताल |

छंद बंध‌ मुक्त ||

प्रतिभेने युक्त  |

काव्य पद…!  ||३||

 *

जीवन प्रवास |

सुखदुःख जोडी ||

अनुभूती गोडी |

काव्यामाजी…!  ||४||

 *

माझी ही कविता |

अंतरीक‌ साद ||

रसिक संवाद |

नांदताना…!  ||५||

 *

शब्दसुता माझी |

प्रकाशाचे पर्व  ||

नाही कुणा गर्व |

सृजनाचा…!  ||६||

 *

सांगे कविराज |

पसरोनी पसा ||

घेतलाय वसा |

शारदीय…!  ||७||

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – प्रतिमेच्या पलिकडले ☆ तुमने बुलाया और हम चले आये… ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

श्री नंदकुमार पंडित वडेर

? प्रतिमेच्या पलिकडले ?

☆ “तुमने बुलाया और हम चले आये…” ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

“अरे मला वर तर आधी घ्याल की नाही! … असा किती वेळ दोन्ही हातांनी या दाराच्या चौकटीवर लोंबकळत राहू म्हणता? … अवघडून अवघडून हाताला रग लागून दुखायला लागलेत! … आणि तुम्हांला सोडून खाली उडी मारून दुसरी कडे जाण्याची दारं सुद्धा बंद झाली आहेत… काय म्हणता मला तुमच्यात पुन्हा सामावून घ्यायला जागाच शिल्लक उरली नाही! … अरे असं कसं बोलता तुम्ही? .. मी तर पहिल्या पासुन तुमच्याच गटाचा ओरीजनल सक्रीय कार्यकर्ता आहे! .. ते मधेच आपल्या गटनेत्या बरोबर तात्विक मतभेदांमुळे आणि माझ्या एकनिष्ठेवर त्यांनी अविश्वास दाखवल्या मुळे मी नाराज होऊन आपला गट सोडून गेलो होतो… आपण गटात नसताना आपली खरी किंमत काय आहे ती गटनेत्याला लवकरच कळून यावी म्हणून तो मी एक डाव खेळलो होतो… पण माझ्या लक्षात आलयं, मी नसल्याने गटाची ध्येय धोरणांची दिशाच भरकटून गेली आहे.. काही आपमतलबी कार्यकर्ते च्या गराड्यात गटनेते अडकले गेले असल्याने त्यांची विवेकबुध्दी चालेनाशी झालेली दिसतेय. गटात अनागोंदी आणि अराजकता माजलीयं… स्वार्थाच्या बजबजपूरीने गट खिळखिळा झालाय त्यामुळे आपल्या संघात आपल्याच गटाचा प्रभाव संपत चाललाय… तुम्ही तर माझ्या मागाहून गटात आलेली कालची मंडळी आहात तुम्हाला कदाचित मी काय बोलतोय हे नीट कळणार नाही… आपले ते जेष्ठ गट प्रतोदांना जरा  विचारून पहा म्हणजे कळेल तुम्हाला… इतकंच कशाला मागच्या सहा महिन्यापासून माझं त्यांचं अनौपचारिक बोलणी होत होती त्यांनीच मला तुमच्या सारख्या जुन्या जाणत्या एकनिष्ठ कार्यकर्त्यांची गटाला गरज आहे तेव्हा स्वगृही परत या म्हणून… कोणत्या वेळी यायचं आहे हे नक्की झालं कि तुम्हाला संकेत करतो तेव्हा असेल तसे आणि जिथे असाल तिथून सगळे पाश तोडून तात्काळ आपल्या गटाकडे या… गट तुमच्या स्वागताला सदैव तयार आहे… सगळी आपलीच घरची मंडळी आहेत.. तेव्हा कुठल्याही मानपानाचा किंतू मनात न आणता आपल्या गटात पुर्नमिलन करून गटाची ताकद वाढवूया… तसा संकेत मला  आजच मिळाला म्हणून तर मी स्वगृही परत आलोय.. इतकं तुम्हाला जीव तोडून सांगतोय तरी मला तुम्ही आत घेण्याच्या ऐवजी दारावरच लोंबकळत ठेवलात.! .. अरे हे काय मी कुणाशी बोलतोय? माझं तुमच्यापैकी कोणी ऐकतयं काय?  आणि तुम्ही सगळे मी इथं दारावर लोंबकळत तुमच्याशी बोलतोय तर तुम्ही माझ्याकडे दुर्लक्ष करून त्या तिकडे नजर लावून काय बघताय.? .. अहो तो त्यांच्या गटात फार मोठा राडा माजलाय.. मी तिकडूनच बाहेर पडून पुन्हा आपल्या गटाकडे आलोय की… काही नाही हो त्यांच्या गटात फारच सुंदोपसुंदी आहे.. जो तो स्वताला मीच गट नेता म्हणवून घेत बसलाय.. आपापल्या संख्या पाठबळाची ताकद दाखवणं सुरू आहे… सगळा तिथे मनी मसल नि पाॅवरचा गेम चाललाय… गटाची तत्वं, धोरणं, ध्येय वगैरै त्यांनी चुलीत घातलयं… राखरांगोळी करायला निघालेत ते… गटशुध्दीसुचेताच्या नावाखाली जे आंगातूक होते त्यांच्यावरच आगपाखड करून त्यांना गटाच्या बाहेरचा रस्ता दाखवला हो त्यांनी… मलाही… त्यांनाच जर आपली कदर करायची नाही अश्या ठिकाणी न राहिलेलं बरं… शेवटी स्वाभिमान नावाची काही चीज असते की नाही खऱ्या कार्यकर्त्या च्या अंगी… मग मी ठरवलो गड्या आपला पूर्वीचा गट बरा… पक्षप्रतदोंशी सोसायटी चेअरमन च्या मुलीच्या लग्नाच्या वेळी भेट घेतली आणि  एकूणच आढावा दिला.. त्यावेळी त्यांनी मला शब्द दिला होता तुम्हाला आमचे दरवाजे सदैव उघडे आहेत… या घरं आपलचं आहे… त्यांच्या शब्दावर विश्वास ठेवून तर इथं आलो आणि पाहतो तर दारातच तुम्ही मंडळी माझी वाट अडवून बसतात… हे काही नैतिकतेला धरून बरोबर नाही.. असा अवमान करायला तुमचं धारिष्ट्य होतचं कसं.? . तुम्ही आधी त्या गट प्रतोदांना आधी इथं बोलवा नाही तर मला त्यांच्या कडे घेऊन चला मग काय ते होईल दूध का दूध नि पानी का पानी! … समजलं! … “

” अवं अन्ना का उगा आपलं रगात आटवून घ्यायला लागलासा! … आता इथं जागाच शिल्लाक नाही आणि तुमास्नी कुठं उरावरं घेऊन बसायचं हो… त्याचं कायं अन्ना मी काय सांगतू त्याचा जरा गांभिर्यानं इचार करा तुमच्या फायद्याचचं असणार आहे.. अवो तुमचा तो आमचं प्रेरणास्थान, शक्तीस्थान, स्फुर्ती स्थान, आशास्थान, देवस्थान…. आणि आणि हि सगळी तुमच्या वेळीची स्थानं आताच्या जमान्यात भंगारात निघाली, मातीत गाडली गेलीत बघा… आता तुम्हाला आम्ही फोटूच्या चौकटीत बसवून तुमचा पोवडा गाऊन आमचं राज्य करनार.. आणि ते बघा नव्या पिढीचे नवे शिलेदार म्हंजी, आमचे दादा, आप्पा, भाऊसाहेब, भैय्यासाहेब, तात्यासाहेब, काका, मामासाहेब, युवानेते,… हि मंडळीची फौजच तयार झाली बघा… ते साम दाम दंड नि भेद हि जुनी चौकडी संस्कृती कंडम ठरली इथं आता एके, रिवव्हावलर, कट्टा, खोका या भाषेतच सगळं चालतया… तुमच्या विवेकाची पुंगळीने आता साधा फटाका बी इथं उडत नाही तर धमाकेदार धमाका करायला बाॅम्बच बाळगतात… आणि अन्नसाहेब तुम्ही इथलच ओरीजनल सोताला म्हणवून घेता मगं का हो तुम्ही मधीच बंडखोरी करून ऐनवेळी बाहीर पडलात… अन तिथं बी हाताला काय गावंना, त्यांनी तुम्हालाच लाथा घातल्यावर तवा तुम्हासनी जुनं ते सोनं आठवलं होय… गटप्रतोदाचे पाय धरून (धुवून) पुन्हा गटात यायचा घाट घातलाय काय? .. पण तुम्हासनी सांगतो शेवटी तुम्ही पण गद्दारच निघाला हायसा… आणि इथं गद्दारांना गटात घेतलं जात नाही… त्या गटात राहून तुम्ही काय दिवे लावलेत हे आम्हांला दिसतचं आहे… तवा तुम्ही माझं ऐका आता गप गुमान सोताच्या घरला जावा नि बायका मुलात हरि हरि करत बसा… आता कुठं गटाची सेवा करण्यासाठी जीवाला उगी तोसीश लावून घेताय… इथं तुम्हाला कोणं काळं कुत्रं देखील विचारणार नाही… तुमची धमक संपली आहे आणि जो कमजोर तोच कामचोर या न्यायाने तो पुन्हा शिरजोर होण्यापूर्वीच त्याची अशी उचलबांगडी करायची हिच नवी खेळी गट प्रतोदांनी खेळली आहे…

आणि तसंही म्हणाल तर त्या दुसऱ्या गटाला खिंडार पाडून किती कार्यकर्ते तुमच्या बरोबर आपल्या गटाकडे घेऊन आलात ते तरी सांगा… मगतरी तुम्हाला सन्मानानं गटात सामील करून घेऊ… नाही ना जमलं एव्हढीही तुम्हाला तिथं राहून… मग आमच्या बरोबर गद्दारी करून तुम्हाला नेमकं काय मिळालं ते तरी सांगा.. दिलं का त्यांनी अध्यक्षाचं पद निदान गटप्रतोद पद, गेलाबाजार गटाधिकारी तरी… नाही ना… अहो उपऱ्यांना काही मिळत नसतं फक्त आधार दिला जातो हेच उपकार केले जातात.. ना त्याचं कोणी ऐकत ना त्यांना चारचौघात बोलायला दिलं जातं… आधी गट समजून घ्या समजून घ्या या नावाखाली बरीच वर्षे हिणवत राबवून मात्र घेतलं जातं… होय कि नाही… तुमचा काही याहून वेगळा अनुभव आहे काय… मगं घुसमटलेला जीव बाहेर पडणारच की जुन्या गटाकडे यायला मागणारचं कि… पण मला एक सांगा तुमच्या बरोबर इथं असणारी जी तुम्ही बंडखोरी करून निघून जाऊन परत तुम्ही इथं आल्यावर ती मंडळी तशीच राहतील… का नाही त्यांनी त्याची प्रगती करून घ्यावी.. त्या़ची विचारसरणी का नाही अमंलात आणावी.. त्यांना कधी एक्सपोजर मिळावं… तुमच्या सारखे गुळाला मुंगळे कायमच चिकटून बसलेले असताना त्यांना संधीची वाट मिळताच का नाही त्यांनी आपलं सोनं करून घेऊ नये… अवो अन्ना हि एक झलक तुम्हाला दाखवली आहे.. अजुन हिमनग पाण्यात खोलवर रुतून बसलाय… तुम्हारे बस की बात अब नही रही… तेव्हा तुम्ही आता इथून बऱ्या बोलानं जायचं बघा… नाहीतर कायमचे घालावयचे मार्ग आम्हाला मोकळे आहेत… तो तुम्ही आम्हाला धरायला लावू नका… आणि उद्या तुम्हीच मिडियाला सांगाल गटप्रतोद परदेश दौऱ्यावर गेल्याने अन्नाचां स्व गृह प्रवेश लांबला… आणि हे जर तुम्हाला जमणार नसेल तर तर तुम्हाला उभ्याचे आडवे करण्याशिवाय पर्याय उरणार नाही… कसं? …

©  श्री नंदकुमार इंदिरा पंडित वडेर

विश्रामबाग, सांगली

मोबाईल-99209 78470 ईमेल –nandkumarpwader@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares