हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # १२८ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – २७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकें गे। 

इस सप्ताह से प्रस्तुत हैं “चिंतन के चौपाल” के विचारणीय मुक्तक।) 

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # १२८ – मुक्तक – चिंतन के चौपाल – २७ ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

☆

आज जिन्हें अधिकार मिले हैं, 

करने अत्याचार मिले हैं, 

अपराधी बेखौफ घूमते, 

उनसे, थानेदार मिले हैं।

0

नहीं इश्क का जब जुनून था, 

मेरे जीवन में सुकून था, 

उफनाया तो रोक न पाया, 

नई आशिकी, नया खून था।

0

चाल वो दुश्मनी की चलते हैं, 

पैंतरे नित-नये बदलते हैं, 

एक दिन तो, पनाह माँगी थी 

आज छाती पे मूंग दलते हैं।

0

कतरा-कतरा जुबान रखता है, 

चश्मदीदी बयान रखता है, 

घाव, अपनी जुबान खोलेगा 

जुल्म की दास्तान रखता है।

0

स्वार्थ में इन्सानियत, ईमान बेचे जा रहे, 

अब दया, आशीष औ‘ सम्मान बेचे जा रहे, 

राजनैतिक मंडियों में मजहबी व्यापार है, 

आज दौलत के लिए भगवान बेचे जा रहे।

0

रेशमी रिश्ते न तोड़ो फूलकर अभिनन्दनों में, 

सूत्र नाजुक हैं मगर दृढ़शक्ति रक्षाबन्धनों में, 

सद्गुणों की हो सुरभि तो दुष्ट भी वश में रहेंगे, 

विष चढ़ा पाते नहीं हैं नाग जैसे चन्दनों में।

0

अब प्रगति तो फाइलों परचों में है, 

लूट, हत्या, बेबसी चरचों में है, 

आदमी पशु से अधिक बदतर हुआ 

राष्ट्र गिरवी, कर्ज औ’ खर्चों में है।

☆

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – प्याऊ ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – प्याऊ ? ?

खारा पानी था

उनके पास,

मीठे पानी का

सोता रहा

तुम्हारे पास,

तब भी, उनके

खड़े होते रहे

महल-चौबारे,

और तुम, उसी

कुटिया के सहारे..,

सुनो..!

बोतलबंद पानी बेचना

उनकी प्रवृत्ति रही,

प्याऊ लगना

मेरी प्रकृति रही,

जीवन के आयामों का

अनुसंधान, अपना-अपना…

जीवन के अर्थ पर

संधान, अपना-अपना…!

?

© संजय भारद्वाज  

(प्रात: 9:07 बजे, 8 दिसम्बर 2024)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ मार्गशीर्ष साधना संपन्न हुई। अगली साधना की जानकारी आपको शीघ्र दी जावेगी। 🕉️💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # २०१ – मैंने सत्-साहित्य पढ़ा है… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “मैंने सत्-साहित्य पढ़ा है…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # २०१  – मैंने सत्-साहित्य पढ़ा है… ☆

☆

जीवन को जीना है सीखा,

हर गहरे तल में झाँका है।

मैंने सत्-साहित्य पढ़ा है,

उसके भावों को बाँचा है।।

 

लिखना पढ़ना शौक रहा है,

शब्दों से शृंगार किया है।

भावों के सागर में डूबा,

जग को कुछ संदेश दिया है।।

 

पहन मुखौटे जो आये हैं,

उनके चेहरों को भाँपा है।

चाहा नहीं हैं मुझको फिर भी,

सबको प्रेम सदा बाँटा है।।

 

कर्तव्यों के डगर चले हैं,

आदर्शों के पाठ पढ़ेे हैं।

अधिकारों को पाकर फिर भी,

नहीं कभी भी हम अकड़े हैं।।

 

जीवन भर मैंने खोजा है,

कोई ऐसा मिला नहीं है।

जिसको मैं दुनियाँ में कह दूँ,

इससे बढ़कर सगा नहीं है।।

 

जिसने मुझको जनम दिया है

उनसे ही जीना सीखा है।

उंगली पकड़ राह दिखलायी,

लगते प्रिय ही मात-पिता हैं।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – कविता ☆ संदली छांह ☆ सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

सुश्री इन्दिरा किसलय

☆ कविता ☆ ☕ संदली छांह ☕ सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

(विश्व चाय दिवस की शुभकामनाएं)

☆

रजाई से मुंह निकालकर

पहली किरण ने कहा

सुप्रभात —

 

छू ली चाय की प्याली

अपने होठों से

उठती हुई भाप में

मिला दी टटकी मुस्कान–

 

कोहरे का गुब्बारा फूटा

सोने की मोहरें

बरसीं आँगन में–

 सीढ़ियां दरो दीवार

दरख़्त दमके

फूलों के ओसिया नेत्र चमके

पंख सेंके पाखियों ने–

 

ठिठुरते एहसासों का कारवां

ठहर गया–

खूबसूरत

सुनहरी धूप के गांव में

समय की संदली छांह में –!

☆

©  सुश्री इंदिरा किसलय 

नागपुर

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # २६२ – शब्द नहीं रहे शब्द – कतारें ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत है, आपके काव्य संग्रह ‘शब्द नहीं रहे शब्द‘ की एक भावप्रवण कविता – शब्द नहीं रहे शब्द…।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २६२ – शब्द नहीं रहे शब्द – कतारें ✍

(काव्य संग्रह – शब्द नहीं रहे शब्द से )

रोज देखता हूँ

कतारें

नल पर लगी कतारें

राशन की कतारें

अब देख रहा हूँ

बैंक में लगी कतारें

पुराने नोट जमा करने के लिए

कतारें

जमा पैसा निकालने के लिए

कतारें

जिंदगी कतार हो गई है।

☆

© डॉ. राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # २६२ – “कविता का यह मर्म, कि-…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “कविता का यह मर्म, कि-...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २६२ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “कविता का यह मर्म, कि-...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

चूल्हा चौंकेगा, पराँत-

मन में हरषायेगी ।

कविता का यह मर्म, कि-

घर में रोटी आयेगी॥

 

संध्या का अवसाद

धुयें में चुप हो जायेगा ।

भोजन का आस्वाद

मुखपटल पर छप जायेगा ।

 

पीपा होगा मुदित,

तवे पर रौनक आयेगी ॥

 

पाला गया जीव खुश होकर

पूँछ हिलायेगा ।

मिट्ठू अपनी सुग्गी के,

तलवे सहलायेगा ।

 

परच उठेगी आग –

रसोई अब पक जायेगी ॥

 

गाय हींस कर बछड़े को

विश्वास दिलायेगी ।

” अपना भी हिस्सा होगा “

धीमे समझायेगी ॥

 

खुशहाली तब दबे पाँव,

ऐसे आजायेगी ॥

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

20-11-2025

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – आउट ऑफ बॉक्स ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – आउट ऑफ बॉक्स ? ?

माप-जोखकर खींचता रहा

मानक रेखाएँ जीवन भर

पर बात नहीं बनी,

निजी और सार्वजनिक

दोनों में पहचान नहीं मिली,

आक्रोश में उकेर दी

आड़ी-तिरछी, बेसिर-पैर की

निरुद्देश्य रेखाएँ;

यहाँ-वहाँ अकारण

बिना प्रयोजन,

चमत्कार हो गया!

मेरा जय-जयकार हो गया,

आलोचक चकित थे-

आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का

ऐसा शिल्प आज तक

देखने को नहीं मिला,

मैं भ्रमित था-

रेखाएँ, फ्रेम, बॉक्स,

आउट ऑफ बॉक्स,

मैंने यह सब कब सोचा था भला?

?

© संजय भारद्वाज  

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ 6 नवम्बर से मार्गशीर्ष साधना आरम्भ होगी। इसका साधना मंत्र होगा – ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🕉️ 

🕉️ इसके साथ ही हम श्रीमद्भगवद्गीता का पारायण करेंगे। इसमें 700 श्लोक हैं। औसत 24 श्लोक या उनके अर्थ का यदि दैनिक रूप से पाठ करेंगे 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ श्रीमद्भगवद्गीता के मुक्तक ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ श्रीमद्भगवद्गीता के मुक्तक ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

☆

(1)

है दुनिया में जो व्यापक ज्ञान और अध्यात्म की वाहक।

सदा जो पथ दिखाती है,बनाती नर को जो लायक।

उसे कहते हैं सारे दिव्यता का इक महासागर,

कहाती है जो गीता,कृष्ण थे,जिसके अमर गायक।।

(2)

मुझे गीता ने सिखलाया,जिऊँ मैं कैसे यह जीवन

सुवासित कैसे कर पाऊँ,मैं अपनी देह और यह मन

मैं चलकर कर्म के पथ पर,करूँ हर पल का नित वंदन,

महकता मेरा गीता-ज्ञान से,जीवन औ‘ घर-आँगन ।

(3)

कर्म को मानकर पूजा,ही मन को तुम प्रबल रखना

बनो तुम निष्कपट मानव,यही आदर्श फल चखना

नहीं करना कभी तुम,एक पल परिणाम की चिंता,

कि बस कर्त्तव्य-पथ पर,आगे ही बढ़ते सदा दिखना।

(4)

अमर है आत्मा सबकी,यही गीता ने सिखलाया

नहीं जिसका मरण होता,यही इक सत्य दिखलाया

अमर हैं कृष्ण और अमरत्वमय है ज्ञान की वाणी,

सकल ब्रम्हांड में  श्रीकृष्ण ने आलोक फैलाया।

(5)

मोह अर्जुन का मारा था,सुनाकर ज्ञानमय गीता

जो समझा ज्ञान यह गहरा,वही अज्ञान को जीता

समझ लें धर्म को,और नीति-दर्शन,सत्य की वाणी,

बना लो मन को यूँ पावन,जो नित गीता-अमिय पीता।

 ☆

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय महिला स्नातक महाविद्यालय, मंडला, मप्र -481661

(मो.9425484382)

ईमेल – khare.sharadnarayan@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ नये साल में ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ नये साल में ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

☆

सभी अधूरे सपने मेरे, पूरे होंगे नये साल में।

अरमानों में रंग भरेंगे, नहीं फंसेंगे मकड़ जाल में।।

 *

अब तक जो भी रहे अधूरे, सपने वे मुस्काएंगे।

हमको देकर के खुशियाँ वे, मंज़िल आज सजाएंगे।।

 *

नहीं निराशा संग रहेगी, मातम को दफनाएंगे।

कर्म करेंगे नये साल में, मंगल गीत सुनायेंगे।।

 *

जाने वाले का वंदन कर, आगत को घर लाएँगे।

रहे अधूरे सपने अब तक, उनको अब महकाएँगे।।

 *

जीवन में अब नव गति होगी, और सुहानी बातें।

सब कुछ अब मंगलमय होगा, सुखमय अब दिन-रातें।।

 *

नहीं संग अवसाद रहेगा, नया वेग अब तन-मन में।

आने वाला काल सँजोये, नया नेग  अब आँगन में।।

 *

जीवन संकल्पित होकर के, नव अध्याय लिखेगा।

 मुस्कानों का मौसम होगा, मातम नहीं दिखेगा।।

 *

सभी अधूरे सपने आकर, वंदन नमन करेंगे।

पूरे करके “शरद” उन्हें हम, आगत चमन करेंगे।।

 ☆

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय महिला स्नातक महाविद्यालय, मंडला, मप्र -481661

(मो.9425484382)

ईमेल – khare.sharadnarayan@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४४ ☆ # “अच्छे दिन भी आऐंगे…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “अच्छे दिन भी आऐंगे…”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २४४ ☆

☆ # “अच्छे दिन भी आऐंगे…” # ☆

☆

मत उदास हो अपना आपा मत खो

ये दिन भी कट जाएंगे

छाई है बदली तो क्या

ये बादल भी छट जाएंगे

 

कितनी भी हो लंबी रातें

कितनी भी हो दुख भरी बातें

भोर की कोमल कोमल किरणें

ओस की बूंदो पर लगी है गिरने

जीवन का नया संदेशा लाती है

उम्मीद की ज्योत जलाती है

भ्रमर वाटिका में फूल खिलाएंगे

अब अच्छे दिन भी आएंगे

 

बीते दिनों की बीती बातें

अंधेरी और गुमनाम रातें

भूखे पेट घर भर के फांकें

फटे वस्त्रोंसे गरीबी ही झांके

बुझे हुए हैं घर के चूल्हे

कोई देवदूत बनकर आकर छू ले

इस उम्मीद से आंखों में सपने सजाएंगे

अब अच्छे दिन भी आएंगे

 

जीवन तो एक संघर्ष है

कभी गम तो कभी हर्ष है

आंखों में है कितने सपने

राह में छूट गए हैं अपने

लड़ते लड़ते हम जीतेंगे

दुख के दिन जरूर बितेंगे

हम भी गीत खुशी के गाएंगें

अब अच्छे दिन भी आएंगे /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares