हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – लघुकथा- यात्रा और यात्रा   ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – लघुकथा- यात्रा और यात्रा  ??

जीवन में लोगों से आहत होते-होते थक गया था वह। लोग बाहर से कहते कुछ, भीतर से सोचते कुछ। वह विचार करता कि ऐसा क्यों घटता है? लोग दोहरा जीवन क्यों जीते हैं? फिर इस तरह तो जीवन में कोई अपना होगा ही नहीं! कैसे चलेगी जीवनयात्रा? 

बार-बार सोचता कि क्या साधन किया जाय जिससे लोगों का मन पढ़ा जा सके? उसकी सोच रंग लाई। अंततः मिल गई उसे मन के उद्गार पढ़ने वाली मशीन।    

विधाता भी अजब संजोग रचता है। वह मशीन लेकर प्रसन्न मन से लौट रहा था कि रास्ते में एक शवयात्रा मिली। कुछ हड़बड़ा-सा गया। पढ़ने चला था जीवन और पहला सामना मृत्यु से हो गया। हड़बड़ाहट में गलती से मशीन का बटन दब गया।

मशीन पर उभरने लगा शव के साथ चल रहे हरेक का मन। दिवंगत को कोई पुण्यात्मा मान रहा था तो कोई स्वार्थसाधु। कुछ के मन में उसकी प्रसिद्धि को लेकर द्वेष था तो कुछ को उसकी संपत्ति से मोह विशेष था। एक वर्ग के मन में उसके प्रति आदर अपार था तो एक वर्ग निर्विकार था। हरेक का अपना विचार था, हरेक का अपना उद्गार था। अलबत्ता दिवंगत पर इन सारे उद्गारों या टीका-टिप्पणी  का कोई प्रभाव नहीं था।

आज लंबे समय आहत मन को राहत अनुभव हुई। लोग क्या कहते हैं, क्या सोचते हैं, किस तरह की टिप्पणी करते हैं, उनके भीतर किस तरह के उद्गार उठते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है अपनी यात्रा को उसी तरह बनाए रखना जिस तरह सारे टीका, सारी टिप्पणियों, सारी आलोचनाओं, सारी प्रशंसाओं के बीच  चल रही होती है अंतिमयात्रा।

अंतिमयात्रा से उसने पढ़ा जीवनयात्रा का पाठ।

 ©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कथा-कहानी # 95 ☆ बुंदेलखंड की कहानियाँ # 6 – पानी कौ धन पानी में … ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के  लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है.

श्री अरुण डनायक जी ने बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर कई कहानियों की रचना की हैं। इन कहानियों में आप बुंदेलखंड की कहावतें और लोकोक्तियों की झलक ही नहीं अपितु, वहां के रहन-सहन से भी रूबरू हो सकेंगे। आप प्रत्येक सप्ताह बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ बुंदेलखंड की कहानियाँ आत्मसात कर सकेंगे।)

बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र रहा है। यहां के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि कार्य ही रहा है। यह कृषि वर्षा आधारित रही है। पथरीली जमीन, सिंचाई के न्यूनतम साधन, फसल की बुवाई से लेकर उसके पकनें तक प्रकृति की मेहरबानी का आश्रय ऊबड़ खाबड़ वन प्रांतर, जंगली जानवरों व पशु-पक्षियों से फसल को बचाना बहुत मेहनत के काम रहे हैं। और इन्ही कठिनाइयों से उपजी बुन्देली कहावतें और लोकोक्तियाँ। भले चाहे कृषि के मशीनीकरण और रासायनिक खाद के प्रचुर प्रयोग ने कृषि के सदियों पुराने स्वरूप में कुछ बदलाव किए हैं पर आज भी अनुभव-जन्य बुन्देली कृषि कहावतें उपयोगी हैं और कृषकों को खेती किसानी करते रहने की प्रेरणा देती रहती हैं। तो ऐसी ही कुछ कृषि आधारित कहावतों और लोकोक्तियों का एक सुंदर गुलदस्ता है यह कहानी, आप भी आनंद लीजिए।

☆ कथा-कहानी #95 – बुंदेलखंड की कहानियाँ – 6- दोई दीन से गए … ☆ श्री अरुण कुमार डनायक ☆

॥ पानी कौ धन पानी में, नाक कटी बेईमानी में ॥

शाब्दिक अर्थ :  गलत तरीके से कमाया हुआ धन पानी में बह जाता है और बेईमानी करने के कारण समाज में बेईज्ज्ती होती है सो अलग।

गलत तरीके से धन कमाने की बुंदेलखंड में कभी भी प्रसंशा नहीं की जाती रही है। धंधे व्यापार में जो लोग बेईमानी करते हैं वे समाज में कभी भी श्रद्धा के पात्र नहीं रहे। बुंदेलखंड में ऐसा माना जाता रहा है कि हत्या-हराम से धन कमाने वाले की बड़ी दुर्गति होती है और बदले में उन्हे कष्ट भोगना पड़ता है। यह कहावत भी इसी नैतिक शिक्षा को लेकर है व इसकी पीछे की कहानी ऐसी है कि एक दूध बेचने वाली ग्वालिन थी उसे पैसा जल्दी से जल्दी कमाने की बड़ी ललक थी। इसलिए उसने दूध में पानी मिला मिला कर बेचना चालू कर दिया। कुछ ही महीनों में उसने बहुत धन कमा लिया और इस रकम से एक बढ़िया सोने की नथ बनवाई। नई नई नथ पहन कर और खुशी में मिठाई खाते हुये वह  ग्वालिन अपने गाँव की ओर चल पड़ी। रास्ते भर वह नथ  को अपनी मिठाई लगी उंगलियों से छूती जाती और कल्पना करती कि उसकी नाक में  नथ कितनी सुन्दर  लग रही होगी। वह अपना चेहरा देखने हेतु ललचा ही रही थी कि रास्ते में एक कुआं पडा। उसने कुएं में झाक कर अपना चेहरा देखा और नाक में पहनी हुयी नथ देख देख कर बहुत खुश हो रही थी और अपने प्रियतम से मिलने वाली प्रसंशा की कल्पना कर रही थी। इतने में एक पक्षी ने उसकी नाक में लगी मिठाई को देखकर झपट्टा मारा, जिससे नथ उसकी नाक को फाड़ती हुयी कुएं के पानी में जा गिरी और उसकी नाक मुफ्त में ही कट गई। तभी से यह कहावत चल पड़ी। इसी कहावत से मिलती हुयी एक और नीति आधारित कहावत है –

“जो धन जुरें अधर्म सें, बरस दसक ठहराय।

बरस ग्यारवीं लगत ही जरा मूंढ सें जाय॥“

शाब्दिक अर्थ :  अधर्म से अर्जित किया हुआ धन, केवल दस वर्ष तक ही रुक पाता है। ग्यारवें वर्ष के लगते ही वह समूल नष्ट हो जाता है। अत: अधर्म की कमाई से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।     

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कथा-कहानी # 18 – परम संतोषी भाग – 4 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव

श्री अरुण श्रीवास्तव 

(श्री अरुण श्रीवास्तव जी भारतीय स्टेट बैंक से वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बैंक की सेवाओं में अक्सर हमें सार्वजनिक एवं कार्यालयीन जीवन में कई लोगों से मिलना जुलना होता है। ऐसे में कोई संवेदनशील साहित्यकार ही उन चरित्रों को लेखनी से साकार कर सकता है। श्री अरुण श्रीवास्तव जी ने संभवतः अपने जीवन में ऐसे कई चरित्रों में से कुछ पात्र अपनी साहित्यिक रचनाओं में चुने होंगे।  उन्होंने ऐसे ही कुछ पात्रों के इर्द गिर्द अपनी कथाओं का ताना बाना बुना है। आपने ‘असहमत’ के किस्से तो पढ़े ही हैं। अब उनके एक और पात्र ‘परम संतोषी’ के किस्सों का भी आनंद लीजिये। आप प्रत्येक बुधवार साप्ताहिक स्तम्भ – परम संतोषी   के किस्से आत्मसात कर सकेंगे।)     

☆ कथा – कहानी # 18 – परम संतोषी भाग – 4 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव ☆

कुछ पर्वों को बैंक की शाखाओं  में मिल जुल कर साथ मनाने की परंपरा प्राचीन है.अगर आप इसे दीपावली, होली, ईद या क्रिसमस समझ रहे हैं तो गलत हैं. ये पर्व होते हैं ऑडिट और इंस्पेक्शन तथा वार्षिक लेखाबंदी. दिवाली की तरह इनकी तैयारी भी पहले से शुरू हो जाती है, जिम्मेदारी से भरे अधिकारी विनम्र हो जाते हैं और पर्सनल रिलेशन को दुरुस्त करने में लग जाते है. सारी शिकवा शिकायतों को एड्रेस करने की प्रणाली काम करने लगती है. ये वो पर्व होते हैं जो रुटीन एकरसता को भंगकर, कर्मक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन की भावना से लोगों को चुस्त और दुरुस्त करने का कारण बन जाते हैं. ऐसे लोग भी जिसमें हमारे संतोषी साहब भी हैं,ब्रांच की बनती हुई टीम स्प्रिट में अपना और अपनी तरह का  योगदान देने में ना नुकर नहीं करते. शाखाएं सिर्फ शाखा प्रबंधक नहीं चलाते हैं बल्कि कुशल प्रबंधन के चितेरे हमेशा अपने स्टॉफ रूपी टीम के “not playing but leading from the front” समान कप्तान होते हैं. बैंक शाखाएँ मानवीय संबंधों की उष्णता और मिठास से चलती हैं.शायद प्रशासन और प्रबंधन में यही बारीक अंतर है. जो समझ जाते हैं वो शाखा से विदा होने के बाद भी अपनी टीम के दिलों पर राज करते हैं और जो समझना छोड़कर मैं मैं की खोखली अकड़ में अकड़े रहते हैं, वो अपने उच्चाधिकारियों के लिये भी सरदर्द और इनकांपीटेंसी का उदाहरण बन जाते हैं और शाखा का स्टाफ भी समोसा छाप फेयरवेल पार्टियों के बाद या तो उनको भूल जाता है या याद आने पर मन ही मन या रंगीन पार्टियों में गालियां देता है.

अपने निर्धारित अंतराल पर किंतु बिना सूचना के वो पर्व आ ही गया जिसे इंस्पेक्शन कहा जाता है और जो हर शाखा प्रबंधक के कार्यकाल में घटता है. चूंकि यह शाखा मुख्य प्रबंधक शासित शाखा थी तो निरीक्षण पर सहायक महाप्रबंधक पधारे थे और उनके साथ थे मुख्य प्रबंधक. सहायक अभी तत्काल उपलब्ध नहीं था तो उसके बदले उनको आश्वासन मिला कि आप ब्रांच तो ओपन कीजिए, सही समय पर बंदा पहुंच जायेगा, खास जरूरत हो तो ब्रांच से ही मांग लेना, आपको कौन मना कर सकता है. वाकई बैंक और बारात में इनके आदेश की अवमानना असंभव और हानिकारक है पहले वर के  पिता और दूसरा तो आप समझ ही गये होंगे, आखिर बैंक में तो आप भी थे सर जी.

इंस्पेक्शन के आगमन के साथ नियंत्रक महोदय का फोन आया, सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली, लक्ष्य दिया और हिदायत भी कि निरीक्षक महोदय को कोई भी शिकायत का अवसर नहीं देना.वार्तालाप खत्म होने के पहले ही नियंत्रक महोदय को अचानक याद आ गया और उन्होंने संतोषी जी की ईश्वरप्रदत्त प्रतिभा का संपूर्ण दोहन करने का निर्देश भी शाखा के मुख्य प्रबंधक महोदय को दिया. आज पहली बार शाखा के मुख्य प्रबंधक जी को संतोषी साहब के प्रति अनुराग उत्पन्न हुआ और उन्होंने अपने चैंबर में बुलाकर पहले तो उन्हें बैठ जाने का सम्मान दिया और फिर प्रेम की बूस्टर डोज़ के साथ कहा ” देखिये संतोषी साहब,आप वरिष्ठ हैं और अनुभवी भी.काम की चिंता आप छोड़ दीजिये,ये तो ये युवा ब्रिगेड संभाल ही लेगी.काम करने के दिन तो इन्हीं के हैं. आप तो इंस्पेक्शन टीम का ख्याल रखिये. इंस्पेक्शन की हालांकि कोई टीम नहीं होती, जो इसका हिस्सा होते हैं परिस्थितियों के कारण अंशकालिक समय का साथ होता है वरना पद, सर्किल, स्वभाव, शौक सब के व्यक्तिगत और अलग अलग ही होते हैं. पद से जुड़ा ईगो और निर्धारित समय में बदलते स्थानों पर काम पूरा करना, स्थानीय जलवायु और स्थान की विषमता अस्वस्थता और चिड़चिड़ापन व्यक्तित्व का हिस्सा बना देती हैं. संतोषी साहब बैंक के काम में भले ही 17/18/19 हों पर निरीक्षण के लिये पधारे अधिकारियों के प्रबंधन में 20 से भी ज्यादा कुशल थे. क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय उनके गुणों से वाकिफ थे तो इन मामलों में उन पर विश्वास करते हुये ही उन्होंने संतोषी जी को वही रोल दिया जिसमें उनका प्रदर्शन पद्मश्री पुरस्कार की श्रेणी का रहता आया था.

दर असल अपने परिवार के साथ रहकर घर के सुस्वादु भोजन और अंतरंगता के साथ बैंक में काम करना सहज और मनोरंजक होता है. वहीँ निरीक्षण का असाइनमेंट ये सब सुविधायें छीन लेता है.तरह तरह की विषम जलवायु, छोटे बड़े सेंटर, अस्वच्छता से भरे हॉटल, सर्विस दे रहे होटल के कर्मचारियों का उबाऊ रूप, मसालेदार और सेहत के लिये हानिकारक भोजन व्यवस्था और अनवरत यात्राओं की मुश्किलें उनसे वो छीन लेती हैं जो ढलती उम्र में पैसों से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है याने सेहत. संतोषी जी मेहमानों की इस तकलीफ से वाकिफ थे तो वो समझते थे कि राहत कैसे दी जा सकती है और इंस्पेक्शन टीम का मूड किस तरह अनुकूल किया जा सकता है.

कथा जारी रहेगी और संतोषी जी अपने मेहमानों के संतोष के लिये क्या तरकीब प्रयोग में लाते हैं, जानने के लिए प्रतीक्षा करें …

 

© अरुण श्रीवास्तव

संपर्क – 301,अमृत अपार्टमेंट, नर्मदा रोड जबलपुर

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मीप्रवासीनी ☆ मी प्रवासिनी क्रमांक क्रमांक १८ भाग १ – झांबेझीवर झुलणारी झुंबरं ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

☆ मी प्रवासिनी क्रमांक १८ भाग १ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी ☆ 

✈️ झांबेझीवर झुलणारी झुंबरं  ✈️

नैरोबीहून लुसाका इथे जाणाऱ्या विमानात बसलो होतो. लुसाका येण्यापूर्वी अर्धा तास वैमानिकाच्या केबिनमधून सर्वांना डावीकडे बघण्याची सूचना करण्यात आली. आफ्रिकेतल्या सर्वात उंच  किलिमांजारो पर्वताचे विहंगम दर्शन विमानातून घडत होते. गडद निळसर- हिरव्या पर्वतमाथ्यावरचे शुभ्र पांढऱ्या बर्फाचे झुंबर सूर्यकिरणांमुळे चमचमत होते.

लुसाका ही झांबियाची राजधानी आहे. लुसाका येथून लिव्हिंग्स्टन इथे जगप्रसिद्ध ‘व्हिक्टोरिया फॉल्स’ बघायला जायचे होते. बसच्या खिडकीतून बाहेरचे रमणीय दृश्य दिसत होते. स्वच्छ सुंदर सरळसोट रस्त्यापलीकडे हिरव्या गवताची कुरणे होती. गहू, ऊस, मका, टोमॅटो, बटाटे यांची शेती दिसत होती. त्यात अधून-मधून अकेशिया ( एक प्रकारचा बाभूळ वृक्ष ) वृक्षांनी  हिरवी छत्री धरली होती. हिरव्यागार, उंच, चिंचेसारखी पाने असलेल्या फ्लेमबॉयंट वृक्षांवर गडद केशरी रंगाच्या फुलांचे घोस लटकत होते. आम्रवृक्षांवर लालसर मोहोर फुलला होता.

थोड्याच वेळात अमावस्येचा गडद काळोख दाटला. काळ्याभोर आकाशाच्या घुमटावर तेजस्वी चांदण्यांची झुंबरं लखलखू लागली. आमच्या सोबतच्या बाबा गोडबोले यांनी दक्षिण गोलार्धातील त्या ताऱ्यांची ओळख करून दिली. नैऋत्य दिशेला शुक्रासारखा चमकत होता तो अगस्तीचा तेजस्वी तारा होता.सदर्न क्रॉस म्हणून पतंगाच्या आकाराचा तारकासमूह होता. आपल्याकडे उत्तर गोलार्धात हा तारका समूह फार कमी दिसतो.हूकसारख्या एस्् आकाराच्या मूळ नक्षत्रामधून आकाशगंगेचा पट्टा पसरला होता. मध्येच एक लालसर तारा चमचमत होता. साऱ्या जगावर असलेलं हे आभाळाचं छप्पर, त्या अज्ञात शक्तीच्या शाश्वत आशीर्वादासारखं वाटतं .

आम्ही जूनच्या मध्यावर प्रवासाला निघालो होतो. पण तिथल्या व आपल्या ऋतुमानात सहा महिन्यांचे अंतर आहे. तिथे खूप थंडी होती. लिव्हिंगस्टन इथल्या गोलिडे लॉजवर जेवताना टेबलाच्या दोन्ही बाजूंना उंच जाळीच्या शेगड्या ठेवल्या होत्या. दगडी कोळशातून लालसर अग्निफुले फुलंत होती त्यामुळे थंडी थोडी सुसह्य होत होती.

दुसऱ्या दिवशी आवरून रेल्वे म्युझियमपर्यंत पायी फिरून आलो. ब्रिटिशकालीन इंजिने त्यांच्या माहितीसह तिथे ठेवली आहेत. नंतर बसने व्हिक्टोरिया धबधब्याजवळच्या रेल्वे पुलावर गेलो.झांबेझी नदीवरील या पुलाला शंभराहून अधिक वर्षे झाली आहेत. हा रेल्वे पूल ब्रिटनमध्ये बनवून नंतर बोटीने इथे आणून जोडण्यात आला आहे. या रेल्वेपुलाला दोन्ही बाजूंनी जोडलेले रस्ते आहेत. पुलाच्या एका बाजूला झांबिया व दुसऱ्या बाजूला झिंबाब्वे हे देश आहेत. या देशांच्या सीमेवरून वाहणाऱ्या झांबेझी नदीवर हा विशालकाय धबधबा आहे. पुलाच्या मध्यावर उभे राहून पाहिलं तर उंचावरून कोसळणारा धबधबा आणि खोल दरीतून वर येणारे पांढरे धुक्याचे ढग यांनी समोरची दरी भरून गेली होती. त्या ढगांचा पांढरा पडदा थोडा विरळ झाला की अनंत धारांनी आवेगाने कोसळणारे पांढरेशुभ्र पाणी दिसे. इतक्या दूरही धबधब्याचे तुषार अंगावर येत होते.

दोन डोंगरकड्यांच्या मधून पुलाखालून वाहणारी झांबेझी नदी उसळत, फेसाळत मध्येच भोवऱ्यासारखी गरगरत होती.पुलाच्या दुसऱ्या बाजूला बंगी जम्पिंगचा चित्तथरारक खेळ सुरू होता. कमरेला दोरी बांधून तरूण-तरूणी तीनशे फूट खोल उड्या मारत होत्या.झांबेझीने आपल्या प्रवाहात इंद्रधनुष्याचा झोपाळा टांगला होता. इंद्रधनुच्या झोक्यावर साहसी तरुणाई मजेत झोके घेत होती. साखरेच्या कंटेनर्सनी भरलेली एक लांबलचक मालगाडी रेल्वे पुलावरून टांझानियाच्या दारेसलाम बंदराकडे चालली होती.झांबियाची ही साखर जपान,अरब देश वगैरे ठिकाणी निर्यात होते.

दुपारी म्युझियम पाहायला गेलो. जगातील सर्वात प्राचीन मनुष्यवस्तीच्या खुणा आफ्रिकेत सापडतात. एक लक्ष वर्षांपूर्वीपासून मनुष्य वस्ती असल्याचे पुरावे या म्युझिअममध्ये ठेवले आहेत. अश्मयुगातील दगडी गुहांची घरे, त्याकाळच्या मनुष्याच्या कवट्या,दात हाडे आहेत. आदिमानवाने दगडावर कोरलेली चित्रे, मण्यांचे दागिने, शिकारीची हत्यारे, लाकडी भांडी, गवताने शाकारलेल्या झोपड्या, गवती टोपल्या, अनेक प्रकारचे प्राणी, पक्षी, झाडांचे नमुने व माहिती दिलेली आहे.बाओबाओ नावाचा एक वैशिष्ट्यपूर्ण वृक्ष आहे. त्याला भाकरीचे झाड असेही म्हणतात. या झाडाची फळे खाऊन आदिमानवाचा उदरनिर्वाह होत असे. पिवळसर बुंधे असलेले हे बाओबाओ वृक्ष म्हणजे हत्ती व जिराफ यांचे आवडते खाणे आहे.

नंतर हेलिकॉप्टर राईडसाठी जायचे होते. एका वेळी तीन जणांना घेऊन हेलिकॉप्टर झेप घेते. झांबेझीच्या प्रवाहाभोवतीचा दलदलीचा प्रदेश, तसेच त्यातील पाणघोडे, हत्ती,गेंडे यांचे जवळून दर्शन झाले. आफ्रिकेतील गेंड्यांच्या नाकावर दोन शिंगे असतात. आपल्याकडे आसाममधील गेंडे एकशिंगी असतात. दरीतून वाहणाऱ्या झांबेझीच्या दोन्ही कडांवर इंद्रधनुष्याचे पंख पसरले होते. हेलिकॉप्टरबरोबर ते इंद्रधनुष्य पुढे पुढे धावत होते. हेलिकॉप्टरच्या पट्टीवर उतरलो तर समोर पन्नास फुटांवरून दहा-बारा थोराड हत्ती- हत्तीणी व त्यांच्या पिल्लांचा डौलदार कळप गजगतीने एका सरळ रेषेत निघून गेला.

भाग-१ समाप्त

 © सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

जोगेश्वरी पूर्व, मुंबई

9987151890

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 19 – सजल – हिलमिलकर ही जीवन जीना… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है बुंदेली गीत  “हिलमिलकर ही जीवन जीना… ”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 19 – सजल – हिलमिलकर ही जीवन जीना… ☆

समांत- आई

पदांत- अपदांत

मात्राभार- 16

 

जाँगर-तोड़ी करी कमाई ।

बुरे वक्त में काम न आई।।

 

खूब सुनहरे सपने देखे,

नींद खुली तो थी परछाई।

 

घुटने टूटे कमर है रूठी,

खुदी बुढ़ापे की है खाई।

 

लाचारी की चादर ओढ़ी,

सास-बहू के बीच लड़ाई।

 

हँसी खुशी जीना था जीवन, 

सिर-मुंडन को खड़ा है नाई।

 

मंदिर जैसे होते वे घर ,

सुख-शांति की हुई निभाई।

 

हिलमिलकर ही जीवन जीना,

इसमें सबकी बड़ी भलाई।

 

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

7 जुलाई 2021

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)-  482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 144 ☆ कविता – श्रद्धा सुमन – स्वर साम्राज्ञी लता ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। )

आज प्रस्तुत है श्रद्धा सुमन – स्वर साम्राज्ञी लता ।

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 144 ☆

? श्रद्धा सुमन – स्वर साम्राज्ञी लता ?

स्वर साम्राज्ञी कोकिल कंठी

हम सब का है प्यार लता

 

भारत रत्न, रत्न भारत का

गीतो का सुर, सार लता ।

 

रागो का जादू, जादू गजल का

सरगम की लय, तार लता,

 

 

तबले की धिन् पर, सितारों की धड़कन,

नगमों की रस धार लता ।

 

बनारस घराना, जयपुर तराना,

गीतो का इकरार लता,

 

बैजू सुना था बावरा वो,

तानसेन दीदार लता।

 

सरहद की रेखा से सुर बड़ा है,

नूपुर की झंकार लता

 

भारत पाक लाख दुश्मन हों

जनता की सरकार लता ।

 

तुम्हारा ये जाना न माने जमाना

रहेगी सदा गुलजार लता

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य#113 – लघुकथा – *अभिलाषा * ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य  शृंखला में आज प्रस्तुत है अपने कर्मफलों से जीवन में पश्चात् पर आधारित एक विचारणीय लघुकथा “ *अभिलाषा *”। इस विचारणीय रचनाके लिए श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ जी की लेखनी को सादर नमन।) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी  का साहित्य # 112 ☆

? लघु कथा ? *अभिलाषा *? ?

कामता प्रसाद अस्पताल के चक्कर लगा लगा कर थक चुके थे। नौकरी भी जाती रही। भाई भतीजे ने अपना मुंह मोड़ लिया था। पत्नी बेचारी दिनभर उनके साथ लगी रहती।

कामता प्रसाद को जीने की बहुत इच्छा थी। मन में कई सवाल थे, जिनका उनके पास कोई उत्तर नहीं था। जीवन की घटनाओं को लेकर बेटी को बोझ समझ उसे अनाथालय में डाल बेटे की चाहत से सदा सदा के लिए कुछ कारणवश संतान विहीन हो चुके थे। मां ने बड़े प्यार से उस समय उसे अभिलाषा नाम रख छोड़ा था।

कभी-कभी वह अनजान बन उसे अन्य बच्चों की तरह मिल-देखकर, कुछ देकर चली आती। जिसकी कामता प्रसाद को खबर नहीं थी।

दिल पर पत्थर रखकर जीवन को जी रही थी। समय पंख लगा कर चला। मेडिकल स्टाफ नर्स बन चुकी थी अभिलाषा। और बार-बार इस औरत को अपने पास आकर देखने से उसके मन में भी चाहत और एक अपनेपन की भावना बढ़ चुकी थी। पर समझ नहीं पाई कि वह उसकी अपनी मां हैं।

कई वर्षों बाद आज अचानक उसके हॉस्टल के सामने रोते रोते बेसुध हो आवाज लगा रही थी…. अभिलाषा, अभिलाषा। वार्डन कहा जो इच्छा दीदी है मुझे भुला दो।

मां ने  बेटी को कसकर गले लगा लिया और बोली… आज पिता तुल्य इंसान का जीवन तुम्हारे हाथों है बचाओ बेटी। इच्छा हैरानी से बोली… बताइए तो सही क्या बात है। मां ने सारी कहानी एक ही सांस में रोते हुए कह सुनाई और बोली दोनों किडनी खराब हो चुकी है और जीने की बहुत ही इच्छा है।

कोई भी किडनी देने को तैयार नहीं है और ना हमारी सामर्थ है। तुम ही कर सकती हो। सांत्वना देकर उसे जाने को कह वह सोचने लगी।

डॉक्टर से कार्यवाही शुरु कर अपनी ही एक किडनी देने को तैयार हो गई। ये जीवन तो पिता जी ने पहले ही खतम कर चुके हैं। आपरेशन के बाद एक बेड पर  पिताजी और दूसरे बेड पर बेटी। ठीक होने पर कामता प्रसाद ने इच्छा से कहा…. मेरे जीवन की अभिलाषा बनकर क्या मुझे माफ नहीं कर सकोगी बेटी??

अभिलाषा अनजान बन अपना रास्ता चलते बनी जैसे कभी कुछ हुआ और देखा सुना ही नहीं।

कामता प्रसाद के आंखों से खून के आंसू बहने लगे क्या?? ये जीना भी कोई जीना होगा?

 

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 124 ☆ गळ्यातला फास ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

? साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 124 ?

☆ गळ्यातला फास ☆

मी साधा कागद

कुणी लिहितो चार शब्द

माझ्या काळजावर

त्याच्या काळजातल्या संवेदनांचे

आपल्याच प्रियेसाठी

काळजातले ते कोरडे शब्द

त्यालाच भावत नाहीत

मग

राग निघतो माझ्यावर

माझा देहाचा चोळामोळा करून

टाकतो डस्टबिनमध्ये

आणि घेतो दुसरा कागद…

 

बालमित्रा तू तर

खूप मोठं काम केलंस

फक्त दोन काड्या जोडून

मला पार आकाशात नेलंस

भाताने चिटकवल्यास

कागदावर काड्या

वापरला होतास

साधा पुड्यांचा दोरा

आज आहेस निरागस

उद्या होशील मोठा

पतंग छाटण्याच्या नादात

वापरशील नायलॉन दोरा

मला वरती उडताना पाहून

पाहिजे तेवढा हास

फक्त होऊ नकोस रे

कुणाच्या गळ्यातला फास

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ भाग ३  – बालमानस -१ ☆ डाॅ.नयना कासखेडीकर

डाॅ.नयना कासखेडीकर

?  विविधा ?

☆ विचार–पुष्प – भाग ३  – बालमानस -१ ☆ डाॅ.नयना कासखेडीकर ☆

‘स्वामी विवेकानंद’ यांच्या जीवनातील घटना-घडामोडींचा आणि प्रसंगांचा आढावा घेणारी मालिका ‘विचार–पुष्प’.

[भारतीय संस्कृतीतमध्ये आपल्या जीवनात असणार्‍या गुरूंना अर्थात मार्गदर्शन करणार्‍या व्यक्तिंना अत्यंत महत्वाचे स्थान आहे, हे महत्व आपण शतकानुशतके वेगवेगळ्या पौराणिक, वेदकालीन, ऐतिहासिक काळातील अनेक उदाहरणावरून पाहिले आहे. आध्यात्मिक गुरूंची परंपरा आपल्याकडे आजही टिकून आहे. म्हणून आपली संस्कृतीही टिकून आहे.

एकोणीसाव्या शतकात भारताला नवा मार्ग दाखविणारे आणि भारताला आंतरराष्ट्रीय विचारप्रवाहात आणणारे, भारताबरोबरच सार्‍या विश्वाचे सुद्धा गुरू झालेले स्वामी विवेकानंद.

आपल्या वयाच्या जेमतेम चाळीस वर्षांच्या आयुष्यात, विवेकानंद यांनी  गुरू श्री रामकृष्ण परमहंस यांचे शिष्यत्व पत्करून जगाला वैश्विक आणि व्यावहारिक अध्यात्माची शिकवण दिली आणि धर्म जागरणाचे काम केले, त्यांच्या जीवनातील महत्वाच्या घटना आणि प्रसंगातून स्वामी विवेकानंदांची ओळख या चरित्र मालिकेतून करून देण्याचा हा प्रयत्न आहे.] 

लहान मुलांचे मानसशास्त्र हा मोठा अभ्यासाचा विषय आहे. बाल वयात ते आपले आई वडील,    

घरातील लहान मोठे आणि संपर्कातील माणसे यांचे निरिक्षण करीत असतात. ते काय बोलतात ते   

नीट ऐकून मनात साठवत असतात. ते मूल जिज्ञासू असेल तर विचारायलाच नको. कारण या

बालवयात होणारे संस्कार त्याला आयुष्यभर पुरत असतात.

नरेंद्र असाच सर्वांपेक्षा वेगळा. त्याला प्रत्येक गोष्टींचे कुतूहल असे. दुपारच्या वेळी कुटुंबातल्या सर्व स्त्रिया एकत्र जमून रामायण महाभारताचे वाचन करीत असत. त्या कथा नरेंद्रला फार आवडत, रामायणाच्या तर विशेष आवडत. श्रीराम आणि सीता यांच्या विषयी तर नरेंद्रच्या मनात अपार श्रद्धा व भक्ति उत्पन्न झाली होती. एव्हढी की त्यांच्या मूर्ति आणून त्याने खोलीत ठेवल्या आणि त्याची रोज पुजा पण होऊ लागली. एकदा राम कथेच्या कीर्तनात त्याने ऐकले की हनुमंत केळीच्या वनात असतो. त्या बालबुद्धीला खरेच वाटले. कीर्तनकारांना त्याने विचारले, की मला हनुमंत त्या वनात भेटेल का ? कीर्तनकाराने  समजूत काढायची म्हणून, हो म्हटले. आणि नरेंद्र हनुमंताला भेटण्यासाठी  त्या केळीच्या वनात गेला,  खूप वेळ बसला तरी त्याची भेट झाली नाही. निराश होऊन तो परत आला आणि आईला संगितले .आईने “ प्रभु रामाचंद्राने काहीतरी काम सांगितलं असेल म्हणून तो तिकडे गेला असणार अस सांगून बालमनाची समजूत काढली खरी. आणखी एकदा असाच अनुभव त्याला आला.

त्यांच्याकडे नोकर चाकर होते ते अदबीने वागत बोलत. प्रेमळ होते ते. त्यांच्या मुलांशी गप्पा ही होत असत. एकदा नरेंद्रशी बोलत असताना एका नोकराने म्हटले, “विवाह किती वाईट गोष्ट आहे” तर प्रपंचत किती कटू अनुभव येतात तेही त्याने नरेंद्रला संगितले. या बोलण्याचा नरेंद्रवर इतका खोलवर परिणाम झाला की त्याल वाटले, राम आणि सीता या देवतांना आपण मानतो. पण त्यांचा विवाह झाला आहे आणि त्या क्षणीच प्रभू रामचंद्र नरेंद्रच्या मनातून उतरले, त्याने आईकडे धावत जाऊन हे संगितले. पण ती माऊली या बालमानला काय समजवणार? भुवनेश्वरी देवी म्हणल्या. “तू असं कर, श्रीरामांच्या ऐवजी शिवाची पुजा कर. हे म्हणणे पटले. अर्थातच नरेंद्रला हे माहिती नसावे की शिव पार्वती यांचा ही विवाह झालेला आहे म्हणून. त्या बालबुद्धीने लगेच वर खोलीत जाऊन राम -सीतेच्या मूर्ति काढून टाकल्या आणि शिवाची मूर्ती आणून त्याची स्थापना केली. मोठा होई पर्यन्त शिवाची पुजा चालू होती.

असे घडत असते बालमन. बालवयात मुलांना घडवताना त्यांची जिज्ञासा, त्यांचे कुतूहल पूर्ण करताना आईवडिलांनी आणि मोठ्यांनी खूप विचार पूर्वक उत्तरे दिली पाहिजेत. आपण स्वताही वागताना नीट काळजी घेतली पाहिजे.

क्रमशः …

© डॉ.नयना कासखेडीकर 

 vichar-vishva.blogspot.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – संस्मरण ☆ लेखांक # 9 – मी प्रभा… मैत्रबन ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

? आत्मकथन ?

☆ लेखांक# 9 – मी प्रभा… मैत्रबन ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे ☆

मी अशा काळात आणि समाजात जन्माला आले जिथे बायकांना मित्र नसतात पण लहानपणापासून मला खूप चांगले मित्र मिळाले आहेत, मी पाचवीत असताना, दिलीप मैंदर्गी आणि राजेंद्र किल्लेदार या मित्रांबरोबर शाळेत जात असे.

पुण्यात पाचवी सहावीत शिकत असताना हे दोनमित्र !….नंतर सातवीत असताना शिरूरला गेले, शाळा मुलामुलींची असली तरी मुलंमुली बोलत नसत! त्या शाळेत असताना अनेक मैत्रीणी मिळाल्या, राणी गायकवाड, सरस बोरा, उज्वल धारिवाल, निर्मल गुंदेचा, संजीवनी कळसकर इत्यादी !

नववीत असताना मी आणि राणी गायकवाड एकाच बाकावर बसत असू आणि शाळेत ही बरोबरच येत जात असू,

नववीत असताना आमच्या आयुष्यात अशी घटना घडली की,आयुष्यभर त्या घटनेचे पडसाद येत राहिले, एका काॅलेज मधल्या मुलाने आमच्या दोघींच्या नावे एक पत्र लिहिले होते, मी तुमच्याशी मैत्री करायचे ठरविले आहे….वगैरे !

माझ्या मैत्रीणीला तो मुलगा आवडला होता, म्हणजे प्रेमप्रकरण नाही पण ते एकमेकांकडे पहात असत,हसत असत, मी एकदा  तिच्या घरी गेले असताना तिने तिच्या खिडकीतून रस्त्याच्या पलिकडे उभा असलेला तो मुलगा दाखवला आणि म्हणाली, तो रोज संध्याकाळी इथे उभा असतो,मी या कशातच नव्हते, त्या काळात आमच्या भावांना कोणी सांगितलं की एखादा मुलगा आमच्या मागे आहे की त्या मुलाची चांगलीच पिटाई होत असे.तशी त्या मुलाचीही झाली,त्या मुलाचे नाव वसंत पाचरणे !

काॅलेजमधे गेल्यावर खूपच विचित्र योगायोगाने मी वसंत पाचरणेशी बोलायला लागले.त्याने मला “कुसुमानील” हे कुसुमावती देशपांडे आणि कवी अनिल यांच्या पत्रांचा संग्रह असलेलं पुस्तक वाचायला दिलं,त्यानंतर मी अनिल, बी,बोरकर, पद्मा गोळे,भा.रा.तांबे यांचे कविता संग्रह वाचले, वसंत पाचरणेची मैत्री माझ्या आयुष्यातला टर्निंगपाॅईंट ठरली आहे.

संशयास्पद ठरली तरी ती निखळ, स्वच्छ मैत्री होती, वयाची पासाष्टी ओलांडल्यानंतर स्वतःकडे तटस्थपणे पहाताना हेच जाणवतं काॅलेज मधल्या त्या मैत्री मुळेच पुढील आयुष्यात माझ्या जाणिवा प्रगल्भ झाल्या !

प्रतिकुल परिस्थितीतून बाहेर पडून काव्यक्षेत्रात पाय ठेवता आला,काव्यक्षेत्रात अनेक चांगले मित्रमैत्रीणी मिळाल्या, सगळ्यांचीच नावं घेणं शक्य नाही नाहीतर हा लेख म्हणजे केवळ नामावलीच होईल!

या लेखात मी फक्त मित्र हाच विषय घेतला आहे,वर उल्लेख केलेल्या मैत्रीणी ज्या काळात होत्या तेव्हा कुणीही मित्र नव्हता!

काव्यक्षेत्रातला विशेष उल्लेखनीय  मित्र म्हणजे अॅडव्होकेट प्रमोद आडकर रंगत संगत प्रतिष्ठानचे अध्यक्ष, रंगत संगत या संस्थेशी १९९३ पासून निगडित आहे.या संस्थेत सूत्रसंचालनाच्या अनेक संधी मिळाल्या,साहित्य, नाट्य,कला क्षेत्रातील अनेक मातब्बर लोकांना भेटता आलं! अनेक कविसंमेलनाच्या  आयोजनात सहभागी होता आलं!

रंगत संगत ची कार्याध्यक्ष म्हणून काम पाहिले,एकूण ही कारकीर्द समाधान कारक!

या सात आठ वर्षांत व्हाॅटस् अॅप ग्रुप मुळे शाळेत असताना वर्गातील न बोलणारी मुलं आता चांगले मित्र झाले आहेत, पन्नालाल कोठारी,दीपक भटेवरा,सुभाष जैन, दिलीप बोरा, धरमचंद फुलफगर, राजू वाघ डाॅ ढवळे इत्यादी अनेक चांगले मित्र  व्हाॅटस अॅप मुळे मिळालेले !

आणखीन एका मित्राचा उल्लेख  मला करायचा आहे, मी त्यांना भाईसाब म्हणते आणि आमची अजूनही प्रत्यक्ष भेट झालेली नाही,पण खूप चांगली दखल घेऊन मला सतत लिहितं ठेवणारे ईअभिव्यक्ती चे संपादक श्री.हेमंत बावनकर हे सुद्धा एक चांगले मित्र आहेत.

माझ्या आयुष्यात मैत्रीणींचं स्थानही खूप महत्वाचं आहे. ही “सहेलियोंकी बाडी” ही खूप संपन्न आहे पण मैत्रबनात मला मुख्यत्वेकरून मित्रांचाच उल्लेख करायचा होता कारण स्त्रीपुरूष मैत्री कडे अजूनही दुषित नजरेने पाहिले जाते !

स्री च्या आयुष्यात बाप, भाऊ,नवरा, प्रियकर या नात्यांइतकंच मित्र हे नातं महत्त्वाचं आहे……या निखालस  नात्याचे नितांत सुंदर अनुभव मी घेतले आहेत.

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares